ताज़ा खबर
पन्ना में आज से भक्ति का महाकुंभ शुरू,,, भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के साथ गुरुपूर्णिमा महोत्सव, भागवत कथा एवं भक्तमाल कथा का होगा आयोजन  संजय नगायच का पन्ना नगर में जोरदार स्वागत,,, जमकर आतिशबाजी और फूलबर्षा के साथ जगह-जगह हुआ तुलादान,, पन्ना टाइगर रिजर्व में संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ की फिर मौत, 15 दिन में दो टाइगरो की मौत 2009 की शुरुआत तो नहीं,, पन्ना के गांव की बेटी प्रदेश मे टॉपर: रचा इतिहास,,, मां शिक्षिका और पिता है रोजगार सहायक , सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने दी बधाई

सांसद विष्णु दत्त शर्मा के प्रयास से खजुराहो को मिली दूसरी बंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो से बनारस के मध्य चलेगी, पन्ना के पर्यटन को मिलेगा फायदा

सांसद विष्णु दत्त शर्मा के प्रयास से खजुराहो को मिली दूसरी बंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो से बनारस के मध्य चलेगी, पन्ना के पर्यटन को मिलेगा फायदा

सांसद विष्णु दत्त शर्मा के प्रयास रंग लाये 

बनारस और खजुराहो के बीच बंदे भारत की सौगात

 खजुराहो बनारस बसे बंद हो जाने से,हो रही थी यात्रियों को असुविधा 

 (शिवकुमार त्रिपाठी) खजुराहो सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के प्रयास से खजुराहो लोकसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है खजुराहो को अब दूसरी बंदे भारत ट्रेन प्राप्त हो गई है जो बनारस और खजुराहो के बीच नियमित चलेगी इससे बुंदेलखंड के पर्यटन को बड़ा फायदा होगा पन्ना टाइगर रिजर्व और खजुराहो घूमने आने वाले टूरिस्ट आसानी से बनारस आ जा सकेंगे, 

खजुराहो लोकसभा सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड के नागरिकों के लिए हमारे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने बड़ी सौगात दी है रेल मंत्री से रेल सुविधा विस्तार के लिए बात करता रहा हूं उन्होंने हमारी बात मानी और बड़ी सौगात दी है जिससे आर्थिक रूप से पिछड़े बुंदेलखंड खासकर पन्ना और खजुराहो के टूरिस्ट को फायदा मिलेगा, विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र का विकास होगा टूरिस्ट आएंगे और लोगों को रोजगार की अवसर मिलेंगे बनारस से चलने वाली यह वंदे भारत खजुराहो के मध्य चलेगी इस वंदे भारत से बुंदेलखंड की आर्थिक समृद्धि का द्वारा खुलेगे मेरे क्षेत्र के यात्रियों को प्रयागराज बनारस आवागमन में सुविधा होगी विष्णु दत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी