ताज़ा खबर
टीकमगढ़ में हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, धसान नदी में मशीनों से अवैध उत्खनन का आरोप,, सांसद खेल महोत्सव संपन्न, ट्रॉफी और पुरस्कार पाकर प्रसन्न हुए खिलाड़ी,,, सांसद बीडी शर्मा ने हर पंचायत में खेल मैदान बनाने का प्रयास शुरू किया सांसद खेल महोत्सव के समापन की जोरदार तैयारी,, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला सम्मान,,, सांसद बीडी शर्मा हर खिलाड़ी को कर रहे हैं प्रोत्साहित IAS संतोष वर्मा पर कार्यवाही न होना बेहद शर्मनाक, आरक्षण खत्म कराने स्वर्ण एकजुट हो रहे - अनिल मिश्रा

वर्षों बाद लोकसभा में बोलते दिखे खजुराहो सांसद,,,, बीडी शर्मा ने उठाया फ्लाइट और एयरपोर्ट का मुद्दा,, ध्यानाकर्षण पर चर्चा

वर्षों बाद लोकसभा में बोलते दिखे खजुराहो सांसद,,,, बीडी शर्मा ने उठाया फ्लाइट और एयरपोर्ट का मुद्दा,, ध्यानाकर्षण पर चर्चा

बीडी शर्मा को लोकसभा में बोलते देख जगी उम्मीद

अपने सांसद को टीवी में देख कर खुश हुए खजुराहो लोकसभा के मतदाता

खजुराहो में फ्लाइट बंद होने और इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का मुद्दा उठाया

ध्यानाकर्षण पर हुई चर्चा

खजुराहो लोकसभा के सांसद ने आज खजुराहो लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए पहला ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाया है जिसमें खजुराहो एयरपोर्ट में दो नियमित फ्लाइट होने के बावजूद दोनों बंद होने का मुद्दा उठाया और लोकसभा के सदस्य और अध्यक्ष को खजुराहो आने के लिए आमंत्रित भी किया उन्होंने खजुराहो का मुद्दा उठाते हुए प्रश्न पूछा की ,,,,,खजुराहो एक वर्ल्ड हेरिटेज साइट है, एवं देश – विदेश से पर्यटक यहां आते हैं लेकिन पिछले कुछ महीनों से यहाँ पर विमान सेवा बंद होने से पर्यटकों को असुविधा हो रही है एवं उनकी संख्या में भी कमी हुई है। इसका बुरा असर पर्यटन पर आधारित रोजगार पर भी पड़ा है।
आज लोक सभा में शून्यकाल में प्रश्न उठाकर शीघ्र दिल्ली – खजुराहो- मुंबई विमान सेवा शुरू करने एवं खजुराहो हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा देने का आग्रह किया।


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी