ताज़ा खबर
खजुराहो लोकसभा में उम्मीद से कम 56.09 प्रतिशत मतदान, 2019 तुलना में 12 फ़ीसदी कम हुई वोटिंग खजुराहो लोकसभा में चुनाव प्रचार थमा - बीडी शर्मा ने किया जनसंपर्क, जगह-जगह स्वागत ,, सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस खजुराहो लोकसभा चुनाव :- 2293 मतदान केदो में,19 लाख 97 हजार मतदाता करेंगे मतदान, तैयारी पूरी - सुरेश कुमार पन्ना पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- पन्ना हमारी आत्मा है,हम पन्ना के है जुगल किशोर हमारे आराध्य

बर्फीले पहाड़ पर तिरंगा फहराने वाली गौरी अरजरिया को किया गया सम्मानित

बर्फीले पहाड़ पर तिरंगा फहराने वाली गौरी अरजरिया को किया गया सम्मानित

 कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने गौरी अरजरिया को किया सम्मानित

प्रीति कमल लालवानी के द्वारा पन्ना की शान बहन गौरी अरजरिया का किया स्वागत

आज पन्ना की बेटी  बहन गौरी अरजरिया  जी ने  केदार कांठा पहाड़ की 12 हजार फीट ऊंची चोटी पर माइनस 22 डिग्री की बर्फीली ठंड में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान 

 

आज पन्ना नगर प्रथम आगमन पर गौरी अरजरिया व उनके माता पिता का तिलक लगा कर शाल श्रीफल पहना कर व फूल माला से पूरे परिवार के साथ मिलकर प्रीति कमल लालवानी के द्वारा द्वारा स्वागत किया गया।

पन्ना जिले की कु. गौरी बनी बेटी बचाओ बेटी पढाओ की ब्राण्ड एम्बेस्डर
बेटो से कम नही होती बेटियां-कलेक्टर

 उत्तरकाशी के केदारकाठा पर्वत पर अन्तर्राष्ट्रीय एडबेंचर ग्रुप के सदस्यों के साथ मिलकर पन्ना जिले की बेटी कु. गौरी अरजरिया द्वारा -20 डिग्री ठण्ड में 12 हजार 500 की ऊंचाई पर तिरंगा फहराते हुए राष्ट्रगान गाया गया। इसके लिए उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

कलेक्टर  संजय कुमार मिश्र द्वारा बहादुर बेटी कु. गौरी अरजरिया को कलेक्ट्रेट में आमंत्रित बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना के तहत ब्राण्ड एम्बेंडर के रूप में 25 हजार रूपये का चैक प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किया गया।

पन्ना जिले की तहसील सिमरिया की रहने वाली बहादुर बेटी द्वारा बीएससी, बीएड, ब्यूटीपार्लर कोर्स के साथ बेसिक माउण्टेनियरिंग कोर्स किया गया है। इनके पिता  रामकुमार अरजरिया पेशे से किसान है। इनकी माता  कुसुम अरजरिया गृहणी है। इस गरीब परिवार में पढी-बडी बेटी द्वारा आगे भी माउण्टेनियरिंग करने एवं आगे शिक्षा जारी रखने की बात कही। उसका कहना है कि मैं एक बार एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना चाहती हॅू जिसकी तैयारी मैं कर रही हॅू।

कलेक्टर श्री मिश्र द्वारा कु. गौरी के माता-पिता अन्य परिवारजनों से भी चर्चा की। उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया। कु. गौरी ने बताया कि उनके दो छोटे भाई है जो पढाई कर रहे हैं। कलेक्टर श्री मिश्र ने कहा कि उनके माता-पिता को बेटी-बेटो की पढाई लिखाई के लिए कभी भी कोई सहयोग की आवश्यकता हो तो मदद की जाएगी। इसके अलावा शासन से जुडी कोई समस्या हो तो भी कभी भी फोन से या मुझसे मिलकर बता सकते हैं। हरसंभव सहायता की जाएगी।

 


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी