ताज़ा खबर
प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुख्य समारोह किया ध्वजारोहण,, सांसद विष्णु दत्त शर्मा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह कलेक्टर उषा परमार और एसपी निवेदिता नायडू ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित टीकमगढ़ में हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, धसान नदी में मशीनों से अवैध उत्खनन का आरोप,, सांसद खेल महोत्सव संपन्न, ट्रॉफी और पुरस्कार पाकर प्रसन्न हुए खिलाड़ी,,, सांसद बीडी शर्मा ने हर पंचायत में खेल मैदान बनाने का प्रयास शुरू किया सांसद खेल महोत्सव के समापन की जोरदार तैयारी,, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला सम्मान,,, सांसद बीडी शर्मा हर खिलाड़ी को कर रहे हैं प्रोत्साहित

नहीं रहे आंखों के डॉक्टर BK जैन,,, सदा के लिए बंद की आंखें,, चित्रकूट में शोक,,, विनम्र श्रद्धांजलि

हमारे अभिभावक एवं श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के डायरेक्टर पदमश्री डॉक्टर बी के जैन का निधन हो गया है विनम्र श्रद्धांजलि,,,शाम 4:24 में सदगुरू चिकित्सालय चित्रकूट में ली अंतिम सांस

नहीं रहे आंखों के डॉक्टर,, हमेशा के लिए बंद की आंखें,,

 (शिव कुमार त्रिपाठी) श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के डायरेक्टर पदमश्री डॉक्टर बी० के० जैन,मुंबई में इलाज चल रहा था ,विगत कई माह से चल रहे थे बीमार, श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के माध्यम से सेवा देते हुए करोड़ों लोगों की आंखों का इलाज किया, पूज्य संत स्वामी रणछोड़ दास जी महाराज के कृपा पात्र रहे हैं डॉक्टर बी के जैन ने उन्हीं के दिखाएं रास्ते में चलते हुए डॉक्टर बीके जैन चित्रकूट में संत समाज, गरीबों, सहयोग और नेत्र रोगियों के लिए असाधारण कार्य करके समाज में एक बड़ी मिशाल पेश की है. डॉ बीके जैन द्वारा किया गया यह कर सदियों तक याद किया जाएगा… श्री सद्गुरु संघ ट्रस्ट परिवार ने की पुष्टि वेंटिलेटर से हटते ही शाम 4:24 मे जानकी कुंड चिकित्सालय चित्रकूट में डॉ बी के जैन ने ली अंतिम सांस,,, आप सबको बता दे डॉक्टर साहब का पूरा नाम श्री बुधेद्र कुमार जैन है

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

प्रभारी मंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

 प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार सांसद विष्णु दत्त शर्मा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में अतिथि समरसता भोज में हुए शामिल 

उत्कृष्ट कार्य करने अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित 

 (शिवकुमार त्रिपाठी) राष्ट्रीय पर्व एवं देश का 77वां गणतंत्र दिवस समारोह सोमवार को पन्ना जिले में भी हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउण्ड पन्ना में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस दौरान राष्ट्रगान की धुन बजाई गई और हर्ष फायर किया गया। ध्वजारोहण पश्चात प्रभारी मंत्री श्री परमार ने खुली जिप्सी में कलेक्टर ऊषा परमार एवं पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के साथ परेड का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि ने नागरिकों के नाम संबोधित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन कर आकाश में गुब्बारे छोड़े। राष्ट्रपति एवं सेना के सर्वोच्च कमांडर का जयघोष किया गया। समारोह में परेड की विभिन्न टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद अतिथियों ने टोली नायकों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर प्रजातंत्र रक्षकों का सम्मान किया गया

गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल के बच्चों ने देश भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। अपार उत्साह के साथ बच्चों द्वारा बैण्ड की धुन पर सामूहिक पीटी प्रदर्शन भी किया गया। गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शासकीय विभागों की अलग-अलग थीम पर केन्द्रित झांकियां भी आकर्षण का केन्द्र रहीं। कार्यक्रम उपरांत उत्कृष्ट परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकी के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। सशस्त्र परेड में जिला पुलिस बल पुरूष की टुकड़ी को प्रथम, जिला पुलिस बल एवं एसएएफ की टुकड़ी को द्वितीय और जिला पुलिस बल महिला की टुकड़ी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जबकि गैर शस्त्र परेड सीनियर वर्ग में वन विभाग उत्तर वन मंडल की टुकड़ी को प्रथम, एनसीसी सीनियर डिवीजन छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना की टुकड़ी को द्वितीय और एनएसएस महिला दल की टुकड़ी को तीसरा स्थान मिला। निःशस्त्र परेड जूनियर वर्ग में शासकीय मनहर कन्या उ.मा. विद्यालय पन्ना के गाइड दल को प्रथम, शौर्या दल की टुकड़ी को द्वितीय तथा स्काउट दल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के वरिष्ठ वर्ग में शासकीय मनहर कन्या उ.मा. विद्यालय पन्ना को प्रथम, नेशनल पब्लिक स्कूल पन्ना को द्वितीय एवं महारानी दुर्गा राजलक्ष्मी विद्यालय पन्ना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जबकि कनिष्ठ वर्ग में चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल पन्ना को प्रथम, रॉयल पब्लिक स्कूल पन्ना को द्वितीय एवं केन्द्रीय विद्यालय पन्ना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

*आजीविका मिशन की झांकी को प्राप्त हुआ प्रथम स्थान*

 

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग थीम पर आधारित आकर्षक झांकियों का प्रद·र्शन भी किया गया। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की झांकी को प्रथम, जिला पंचायत की झांकी को द्वितीय और महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी को तीसरा स्थान मिला। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य तथा शासकीय दायित्वों के बेहतर निर्वहन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ियों का भी सम्मान हुआ। कार्यक्रम में खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह सहित जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय एवं अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू व अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिक और पत्रकारगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रमोद अवस्थी एवं डॉ. कल्पना शर्मा द्वारा किया गया।

 

नियम विरुद्ध मशीनों से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन

टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश)।

जिले में अवैध रेत खनन का कारोबार बेलगाम होता जा रहा है। पलेरा ब्लॉक से होकर बहने वाली धसान नदी में रेत माफिया नदी का सीना चीरकर लिफ्टर मशीनों के जरिए खुलेआम अवैध खनन कर रहे हैं। सनातन धर्म में नदी को मां का दर्जा दिया गया है, लेकिन यहां मां समान नदी के अस्तित्व के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ जिले में रेत खनन का ठेका महालक्ष्मी ग्रुप को दिया गया है, लेकिन कंपनी द्वारा स्वीकृत घाटों की सीमा को दरकिनार कर पलेरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोना के मजरा कुटन घाट पर अवैध रूप से लिफ्टर लगाकर रेत निकाली जा रही है। यह घाट खनन के लिए स्वीकृत नहीं है, इसके बावजूद कई लिफ्टर मशीनें नदी के भीतर उतार दी गई हैं, जो सीधे तौर पर एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के निर्देशों का उल्लंघन है।

गांव के निवासी राजकुमार ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से लगातार लिफ्टर मशीनें धसान नदी में चल रही हैं। उनका आरोप है कि प्रतिदिन लगभग 500 ट्रक रेत का अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे नदी का प्राकृतिक स्वरूप तेजी से नष्ट हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भारी मशीनों के कारण नदी का जलस्तर प्रभावित हो रहा है और भविष्य में जल संकट की आशंका बढ़ गई है।

वहीं इस पूरे मामले पर जतारा एसडीएम संजय दुबे ने बताया कि प्रशासन द्वारा पहले भी अवैध खनन को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अब फिर से सूचना मिली है, जिस पर खनिज विभाग के साथ मिलकर संयुक्त छापामार कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में नदी के अंदर लिफ्टर मशीनें नहीं लगाई जा सकतीं, क्योंकि यह एनजीटी के नियमों का खुला उल्लंघन है।

अब देखना यह है कि प्रशासन की कार्रवाई जमीन पर कितनी प्रभावी साबित होती है और क्या धसान नदी को रेत माफिया के चंगुल से बचाया जा सकेगा।

 प्रतिभाओं को मंच दिलाने का काम करता है सांसद खेल महोत्सव /गौतम टेटवाल 

हजारों खिलाड़ी का महाकुंभ है सांसद खेल महोत्सव/बीडी शर्मा

अनुशासन की पाठशाला है खेल/अशोक ध्यानचंद

 (शिवकुमार त्रिपाठी) सांसद विष्णु दत्त शर्मा द्वारा आयोजित लोकसभा क्षेत्र खजुराहो मे सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन आज पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया।खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत आयोजित इस खेल महोत्सव में ऑनलाइन पंजीयन के माध्यम से रिकॉर्ड 1 लाख 28 हजार 932 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है इस पूरे खेल महोत्सव के दौरान सबसे बड़ी बात यह रही कि सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने प्रत्येक पंचायत में एक अच्छा खेल मैदान बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं सांसद विष्णु दत्त शर्मा का कहना है कि खिलाड़ियों की खेलने के लिए स्थान का अभाव है अभी तक हमने 40 खेल मैदान तैयार किए हैं पर मेरा प्रयास है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में अच्छा एक खेल मैदान होना चाहिए जिसकी हमने जमीन तलाश में शुरू कर दी है शीघ्र ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में बड़ा खेल मैदान होगा,

सांसद खेल महोत्सव ने इस वर्ष खेल प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच दिया।

विभिन्न खेल विधाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा ने युवाओं को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई, जिसके चलते 1,28,932 खिलाड़ियों ने खेल महोत्सव में सहभागिता दर्ज कराई।

तीन दिन चले समापन अवसर पर आज छत्रसाल स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव भव्य समापन अंतरराष्ट्रीय हॉकी के खिलाड़ी (हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे)अशोक ध्यानचंद ,सांसद बीडी शर्मा ,श्री गौतम टेटवाल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री दिलीप अहिरवार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह विधायक प्रणय पांडे विधायक अरविंद पटेरिया नगर निगम कटनी अध्यक्ष प्रीति सूरी पन्ना जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा कटनी जिला अध्यक्ष दीपक टंडन छतरपुर जिला अध्यक्ष  चंद्रभान गौतम जिला पंचायत उपाध्यक्ष मीना राजे नगर पालिका अध्यक्ष मीना पांडे अजयगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सीता गुप्ता अमानगंज नगर पालिका अध्यक्ष सारिका खटीक श्री सतानंद गौतम श्री आशीष तिवारी कमल लालवानी की उपस्थिति में संपन्न हुआ

25 दिसंबर को पन्ना स्थित महाराजा छत्रसाल ग्राउंड में आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

समारोह के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री अशोकध्यानचंद ने कहा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने और छिपी प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि माननीय नरेंद्र मोदी जी के मनसा के अनुसार आज खेलों के प्रति सरकार जागरुक है और आज विश्व में भारत के खिलाड़ियों का नाम हो रहा ह

विशेष अतिथि गौतम टेट वाल ने कहा सांसद खेल महोत्सव का इतना बड़ा आयोजन केवल बीडी शर्मा ही करवा सकते हैं आज हजारों प्रतिभाएं बुंदेलखंड से उभर कर आ रही है इसका कारण है बीडी शर्मा का कुशल नेतृत्व है

 दिलीप अहिरवार ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की नींव बनेगा।

इस पूरे आयोजन के संरक्षक खजुराहो सांसद  विष्णुदत्त शर्मा रहे, जिनके मार्गदर्शन में यह महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

उन्होंने कहा कि खेल, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ देश के भविष्य को मजबूत करते हैं।

 खिलाड़ियों की ऐतिहासिक भागीदारी के साथ सांसद खेल महोत्सव का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ, जिसने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र को खेलों के मानचित्र पर एक नई पहचान दी।पन्ना जैसे शहर में हजारों खिलाड़ियों का आना और खेल के प्रति जनता को जागरूक रखना यह बड़े गर्व की बात है कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने किया

यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह,बृजेंद्र मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष, जयप्रकाश चतुर्वेदी, सदानंद गौतम प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुशील त्रिपाठी उपाध्यक्ष भाजपा तरुण पाठक उपाध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शारदा पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राज परमार, संतोष यादवउपाध्यक्ष जिला पंचायत, मीना पांडे अध्यक्ष नगर पालिका आशा गुप्ता उपाध्यक्ष नगर पालिका पन्ना, भास्कर पांडे अध्यक्ष युवा मोर्चा, नरेंद्र यादव अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ,मनोज सेन मनोज गुप्ता, रामावतार बबलू पाठक,

सांसद खेल महोत्सव में 1लाख 29हजार खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा,,

 हर खिलाड़ी को प्रोत्साहट कर रहे हैं बीडी शर्मा

युवा शक्ति का उत्सव है भारतीय खेल की कर प्रणाली बीडी शर्मा 

सांसद खेल महोत्सव के भव्य समापन को लेकर पत्रकार वार्ता संपन्न

(शिव कुमार त्रिपाठी पन्ना) स्थानीय शानवी लैंडमार्क में सांसद खेल महोत्सव को लेकर सांसद बीडी शर्मा ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जिसे मुख्य रूप से विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह सदानंद गौतम सुशील त्रिपाठी कमल लालवानी आशीष तिवारी दुर्गेश शिवहरे मुख्य रूप से उपस्थित थे

 वार्ता को संबंधित करते हुए सांसद श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में खेल उत्सव को अधिक महत्व देने के लिए खिलाड़ियों को खेल को मार्गदर्शन करती है खेलों के प्रति सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों कौनजागृत किया 

श्री शर्मा ने कहा कि अपने देश के खिलाड़ी पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहे हैं खेल हमारा जीवन का ऐसा हिस्सा है जिसके माध्यम से युवाओं को शक्ति प्रदान होती है

लोकसभा स्तरीय खेलों का आनलाइन पंजीयन के माध्यम से खिलाडियों का रजिस्ट्रेशन सम्पन्न हुआ जिसमें कुल -1,28,932 (एक लाख अठाइस हजार नौ सौ बत्तीस) प्रतिभागियों ने खजुराहो संसदीय क्षेत्र में रजिस्ट्रेशन कराया। 

क्र. विधानसभा का नाम प्रतिभागियों की रजिस्ट्रेशन संख्या

1 चंदला 19873 

2 राजनगर 18110

3 पवई 14338

4 गुनौर 15943

5 पन्ना 17260

6़ विजयराधवगढ 13160

7 मुडवारा 13569

8 बहोरीबंद 16679

 कुल योग 1,28,932

2. कटनी में दिनांक 25.12.2025 को 10,000 से अधिक खिलाडियों व नागरिकों के बीच इन खेलों का शुभारंभ डाॅ. एल.मुरूगन जी, मान. संसदीय कार्य मंत्री के मुख्य आतिथ्य, पदम् श्री डाॅ. सतेन्द्र सिंह लोहिया जी, पैराओलंपियन के विशिष्ट आतिथ्य एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्री केदार जाधव जी एवं आठों विधानसभा के माननीय विधायकगणों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। 

3. पंचायत एवं मंडल स्तरीय खेल लोकसभा क्षेत्र की 872 ग्राम पंचायतों एवं 39 मंडलों में एक साथ प्रारंभ किये गये। जो दिनांक 01 दिसम्बर 2025 से 10 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किये गये। इसमें कुल – 44 मैदानों को तैयार कर खेल सम्पन्न कराये गये। जिसमें 39702 बालक व 39078 बालिकाओं ने और कुल- 78780 प्रतिभागियों ने पंचायत एवं मंडल स्तर पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। 

4. दिनांक 10 से 20 दिसम्बर 2025 तक विधानसभा स्तरीय खेलों का आयोजन किया गया जिसमें आठों विधानसभाओं में 8144 बालक व 8016 बालिकाओं कुल 16160 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की जिसमें विजेताओं को प्रमाण पत्र व मैडल प्रदान किये गये।

5. 21 दिसम्बर 2025 को छतरपुर जिले की 02 विधानसभाओं राजनगर एवं चंदला के खेलों का सेमीफाइनल खजुराहो के मेला मैदान पर आयोजित हुआ। जिसमें केन्द्रीय जल संशाधन मंत्री आदरणीय श्री सी.आर. पाटिल जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें लगभग 7000 खिलाडी व दर्शक उपस्थित रहे । 

6. लोकसभा स्तरीय खेल दिनांक 20 से 25 दिसम्बर 2025 को पन्ना के पाॅलिटेक्निक खेल मैदान व छत्रसाल स्टेडियम में सम्पन्न कराये जा रहे है। जिसमें 1018 बालक व 1002 बालिकायें कुल 2020 प्रतिभागियों के बीच में खेल प्रतियोगिताऐं सम्पन्न करायी जा रही है। जिसमें – खो-खो, कुस्ती, फुटवाॅल, कबड्डी, व्हाॅलीवाॅल, मलखम्ब, योगा, शतरंज, एथिलेटिक्स, एवं सांस्कृति प्रतियोगिताएं (जैसे- लोक नृत्य, भजन मंडली, चित्रकला, रंगोली ) प्रतियोगिताऐं सम्पन्न करायी जा रही है। जिसमें खिलाडियों को सभी प्रकार की खेल सामग्री – कैप, टी-शर्ट, मैडल, ट्राफी व नगद पुरस्कारों से पुरस्कृत करने की व्यवस्था है। 

7. खेलों के आयोजन में हमारे मंडल संयोजक, सहसंयोजक विधानसभा संयोजक, सहसंयोजक, लोकसभा संयोजक- श्री सुशील त्रिपाठी, सहसंयोजक पन्ना से – श्री कमल लालवानी, छतरपुर से श्री सिद्धार्थ बुंदेला, कटनी से श्री सुनील उपाध्याय जी तीनों जिलों का जिला संगठन पूरी तत्पर्ता से खेलों के आयोजन में एवं खिलाडियों की व्यवस्थाओं में लगा हुआ है। 

8. ‘‘फिट युवा विकसित भारत‘‘ इन खेलों के माध्यम से मोदी जी का 2047 तक विकसित भारत का सपना पूर्ण होने की दिशा में एक महात्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। जिसमें इन खेलों के माध्यम से एक सामाजिक समरसता का संदेश दिखाई दे रहा है। इन खेलों में बडें पैमाने पर सभी सामाजिक वर्ग के बच्चों ने सहभागिता की हैं सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की दिशा में यह आयोजन संसदीय क्षेत्र में खेलों के विकास में एक मील का पत्थर साबित होंगे। 

8. इस सम्पूर्ण आयोजन में अभी तक प्रत्यक्ष तौर पर पंचायत, मंडल, विधानसभा, एवं लोकसभा स्तर पर खेलों के आयोजन में लगभग – 04 लाख लोगों की सहभागिता दर्ज की गयी। 

9. दिनांक 25 दिसम्बर 2025 को सांसद खेल महोत्सव के सामुहिक लोकसभा स्तरीय समापन कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी प्रातः 11ः00 बजे वर्चुअल माध्यम से जुड कर खिलाडियों को संबोधित करेंगे। खजुराहो लोकसभा का पुरस्कार वितरण एवं समापन कार्यक्रम छत्रसाल स्टेडियम (नजरबाग स्टेडियम) पन्ना में पूर्व औलम्पियन श्री अशोक ध्यान चंद्र जी के मुख्य आतिथ्य, श्री गोतम टेटवाल जी मंत्री कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्यप्रदेश शासन की अध्यक्षता में सम्पन्न होने जा रहा है। इसमें वन राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ,पन्ना विधायक एंव पूर्व केबिनेट मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक विजयराधवगढ श्री संजय सत्येन्द्र पाठक, विधायक कटनी श्री संदीप जायसवाल, विधायक बहोरीबंद श्री प्रणव प्रभात पाण्डेय, विधायक गुनौर श्री राजेश वर्मा, विधायक पवई श्री प्रहलाद लोधी, विधायक राजनगर श्री अरविंद पटैरिया की गरिमामयी उपस्थिति रहेंगी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आप सभी पत्रकार बंधू सादर आमंत्रित है।  

10. इन खेलों को सम्पन्न कराने में नेहरू युवा केन्द्र, जन अभियान परिषद, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, एन.जी.ओ. जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरीय प्रशासन, शिक्षा विभाग के पी.टी.आई, खेल विभाग के प्रशिक्षक एवं भारतीय जनता पार्टी के तीनों जिला (कटनी, छतरपुर एवं पन्ना) के संगठन की महात्वपूर्ण भूमिका रही है।

संतोष वर्मा पर कार्यवाही ना होना शर्मनाक 

आरक्षण खत्म हो और हिंदू राष्ट्र बने- अनिल मिश्रा

सवर्णों के हक के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति, एकजुटता ही एकमात्र विकल्प: एडवोकेट अनिल मिश्रा

​ (शिवकुमार त्रिपाठी) सवर्णों  के हितों की रक्षा और अधिकारों के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंकने वाले प्रसिद्ध अधिवक्ता अनिल मिश्रा अपने अल्प प्रवास पर पन्ना पहुंचे। पन्ना आगमन पर अधिवक्ताओं, सवर्ण समाज के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा उनका जोरदार और गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

​आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर साधा निशाना

​मीडिया से चर्चा करते हुए श्री मिश्रा ने वर्तमान सामाजिक और राजनैतिक व्यवस्था पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि आज सवर्ण समाज अन्याय, अत्याचार, शोषण और दमन का शिकार हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में मांग की कि देश में आरक्षण व्यवस्था और एससी-एसटी एक्ट को पूर्णतः समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने एक महत्वपूर्ण मांग रखते हुए कहा कि संविधान निर्माता के रूप में बी.एन. राव की स्थापना होनी चाहिए।

​हिंदू राष्ट्र और राजनीतिक दलों पर प्रहार

​भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये संगठन हिंदू राष्ट्र के नाम पर वोट तो लेते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद अपने पथ से भ्रष्ट हो जाते हैं। श्री मिश्रा ने कहा, “हमारा प्रयास है कि भारत को वास्तविक रूप में हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए और गाय को राष्ट्र में उच्च स्थान का दर्जा मिले।”

​सामाजिक न्याय और सुरक्षा का मुद्दा

​आईएएस संतोष वर्मा के प्रकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दोषी को सख्त दंड मिलना अनिवार्य है, अन्यथा समाज में अपराध करने वालों के हौसले बुलंद होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि “बेटियां चाहे ब्राह्मण समाज की हों या किसी अन्य समाज की, वे सभी हमारे लिए समान हैं और उनकी गरिमा की रक्षा हमारा कर्तव्य है।”

​बुंदेलखंड से एकता की अपील

​इस अवसर पर उनके साथ आए प्रभाकर नारायण राव पेशवा ने कहा कि पेशवा परिवार पिछले 300 वर्षों से बुंदेलखंड के अभिभावक के रूप में यहां स्थापित है। उन्होंने पन्नावासियों से आह्वान किया कि सवर्णों के लिए शुरू हुए इस आंदोलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह हमारे लिए “करो या मरो” की स्थिति है; यदि आज हम एकजुट नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों पर अत्याचार बढ़ते रहेंगे।

​एडवोकेट अनिल मिश्रा ने अंत में संकल्प दोहराया कि वे इस आंदोलन को पूरे प्रदेश में फैलाएंगे और सवर्ण समाज की एकता जल्द ही अपनी ताकत दिखाएगी।

इनकी रही उपस्थिति

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित राम गोपाल तिवारी, अजय कुमार पटेरिया, श्रवण कुमार शर्मा, रितिक दीक्षित, अनुपम त्रिपाठी, नवीन शर्मा, पंकज शर्मा, दीपेन्द्र बागरी, श्रीमती अंशू शर्मा, सौरभ पटेरिया, रेवती रमन दीक्षित, रुहवान मोहम्मद, मंगलम चौबे, रामकरण दुवेदी, धीरज तिवारी, लोकेश शर्मा, संदीप विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

बुंदेल केसरी महाराजा छत्रसाल का संघर्षमयी जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी: विस अध्यक्ष श्री तोमर

विधानसभा अध्यक्ष ने धरम सागर तालाब परिसर में किया महाराजा छत्रसाल की अष्टधातु की प्रतिमा का अनावरण

 (शिवकुमार त्रिपाठी) बुंदेल केसरी महाराजा छत्रसाल की राजधानी एवं हीरा, तालाब और मंदिरों की नगरी पन्ना में प्राचीन व ऐतिहासिक धरम सागर तालाब के किनारे छत्रसाल जी की प्रतिमा का अनावरण गौरवशाली क्षण है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में नगरवासी भी साक्षी बनकर उत्साहित हैं। मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक स्थान के रूप में मान्यता प्राप्त पन्ना भगवान श्री जुगल किशोर की पावन स्थली तथा महाराजा छत्रसाल के गुरु प्राणनाथ की तपस्थली भी है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को पन्ना नगर के धरम सागर तालाब परिसर में महाराजा छत्रसाल की अष्टधातु की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की हैसियत से कही। उन्होंने उपस्थितजनों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विस अध्यक्ष का तलवार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

मुगल साम्राज्य के विरूद्ध अद्भुत शौर्य और पराक्रम दिखाया

विस अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि बुन्देलखण्ड महाराजा छत्रसाल की कर्मभूमि रहा है। भारत के कण कण में शंकर की भंाति पन्ना के कण कण में हीरा की किवदंती प्रासंगिक है। इस ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर पर हमें सच्चे देशभक्त बनने का मजबूत संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराजा छत्रसाल का जीवन संघर्ष से भरा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मुगल साम्राज्य के विरूद्ध अद्भुत शौर्य और पराक्रम दिखाया। मात्र 12 वर्ष की अल्पायु में पिता के स्वर्गवास के बावजूद उन्होंने आक्रमणकारियों को न सिर्फ परास्त किया, बल्कि बुन्देलखण्ड पर कब्जा भी जमाया। सीमित संसाधन एवं संख्या बल की कमी के बावजूद अपने संकल्प बल की दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ उन्होंने साहस और बहादुरी दिखायी। विस अध्यक्ष ने कहा कि हमारा देश वीरों की भूमि है। महाराजा छत्रसाल जैसे वीर पुरूष बुन्देलखण्ड और हमारे लिए गौरव हैं। इस अवसर पर छत्रसाल की जन्म जयंती एवं पुण्य तिथि पर भी गरिमामय कार्यक्रम के आयोजन तथा नई पीढ़ी को छत्रसाल के संघर्षमय जीवन व पराक्रम पर केन्द्रित साहित्य के वितरण के लिए कहा। शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों को इस स्थान का भ्रमण कराने का आह्वान भी किया। अध्यक्ष श्री तोमर ने महाराणा प्रताप और वीर शिवाजी के शौर्य का भी जिक्र करते हुए कहा कि पूर्वजों के प्राणों के बलिदान की बदौलत भारत देश को आजादी मिली है। इसलिए हमें अपनी संस्कृति, मान्यता और परंपरा का संरक्षण करना भी नितांत आवश्यक है।

महाराजा छत्रसाल के संघर्ष को निरंतर स्मरण करने का अवसर – बीड़ी शर्मा

 

खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम मात्र प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि महाराजा छत्रसाल के संघर्ष को निरंतर स्मरण करने का अवसर भी है। सांसद ने कहा कि आईकोनिक सिटी खजुराहो की भांति पन्ना नेशनल पार्क और मंदिरों में भी पर्यटकों का बड़ी संख्या में आगमन हुआ है। पन्ना टाईगर रिजर्व पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटक स्थल बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि महाराजा छत्रसाल के नाम पर पन्ना नगर के स्टेडियम को विकसित किया जा रहा है। भविष्य में अटल पार्क का लोकार्पण होगा और यहां पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने पन्ना को स्वच्छ बनाने के लिए टीम भावना से कार्य करने का आह्वान भी किया।

 पन्ना का तीव्र गति से हो रहा है विकास – बृजेंद्र सिंह 

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने पन्ना में तीव्र गति से रेलवे परियोजनाओं के विकास और निर्माण कार्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 2100 करोड़ रूपए की एलिवेटेड रोड निर्माण शुरू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। टाईगर कोरिडोर के जरिए पेंच, कान्हा और बाधवगढ़ टाईगर रिजर्व से पन्ना जुड़ेगा। कालिंजर-जबलपुर मार्ग का राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में उन्नयन के लिए प्रयास किया जा रहा है। पन्ना विधायक ने कहा कि धरम सागर तालाब परिसर में महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा की स्थापना से वर्तमान में भी इतिहास पुरूष की झलक देखने को मिलेगी। छत्रसाल ने विपरीत परिस्थितियों में अपने हौसले बुलंद रखकर मात्र 22 वर्ष की आयु में बुन्देलखण्ड को फतह किया है। यह संदेश नई पीढ़ी तक पहंुचाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर विधायक ने स्वयं के बेनीसागर तालाब को गोद लेने की भांति सांसद से भी धरमसागर तालाब को गोद लेने का अनुरोध किया और निर्माणाधीन पाथवे सहित तालाब परिसर के प्रस्तावित सौंदर्यीकरण की जानकारी दी। उन्होंने यादवेन्द्र क्लब को डायमण्ड म्यूजियम की बजाय हेरीटेज होटल या रेस्टोरेंट की भांति विकसित करने की बात कही। साथ ही तालाब के बीच स्थित शिव मंदिर तक पहुंच मार्ग की आवश्यकता बताई। इसके अलावा डायमण्ड पार्क के साथ म्यूजियम की स्थापना, वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को बढ़ावा देने के प्रयायों की जानकारी दी। नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सदानंद गौतम  सहित विष्णु पाण्डेय, गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, उपाध्यक्ष संतोष यादव, नपा उपाध्यक्ष आशा गुप्ता, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे, सीएमओ उमाशंकर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण, प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन राजकुमार वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुम्बई की प्लेबैक सिंगर इशिता विश्वकर्मा एवं शरद मलिक की टीम द्वारा गीत एवं भजनों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। 

 

 

मुख्यमंत्री ने 84 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

प्रदेश को डायमंड स्टेट और टाइगर स्टेट का दर्जा दिलाने का श्रेय पन्ना को : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पन्ना डायमंड अब बन गया है एक ब्रांड, इससे बनेंगे निवेश के नए अवसर

जीआई टैग मिलने से पन्ना डायमंड को मिली है वैश्विक पहचान

रैपुरा में बनेगा नवीन महाविद्यालय

ग्राम पंचायत शाहनगर को नगर परिषद बनाया जाएगा

शाहनगर ब्लॉक में खुलेंगे दो अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र

 (शिवकुमार त्रिपाठी) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पन्ना की रत्नगर्भा भूमि किसी पहचान की मोहताज नहीं है। पन्ना ने खुद के साथ मध्यप्रदेश को भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों जहां देखो, उधर अपना पन्ना ही चमक रहा है। पन्ना की पुण्यधरा से निकलने वाले पारस (हीरा) से मध्यप्रदेश पूरे विश्व में मशहूर हो रहा है। मध्यप्रदेश को ‘डायमंड स्टेट’ और ‘टाइगर स्टेट’ का दर्जा दिलाने का श्रेय भी पन्ना को ही जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पन्ना डायमंड को जीआई टैग मिलने पर जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि जीआई टैग ने पन्ना की पहचान पर अब वैश्विक मुहर लगा दी है। अब पूरी दुनिया यहां के हीरों को ‘पन्ना डायमंड’ के नाम से ही जानेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘पन्ना डायमंड’ अब एक ब्रांड के रूप में उभर रहा है। इससे न सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में पहचान बढ़ेगी, बल्कि वैल्यू-चेन, माइनिंग, प्रोसेसिंग, एक्सपोर्ट और जेम-आधारित उद्योग, सबमें निवेश के नए अवसर सामने आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पन्ना जिले को बहुत जल्द मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने वाली है। आज पन्ना और छतरपुर के बीच भव्य राजगढ़ पैलेस होटल का शुभारंभ भी हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को पन्ना जिले की पवई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहनगर में हितग्राही सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां करीब 83 करोड़ रूपए की लागत वाले 14 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 9 करोड़ रूपए की लागत से बनी बिसानी-श्यामगिरी-कल्दा-सले हा वाया मैन्हा मार्ग के उन्नयन कार्य का लोकार्पण एवं 74 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 13 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री ने 4.25 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले पवई में तिघरा बैराज का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन एवं कन्या पूजन कर हितग्राही सम्मेलन की शुरूआत की। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मारतम् गायन के साथ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर रैपुरा में नवीन महाविद्यालय खोलने, वर्तमान ग्राम पंचायत शाहनगर को नगर परिषद बनाने तथा शाहनगर ब्लॉक में दो अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने करीब 135 करोड़ की लागत से टिकरिया-रीठी वाया खमरिया मार्ग का निर्माण करने, शाहनगर-बोरी-चमरईया सड़क मार्ग के चौड़ीकरण सहित पुराने बांधों की नहरों का सर्वे कराकर मरम्मत एवं जीर्णोद्धार का काम कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पवई और शाहनगर महाविद्यालय में विधि और विज्ञान संकाय भी शुरु किया जाएगा तथा शाहनगर के बंद उद्योग फिर से शुरू कराए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पन्ना के विकास को नई उड़ान देने के लिए राज्य सरकार पन्ना में 15 करोड़ की लागत से डायमंड बिजनेस पार्क तैयार कर रही है। यह पार्क पन्ना की अर्थव्यवस्था में एक नया अध्याय लिखेगा। इसके साथ बड़ागांव में 40 हेक्टेयर क्षेत्र में औद्योगिक पार्क का विकास लगभग पूर्ण है। वर्षों से बंद पड़ी एनएमडीसी परियोजना को हमने पुनः प्रारंभ कराया गया है, जिससे बड़े स्तर पर हीरो का खनन एक बार फिर प्रारंभ हो चुका है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाले समय में केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना जिले के विकास को नया रूप देगी। केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना से जिले में 1 लाख 35 हज़ार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और 600 से अधिक गांवों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। हमारे पवई को भी इसका भरपूर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पन्ना टाइगर रिज़र्व, विश्व प्रसिद्ध हीरे, समृद्ध वन संपदा, केन नदी का अ‌द्भुत कछार और राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियां सब मिलकर आने वाले वर्षों में जिले की अर्थव्यवस्था को एक नए स्वरूप में ढालने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पन्ना टाइगर रिज़र्व वाइल्ड लाइफ टूरिज्म के बड़े केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। बाघों की बढ़ती संख्या, पार्क की वैश्विक प्रतिष्ठा और पर्यटकों का रुझान, स्थानीय युवाओं के लिए गाईडिंग, होटल रिसॉर्ट, ट्रांसपोर्ट और हैंडीक्राफ्ट जैसे क्षेत्रों में रोज़गार के नए अवसर बना रहा है। सरकार द्वारा होम-स्टे, एडवेंचर टूरिज्म और कनेक्टिविटी सुधारने के प्रयासों से क्षेत्र के विकास को गति मिल रही है। हम पन्ना जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण में पन्ना पूरे प्रदेश में अग्रणी है। यहां 10 हज़ार 301 स्व-सहायता समूहों की 1 लाख से अधिक बहनों को 180 करोड़ रुपए से ज़्यादा का बैंक लिंकेज मिला है, जिसमें से लगभग 18 हज़ार महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पन्ना जिले की महिलाएं स्व-सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। लाड़ली बहनों को प्रति माह 1500 रुपए राशि भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि पन्ना जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापना के लिए करीब 25 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है और संबंधित निवेशक के साथ एमओयू भी हो चुका है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पवई बांध ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना द्वारा 158 ग्रामों में पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, खजुराहो सांसद  वी.डी. शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, पवई विधायक  प्रह्लाद सिंह लोधी,  प्रणय प्रभात पाण्डेय, श्री नीलांशु चतुर्वेदी, सिद्धार्थ तिवारी,  संदीप जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पन्ना श्रीमती मीना राजे परमार, नगर परिषद पवई के अध्यक्ष  बसंत दहायत सहित जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू, बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे 

  1. वृंदावन की नजदीक पहुंची पदयात्रा

 भक्ति और जोश का अनुपम संगम

पन्ना से विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, सदानंद गौतम, वशिष्ठ कुमार मनु चौबे, शैलेश नगायच संजू सिंह शामिल

 (शिवकुमार त्रिपाठी यात्रा से ग्राउंड रिपोर्ट) श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों अपनी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के माध्यम से पूरे उत्तर भारत में सनातन धर्म का संदेश फैला रहे हैं. यह पदयात्रा हिंदू राष्ट्र की स्थापना, जातिवाद के उन्मूलन और समाज में एकता के उद्देश्य से निकाली गई है. आइए जानते हैं

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा सनातन धर्म के प्रचार और भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने के संकल्प के साथ शुरू की गई ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ पूरे ज़ोर-शोर से आगे बढ़ रही है. इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू राष्ट्र की स्थापना, जातिवाद का उन्मूलन और समाज में एकता लाना है. दिल्ली के प्रसिद्ध छतरपुर मंदिर से 7 नवंबर को शुरू हुई यह विशाल यात्रा अब अपने 7वे दिन के पड़ाव पर  है. यह तीन राज्यों दिल्ली हरियाणा उत्तर प्रदेश में 70 किलोमीटर का सफर वृंदावन बांके बिहारी पहुंचेगी भैया बागेश्वर बागेश्वर धाम  पहुंच रही है

पदयात्रा की समयरेखा


यह ऐतिहासिक सनातन एकता पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर मंदिर से शुरू हुई थी और इसका समापन 16 नवंबर को होना है. यात्रा अपने आखिरी दिन में छटीकरा चार धाम से होते हुए वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचेगी, जहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान का आशीर्वाद लेंगे.

भक्ति संगीत और साधना का अनुपम संगम

हिंदू सनातन एकता यात्रा छठवें दिन हल मंडी पर विश्राम करने पहुंची यहां एक विशाल कार्यक्रम रखा गया जिसमें भक्ति संगीत और साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला मंच में राष्ट्रकवि कुमार विश्वास मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह सहित कई विशिष्ट अतिथि मंच पर पहुंचे राजपीठ के प्रतिनिधियों का स्वागत के साथ कवियों ने अपने सनातन भक्ति गीत सुनाए जिस पर भक्त मंत्र मुग्ध होकर नाचने लगे

उच्चारण के साथ उच्च आचरण करें – धीरेंद्र शास्त्री

इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि युवा रील बना रहे हैं अच्छा है बनाये लेकिन रियलिटी को न खोये क्योंकि यदि रियल जीवन खो जाएगा तो जीवन व्यर्थ हो जाएगा रील के साथ रियल्टी को बनाए रखना होगा यही हम प्रयास कर रहे हैं उन्होंने उन लोगों को फटकार लगाई जो भारत में रहकर राष्ट्र के खिलाफ साजिश करते हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उच्चारण से अच्छा है उच्च आचरण करें,,उच्चआचरण से ही आप अपना व्यक्तित्व बिकास परिवार का नाम और राष्ट्र के प्रति समर्पण दिखा सकते हैं

उन्होंने कहा कि आज मेरी यात्रा में पूरा मुस्लिम गांव शामिल हुआ जिसके सरपंच मेरे साथ खड़े थे उनसे मैंने कहा कि डॉक्टरो ने जिस तरीके से काम किया है यह गलत आचरण है व्यक्ति को उच्च यानी अच्छे आचरण के साथ जीवन जीना चाहिए जिस देश में रह रहे हैं यदि उस देश की ही भक्ति नहीं करेंगे, राष्ट्र भावना नहीं रखेंगे तो देश को कैसे सुरक्षित रख पाएंगे इसलिए उन्होंने आह्वान किया की जो लोग अच्छे से रह रहे हैं वह हमारे साथ हैं मैं किसी पंथ धर्म का विरोधी नहीं हूं लेकिन जो राष्ट्र विरोधी है वह मेरा भी विरोधी है

भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल


पूरी पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. जगह-जगह लोग फूलों से स्वागत कर रहे हैं, भक्ति गीतों की गूंज वातावरण को पावन बना रही है. बाबा बागेश्वर के प्रवचनों में धर्म, राष्ट्र और सामाजिक एकता का संदेश लगातार दिया जा रहा है. बागेश्वर बाबा ने इस यात्रा को जातिवाद को समाप्त करने और हिंदू समाज में एकजुटता लाने के लिए एक बड़ा माध्यम बताया है. यात्रा का हर पड़ाव आस्था और संकल्प का केंद्र बनता जा रहा है, जहां भारी संख्या में स्थानीय लोग बागेश्वर धाम के दर्शन और उनके विचारों को सुनने के लिए उमड़ रहे हैं.

विशाल यात्रा यह लोग है शामिल

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की इस यात्रा पन्ना छतरपुर से आए प्रमुख सेवादार निशांत नायक, नितिन चौबे, विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, सदानंद गौतम, संजू सिंह, वशिष्ठ कुमार चौबे उर्फ मनु, शैलेश नगायच, शिवकुमार त्रिपाठी,विनय पांडे ककरहटी लव सुल्लेरे, टिंकू, बॉबी राजा,गजेंद्र सोनकिया, अंकित मिश्रा, रघुवीर सिंह उर्फ़ राणा, गोलू द्विवेदी, विनय अवस्थी गायिका शक्ति दुबे ओमप्रकाश दुबे, मयूर प्रताप सिंह, अंकित पन्ना,  उत्तम पटेल, सहित शामिल है

शक्ति दुबे को दी गई राष्ट्रगान की जिम्मेदारी 

बागेश्वर धाम सरकार अपनी सनातनी यात्रा का शुभारंभ प्रतिदिन राष्ट्रगान और ध्वजारोहण से करते हैं राष्ट्रगान की जिम्मेदारी पन्ना जिले की भजन गायिका शक्ति दुबे को दी गई है वह प्रतिदिन मंच से राष्ट्रगान करती हैं यानी हिंदू सनातन एकता यात्रा का शुभारंभ पन्ना जिले की बेटी शक्ति दुबे के राष्ट्रीय भजन यानी राष्ट्रगीत से शुरू होती है पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमारी यात्रा राष्ट्र के निर्माण और व्यक्तित्व विकास के लिए  समर्पित है हम प्रतिदिन राष्ट्रीय ध्वज  फहराते हैं हम देश में एकता का संकल्प भी लेते हैं उन्होंने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि मेरी हिंदू सनातन एकता यात्रा के प्रथम दिवस से आज तक निरंतर  भजन गायिका शक्ति दुबे राष्ट्रगान गाती है मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं इस सनातन एकता यात्रा में पन्ना जिले से शामिल हुए सभी श्रद्धालु प्रसन्न है  शक्ति दुबे की तारीफ कर रहे हैं क्योंकि पन्ना का प्रतिनिधित्व भी इस सनातन यात्रा में शक्ति दुबे के माध्यम से हो रहा है

 

भक्ति, शक्ति और प्रेम की भूमि है ब्रज: पूज्य सरकार 

 बागेश्वर महाराज ने कहा ब्रज वासियों ने स्वीकारा, बांके बिहारी भी स्वीकारेंगे

होडल शहर में आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों में हुआ भव्य स्वागत…दिल्ली से वृंदावन तक जा रही सनातन एकता पदयात्रा विगत रोज बंचारी से ब्रज क्षेत्र में पहुंच गई। बागेश्वर महाराज ने इस तीर्थ क्षेत्र को प्रणाम करते हुए कहा कि यह भूमि भक्ति, शक्ति और प्रेम की भूमि है। बृजवासियों ने जिस तरह से इस पदयात्रा में अपनी आत्मीयता दिखाई है, यहां के संतों का जो स्नेह मिला है उससे यह स्पष्ट है कि जब बृजवासियों ने स्वीकार लिया है तो बांके बिहारी भी अवश्य स्वीकारेंगे। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा, मध्य प्रदेश के मंत्री चौधरी राकेश सिंह, संस्कार के सीईओ मनोज त्यागी, उप्र के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री सीताराम राठौर, कोट वन के माधव दास मोनी महाराज, बालक दास महाराज छत्तीसगढ़, गायक अंकुश एवं राजा के साथ-साथ प्रसिद्ध गायक जॉनी और जयपुर के पुतलों के माध्यम से व्यंग्यात्मक बात करने वाले अरुण जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सातवें दिन की यात्रा होडल से राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा के बाद आगे बढ़ी। यात्रा का जगह जगह अभूतपूर्व स्वागत किया गया। बागेश्वर महाराज ने कहा कि व्यक्ति उच्चारण से नहीं बल्कि उच्च आचरण से महान होता है। उन्होंने आज के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह रील खूब बनाए लेकिन रियल से भी जुड़े रहे। महाराज श्री ने कहा कि हम न आस्तिक बनाते हैं और न ही नास्तिक बनाते हैं हम लोगों को वास्तविक बनाना चाहते हैं। सभी नदियों से मिलकर सिंधु और सभी जातियों से मिलकर हिंदू बनता है। यात्रा में सातवें दिन अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास संजीव कृष्ण ठाकुर, पूज्य मृदुलकान्त जी महाराज जाने-माने वकील अश्वनी उपाध्याय, निशिकांत दुबे, सुमेर सिंह सोलंकी, नरोत्तम मिश्रा, मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार भी शामिल रहे।

  1. नदियों से मिलकर सिंधु और जातियों से मिलकर हिंदू बनता है

बागेश्वर महाराज ने कहा कि भारत ऐसी भूमि है जहां जन्म लेने वाले पशु, पक्षी, पेड़, पौधे भी पूजनीय होते हैं। सभी नदियां मिलकर सिंधु बनती हैं और सभी जातियां मिल जाए तभी हिंदू बनता है। उन्होंने कहा कि तीन उंगलियों से नहीं पांच उंगलियों को मिलाकर बनी मुट्ठी से हमला करेंगे तभी ज्यादा असरदार होगा। उन्होंने सभी हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया। महाराज जी ने कहा कि हम लोग बम नहीं नारियल फोड़ने वाले हैं।

 

डॉ नंदिता पाठक का जगह-जगह हुआ स्वागत

 कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन समारोह आयोजित किया

 भाजपा को मजबूत करने की अपील

 (शिवकुमार त्रिपाठी)  भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नंदिता पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष बनेने के पहली बार पन्ना आई और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में समस्त पदाधिकारी से मुलाकात कर भाजपा को मजबूत करने तथा भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने की अपील की ! पहली बार पन्ना आने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने पार्टी कार्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित किया

और समस्त पदाधिकारी से परिचय कराया बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि वह नीचे से इतने बड़े पद तक पहुंचने वाली हमारी आदर्श कार्यकर्ता पदाधिकारी है हम प्रथम आगमन पर स्वागत करते हुए प्रसन्नता हो रही है

इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नंदिता पाठक का पन्ना नगर में जगह-जगह स्वागत किया इस दौरान उपाध्यक्ष डॉ नंदिता पाठक ने कहा कि आप लोगों ने जो स्वागत किया है मैं उसकी आभारी हूं मेरा संबंध पन्ना के लोगों से हमेशा परिवार का रहता है पन्ना मेरे लिए घर है मैं आपसे मिलकर आगे कार्य करूंगी भारतीय जनता पार्टी को घर-घर तक पहुंचाना और मजबूत करना मेरा उद्देश्य है इसके बाद वे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मिलने उनके घर पहुंची उनके साथ बड़ी संख्या में उनके अनुयाई एवं कार्यकर्ता शामिल रहे क्या तू की डॉक्टर नंदिता पाठक लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है और वह कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में शामिल होकर जीवंत संबंध बनाकर रखती है

 आतिशबाजी और ढोल नगाड़े से नहीं कराया स्वागत 

 प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी ने भव्य स्वागत की तैयारी की थी लेकिन दिल्ली में हुई घटना के बाद डॉक्टर नंदिता पाठक ने जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा से बात कर आतिशबाजी और ढूंढ गड़े और रैली से स्वागत कैंसिल कर दिया कहा ऐसी समय में आतिशबाजी करना ठीक नहीं है सिर्फ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे फूल माला और गुलदस्ता से स्वागत किया 

 

 भगवान जुगल किशोर का लिया आशीर्वाद

 भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक चित्रकूट से पन्ना आई  उन्होंने भगवान श्री जुगल किशोर जी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे