नहरपट्टी की सरकारी जमीन मामला – दिव्यारानी सिंह को हाईकोर्ट से झटका, 2 हजार का जुर्माना,, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में दिए गए पट्टों की जांच और कार्यवाही हो – अंकुर
- पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यारानी सिंह को हाईकोर्ट से झटका, 2 हजार का जुर्माना,
गलत दस्तावेज, तथ्य छुपा कर याचिका दायर की थी
नहरपट्टी की सरकारी जमीन हड़पने का मामला
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की प्रभाव का लाभ उठा रही थी दिव्या- अंकुर त्रिवेदी

(शिवकुमार त्रिपाठी) मध्य प्रदेश कांग्रेश के कर्ता-धर्ताओ पर ऊंची पकड़ रखने वाली कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष दिव्यारानी सिंह को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने तगड़ा झटका दिया है जमीन की एक ताजा विवाद मामले में ₹2000 का जुर्माना लगाया पन्ना शहर की पॉश इलाके सिविल लाइन स्थित नहरपट्टी की शासकीय जमीन पर वृक्षारोपण के नाम पर कब्जा करने के चर्चित मामले की शिकायत के बाद प्रशासन ने यह जमीन सुंदरीकरण के लिए नगर पालिका परिषद को आवंटित कर दी थी इस बार पाथवे का निर्माण किया जाना है
जब प्रशासन ने इस जमीन को अपने कब्जे में लिया तब तथ्य छुपा कर दिव्यारानी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी और राजस्वमंडल के इनके खिलाफ आए फैसले को छुपा लिया, कोई अन्य आदेश प्रस्तुत कर हाई कोर्ट में याचिका लगा दी जिस पर बेंच ने खूब फटकार लगाई है और जुर्माना लगा दिया , शिकायतकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अंकुर त्रिवेदी का आरोप है कि आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के संरक्षण में दिव्यारानी राजनीतिक रसूख का फायदा उठा है और करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन अपने नाम कराने के प्रयास किए हैं मेरी शिकायतों पर कार्यवाही नहीं हो रही थी अब जब भी स्वयं हाई कोर्ट पहुंची है तो हाईकोर्ट में उन्हें फटकार मिली है और जो जुर्माना कास्ट के रूप में लगाया गया है इससे दिव्या रानी को सबक मिलेगा और विश्वास की जमीनों को हथियाने से बचेंगे अंकुर त्रिवेदी ने कहां है की पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के इशारे पर और उनकी संरक्षण में दिव्या रानी को अनाधिकृत लाभ पहुंचाया जा रहा था दिव्या रानी सिंह का परिवार विश्व प्रताप सिंह और उनकी मां कल्याणी देवी के नाम कई बेशकीमती जमीन वृक्षारोपण के नाम पर कर दी गई जो गलत है अंकुर त्रिवेदी ने कहा दिव्या रानी पन्ना राज परिवार से आती हैं मोहन निवास पर बड़ी कोठी बनाकर निवास कर रहे हैं उनके पास सैकड़ों एकड़ जमीन है इसके बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के संरक्षण में वृक्षारोपण के नाम पर पट्टे दिए गए और भी इस पर कब्जा कर बैठे जबकि यह पट्टी गरीब परिवारों को दिए जाते हैं जिनके भरण-पोषण के लिए दूसरा कोई साधन नहीं है उन्होंने आरोप लगाया है कि पन्ना की पड़रिया में भी केशव प्रताप सिंह और दिव्या रानी के परिवार के सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है जिस पर मेरी शिकायतें लंबित है उम्मीद उम्मीद है प्रशासन उन पर भी कार्यवाही करेग
पैतृक और अपनी जमीन बताती रही है दिव्यारानी
दिव्यारानी सिंह शहर की बेशकीमती करोड़ों रुपए की इस जमीन को अपना बताती रही है इन्हें 1994 में फलदार वृक्ष लगाने के लिए 2 वर्ष के लिए पट्टा मिला था और इस जमीन पर इन्होंने पूरा जंगल खड़ा कर दिया और कब्जा कर लिया पहले की शिकायत में रेवेन्यू बोर्ड ने इनके खिलाफ फैसला दिया था पर 2015 के इस फैसले को छुपा कर यह कोई दूसरा आदेश बताकर यह जमीन अपने पक्ष में फैसला होने की बात करती रही है जब प्रशासन ने कब्जा हटाने की कार्यवाही की थी तब उन्होंने एसडीएम सत्यनारायण दर्रो, तहसीलदार सुधीर कुशवाहा एवं टीआई अरुण सोनी की मौजूदगी में अपना स्वयं का बोर्ड लगा दिया था और इस पूरी जमीन को अपनी जमीन बताती रही है दिव्या रानी का कहना था की राजनीतिक विद्वेष के तहत प्रशासन दबाव बना रहा है और भाजपा के पदाधिकारियों के राजनीतिक बदले की रूप में कार्यवाही की जा रही है दिव्यारानी पूरी लड़ाई को आर पार लड़ने के मूड में रही लेकिन जिस तरीके से हाईकोर्ट से पहला झटका लगा है निश्चित ही उनका पक्ष कमजोर होता दिख रहा है और जो करोड़ों रुपए की जमीन है उनके हाथ से जाते दिख रही है

हालांकि वृक्षारोपण की योजना गरीब आदमियों को फलदार वृक्ष लगाने और उससे भरण पोषण के लिए है पर उनके पास करोड़ों अरबों की जमीन होने के बावजूद शहर ही नहीं कई जगह इन्होंने अपने नाम करा कर जमीन कब्जे में ले रखी है अब इस फैसले के बाद प्रतिष्ठित परिवार की हर जगह बदनामी हो रही है
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में दिए गए पट्टो की हो जांच – अंकुर त्रिवेदी

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंकुर त्रिवेदी
भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष अंकुर त्रिवेदी ने दिव्यारानी सिंह के खिलाफ हाईकोर्ट से आए फैसले के बाद मध्यप्रदेश सरकार से मांग की है कि गरीब आदमियों के जीवन यापन के लिए वृक्षारोपण के नाम पर पट्टा देने की सरकार की जो योजना है उसका दुरुपयोग पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में हुआ है कई रईसो ने सैकड़ों एकड़ जमीनो के मालिकों और प्रभावशाली लोगों को बेशकीमती जमीनों के पट्टे दे दिए गए हैं जिन पर दिव्यारानी सिंह के परिवार जैसे बहुत से लोग काबिल है लिहाजा मध्य प्रदेश सरकार को दिग्विजय सिंह सरकार के कार्यकाल में दिए गए समस्त पट्टो की जांच करा कर कार्यवाही करनी चाहिए जिससे शासकीय संपत्ति को हड़पने की कोशिश करने वाले लोगों पर कार्यवाही की जा सके अंकुर त्रिवेदी ने कहा कि इस आशय का पत्र मैंने मुख्यमंत्री जी को लिखा है उम्मीद है मेरे पत्र पर सरकार शीघ्र फैसला लेगी क्योंकि दिव्या रानी सिंह केवल पन्ना मात्र कब्जा नहीं किया बल्कि पवई तहसील के पड़रिया गांव में कई एकड़ जमीन पर इमारती वृक्ष लगाकर कब्जा कर रखा है उस पर भी शीघ्र कार्यवाही की जाए इसकी मेरी पहली सी ही शिकायतें प्रशासन के स्तर पर लंबित हैं मध्यप्रदेश सरकार फलदार वृक्षों के नाम पर दिए गए पट्टो की समीक्षा तो सरकार को अरबों रुपए की जमीने वापस मिलेंगी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मनु चौबे के घर पहुंचे
आईटी सेल के जिला सह संयोजक ध्रुव चौबे ने किया जोरदार स्वागत

(शिवकुमार त्रिपाठी) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं मध्यप्रदेश शासन के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, और भाजपा जिलाध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया रैगांव विधानसभा चुनाव प्रचार के पूर्व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के आईटी सेल के जिला सहसंयोजक ध्रुव चौबे एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता वशिष्ठ कुमार चौबे उर्फ मनु के घर पहुंचे जहां प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया जैसे ही अतिथि देवेंद्रनगर पहुंचे नगर पंचायत चौराहे में सभी का स्वागत ध्रुव चौबे के नेतृत्व की टीम ने आतिशबाजी कर किया
–
और भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने मिलकर अपने प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी की इसके बाद सभी अतिथि वशिष्ठ कुमार चौबे मनु के घर पहुंचे और परिवारी जनों से मुलाकात की घर में उनका स्वागत साल श्रीफल से किया गया इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि पड़ोसी रैगांव विधानसभा में चुनाव चल रहे हैं इस चुनाव में एक-एक वोट और कार्यकर्ता की मेहनत महत्वपूर्ण है उन्होंने ध्रुव चौबे और इनके साथियों को निर्देश दिया कि वे रैगांव विधानसभा में जाएं और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम करें विष्णु दत्त शर्मा ने भरोसा जताया कि भाजपा का कार्यकर्ता जब मैदान में उतरता है तो हर जगह कमल ही खिलता है इस बीच मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा के इस परिवार की सराहना कर विश्वास जताया कि रैगांव विधानसभा मैं भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी इनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया, भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर अग्रवाल देवेंद्रनगर नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सोमप्रभा राणा, भाजपा उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष ललित गुप्त मंडल महामंत्री रमाकांत शुक्ला शैलेश अग्रवाल मंडल उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा आशीष बुंदेला निक्की जयसवाल हीराजी पटेल प्रशांत भार्गव सतीश तिवारी दुर्गा प्रसाद गुप्ता शिवरतन मिश्रा राहुल जैन शिवेंद्र जैन कुलदीप प्रवाह देवांश शुक्ला संगम मिश्रा कृष्ण पाठक रामनिवास विश्वकर्मा रघुनाथ कुशवाहा समेत पूरे मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
मुख्यमंत्री ने पन्ना की मंदिरों की किए दर्शन
श्री जुगल किशोर जी मंदिर में हुए साष्टांग
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के साथ गाए भजन बजाय मजीरे

(शिवकुमार त्रिपाठी) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और अपने परिवार के एक दिवसीय पन्ना दौरे पर आए और उन्होंने होटल पाषाण गढ़ में रात्रि विश्राम किया, इससे पूर्व रात्रि में मुख्यमंत्री ने भगवान श्री जगन्नाथ जी स्वामी मंदिर मैं जाकर जगन्नाथ स्वामी मंदिर की महिमा जानी और पूजा अर्चना की

इसके बाद वे श्री बलदेव जी मंदिर पहुंचे जहां दुनिया के अनूठी मंदिर के पास स्थापत्य की जानकारी लेकर अभिभूत हुए, पाश्चात्य और बुंदेली स्थापत्य कला के अनूठे संगम बलदेव जी मंदिर का निर्माण लंदन की सेंट पॉल चर्च की स्टाइल पर किया गया है और भगवान कृष्ण के बड़े भैया बलदाऊ भैया के दर्शन किए इसके बाद वे गोविंद जी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की तदोपरांत श्रीराम जानकी मंदिर मैं पहुंच कर दर्शन किए फिर वे पन्ना के आराध्य देव श्री जुगलकिशोर जी मंदिर पहुंचे भगवान श्री जुगलकिशोर जी की आरती उतारी और

“पन्ना के जुगल किशोर हो मुरलिया में हीरा जड़े हैं” बुंदेलखंड खंड का लोक भजन गुनगुनाया इसके बाद मुख्यमंत्री आम भक्तों की तरह कीर्तन में बैठ गए और खूब मजीरे बजाएं और भजन गाते रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के साथ उन्होंने बहुत देर तक मजीरे बजाय तदोपरांत व अंतरराष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव और प्रणामी समुदाय के सबसे बड़े तीर्थ प्राणनाथ जी मंदिर पहुंचे और वहां पहुंच कर मंचीय कार्यक्रम में उद्बोधन दिया कहां प्राणनाथ प्राणों से प्यारे हैं हर दिल में बसते हैं इसके बाद जब श्रीजी यानी राज जी की सवारी निकली तो इस सवारी में शामिल हुए और पन्ना के आध्यात्मिक नगरी होने की बात कही शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह पुत्र कार्तिकेय के साथ आए थे
रास के रमैया और प्राणनाथ प्यारे के जयकारों से गूंजी पद्मावती पुरी धाम
पन्ना के शरद पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होना सौभाग्य का विषय : मुख्यमंत्री
पारंपरिक महारास में देर रात सपत्नीक पहुंचे मुख्यमंत्री

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुद्धवार को देर रात पन्ना पहुंचकर यहाँ आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए और महारास में भागीदारी की। मुख्यमंत्री मंदिरों के शहर पन्ना में धार्मिक यात्रा की शुरुआत शहर के श्री जगदीश स्वामी मंदिर से की। तदुपरांत मुख्यमंत्री श्री बल्देव जी मंदिर, श्री रामजानकी मंदिर तथा श्री जुगल किशोर जी मंदिर जाकर माथा टेका और प्रदेश की खुशहाली हेतु प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रणामी धर्मावलम्बियों की आस्था के केंद्र महामति श्री प्राणनाथ जी मंदिर पहुंचे। यहाँ उन्होंने कहा कि आज शरद महोत्सव में पन्ना आकर इस तीर्थ स्थल के दर्शन और श्री प्राणनाथ जी के आध्यात्मिक जीवन और उनके कार्यों को जानने का अवसर मिला है। यह मेरे लिये सौभाग्य का विषय है।
संपूर्ण दुनिया एक परिवार है, प्राणनाथ जी की हम सभी पर कृपा है
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्राणनाथ प्यारे की जय के उद्धघोष के साथ संबोधन प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण दुनिया एक परिवार है, प्राणनाथ जी की हम सभी पर कृपा है। कहा भी गया है सियाराम में सब जग जानी। इस भावना के अनुसार हम सभी प्राणनाथ प्यारे के प्रिय हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श्री जी की सवारी भी देखी जो वर्ष में एक बार श्री बांग्ला जी दरबार मंदिर से रास मंडल मैं 5 दिनों के लिए विराजमान होती है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के अलावा खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, सांसद व्ही.डी. शर्मा, जन-प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
श्री प्राणनाथ जी गुजरात से मध्यप्रदेश आए उनके आगमन से यह धरा पावन हुई

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री प्राणनाथ जी गुजरात से मध्यप्रदेश आए। उनके आगमन से यह धरा पावन हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी प्रार्थना है कि सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया। सभी सुखी हों, सभी निरोगी हों और सभी का कल्याण हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राणनाथ जी ने महाराजा छत्रसाल का भी मार्गदर्शन किया। सत्रहवीं सदी में उन्हें पराक्रम के लिये प्रोत्साहित किया। छत्रसाल जी के लिये कहावत है- ”छत्ता तेरे राज में, धक-धक धरती होय, जित-जित घोड़ा मुख करे, तित-तित फत्ते होय”।
पन्ना प्रणामी पंथ का पवित्र धाम है .. श्री चौहान
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पन्ना प्रणामी पंथ का पवित्र धाम है। यहाँ श्री गुम्बट जी मंदिर के प्रांगण को ब्रह्र चबूतरा (रास मण्डल) कहा जाता है। यही श्री प्राणनाथ जी ने परम स्नेही सुन्दरसाथ को श्री राज जी-श्यामा जी की अलौकिक अखण्ड रासलीला, जागिनी रास का दर्शन करवाया था। इसलिये इसे जागिनी लीला भी कहा जाता है। तबसे अंतर्राष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव प्रतिवर्ष होता है। निजानंद संप्रदाय में प्रेम की बड़ी महिमा है, यहाँ प्रेम ही सब कुछ है। शरद पूर्णिमा में श्री कृष्ण ने प्रेम को ही प्रतिष्ठा प्रदान की। पाँच दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव भक्ति, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है।
प्राणनाथ महाराज छत्रसाल के आध्यात्मिक गुरू थे.. मंत्री श्री सिंह.
खनिज मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री परिवार सहित इस पावन नगरी में पधारे हैं। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्राणनाथ महाराज छत्रसाल के आध्यात्मिक गुरू थे। श्री सिंह ने छत्रसाल जयंती पर संस्कृति विभाग द्वारा कार्यक्रम का सुझाव भी दिया। सांसद व्हीडी शर्मा ने कहा कि प्राणनाथ जी के मंदिर में शरद महोत्सव में हिस्सा लेना सौभाग्य का क्षण हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पन्ना आकर स्थानीय नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से शरद महोत्सव की शुभकामनाएँ देने का अवसर मिला है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सपरिवार श्री प्राणनाथ म्यूजियम में जाकर ऐतिहासिक धरोहर को भी देखा।
भगवान जगदीश स्वामी मंदिर में की प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना
मंदिरों की नगरी और हीरे को लेकर विश्व भर में पहचान बनाने वाले पन्ना नगर का शरदोत्सव इस बार कुछ खास रहा। प्रदेश के कल्याण की कामना के लिए राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पन्ना नगरवासियों के आग्रह पर सपरिवार यहां पहुंचे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नि श्रीमती साधना सिंह और प्रदेश शासन के खनिज साधन व श्रम मंत्री श्री ब्रृजेन्द्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।
नगर के भगवान जगदीश स्वामी मंदिर से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपनी धार्मिक यात्रा प्रारंभ की। जहां पर उन्होंने सपत्निक भगवान श्री जगदीश स्वामी के दर्शन पूजन किए और प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पन्ना शहर का जगदीश स्वामी मंदिर प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। मंदिर के चारों ओर 26 छोटे-छोटे मंदिर हैं।
प्रदेश के निरंतर विकास के लिये भगवान बल्देव से की कामना
धार्मिक यात्रा पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्री जगदीश स्वामी मंदिर के दर्शन के बाद भगवान बलदेव जी के मंदिर पहुंचे। इस अनूठे मंदिर में विराजित भगवान श्री बलदेव की प्रतिमा का मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सपत्निक पूजन अर्चन किया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। तत्पश्चात
प्रसिद्ध पन्ना नगर के मंदिरों में श्री रामजानकी मंदिर प्रमुख मंदिरों में से है। यहाँ पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री चौहान परिवार के साथ पूजन अर्चन किया।
श्री जुगलकिशोर मंदिर में मुख्यमंत्री ने भक्तों के साथ लगाए जयकारे
मंदिरों की नगरी पन्ना की धार्मिक यात्रा के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भगवान जुगलकिशोर के दर्शन को सपरिवार पहुंचे। पूजन अर्चन के साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भक्तों के साथ भगवान जुगलकिशोर के जयकारे लगाए। उन्होंने मंदिर में सपत्निक भगवान जुगलकिशोर की पूजा अर्चना कर भगवान से प्रदेश के विकास व खुशहाली की कामना की। उन्होंने यहाँ पर पूरे भक्ति भाव के साथ झांझर और मजीरा बजाते हुए भजन भी गाये। इस दौरान प्रदेश शासन के खनिज साधन व श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा भी उपस्थित रहे।
श्री प्राणनाथ जी मंदिर ट्रस्ट ने किया आत्मिक स्वागत
मुख्यमंत्री सपरिवार जैसे ही श्री प्राणनाथ मंदिर पहुंचे तो श्री 108 प्राणनाथ जी मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन रश्मिकांत सोमैया, वाइस चेयरमैन प्रमोद शर्मा, सचिव चंद्र कृष्ण त्रिपाठी, न्यासी राकेश शर्मा अमरेश शर्मा, रंजीत शर्मा, अभय शर्मा दिनेश कुमार शर्मा, तिलक राज शर्मा के साथ-साथ महाप्रबंधक डीबी शर्मा प्रबंधक पंडित राज किशन शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री व उनके साथ आए मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा का आत्मिक स्वागत किया।
सीएम ने रोपा रुद्राक्ष का पौधा, पाषाण गढ़ में लगाया वृक्ष
रैगांव विधानसभा चुनाव जीतने की बात कही
•
मध्य प्रदेश में खाद संकट, किसान संकट किसान परेशान ,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले सरकार संकट को हल करने में जुटी
—मध्यप्रदेश में उर्वरक यानी खाद का संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है बोनी के इस अवसर पर है किसानों को खाद न मिलने के कारण परेशान है कई जगह किसानों का गुस्सा भी फूट पड़ा है मध्य प्रदेश के panna पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खाद संकट पर अपनी प्रतिक्रिया तो नहीं दी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जरूर सामने आए उन्होंने कहा किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा हमारे मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री सहित सभी अधिकारी इस संकट के समाधान में लगे हुए हैं किसान खाद के लिए परेशान न हो इसके लिए हमारी सरकार प्रयास कर रही
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 1 दिन के panna प्रवास पर आए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर panna के धार्मिक करीब 6 मंदिरों में जाकर दर्शन किए और आशीर्वाद मांगा एक रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया और पौधा लगाते समय कहां रैगांव चुनाव की जीत के लिए पौधा लगा रहा हूं सब लोग मिलकर भाजपा को विजई बनाएं
हाई मास्क लाइट ,सीसी रोड ,पार्क ,मंदिर जीर्णोद्धार के कई काम
कलेक्ट्रेट परिसर मैं खूबसूरत पार्क बंद कर हुआ तैयार

(शिवकुमार त्रिपाठी) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहली बार अंतर्राष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने पन्ना आ रहे हैं वे रात्रि विश्राम भी करेंगे इसकी सभी तैयारियां जिला और पुलिस प्रशासन ने कर ली है इस बीच शहर के सभी मंदिरों का भ्रमण कर दर्शन करेंगे जो जानकारी प्राप्त हुई है उसमें मुख्यमंत्री सबसे पहले श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर ,फिर पूरी दुनिया में फेमस ऐतिहासिक बलदेव जी मंदिर , राम जानकी मंदिर और पन्ना के आराध्य देव श्री जुगल किशोर जी मंदिर जाकर दर्शन करेंगे
इसके बाद अंतरराष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव में श्री प्राणनाथ जी मंदिर में समस्त सुंदरसाथ की तरह इस आयोजन में शामिल होंगे उनके स्वागत के लिए पन्ना शहर को खूबसूरत बनाया जा रहा है इसी क्रम में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जो कार्य कराए गए हैं वह भी अब मुख्यमंत्री का स्वागत कर रहे हैं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के माध्यम से पन्ना शहर के समस्त शासकीय मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया है मंदिरों की दीवारों से पलास्ट टूटने लगे थे पुट्टी उखड़ने लगी थी जिनको सजाने संवारने की लिए इस प्रोजेक्ट से मेंटेनेंस किया गया है
खूबसूरत पुताई की गई है जिससे सभी मंदिर अपने एक कलर में खूबसूरत दिखने लगे हैं जो टूरिस्टो और श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे श्री बलदेव जी मंदिर इन लंदन के सेंट पॉल चर्च की स्टाइल पर बना है भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई दाऊ भैया की यह पूजा होती है भगवान बलराम के मंदिर कहीं नहीं मिलते अनोखी वास्तु और स्थापत्य कला के कारण पूरे भारत ही नहीं दुनिया में फेमस इस मंदिर को कुशल कारीगरों ने बड़ी खूबसूरती से सजाया और संवारा है पुताई कर तैयार हुए मंदिर की छवि देखते ही बनती है शहर साफ सुथरा और सुंदर दिख रहा है जिसकी तारीफ भी हर जगह हो रही है
हाई मास्क लाइट

शहर की स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था शहर की सुदृढ़ नहीं थी कई बार लाइटिंग खराब रहती थी और कई इलाकों में अंधेरा रहता था स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों सार्वजनिक स्थलों नवीन कलेक्ट्रेट भवन सहित महत्वपूर्ण स्थानों में हाई मास्क लाइट लगाई गई है जिससे सूरज ढलते ही यह ल लाइटें शहर को दूधिया रोशनी में नहला देती है स्पष्ट है इन स्मार्ट लाइटों से पन्ना की खूबसूरती तो बड़े ही है लोगों को सुविधाएं हो गई और अंधेरे में होने वाले कार्य रुक गए हैं
कलेक्ट्रेट परिसर बना खूबसूरत

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के माध्यम से नवीन कलेक्ट्रेट भवन जहां सही पहुंच मार्ग नहीं वहां अच्छी जोड़ी डिवाइडर सहित सीसी रोड बनकर तैयार हो गई है और इसी के साथ पार्क भी बन कर तैयार खूबसूरत पार्क और लगाए गए रंग बिरंगी फूलों के पौधे और साफ-सुथरी सीसी रोड से 15 का कलेक्ट्रेट परिसर खूबसूरत दिख रहा है और बाहर से आने वाले लोग इस कार्य की प्रशंसा करते हैं
बस स्टैंड की दशा भी सुधरी

पन्ना शहर का बस स्टैंड काफी पुराना था पुताई और अन्य सुविधाओं का अभाव था स्मार्ट सिटी से पन्ना की स्वागत स्थल को सजाया संवारा गया है प्लेटफार्म बनकर तैयार हुए हैं और पुताई कर बस स्टैंड को सुंदर बना दिया गया है
अटल पार्क से दिखेगा पूरा पन्ना

पन्ना की पहाड कोठी हमेशा सुबह से घूमने वालों के लिए सबसे उपयुक्त स्थान और पन्ना के खूबसूरत दृश्य को देखने के लिए उपयुक्त जगह रही है मॉर्निंग वॉक में निकले लोग या पन्ना शहर को निहारने के लिए अक्सर लोग पहाड़ कोठी का रुख अवश्य करते रहे हैं लेकिन कच्चा और उबड़ खाबड़ रास्ता होने के कारण यहां आने जाने में असुविधा होती थी और ऊपर बंजर और खाली जगह थी लेकिन अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के माध्यम से अटल पार्क का निर्माण हो रहा है अगर सीधी भाषा में कहें तो टावर वाली जगह मैं खूबसूरत पार्क बनाया जा रहा है यहाँ सुंदर वृक्ष, बैठने के लिए उपयुक्त जगह बनाई गई है व्यायाम करने के लिए सबसे उपयुक्त जगह इसलिए यहां व्यायाम के उपकरण भी लगेंगे यानी जो अटल पार्क बनाया जा रहा है वह पन्ना को ऊपर से देखने के लिए एक उपयुक्त स्थान रहेगा जिससे पन्ना को अच्छी तरह से देखा जा सके अटल पार्क के मैं पहुंचने के लिए सीसी रोड का निर्माण किया जाना है और अच्छी रोड जब बनकर तैयार हो जाएगी लोग सीधे अपने वाहन से ऊपर तक पहुंच सकेंगे और एक उपयुक्त सुंदर जगह बनकर तैयार हो जाएगी यहां से स्मार्ट पन्ना को निहारा जा सकता है

ऐतिहासिक दंगल में लगे दांवपेच
उत्तर प्रदेश और एमपी के नामी पहलवान हुए शामिल
धरमपुर के दंगल से पहलवानों को मिल रहा है उचित मंच – मंत्री
आजादी के समय से आयोजित हो रहा है ऐतिहासिक दंगल

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना के धरमपुर की धूरियां बाबा स्थान में आजादी के समय से चले आ रहे ऐतिहासिक दंगल कोरोना के बाद पहली बार आयोजित किया गया इस आयोजन में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा दंगल के दाओ लगाने के लिए बुंदेलखंड ही नहीं कई प्रदेशों के पहलवान शामिल हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सतानंद गौतम एवं संविदाकार वशिष्ठ कुमार चौबे उर्फ मनु भैया के मुख्य अतिथि एवं अजयगढ़ एसडीएम कुशल सिंह गौतम की अध्यक्षता में आयोजित इस दंगल में कई नामी पहलवानों ने अपनी कला की जोहर दिखाएं

जब फतेहपुर यूपी के पुष्कर पहलवान एवं उत्तर प्रदेश के जालौन के धर्मेंद्र के बीच कुश्ती हुई तो सभी की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा स्टेडियम गूंज उठा क्योंकि इन दोनों पहलवानों ने भारी कोशिश की करीब 12 मिनट चली कुश्ति के बाद इसका फैसला नहीं हो पाया क्योंकि दोनों पहलवान ही अपनी जबरदस्त कुश्ती से सभी को आकर्षित कर रहे थे इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बांदा से आए अमित पहलवान हमीरपुर से आए धर्मेंद्र बांदा के विवेक द्विवेदी मऊ के राजू पहलवान पन्ना की अमरोहा का फूलचंद यादव की कुश्ती की खूब सराहना हुई और इन्होंने मौजूद हजारों दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और कुश्ती की जबरदस्त गांव लगाये

संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतानंद गौतम
इस बीच रैगांव के चुनाव के कारण दंगल की इस आयोजन में नहीं पहुंच पाने पर मध्य प्रदेश शासन के खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने फोन के माध्यम से ही उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया कहा कि यह विशाल और ऐतिहासिक दंगल एवं इसके आयोजक रामबाबू गौतम की टीम के प्रयास प्रशंसनीय है इस अच्छे दंगल में न पहुंच पाने का दुख है क्योंकि मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में मौजूद हूं लेकिन कमेटी जो कुछ भी व्यवस्थाओं से संबंधित फैसला लेगी सभी को मैं पूरा करआऊंगा दंगल को और विशाल कैसे बनाया जाए इसके भी प्रयास करूंगा सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतानंद गौतम ने कहा कि यह हमारी विरासत है बुंदेलखंड के कई नामी पहलवान इस अखाड़े में कुश्ती लड़कर आगे बढ़े हैं नौजवान कुश्ती से विमुख हो रहे हैं पन्ना की नव युवकों को कुश्ती में रुचि दिखाकर आगे आना चाहिए हमें उम्मीद है कि धरमपुर का यह दंगल कई नामी पहलवानों को ऊंचाइयों देगा

पहलवानों को नगद पुरस्कार देते हुए संविदाकार वशिष्ठ कुमार चौबे
इस बीच थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने संबोधित करते हुए आयोजन की प्रशंसा की और दो पहलवानों को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया कहा पुलिस की ओर से जो भी प्रयास होंगे खिलाड़ियों को हम प्रोत्साहित करते रहेंगे इस आयोजन में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता अजयगढ़ मंडल अध्यक्ष उमेश सोनी आयोजन समिति के अध्यक्ष रामबाबू गौतम जिला उपाध्यक्ष रामायण लोधी मंडल अध्यक्ष धरामपुर कौशल लोध, सरपंच राजा बाई लोधी सचिव बुध सिंह पंचम सिंह प्रमोद शर्मा पुष्पेंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए

तरुण पाठक की टीम के कार्य प्रशंसनीय :- मंत्री बृजेंद्र सिंह
दुर्गा जी के साथ लड्डू गोपाल और कन्हैया की अठखेलियां
बलदेव जी मंदिर में वैष्णो देवी की गुफा और पिंडी दर्शन

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना में दशहरे की साथ ही नवरात्रि का महोत्सव संपन्न हो गया शहर में जगह-जगह दुर्गा माता की प्रतिमा विराजमान की गई थी भक्ति और आराधना के साथ पूरे 9 दिन तक लोगों ने दुर्गा मां की साधना की भक्ति संगीत साधना और उल्लास के बीच अनुभूति ग्रुप में भी इंद्रपुरी स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जिसमें गरबा महोत्सव खास था शहर की चयनित प्रतिभागियों ने इस महोत्सव में हिस्सेदारी की और संगीत की मधुर धुन में सभी ने पूरे उत्साह के साथ गरबा किया जिसे देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं भक्तों पहुंचे अंतिम दिन समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री बृजेंद्र सिंह पहुंचे और उन्होंने देवी मां की आरती की इसके बाद आयुषी मंचीय कार्यक्रम से संबोधित करते हुए बृजेंद्र प्रताप सिंह ने अनुभूति ग्रुप के संयोजक तरुण पाठक की टीम की तारीफ की और कहा जो महानगरों में दुर्गा महोत्सव के दौरान गरबा खेलने का माहौल रहता है वैसा ही आयोजन कर एक अच्छा कार्य किया है आगे संबोधित करते हुए मंत्री बृजेंद्र सिंह ने कहा कि कुरौना की बीच लोगों को सीमित दायरे में रहकर अपना जीवन गुजारना पड़ा है अब जिला पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हो गया है कोरोनावायरस इन का पालन करते हुए त्यौहार महोत्सव मनाए उन्होंने कहा कि जिस उत्साह और उमंग के साथ सभी लोगों ने गरबा किया है
उसी उत्साह के साथ पन्ना के विकास में अपनी सहभागिता निभाएं नगर को स्वच्छ सुंदर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें अभी पर्याप्त स्थान सार्वजनिक आयोजन के लिए नहीं है मेरा प्रयास होगा इस स्थान पर एक स्थाई मंच बन जाए और पन्ना को पर्यटन के नक्शे में जोड़ने के साथ रोजगार के अवसर सृजित करने हैं जिससे पन्ना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके इस बीच पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने कहा की कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाना है उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि हम लोगों को शीघ्र कोरोना जैसी घातक बीमारी से मुक्ति दिलाएं जिससे समाज का हर व्यक्ति सामान्य जीवन यापन कर सके इस बीच मंच से मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर संजय कुमार मिश्र, सुप्रीम कोर्ट में मध्य प्रदेश शासन के अतिरिक्त महाधिवक्ता धीरेंद्र सिंह परमार , व्यवसाई लोकेंद्र प्रताप सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष रवि राज यादव, भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह शिवम चंनपुरिया, रविंद्र सिंह का स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया
संगीत की मधुर धुन के बीच खूबसूरत पोशाकों से सजी युवतियां तब नाचने लगी जब देवी गीतों की मधुर संगीत वाद्य यंत्रों से बज उठा गरबा देखने के लिए भारी संख्या में पहुंचे भक्तजनों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया इस बीच पन्ना की इस चौथे गरबा महोत्सव की सभी ने तारीफ की और कहा कि इस तरह की आयोजन होते रहना चाहिए जिससे लोगों को उचित मंच मिलता है और प्रतिभाएं भी सामने निखर कर आती है अनुभूति ग्रुप द्वारा आयोजित इस गरबा महोत्सव में प्रमुख रूप से भाजपा नेता तरुण पाठक, राजकुमार वर्मा कैलाश गुप्ता दीपेश ब्यास, आशीष मिश्रा आशु, सहित अनुभूत ग्रुप के सदस्यों का प्रमुख योगदान रहा
बलदेव जी मंदिर में वैष्णो देवी की गुफा और पिंडी दर्शन

श्री बलदेव जी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा बड़े उत्साह और भक्ति के साथ दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया मंदिर में आयोजन समिति ने अनोखे अंदाज में मां वैष्णो देवी का दरबार सजाया बलदेव बाग से श्रद्धालु भक्तों को प्रवेश करा कर हूबहू माता वैष्णो देवी के दरबार का वास्तविक एहसास कराने के उद्देश्य अनोखे अंदाज में गुफा बनाई गई और ठंडे पानी एवं फुहारों के साथ ऐसा अनुभव कराया गया जैसे भक्तों वैष्णो देवी माता के दरबार में पहुंच रहे हैं गुफा को वैष्णो देवी की गुफा की तर्ज पर ही सजाया गया और लंबी दूरी का सफर कर और गुफा के रास्ते प्रवेश करते हुए श्रद्धालु भक्तों को अंत में वैष्णो देवी के दर्शन तीन पीढ़ियों की रूप में कराए जाते रहे
·
जो लोग अब तक वैष्णो देवी नहीं जा पाए हैं उन्हें आज इस बार पन्ना में ही उस दरबार का वास्तविक एहसास कराने का प्रयास राजू गुप्ता द्वारा किया गया इसके लिए बलदेव दुर्गा उत्सव समिति की सभी सदस्यों की शहर में तारीफ हो रही है इतना ही नहीं उत्सव समिति की के लोगों ने वैष्णो देवी दर्शन के बाद जो भैरव नाथ के दर्शन किए जाते हैं वह दर्शन भी कराएं कुछ ऊंचाई पर चढ़कर भक्त भैरव नाथ के दर्शन करते और फिर बाहर निकल जाते मतलब साफ है दुर्गा उत्सव समिति ने इस बार श्रद्धालु भक्तों को जम्मू-कश्र स्थित वैष्णो देवी का दरबार पन्ना में ही बना दिया और पूरे जिले से आए श्रद्धालु भक्तों ने बड़े उत्साह से दर्शन किए
दुर्गा जी के साथ लड्डू गोपाल और कन्हैया की अठखेलियां

देवेंद्र सिंह यादव उर्फ बबलू द्वारा किशोर जी मंदिर के पास पंचम सिंह चौराहे में दुर्गा माता की स्थापना कर 9 दिन तक भक्ति साधना के देवी गीतों से पूरा माहौल ही भक्तिमय बना दिया यहां मां दुर्गा का दरबार तो सजाया ही गया यहां लगे हुए पेड़ में लड्डू गोपाल और कन्हैया की झांकियां सजाई गई रंग बिरंगी रोशनी से सजा यह दरबार शहर में आकर्षण का केंद्र रहा यहां हर भक्त एक बार दर्शन अवश्य करने पहुंचता था क्योंकि पूरे प्राकृतिक माहौल के साथ वृक्ष की शाखाओं में झूले डाले गए थे और उनमें भगवान श्री कृष्ण यानी किशोर जी बंसी लिए लोगों को मोहित कर रहे थे उत्साह संगीत साधना और श्रद्धा के इस संगम में लोगों को यहां विविध रूपों के दर्शन हुए सुंदर सजावट और बहुरंगी प्रकाश की रोशनी ने लोगों को कुछ समय के लिए भक्ति व जुड़ने के लिए मजबूर कर दिया शाम होते ही टीवी के कई तरह के भजन गूंजने लगते और कुछ पल शांति और श्रद्धा के साथ बिताने के लिए भक्त अवश्य पहुंचते रहे हैं यह दुर्गा पंडाल शहर में प्रमुख आकर्षण का केंद्र
अवैध कॉलोनी में खुलेआम पम्पलेट बांट कर बेचे जा रहे प्लाट
सोशल मीडिया से लेकर पम्पलेट बैनर लगाकर बेचे जा रहे प्लाट
प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे भू-माफिया
शहर से लगे जनकपुर में खुलेआम हो रही अवैध प्लाटिंग
प्रशासन की अपील- बिना कॉलोनाईजर व रेरा लाईसेंस देखे नहीं खरीदें प्लाट

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना जिले भर में अवैध प्लाटिंग का कालाकारोबार जारी है। इन दिनों भू-माफियाओं ने प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए आगामी त्यौहारों पर लोगों को ठगने का तरीका निकाला है। बाकायदा शहर में पम्पलेट बांट कर अवैध कॉलोनी के प्लाट बेचने की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि बिना कॉलोनाईजर लाइसेंस, अनुमोदित विकास योजना और रेरा अनुमति के बगैर कॉलोनी का विकास करना और उनमें प्लाट बेचना अवैध है। इस तरह के प्लाट पर भविष्य में रहने वालों को खासी परेशानी होती है। लेकिन पन्ना धडल्ले से बकायता पम्पलेट में लुभावने ऑफर देकर प्लाट बेचे जा रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एकाउट बनाकर लोगों को पूरे शहर में प्लाट उपलब्ध होने के विज्ञापन दिए जा रहे हैं। शहर में पम्पलेट बांटने के साथ कई बैनर पोस्टरों के माध्यम से खुलेआम प्लाटिंग की जा रही है। स्क्वार फिट नाम से संचालित एक फर्म द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों सहित जनकपुर में विधिवत विकसित प्लाटिंग का मैप देकर प्लाट उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है। जबकि शहर में 4 कॉलोनियों को छोड़कर कोई भी प्लाटिंग वैध नहीं है। जिसकी जानकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना द्वारा आरटीआई के माध्यम से उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि खुलेआम प्रचार प्रसार से आम लोग इन अवैध कॉलोनाईजरों के झांसे में आकर अपनी जमापूंजी इनकी अवैध प्लाटिंग में लगा रहे हैं और फिर उनके लिए प्लाटों का नामांत्रण अन्य सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। शायद आम लोगों से प्रशासन को कोई सरोकार नहीं है। यही कारण है कि खुलआम प्रचार कर की जा रही अवैध प्लटिंग को प्रशासन की मूक सहमति है। यही कारण है कि पन्ना में भू-माफियाओं का गोरखधंध तेजी से फल-फूल रहा है। विदित हो कि इन दिनों फेसबुक पर स्क्वार फिट पन्ना के नाम से पेज बनाया गया है। जिसमें पन्ना नगर में प्लाट के लिए संपर्क सूत्र 9425860782, 7000714780, 6232575757 नम्बर दिये गए हैं। हालकि इस नम्बर पर संपर्क करने पर किसी ने कोई फोन नहीं उठाया गया। इस पम्पलेट पर नए नए लुभावने विज्ञापन हैं। इस तरह खुलेआम भू-माफियाओं द्वारा दावे किए जा रहे हैं, बावजूद इसके ठगी के इस कारोबार पर किसी तरह का अंकुश प्रशासन की ओर से नहीं लगाया जा रहा।
अवैध कॉलोनी में घर बनाना पड़ सकता है मंहगा
शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों एवं कॉलोनाइजर एक्ट व मध्यप्रदेश पंचायती राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के तहत नियम विरूद्ध बनाई गई कॉलोनी में प्लाट खरीदने वालों एवं घर बनाने वालों पर भी कार्यवाही के प्रावाधान है। साथ ही इस तरह की अवैध कॉलोनियों को बनाने वालों पर भी सख्त कार्यवाही हो सकती है। जिसमें जुर्माना सहित जेल की सजा का प्रावधान भी है। साथ ही ऐसी अवैध कॉलोनियों में घर बनाने वालों की रजिस्ट्री भी शून्य होने का प्रावधान किया गया है। सरकार ने मप्र नगर पालिका विधि संशोधन विधेयक 2021 को मंजूरी दे दी है। इस नए विधेयक में अवैध कॉलोनियां बनाने वालों को रोकने के साथ-साथ वैध कॉलोनियों में रहने वाले नागरिकों के अधिकारों को भी सुरक्षा दी गई है। इस विधेयक में वैध कॉलोनियों को लेकर 2 प्रावधान किए गए हैं। पहला है- यदि कॉलोनाइजर ने कॉलोनी में किसी तरह का विकास कार्य या सड़क अधूरी छोड़ी तो उस कॉलोनी में पड़े अपने किसी खाली प्लॉट को किराए पर देकर उससे मिली राशि से वह निर्माण कार्य पूरा कराना होगा या राजस्व नियमों के तहत राशि की वसूली होगी। दूसरा है- कॉलोनाइजर ने मंजूर ले-आउट का यदि उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी, सात साल तक सजा और दस लाख रुपए जुर्माना होगा। ऐसे में किसी भी कॉलोनी में घर खरीदने से पहले कॉलोनी के संबंधित समस्त दस्तावेजों का विधि जानकारों से प्रमाण उपरांत ही खरीदा जाना चाहिए, अन्यथा लोग अपने सपनों का घर बनाने के लिए लगाई गई जमापूंजी भी गंवा सकते हैं।
प्रशासन ने की अपील

पम्पलेट बांट कर अवैध प्लाटिंग में प्लाट देने के मामले पर तहसीलदार सुधीर कुशवाह द्वारा संज्ञान लिया गया है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यह मामला आज मेरे संज्ञान में आया है, रेरा लाइसेंस, कॉलोनाईजर का लाइसेंस, विकास की अनुमति के बिना कोई भी प्लाट विक्रय नहीं कर सकता। कॉलोनाईजर एक्ट में सिविल जेल का भी प्रावधान है। बिना रेरा के लाइसेंस के विज्ञापन भी जारी नहीं किए जा सकते हैं। आज यह स्क्वेयर फिट नाम से पंपलेट जारी किए गए हैं। इसकी जांच की जा रही है। आम जनता से अपील करना चाहूंगा कि पहले सभी प्रकार की अनुमतियों की जांच कर लें उसके उपरांत ही किसी प्रकार का क्रय विक्रय करें
अपहरण एवं हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, जुर्माना भी लगाया
विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटीज) पन्ना आर.पी. सोनकर ने सुनाया फैसला

पन्ना जिले के बहुचर्चित पुन्नू चौधरी हत्याकाण्ड में विशेष न्यायालय (एट्रोसिटीज) पन्ना ने मंगलवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पुन्नू चौधरी और छक्कू चौधरी निवासी ग्राम टिकरिया का अपहरण करने और पुन्नू को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम पन्ना, आर.पी. सोनकर ने अभियुक्तगण रमेश सिंह राठौर, सीताराम राठौर, मूरत सिंह गौंड़ निवासी ग्राम सिजहटी, अरुण कुमार मुसरहा, दुधपाल सिंह यादव निवासी ग्राम टिकरिया व दशरथ सिंह गौंड़ निवासी ग्राम कंधेली थाना शाहनगर जिला पन्ना को दोष सिद्ध पाते हुए प्रत्येक अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
अभियुक्तगण ने बड़ी ही बेरहमी से पुन्नू चौधरी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी थी, क्योंकि उसके चाचा छक्कू चौधरी ने दुधपाल यादव से ऊंची आवाज़ में बात की थी। छक्कू का यह रवैया दुधपाल सिंह को नागवार गुजरा था। दुधपाल ने इसे अपना अपमान समझा और बदला लेने के लिए अन्य लोगों के साथ मिलकर अपहरण व हत्या की जघन्य वारदात को अंजाम दिया था।
शासन की ओर से प्रकरण की पैरवी करने वाले विशेष लोक अभियोजक पन्ना जीतेन्द्र सिंह बैस ने अभियोजन के मामले की जानकारी देते हुए बताया, बड़ी बाई चौधरी पत्नी बिसलिया चौधरी निवासी ग्राम टिकरिया ने दिनांक 12 फरवरी 2014 को थाना शाहनगर में लिखित आवेदन पत्र दिया था। जिसमें यह उल्लेख किया था कि, शाम करीब 6 बजे स्थानीय बस स्टैण्ड में लड़के पुन्नू व देवर छक्कू के साथ दुधपाल यादव, सीताराम राठौर, दशरथ गौंड़ व 7-8 अन्य लोग मारपीट कर दोनों को जबरदस्ती घसीटकर सिजहटी की ओर ले गए हैं। आवेदन पत्र की जांच उपरांत शाहनगर थाना में अपराध क्रमांक 22/2014 धारा 365 आईपीसी के तहत कायम किया गया।

अपहरण के मामले की जांच के दौरान दिनांक 13 फरवरी 2014 छक्कू चौधरी ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई कि घटना दिनांक को टिकरिया बस स्टैण्ड में उसके और भतीजे पुन्नू के साथ दुधपाल, सीताराम, शंकर राठौर व 2-3 अन्य लोगों ने मारपीट की। फिर दोनों के हाथ-पैर बांधकर दो जीपों से अकला गौंड़ के खेत में ले गए। जहां दुधपाल ने पुन्नू के ऊपर तेल डाला और सीतराम ने माचिस से आग लगा दी, जिससे पुन्नू वहीं जलकर मर गया। आरोपी उसे भी जलाने वाले थे लेकिन छक्कू चौधरी के विनती करने पर आरोपियों ने उसे छोड़ दिया। छक्कू ने पुलिस को बताया, पुन्नू की जली हुई लाश अकला गौंड़ के खेत में पड़ी है।
शाहनगर थाना पुलिस द्वारा घटना पर मर्ग कायम कर शव की शिनाख्ती उपरान्त पोस्टमार्टम कराया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का चालान (अभियोग पत्र) न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मामले का विचारण माननीय विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम पन्ना के न्यायालय में किया गया।
अभियोजन द्वारा प्रकरण में प्रस्तुत दस्तावेज एवं अभियोजन साक्षियों के कथनों से आरोपियों के विरूद्ध आरोपित अपराध संदेह से परे प्रमाणित किया गया। जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा अभियोजन के तर्कों तथा न्यायिक-दृष्टांतो से सहमत होते हुए अभियुक्त- रमेश सिंह राठौर पुत्र गोले सिंह राठौर 57 वर्ष, सीताराम राठौर पुत्र गोकुल राठौर 45 वर्ष, मूरत सिंह गौंड़ पुत्र टिडई सिंह गौंड़ 65 वर्ष निवासी ग्राम सिजहटी, अरुण कुमार मुसरहा पुत्र बिहारी लाल मुसरहा 35 वर्ष, दुधपाल सिंह यादव पुत्र मंगल प्रसाद यादव 45 वर्ष निवासी ग्राम टिकरिया व दशरथ सिंह गौंड़ पुत्र वीरेन्द्र सिंह गौंड़ 35 वर्ष, निवासी ग्राम कंधेली थाना शाहनगर जिला पन्ना को पुन्नू चौधरी व छक्कू चौधरी के साथ मारपीट-बल्वा करने, दोनों का अपहरण करने और पुन्नू को जिन्दा जलाकर हत्या करने के अपराध में दोषसिद्ध किया गया है।
उपरोक्त सभी अभियुक्तगण को आईपीसी की धारा 147 में छह माह के कठोर कारावास, धारा 148 में एक वर्ष के कठोर कारावास, धारा 323 सहपठित धारा 149 में छह माह के कठोर कारावास, धारा 364 सहपठित 149 (दो काउंट) प्रत्येक काउंट में दस-दस वर्ष के कठोर कारावास, धारा 302 सहपठित 149 में आजीवन कारावास, धारा 201 में तीन वर्ष के कठोर कारावास से एवं प्रत्येक अभियुक्त को 5500-5500 रुपए के अर्थदण्ड से भी दण्डित किया गया है। साथ ही रमेश सिंह राठौर, सीतराम राठौर, दुधपाल यादव तथा अरुण कुमार मुसरहा को धारा 3(2)(5) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के आरोप (दो काउंट) में भी प्रत्येक काउंट के लिए पृथक-पृथक आजीवन कारावास से तथा एक-एक हजार रुपए के अर्थदण्ड से भी दंडित किया गया है।
महेंद्र भवन में हो रही तेलगू फिल्म अहिंसा की शूटिंग
फिल्म की अधिकांश शूटिंग पन्ना में ही होगी
-भारीभरकम बजट वाली इस फिल्म यूनिट में करीब 150 लोग कर रहे काम
महेंद्र भवन के अंदर के हिस्से को कोर्ट रूम के सेट के रूप में सजाया गया
(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना की मनोरम दृश्य और हसीन वादियां अब फिल्म मेकरों को भी लुभाने लगे हैं, इनको खूबसूरत दृश्य को कैमरे में कैद करने और लोगों के मनोरंजन के लिए तेलगू फिल्मों के डायरेक्टर तेजा इन दिनों यहां अपनी एक्शन लव स्टोरी पर आधारित फिल्म अहिंसा की शूटिंग कर रहे हैं। वे महेंद्र भवन सहित पन्ना जिले के आधा दर्जन लोकेशन पर फिल्म की ८० फीसदी शूटिंग होगी। उनके साथ करीब डेढ़ सौ लोगों की पूरी टीम चल रही है। महेंद्र भवन में कोर्ट रूम की दृश्यों को फिल्माया जा रहा है। जिसके लिए महेंद्र भवन में कोर्ट रूम का सेट तैयार किया है। महेंद्र भवन को हैरिटेज होटल बनाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा बीते महीनों टेंडर बुलाए गए हैं। हैरिटेज होटल होटल बनने से पहले यह तेलगू फिल्म के सेट के रूप में बदल रहा है।
फिल्म के म्यूजिक प्रोडयूसर ऋषि किंग ने बताया, यह फिल्म ढाई घंटे की तमिल भाषा की फिल्म है। एक अक्टूबर से पन्ना में इसकी शूटिंग चल रही है। अब तक जिले में तीन स्थानों गजना धरमपुर, कुंजवन पन्ना और बसई देवेंद्रनगर में शूटिंग की है। इसके अलावा आगे १० से १५ नवंबर तक फिल्म की शूटिंग चालू रहेगी। इसके लिए वे बृहस्पतिकुंड, पन्ना टाइगर रिजर्व में शूटिंग करने के साथ ही शहर में धाम मोहल्ला, कटरा मोहल्ला, धरम सागर में भी फिल्म के कुछ हिस्सों को शूट करेंगे।
महेंद्र भवन में पांच दिन तक चलेगी कोर्ट रूम की शूटिंग

शूटिंग के दौरान का दृश्य
महेंद्र भवन में कोर्ट रूप का सेट तैयार किया गया है। यहां पांच दिनों तक कोर्ट के गतिविधियों की शूटिंग चलेगी। कारीगर महेंद्र भवन के अंदर के हिस्सों को कोर्ट रूम का आकार देने में रातदिन लगे रहे हैं। , फिल्म में तेलगू फिल्मो के जानेमाने अभिनेता अभिराम मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें फिल्म बाहुबली में भल्लालदेव का अभियान करने वाले कलाकार के भाई के रूप में भी पहचाना जाता है। जबकि हिरोइन दीपिका नई कलाकार हैं और वे मप्र के जबलपुर से हैं।
पूरा प्रोडक्शन हाउस पहियों में

म्यूजिक प्रोडयूसर ऋषि बताते हैं कि फिल्म यूनिट में करीब डेढ़ सौ लोग शामिल हैं। इनमें कलाकार, सहायक कलाकार, प्रोडक्शन टीम, एडीटिंग टीम, मेकअप आर्टिस्ट सहित अन्य फिल्म के लिए जरूरी लोग और उनके सहायक शामिल हैं। पूरी टीम और उनका प्रोडक्शन हाउसे ४० से ५० छोटे और बड़े वाहनों में सफर कर रहा है। पूरा प्रोडक्शन हाउस ही वाहनों में आ गया है। वे कहते हैं कि हमें पन्ना के लोगों से फिल्म पूरी करने में सहयोग की अपेक्षा हैं। जिससे फिल्म यूनिट के लोग अन्य फिल्मों की शूटिंग भी पन्ना में करने के लिए प्रेरित हों।
गांधी चौक में सूट होगा क्राइम सीन

फिल्म से जुड़े लोगों ने बताया कि पन्ना शहर की मुख्य चौराहे गांधी चौक में फिल्म का एक बड़ा क्राइम सीन शूट किया जाएगा गांधीजी के सामने फिल्माया जाने वाला यह दृश्य बीते कुछ दिनों में सूट होगा बड़ी बजट की इस फिल्म का पूरा काम पन्ना में किया जा रहा है
फिल्म की शूटिंग देखने लग रही भीड़

दर्शकों की भीड़
दक्षिण भारत की चर्चित डायरेक्टर तीजा की इस बड़ी फिल्म की शूटिंग को देखने के लिए भारी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच रहे हैं और फिल्म कैसे शूट होती है और कैसे तैयारियां की जाती है इसकी गतिविधियों को भी लोग देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और उनका मनोरंजन भी हो रहा है
फिल्म से बढ़े रोजगार के अवसर

अहिंसा फिल्म की शूटिंग के लिए भले ही डेढ़ सौ लोग बाहर से आए हो पर इससे स्थानीय लोगों को भी काम मिल रहा है कई नवयुवक फिल्म में कलाकार बने हैं तो सहयोगी कलाकारों के साथ अन्य वस्तुओं और उनकी सहयोग में भी भागीदारी निभा रहे हैं इसके अलावा पन्ना शहर की सभी होटल लाज फूल हो गए हैं इसके अलावा भी छोटी कारोबारियों को रोजगार मिल रहा है यदि पन्ना की खूबसूरत दृश्य फिल्मी दुनिया के लोगों को लोहार ने लगे तो निश्चित ही पन्ना में रोजगार के अवसर सृजित होंगे और पन्ना को हीरा टाइगर के साथ फिल्मों में भी बड़ी पहचान मिलेगी
·नहरपट्टी की सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने दिनभर चली गहमागहमी
प्रशासन और दिव्यारानी का परिवार आमने-सामने
प्रशासन ने अपने कब्जे में लिया
प्रशासन का बोर्ड हटाया गया ,अपना बोर्ड लगाया,,, देर रात कार्रवाई के बाद प्रशासन ने फिर कब्जे में लेकर अपना बोर्ड लगाए

(शिवकुमार त्रिपाठी)पन्ना शहर की बेशकीमती नहरपट्टी की शासकीय 7.86 एकड़ जमीन से कब्जा हटाने के हाई प्रोफाइल मामले में आज दिनभर गहमागहमी रही जिला प्रशासन के अधिकारी एसडीएम सत्यनारायण दर्रो के नेतृत्व में पहुंचे और कुछ झाड़ियां काटकर कब्जा हटाने की कोशिश की उसी समय कांग्रेस पार्टी की पूर्व जिला अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की खास समर्थक दिव्यारानी सिंह, उनके पति केशव प्रताप सिंह , ससुर भानु प्रताप सिंह अपने परिवार के साथ पहुंच गए और उन्होंने प्रशासन की कार्यवाही का विरोध किया जिसको लेकर दिनभर तनातनी चलती रही प्रशासन अपनी जमीन बता कर कब्जा हटाने की बात करता रहा एसडीएम सत्यनारायण दर्रो ने बताया कि पन्ना शहर की आराजी क्रमांक 387, 388,389 कुल रकबा 3.144 हेक्टेयर नहरपट्टी की शासकीय जमीन है जहां वाकिंग ट्रेक बनाया जाना है इसके लिए खाली कराने के प्रयास किए जा रहे हैं पर सभी प्रशासनिक अधिकारी दिन भर इंतजार करते रहे और इस हाईप्रोफाइल मामले में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका जबकि दोपहर में कुछ देर के लिए हंगामा और तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थीी क्योंकि भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था और बज्र वाहन के साथ पुलिस सख्ती बरतने के मूड में थी पर दोनोंं पक्षों संयम बरता कार्यवाही नही हुई अंततः देर रात शासन ने कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटााा दिया अपना बोर्ड् लगाकर कब्जे में ले लिया
दिग्विजय सिंह की शासन में दी गई थी करोड़ों की जमीन

सूत्रों का कहना है कि 1993-94 में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने चहेतों को उपकृत करते हुए बेशकीमती शहर की जमीनें दे दी थी उसी में पन्ना की भी करोड़ों रुपए की यह जमीन आवंटित की गई उसे सार्वजनिक हित में लिया गया है जो न्याय संगत है दिग्विजय सिंह जहां लोगों पर कीचड़ उछाल रहे हैं झूठे आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं उन्होंने खुद अपने शासनकाल में कांग्रेश कार्यकर्ताओं और अपने चहेतों को पूरे मध्यप्रदेश में सबसे कीमती जमीनों का बंदरबांट किया है जो ठीक नहीं है पूरे मध्यप्रदेश में ऐसी जमीने वापस ली जानी चाहिए और उनका सार्वजनिक उपयोग किया जाना चाहिए
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतानंद गौतम का कहना है मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को लाभ जमीन का गलत अनु क्या दिलाई थी जिसकी अनुमति मात्र 2 वर्ष की थी अब खत्म हो गए हैं प्रशासन की कार्यवाही उचित है पूरे मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जिमेदार है
कार्यवाही के विरोध में कांग्रेसी पहुंचे

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यारानी सिंह के कब्जे की इस जमीन पर कार्यवाही का विरोध करने जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक के नेतृत्व में कांग्रेसी एकत्र हो गए और कार्यवाही पर आपत्ति उठाई कहा कांग्रेसियों को निशाना बनाया जा रहा है पर इस हाई प्रोफाइल बहुचर्चित मामले में नोकझोंक अवश्य हुई पर जिला प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर सका दिव्या रानी सिंह ने बताया कि यह राजशाही जमाने से हमारे कब्जे में रही है वृक्षारोपण यानी फलदार वृक्ष लगाने के लिए हमें पट्टा मिला था सुबह से ही जो जेसीबी मशीन और अतिक्रमण हटाने मजदूर लगाए गए थे पर बिना कब्ज़ा हटाए उन्हें मौके से भगा दिया
जहां प्रशासन ने सरकारी जमीन बताकर लगाया बोर्ड , उसे हटाकर अपना बोर्ड लगाया

कल शाम जिला प्रशासन के मुखिया संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में गैस गोदाम के बाजू में एक बोर्ड लगाया गया जिसमें आराजी क्रमांक 387, 388,389 कुल रकबा 3.144 हेक्टेयर भूमि को मध्यप्रदेश शासन की जमीन बताकर अवैध प्रवेश करने वाले पर 188 की धारा के तहत कार्यवाही करने की बात लिखी गई थी पर रात में ही बोर्ड उखाड़ कर गायब कर दिया गया सुबह जब इसकी जानकारी जिला प्रशासन को लगी तो जिला प्रशासन के अधिकारी हरकत में आए पर बोर्ड को हटाने वाले व्यक्तियों कब पता लगाने की कोशिश करते रहे
दोपहर बाद दिव्यारानी सिंह ने इस जमीन को अपना बताकर स्वयं का बोर्ड लगा दिया जिसमें लेख किया गया है कि यदि कोई इस पर कुछ हस्तक्षेप करता है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी मतलब साफ है कि इस हाईप्रोफाइल मामले मैं दिन भर शहर में गहमागहमी और चर्चा का विषय मात्र रही
पट्टा पुराना लेटर सामने आया

दिव्या रानी सिंह के नाम जो पट्टा मिला उसकी कॉपी
जिला प्रशासन द्वारा जो पत्र उपलब्ध कराया गया है उसमें पन्ना तहसीलदार कार्यालय का सन 1993-94 का एक पत्र सामने आया है जिसमें आराजी क्रमांक 388 में दिव्या रानी सिंह को आम इमली जामुन महुआ की फलदार वृक्ष लगाए जाने का 2 वर्ष के लिए पट्टा मिला था इसकी अवधि पहले ही खत्म हो गई पर दिव्या रानी सिंह का कहना है कि रेवेन्यू बोर्ड से हमारे पक्ष में फैसला आया है और हमारा कब्जा माना गया है जबकि प्रशासनिक अधिकारी कर रहे हैं पट्टा की अवधि खत्म हो गई और मौके पर फलदार वृक्ष नहीं लगे हैं जबकि दिव्यारानी सिंह यह जमीन अपनी पुरानी पैतृक जमीन बता रही है सरकारी अभिलेखों में नहर पट्टी मध्य प्रदेश शासन के नाम दर्ज है

