ताज़ा खबर
प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुख्य समारोह किया ध्वजारोहण,, सांसद विष्णु दत्त शर्मा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह कलेक्टर उषा परमार और एसपी निवेदिता नायडू ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित टीकमगढ़ में हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, धसान नदी में मशीनों से अवैध उत्खनन का आरोप,, सांसद खेल महोत्सव संपन्न, ट्रॉफी और पुरस्कार पाकर प्रसन्न हुए खिलाड़ी,,, सांसद बीडी शर्मा ने हर पंचायत में खेल मैदान बनाने का प्रयास शुरू किया सांसद खेल महोत्सव के समापन की जोरदार तैयारी,, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला सम्मान,,, सांसद बीडी शर्मा हर खिलाड़ी को कर रहे हैं प्रोत्साहित

BJP गुनौर मंडल अध्यक्ष मलखान सिंह ने सांसद वीडी शर्मा को दिया मांगपत्र

BJP गुनौर मंडल अध्यक्ष मलखान सिंह ने सांसद वीडी शर्मा को दिया मांगपत्र

  1. *गुनौर मंडल अध्यक्ष ने सांसद वी डी शर्मा को सौंपे मांगपत्र*

*इसके पूर्व में भी गुनौर के विकास के लिए कालेज, स्टेडियम, गुनौर को नगर पंचायत, बायपास जैसी बहुप्रतीक्षित मांगें हो चुकीं हैं पूरी*

ज्ञापन सौंपते बीजेपी मंडल अध्यक्ष मलखान सिंह साथ में दृष्टिगोचर जिलाध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया

गुनौर-विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष,खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा का पन्ना प्रवास रहा इस दरमियान भारतीय जनता पार्टी गुनौर के मंडल अध्यक्ष मलखान सिंह बैस के द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निदान हेतु मांगपत्र सौंपे गए।
मांगपत्रों के माध्यम से गुनौर में स्वीकृत सिविल कोर्ट के भवन निर्माण हेतु बजट उपलब्ध कराने, गुनौर में रेस्ट हाउस की स्थापना करवाने, पेयजल संकट के समाधान हेतु गुन्नू सागर तालाब के गहरीकरण एवं चौबाहे (बिलघाड़ी) में नवीन बांध निर्माण सहित गुनौर मंडल के उन सभी 12 गांवों सनौरा, गुंदौरा,लखनपुर,राजापुर,टेढ़ा, मड़ैयन,हीरापुर,खलपुरा, अंतरविदिया,हनुमतपुरा, पलका कला , ग्राम पंचायत इटवां कला अंतर्गत लुधगवां को पक्की सड़क से जोड़ने हेतु प्रधानमंत्री सड़क या मुख्यमंत्री सड़क से जोड़ने हेतु भाजपा कार्यालय पन्ना में मंडल अध्यक्षों की बैठक के समय मांग पत्र सौंपा और सांसद वी डी शर्मा से गुनौर की बर्षों से लंबित इन कार्यों को शीघ्र ही स्वीकृति दिलाये जाने हेतु आग्रह किया मंडल अध्यक्ष मलखान सिंह के मांगपत्र और आग्रह को सांसद वी डी शर्मा द्वारा गंभीरता से बिचार कर स्वीकृति दिलाये जाने हेतु आश्वासन दिया।


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी