ताज़ा खबर
पन्ना में आज से भक्ति का महाकुंभ शुरू,,, भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के साथ गुरुपूर्णिमा महोत्सव, भागवत कथा एवं भक्तमाल कथा का होगा आयोजन  संजय नगायच का पन्ना नगर में जोरदार स्वागत,,, जमकर आतिशबाजी और फूलबर्षा के साथ जगह-जगह हुआ तुलादान,, पन्ना टाइगर रिजर्व में संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ की फिर मौत, 15 दिन में दो टाइगरो की मौत 2009 की शुरुआत तो नहीं,, पन्ना के गांव की बेटी प्रदेश मे टॉपर: रचा इतिहास,,, मां शिक्षिका और पिता है रोजगार सहायक , सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने दी बधाई

खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अतिरिक्त महाधिवक्ता धीरेंद्र सिंह परमार सम्मानित ,

खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अतिरिक्त महाधिवक्ता धीरेंद्र सिंह परमार सम्मानित ,

खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अतिरिक्त महाधिवक्ता धीरेंद्र सिंह परमार सम्मानित 

 फिल्म फेस्टिवल के आयोजन में धीरज उर्फ गुड्डू तिवारी की प्रमुख भूमिका 

 प्रतिभा एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए पन्ना के सपूत का हुआ सम्मान 

 फिल्म निर्देशक एवं अभिनेता भरत देसाई ने किया सम्मानित

 

!! शिवकुमार त्रिपाठी !!  खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल इन दोनों खजुराहो में चल रहा है जिसमें मुंबई के कई प्रतिष्ठित फिल्म अभिनेता, फिल्म निर्देशक और कलाकार कला का प्रदर्शन कर रहे बुंदेलखंड इस बडे आयोजन में अपना योगदान दे रहे हैं खजुराहो के शिल्पग्राम में आयोजित फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ राज्यपाल मंगू भाई पटेल एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने किया था साहित्य और कला क्षेत्र में उभरते कलाकारों को उचित मंच देकर प्रतिभा का सम्मान करने, भारत की फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित फिल्म फेस्टिवल ने पूरे भारत में पहचान बनाई है

इस बड़े आयोजन में पन्ना के सपूत सुप्रीम कोर्ट में अतिरिक्त महा अधिवक्ता धीरेंद्र सिंह परमार को उनकी प्रतिभा, साहित्य व कला क्षेत्र में रुचि में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया है फिल्म फेस्टिवल के आयोजक अभिनेता राजा बुंदेला ने बताया कि हमारे बुंदेलखंड के धीरेंद्र सिंह परमार ने बड़ा नाम कमाया है हमारे बुंदेलखंड की उभरती प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है हम इन्हें सम्मानित कर गर्भ महसूस कर रहे हैं, वह आज हमारे सबसे आकर्षण है कार्यक्रम के दौरान मंच पर विशेष रूप से मुख्य अतिथि धीरेंद्र सिंह परमार को फिल्म निर्देशक एवं अभिनेता भरत देसाई ने स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं बैच से सम्मानित किया उनके कार्य की प्रशंसा की डॉ हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर से पढ़ाई कर छात्र जीवन जीवन में विद्यार्थी परिषद से शुरुआत की साहित्य और कला क्षेत्र में गहरी रुचि रखते हैं सुप्रीम कोर्ट में मध्य प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं

इस फिल्म फेस्टिवल के आयोजन में पन्ना के प्रतिष्ठित नागरिक धीरज उर्फ गुड्डू तिवारी की भूमिका प्रमुख है  इस सफल आयोजन के लिए बीते दो माह से धीरज उर्फ गुड्डू तिवारी अपना योगदान दे रहे हैं प्रतिदिन सपरिवार उपस्थित रहकर संपूर्ण व्यवस्थाएं देखते हैं

 इस दौरान फिल्मी हस्ती सुष्मिता मुखर्जी, चित्रा देसाई, पन्ना टाइगर रिजर्व की फिल्म डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की को भी सम्मानित किया गया


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी