ताज़ा खबर
लोगों के मन में मोदी और भाजपा ,स्थापना दिवस पर लक्ष्य से तीन गुना लोगों ने ज्वाइन की भाजपा, खजुराहो में कमल स्वर्ण कमल बनेगा -बीडी शर्मा इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव का नामांकन निरस्त,,, सपा के मैदान से हटते ही विष्णुदत्त शर्मा की प्रचंड जीत का रास्ता खुला समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव ने किया नामांकन कांग्रेस के बड़े नेताओं ने पन्ना पहुंचकर किया समर्थन भाजपा मय हुआ पन्ना, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने किया नामांकन , स्मृति ईरानी, मोहन यादव बोले कांग्रेस रणछोड़, साइकिल होगी पंचर

कांग्रेस पार्टी का 134वां स्थापना दिवस कल, तैयारियां जोरों पर, महामंत्री श्रीकांत पप्पू दीक्षित के संयोजन में मनहर महिला समिति में जुटेंगे दिग्गज कांग्रेसी

कांग्रेस पार्टी का 134वां स्थापना दिवस कल, तैयारियां जोरों पर, महामंत्री श्रीकांत पप्पू दीक्षित के संयोजन में मनहर महिला समिति में जुटेंगे दिग्गज कांग्रेसी

पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा होंगे मुख्य अतिथि
सुंदरलाल तिवारी और मुकेश नायक भी होंगे शामिल
कांग्रेसियों में उत्साह
पूरे शहर में लगे बैनर पोस्टर

कांग्रेस पार्टी में नया उत्साह भरने गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांग्रेस पार्टी के महामंत्री श्रीकांत दीक्षित के संयोजन एवं यूथ कांग्रेस के आयोजन में कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस मनहर महिला समिति प्रांगण में 28 दिसंबर को मनाया जाएगा जिसकी तैयारियां जोरों पर की जा रही है
पूरे जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों को आमंत्रित कर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा कांग्रेस पार्टी में एकजुटता लाने और निष्क्रिय पड़ी कांग्रेश पर नई ऊर्जा का संचार करने के लिए श्रीकांत पप्पू दीक्षित ने कांग्रेसका स्थापना दिवस मनाना गत वर्ष शुरू किया है जिसमें पूरे जिले की कांग्रेसियों का सामूहिक भोज होगा
कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों पर चर्चा के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसियों का विशेष रुप से सम्मान करने का कार्यक्रम किया जाता है इसी क्रम में 28 दिसंबर को एक बार फिर कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस स्थानीय मनहर महिला समिति परिसर में मनाया जाएगा जिसमें हजारों कांग्रेसियों के शामिल होगे
मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं लंबे समय तक मध्य प्रदेश बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे रामेश्वर नीखरा शामिल होंगे इनके साथ पूर्व मंत्री मुकेश नायक और रीवा जिले के पूर्व विधायक सुंदर लाल तिवारी को विशिष्ट अतिथि बनाया गया है इसके अलावा यूथ कांग्रेस की जनरल सेक्रेट्री वीरेंद्र द्विवेदी सतना के नवनिर्वाचित विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और जिले से एकमात्र कांग्रेस की निर्वाचित विधायक शिवदयाल बागरी पन्ना से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे शिवजीत सिंह भैयाराजा विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं कांग्रेसियों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी और शहर में बैनर पोस्टर और फ्लेक्स के माध्यम से कांग्रेसमें माहौल निर्मित कर दिया गया है और कांग्रेसियों में स्थापना दिवस को लेकर उत्साह देखा जा रहा खासकर युवा कांग्रेस के जो नेता है वह लोगो को बुलाने मेहनत कर रहे हैं और पूरे शहर में कांग्रेसमें वातावरण दिखाई दे रहा है
11:00 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में पहले सत्यम पैलेस के सामने अतिथियों की अगवानी होगी और इसके बाद समस्त कांग्रेसियों का काफिला शहर में रैली के रूप में निकलेगा और मनहर महिला समिति में कांग्रेश के ध्वज वंदन के साथ सिद्धांतों और नीतियों पर चर्चा की जाएगी और कांग्रेसियों को सम्मानित किया जाएगा

अध्यक्ष दिव्या रानी मना रही अलग से स्थापना दिवस

यू तो कांग्रेश एकता का प्रदर्शन कर रही है लेकिन लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष दिव्यारानी सिंह पहली बार कांग्रेस स्थापना दिवस बड़े रूप में मनाने की तैयारी कर रहे हैं जो अपने होटल मोहन राज विलास में अपने गुट की कांग्रेसियों के साथ स्थापना दिवस मनाएंगे इसमें प्रमुख रूप से गुनौर के पूर्व विधायक फुदर चौधरी शामिल होंगे उन्हें विशिष्ट अतिथि बनाया गया है


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी