ताज़ा खबर
BJP कार्यकर्ताओं को दिया जीतने का मंत्र,9 लाख के अंतर से जीतेंगे खजुराहो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने किया चुनावी शंखनाद,, प्रत्येक बूथ जीतने का संकल्प भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बृजेंद्र डब्बू मिश्रा का जोरदार स्वागत, जमकर हुई आतिशबाजी मिश्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत खूब ही आतिशबाजी पत्रकार कल्याण परिषद की बैठक संपन्न

बूथविस्तार कार्यक्रम – ग्रामीण आदिवासियों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष,,,ऐतिहासिक सिद्धनाथ मंदिर में पूजा की, विकास कार्यों की दी सौगात

बूथविस्तार कार्यक्रम – ग्रामीण आदिवासियों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष,,,ऐतिहासिक सिद्धनाथ मंदिर में पूजा की, विकास कार्यों की दी सौगात

बूथ विस्तार कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष ने गांव में गुजारा दिन

ऐतिहासिक सिद्धनाथ आश्रम पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
एक करोड़ की लागत के स्टॉप डेम का किया शिलान्यास
सिद्धनाथ के विकास की चर्चाएं की पर्यटन से जोड़ने मंत्री उषा ठाकुर से फोन पर की बात

– (शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना का धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थान सिद्धनाथ भले ही अपनी पुरातात्विक विरासत के लिए मशहूर हो लेकिन जिस तरह इलाके का विकास होना चाहिए उससे कोसों दूर है अब भी पहुंच मार्ग नहीं है इस पुरातात्विक स्थान पर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा अपने कार्यकर्ता, पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर सिद्धनाथ आश्रम पहुंचे और उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान से पार्टी के लिए आशीर्वाद मांगा उन्होंने बात करते हुए कहा कि यह पुरातात्विक स्थान है रामवन गमन पथ विकास का हिस्सा भी है दक्षिण भारत के संत ऋषि अगस्त्य ने यहां साधना की और भगवान राम भी यहां आए हैं जिसका वर्णन रामायण में मिलता है इसके बावजूद यहां संसाधनों का अभाव है लिहाजा शीघ्र ही यहां बिजली और पहुंच मार्ग का कार्य किया जाएगा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस ऐतिहासिक स्थल को पुरातत्व में शामिल करते हुए पर्यटन से जोड़ने के लिए संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर से भी बात की और उन्होंने कहा इस स्थान मध्य प्रदेश पर्यटन में जोड़ा जाए जिससे श्रद्धालुओं को इस स्थान की जानकारी मिल सके जिससे श्रद्धालु यहां आ सके खजुराहो मंदिरों से लगभग 200 वर्ष पूर्व प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर का वास्तुशिल्प अनूठा है यहां दुनिया की एकमात्र भगवान राम की एकाकी बनवासी बेश की मूर्ति मौजूद है लिहाजा इस स्थान को वही गरिमा मिलनी चाहिए जो प्राचीन काल में रही है इसका प्रयास भारतीय जनता पार्टी सरकार करेगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गांव के बूथ में गुजारा दिन
पार्टी को मजबूत करने ग्रामीणों और आदिवासियों से हुए रूबरू

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पार्टी को मजबूत करने इन दिनों प्रदेश के दौरे में है बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात और भाजपा को मजबूत करने के उद्देश्य से आज पन्ना जिले की गुनौर तहसील अंतर्गत कुलगवाँ मणियन में पहुंचे और उन्होंने सुबह से लेकर शाम तक बूथ में ही गुजारा
यहां के लोगों से मुलाकात की और सरकार की योजनाएं गिनाई प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है मोदी जी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है हर आदमी पार्टी से जुड़े और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इसलिए मैं बूथ में आया हूं यहां लोगों की समस्याएं सुनी है और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया है


उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा इसी विचारधारा पर हम कार्य कर रहे हैं और हमें भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत तो मिलेगी ही आगामी चुनाव में मध्यप्रदेश में भाजपा का परचम फ़हरेगा

इस ऐतिहासिक धरोहर पर आजादी के इतने वर्षों बाद तक सरकार की नजर नहीं पहुंची है पहला मौका है जब कोई बड़ा पदाधिकारी इसी स्थान पर पहुंचा है जबकि इसके धार्मिक एवं पुरातात्विक महत्व के कारण दक्षिण भारत के भक्त बड़ी संख्या में आते रहते हैं उनका कहना है भगवान राम की चरणों का पीछा करते हुए यहां आते हैं अब उम्मीद जगी है कि गर्दिश में पड़े इस स्थान पर कुछ विकास होगा


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी