ताज़ा खबर
लोगों के मन में मोदी और भाजपा ,स्थापना दिवस पर लक्ष्य से तीन गुना लोगों ने ज्वाइन की भाजपा, खजुराहो में कमल स्वर्ण कमल बनेगा -बीडी शर्मा इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव का नामांकन निरस्त,,, सपा के मैदान से हटते ही विष्णुदत्त शर्मा की प्रचंड जीत का रास्ता खुला समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव ने किया नामांकन कांग्रेस के बड़े नेताओं ने पन्ना पहुंचकर किया समर्थन भाजपा मय हुआ पन्ना, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने किया नामांकन , स्मृति ईरानी, मोहन यादव बोले कांग्रेस रणछोड़, साइकिल होगी पंचर

मशहूर बागेश्वरधाम सरकार के संघर्ष, तपस्या, प्रसिद्धि एवं सामाजिक सरोकार की पूरी कहानी, कैसे जंगल से निकल नक्सलियों तक पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण

  1. बुंदेलखंड से उठी सनातन संरक्षण की अलख दुनिया तक फैली

 आध्यात्मिक, चमत्कार और सामाजिक कल्याण के लिए मशहूर हुए बागेश्वरधाम सरकार

  पूरे देश में बजा डंका तो लाखों लोग पहुंचने लगे छोटे से गांव 

संघर्ष, तपस्या, प्रसिद्धि एवं सामाजिक सरोकार की पूरी कहानी 

(शिवकुमार त्रिपाठी) बुंदेलखंड से सनातन की अलख जगाने में लगे बागेश्वरधाम सरकार के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है, उनके चमत्कार, आध्यात्मिक ज्ञान और निर्भीक विचारों ने पूरे समाज को प्रभावित किया है देश के मूर्धन्य विद्वान, आध्यात्मिक महापुरुष इनके कार्य और चमत्कार से प्रभावित है महाराज धीरेंद्र कृष्ण के कार्यों से बीते 5 साल में ही बुंदेलखंड पूरे दुनिया में चर्चित हो गया ठेठ बुंदेली बोलने के आदी महाराज श्री के कुछ बुंदेली शब्द लोगों के हृदय को प्रभावित करते हैं 

यही कारण है कि कम उम्र में जितनी प्रसिद्धि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पाई विरले ही होंगे जो ऐसा कर पाए, वे 121 गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह के भव्य आयोजन में व्यस्त हैं इस अवसर पर बड़े आध्यात्मिक संत और राजनीतिक हस्तियां शामिल होगी इसी पर हमारा विशेष कवरेज और कुछ महाराज जी के अनछुए पहलू 

परिवार

बागेश्वरधाम के सिर पर मां का हाथ

उनका जन्म 4 जुलाई 1996 को छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में एक सरयूपारीण ब्राह्मण परिवार में हुआ था। महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बचपन गांव में बीता है। आप सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। महाराज धीरेंद्र शास्त्री बहुत ही सौम्य स्वभाव के व्यक्ति हैं उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की। आप की माताजी का नाम श्रीमती सरोज गर्ग पिताजी का नाम श्री रामकृपाल गर्ग है भाई शालिग्राम गर्ग छोटे महाराज एवं एक बहिन है परिवार प्रारंभ से ही पुरोहिती का कार्य कर जीविकोपार्जन करता रहा है महाराज जी अविवाहित है और समय-समय पर मंच से विवाह की चर्चाएं होती रहती हैं आपके गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने शादी की चर्चा कर इसे और चर्चित बना दिया

 तपस्या और संघर्ष

जंगलोंऔर गुफाओं में तपस्या

 पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुरू से ही कुछ समाज में अलग करने की सोचते थे छोटे में ही घर से शिक्षा ग्रहण करने चित्रकूट चले गए पर उनका मन जंगलों में रमता था घनघोर जंगल, कंदराओ, गुफाओं में तपस्या कर आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त करने साधना की तथा यज्ञ अनुष्ठान समय गुजारने लगे 

 पन्ना जिला और और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का संबंध

पन्ना के पद्मावती देवी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य

 पन्ना जिले का अजयगढ़ क्षेत्र पुरातन काल से ही ऋषियों की साधना और तंत्र का गढ़ रहा है असुरों के गुरु शुक्राचार्य ने यहां के देव पर्वत में तपस्या की एवं अजयपाल महाराज श्रेष्ठ तांत्रिक राजा हुए बागेश्वरधाम सरकार भी अजयगढ़ के जंगलों में तपस्या करने आते जाते रहे हैं बागेश्वरधाम सरकार के प्रिय भक्त कमलेश रावत बताते हैं कि एक बार मोहनगड़ी के जंगल से अचानक 1 माह के लिए अज्ञातवास में चले गए थे और किसी भक्तों को कुछ नहीं बताया उनका एक माह का समय अब भी रहस्य है, पन्ना के कमलेश रावत, जगतपाल सिंह बॉबी राजा, भारतेन्दु रावत, रवि उपाध्याय दूरदर्शन,विजय शंकर अज्जू गर्ग अशोक राय, कुंज बिहारी शर्मा, राजू सिंह, सतानंद गौतम, वशिष्ठ कुमार मनु चौबे, शैलेश नगायच जैसे लोग महाराज जी के परम प्रिय भक्त है जिन्होंने महाराज जी के कई चमत्कार देखे हैं

 छत्तीसगढ़ में महाराज जी का हुआ नक्सलियों से सामना

 करीब 10 वर्ष पूर्व बागेश्वरधाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छत्तीसगढ़ कथा कहने गए थे और उनके चमत्कारों की चर्चा नक्सलियों में भी होने लगी वे लंबे समय तक वहां रहे धीरे-धीरे उनकी प्रसिद्धि होने लगी और नक्सली भी इनकी कथा में आने लगे पुलिस को जब पता चला तो पुलिस ने भी संदेह के घेरे में ले लिया और उन्होंने कई नक्सली समस्याओं पर बातें की और उनके राज्य खोलें जब महाराज को लगा कि बड़ी गड़बड़ हो सकती है तो वह छत्तीसगढ़ छोड़कर वापस बुंदेलखंड चले आये और गांव आकर धूनी रमा ली उन्होंने अपनी यह जानकारी कुछ खास भक्तों के बीच तब दी जब वे पन्ना के कल्दा श्याम गिरी पठार में आदिवासियों के बीच कथा कहने पहुंचे थे

 चित्रकूट और बागेश्वरधाम का संबंध

गुरु रामभद्राचार्य जी की गोद में

 आचार्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वैदिक शिक्षा अध्ययन के लिए चित्रकूट को चुना और वे जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी की शिक्षा संस्थान में पढ़ें और उन्होंने रामभद्राचार्य जी को ही अपना गुरु बनाया, जब भी वह चित्रकूट जाते हैं तो चित्रकूट के तपस्वी संत के दर्शन अवश्य करने पहुंचते हैं और भगवान राम के जहां चरण पड़े वहां कुछ समय भक्ति करने एकांत में बिताते हैं

कैसे बने बागेश्वरधाम सरकार 

बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पीठाधीश्वर और बागेश्वरधाम सरकार के प्रमुख के रूप में सनातन की अलख जगाते हुए सेवा कर रहे हैं, जो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गाँव में स्थित है भगवान हनुमान को समर्पित एक हिंदू तीर्थ स्थल है। धाम के मुख्य देवता स्वयंभू माने जाते हैं, महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिव्य दरबार का आयोजन करते हैं जहाँ ऐसा माना जाता है कि वह अपनी दैवीय शक्तियों से लोगों के मन की बात जान लेते हैं शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक पीड़ाओं को ठीक करते हैं यह शक्ति उन्हें भगवान हनुमान से मिली है साक्षात्कार में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि वह अपने दादा बाद धाम के प्रमुख के रूप में सेवा करने वाली तीसरी पीढ़ी हैं बिना पैसा लिए लोगों के दैहिक, दैविक और भौतिक कष्टों को दूर करने का प्रयास करते हैं और उनकी प्रसिद्धि निरंतर दिनों दिन बढ़ रही है दुनिया में इतनी कम उम्र में तेजी से प्रसिद्धि पाने वाले प्रमुख लोगों में से एक हो गए

 बागेश्वरधाम सरकार उस समय सुर्खियों में आए जब नागपुर की अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने उन्हें दिव्य दरबार में चुनौती दी और उनकी आध्यात्मिक शक्तियों पर सवाल उठाया, मानव ने शास्त्री पर अंध विश्वास को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। जब मीडिया में विवाद शुरू हुआ, तो महाराज ने मानव को अपने दिव्य दरबार में आमंत्रित किया और वह जो भी जानना चाहते हैं उनसे पूछने के लिए कहा! स्वामी रामदेव, सद्गुरु जग्गी वासुदेव, रामभद्राचार्य, साध्वी प्राची, प्रज्ञा ठाकुर और राजनेता गिरिराज सिंह जैसे कई प्रमुख हिंदू धार्मिक नेता उनके समर्थन में आए ,उन्हें अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और प्रमुख हिंदू नेताओं का भी समर्थन मिला

उन्हें छत्तीसगढ़ में लगभग 300 ईसाइयों को हिन्दू बनाने के लिए जाना जाता है। 20 जनवरी, 2023 को लगभग 500,000 लोग उनके दिव्य दरबार में आए। 22 जनवरी, 2023 को कई हिंदू संगठनों ने बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में नई दिल्ली में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। वर्तमान में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक हिंदू तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर और प्रमुख के रूप में सेवा कर सामूहिक कन्या विवाह के भव्य आयोजन में व्यस्त हैं । धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को रामचरितमानस और शिव पुराण के उपदेश के लिए जाना जाता है ऐसी मान्यता है की इनके पास साधना द्वारा प्राप्त की गयी कुछ दैवीय शक्तियां है इसीलिए अनुयायी इन्हे त्रिकालदर्शी भी मानते हैं। महाराज जी ने अपने धाम में अन्नपूर्णा रसोई की स्थापना की है जहां उनके अनुयायियों के लिए निःशुल्क भोजन प्रसाद की व्यवस्था है।

गरीब और बेसहारा लड़कियों की शादी का वार्षिक समारोह हैं। वह प्राचीन वैदिक अध्ययन और संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए एक वैदिक गुरुकुल की स्थापना कर रहें है 25 जनवरी, 2023 को नागपुर पुलिस ने धीरेंद्र शास्त्री को नागपुर में उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों में अंधविश्वासी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में क्लीन चिट दे दी। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि शिकायत की जांच और ‘अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति’ के संस्थापक शिकायतकर्ता श्याम मानव द्वारा प्रस्तुत “सबूत” की जांच के दौरान, ऐसा कुछ भी नहीं पाया गया जो महाराष्ट्र अंधविश्वास कानून के तहत कार्रवाई को आकर्षित कर सके

कथित तौर पर, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 2021 में एक घर वापसी कार्यक्रम के दौरान ईसाई धर्म में परिवर्तित 300 हिंदू लोगों को वापस हिंदू धर्म में लाया। 25 जनवरी, 2023 को मध्य प्रदेश सरकार ने शास्त्री को मिली मौत की धमकी के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी। 23 जनवरी 2023 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर, शास्त्री ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए “हमें अपना समर्थन दो, हम हिंदू राष्ट्र देंगे” का नारा दिया

 लाखों लोगों की भीड़ और भौतिक सुख सुविधाओं का अभाव

 छतरपुर जिले का छोटा सा गांव गढ़ा अचानक पूरी दुनिया में फेमस हो गया है अपनी मनोकामना को पूर्ण करने प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार और शनिवार को लाखों लोग इस स्थान पर आते हैं आने जाने रुकने जैसे साधनों के साथ यहां भ्रमण में भी लोगों को परेशानी होती है बागेश्वर धाम का शिष्य मंडल अपनी ओर से सीमित साधनों के साथ लोगों की मदद तो करता ही है पर सरकार को यहां भौतिक संसाधन जैसे शौचालय पीने का पानी रहने की व्यवस्था आवागमन की सड़क जैसी व्यवस्थाएं करनी होंगी तभी इस स्थान मैं आने वालों को सुविधाएं हो सकेंगी

बागेश्वरधाम सरकार एक समाज सुधारक

चतुर्थ विवाह उत्सव कार्यक्रम 2023

 पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक समाज सुधारक के रूप में भी उभरकर सामने आ रहे हैं क्योंकि उन्होंने नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान तेज किया है कई ऐसे नाली खोर व्यक्ति हैं जो अब गिलास को हाथ भी नहीं लगाते सच माने कि बुंदेलखंड के कई गांव में के धुरंधर लोगों ने महुआ महारानी छोड़ दी है वे नशा छोड़ने के साथ प्याज और लहसुन भी छोड़ने के लिए कहते हैं इसलिए कई परिवारों ने लहसुन प्याज का उपयोग पूरी तरह से बंद कर दिया होटलों में बिना लहसुन प्याज के खाना यानी बागेश्वर थाली के नाम से भी होटल अपने यहां भोजन बेचते हैं बड़े शहरों के लोग ही लहसुन प्याज का त्याग कर रहे, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा कहने जाते हैं वहां अचानक लहसुन प्याज की बिक्री कम हो जाती है

 13 से 19 फरवरी 2023 तक विवाह महोत्सव

 अपने वार्षिक सबसे बड़े आयोजन में बागेश्वर धाम सरकार गरीब कन्याओं का विवाह करते हैं जो अपने मंदिर की दान पेटी में आए पैसे से से पूरा व्यय करते है गृहस्ती का पूरा सामान दान के रूप में देते हैं 121 गरीब कन्याओं का विवाह करने जा रहे हैं जिसमें पूरे भारत से कई बड़े संत आएंगे और राजेंद्र दास जी महाराज हनुमंत कथा कहेंगे इस भव्य और दिव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रहे हैं

  1. हाई कोर्ट की टिप्पणी को चरितार्थ कर गए पन्ना कलेक्टर- श्रीकांत दीक्षित

अमानगंज में विकास यात्रा के दौरान भाजपा के पक्ष में लोगों को किया संबोधित

भाजपा एजेंट बने कलेक्टर पन्ना को तत्काल हटाने की मांग

पन्ना जिले के अमानगंज में दिनांक 08.02.2023 को आयोजित विकास यात्रा की सभा में स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कलेक्टर पन्ना संजय मिश्रा ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसे लेकर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य श्रीकंात पप्पू दीक्षित ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया और इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि विगत दिनों जबलपुर हाई कोर्ट ने कलेक्टर पन्ना संजय कुमार मिश्र पर टिप्पणी करते हुए उन्हें भाजपा का एजेंट कहा था। आज यह टिप्पणी पूरी तरह सही हो गई है। कलेक्टर पन्ना ने अपने पद की मर्यादा के इतर भाजपा ऐजेंट की तरह सभा को संबोधित किया और लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित किया। जो कहीं से भी सही नहीं है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर ने सभा के दौरान कहा कि ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि देश की आजादी का 75 वर्ष चल रहा है, 25 साल बाद शताब्दी वर्ष मनाया जायेगा। उनका सपना है कि जब शताब्दी वर्ष हो तब भी यह सरकार रहे। ऐसे में आपको इसी मेहनत के साथ आगामी 25 वर्ष इसी सरकार के साथ बने रहना है। किसी के भटकाने या बहलावे में आने की जरूरत नहीं है।’’ श्रीकांत दीक्षित ने कहा कि इस तरह का बयान सीधे तौर पर एक पार्टी विशेष के लिए प्रेरित करना है। जो एक आईएएस स्तर के अधिकारी को कतई शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि इस मामले पर कांग्रेस पार्टी आईएएस एसोशियन को पत्र लिखकर शिकायत करेगी, साथ ही महामहिम राज्यपाल से ऐसे कलेक्टर को तत्काल हटाने की मांग की जायेगी। श्रीकांत दीक्षित ने कहा कि लोकतंत्र में न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका के अपने दायित्व हैं। यही लोकतंत्र की शोभा है। लेकिन कलेक्टर पन्ना ने अपने पद में रहते हुए इस तरह एक पार्टी विशेष के पक्ष में पूरी तरह समर्पित भाव से कार्य किया जाना बेहद आपत्तिजनक है। कलेक्टर पन्ना संजय मिश्रा ने अमानगंज की सभा में जो कहा वे बेहद आपत्तिजनक है। कलेक्टर को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। उन्होंने लोगों को सीधे तौर पर भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए पे्ररित किया है, जो एक आईएएस की पद की गरिमा के विपरीत है।

शंकर जी का अद्भुत और विलक्षण स्थान 

पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर जोन में स्थित है

24 घंटे जलधारा न बढ़ती न कभी सूखती

 (शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता रेंज अंतर्गत घनघोर जंगल के बीच एक अद्भुत और विलक्षण स्थान है जहाँ भगवान शिव की विलक्षण प्रतिमा मौजूद है इस स्थान में एक जलधारा प्रकट हुईं है जो शंकर जी का अभिषेक करती विशाल कंग्लोमेरेट चट्टान के बीच पानी की जलधारा कहां से आ रही और कहां जाती किसी को नहीं पता शंकर जी के ऊपर 24 घंटे गिरने वाली यह जलधारा ही इस स्थान का आश्चर्य है

क्योंकि ऊपर कहीं भी पानी का स्रोत नहीं है और विशाल कई मीटर की एक चट्टान है उसके बीचो-बीच से पानी आ रहा है ऐसा लगता जैसे किसी ने शंकर जी के ऊपर फुबारा लगा दिया है और यह जलधारा 24 घंटे झलारिया महादेव  का अभिषेक करती है इस अद्भुत और विलक्षण स्थान में वर्ष भर आने जाने की अनुमति नहीं होती पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन श्रद्धालुओं की आस्था और क्षेत्रीय लोगों की मांग और आस्था के कारण  एक बार भंडारे के लिए विशेष अनुमति देता है जो 3 फरवरी 2023 को दी गई है इस दिन भंडारे में श्रद्धालु और आम नागरिक शामिल हो सकते हैं

 दुर्गम है स्थान

पन्ना टाइगर रिजर्व के अंदर  दुर्गम जंगल के बीच यह स्थान स्थित है पहाड़ के किनारे कुछ सीढ़ियों से नीचे उतर कर जाया जाता है और चट्टान के बीच छोटी सी जगह है जहां बैठकर किसी तरीके से शंकर जी के दर तक पहुंचते हैं  जब देखते हैं तो लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है क्योंकि जिस स्थान में पानी का स्रोत न हो किसी के आने जाने की जगह न हो और विशाल चट्टान से जलधारा कैसे आ रही है लोग अचंभित रह जाते हैं यही झलारिया महादेव  की कृपा है इस दुर्गम और प्राचीन स्थान को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे

 दिन भर के लिए दी गई विशेष अनुमति 

 क्षेत्रवासियों की आस्था के चलते एक दिन भंडारे के लिए श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए खोला जाता है जिसकी विशेष अनुमति टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने दी है सूर्योदय से सूर्यास्त के मध्य ही कोई आदमी हिनौता गेट से अपने चार पहिया वाहन के साथ अंदर तक जा सकता है और भंडारे में शामिल हो सकता है यह वर्ष में एक बार ही अनुमति दी जाती है

 सबकी होती है आस्था पूर्ण

यह शिव जी की प्रतिमा स्वयंभू बताई गई है और गंगा मैया उन्हीं की कारण प्रकट हुई है और 24 घंटे अभिषेक करती है जो भी श्रद्धालु यहां आता है जो भी मांाान्यता मांगता सभी पूर्ण होती है ऐसी क्षेत्रवासियों की आस्था और बुजुर्ग लोगों की बताई हुई दंत कथाएं हैं

 टाइगर भी करता है अभिषेक

(more…)

पन्ना टाइगर रिजर्व फिर टाइगर T-1 की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में छत विछद मिला कंकाल

(शिवकुमार त्रिपाठी)  पन्ना टाइगर रिजर्व में फिर एक टाइग्रेस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है  10 दिन पूर्व हुई टाइगर T-1 की मौत ने मामले को संदिग्ध बना दिया है क्योंकि  नेशनल हाईवे 39 लगे जंगल छेत्र के 30 मीटर अंदर मनोर गांव के पास टाइगर का कंकाल मिला है  इस घटना से पन्ना टाइगर रिजर्व  रिजर्व प्रबंधन की बड़ी लापरवाही  उजागर हो रही है क्योंकि नेशनल हाईवे के नजदीक टाइगर की मौत हो गई और मैदानी अमले को पता ही नहीं चला  पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर बृजेंद्र झा ने की मौत की पुष्टि हैं 

 

पन्ना में फिर से लायी गयी बांधवगढ़ की पहली बाघिन का निधन हो गया। उसकी उम्र 14-15 साल के आसपास रही होगी। जितनी भी बाघिनें देखीं उनमें से बहुत शांत और सबसे शांत। जब टीम पन्ना मायूस थी तब वह खुशियां लेकर आई थी। इसी की संतानों ने ही पन्ना को आबाद किया है यह टाइगर फाउंडर मेंबर है इसे बांधवगढ़ नेशनल पार्क से लाकर पन्ना में छोड़ा गया था 

 इस अति महत्वपूर्ण टाइगर के गले में रेडियो कलर होने के बाद भी पार्क प्रबंधन को मौत का पता नहीं चलाना बड़ी लापरवाही को उजागर कर रहा है टाइगर की मौत की जानकारी लकड़ी बीनने गए मजदूरों ने दी जानकारी दी जबकि मैदानी अमला बड़ी संख्या में इस क्षेत्र में तैनात है 

 एक जमाने में बाघ विहीन हो चुकी पन्ना लैंडस्केप में 2 माह में पन्ना के तीन टाइगर की मौत गंभीर चिंता का विषय इस घटना ने वन्यजीव प्रेमियों को हल हिला कर रख दिया है

 हालांकि पन्ना टाइगर रिजर्व फील्ड डायरेक्टर बृजेंद्र झा इस घटना को नेचुरल मौत का अमलीजामा  पहनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन करीब 10 दिन पूर्व टाइगर की मौत हो जाने और प्रबंधन को पता ना चलने पर उनके पास कोई जवाब नहीं है 

 ज्ञात हो कि 2009 में बाघ विहीन होने के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व में बाहर से बाघ लाकर बस आने पर पन्ना टाइगर रिजर्व को आबाद करने में अहम भूमिका निभाने वाली तथा पन्ना में सबसे पहले बाघ शावक को जन्म देकर खुशियां मनाने का अवसर देने वाली बुजुर्ग बाघिन टी 1 नहीं रही। हम इस बाघिन के अभूतपूर्व योगदान को पूरे सम्मान के साथ याद करते हैं

पन्ना महाराज राघवेंद्र सिंह का निधन

अंत्येष्टि में शामिल होने से लौट रहे परिवार का एक्सीडेंट
पुत्र पुत्रीया घायल

छत्रसाल पार्क में अंत्येष्टि

बड़ी बेटी को आई गंभीर चोटें एम्बुलेंस से किये अंतिम दर्शन…..

(शिवकुमार त्रिपाठी) कभी डायमंड किंग के नाम से मशहूर पन्ना राज परिवार के महाराज राघवेंद्र सिंह का निधन हो गया है अंत्येष्टि पन्ना के छत्रसाल पार्क में नगर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में हुई, लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय महाराज राघवेंद्र को अंतिम विदाई दी, वहीं एक अन्य घटना में  बेटी को अपने पिता के अंतिम दर्शन एम्बुलैंस से करने पड़े जानकारी के अनुशार अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए राजिस्थान से घर लौट रहे उनके पुत्र छत्रसाल द्वितीय एवं पुत्रियों,साले और उनके परिजन एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं जिसमें उनकी बड़ी बेटी को गंभीर चोटें आई 


परंपरा के अनुशार वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उनके पुत्र छत्रसाल द्वितीय का क्षत्रीय एवं राजशाही परंपरा के अनुसार राजतिलक किया गया पहले मुख्य दरबार हाल में महाराज राघवेंद्र सिंह जूदेव के शव को रखा गया इसके बाद सभी लोगों की मौजूदगी में पंडितों परिजनों और क्षत्रियों ने उनके पुत्र का राजतिलक कर राजा घोषित किया राजशाही परंपरा है कि जब तक उत्तराधिकारी को राजा घोषित नहीं किया जाता तबतक अंतिम संस्कार नहीं होता इस कारण उस राजशाही परंपरा के अनुसार पूरी प्रक्रियाओं का पालन कऱ राजतिलक किया गया जिसमे छत्रसाल द्वितीय को राजा घोषित किया गया है, मृत राजा को रंगीन पगड़ी बांधी गई, नए घोषित किए गए महाराज को सफेद पगड़ी पहनाई गई

  1. संस्कार

-पन्ना के इस प्रतिष्ठित परिवार पर दोहरी मार पड़ी है अंतिम संस्कार में शामिल होने लौट रहे उनके परिजन एक्सीडेंट में घायल हो गए उनकी बड़ी पुत्री को अपने पिता की अंतिम दर्शन एंबुलेंस से ही करने पड़े, जैसे ही घर से शव यात्रा बाहर निकली उन्हें तत्काल इलाज के लिए रेफर कर दिया गया, इस घटना में उनकी साले, साली की पुत्री पत्नी बड़ी पुत्री को ज्यादा चोटें आई हैं

इस तरह हुआ भीषण एक्सीडेंट जिसमें राज परिवार की सदस्य बाल-बाल बचे बड़ी बेटी गंभीर घायल है

इनकी अंत्येष्टि में पन्ना राज परिवार के सभी सदस्य, मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, खजुराहो विधायक एवं इनके रिश्ते की भाई विक्रम सिंह नातीराजा, आसपास की रियासतों के प्रतिनिधि, नगर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में पन्ना निवासी शामिल हुए और उन्होंने अपने महाराजा को श्रद्धांजलि दी पन्ना के छत्रसाल पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया अपना राज परिवार के राजा का नाम महेंद्र महाराजा छत्रसाल द्वितीय होगा जिन्हें पन्ना का महाराज घोषित किया गया और राजतिलक किया गया है, 

राजतिलक कैसे हुआ

राज तिलक कर राजा घोषित करते हुए

महाराज राघवेंद्र सिंह का शव राज मंदिर पैलेस के प्रमुख दरबार हाल में रखा गया था करीब 11:00 बजे क्षत्रिय परिवारो के सभी सदस्य, पुरोहित ,गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी मैं पुरोहितों ने स्वस्तिवाचन कर वैदिक मंत्रों के बीच राजतिलक की प्रक्रिया प्रारंभ की सर्वप्रथम इस परिवार के वरिष्ठ सदस्यों में एक खजुराहो विधायक विक्रम सिंह नातीराजा ने महाराज राघवेंद्र सिंह के शव का तिलक किया तदोपरांत राजमाता दिलहर कुमारी, बहन कृष्णा कुमारी, पत्नी महारानी जीतेश्वरी  कुमारी उनकी पुत्रीरियां, बुआ अन्य रिश्तेदारों ने महाराज राघवेंद्र सिंह केे शव को तिलक किया और माला पहना मौजूद पंडितों ने माल्यार्पण किया वही प्राणनाथ मंदिर से आए पुजारियों ने छत्रसाल के वंशज का तिलक कर माल्यार्पण किया तदुपरांत छत्रसाल दुतीय का राजतिलक प्रारंभ किया गया राघवेंद्र सिंह के चरण सर पर रखे गए इसके बाद सभी लोगों ने छत्रसाल दुतीय का राजतिलक किया और माला पहनाई गई रंगीन पगड़ी सर पर धारण कराई गई यहीं से छत्रसाल द्वितीय को पन्ना राजपरिवार का महाराज घोषित कर दिया गया पंडितों ने कहा यादवेंद्र सिंह के वंश के बारिश के अब छत्रसाल दुतीय होंगे , राजतिलक के दौरान परिवार की सभी महिला सदस्य भी शामिल हुए

घर में तेज चल रही थी टीवी, दूधवाला पहुंचा तब पता चला 

व्यापारी दंपति ने गोली मारकर आत्महत्या की

 पड़ोसियों ने कहा नहीं सुनाई दी गोली की आवाज

  (शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी संजय सेठ एवं उनकी पत्नी मीनू सेठ की सीने में गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गई है दोनों घर में अकेले थे और दोनों की हृदय के पास सीने में गोली लगी है माना जा रहा है कि संजय सेठ ने पहले पत्नी को गोली मारी फिर स्वयं गोली मारकर आत्महत्या कर ली घटना के बाद से बड़ा बाजार स्थित व्यापारियों शोक का माहौल है और बड़ी बड़ी संख्या में लोग उनके घर के पास जमा हो गए संजय सेठ की पत्नी मीनू सेठ की तबीयत खराब रहा करती थी फिलहाल अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या करने का मामला सामने आ रहा है इनकी दो संताने है इनकी पुत्री राशि सेठ भोपाल में पड़ती है पुत्र का नाम अथर्व उर्फ कुछ सेठ है जो कक्षा 11 का छात्र है एसपी धर्मराज मीणा ने कहा कि अभी कारण अज्ञात है पर पारिवारिक मामला नजर आता है पुलिस जांच कर रही है एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला नजर आता है पर हर पहलुओं पर पुलिस जांच कर विवेचना कर रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे वैसी कार्यवाही की जाएगी

कोतवाली में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है


संजय मिलनसार हंसमुख स्वभाव की कपड़ा व्यापारी संजय सेठ की इस घटना पूरे नगर में दुख व्याप्त हो गया है बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए अस्पताल में परीक्षण किया गया अब कुछ देर बाद पोस्टमार्टम होगा पुलिस कारणों का पता लगाने घर में सुसाइड नोट भी तलाश रही है पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनकी पत्नी की तबीयत खराब रहती थी

घटनाक्रम

संजय सेठ अपने मकान के ऊपरी फ्लोर में स्वयं रहते थे 28 जनवरी 2023 के करीब 1:00 बजे दोपहर को जब दूधवाला आया और दरवाजा नहीं खुला तब दूधवाले ने उनके भाई को सूचना दी घर कि टीवी तेज आवाज में चल रही है और अंदर से आवाज नहीं आ रही थी परिजन मौके पर पहुंचे तो टीवी चल रही थी और दोनों पड़े हुए थे  मीनू की लाश पलंग पर पड़ी हुई थी संजय की लाश फर्श में पड़ी  थी तत्काल मोहल्ले के लोग और परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे पर पहले दोनों की मौत हो चुकी थी अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण किया और मृत घोषित कर दिया दोनों की सीने में एक एक गोली लगी है मीनू सेठ के सीने में गोली लगी उसी तरह संजय सेठ के सीने में भी गोली लगी हुई है घटना की सूचना के बाद तत्काल पन्ना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घर में घटनाक्रम की जानकारी और परिजनों से पूछताछ कर शव को रिकवर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

एसडीएम मौके पर पहुंचे

नगर की प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी संजय सेठ दंपति की गोली लगने से मौत की सूचना जैसे ही जिला प्रशासन को लगी एसडीएम सत्यनारायण दर्रो मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली तहसीलदार अखिलेश प्रजापति भी परिजनों से मिले परिजन जब दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे तो तत्काल सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ आलोक गुप्ता ने ऑपरेशन थिएटर  ले जाकर जांच परीक्षण किया तत्काल सर्जन डॉ चौधरी एवं डॉ स्वर्णिमा उपाध्याय पहुंची एवं डॉ सौरव त्रिपाठी ने परीक्षण किया चारों डॉक्टरों ने संयुक्त परीक्षण किया तब मृत घोषित किया इसके बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया गया

नहीं सुनाई दी गोली की आवाज

 कमरे के अंदर दो राउंड गोली चली और दोनों की मौत हो गई पर परिजनों और आसपास के रहने वालों का कहना है कि गोली की आवाज सुनाई नहीं दी, कमरा अंदर से बंद था जबकि मोहल्ले में सब घर आसपास जुड़े हुए हैं

 सुसाइड नोट मिला

विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि संजय सेठ ने एक सुसाइड नोट लिखा है जिसमें स्वेच्छा से अपना जीवन खत्म करने की बात कही गई है इतना ही नहीं उन्होंने एक लिस्ट तैयार की है जिसमें सभी के लेनदेन की जानकारी लिखी है जिन लोगों से भी पैसे प्राप्त होने है उसका डिटेल किया गया है

(more…)

  1. एसजेएस पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव 29 जनवरी को

प्रभारी मंत्री रामकिशोर कावरे, मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर पन्ना , एसपी और नगर पालिका अध्यक्ष होंगी शामिल

 

 (शिवकुमार त्रिपाठी)  पन्ना नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था एसजेएस पब्लिक स्कूल का 29 दिसंबर रविवार को नगर के टाउन हॉल में आयोजित किया गया है, जिसमें स्कूल में अध्ययनरत छात्र रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे इस आयोजन की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री रामकिशोर नानो काँवरे करेंगे तथा मुख्य अतिथि के रूप में खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा, एसपी धर्मराज मीणा एवं नगर पालिका अध्यक्ष मीना पांडे उपस्थित रहेंगी

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसजेएस पब्लिक स्कूल के संचालक नरेंद्र शुक्ला ने बताया कि केरल के प्रशिक्षित अध्यापकों के अध्यापन से संचालित इस विद्यालय का प्रथम वार्षिकोत्सव 29 जनवरी को श्री जगदीश स्वामी टाउन हॉल में किया गया है, अंग्रेजी माध्यम के इस स्कूल में शैक्षणिक कार्य के साथ विभिन्न तरीकों से छात्रों की प्रतिभाओं को निखारने का कार्य किया जाता है

 नरेंद्र शुक्ला ने आगे कहा कि आवासीय एवं प्रतिदिन की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेल एवं तकनीकी एक्टिविटी के से छात्रों के अध्ययन का कार्य किया जाता है जिसमें संपूर्ण एक्टिविटी अंग्रेजी बोल कर ही कराई जाती है जिससे तेजी से छात्रों में अध्ययन की रुचि बढ़ी है

 नरेंद्र शुक्ला ने आगे कहा कि जो हमारे अतिथि आ रहे हैं छात्रों का उत्साहवर्धन करेंगे हमें उम्मीद है कि अभिभावक और छात्र हमारी एक्टिविटी से संतुष्ट होंगे और हमारी संस्था नगर की सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था बनेगी

एनीडेस्क ऐप्स से बैंक खाते से पैसा हड़पने वाला गिरोह पकड़ा गया

सेक्सटॉर्शन का गिरोह भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

पुलिस की बड़ी सफलता पर एसपी ने PC

 

(शिवकुमार त्रिपाठी ) – पन्ना में सेक्सटॉर्शन एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है जिसमें लोगों का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर पैसा हड़पने वाला अंतर्राज्जिय मेवाती गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा है जिसमें दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली इसी तरह एक अन्य मामले में एक सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कराकर पैसा हड़प करने का गिरोह पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है

– मोबाइल में एक लिंक भेज कर हिडन कैमरे से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर पैसे हड़पने का बड़ा मामला प्रकाश में आया है सेक्स स्टेशन कि इसमें मामले में पुलिस ने सूचना के आधार पर एक आदमी के ब्लैक मेलिंग की जानकारी प्राप्त की जिसमें एक संभ्रांत आदमी से 11लाख रुपए हड़पने की जानकारी प्राप्त हुई इस पर पन्ना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है दो मोबाइल फोन एटीएम कार्ड लैपटॉप और ₹15000 की जब्ती की है इस बड़ी सफलता की जानकारी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी 

पन्ना में लोगों के बैंक खातों मैं भी पैसा सुरक्षित नहीं है ऐसा ही एक जालसाज गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है जो लोगों के मोबाइल पर एनीडेस्क नामक सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करा कर खाते से पैसे हड़प लेता था इस मामले में 8 लाख 25 हजार की धोखाधड़ी करने वाले दो गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़े हैं

एसपी धर्मराज मीणा  ने कहा कि अनजान ऐप को को मोबाइल पर स्टाल न करे आजकल एंड्राइड फोन हर कोई यूज़ करता है अपने पासवर्ड गोपनीय जानकारी बैंक खातों का डिटेल परिचय पत्र सभी मोबाइल पर होते है इसी का फायदा उठाकर आपसे दूर बैठा गिरोह आपके बैंक खातों में भी सेंध लगा रहे हैं ऐसे में जानकार बनते हुए अनजान सॉफ्टवेयर, वीडियो लिंक से छेड़खानी न करें पुलिस ने भी जानकार वन सुरक्षित रहने की अपील की है

 

 पन्ना पुलिस ने दी डिटेल जानकारी इस प्रकार है 

पुलिस अधीक्षक पन्ना के प्रयास से गुमे हुये कुल 115 मोबाइल कीमती करीब 13 लाख 20 हजार रूपये के खोजे जाकर पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना के सहयोग से मोबाइल के वास्तविक स्वामियों को किये जा रहे वापस

• गुमे हुये मोबाइलो को पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिले, पुलिस अधीक्षक पन्ना एवं पुलिस सायबर सेल टीम को दिया धन्यवाद

  पन्ना पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीना को लगातार मोबाइल गुमने संबंधी आवेदन पत्र प्राप्त हुये है । जिन पर कार्यवाही करते हुये पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा सायबर सेल पन्ना को गुमे हुये मोबाइलो को खोजने हेतु निर्देशित किया गया पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार सायबर सेल पन्ना द्वारा गुमे हुये कुल 115 मोबाइल कीमती करीब 13 लाख 20 हजार रूपये के खोजे गये हैं । सभी मोबाइल पुलिस सायबर सेल टीम द्वारा संबंधित मोबाइल स्वामियों को वितरित किये जायेंगें । पूर्व में भी सायबर सेल पन्ना द्वारा मोबाइल खोजकर संबंधित मोबाइल स्वामियों को वितरित किये जा चुके है । सायबर सेल पन्ना द्वारा लगातार गुमे हुये मोबाइलो को खोजा जाकर वास्तविक स्वामियों को पहुँचाये जाते है । गुमे हुये मोबाइलो को खोजने में पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना से प्र.आर. नीरज रैकवार, राहुल सिंह बघेल, आर. आशीष अवस्थी, धर्मेन्द्र सिंह राजावत, राहुल पाण्डेय एवं पन्ना जिले के थानो में पदस्थ पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा । 

115 मोबाइल खोजे जाने पर पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा पुलिस सायबर सेल टीम की प्रशंसा की गई है । 

 

खोजे गये मोबाइलो के वास्तविक उपयोगकर्ताओ की सूची निम्न अनुसार है – 

क्र0 नाम पता क्र0 नाम पता

01. मनीष चौरसिया सिमरिया 02. भोला अहिरवार बरियारपुर अजयगढ़

03. कमला राजापुर अजयगढ़ 04. शैलेन्द्र बाल्मीकि देवेन्द्रनगर 

05. अभयराज सिंह यादव भापतपुर अजयगढ़ 06. जीवनलाल पटेल गुनौर

07. तेज प्रताप प्रजापति देवेन्द्रनगर 08. राजकुमार आदिवासी अमानगंज

09. श्रीपाल अहिरवार किशनगढ़ छतरपुर 10. आरती साहू देवेन्द्रनगर

11. बबलू प्रजापति बृजपुर 12. सियाराम लोधी रीठी कटनी

13. प्रमोद पाल शाहनगर 14. आनन्द आदिवासी राजापुर देवेन्द्रनगर

15. अंकित पटेल गुनौर 16. विकास जगवानी पन्ना

17. कमलेश मिश्रा तिंदुनी शाहनगर 18. विकास रैकवार पन्ना

19. उजियार सिंह लोधी रैपुरा 20. पुष्पेन्द्र पटेल पन्ना

21. बृजेश कुमार तिवारी देवेन्द्रनगर 22. आशाराम पटेल अजयगढ़

23. रिजवान अली इन्द्रा कॉलोनी अमानगंज 24. कल्ला अहिरवार भटारी अमानगंज

25. गायत्री प्रजापति अजयगढ़ 26. प्रार्थना कुमारी अहिरवार मोहन्द्रा सिमरिया

27. पुष्पेन्द्र खरे द्वारी अमानगंज 28. करन्जू प्रजापति पन्ना

29. अमन वर्मा ककरहटी 30. गनेश अग्रवाल पन्ना

31. रामान्द केवट धरमपुर 32. अंजीत गोंड बृजपुर

33. बलदाऊ यादव पन्ना 34. बिजयकान्त पन्ना

35. दीपक कुशवाहा कामनाथ मन्दिर के पास पन्ना 36. प्रसंग मिश्रा पन्ना

37. रामसजीवन ढीमर कऊवासेहा पन्ना 38. मुकेश सेन शाहनगर

39. इन्द्रेश पटेल जगात चौकी पन्ना 40 बृजेश पीड़िहा अजयगढ

41. परमलाल चौधरी देवेन्द्रनगर 42 सुमन्ती बाई चौधरी अमानगंज

43 हीरालाल विश्वकर्मा पन्ना 44. अरविन्द कुमार पाल अजयगढ़

45. मनोज कुमार कस्तरे शाहनगर 46. राजेश विश्वकर्मा मुटमुरू सलेहा

47. अमित रिछारिया पन्ना 48. जागेश्वरी पटेल देवेन्द्रनगर

49. सुरेन्द्र यादव पन्ना 50. भागीरथ अहिरवार पन्ना

51. गनपत यादव अजयगढ़ 52. रामकेश सिंगरौल सलेहा

53. प्रदीप नामदेव गुनौर 54. चन्द्रपाल आदिवासी विश्रामगंज अजयगढ

55. रावेन्द्र सिंगरौल छपरवारा सलेहा 56. अन्नू गुप्ता देवेन्द्रनगर

57. राजेन्द्र वर्मा रानीबाग पन्ना 58. नीतेश प्रजापति पन्ना

59. संध्या पटेल पवई 60. देशराज प्रजापति सीरी चाका अमानगंज

61. पुष्पेन्द्र सिंह पन्ना 62 अशोक पटेल चन्दला

63. असगर खान गुलायची पन्ना 64. शिवकान्त खरे पन्ना

65. रामनरेश हरिजन कीरतपुर खोरा 66. शिवकपूर अमानगंज

67. पवन कुशवाहा पन्ना 68. विश्वनाथ ठाकुर जे के प्लांट

69. आलोक सिंह बागरी पवई 70. उमेश कुमार विश्वकर्मा सिमरिया

71. कौशल किशोर लखेरा पन्ना 72. महेन्द्र तिवारी पन्ना

73. राजेन्द्र कुमार मिश्रा सलेहा 74. संतू यादव मझगांय अजयगढ़

75. प्रबल पटेल पन्ना 76. रामअवतार रैकवार अजयगढ़

77. विक्रम रे मडला 78. दीपक प्रजापति पन्ना

79. धर्मेन्द्र सिंह गुनौर 80. दीपक वर्मन महेबा अमानगंज

81. शरीफ मोहम्मद पन्ना 82. औसाब सिंह तिघरा सिमरिया

83. ओमप्रकाश पन्ना 84. संजय साहू शाहनगर

85. आशीष शर्मा पन्ना 86. भूपेन्द्र सिंह यादव देवेन्द्रनगर

87. मुकेश सेन पवई 88. जाहरलाल प्रजापति धरमपुर

89. शिवम यादव खमरिया अमानगंज 90. ललिता बाई पन्ना

91. चंचल साहू पन्ना 92. केशव कुशवाहा PL पन्ना

93. रामगोपाल लोधी PL पन्ना 94. आशीष मिश्रा पन्ना

95. रोहित अनुरागी छतरपुर 96. धिन्नू श्रीवास अजयगढ़

97. विपिन तिवारी पहरा छतरपुर 98 जीवन बंशकार देवेन्द्रनगर

99. प्रतिपाल सिंह यादव बृजपुर 100 पुष्पेन्द्र यादव पन्ना

101 भानुप्रकाश मिश्रा सलेहा 102 कृष्ण कुमार चौबे गुनौर

103 राधा वर्मन पन्ना 104 नीरज श्रीवास्तव पन्ना

105 साकेत वर्मा पन्ना 106 निरंजन सिंह शाहनगर

107 शैलेन्द्र अहिरवार देवेन्द्रनगर 108 अवनीश अरजरिया पन्ना

109 आशीष सेन सतना 110 देवीदीन सिंह परमार सलेहा

111 भीरू यादव सिमरिया 112 कैलाश किशोर शुक्ला पन्ना

113 रमेश साहू पन्ना 114 सतेन्द्र खरे रैपुरा

115 राजीव कुर्मी पन्ना

(more…)

वैभव पवार का ध्रुव चौबे ने किया स्वागत

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का देवेंद्रनगर में जोरदार स्वागत हुई आतिशबाजी

 

पन्ना ! भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार अल्प समय के लिए देवेंद्रनगर आए और उन्होंने युवा मोर्चा के जिला मंत्री ध्रुव चौबे के निवास पर मुलाकात की इस दौरान वैभव पवार का देवेंद्रनगर में जोरदार स्वागत हुआ और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने नारेबाजी की

वैभव पवार ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्रिय संगठन है पन्ना में हमारी युवाओं की अच्छी टीम है आगामी समय में हमारी युवा मोर्चा की कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे उन्होंने देवेंद्रनगर में ध्रुव चौबे के कार्य की प्रशंसा की इस दौरान उनके निवास पर  वशिष्ठ कुमार उर्फ मनु चौबे एवं ध्रुव चौबे ने वैभव पवार को शाल श्रीफल एवं माले के साथ स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट की उनके साथ युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भास्कर पांडे, जिला महामंत्री धीरू बाजपेई, युवा मोर्चचा सतना की जिला अध्यक्,   जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, जिला मंत्री सचिन अर्जरिया  देवेंद्रनगर मंडल अध्यक्ष उमेश पाठक, कृष्णा पाठक सहित बड़ी संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे