ताज़ा खबर
पन्ना के गांव की बेटी प्रदेश मे टॉपर: रचा इतिहास,,, मां शिक्षिका और पिता है रोजगार सहायक , सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने दी बधाई नहीं रहे आंखों के डॉक्टर BK जैन,,, सदा के लिए बंद की आंखें,, चित्रकूट में शोक,,, विनम्र श्रद्धांजलि प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुख्य समारोह किया ध्वजारोहण,, सांसद विष्णु दत्त शर्मा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह कलेक्टर उषा परमार और एसपी निवेदिता नायडू ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित टीकमगढ़ में हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, धसान नदी में मशीनों से अवैध उत्खनन का आरोप,,

पन्ना विधायक ने किया lic लाइफ पॉइंट कार्यालय का शुभारम्भ

पन्ना विधायक ने किया lic लाइफ पॉइंट कार्यालय का शुभारम्भ

पन्ना विधायक ने किया lic लाइफ पॉइंट कार्यालय का शुभारम्भ।

गत दिवस विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने जिला न्यायालय के सामने, इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित विकास अधिकारी अमर सिंह के लाइफ पॉइंट कार्यालय का फीता काटकर विधिविधान से शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुये श् ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने भारतीय जीवन बीमा निगम की बचत योजनाओं के माध्यम से पारिवारिक, आर्थिक सुरक्षा क़ो बढ़ावा देने की अपील की।

साथ ही कहा की लाइफ पॉइंट के माध्यम से ग्राहकों क़ो lic सम्बंधित सभी सेवाएं सुगमता से एक ही जगह मिलने से नागरिकों क़ो आसानी होगी जबकि वृत्तिक अभिकर्ता एवं बीमा सखी के रूप मे जुड़कर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। पन्ना शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एस. एम. त्रिपाठी ने लाइफ पॉइंट मे उपलब्ध सेवाओं जैसे बीमा किस्त जमा कराना, बीमा सलाहकार बनने हेतु रोजगार पंजीयन कराने सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दीं।

इस अवसर पर रोहित मिश्रा टी आई शिव कुमार त्रिपाठी,सतीश सिंह, राम सिंह, अमित परमार, संजय अग्रवाल,मल्लार बन्दोपाध्याय, लोकेन्द्र सिंह, अशोक महतों,पुष्कर शर्मा, एम एल राजद्वार, मुनीम सिंह, डॉ. निधि, अनामिका, श्रेया, दिव्यांशी, प्रगति ऋचा तुलसीदास राजपूत, दयापाल, त्यागी जी सहित बड़ी संख्या मे एल आई सी अभिकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत मे उपस्थित अतिथियों का आभार प्रदर्शन अमर सिंह विकास अधिकारी द्वारा किया गया।


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी