ताज़ा खबर
◈ पन्ना में आज से भक्ति का महाकुंभ शुरू,,, भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के साथ गुरुपूर्णिमा महोत्सव, भागवत कथा एवं भक्तमाल कथा का होगा आयोजन  ◈ संजय नगायच का पन्ना नगर में जोरदार स्वागत,,, जमकर आतिशबाजी और फूलबर्षा के साथ जगह-जगह हुआ तुलादान,, ◈ पन्ना टाइगर रिजर्व में संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ की फिर मौत, 15 दिन में दो टाइगरो की मौत 2009 की शुरुआत तो नहीं,, ◈ पन्ना के गांव की बेटी प्रदेश मे टॉपर: रचा इतिहास,,, मां शिक्षिका और पिता है रोजगार सहायक , सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने दी बधाई

शासकीय दुकानों का किराया और बन्द व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बिजली बिल माफ करने की मांग ,,, कलेक्टर को ज्ञापन

शासकीय दुकानों का किराया और बन्द व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बिजली बिल माफ करने की मांग ,,, कलेक्टर को ज्ञापन

पन्ना व्यापार मंडल ने उठाई मांग

अध्यक्ष अनूप मोदी और महामंत्री कमल लालवानी ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

नगर पालिका की है अधिकांश सरकारी दुकाने


कोविड-19 महामारी के कारण देशव्यापी बंद है पन्ना में भी 1 माह से अधिक का समय हो गया है जिसमें अधिकांश दुकानें अब भी बंद है जिससे व्यापारी परेशान है व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने और दुकाने ना खुलने के बावजूद इन किराया वसूला जा रहा है और बिजली का बिल वसूला जा रहा जिससे व्यापारी परेशान है इसी को लेकर आज पन्ना व्यापार मंडल ने कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को ज्ञापन सौंपा है जिसमें मांग की गई है की बंद व्यापारिक प्रतिष्ठानों की बिजली बिल एवं शासकीय दुकानों का किराया माफ किया जाना चाहिए यह प्रयास व्यापार मंडल के महामंत्री कमल लालवानी ने किया है इसको लेकर उन्होंने व्यापारियों के साथ जब मीटिंग की तो व्यापारियों ने अपना कष्ट सुनाया कि जब दुकानें बंद है कमाई बिल्कुल नहीं हुई तो आखिर दुकानों का किराया और बिजली का बिल कैसे दें इसी को लेकर यह मांग की गई है उम्मीद है कि प्रशासन संकट की इस घड़ी में व्यापारियों के इस कष्ट को गंभीरता से लेगा


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

♛ सबसे ज्यादा देखी गयी