ताज़ा खबर
प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुख्य समारोह किया ध्वजारोहण,, सांसद विष्णु दत्त शर्मा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह कलेक्टर उषा परमार और एसपी निवेदिता नायडू ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित टीकमगढ़ में हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, धसान नदी में मशीनों से अवैध उत्खनन का आरोप,, सांसद खेल महोत्सव संपन्न, ट्रॉफी और पुरस्कार पाकर प्रसन्न हुए खिलाड़ी,,, सांसद बीडी शर्मा ने हर पंचायत में खेल मैदान बनाने का प्रयास शुरू किया सांसद खेल महोत्सव के समापन की जोरदार तैयारी,, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला सम्मान,,, सांसद बीडी शर्मा हर खिलाड़ी को कर रहे हैं प्रोत्साहित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के कहने पर बिंदिया मनु चौबे ने लिया नामांकन वापस

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के कहने पर बिंदिया मनु चौबे ने लिया नामांकन वापस

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के कहने पर बिंदिया मनु चौबे ने लिया नामांकन वापस

नामांकन वापस लिएलेते श्रीमती बिंदिया मन चौबे

पन्ना।  — भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा के कहने पर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 से प्रत्याशी श्रीमती बिंदिया मनोज चौबे से नामांकन वापस ले लिया है उन्होंने कहा की मैन bjp प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में नामांकन वापस ले लिया है आज नामांकन वापसी के अंतिम दिन श्रीमती बिंदिया अपने पति मनु चौबे , एवं देवर एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री ध्रुव चौबे साथ फार्म वापस लेने पहुंचे

ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया की पत्नी एवं जनपद अध्यक्ष गुनौर श्रीमती रेखा चौरसिया यहां चुनाव लड़ रही हैं अगर मनु चौबे की पत्नी श्रीमती बिंदिया मनु चौबे चुनाव लड़ती तो मामला त्रिकोणीय होता अब वार्ड क्रमांक 7 में सीधा मुकाबला वर्तमान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता शर्मा एवं जिला जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौरसिया के बीच होगा

ज्ञात हो कि कांग्रेश नेता रमाकांत शर्मा की पत्नी श्रीमती ममता शर्मा लंबे समय से जिला पंचायत की सदस्य हैं और उनका क्षेत् में प्रभाव है इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया भी इसी इलाके से आते हैं उनका अपना प्रभाव है इस कारण मामला सीधा मुकाबला होगा और कांटे की टक्कर हो सकती है


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी