ताज़ा खबर
◈ ऑटो चालक सोनू रैकवार को मिला हीरा,,, ◈ पन्ना भक्ति का महाकुंभ - विशाल शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत, किशोर दास जी महराज सहित कई संत महात्मा पन्ना पहुंचे ◈ पन्ना में आज से भक्ति का महाकुंभ शुरू,,, भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के साथ गुरुपूर्णिमा महोत्सव, भागवत कथा एवं भक्तमाल कथा का होगा आयोजन  ◈ संजय नगायच का पन्ना नगर में जोरदार स्वागत,,, जमकर आतिशबाजी और फूलबर्षा के साथ जगह-जगह हुआ तुलादान,,

पन्ना :- सहायक संचालक 50हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार,,,

पन्ना :- सहायक संचालक 50हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार,,,

सहायक संचालक 50हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार

पन्ना में उद्यान विभाग के सहायक संचालक पर लोकायुक्त का शिकंजा, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; चक्की-स्पेलर उद्योग की सब्सिडी के नाम पर मांगे थे 2 लाख से ज्यादा!

 (शिवकुमार त्रिपाठी) –मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में सागर लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्यान विभाग के सहायक संचालक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रिश्वत के पैसों में हेरा फेरी करने पर उनकी पत्नी रवि खरे को भी आरोपी बनाया गया है

जानकारी के मुताबिक, चक्की-स्पेलर उद्योग स्थापित करने के लिए सब्सिडी दिलाने के नाम पर अधिकारी द्वारा आवेदक भगवत साहू से 2 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत मांगी गई थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर फरियादी ने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त से की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही अधिकारी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

 फरियादी भागवत साहू शिकायतकर्ता बताया जा रहा है कि चक्की-स्पेलर उद्योग के लिए पति-पत्नी के नाम पर 11 लाख रुपये से अधिक का लोन स्वीकृत हुआ था, जिसमें 4 लाख रुपये से अधिक की सब्सिडी भी मिली थी। इसी सब्सिडी की प्रक्रिया के एवज में रिश्वत मांगे जाने का आरोप है।

सागर लोकायुक्त की निरीक्षक रोशनी जैन  ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की गई हे,,


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

♛ सबसे ज्यादा देखी गयी