ताज़ा खबर
लोगों के मन में मोदी और भाजपा ,स्थापना दिवस पर लक्ष्य से तीन गुना लोगों ने ज्वाइन की भाजपा, खजुराहो में कमल स्वर्ण कमल बनेगा -बीडी शर्मा इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव का नामांकन निरस्त,,, सपा के मैदान से हटते ही विष्णुदत्त शर्मा की प्रचंड जीत का रास्ता खुला समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव ने किया नामांकन कांग्रेस के बड़े नेताओं ने पन्ना पहुंचकर किया समर्थन भाजपा मय हुआ पन्ना, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने किया नामांकन , स्मृति ईरानी, मोहन यादव बोले कांग्रेस रणछोड़, साइकिल होगी पंचर

कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह का जोरदार स्वागत ,,, विकास को लगेंगे चार चांद :- कुसुम महदेले

कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह का जोरदार स्वागत ,,, विकास को लगेंगे चार चांद :- कुसुम महदेले

पूरे जिले में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत ,,, अभिभूत हुए बृजेंद्र

कैबिनेट मंत्री के प्रथम आगमन पर लोगों में दिखा भारी उत्साह

सिमरिया से लेकर पन्ना तक जगह-जगह हुआ गर्मजोशी के साथ स्वागत

पन्ना पहुंचकर पूर्व मंत्री कुसुम सिंह महदेले ले से लिया आशीर्वाद

पूर्व जिला अध्यक्ष सतानंद गौतम और महामंत्री संजीत सरकार के साथ भोपाल से आए पन्ना

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना विधानसभा के विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार पन्ना पहुंचे। कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सड़क मार्ग द्वारा भोपाल से पन्ना पहुंचे तब कार्यकर्ताओं द्वारा पन्ना जिले की सीमा प्रारंभ होते ही गैसाबाद से लेकर पन्ना मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न स्थानों पर गर्मजोशी के साथ फूल माला पहनाकर एवं तुलादान करके स्वागत किया गया । बृजेंद्र प्रताप सिंह के स्वागत में जगह जगह पुष्प वर्षा , मिठाइयों का वितरण एवं आतिशबाजी की गई ।

मध्य प्रदेश के नक्शे में सबसे पिछड़े जिले का दंश झेल रहे पन्ना के लोगों में बृजेंद्र प्रताप सिंह के विधायक बनते ही विकास की अपार संभावनाओं के सपने देखे जा रहे थे क्योंकि बृजेंद्र प्रताप सिंह की राजनीतिक छवि विकास पुरुष के रूप में देखी जाती है यही खास वजह रही है कि बृजेंद्र प्रताप सिंह का विधानसभा क्षेत्र बदलने के बाद भी पन्ना विधानसभा के लोगों द्वारा अपार जन समर्थन प्रदान करते हुए उन्हें पन्ना विधानसभा से विधायक चुना था।

गौरतलब है कि पन्ना जिले के लोगों में बृजेंद्र प्रताप सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पन्ना में विकास के सपने देखे जा रहे हैं इसीलिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया और मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह का जगह जगह गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद बृजेंद्र प्रताप सिंह जब पहली बार पन्ना पहुंचे तब स्वागत का यह सिलसिला दोपहर में शुरू हुआ और देर रात तक जारी रहा। दमोह होते हुए बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने पन्ना की सीमा में प्रवेश किया यहां सीमा पर ही बड़ी संख्या में जमा भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला सिमरिया पहंुचा। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम सिमरिया नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। सिमरिया में कार्यकर्ताओं द्वारा उनके काफिले को ग्राम रैकरा से फॉलो करते हुए सिमरिया रेस्ट हाउस में मंत्री का स्वागत हुआ। इस दौरान बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री और प्रदेश की संगठन का आभार व्यक्त किया।

उन्होने यहां उपस्थित लोगों को कहा कि हमें कैबिनेट में जगह मिली है, उसमें हम पूरे पन्ना जिले में हर गरीब के साथ हर कामों को लेकर हम और हमारे पवई विधायक प्रहलाद मिलकर पन्ना जिला के विकास के कामों को आगे बढ़ाएंगे। पन्ना जिले की जनता ने हमें जो प्यार दिया है हम उसके बहुत आभारी हैं। हम आपको यह विश्वास दिलाते हैं कि हम आपकी आकांक्षाओं पर सदैव खरे उतरेंगे। मंत्री के साथ पवई विधायक प्रहलाद सिंह लोधी सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथि शिक्षक संघ द्वारा नियमितीकरण हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा एवं नियमितीकरण करवाए जाने का मंत्री से आग्रह किया। जिस पर मंत्री ने अतिथि शिक्षकों के साथ अन्याय ना होने की बात की और कहा हम आपके साथ हैं।

जिले की सीमा पर हुआ भव्य स्वागत

दमोह के रास्ते पन्ना आए बृजेन्द्र प्रताप सिंह का जिले की सीमा पर प्रवेश के साथ जमकर आतिशबाजी हुई और उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया। यहां पवई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के कई बड़े नेता उपस्थित रहे।यहां भाजपा नेत्री अमिता बागरी के नेतृत्व मे गुनौर विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव शंकर द्विवेदी, मंडल महामंत्री शैलेश अग्रवाल, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष रमाकांत द्विवेदी, पुनीत जयसवाल, गजेंद्र परमार, बृजेश तिवारी, मोनिका तिवारी, अमित जैन, मनीष चनपुरिया, दादा पांडे, नंदनी द्विवेदी आदि कार्यकर्ताओं ने मिलकर स्वागत किया। इसके अलावा पवई विधानसभा क्षेत्र के नेता उमेश सोनी के साथ कई कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया।

अमानगंज में जगह-जगह हुआ स्वागत

सिमरिया से बृजेन्द्र प्रताप सिंह के साथ सैंकड़ों वाहनों का काफिला अमानगंज पहुचा जहां रास्ते भर कई गांवों में लोगों ने उनका स्वागत किया। अमानगंज के पवई तिराहे पर भाजपा नेताओं ने फूल बरसाकर मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रम्मू मोर्या द्वारा बृजेन्द्र प्रताप सिंह का तुलादान किया गया। मंत्री ने सभी उपस्थित जनों का स्नेह के लिए आभार जताया और उनका काफिला आगे बढ़ चला। अमानगंज में मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप अवस्थी एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजीव खरे द्वारा भी अपने प्रतिष्ठानों के सामने स्वागत किया गया। नगर परिषद कार्यालय के पास पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष राजू चौबे एवं प्रशांत चतुर्वेदी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके पश्चात अमानगंज स्थित गांधी चौक मैं पूर्व विधायक महेंद्र सिंह बागरी के नेतृत्व में पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलाल लखेरा एवं उनकी पत्नी रोशनी लखेरा द्वारा मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। अमानगंज पुलिस थाना चौराहा पर अमानगंज के कई नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान गुनौर के पूर्व । मंत्री के काफिले में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सतानंद गौतम, संजीत सरकार, जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज सिंह यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया, जय प्रकाश चतुर्वेदी, अरजेन्द्र बुंदेला, अशोक गुप्ता, तरूण पाठक, मनु चैबे, रामू मौर्या अमानगंज मंगू पाठक, कमल लालवानी, पीसी यादव, राजेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पन्ना आगमन पर नजर आया जोष

शाम 6 बजे मंत्री का काफिला अमानगंज से पन्ना पहंुचा। जहां सत्यम पैलिस के सामने भाजपा कार्यकर्ता उत्साह के साथ उनकी आगवानी के लिए खड़े थे। यहां पूर्व नगर पालिका मोहनलाल कुशवाहा, अंकुर त्रिवेदी, आशीष तिवारी, नरेन्द्र यादव, कैलाष गुप्ता, दीपेष व्यास, डीडी दुबे, रूप नगायच, नीरज लोधी, दुर्गेश शिवहरे, सचिन खरे, दीपक शर्मा सहित भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी सेे स्वागत किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया स्वागत

मंत्री का काफिला डायमंड चैराहे पहंुचा, जहां स्थानीय लोगों ने मंत्री पर फूल बरसाए। आगे बढ़ते ही वन कर्मचारी संघ की ओर से बडी संख्या में उपस्थित कर्मचारियों ने मंत्री का स्वागत किया। कुछ दूरी पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज सिंह यादव ने अपने घर के सामने मंत्री का आत्मीय स्वागत करते हुए जमकर आतिशबाजी की और पुष्प भेंट किए। इस दौरान यहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह, भाजपा नेता विवेक मिश्रा, तरूण पाठक, संदेश अग्रवाल, अजय पाठक, संतोष रैकवार चाणक्य ने स्वागत किया।

पूर्व मंत्री कुसुम मेहेंदले ने खिलाया रसगुल्ला

पन्ना की राजनीति की धुरी कही जाने वाली पूर्व मंत्री कुसुम सिंह महदेले को अपने अंदाज के लिए जाना जाता रहा है। बृजेन्द्र प्रताप सिंह से उनकी राजनैतिक प्रतिस्पर्धा भी नजर आई। लेकिन आज जब बृजेन्द्र कैबिनेट मंत्री बने तो पन्ना पहुचकर वे सबसे पहले अपनी नेता का आर्षीवाद लेने उनके घर पहुच गये। कुसुम महदेले ने भी उनका फूल बरसाकर स्वागत किया। घर के अंदर ले जाकर उन्हें मिठाई खिलाई। बृजेन्द्र प्रताप सिह ने महदेले के पैर छूकर आशीर्वाद मांगा। यह दृष्य पन्ना की राजनीति में बेहद अहम पल था। पूर्व मंत्री कुसुम मेहंदी लेने भी ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह को मंत्री बनने की बधाई देते हुए रसगुल्ला खिलाकर मुंह मीठा कराया और उन्हें बधाइयां दी। पूर्व कैबिनेट मंत्री कुसुम महदेले ने कहा कि बृजेंद्र प्रताप सिंह के कैबिनेट मंत्री के बाद पन्ना जिले के विकास में चार चांद लगेंगे

शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत

बृजेन्द्र प्रताप सिह की अगुवाई में पूरे शहर में लोग अपने घरों के बाहर स्वागत के लिए खड़े नजर आए। मंत्री का काफिला अस्पताल चैराहा होते हुए बेनीसागर चैराह पहुचा। यहां पुराने पाॅवर हाउस चौराहे पर नगर पालिका उपाध्यक्ष स्नेहलता पारासर के नेतृत्व में स्वागत किया गया । इस दौरान राजकुमार वर्मा, निजाम खान, रमेश शिवहरे, विजय साहू सलमान खान संजू यादव द्वारा स्वागत किया गया।

शहर में जगह-जगह मंत्री का स्वागत

जुलूस के दौरान कैबिनेट मंत्री विजय प्रताप सिंह अपने मामा के घर आरामगंज हाउस पहुंचे जहां भानू प्रताप सिंह, मझलेराजा, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह व परिवार के सदस्यों ने आरती उतारकर स्वागत किया। नटके हनुमान मंदिर चौराहे पर कैलाष गुप्ता पार्षद ने स्वागत किया। मंत्री का काफिला गांधी चौक से पंचम सिंह चैराहा पहंुचा, जहां रास्ते में पूर्व विधायक राजेश वर्मा ने स्वागत किया। इसके बाद पंचम सिंह चौराहे पर जहां बबलू यादव द्वारा स्वागत किया गया। किंडरलैंड स्कूल के सामने गोस्वामी परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत किया कचेहरी चौराहा, अजयगढ़ चैराहा काफिला बडा बाजार चैराहा पहंुचा जहां दीपेश व्यास ने मंत्री का स्वागत किया। यहां से बाजार के लोगों और व्यापारियों ने मंत्री का स्वागत किया। मंत्री का कफिला जैन मंदिर के पास पूर्व मंडी अध्यक्ष मीना पांडे एवं विष्णु पांडे, दुर्गेश शिवहरे सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

गोविंद जी मंदिर चौराहे के पास रवि पाण्डेय, अशोक गुप्ता, भूपेंद्र सिंह परमार, संदेश अग्रवाल, संदीप यादव, छोटू गुप्ता, ने स्वागत किया। मोदी चौराहे पर रूपेष मोदी ने स्वागत किया। कटरा मोहल्ला में अकरम खान और मोहित सोनी से भव्य स्वागत किया। कोतवाली चौराहे पर अजेन्द्र सिंह बुंदेला, दिलीप षिवहरे ने स्वागत किया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व. बृजेन्द्र बुंदेला के पुत्र वंश बुंदेला ने मंत्री का स्वागत किया। इस के बाद गुल्लायची चैराहे होते हुए मंत्री का काफिला बल्देव स्वीट पहंुचा, जहां विनीत गुप्ता, पप्पू उपाध्याय एवं यशवंत सिंह चौहान द्वारा स्वागत किया गया। यहां से बीटीआई चौराहा होते हुए मंत्री का काफिला भाजपा कार्यालय पहंुचा और कार्यक्रम का औपचारिक समापन हुआ।

मोहित सोनी ने की जमकर आतिशबाजी

नगर के व्यापारी एवं होटल शानवी लैंड मार्क संचालक मोहित सोनी ने बृजेंद्र सिंह के घर के पास जोरदार आतिशबाजी की और जबरदस्त स्वागत किया चंदा सोनी अम्मा जी की उपस्थिति में कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह पर फूलों की वर्षा की गई और रंग-बिरंगे पोशाकों में सजे ढोल नगाड़ा और नृत्य स्वागत किया

सतना बेरियल में उदयपाल सिंह ने किया स्वागत

कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के नगर आगमन पर सतना वैरियल के पास उदयपाल सिंह कमताना ने जोरदार स्वागत किया और मिठाईयां बांटी गई बैरियर के पास खूबसूरत गेट बनाया गया था जैसे ही काफिला यहां पहुंचा फूल वर्षा कर स्वागत किया गया

देवरा मोड़ में हुआ स्वागत

भोपाल से चलकर मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह जब पहली बार पन्ना आ रहे थे तो देवरा मोड़ पर महेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए और छोटी सी सभा को ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने संबोधित किया बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपने मंत्री का स्वागत किया

कमल लालवानी ने किया स्वागत

जैसे ही कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह का काफिला शहर की ओर आगे बढ़ा व्यापार संघ के पदाधिकारी एवं भाजपा नेता कमल लालवानी ने जोरदार स्वागत किया कमल लालवानी दमोह पहुंचे थे सबसे पहले दमोह में स्वागत किया और जब जगह-जगह स्वागत हो रहा था तो अपने साथियों के साथ पन्ना में स्वागत किया गया

श्रेया एग्रो एजेंसीज पर हुआ स्वागत


भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधन के बाद कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह जब घर जा रहे थे श्रेया एग्रो एजेंसी में शिवम चनपुरिया ने स्वागत किया और मिठाइयां बांटी


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी