ताज़ा खबर
प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुख्य समारोह किया ध्वजारोहण,, सांसद विष्णु दत्त शर्मा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह कलेक्टर उषा परमार और एसपी निवेदिता नायडू ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित टीकमगढ़ में हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, धसान नदी में मशीनों से अवैध उत्खनन का आरोप,, सांसद खेल महोत्सव संपन्न, ट्रॉफी और पुरस्कार पाकर प्रसन्न हुए खिलाड़ी,,, सांसद बीडी शर्मा ने हर पंचायत में खेल मैदान बनाने का प्रयास शुरू किया सांसद खेल महोत्सव के समापन की जोरदार तैयारी,, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला सम्मान,,, सांसद बीडी शर्मा हर खिलाड़ी को कर रहे हैं प्रोत्साहित

प्रोफेसर भरत मिश्रा ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति बने

प्रोफेसर भरत मिश्रा ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति बने

 

प्रोफेसर भरत मिश्रा ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति बने

नवनियुक्त वाइस चांसलर भरत मिश्रा

(शिवकुमार त्रिपाठी) चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की स्थापना के समय से ही अपनी सेवाएं दे रहे प्रोफेसर भरत मिश्रा को आज राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है मूलतः सतना जिले के रहने वाले भरत मिश्रा ग्रामोदय विश्वविद्यालय की स्थापना के समय से ही साइंस फैकल्टी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं भरत मिश्रा भौतिक विज्ञान के योग्य प्रोफ़ेसर हैं उन्हें राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने 4 वर्ष के लिए विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है

11 अक्टूबर 1966 में जन्मे भरत मिश्रा शुरुआत से ही होनहार रहे हैं इनकी प्रारंभिक शिक्षा हर सेकेंडरी स्कूल बिजुरी से हुई 1993 से ही ग्रामोदय विश्वविद्यालय से जुड़ गए उन्होंने भारत रत्न  प्रसिद्ध समाजसेवी नानाजी देशमुख के सानिध्य में रहकर समाज एवं ग्रामोत्थान के काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया संघ पृष्ठभूमि के भरत मिश्रा कर्मठ स्वयंसेवक है वर्तमान में चित्रकूट मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी है भरत मिश्रा ग्रामोदय विश्वविद्यालय की कई प्रशासनिक पदों पर रह चुके हैं

नियुक्ति के बाद से ही भरत मिश्रा को उनके चाहने वालों ग्रामोदय विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों एवं उनके संबंधियों ने बधाई दी है उम्मीद जताई है भरत मिश्रा के वाइस चांसलर बनने के बाद से ग्रामोदय विश्वविद्यालय नित नई ऊंचाइयों छुए गा उनकी कार्यकाल में विश्वविद्यालय की प्रगति होगी भरत मिश्रा को वाइस चांसलर नियुक्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं बधाई


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी