ताज़ा खबर
◈ ऑटो चालक सोनू रैकवार को मिला हीरा,,, ◈ पन्ना भक्ति का महाकुंभ - विशाल शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत, किशोर दास जी महराज सहित कई संत महात्मा पन्ना पहुंचे ◈ पन्ना में आज से भक्ति का महाकुंभ शुरू,,, भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के साथ गुरुपूर्णिमा महोत्सव, भागवत कथा एवं भक्तमाल कथा का होगा आयोजन  ◈ संजय नगायच का पन्ना नगर में जोरदार स्वागत,,, जमकर आतिशबाजी और फूलबर्षा के साथ जगह-जगह हुआ तुलादान,,

पन्ना- बर्निंग बस हादसे के दोषी ड्राइवर को 190 वर्ष की सजा, मालिक 10 वर्ष रहेंगे सलाखों में

पन्ना – बर्निंग बस हादसे के दोषी ड्राइवर को 190 वर्ष की सजा मालिक 10 वर्ष रहेंगे सलाखों में

बस में 22 यात्रियों के जिंदा जलने की घटना में दोषी ड्राइवर को 190 और बस मालिक को कोर्ट ने दस साल की सजा सुनाई है।

विशेष न्यायाधीश आर.पी.सोनकर के न्यायालय का फैसला


(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना जिले की बहुचर्चित मॉर्निंग बस हादसे की आरोपी ड्राइवर सर उद्दीन को 19 यात्रियों की मौत के मामले में 190 वर्ष की सजा सुनाई गई है ड्राइवर को प्रत्येक अकाउंट पर 10-10 की प्रथक प्रथक सजा तथा बस मालिक ज्ञानेंद्र पांडे को लापरवाही का दोष सिद्ध होने पर 10 वर्ष की कठोर कैद का फैसला पन्ना की विशेष न्यायालय से आया है इस बहुचर्चित बस कांड में 22 लोग जिंदा जल कर मर गए थे जिसकी पहचान कर पाना भी मुमकिन नहीं था इस हादसे में पूरे देश को हिला कर रख दिया था

 

डीएनए से हुई पहचान

इस बस हादसे में रजनीश अहिरवार रानी गुप्ता अरविंद गुप्ता दिनेश गुप्ता कुमारी सौम्या उर्फ सैनी अंजू उर्फ अर्चना रैकवार नारायण यादव पुष्पेंद्र पाल बद्री सोनी मोना सोनी शशि सोनी मायागंज नेहा आदिवासी ब्लू कलर किस कलर बार हरी लाल अहिरवार मालती अहिरवार आसिफ गजराज सिंह गीता मंगल दिन और पानबाई की दर्दनाक मौत हो गई थी जिसकी पहचान के लिए सभी मृतकों के डीएनए कराए गए और डीएनए से ही इनकी पहचान हो सकी

 

फैसले की विस्तृत जानकारी

पन्ना जिला लोक अभियोजन अधिकारी पन्ना के सहायक मीडिया सेल प्रभारी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी, कपिल व्यास ने बताया कि, फरियादी रामेश्वर अहिरवार, पाण्डव फाल के पास, छोटी पुलिया छतरपुर-पन्ना आमरोड एन.एच.75 पर दिनांक 04.05.2015 के 14.30 बजे ने सूचना दी कि, वह ग्राम सिंहपुर थाना-अजयगढ रहने वाला है। दिनांक 04.05.2015 को दिल्ली से सुबह खजुराहों अपने भाईयो व रिेश्तेेदारों के साथ मजदूरी करके वापस आया तथा बमीठा से पन्ना जाने के लिए अनूप बस सर्विस क्र एम.पी.19 पी 0533 में सभी लोग बैठकर पन्ना जा रहे थे बस जैसे ही मडला के आगे पहुंची चालक समसुद्दीन मुसलमान बस को तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चला रहा जो उसने एवं साथ बैठी सवारियों ने धीमी गति से बस को चलाने को कहा, लेकिन वह नहीं माना और बस को बड़ी तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से बस को चलाकर छोटी पुलिया पाण्डव फाल के पास बस को पलटा दिया तथा बस को नियंत्रण में नहीं कर पाया। बस पलटने से बस में आग लग गयी। आग से झुलस जाने से उसके शरीर में चोटें आ गई तथा बस में करीबन 20-21 व्यक्ति आग से जल गये हैं बाहर नहीं निकल पाये है। घटना के तुरंत बाद वन विभाग के कर्मचारी पाण्डव फाल से मौके पर आ गये थे। उपरोक्त सूचना के आधार पर देहाती नालसी क्रमांक 0@15 धारा 279, 337, 304ए भा.दं.वि. एव धारा 184 मोटरयान अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर थाना मडला में मूल अपराध कमांक 06@2015, धारा 279, 337, 304ए भा.दं.वि. एवं धारा 184 मोटरयान अधिनियम का पंजीबद्ध कर अपराध विवेचना में लिया गया। अन्वेषण उपरांत अभियुक्त ड्राईवर मोहम्मद समसुद्दीन को धारा 279, 337. 304ए 338. 304 (भाग-दो). 34. 287 भा.द.वि एवं धारा 182, 183, 184 एवं धारा 191 मोटरयान अधिनियम के अपराध में तथा अभियुक्त बस मालिक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय को धारा 279, 337, 304ए. 338. 304 (भाग-दो) 34. 287 भा.द.वि. एवं धारा 182 183, 184 एवं धारा 191 मोटरयान अधिनियम में गिरफ्तार कर अन्य अन्वेषण कार्यवाही उपरांत अभियोग-पत्र  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण का विचारण  न्यायालय विशेष न्यायाधीश, पन्ना आर.पी.सोनकर के न्यायालय में हुआ। शासन की ओर से प्रकरण की पैरवी विेशेष लोक अभियोजक द्वारा करते हुये न्यायालय के समक्ष साक्षियों को बिन्दुवार तरीके से न्यायालय के समक्ष अभिलिखित कराकर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध संदेह से परे प्रमाणित किया गया, तथा आरोपीगण के किए गए कृत्य को गंभीर श्रेणी का अपराध मानते हुये अधिक से अधिक दंड से दंडित किये जाने का निवेदन किया गया,

ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने भरा जिला पंचायत सदस्य का नामांकन
वार्ड नंबर 3 से होंगे प्रत्याशी

त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत जिला पंचायत,

जनपद और ग्राम पंचायतों की निर्वाचन प्रक्रिया निरंतर जारी

नामांकन दाखिल करने जाती है ज्ञानेंद्र सिंह

(शिवकुमार त्रिपाठी)  सुप्रीम कोर्ट से आए के फैसले के बाद भले ही दुविधा की स्थिति निर्मित हो गई हो लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वर्गों को छोड़ कर सभी वार्डो और पंचायतों के लिए नामांकन फार्म भरे जा रहे हैं आज छगे राजा परिवार के सदस्य एवं विश्रामगंज हाउस के बरिष्ठ सदस्य कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने आज परिवार और अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर अजयगढ़ क्षेत्र में लगने वाले वार्ड क्रमांक 3 से नामांकन दाखिल किया है उनकी दावेदारी सबसे सशक्त मानी जा रही है इस बीच मीडिया से बात करते हुए ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मैंने अजयगढ़ छेत्र के लिए बहु उपयोगी रूझ डैम के निर्माण की लड़ाई लड़ी है अब यह बहुउद्देशीय तालाब निर्माणाधीन है इसके बन जाने से हमारे सिंहपुर धरमपुर क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध होगा इस क्षेत्र में गन्ना की खेती हो रही है जिसको बढ़ावा मिलेगा गन्ना की खेती बढ़ने से इलाके में एक चीनी मिल लगाई जाएगी जिससे किसानों को फायदा होगा इसी तरह ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने यह भी कहा की गाजर और टमाटर की खेती इस क्षेत्र में तेजी से बढ़ी है और जैसे ही रुंझ डैम का पानी मिलने लगेगा किसान गाजर टमाटर की खेती की ओर अत्यधिक आकर्षित होंगे जिससे केचप फैक्ट्रियों का लग्न है जिससे इलाके में रोजगार मिलेगा मैं प्रयास करूंगा कि हर आदमी को खेती के साथ पर्याप्त कमाई के अवसर मिले और उनका विकास हो यही मेरी पहली प्राथमिकता है

(more…)

सुप्रीम कोर्ट से आया फैसला,

पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर जनरल केटेगरी में होंगे चुनाव

चुनाव प्रक्रिया यथावत संपन्न होगी,

कुछ माध्यमों ने चुनाव स्थगित की बातें की

(शिवकुमार त्रिपाठी) मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती राज की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो रही है इसे रोकने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है सरकार जहां चुनाव कराने में आमादा है वही कुछ लोग आरक्षण रोटेशन लागू करने की दबाव बना रहे हैं इसके लिए सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में जोर अजमाये से चल रही है बीते 10 दिन से पूरी चुनाव प्रक्रिया चुनाव की वजह न्यायालय की दरवाजे पर है कल जब हाईकोर्ट ने जब तुरंत सुनवाई से मना कर दिया तो आज फिर सुप्रीम कोर्ट मामला पहुंचा और 2020 में पिछड़ा वर्ग आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू नहीं किए जाने का मामला उठाकर चुनाव प्रक्रिया को उलझा दिया आज फ्रंट फुट पर थे कांग्रेस नेता एवं कद्दावर वकील विवेक तंखा और उन्होंने पिछड़ा वर्ग की सीटों की निर्वाचन प्रक्रिया पर बहस की और अंततः सुप्रीम कोर्ट ने पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों जनरल कैटेगरी में चुनाव कराने की सहमति दे दी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव प्रक्रिया यथावत संपन्न होगी पर पिछड़ा वर्ग के लिए जो भी सीटें आरक्षित होंगी उन्हें जनरल कैटेगरी मानकर चुनाव कराया जाएगा यानी इन सीटों पर सभी वर्ग के लोग चुनाव लड़ सकते हैं जबकि कुछ अन्य समाचार माध्यम पूरी चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करने की समाचार प्रसारित कर रहे हैं जिससे भ्रम की स्थिति निर्मित हो गई है और चुनाव लड़ने वाले लोग सच्चाई  जानने की कोशिश में जगह-जगह फोन टनटना रहे हैं

 

कई माध्यमों ने चुनाव स्थगित होने के समाचार चलाएं

अन्य समाचार माध्यमों के अंश

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत चुनाव पर स्टे लगा दिया है. ओबीसी आरक्षण को आधार बनाकर फैसला लिया है. महाराष्ट्र केस को बेस बनाकर रोक लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने सूचना आयोग को कड़ी फटकार भी लगाई. आज विवेक तन्खा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी.

महाराष्ट्र में भी ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर ही निकाय चुनाव पर रोक लगी है. सुप्रीम कोर्ट में दलील महाराष्ट्र में लोकल बॉडी चुनाव  में ओबीसी को आरक्षण नहीं है. इसी मुद्दे को लेकर मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव पर रोक लगी है. आज रोटेशन को मुद्दा ही नहीं बनाया गया, यानी आज सिर्फ महाराष्ट्र के ओबीसी आरक्षण का पेंच फंसाकर MP पंचायत चुनाव पर रोक लगवाई गई है. आज से पहले रोटेशन को लेकर बहस हो रही थी.

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आखिरकार फैसला सुना दिया है. शुक्रवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत चुनाव पर रोक लगा दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग और सरकार से जवाब लिया है. कोर्ट में पंचायत चुनाव को लेकर कड़ा रुख अपनाया. विवेक तन्खा ने याचिका लगाई और खुद पैरवी की.

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने जबलपुर हाईकोर्ट को पूरे मामले की फिर से सुनवाई करने का निर्देश दिए था. लेकिन अचानक लगी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ही सुनवाई कर दी. बता दें कि इससे पहले हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था.

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव में रोटेशन के आधार पर आरक्षण न देने के खिलाफ कांग्रेस नेता सैयद जाफर और जया ठाकुर द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर दायर रिट याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी. उसके बाद आज विवेक तन्खा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी.

तब तक यथावत होते रहेंगे चुनाव

3 जनवरी को सुनवाई के बाद होगा फैसला

तब तक आधी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो चुकी होगी

(शिवकुमार त्रिपाठी) पंचायत चुनाव मामले  मैंं मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का अर्जेंट हियरिंग से इंकार कर दिया है चीफ जस्टिस कीीी बेंच में आज याचिकाकर्ता मध्य प्रदेश में चुनाव प्रक्रििया रोकने के लिए पहुंचे पर हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को मामूलीी सा कहां इस मामले में हम त्वरित सुनवाई नहीं कर सकतेेेे इस कारण आप अगली तारीख दी जाती है और सुनवाई के लिए 3 जनवरी की अगली तारीख निर्धारित कर दी गई तब तक चुनाव प्रक्रिया रोकने से भी इनकार किया है लिहाजा मध्य प्रदेश के पंचायत चुनाव में जो त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव हो रहे हैं उसकी प्रक्रिया यथावत जारी रखें रहेगी और जब तक हाई कोर्ट में सुनवाई होगी तब तक आधी से अधिक चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो चुकी होगी लिहाजा अब उम्मीद जताई जा रही हैै जो  कि जो 2014 की पुरानी आरक्षण के तहत चुनाव कराए जा रहे हैं उसी तरह चुनाव संपन्न हो जाएंगे 

ज्ञात हो कि कल सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत चुनाव नोटिफिकेशन में इंटरफेयर करने से मना कर दिया था और कहा था कि हाईकोर्ट जाए और हाईकर्ट ही इन याचिकाओं को सुनकर फैसला लेगा

 

चीफ जस्टिस की बेंच ने याचिकाओं पर त्वरित सुनवाई से किया इंकार…

HC ने 3 जनवरी को तय की याचिकाओं पर सुनवाई..

याचिकाओं में पंचायत चुनाव आरक्षण को दी गई है चुनौती..

SC के आदेश के बाद फिर HC की शरण मे हैं याचिकाकर्ता।

 

प्रोफेसर भरत मिश्रा ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति बने

नवनियुक्त वाइस चांसलर भरत मिश्रा

(शिवकुमार त्रिपाठी) चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की स्थापना के समय से ही अपनी सेवाएं दे रहे प्रोफेसर भरत मिश्रा को आज राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है मूलतः सतना जिले के रहने वाले भरत मिश्रा ग्रामोदय विश्वविद्यालय की स्थापना के समय से ही साइंस फैकल्टी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं भरत मिश्रा भौतिक विज्ञान के योग्य प्रोफ़ेसर हैं उन्हें राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने 4 वर्ष के लिए विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है

11 अक्टूबर 1966 में जन्मे भरत मिश्रा शुरुआत से ही होनहार रहे हैं इनकी प्रारंभिक शिक्षा हर सेकेंडरी स्कूल बिजुरी से हुई 1993 से ही ग्रामोदय विश्वविद्यालय से जुड़ गए उन्होंने भारत रत्न  प्रसिद्ध समाजसेवी नानाजी देशमुख के सानिध्य में रहकर समाज एवं ग्रामोत्थान के काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया संघ पृष्ठभूमि के भरत मिश्रा कर्मठ स्वयंसेवक है वर्तमान में चित्रकूट मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी है भरत मिश्रा ग्रामोदय विश्वविद्यालय की कई प्रशासनिक पदों पर रह चुके हैं

नियुक्ति के बाद से ही भरत मिश्रा को उनके चाहने वालों ग्रामोदय विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों एवं उनके संबंधियों ने बधाई दी है उम्मीद जताई है भरत मिश्रा के वाइस चांसलर बनने के बाद से ग्रामोदय विश्वविद्यालय नित नई ऊंचाइयों छुए गा उनकी कार्यकाल में विश्वविद्यालय की प्रगति होगी भरत मिश्रा को वाइस चांसलर नियुक्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं बधाई

 

भानपुर के अवैध खनन की जानकारी भ्रामक – करुणेंद्र सिंह

(शिवकुमार त्रिपाठी) कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाए गए जन जागरण अभियान के तहत दिग्विजय सिंह ने जो रेट जागरण यात्रा की है उससे सियासी गर्ग सरगर्मियां तेज है और आज दिन भर आरोप और प्रत्यारोप का दौर रहा इस बीच कांग्रेस नेताओं की भी प्रतिक्रियाएं आई हैं जिसमें कांग्रेश नेता ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र ने एक प्रेस नोट जारी कर रेत खनन की सच्चाई बताई है कुछ आरोपों का जवाब दिया है

पूर्व मुख्यमंत्री राजा साहब दिग्विजय सिंह जी कल हमारे अजयगढ़ क्षेत्र भानपुर गांव में भ्रमण के लिए आए थे जन जागरण यात्रा के तहत उन्होंने आम ग्रामीण जनों की समस्याएं सुनी और गरीबों की मदद का भरोसा दिलाया इस दौरान भानपुर गांव में रेत की अवैध खनन या रेत के उतखनन की किसी तरह की कोई शिकायत स्थानीय नागरिकों एवं प्रबुद्ध जनों ने नहीं की पर कुछ लोग झूठी भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं जो उचित नहीं है इस आशय के विचार प्रेस नोट के माध्यम से करुणेंद्र प्रताप सिंह ने जारी किए हैं उन्होंने कहा भ्रामक जानकारियां देने से गांव के लोग में असंतोष व्याप्त हो रहा है जो उचित नहीं है करुणेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राजा साहब दिग्विजय सिंह जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह जो खनन में शामिल होने के आरोप लगाए थे जबकि इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है वह जानकारी भ्रामक है इस सही संपूर्ण जानकारी राजा साहब को दी जानी चाहिए थी पर कुछ लोग गलत जानकारियां दे रहे हैं
जबकि सच्चाई यह है कि मेरे नाम से भानपुर गांव में खसरा क्रमांक 81 एवं 83/2 रकबा 1.250 हेक्टेयर मुरम की खदान स्वीकृत हुई थी जिसका मैंने खनिज नियमों के अनुसार उत्खनन किया सभी राजस्व की अदायगी की यह खदान 30 सितंबर 2015 को मध्यप्रदेश गौण खनिज अधिनियम के तहत 10 वर्ष के लिए स्वीकृति हुई थी पर एकल खनिज नीति के कारण निजी भूमि की खदानें संबंधित ठेकेदार की आधीन रहेंगी इस शर्त के कारण मैंने यह खदान बंद कर दी है जो 1 जून 2020 के बाद से बंद है और यहां पर कोई भी उत्खनन या परिवहन नहीं किया जा रहा है पर्यावरण सहित समस्त नियमों का पालन किया गया पर कुछ लोग भ्रामक जानकारी दें पूर्व में हुए इस सही खनन को अवैध बताकर हमारे रिश्तेदार मंत्री परिवार को बदनाम करना चाहते हैं उनकी मंशा पूरी नहीं होगी,
उन्होंने आगे कहा कि मैं और मेरे पिता ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह कांग्रेश समर्थक है मेरी ही पार्टी के नेता जो मेरे राजनीतिक विरोधी हैं वह राजा साहब को गुमराह कर रहे हैं इस खदान से मंत्री जी का कोई संबंध नहीं है जबकि मेरे सगे परिवार की काकी साहब को 2008 कांग्रेस से टिकट मिली थी और पवई से मंत्री जी के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी है

शशि परमार के घर पहुंचने लगे बधाई देने वाले लोग , सौम्य स्वभाव कि राजनेता है शशि

काशी बागरी के परिवार पर फिर जताया भाजपा ने विश्वास

नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विजय बागरी

(शिवकुमार त्रिपाठी) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की अनुमति के बाद बहुप्रतीक्षित संगठन मोर्चा की आज घोषणाएं की गई है जिसमें भाजपा के लिए अति महत्वपूर्ण महिला मोर्चा जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई जिसमें पन्ना जिले की महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष शशि सिंह परमार को बनाया गया है सोम स्वभाव और मिलनसार महिला नेत्री शशि सिंह परमार को जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनको बधाई देने वालों की होड़ मच गई है


नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शशि सिंह परमार

शहर के हिंदुपत महल के पास रहने वाली शशि परमार पर मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह को भी विश्वास था बीडी शर्मा एवं मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह की पसंद और संगठन को मजबूती देने की इच्छा शक्ति रखने वाली महिला नेत्री को संगठन का प्रभार  दिए जाने के बाद निश्चित ही भाजपा को मजबूती मिलेगी उनकी नियुक्ति का पत्र प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने आज जारी किया शशि के साथ 21 महीने जिलों की महिलाओं को जिला अध्यक्ष बनाया गया है

 

विजय काशी बागरी अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला अध्यक्ष बने

गुनौर विधानसभा के बड़े ताकतवर राजनीतिक परिवार एवं पूर्व विधायक काशी बागरी के पुत्र विजय काशी वागरी को पन्ना अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की सहमति और अनुमति के बाद आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव ने 21 जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी की जिसमें पन्ना अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष विजय काशी बागरी को बनाया गया है इंटेलीजेंट एवं शांत स्वभाव के व्यक्ति विजय बागरी आईटी का अच्छा ज्ञान रखते हैं और उन्हें अपने पिता काशी बागरी की राजनीतिक विरासत मिली है विजय के अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने खुशी जाहिर कर बधाई दी है इस सुरक्षित सीट में जो भाजपा की हार हुई थी उसको पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी जानकार विजय की अध्यक्ष बनने पर भाजपा को अच्छा राजनीतिक लाभ होने का अनुमान लगा रहे हैं और निश्चित ही एक सशक्त विधानसभा दावेदार भी विजय बागरी हो सकते हैं

पूर्व मुख्यमंत्री की रेत जन जागरण यात्रा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री पर लगाए रेत माफियाओं से मिलीभगत के आरोप

जमकर खुदी अवैध रेत

ग्रामीणों ने सुनाया अपना दर्द

नदी तो नदी खेतों से करोड़ों की रेत का हुआ खनन

भाजपा नेताओ पर निशाना साधते दिग्विजय सिंह

(शिवकुमार त्रिपाठी)    बालू यानी रेत सरकार के लिए बड़ी आमदनी का बडा साधन है अब अवैध उत्खनन कर पैसा कमाने का जरिया बन गई लेकिन लेकिन  यहीबालू पन्ना में  राजनीति का साधन बनती जा रही हैै क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी जन जागरण यात्रा में पन्ना आए पर उनकी जन जागरण यात्रा रेट जागरण यात्रा बन गई है दिग्विजय सिंह ने रेत के टीलों में बैठकर खूब चुभने वाले तीर चलाए हैं  दूसरी ओर से तीखा पलटवार भी हुआ है जिसे अचानक पन्ना की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं

 मध्य प्रदेश कांग्रेश की बड़े राजनीतिक चाणक्य और अपने इशारों में सरकार और नौकरशाही को चलाने में माहिर सहित दिग्विजय सिंह अचानक पन्ना की राजनीति का रुख किया है बीते 1 वर्ष से भी खूब पन्ना की हर राजनीतिक और व्यवसायिक गतिविधि में इंटरेस्ट ले रहे कारण भले ही उनकी चिर प्रतिद्वंदी बीडी शर्मा हो पर पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी जागरण यात्रा के साथ रीत यात्रा कर कांग्रेसमें नई जान फूंक कर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह देर रात अजय गढ़ पहुंचे उनके पीछे पीछे पूरे पन्ना जिले के कांग्रेसी पहुंच गए गुलाबी ठंड के बीच गांधी टोपी लगाए कांग्रेसियों ने रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम का भजन करते हुए अजय गढ़ में प्रभात फेरी निकाली और झंडा फहरा कर वंदे मातरम गीत गाया इसके बाद जनपद अध्यक्ष भरत मिलन पांडे के कि घर आदित्य भुज के साथ पन्ना जिले की सीमा में बसे राम नईगांव से जागरण यात्रा की शुरुआत हुई जगह जगह पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सभी कांग्रेसियों के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अवैध उत्खनन की जानकारी ली ग्रामीणों ने बताया कि आदम कद मशीनों की माध्यम से उनके गीत कूद दिए गए हैं ग्रामीणों की शिकायत के बाद दिग्विजय सिंह ने क्षेत्रीय विधायक एवं खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा पर आरोपों के तीर चलाए कहां की अवैध उत्खखनन में दोनोंं बड़े नेता शामिल हैैै , वही मंत्री बृजेंद्र सिंह ने पलटवार करते हुए कहा जब कांग्रेश का अवैध उत्खनन बंद हो गया तो दिग्विजय सिंह  जागरण करने निकल पड़े कांग्रेश के समय में ही सबसे ज्यादा रेत का अवैध उत्खनन हुआ है

 दिग्विजय सिंह ने कहा कि किसानों के खेतों में बालू निकल रही है जिसे माफियाओं ने खोद दिया जिसके उत्खनन में क्षेत्रीय विधायक एवं खनिज मंत्री शामिल है और अवैध उत्खनन सरकार के राजस्व को चूना लगा रहे हैं इतना ही नहीं अपने चिर प्रतिद्वंदी क्षेत्रीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा को निशाने पर लिया और उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जो क्षेत्रीय सांसद है वह रेत माफियाओं से मिले हुए हैं इस काली कमाई का हिस्सा उन तक जाता है

समस्त कांग्रेसियों के साथ रामनई, चंदोरा, जिगनी, चांदीपाटी, बीरा, भानपुर और लोलाश जैसी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात इस बीच उन्होंने केंद्र सरकार के  पर महंगाई बढ़ाने और गरीबों को परेशान करने और जनता के त्रस्त होने की बातें भी कहीं

 भाजपा का पलटवार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विष्णु दत्त शर्मा ने आरोपों को झूठा बताया है उन्होंने कहा की रेत से मेरा कोई लेना देना नहीं है दिग्विजय सिंह झूठ बोलने की आधी है इसके पहले उन्होंने मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए थे जिसकी जांच हो चुकी है इनकी सभी शिकायतें झूठी पाई गई है विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि अभी हाल में उनकी समर्थक पूर्व कांग्रेसी अध्यक्ष दिव्या रानी सिंह पर हाईकोर्ट ने जुर्माना लगाया है उन पर भी दिग्विजय सिंह को कुछ बोलना चाहिए कि आखिर उनकी संरक्षण में उनकी लोग ऐसा गलत काम क्यों कर रहे हैं विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि अब दिग्विजय सिंह अपर संगीत हो गए हैं समर्थकों का कहना है कि दिग्विजय सिंह झूठ निराधार तथ्य हीन आरोप लगा रहे हैं और सस्ती राजनीति कर लोगों को बरगला रहे हैं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शतानंद गौतम ने कहा दिग्विजय सिंह के आरोप मिथ्या है उनको पन्ना शहर की नहर पट्टी में भी जागरण यात्रा करनी चाहिए इसके अलावा उनकी दामाद ने मंडला में जमीन खरीदी वहां भी जागरण यात्रा करें राजगढ़ और पवई में भी जागरण यात्रा करते तो अच्छा रहता इसी तरह पूर्व विधायक डॉ राजेश वर्मा ने भी दिग्विजय सिंह पर भाजपा नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर बरगलाने की आरोप लगाए हैं

 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह देर रात पन्ना आए हैं सुबह उन्होंने अजयगढ़ में रघुपति राघव राजा राम गाकर प्रभात फेरी निकाली इसके बाद पन्ना जिले के यूपी बॉर्डर से सटे रामनई , बरौली, चांदीपाटी, बीरा जैसी कई गांव में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और अवैध उत्खनन की जानकारी ली और वही उन्होंने मंत्री और सांसद पर आरोप लगाए
यह बात अलग है दिग्विजय सिंह हमेशा बीडी शर्मा का 36 का आंकड़ा है बी हमेशा बीडी शर्मा पर आरोप लगाते रहे हैं इसके पूर्व जो आदिवासियों की जमीन हड़पने की आरोप लगाए गए थे उसकी शिकायतें झूठी पाई गई वही फोन पर बीडी शर्मा ने आरोपों को झूठा बता कर कहा दिग्विजय सिंह ऐसे झूठे आरोप लगाने के आदी है अब लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते

 

 

देखा अवैध का रेत खनन

जगह-जगह हुआ दिग्विजय सिंह का स्वागत


पन्ना मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बीती रात दतिया से चलकर पन्ना जिले के अजय गढ़ अपनी जन जागरण पदयात्रा लेकर पहुंचे सुबह रेस्ट हाउस से पूरे अजय गढ़ कस्बे में रामधन करते हुए कांग्रेसियों के साथ उन्होंने प्रभात फेरी निकाली इस दौरान रघुपति राघव राजा राम पति के पावन सीता राम का सामूहिक गायन किया गया प्रभात फेरी के दौरान कई जगह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं उनका स्वागत किया प्रातः 10 बजे श्री सिंह कांग्रेस नेता भरत मिलन पांडे के निवास पर पहुंचे जहां पर उनका गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया तथा फलों से उनका तुला दान किया गया यहां पर उन्होंने कांग्रेस के जिले भरते पहुंचे नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जन जागरण पदयात्रा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने अजय गढ़ क्षेत्र में जो व्यापक पैमाने पर अवैध रूप से रेत खनन किया है उसका भी उन्होंने निरीक्षण किया श्री सिंह राम नई चदोरा बरौली आदि खदानों में पहुंचे यहां पर उन्होंने किसानों की जमीनों पर जो जबरदस्ती रेत खनन किया गया है उसको देखा और वहां पर जनसंवाद भी किया जनसंवाद के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के खनिज मंत्री व पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह तथा सांसद विष्णु दत्त शर्मा के ऊपर मिलकर अवैध उत्खनन किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दोनों विधायक व सांसद उनका यह निर्वाचन क्षेत्र है और यह संभव नहीं है इतने बड़े पैमाने पर यहां पर रेत खुद जाए किसानों की जमीन तथा गोचर की भूमि खुद जाए जिसकी जानकारी उन्हें ना हो इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं ना कहीं उनकी सीधी सांठगांठ है और यह काली कमाई भाजपा के ऊपर के नेताओं को जा रही है पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि आज महंगाई की हालत क्या है जो सारे 300 से 400 का सिलेंडर मिलता था आज वह ₹1000 का मिल रहा है यूरिया की बोरी जो ढाई सो में मिलती थी वह आज ₹500 में मिल रही है इसी महंगाई को लेकर यह जन जागरण यात्रा निकाली जा रही है श्री सिंह ने सभी ग्राम वासियों के जनसंवाद करते हुए आवाहन करते हुए कहा कि आप इस लड़ाई में हमारा साथ दें ताकि देश व प्रदेश की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंकने में सफलता मिल सके श्री सिंह ने कहा कि करोड़ों रुपए के जुर्माना के नोटिस क्षेत्र के बेचारे किसानों को दिए जा रहे हैं श्री सिंह ने भरोसा दिलाया कि वह इस पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त में तो कर चुके हैं आगे भी इसको करेंगे और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करवाएंगे यहां आने के बाद देखने में मिला है

कि यहां का पूरा का पूरा प्रशासन पंगु हो चुका है और वह गुलाम बन चुका है जिगनी से लेकर चांदीपाठी तक पूर्व मुख्यमंत्री ने जन जागरण पदयात्रा की पदयात्रा का समापन पुतरियन देवी मंदिर में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी पूर्व प्रत्याशी शिवजीत सिंह भास्कर देव बुंदेला पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह वीरेंद्र दुबेदी श्रीकांत पप्पू दीक्षित मुन्ना राजा तमगढ़ पवन जैन अनिल तिवारी मनीष मिश्रा सुनील अवस्थी आशीष बागरी डीके दुबे नृपेन्द्र सिंह जितेंद्र सिंह जाटव रेहान मोहम्मद अक्षय तिवारी शशीकांत दिक्षित स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी शिव प्रकाश दीक्षित अनीश खान राकेश गर्ग प्रबल नारायण चतुर्वेदी आनंद शुक्ला सेवालाल पटेल जीवनलाल सिद्धार्थ मृगेंद्र सिंह गोपाल मिश्रा मार्तंड देव बुंदेला मनोज सेन मनोज त्रिपाठी भूपेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता गण व कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस ने दी इंदिरा गांधी और सरदार बल्लभ भाई पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि


(शिवकुमार त्रिपाठी)
जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना के तत्वाधान में आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक के निज निवास पर देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं देश के प्रथम गृह मंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती का कार्यक्रम आयोजित कर दोनों दिगंवत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। सभी कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी एवं पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल दोनों ऐसे नेता थे जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए काम किया पूरे देश के अंदर इंदिरा जी के द्वारा जो गरीबों के उत्थान के लिए योजनाएं चलाई गई वह आज भी याद की जाती हैं। श्रीमती पाठक ने कहा कि हम सभी कांग्रेस जनों को इन दोनों महान नेताओं के द्वारा बताए हुए पद चिन्हों पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रीमती पाठक ने कहा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में इंदिरा जी एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह सदैव संघर्ष के पथ पर आगे चलते रहे आज उसी का परिणाम है कि हमारा देश आगे बढ़ रहा है। हमारे लिये यह भी बहुत जरूरी है कि देश के अंदर भाईचारा अमन चैन कायम रहे इसलिए हमें एकजुटता के साथ चलने की भी आवश्यकता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवजीत सिंह, पवन जैन, डीके दुबे,पुरुषोत्तम जड़िया,किशन शिवहरे, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष शशिकांत दीक्षित,जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी,जिला अल्पसंख्यक बिभाग अध्यक्ष कदीर खान, एन एस यू आई अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह गहरवार ,गोपाल मिश्रा,, अक्षय तिवारी, वैभव थापक, सौरभ पटेरिया, अंकित शर्मा, अंकित राय, मनोज सेन, मनोज त्रिपाठी, हीरालाल विश्वकर्मा, अनुराग मिश्रा, अज्जू गर्ग, राहत अली, यूनिस खान, मनमोहन सेन, लक्ष्मीनारायण चिरोलिया, विप्लव तरुआ, फेज मोहम्मद, फैयाज मोहम्मद, रियासत खान,अमित शर्मा, विपिन तिवारी, चन्दन सिंह यादव,रम्मू,सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष मिश्रा व आभार प्रदर्शन नृपेंद्र सिंह ने किया।

पन्ना की जमीन मामले में जुर्माने के बाद हमारे अध्यक्ष से माफी मांगे दिग्विजय सिंह : राजेश वर्मा

(शिवकुमार त्रिपाठी) भारतीय जनता पार्टी जिला पन्ना के जिला महामंत्री पूर्व विधायक राजेश वर्मा ने कहा कि पन्ना राजघराने से संबंध रखने वाली दिव्या रानी पर न्यायालय द्वारा अर्थदण्ड लगाए जाने के बाद यह सिद्ध हो गया है कि दिव्या रानी सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा बनाए रखना चाहती थी। यह वही मामला है जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा पर अनर्गल आरोप लगाए थे। न्यायालय की कार्यवाही के बाद दिग्विजय सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश की जनता से अपनी करतूतों के लिए माफी मांगना चाहिए। मै यह मांग करता हूँ ।

पूर्व विधायक डॉ राजेश वर्मा

श्री वर्मा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह आए दिन ऊलजलूल बयान देकर राजनीति और समाज का वातावरण खराब करते रहते हैं। अपनी इसी आदत के तहत उन्होंने इस सरकारी जमीन को लेकर दिव्या रानी को अनैतिक संरक्षण देने का प्रयास किया और जब शासन प्रशासन ने दिव्या रानी के अवैध कब्जे को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की तो दिग्विजय सिंह ने  विष्णुदत्त शर्मा पर अनर्गल आरोप लगाकर मामले को राजनैतिक रंग देने की कोशिश की। हम माननीय न्यायालय के आभारी हैं जिनकी कार्यवाही ने दूध का दूध, पानी का पानी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि दिव्या रानी ने कांग्रेस शासनकाल में फलदार वृक्ष लगाने की योजना के तहत एक सरकारी जमीन ली थी, लेकिन उस जमीन पर फलदार वृक्ष लगाने के स्थान पर कब्जा कर अनैतिक कार्यवाहियां प्रारंभ कर दी गयी। जब प्रशासन ने नियमानुसार जमीन वापस लेने के प्रयास किए तो दिव्या रानी आदि ने प्रशासन के प्रयासों को विफल करने का प्रयास किया। दुर्भाग्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके दिग्विजय सिंह ने भी इस सरकारी जमीन पर कब्जा बनाए रखने की दिशा में दिव्या रानी को राजनैतिक संरक्षण देने की कोशिश की। लेकिन आज जिस प्रकार से मामला उजागर हुआ है उसके बाद दिग्विजय सिंह के पास  विष्णुदत्त शर्मा से सार्वजनिक माफी मांगने के अलावा कोई रास्ता बचा नहीं है।