
✎ शिव कुमार त्रिपाठी
.सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला 3.17 कैरेट का बेशकीमती हीरा।
ऑटो चालक की बदली किस्मत देव उठनी पर चमकी किस्मत।.करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही अनुमानित कीमत।
(शिवकुमार त्रिपाठी) : सपनों का हकीकत में बदलना किसे कहते हैं, यह देखना हो तो पन्ना से आई यह खबर देखिए। रोज़मर्रा की भागदौड़ में ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करने वाले सोनू रैकवार की किस्मत देव उठनी के पावन अवसर पर अचानक चमक उठी है।

बताया जा रहा है कि सोनू के पिता का नाम बाबूलाल रैकवार है। सोनू के मुताबिक, पिछले 10 से 15 दिनों से उन्हें रात में सोते समय लगातार हीरा मिलने के सपने आ रहे थे। जब नींद खुलती तो उन्हें लगता कि काश यह सपना सच हो जाए। आखिरकार उन्होंने यह बात अपने परिवार वालों को बताई, जिसके बाद घरवालों ने उन्हें खदान लगाने की सलाह दी। परिवार की सलाह पर सोनू ने कार्यालय से पट्टा लिया और पहली बार रानीपुर क्षेत्र में उथली खदान शुरू कर दी। हैरानी की बात यह है कि खदान लगाने के महज 15 दिनों की मेहनत में ही उनका सपना सच हो गया और उन्हें 3.17 कैरेट का चमचमाता हीरा मिल गया, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है।