ताज़ा खबर
लोगों के मन में मोदी और भाजपा ,स्थापना दिवस पर लक्ष्य से तीन गुना लोगों ने ज्वाइन की भाजपा, खजुराहो में कमल स्वर्ण कमल बनेगा -बीडी शर्मा इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव का नामांकन निरस्त,,, सपा के मैदान से हटते ही विष्णुदत्त शर्मा की प्रचंड जीत का रास्ता खुला समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव ने किया नामांकन कांग्रेस के बड़े नेताओं ने पन्ना पहुंचकर किया समर्थन भाजपा मय हुआ पन्ना, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने किया नामांकन , स्मृति ईरानी, मोहन यादव बोले कांग्रेस रणछोड़, साइकिल होगी पंचर

जिंदा जलाए गए युवक के परिजनों से मिलने पहुंचे भाजपा पदाधिकारी, आरोपियों को गिरफ्तार करें – ब्राह्मण संगठन

जिंदा जलाए गए युवक के परिजनों से मिलने पहुंचे भाजपा पदाधिकारी, आरोपियों को गिरफ्तार करें – ब्राह्मण संगठन

मंडोला गांव के युवक को जिंदा जलाने के आरोपियों की शीघ्र हो गिरफ्तारी – BJP

जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी परिजनों से मिलने पहुंचे
–‐————-‐————————–

(शिवकुमार त्रिपाठी) जिले के देवेंद्र नगर थाना अंतर्गत मंडोला गांव के पास दो मोटर साइकिलों में एक्सीडेंट के बाद आक्रोशित युवकों द्वारा एक युवक को मार कर जिंदा जलाने वाले आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है जिससे इलाके में असंतोष बढ़ता जा रहा है और पड़ोसी सतना जिले के लोग भी इस मामले में कूद पड़े हैं और नेतागिरी शुरू हो गई इस बीच भारतीय जनता पार्टी पार्टी के पदाधिकारी पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष शतानंद गौतम के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी और दुखित परिवार को सांत्वना प्रदान की पीड़ित परिवार में छोटे-छोटे बच्चे हैं मां का रो रो कर बुरा बुरा हाल है ऐसी स्थिति में दारुण दुख सुनकर सभी की आंखें नम हो गई इस बीच भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष शतानंद गौतम ने कहा कि यह बेहद निंदनीय घटना है इस पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी ने इस मामले में संज्ञान लिया है और उचित कार्यवाही करने जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात की है शतानंद गौतम ने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों से हमारी बात हुई है आरोपी चाहे जितने भी राजनीतिक संरक्षण के लोग हो पर किसी को छोड़ा नहीं जाएगा वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है वही इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के उपाध्यक्ष रंजीत सरकार अमिता बागरी, वशिष्ठ उर्फ मनोज चौबे, मंडल अध्यक्ष ललित गुप्ता शैलेश अग्रवाल महामंत्री रमाकांत शुक्ला आशीष तिवारी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता चंचल जैन अजय पाठक नरेंद्र शुक्ला संदेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे

ज्ञात हो कि घटना बड़ी हृदय विदारक और घृणित है उमेश कुमार मिश्रा निवासी इटवा दुबहिया जिला पन्ना अपने दुपहिया वाहन से किसी काम से 25/07/21 को लग भग दोपहर 12 बजे ससुराल हथकुरी जा रहे थे देवेन्द्रनगर सलेहा मार्ग पर ग्राम मनटोला जहा पूरी वसाहट बागरी है। वहा मुख्य मार्ग के दोनो ओर बिल्कुल सडक से मकान बने हुए है। रोड अत्यंत संकीर्ण है इसके अलावा स्पीड ब्रेकर लगभग आठ जगह बने हुए है।अजनवी व्यक्ति के लिये बहुत ही धोखे होते है साथ ही गाँव के पास अंधा मोड़ भी है। महज इत्तेफाक था की आपस मे दुपहिया वाहन टकरा गये। चश्मदीदो का कहना है की बागरी युवक अपने सजातीय साथी के साथ जा रहे थे महज हलकी घटना से अक्रोशित युवको ने पहले लाठी ड़न्डो से बेदम पिटाई की लोगो का कहना है की इतना मारा की हाथ और पैर तोड दिये एक पैर शरीर से अलग हो गया।


हालत बिल्कुल नाजुक देख कर युवक को उठाकर बाईक के ऊपर लिटा कर टंकी से पैट्रोल छिडक कर आँग लगा दी। विस्वस्त सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय जन प्रति निधि के अति करीबी लोग थे जिनके द्वारा सूचना पुलिस थाना देवेन्द्र नगर को दी गई जले युवक को मरणासन्न अवस्था मे बिरला अस्पताल भेजा गया। जहा उपचार के दौरान मौत हो गई।


आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करें :- ब्राह्मण समाज

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सतना निवासी सक्रिय राजनेता राजेश दुबे ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त करने के बाद कहा कि बड़ी दुखद घटना घटी है जिसमें ब्राह्मण समाज के युवक को निशाना बनाया गया है राजनीतिक पकड़ रखने वाले आरोपियों को पन्ना जिले के में राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है जिला प्रशासन उचित कार्यवाही नहीं कर रहा है राजेश दुबे ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की कहा यदि आरोपी नहीं पकड़े जाते हैं तो ब्राह्मण समाज आंदोलन करेगा और इसका परिणाम भाजपा कोरेगांव चुनाव में भुगतना पड़ेगा ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी