ताज़ा खबर
BJP कार्यकर्ताओं को दिया जीतने का मंत्र,9 लाख के अंतर से जीतेंगे खजुराहो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने किया चुनावी शंखनाद,, प्रत्येक बूथ जीतने का संकल्प भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बृजेंद्र डब्बू मिश्रा का जोरदार स्वागत, जमकर हुई आतिशबाजी मिश्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत खूब ही आतिशबाजी पत्रकार कल्याण परिषद की बैठक संपन्न

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की साथ पन्ना के सभी मंदिरों के दर्शन किए,, खूब बजाय मजीरे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की साथ पन्ना के सभी मंदिरों के दर्शन किए,, खूब बजाय मजीरे


मुख्यमंत्री ने पन्ना की मंदिरों की किए दर्शन

श्री जुगल किशोर जी मंदिर में हुए साष्टांग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के साथ गाए भजन बजाय मजीरे

(शिवकुमार त्रिपाठी) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और अपने परिवार के एक दिवसीय पन्ना दौरे पर आए और उन्होंने होटल पाषाण गढ़ में रात्रि विश्राम किया, इससे पूर्व रात्रि में मुख्यमंत्री ने भगवान श्री जगन्नाथ जी स्वामी मंदिर मैं जाकर जगन्नाथ स्वामी मंदिर की महिमा जानी और पूजा अर्चना की

इसके बाद वे श्री बलदेव जी मंदिर पहुंचे जहां दुनिया के अनूठी मंदिर के पास स्थापत्य की जानकारी लेकर अभिभूत हुए, पाश्चात्य और बुंदेली स्थापत्य कला के अनूठे संगम बलदेव जी मंदिर का निर्माण लंदन की सेंट पॉल चर्च की स्टाइल पर किया गया है और भगवान कृष्ण के बड़े भैया बलदाऊ भैया के दर्शन किए इसके बाद वे गोविंद जी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की तदोपरांत श्रीराम जानकी मंदिर मैं पहुंच कर दर्शन किए फिर वे पन्ना के आराध्य देव श्री जुगलकिशोर जी मंदिर पहुंचे भगवान श्री जुगलकिशोर जी की आरती उतारी और

“पन्ना के जुगल किशोर हो मुरलिया में हीरा जड़े हैं” बुंदेलखंड खंड का लोक भजन गुनगुनाया इसके बाद मुख्यमंत्री आम भक्तों की तरह कीर्तन में बैठ गए और खूब मजीरे बजाएं और भजन गाते रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के साथ उन्होंने बहुत देर तक मजीरे बजाय तदोपरांत व अंतरराष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव और प्रणामी समुदाय के सबसे बड़े तीर्थ प्राणनाथ जी मंदिर पहुंचे और वहां पहुंच कर मंचीय कार्यक्रम में उद्बोधन दिया कहां प्राणनाथ प्राणों से प्यारे हैं हर दिल में बसते हैं इसके बाद जब श्रीजी यानी राज जी की सवारी निकली तो इस सवारी में शामिल हुए और पन्ना के आध्यात्मिक नगरी होने की बात कही शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह पुत्र कार्तिकेय के साथ आए थे

 

रास के रमैया और प्राणनाथ प्यारे के जयकारों से गूंजी पद्मावती पुरी धाम
पन्ना के शरद पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होना सौभाग्य का विषय : मुख्यमंत्री

पारंपरिक महारास में देर रात सपत्नीक पहुंचे मुख्यमंत्री


प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुद्धवार को देर रात पन्ना पहुंचकर यहाँ आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए और महारास में भागीदारी की। मुख्यमंत्री मंदिरों के शहर पन्ना में धार्मिक यात्रा की शुरुआत शहर के श्री जगदीश स्वामी मंदिर से की। तदुपरांत मुख्यमंत्री श्री बल्देव जी मंदिर, श्री रामजानकी मंदिर तथा श्री जुगल किशोर जी मंदिर जाकर माथा टेका और प्रदेश की खुशहाली हेतु प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रणामी धर्मावलम्बियों की आस्था के केंद्र महामति श्री प्राणनाथ जी मंदिर पहुंचे। यहाँ उन्होंने कहा कि आज शरद महोत्सव में पन्ना आकर इस तीर्थ स्थल के दर्शन और श्री प्राणनाथ जी के आध्यात्मिक जीवन और उनके कार्यों को जानने का अवसर मिला है। यह मेरे लिये सौभाग्य का विषय है।

संपूर्ण दुनिया एक परिवार है, प्राणनाथ जी की हम सभी पर कृपा है
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्राणनाथ प्यारे की जय के उद्धघोष के साथ संबोधन प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण दुनिया एक परिवार है, प्राणनाथ जी की हम सभी पर कृपा है। कहा भी गया है सियाराम में सब जग जानी। इस भावना के अनुसार हम सभी प्राणनाथ प्यारे के प्रिय हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श्री जी की सवारी भी देखी जो वर्ष में एक बार श्री बांग्ला जी दरबार मंदिर से रास मंडल मैं 5 दिनों के लिए विराजमान होती है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के अलावा खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, सांसद व्ही.डी. शर्मा, जन-प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

श्री प्राणनाथ जी गुजरात से मध्यप्रदेश आए उनके आगमन से यह धरा पावन हुई

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री प्राणनाथ जी गुजरात से मध्यप्रदेश आए। उनके आगमन से यह धरा पावन हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी प्रार्थना है कि सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया। सभी सुखी हों, सभी निरोगी हों और सभी का कल्याण हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राणनाथ जी ने महाराजा छत्रसाल का भी मार्गदर्शन किया। सत्रहवीं सदी में उन्हें पराक्रम के लिये प्रोत्साहित किया। छत्रसाल जी के लिये कहावत है- ”छत्ता तेरे राज में, धक-धक धरती होय, जित-जित घोड़ा मुख करे, तित-तित फत्ते होय”।

पन्ना प्रणामी पंथ का पवित्र धाम है .. श्री चौहान


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पन्ना प्रणामी पंथ का पवित्र धाम है। यहाँ श्री गुम्बट जी मंदिर के प्रांगण को ब्रह्र चबूतरा (रास मण्डल) कहा जाता है। यही श्री प्राणनाथ जी ने परम स्नेही सुन्दरसाथ को श्री राज जी-श्यामा जी की अलौकिक अखण्ड रासलीला, जागिनी रास का दर्शन करवाया था। इसलिये इसे जागिनी लीला भी कहा जाता है। तबसे अंतर्राष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव प्रतिवर्ष होता है। निजानंद संप्रदाय में प्रेम की बड़ी महिमा है, यहाँ प्रेम ही सब कुछ है। शरद पूर्णिमा में श्री कृष्ण ने प्रेम को ही प्रतिष्ठा प्रदान की। पाँच दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव भक्ति, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है।

प्राणनाथ महाराज छत्रसाल के आध्यात्मिक गुरू थे.. मंत्री श्री सिंह.

  • खनिज मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री परिवार सहित इस पावन नगरी में पधारे हैं। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्राणनाथ महाराज छत्रसाल के आध्यात्मिक गुरू थे। श्री सिंह ने छत्रसाल जयंती पर संस्कृति विभाग द्वारा कार्यक्रम का सुझाव भी दिया। सांसद व्हीडी शर्मा ने कहा कि प्राणनाथ जी के मंदिर में शरद महोत्सव में हिस्सा लेना सौभाग्य का क्षण हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पन्ना आकर स्थानीय नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से शरद महोत्सव की शुभकामनाएँ देने का अवसर मिला है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सपरिवार श्री प्राणनाथ म्यूजियम में जाकर ऐतिहासिक धरोहर को भी देखा।

भगवान जगदीश स्वामी मंदिर में की प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना
मंदिरों की नगरी और हीरे को लेकर विश्व भर में पहचान बनाने वाले पन्ना नगर का शरदोत्सव इस बार कुछ खास रहा। प्रदेश के कल्याण की कामना के लिए राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पन्ना नगरवासियों के आग्रह पर सपरिवार यहां पहुंचे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नि श्रीमती साधना सिंह और प्रदेश शासन के खनिज साधन व श्रम मंत्री श्री ब्रृजेन्द्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

नगर के भगवान जगदीश स्वामी मंदिर से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपनी धार्मिक यात्रा प्रारंभ की। जहां पर उन्होंने सपत्निक भगवान श्री जगदीश स्वामी के दर्शन पूजन किए और प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पन्ना शहर का जगदीश स्वामी मंदिर प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। मंदिर के चारों ओर 26 छोटे-छोटे मंदिर हैं।

प्रदेश के निरंतर विकास के लिये भगवान बल्देव से की कामना
धार्मिक यात्रा पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्री जगदीश स्वामी मंदिर के दर्शन के बाद भगवान बलदेव जी के मंदिर पहुंचे। इस अनूठे मंदिर में विराजित भगवान श्री बलदेव की प्रतिमा का मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सपत्निक पूजन अर्चन किया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। तत्पश्चात
प्रसिद्ध पन्ना नगर के मंदिरों में श्री रामजानकी मंदिर प्रमुख मंदिरों में से है। यहाँ पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री चौहान परिवार के साथ पूजन अर्चन किया।

श्री जुगलकिशोर मंदिर में मुख्यमंत्री ने भक्तों के साथ लगाए जयकारे
मंदिरों की नगरी पन्ना की धार्मिक यात्रा के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भगवान जुगलकिशोर के दर्शन को सपरिवार पहुंचे। पूजन अर्चन के साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भक्तों के साथ भगवान जुगलकिशोर के जयकारे लगाए। उन्होंने मंदिर में सपत्निक भगवान जुगलकिशोर की पूजा अर्चना कर भगवान से प्रदेश के विकास व खुशहाली की कामना की। उन्होंने यहाँ पर पूरे भक्ति भाव के साथ झांझर और मजीरा बजाते हुए भजन भी गाये। इस दौरान प्रदेश शासन के खनिज साधन व श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा भी उपस्थित रहे।

श्री प्राणनाथ जी मंदिर ट्रस्ट ने किया आत्मिक स्वागत
मुख्यमंत्री सपरिवार जैसे ही श्री प्राणनाथ मंदिर पहुंचे तो श्री 108 प्राणनाथ जी मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन रश्मिकांत सोमैया, वाइस चेयरमैन प्रमोद शर्मा, सचिव चंद्र कृष्ण त्रिपाठी, न्यासी राकेश शर्मा अमरेश शर्मा, रंजीत शर्मा, अभय शर्मा दिनेश कुमार शर्मा, तिलक राज शर्मा के साथ-साथ महाप्रबंधक डीबी शर्मा प्रबंधक पंडित राज किशन शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री व उनके साथ आए मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा का आत्मिक स्वागत किया।

 

सीएम ने रोपा रुद्राक्ष का पौधा, पाषाण गढ़ में लगाया वृक्ष

रैगांव विधानसभा चुनाव जीतने की बात कही

मध्य प्रदेश में खाद संकट, किसान संकट किसान परेशान ,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले सरकार संकट को हल करने में जुटी

मध्यप्रदेश में उर्वरक यानी खाद का संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है बोनी के इस अवसर पर है किसानों को खाद न मिलने के कारण परेशान है कई जगह किसानों का गुस्सा भी फूट पड़ा है मध्य प्रदेश के panna पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खाद संकट पर अपनी प्रतिक्रिया तो नहीं दी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जरूर सामने आए उन्होंने कहा किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा हमारे मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री सहित सभी अधिकारी इस संकट के समाधान में लगे हुए हैं किसान खाद के लिए परेशान न हो इसके लिए हमारी सरकार प्रयास कर रही 
 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 1 दिन के panna प्रवास पर आए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर panna के धार्मिक करीब 6 मंदिरों में जाकर दर्शन किए और आशीर्वाद मांगा एक रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया और पौधा लगाते समय कहां रैगांव चुनाव की जीत के लिए पौधा लगा रहा हूं सब लोग मिलकर भाजपा को विजई बनाएं

 

 


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी