ताज़ा खबर
प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुख्य समारोह किया ध्वजारोहण,, सांसद विष्णु दत्त शर्मा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह कलेक्टर उषा परमार और एसपी निवेदिता नायडू ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित टीकमगढ़ में हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, धसान नदी में मशीनों से अवैध उत्खनन का आरोप,, सांसद खेल महोत्सव संपन्न, ट्रॉफी और पुरस्कार पाकर प्रसन्न हुए खिलाड़ी,,, सांसद बीडी शर्मा ने हर पंचायत में खेल मैदान बनाने का प्रयास शुरू किया सांसद खेल महोत्सव के समापन की जोरदार तैयारी,, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला सम्मान,,, सांसद बीडी शर्मा हर खिलाड़ी को कर रहे हैं प्रोत्साहित

बागेश्वरधाम भक्त मंडल ने गौशाला में भ्रमण कर गायों के लिए भूसा दान किया 

 

बागेश्वरधाम भक्त मंडल ने गौशाला में भ्रमण कर गायों को भूसा किया दान 

गौ सेवा का संकल्प लिया

 पन्ना के बागेश्वर धाम भक्त मंडल द्वारा आज पन्ना की अनाथ गायों के लिए संचालित बाईपास में गौ सदन का भ्रमण किया और गायों के लिए भूसा दान करने के साथ ही गौशाला की गतिविधियों की जानकारी ली साथ ही सभी सदस्यों ने जिले में गौ संरक्षण के लिए काम करने और गोवंश की सेवा का संकल्प लिया बीते दिनों बैठक में तय हुआ था कि जिले में संचालित गौशालाओं की स्थिति ठीक नहीं है गाय भूखी परेशान रहती हैं कई ग्राम पंचायतों में जो गोशाला खोली गई है उनमें मवेशी भी नहीं रखे जाते इस स्थिति को देखते हुए भक्त मंडल ने गौ संरक्षण में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया है इसी क्रम में आज बागेश्वर धाम भक्त मंडल ने एकत्र होकर शहर की गौशाला में भूसा दान करने के साथ जिले की अन्य गौशालाओं में नियमित भ्रमण करने की बात कही साथ ही यहां पहुंचे कई सदस्यों ने   कि वर्तमान में जो लोग सेवा दे रहे हैं अभी निशुल्क रूप से कार्य कर रहे हैं ऐसे में हम लोग भी समय निकालकर गोसेवा करेंगे और साफ-सफाई के साथ गोवंश को भोजन देने का काम करेंगे अब भक्त मंडल नियमित रूप से गायों की सेवाओं के लिए आगे आएगा
ज्ञात हो कि आए बागेश्वर धाम श्री धीरेन्द कृष्ण जी महाराज ने  इच्छा प्रकट की थी कि पन्ना में यहां का शिक्षण मंडल गोवंश के संरक्षण और धर्म संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए आगे आए और कार्य करें  क्योंकि भगाए भारतीय संस्कृति में प्रमुख तो है ही प्राकृतिक संतुलन के लिए भी जरूरी है गाय सेवा करने वाले वक्त निरोगी रहते हैं गायों से की सेवा से घर मे समृद्धि आती है प्रमुख रूप से दीपक उपाध्याय,  अनंत प्रकाश चतुर्वेदी, सुननु गुप्ता, सतानंद गौतम, राम अवतार पाठक, शिवकुमार त्रिपाठी कल्लू रावत   नरेंद्र शुक्ला, बबलू खरे , संजय सेठ अशोक कुमार अरविंद कुमार गुप्ता  पप्पू जी अभिषेक खरे,  कुंज बिहारी शर्मा सहित बैठक में प्रमुख  लोग  मौजूद रहे

गौशाला की  व्यवस्था में हुआ है सुधार

 पन्ना की बाईपास में संचालित गौ सदन में इस समय 120 गए हैं नगर पालिका परिषद पन्ना द्वारा संचालित अनाथ गोवंश की इस गौशाला में पहले स्थिति बहुत खराब थी भूख और प्यास से कई जानवर तड़प कर मर जाते थे ऐसे में नगर की कुछ युवकों ने समिति बनाकर निशुल्क रूप से सेवा करना शुरू किया है जिसमें 10  गो सेवक नियमित सुबह-शाम और दोपहर चारा भूसा साफ सफाई कर गायों की सेवा करते हैं जब से इन लोगों ने निशुल्क रूप से यहां सेवाएं देना प्रदान की है तब से गायो की स्थिति में सुधार हुआ है और गौशाला की व्यवस्थाएं अच्छे से संचालित होने लगी है पानी के लिए बोर करा दिया गया है और इस समिति के सदस्य हरी घास उगा कर गाय और बछड़ा को खिलाते हैं इन्हीं के साथ भक्त मंडल के सदस्य भी सेवाएं देंगे उम्मीद है पन्ना में गोवंश की अच्छे से सेवा होगी गौशाला में सेवा करने वाले  लोग दुर्घटनाग्रस्त घायल हुई गायों को लाकर इलाज और शिवा का भी काम करते हैं

 जिले में ग्राम पंचायतों में खोली गई गौशालाओं की स्थिति ठीक नहीं 

 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में गौशाला खोली गई हैं जहां तार वारी लगा दी गई पर गाय नदारद हैं जगह-जगह आवारा गाय घूमती मिल जाएंगी पर इनको गौशालाओं में इन्हें नही रखा जाता है न खाना दिया जाता है इसलिए भक्त मंडल पूरे जिले में सभी गौशालाओं की जानकारी जुटाकर नियमित रूप से यहां भ्रमण करेगा उनकी दशा को समाज के सामने उजागर करेगा जिससे यहां होने वाला का दुरुपयोग ना हो और गायों की सेवा हो सके गाय सेवा और इनकी व्यवस्था में सुधार करने का संकल्प बागेश्वर धाम भक्त मंडल ने लिया है

बागेश्वर धाम भक्त मंडल की बैठक संपन्न 

पद्मावती देवी मंदिर में हुई बैठक 

गोवंश के संरक्षण के लिए काम करने का संकल्प

(शिव कुमार त्रिपाठी) पन्ना में श्री बागेश्वर धाम सरकार शिष्य मंडल की बैठक आज पद्मावती देवी मंदिर परिसर में आयोजित की गई जिसमें शिष्टमंडल ने पहली बैठक में   आयोजित की गई जिसमें शिशु मंदिर की गतिविधियों और आगे की जाने वाली कारों पर चर्चा की गई जैसा कि महाराज श्री की मंशा है कि लोगों को दैहिक दैविक और 

(more…)

 

पन्ना शहर का सुनियोजित विकास हमारी जिम्मेदारी : मंत्री

इन्द्रपुरी कॉलोनी स्थित मुक्तिधाम में भूमिपूजन उपरांत सम्बोधित करते खनिज मंत्री।


 मंदिरों के शहर पन्ना को साफ सुथरा और आकर्षक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पन्ना शहर का सुनियोजित विकास हो, यह हमारी जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी का निर्वहन हर हाल में किया जायेगा, क्योंकि यहां की जनता ने हमें इसी मंशा से चुना है ताकि पन्ना का विकास हो। यह बात प्रदेश के खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को शहर के इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित मुक्तिधाम में अधोसंरचना विकास कार्य के भूमि पूजन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रहे कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण व समय-सीमा में पूरे हों। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पन्ना महज नाम के लिए स्मार्ट सिटी न हो यहां उसके अनुरूप काम दिखना भी चाहिए।

खनिज मंत्री ने कहा कि शहर के सभी मुक्तिधामों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना तथा वहां का विकास हमारी प्राथमिकता है। यही वह स्थान होता है जहां आकर जीवन की वास्तविकता का बोध होता है। यह स्थल बुनियादी सुविधाओं से युक्त तथा यहां की आबोहवा और वातावरण ऐसा होना चाहिए कि लोग कुछ समय यहां शांतिपूर्वक बैठकर जीवन की सच्चाई से रूबरू हो सकें। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि एक दिन सभी को यहां आना है, इसीलिए इस स्थल को धाम कहा जाता है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद कलेक्टर व नगर पालिका के प्रशासक संजय कुमार मिश्रा की ओर मुखातिब होकर कहा कि नई परिषद बनने से पहले मुक्तिधाम के कार्य पूरे हो जाएं इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएं। मंत्री श्री सिंह द्वारा आज वार्ड क्रमांक 11 आगरा मोहल्ला के मुक्ति धाम में 34.70 लाख रूपये की लागत से पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य, बाउण्ड्रीबाल निर्माण कार्य, वेटिंग ऐरिया शेड निर्माण कार्य एवं चैकीदार क्वाटर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके उपरांत आरटीओ आफिस के बगल में बीडी कालोनी के पास मुक्तिधाम की बाउण्ड्रीबाल लागत 13.32 लाख, इन्द्रपुरी कालोनी मुक्तिधाम में इन्टरलॉक पेवर ब्लॉक, आरसीसी वर्निंग शेड एवं बेटिंग एरिया शेड लागत 26.04 लाख तथा इन्द्रपुरी कालोनी के वार्ड क्र. 3 के पार्क की बाउण्ड्रीबाल पेवर ब्लॉक एवं नाली निर्माण कार्य लागत 7.60 लाख रूपये के कार्यो का शिलान्यास किया गया।

 विकास कार्यों के संबंध में मंत्री को सौंपा गया आवेदन

नगर की इकलौती सुव्यवस्थित नगर सुधार न्यास कॉलोनी में जन सुविधा की दृष्टि से आवश्यक कार्यों की ओर खनिज मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कॉलोनी वासियों ने इस मौके पर एक आवेदन भी सौंपा। आवेदन में मुख्य मार्ग से छात्रावास एवं मुक्तिधाम तक 5 मीटर चौड़ी सीसी रोड का निर्माण तथा जल निकासी हेतु दोनों तरफ नाली निर्माण कराने का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा सामुदायिक भवन का निर्माण, आरक्षित भूमि पर पार्क का निर्माण, शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण, छात्रावास के सामने मार्ग पर सीसी रोड एवं नाली निर्माण, कॉलोनी में साफ-सफाई तथा कचरा उठाने की समुचित व्यवस्था तथा खपत के अनुसार ट्रांसफार्मर की स्थापना व यहां स्थित एकमात्र मंदिर के विकास की मांग रखी गई। इन सभी मांगों को मंत्री श्री सिंह ने जरूरी बताया और इन्हें पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

समयसीमा में पूर्ण होंगे विकास कार्य – कलेक्टर

इस अवसर पर कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने कहा कि नगर में नागरिक सुविधाओं एवं नगर को आकर्षक बनाने के लिए जिन कार्यो का शिलान्यास किया गया है उन सभी कार्यो को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर का विकास पर्यटन को दृष्टिगत रखते हुए किया जा रहा है। मंदिरों के सौन्दर्यीकरण का कार्य एवं स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत अन्य विकास कार्य किये जा रहे हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पहाडकोठी पर डायमंड म्यूजियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पुराने पन्ना में पेयजल की समस्या के संबंध में कलेक्टर श्री मिश्र द्वारा बताया गया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत आगामी आने वाले समय में पाइप लाइन डालकर प्रत्येक घर को पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। मंत्री श्री सिंह द्वारा भूमिपूजन करने तथा जनसुविधाओं के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने की उनकी द्रढ़ इच्छा शक्ति को देख नगरवासियों ने प्रशन्नता व्यक्त की।

सरकारी सार्वजनिक कार्यों में लगाते है अड़ंगे

पन्ना में वन विभाग के बड़े अधिकारियों के कारण नहीं हुआ सड़क का  चौड़ीकरण

6 माह में एक दर्जन लोगों की गई जान

एनएच 35 और राजमार्ग 49 का नहीं हो सका चौड़ीकरण

सड़क के किनारे झाड़ियों की नहीं हुई सफाई जिससे सड़क की विजुअलिटी नही होने से हुआ एक्सीडेंट

वन कानूनों की होनी चाहिए समीक्षा :- मंत्री  बृजेंद्र

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना में बीते कुछ माह से बाघ  आकस्मात मर रहे हैं 2 दिन पूर्व एक्सीडेंट में अकोला के पास मादा शावक के मारे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है वन विभाग में दुख और हड़कंप का माहौल है तो स्थानीय लोग भी चिंतित है टाइगर रिजर्व की कड़ी मेहनत के बाद भी आखिर क्यों पन्ना में इतनी तेजी से टाइगर मर रहे हैं जिसका सबसे बड़ा कारण वन विभाग की कार प्रणाली के साथ बड़े अधिकारियों द्वारा जन हितेषी कार्य में अड़ंगेवाजी करना भी सामने आ रहा है क्योंकि स्टेट हाईवे 49 का जब चौड़ीकरण हो रहा था तब तत्कालीन फील्ड डायरेक्टर आर श्रीनिवास मूर्ति ने उचित चौड़ीकरण नहीं होने दिया  जिस जगह पर बाघ का एक्सीडेंट हुआ वहां सड़क में क्रॉसिंग के लिए बहुत कम जगह है   जिस ओर शावक था उधर पुलिया चोड़ी हो गई पर रोड का चौड़ीकरण नहीं होने दिया गया और साइड के फुटपाथ की फीलिंग भी नहीं हुई झाडियां होने के कारण बाघ के छुपकर बैठने की जगह थी झाड़ियां के कारण वाहन चालक को सड़क पूरी तरह नहीं दिखी होगी और तभी बाघ दौड़ा होगा  उसे बचाने का अवसर भी नहीं मिला और एक्सीडेंट हो गया मौके पर ही उसकी मौत हो गई दीपावली त्यौहार के दिन इस तरह से शावक के मारे जाने से लोगों में चिंता है क्योंकि जिले में एक्सीडेंट में  अक्सर इंसान मरते रहते हैं इस तरह से पहली बार हादसा हुआ जिसमें टाइगर की मौत हुई

 

सड़क किनारे झाड़ियों की नहीं होती सफाई जिससे नहीं देख पाते जानवर

वन विभाग में सड़क के किनारे झाड़ियों की सफाई , फायर लाइन के लिए सरकार खूब पैसे देती है पर वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा न तो फायर लाइन जलाई जाती और न ही सड़क के किनारे झाड़ियों की सफाई  कराई जाती है जिससे आवागमन मैं समस्या तो होती ही है वाहन चालकों को रोड के आस पास कुछ दिखाई नहीं देता जिससे हादसे हो  जाते हैं  जंगल से होकर गुजरने वाले रास्तों में इस समय कुछ ज्यादा ही  घटनाएं हो रही हैं

 

NOC बदल देने से NH39 का चौड़ीकरण रूका, दुर्घटना में एक दर्जन इंसान मरे

पन्ना से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 39 कच्छ पन्ना से देवी नगर के बीच में उत्तर वन मंडल की तत्कालीन डीएफओ नरेश यादव द्वारा पूर्व की दी गई एनओसी बदल देने से सार्वजनिक आवागमन का मार्ग नहीं बन पाया 2014 में इसकी चौड़ीकरण की 12 मीटर मीटर की अनापत्ति दी गई थी इसके बाद फरवरी 2019 में इसे बदल दिया गया और 5 मीटर कर दिया गया जिससे निर्माण एजेंसी ने सड़क का चौड़ीकरण नहीं किया और बीते 6 माह में 1 दर्जन से अधिक निर्दोष लोगों की एक्सीडेंट में मौत हुई है जिससे वन विभाग के नियम कानून के साथ अधिकारियों की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है  यदि वन विभाग के अधिकारी रंगबाजी नहीं करें तो संभव है इस तरह की घटनाएं न हो

 

वन कानूनों की होनी चाहिए समीक्षा :- बृजेंद्र सिंह

मध्यप्रदेश शासन के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि वन विभाग के नियम कानून विकास कार्यों में बाधक है इससे पन्ना के सार्वजनिक जन हितेषी कार्य प्रभावित हो रहे हैं स्थानीय विधायक एवं शासन में खनिज मंत्री बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यदि सड़क से कोई व्यक्ति गुजर रहा है और जंगली जानवर से एक्सीडेंट होता है  गलती चाहे जिसकी भी हो राहगीरों पर कार्यवाही की जाती है यह उचित नहीं है उन्होंने कहा कि हमारे पन्ना के चारों ओर टाइगर रिजर्व और वन क्षेत्र आता है इसी कारण सड़कों का विस्तार नहीं हो पा रहा पन्ना से होकर गुजरने वाले मार्गों का चौड़ीकरण नहीं हुआ मंडला से हरषबागोह वाले रास्ते पर भी एनओसी नहीं दी गई पन्ना के रोजगार का बड़ा साधन पत्थर खदान  बफर जोन, बायोस्फीयर रिजर्व और जैव विविधता जैसे नियमों के कारण राजस्व क्षेत्र में भी हमारी खदानें स्वीकृत नहीं हो पा रही है बंसी मासी खदानों की दूरी ढाई सौ मीटर से 50 मीटर करने के प्रयास करूंगा मंत्री ने आगे कहा मैंने कई बार विधानसभा में भी यह बात उठाई है,  अब समय आ गया है कि सार्वजनिक कार्य के लिए वन कानूनों की समीक्षा होनी चाहिए जिससे जंगल के कानून विकास में बाधक न हो

 

 इंसान और जानवर दोनों की हो सुरक्षा

 

पन्ना में टाइगर रिजर्व बन जाने के बाद यहां वन्यजीवों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है जिससे जंगली जानवर बढे हैं और जंगल के राजा की दहाड़ हर जगह सुनाई दे रही है जंगल में जानवरों की सुरक्षा होनी चाहिए यह सभी की प्राथमिकताओं में है पर इंसानों को बचाने के लिए ही जंगल सुरक्षित किए जा रहे हैं इसलिए पन्ना में इंसान और जानवर दोनों की सुरक्षा की ओर ध्यान दिया जाना चाहिए और जब दोनों सुरक्षित रहेंगे तभी जंगल भी सुरक्षित रहेगा यदि अधिकारी नियम कानूनों के कारण अड़ंगी बाजी करते रहेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब पन्ना में इंसान और जानवरों के बीच भी संघर्ष होने लगेगा और इसका खामियाजा जानवरों उठाना पड़ेगा

 

दिवाली के दिन दुखद खबर,, पन्ना में टाइगर की मौत
प्रबंधन में हड़कंप

 पन्ना टाइगर रिजर्व से एक दुख देने वाली बड़ी खबर सामने आई है जिसमें नेशनल हाईवे पर एक टाइगर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई 10 माह की मादा बाघिन पन्ना रेंज की अमरिया में रात में अज्ञात वाहन से टकरा गया जिससे तत्काल मौत हो गई इस बड़ी दुखद खबर के बाद टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा एवं डिप्टी डायरेक्टर जरांडे ईश्वर राम हरि सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी गई है

सड़क दुर्घटना में पन्ना में पहला मामला है जो इस तरह बाघ की मौत हुई हो ज्ञात हो कि बीते 6 माह से पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत तेजी से हो रही है कुछ दिन पूर्व ही शिकारियों ने एक टाइगर की गर्दन काट ली थी और आज इस तरह की बड़ी खबर ने हड़कंप मचा दिया है

 

फिल्म डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा का कहना है घटना के बाद हम लोग जांच कर रहे हैं और पता कर रहे हैं यह बाघ का एक्सीडेंट हुआ अन्य कारण है लेकिन जिस तरीके से टाइगर की मौत हुई है चिंता का विषय है पन्ना का यह पहला मामला है जिसमें हाईवे में एक्सीडेंट से इस टाइगर की मौत हुई है बीते कुछ समय से टाइगर मर चुके हैं

P-235 का बच्चा है जो बीते कुछ दिनों से लगातार इस इलाके में बना हुआ था और यह एक बड़ी घटना हो गई घटना के बाद वन्य प्राणी चिकित्सक संजीव गुप्ता ने पीएम करना शुरू कर दिया है

 

मंत्रोक्त बगलास्तुति एवं बीजमंत्र रहस्य पुस्तक का लोकार्पण

दतिया पीताम्बरा पीठ पर लोकार्पण

वरिष्ठ साधक और सुप्रसिद्ध वकील गिरीश गुप्ता ने लिखी बगलामुखी चालीसा

भोपाल:विश्व प्रसिद्ध तेजोमयी दतिया पीताम्बरा शक्तिपीठ पर मंत्रोक्त बगलास्तुति एवं बीजमंत्र रहस्य पुस्तक लोकार्पण किया गया। पीताम्बरा पीठेश्वर अंनत श्री विभूषित 1008 श्री श्री राष्ट्रसंत स्वामी महाराज के तपोस्थल पर उनकी चरण पादुकाओं के समक्ष पीठ के न्यासी और आचार्यों की मौजूदगी में *मंत्रोक्त बगलास्तुति एवं बीजमंत्र रहस्य * लोकार्पण हुआ। मंत्रोक्त बगलास्तुति एवं बीजमंत्र रहस्य के लेखक, वरिष्ठ साधक और जानेमाने वकील  गिरीश गुप्ता के अनुसार यह पुस्तक श्री श्री गुरुदेव स्वामी जी की कृपा का पारितोषिक हैं। मंत्रोक्त बगलास्तुति एवं बीजमंत्र रहस्य की स्तुति पीताम्बरा माई के बीज अक्षर से प्रारंभ होकर माई के सभी मन्त्रो , दुर्गा नवानी मंत्र, पंचास्त्र, गणेश, वटुक, भैरव, भैरवी, दक्षिणो, योगनी आदि सहित अनेकों मन्त्रो की साधना है। इसके पठन से साधक के जीवन के तमाम क्लेश का अंत होगा एवम माँ पीताम्बरा और स्वामी जी महाराज की कृपा सभी भक्तगणों को प्राप्त होती रहे ऐसा प्रयास है। लोकार्पण के अवसर पर पीठ के आचार्य विष्णु कांत जी, न्यासी कृष्णप्रकाश अंगल, हरगोविंद गोस्वामी, देवेंद्र राव, उपाचार्य यगवलग जी, तिवारी जी,  प्रकाश अंकल सहित कई गणमान्य श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक सम्पन्न

कोविड-19 की गाइड लाइन के तहत त्यौहारों का आयोजन के लिए सर्वसम्मति

कलेक्टर  संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर मिश्र द्वारा शासन द्वारा धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में दिए गए कोविड-19 संक्रमण रोकने संबंधी निर्देशों की जानकारी दी गयी। इस पर बैठक में उपस्थित विभिन्न धर्म एवं समाज के प्रतिनिधियों द्वारा त्यौहारों का आयोजन एवं विभिन्न कार्यक्रमों के लिए सहमति जताई गयी। कलेक्टर  ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार सभी लोग त्यौहारों को मनाएं। जिला प्रशासन द्वारा जो सहयोग अपेक्षित होगा नियमानुसार किया जाएगा।

कलेक्टर  मिश्र ने कहा कि शासन द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के संबंध में दिशानिर्देश दिए हैं कि कोई भी जुलूस, शोभा यात्रा आदि नही निकाली जाएगी। जो धार्मिक आयोजन किसी खुले मैदान में आयोजित किए जाएंगे उसमें 100 लोगों से अधिक एकत्र नही हो सकेंगे। इसी प्रकार किसी हाॅल या धार्मिक स्थल पर 200 से अधिक व्यक्ति एकत्र नही होंगे। प्रत्येक व्यक्ति को सोशल डिस्टेंसिंग, चेहरे पर मास्क एवं हांथों को बार-बार सेनेटाइज करना होगा। किसी भी कार्यक्रम में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार किया जा सकेगा। प्रत्येक कार्यक्रम आयोजन की अनुमति जिला प्रशासन से लेनी होगी। कार्यक्रम की वीडियोग्राफी तैयार कर 48 घण्टे के अन्दर जिला प्रशासन को उपलब्ध करानी होगी।

उन्होंने कहा कि जिले के निवासियों की जागरूकता के चलते जिले में कोरोना संक्रमण में कमी आयी है। यदि जिले के लोग कडाई से कोविड-19 संक्रमण रोकने संबंधी निर्देशों का पालन करते रहेंगे तो पन्ना जिले को बहुत जल्दी ही कोरोना से मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी दो माह बाद संभवतः वैक्सीन आ जाएगा जो प्राथमिकता के आधार पर सभी को लगाया जाएगा। कलेक्टर श्री मिश्र ने मुख्य नगरपालिका को निर्देश दिए कि त्यौहारों के दौरान पूर्व की तरह ही साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था की समुचित व्यवस्था करें। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए गए कि त्यौहार के अवसर पर निर्वाध रूप से विद्युत प्रदाय जारी रखें।

पुलिस अधीक्षक  मयंक अवस्थी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए जो भी शासन द्वारा दिशानिर्देश दिए गए है उसके अन्तर्गत ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन की अनुमति के बगैर कोई भी सामुदाय कार्यक्रम आयोजित नही करेगा। शोभा यात्रा, जुलूस आदि निकालना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी भी व्यक्ति या समुदाय द्वारा शासन के निर्देशों की अवहेलना की जाएगी तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने दुर्गा विसर्जन के संबंध में बताया कि जिला मुख्यालय के कमला बाई तालाब, दहलान ताल, धरम सागर के यादवेन्द्र क्लब के नीचे चैपरा में मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। मूर्ति विसर्जन के लिए ले जाते समय कोई जुलूस नही निकाला जाएगा। प्रत्येक विसर्जन स्थल पर समुचित व्यवस्था की गयी है।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एल.के. तिवारी द्वारा बताया गया कि जिले में कोरोना संक्रमण के फैलाव की गति में कमी आई है। जिले में कुल 786 कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाए गए हैं इनमें 765 व्यक्ति स्वस्थ हो गए हैं। पिछले दो-तीन दिनों से लिए जा रहे 250 से 300 नमूनों में जांच के उपरांत एक या दो पाॅजिटिव व्यक्ति पाए गए हैं। उन्होंने कोविड-19 वैक्सीन के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि आगामी समय में वैक्सीन आने वाला है। शासन के निर्देशानुसार प्रथम चरण में वैक्सीन किसे लगाया जाना है इसकी जानकारी तैयार कर शासन को भेजी जा रही है।

सम्पन्न हुई इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बालागुरू के, अपर कलेक्टर  जे.पी धुर्वे, एसडीएम पन्ना  शेर सिंह मीणा, तहसीलदार पन्ना  दिव्या जैन, जनप्रतिनिधि के रूप में  रामबिहारी चैरसिया,  सतानन्द गौतम,  बाबूलाल यादव आदि के विभिन्न समुदायों के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

जिले में सराय अधिनियम 1867 प्रभावशील

आवास स्थलों पर रूकने वाले व्यक्तियों की देनी होगी प्रतिदिन जानकारी

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  संजय कुमार मिश्र द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी द्वारा अवगत कराए गए शासनादेशों के परिपालन में जिले में सराय अधिनियम 1867 के अन्तर्गत धारा 3, 4, 5 एवं 8 के प्रावधानों को लागू किया गया है। इस आदेश के तहत जिले के सरायों, होटल, विश्रामगृह, छात्रावास, आश्रम, बोडिंग हाउस, धर्मशाला, रेस्ट हाउस होटल, लाॅज, मोटल, पेइंगगेस्ट, रिसाॅर्ट, प्रापटी पर रूकने वाले व्यक्तियों की जानकारी संधारित किया जाना आवश्यक है। क्योंकि ऐसे स्थानों पर असामाजिक एवं अवंछनीय गतिविधियों का संचालन किए जाने की प्रबल संभावना रहती है। अपराधों की रोकथाम एवं पतारसी करना अत्यंत गठित होता है। जिससे शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था को खतरा उत्पन्न होने के साथ मानव जीवन एवं लोक सम्पत्ति की क्षति होने का भय बना रहता है।  

इस बात को दृष्टिगत रखते हुए सरायों के रजिस्ट्रेशन एवं ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारी संकलित किए जाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस, राज्य अपराध ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय द्वारा बेव वेस्ट एप्लीकेशन आॅनलाइन सिटी विजिटर रजिस्ट्रेशन मैनेजमेंट तैयार किया गया है। जिसका यूआरएल ूूूण्ंजपजीपण्उचचवसपबमण्हवअण्पद है डेस्कटाप, लैपटाप अथवा मोबाइल के माध्यम से अतिथि एप्लीकेशन का उपयोग किया जा सकता है। उपरोक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मिश्र ने जिले में सराय अधिनियम 1867 के अन्तर्गत धारा 3, 4, 5 एवं 8 के तहत जन सामान्य के हित/जानमाल एवं लोक परिशांति बनाए रखने हेतु जिले की भौगोलिक सीमा में पारित किए हैं।

इस अधिनियम की धारा 3 के अनुसार पन्ना जिले की सीमा में स्थित समस्त सराय (होटल/विश्रामगृह/छात्रावास आदि) के प्रबंधक को रजिस्ट्रीकृत किए जाने हेतु आदेशित किया जाता है। सरायों को रजिस्ट्रीकृत किए जाने एवं रजिस्ट्रीकृत के उपरांत पूर्वगामी दिन या शाम के दौरान सराय में ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त किए जाने के नियमित हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना को दायित्व सौंपा जाता है। समस्त सरायपाल बेव एप्लीकेशन के माध्यम से अपने आपको रजिस्ट्रीकृत करना सुनिश्चित करेंगे। सराय अधिनियम की धारा 4 के अनुसार रजिस्ट्रीकरण हेतु जिले की सीमाओं में स्थित सराय (होटल/विश्रामगृह/छात्रावास आदि) के प्रबंधक/स्वामी द्वारा सरायों एवं सरायपालों के नाम और निवास स्थलों तथा प्रत्येक सराय की अवस्थिति बेव एप्लीकेशन के माध्यम से उपलब्ध कराया जाए।

सराय अधिनियम 1867 की धारा 5 के अनुसार आदेश जारी होने के दिनांक से एक माह के अन्दर सरायों को रजिस्ट्रीकृत न कराए जाने की स्थिति में सरायपाल द्वारा सराय में किसी भी व्यक्ति को ठहरने की अनुमति नही होगी। अधिनियम की धारा 8 के अनुसार जिले की सीमाओं में स्थित समस्त सराय के प्रबंधक/स्वामी द्वारा रजिस्ट्रीकरण के उपरांत पूर्वगामी दिन या शाम के समय सराय में ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारी बेव एप्लीकेशन ूूूण्ंजपजीपण्उचचवसपबमण्हवअण्पद के माध्यम से सतत उपलब्ध कराएंगे। आदेश के तीन बार उल्लंघन करने की स्थिति में सराय का रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जाएगा।

यह आदेश जन साधारण की सुविधा एवं अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम, अपराधियों की पतारसी, धरपकड एवं जनमानस व लोक सम्पत्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है। आश्रम, बोर्डिंग हाउस, सक्रिट हाउस, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, छात्रावास, होटल, लाॅज, मोटल, पेंइग गेस्ट, रिजाॅर्ट, रेस्टहाउस एवं किराए पर दी गयी प्रापर्टी आदि के सभी प्रबंधक/स्वामी इन निर्देशों के साथ-साथ ूूूण्ंजपजीपण्उचचवसपबमण्हवअण्पद से अपना रजिस्ट्रेशन कर कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

 बुंदेलखंड की शारदा माता है पन्ना की बड़ी देवी

हर भक्त अपनी आस्था लेकर पहुंचते हैं

नवरात्र शुरू होते ही सजा देवी का दरबार

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोग कर रहे हैं पूजा

कलेही माता में लगी भक्तों की भीड़

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना देश दुनिया में हीरो के लिए जितना प्रसिद्ध है उससे भी कहीं ज्यादा सांस्कृतिक विरासत के लिए भी मशहूर है भगवान राम के चरण यहां पड़े थे आदि शक्ति पीठ मां पद्मावती देवी का स्थान भी पन्ना में है जहां हर भक्तों की मनोकामना को पूर्ण होती ही है बुंदेलखंड के लोग पन्ना की पद्मावती देवी को बड़ी देवी के नाम से जानते हैं और इनका स्थान मैहर की शारदा माता जैसा ही है लोग बड़ी देवी को पन्ना की शारदा माता मानते हैं मां के दर्शन करने पूरे बुंदेलखंड से लोग आते हैं
। जिसे लेकर मान्यता है कि यहां जो भी मनोकामना की जाती है उसे मां भगवती जरूर पूरा करती है। पन्ना में मां सती के पदम यानि पैर गिरे थे और इसीलिए इस शक्तिपीठ की नाम पद्मावती शक्तिपीठ पड़ा।

यहां मां का जो प्राचीन मंदिर है उसे लेकर मान्यता है कि प्राचीन काल में इस क्षेत्र में पद्मावत नाम के राजा हुए थे जो शक्ति के उपासक थे। उन्होंने अपनी आराध्य देवी मां दुर्गा को पद्मावती नाम से इस प्राचीन मंदिर में स्थापित किया। कालांतर में इस क्षेत्र का नाम इसी मंदिर के कारण पद्मावतीपुरी हुआ, जो बाद में परना और वर्तमान में पन्ना के नाम से पहचाना जाता है। पद्मावती देवी का उल्लेख भविष्य पुराण तथा विष्णु धर्मोत्तर पुराण में भी है। ये मंदिर गौण नरेशों का आराध्यस्थल भी था।
पद्मावती शक्तिपीठ के प्रति भक्तों की असीम श्रद्धा और विश्वास है। जानकार कहते हैं कि भक्त इसलिए यहां बड़ी संख्या में पहुंचते हैं क्योंकि यहां भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है।

मंदिर की खास बातें 

– पन्ना में किलकिला नदी के पास मां का यह प्राचीन देवी मंदिर है। इस मंदिर को स्थानीय बोली मे बड़ी देवन कहा जाता है।

– मंदिर के पुजारी राम कुमार शुक्ला के अनुसार, नवरात्रि में यहां बड़ा आयोजन होता है और देशभर से भक्त आते हैं।

– इस दौरान मां के दरबार में क्षेत्रीय बुंदेली भजन गीत गाए जाते है। मान्यता है कि देवी पद्मावती के आशीर्वाद के कारण ही पन्ना इतना समृद्ध है।

यह है मां सती के टुकड़े-टुकड़े होने की कहानी

मां सती भगवान शिव की पहली पत्नी थी। वह राजा दक्ष की बेटी थी जिसने भगवान शिव को अपनी पुत्री से शादी के लिए मना कर दिया था। उनके इंकार के बाद भी मां सती ने भगवान शिव से शादी की। एक दिन दक्ष राजा ने बड़े यज्ञ का आयोजन किया। उन्होंने सभी ऋषियों और देवताओ को बुलाया लेकिन भगवान शिव को नहीं आमंत्रित किया क्योंकि वे भगवान शिव को पसंद नहीं करते थे।
मां सती ये अपमान नहीं सहन नहीं कर पायी। जब वे पिता से इसका उत्तर जानने यज्ञ स्थल पहुंची तो पिता ने उनका अपमान किया भगवान शिव को भला बुरा कहा। मां सती अपने पति भगवान शिव का अपमान सहन नहीं कर पायी और उन्होंने अपने आप को यज्ञ की अग्नि में भस्म कर दिया।
जब भगवान शिव को इस बारे में पता चला तो क्रोधित शिव ने यज्ञ को नष्ट कर दिया और राजा दक्ष को मार डाला। इसके बाद भगवान शिव मां सती को अपने कंधे पर बिठाकर सम्पूर्ण भूमंडल पर विचरण करने लगे। भूमंडल को स्थिर रखने के लिए भगवान विष्णु ने पीछे से अपने सुदर्शन चक्र से मां सती के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। जिस-जिस स्थान पर मां भगवती के शरीर के टुकड़े गिरे, उन स्थानों पर शक्तिपीठ स्थापित हुए। पन्ना में मां के दाहिना पैर गिरा था, इस कारण इस शक्तिपीठ का नाम पद्मावती शक्तिपीठ के नाम से जाना जाता है।

पन्ना की पद्मावती देवी, मैहर की शारदा माता और पबई की कलेही माता का चमत्कारिक त्रिकोण संबंध

 

पन्ना शक्तिपीठ और मैहर की शारदा माता का मंदिर और पबई की कालिका माता का मंदिर अपने आप में समानांतर त्रिकोण बनाते हैं। पन्ना से पबई की दूरी 45 किलोमीटर और पबई से मैहर की दूरी 45 किलोमीटर है यानि ये तीनों स्थानों की आपस में दूरी 45 किलोमीटर है। इस तरह ये तीनों देवी स्थान आपस में त्रिकोणीय समानांतर कोण बनाते हैं।
पन्ना के पद्मावती शक्तिपीठ पर देश-दुनिया से लोग दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर की ये भी खास बात है कि यहां गंगा जमुनी संस्कृति की अनूठी मिसाल देखने को मिलती है। मंदिर में हर जाति, धर्म के लोग मां के चरणों में माथा टेकने आते हैं। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग भी यहां कई मन्नत लेकर आते हैं।
नवरात्रि शुरू होते ही कन्या भोज शुरू हो जाता है भक्त प्रतिदिन मौजूद कन्याओं को श्रद्धा अनुसार दक्षिणा देकर भोज कराते हैं
ऐतिहासिक महत्व
925 ईसवी में आए तुर्क यात्री इबने कुरदान ने इस स्थान का अपने यात्रा अभिलेख में वर्णन किया है कालिंजर से आगे की यात्रा में लिखा कि परना एक स्थान है जहां गोंड राजाओं का राज्य है शहर की छोटी-छोटी गलियां है और वहां कुलपूज्य देवी मौजूद है साथ ही इस स्थान में एक शिलालेख भी मौजूद है जिसे मैं ब्राम्ही लिपि में कुछ लिखा गया है जो लोग आज पढ़कर नहीं समझ पाते संभवत इसी स्थान का महत्व या निर्माण का समय लिखा है

कलेही माता के दरबार में उमड़ा जनसैलाब

नवरात्र में हर देवी के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है लेकिन पवई में मां कलेही का दरबार निराला है यहां सुबह से ही भक्तों की भीड़ जमा हो जाती है और जो भी मनोकामनाएं मानी जाती सभी पूर्ण होती हैं अद्भुत इस स्थान का धार्मिक और पुरातन महत्व तो है ही ऐतिहासिक महत्व भी है और कई दंत कथाएं जुड़ी हुई है जिसमें कहते हैं कि कलेही माता पहले पर्वत के ऊपर विराजित ही थी और भक्तों की सहूलियत के लिए वे नीचे चली आई मां,, तभी से पतने नदी के किनारे मां की पूजा होती है जाने इस अदभुत दरबार और महत्व को ,,,
विंध्य पर्वत श्रृंखला की तलहटी में बसे पन्ना जिले की पवई का नाम जुबान पर आता है, तो जेहन में दिव्य शक्ति मां कलेही का दिव्य दर्शन सामने आता है। वैसे तो शक्ति स्वरूपा नारायणी के अनेक रूप है, दुर्गा सप्तशती में वर्णित नव-दैवियों में मां कलेही सप्तम देवी कालरात्रि ही हैं। अष्टभुजाओं में शंख, चक्र, गदा, तलवार तथा त्रिशूल उनके आठों हाथों में है। पैर के नीचे भगवान शिव हैं, उनके दायं भाग में हनुमान जी तथा बायं भाग में बटुक भैरव विराजमान हैं। मां हाथ में भाला लिये महिषासुर का वध कर रही हैं। यह विलक्षण प्रतिमा साढ़े तेरह सौ वर्ष पुरानी है, जिसकी स्थापना विक्रम संवत् सात सौ में हुई थी।

पर्वत से नीचे आने की दंत कथा

कहते हैं किन नगायच परिवार की एक आस्था वन महिला प्रतिदिन माता के दरबार में पूजा करने जाती थी जब वह बुजुर्ग हो गई और शरीर कमजोर होने लगा तो उन्होंने 1 दिन माता से बने कि कि मैं अब प्रतिदिन पूजा करने इतने ऊंचे पर्वत पर नहीं आ सकती तब माता ने कहा कि तुम चलो मैं आती हूं लेकिन पीछे मत देखना उस बुजुर्ग महिला ने आगे आगे चलना शुरू किया और पीछे मां कलेही पैदल चली आ रही थी जब नदी के किनारे पहुंची तो अविश्वास की भावना पैदा हुई और उस बुजुर्ग महिला ने पीछे देख लिया और जैसे ही दृष्टि पड़ी मां कलेही वही स्थिर हो गई फिर उस बुजुर्ग महिला ने आगे ले जाने की कोशिश की पर माता नहीं बड़ी तभी से इस स्थान पर यह मंदिर बना है और वही पूजा-अर्चना हो रही है और जब तक वह बुजुर्ग जीवित रही प्रतिदिन माता के दरबार में जा कर पूजा करती थी

बढोलिया परिवार है पुजारी

यूं तो सभी मंदिरों में प्राचीन काल से ही ब्राम्हण पुजारी होते रहे हैं और आज भी ब्राह्मण कुल में जन्मे लोग ही मंदिरों में पुजारी है पर इस कलेही माता मंदिर में बढोलिया परिवार कई पीढ़ियों से लगातार पूजा कर रहा है वंशानुगत इसी परिवार के लोग यहां प्रधान पुजारी होते हैं पवई निवासी बढोलिया परिवार आज भी यहां का पुजारी है बड़ी लगन और श्रद्धा के साथ पूजा करते और कराते हैं और सभी की आस्था इस मंदिर में है
पांच सौ वर्ष पुराना है यहां का मेला
मां कलेही पवई नगर से दो किलोमीटर की दूरी पर पतने नदी के तट पर विराजमान है, इस स्थान की छटा बड़ी मनोरम है। वैसे तो यहां वर्ष भर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहता है, चैत्र नवरात्र में तो यहां विशाल मेला लगता है, जिसका प्रमाण तकरीबन पांच सौ वर्ष पुराना है। मेले में दूर-दूर से व्यापार करने के लिए व्यवसायी आते हैं। प्राचीन समय से अनाज, मसालों एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं का क्रय-विक्रय भी इसी मेले के माध्यम से होता रहा है। यहां सम्पूर्ण भारत के सभी अंचलों बुन्देलखण्ड, बघेलखण्ड, मालवा, निमाड़ आदि से मां के दर्शनों के लिए लोग आते हैं। इस तथ्य का प्रमाण सिद्व स्थल श्री हनुमान भाटा की सीढ़ियां है, जिस पर उनके नाम व पते आज भी अंकित है।


अखण्ड ज्योति की भी मान्यता

लोक मान्यताओं के अनुसार मां शारदा (मैहर), मां पद्मावती (पन्ना) एवं मां कलेही (पवई) की प्रतिमायें हवा में नब्बे अंश का कोण बनाती है तथा हवा में भी इन सभी मंदिरो की आपस मे दूरियां लगभग साठ किमी है। धन-धान्य की परिपूर्णता और शक्ति के प्रतीक के रूप में मां कलेही की उपासना सदैव प्रचलित रही है। मां कलेही का मुखमण्डल सदैव विशेष चमक बिखेरता है। यह अद्वितीय पाषाण प्रतिमा भारतीय शिल्पकला का अनूठा उदाहरण है। नवरात्र के नव दिवस मां कलेही के सामने अखण्ड ज्योति भी इसी मान्यता के साथ प्रज्ज्वलित की जाती है, ताकि मां की साधना मे कोई विघ्न न आने पाये। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की हर मनोकामना मां कलेही सुनती है एवं पूर्ण करती है।

भक्त अपनी मन्नते लेकर आते हैं यहां

प्राचीन समय से अनवरत चली आ रही मां कलेही में भक्तों की आस्था आज भी कायम है। इस तथ्य का प्रमाण मंदिर परिक्रमा में लालचुनरी में बंधे हुये हजारों श्रीफल है। यहां भक्त अपनी मन्नते लेकर आते हैं और सच्चे मन से मां कलेही की आराधना करके श्रीफल को लालचुनरी में लपेट कर बांध देते हैं तथा मन्नत पूर्ण होने पर श्रीफल को छोड़कर मनोकामना पूर्ण होने का शुभ संकेत देते हैं। नवरात्र में यहां कन्या भोज कराने वालों की मनोकामनायें अवश्य पूर्ण होती हैं। श्रद्धालु यदि सच्ची श्रद्धा एवं भाव से मां कलेही की परिक्रमा पूर्ण करता है तो भी मां भक्त की पुकार सुनती है। भोर होते ही मां के भक्त नग्न पैर मंदिर में जल, फल, फूल, पत्र एवं प्रसाद लेकर पहुंचते हैं।
जवारों का विशेष महत्व
नवरात्र में यहां जवारों का विशेष महत्व है। एक समय तो मैहर की शारदा माता व पन्ना की फूला माता समेत तकरीबन 150 स्थानों के जवारे यहां आते थे। भक्त अपने सिर पर जवारों को रखकर ढोल, मंजीरों की थाप पर देवी भगतों का गायन कर हेरत अंगेज कारनामे दिखाते हैं। वे बानो एवं त्रिशूल के द्वारा जीभ एवं गले को छेदते हैं। जवारों की यह प्राचीनतम परम्परा धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है जिसे पुर्नजीवित करने का अथक प्रयास मां कलेही धर्माथ समिति द्वारा किया जा रहा है। मंदिर परिसर में मां कलेही दरवार के साथ-साथ संकट मोचन श्री हनुमान जी महाराज की छ: रूद्री प्रतिमा है, साथ ही रूद्र अर्थात शिव भी शिव लिंग के रूप में विराजमान है, ऐसा शिव लिंग भारत वर्ष में अन्यत्र देखने को नही मिलता। पर्वत की तलहटी में 27 फिट के बाबा कैलाशी की विशाल प्रतिमा है, जिनकी जटाओं से गंगा बहती है। मंदिर तथा आस-पास के क्षेत्र में चन्देल कालीन मूर्तियों के अवशेष बिखरे पड़े हैं, जिन्हें सहेजने एवं संवारने की आवश्यकता है।

पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल


पुरातत्व महत्व के स्थलों और प्राचीनतम प्रतिमाओं की सुरक्षा व उनके रख-रखाव का दायित्व समाज का होता है। सिद्ध स्थल श्री हनुमान भाटा एवं मां कलेही धाम हिन्दू धर्म की महान विरासत है, इसे सहेजकर रखना सम्पूर्ण समाज की जिम्मेदारी है। यहां मौजूद प्रतिमायें बेशकीमती हैं, समय-समय पर इनका जीर्णोद्धार होना चाहिए यह मानव सभ्यता के अमूल्य धरोहर है। मां कलेही मंदिर पुरातात्विक महत्व की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां देशी-विदेशी पर्यटक आकर शोध कर सकते हैं। मां कलेही मंदिर मप्र पर्यटन से जुड़ने के बाद पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है, जहां की खूबसूरत वादियां, पहाड़ों की चोटियां, हरे-भरे वृक्ष, नदी की कल-कल ध्वनि लोगों को बरबस ही अपने और आकर्षित करती है। मां कलेही परिक्षेत्र में ईकोटूरिज्म की गतिविधियों का संचालन किया जा सकता है। बाहर से आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के यहां आने से स्थानीय लोगो को रोजगार के साथ आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक लाभ भी हो सकता है।


धर्मार्थ समिति के प्रयासों से हुआ और बेहतर

देश-दुनिया के साथ यहां की व्यापक जानकारी देने के लिए मां कलेही धर्मार्थ समिति प्रयासरत है एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के साथ ही पुरातात्विक धरोहर के रूप में जमीनी स्तर पर संरक्षित करने की मांग कर रही है। मां की सेवा में समर्पित, मां कलेही धर्मार्थ समिति:- मां के आशीर्वाद, जन सहयोग एवं मां कलेही धर्मार्थ समिति के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि यहां विकास एवं जीर्णोद्धार का कार्य तीव्रगति से चल रहा है। धर्मार्थ समिति के प्रयासों एवं जनसहयोग से यहां शुद्ध पेयजल व्यवस्था, परिसर में ठहरने के लिए धर्मशालायें, कूप निर्माण, आनंद विहार गार्डन, 27 फिट की विषाल शिव प्रतिमा का निर्माण, नव दिवसीय नि:शुल्क भण्डारा, साफ सफाई एवं वृक्षारोपण के कार्य कराये गये है। जन सहयोग से प्राप्त होने वाली वार्षिक आय का लेखा-जोखा भी विजयादशमी के सांस्कृतिक मंच के माध्यम से पूर्ण पारदर्षिता के साथ प्रस्तुत किया जाता है। विशेष:- पंचमी की विशेष आरती, अष्टमी की महाआरती, केश मुण्डन संस्कार की व्यवस्था, भण्डारे में नि:शुल्क भोजन व्यवस्था एवं शुद्ध पेय जल व्यवस्था।

पन्ना में सजा बागेश्वरधाम महाराज का दिव्य चमत्कारी दरबार,,,

पूछने से पहले लिख देते हैं भक्तों की समस्या

आश्चर्यचकित हुए लोग

पन्ना के पुरुषोत्तमपुर में उमड़ी भक्तों की भीड़

दैहिक दैविक और भौतिक संतानों से मिलती है मुक्ति

मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म :- धीरेंद्र कृष्ण जी

(शिवकुमार त्रिपाठी ) पन्ना के श्रद्धालु भक्तों के कल्याण एवं धर्म संस्कृत के उत्थान के लिए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण जी का दरबार पुरुषोत्तमपुर में आज आयोजित किया गया छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम गड़ागंज से पधारे धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज ने हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में खुला दरबार लगाया और अपनी समस्याओं से परेशान भक्तों जब मंच पर पहुंचते तो इससे पहले ही भक्तों के मन में क्या चल रहा है और क्या समस्या लेकर आया है यह एक कागज में पहले ही लिख देते थे और जब पूछा जाता तो महाराज श्री जो पहले से लिखे होते थे वही सही निकलता था यह दिव्य शक्ति कैसे और कहां से प्राप्त हुई यह लोगों के लिए कौतूहल और रिसर्च का विषय है पर जो हो रहा था आंखों देखी सोलह आने सच था इसलिए कोई यह भी नहीं कह सकता यकीन नहीं करेंगे
जैसे ही दरबार में आश्चर्यचकित कर देने वाली प्रक्रिया शुरू हुई तो भक्त जयकारे लगाने लगे महाराज श्री ने कहा यह बागेश्वर बालाजी की कृपा है बे जब पूछ घुमाते हैं तो सब सामने आ जाता है

धीरेंद्र कृष्ण महाराज जी ने कहा कि मैं तो एक निमित्त मात्र हूं जो कुछ भी हो रहा है बागेश्वर धाम बालाजी महाराज यानी हनुमानजी ही करा रहे हैं जो श्रद्धालु भक्त राम की भक्ति करता है उनके ऊपर अवश्य हनुमान जी की कृपा होती है
महाराज श्री ने भक्तों से कहा कि भारतीय संस्कृति की रक्षा और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के साथ लोगों के कल्याण के लिए निशुल्क रूप से यह कार्य किया जा रहा है बागेश्वर धाम महाराज की कृपा से लोगों को भूत प्रेत बाधाओं से मुक्ति तो मिलती ही है गंभीर बीमारियों से भी मुक्ति मिल जाती है
इसी कारण बागेश्वर धाम की महिमा दिनों दिन बढ़ती जा रही है देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु छतरपुर के बागेश्वर धाम गढ़ागंज पहुंचते हैं और कई वैज्ञानिक और पत्रकार रिसर्च करने की कोशिश करते हैं कि आखिर ऐसे कैसे संभव है कि जो मन में चल रहा हो जिस बात को प्रकट ही न किया गया हो वह पहले से ही कागज में अंकित कर दी जाए इस तरह की कौतूहल का लोगों के मन में आवश्यक हो सकती है लेकिन बागेश्वर धाम जी की महिमा अमिट है उनकी कृपा से ही सब पूर्ण होता है
महाराज श्री बीते 8 वर्षों से इस तरह की दिव्य चमत्कार कर लोगों को कष्टों से मुक्ति दिला रहे हैं और जिन श्रद्धालुओं को अपने कष्टों और समस्याओं के मुक्ति मिली है वे लगातार बागेश्वर धाम के प्रति आस्था रखते हैं

लगती है पेशी

बागेश्वर धाम महाराज के दरबार में जब लोगों को उनकी जिज्ञासा और समस्याओं को बताया जाता है तब महाराज श्री भारतीय संस्कृति का पालन करने लहसुन प्याज शराब आदि को त्यागने नशा मुक्ति के साथ आस्तिक रहने का आशीर्वाद देते हैं और साथ ही दिए गए मंत्र का नित्य पाठ करने के साथ 21 मंगलवार को धाम में पहुंचने आदेश देते हैं महाराज जी कहते हैं की बागेश्वर धाम के दर्शन भजन और अच्छे व्यवहार से ही लोगों को समस्याओ से मुक्ति मिलेगी

पन्ना से है खास लगाओ

महाराज जी को दिव्य शक्ति कब और कैसे प्राप्त हुई यह तो उन्हें भी नहीं पता लेकिन इस तरह की दिव्य शक्ति प्राप्त करने के लिए उन्होंने पन्ना के जंगलों में तपस्या की है और तभी भगवान की कृपा उन पर पड़ी और भी लोगों का कल्याण कर रहे हैं इसी कारण से धीरेंद्र कृष्ण महाराज जी ने कहा कि पन्ना के लोगों से विशेष लगाओ होने के कारण मैं चाहता हूं कि पन्ना में भी बागेश्वर धाम की गतिविधियां संचालित हो पन्ना से पहुंचने वाले भक्तों को सीधे दरबार में शामिल होने को मिले, उन्हें बागेश्वर में हजारों की भीड़ में लाइन पर ना लगना पढ़े और पन्ना में अन्न क्षेत्र, गोवंश की सेवा और गरीब कन्याओं के विवाह जैसी गतिविधियां यहां का शिष्य मंडल संचालित करें तो भगवान की कृपा होगी इस कारण उन्होंने अपने शिष्य मंडलों से 2021 के अंत तक पन्ना में अन्य क्षेत्र शुरू करने का अनुरोध किया

गोसेवा परम धर्म

महाराज धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज ने अपने शिष्यों से कहां की गाय पूजनीय है देवी देवताओं का वास गौमाता में होता है गाय की पूजा ही नहीं सेवा की परम आवश्यकता है इस कारण गौशालाओं में यदि मदद कर सकते हैं तो अच्छी बात है अन्यथा प्रत्येक भक्त अपने घर में एक गाय का अवश्य पालन पोषण करें और उनकी सेवा करें गाय की पूजा से ज्यादा महत्वपूर्ण गाय की सेवा है जिससे घर में देवताओं का वास रहेगा

 आत्मा में ही परमात्मा

महाराज जी ने सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जिसमें नगर के पत्रकार आमंत्रित थे उन्होंने पत्रकारों की जिज्ञासाओं का जवाब तो दिया ही साथ ही कहा ऋषि नारद जी की संस्कृति को बढ़ाने वाले लोग समाज में महत्वपूर्ण है क्योंकि वह अन्याय का सामना ना तो करते ही है जब कभी अन्याय के खिलाफ नहीं लड़ पाते तो किसी ताकतवर व्यक्ति से डलवा देते हैं यानी इस समस्या और अन्याय को लोगों के सामने रखते हैं इसलिए पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है इसी बीच एक सवाल के जवाब में कहा की मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है ईश्वर हृदय में विराजमान है सिर्फ पहचानने की आवश्यकता है इस कारण भगवान को दूर खोजने के बाद अपने हृदय में झांके भारतीय संस्कृति पुरातन सभ्यता और मानव कल्याण के लिए यथाशक्ति काम करें उसी में भगवत प्राप्ति होगी और ईश्वर के दर्शन होंगे
इस तरह 24 घंटे के लिए पन्ना शहर का माहौल भक्ति में हो गया क्योंकि महाराज जी के आने से श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन की और महाराज श्री कथा वचनों का आशीर्वाद प्राप्त किया

 

दीन दुखी पहले वीआईपी संस्कृति समाप्त करने का प्रयास

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर का प्रयास हमेशा से ही वीआईपी कल्चर समाप्त करने का रहा है यही कारण है कि उस के दरबार में वीआईपी हो की लिस्ट नहीं लगती सीधे भक्तों से रूबरू होते हैं वह कई बार बिना पूछे किसी से भी उनकी समस्याएं बता देते हैं किसी अन्य व्यक्ति से बुलाने के लिए कहते हैं तो कभी बहुत गरीब परेशान आदमी सीधे महाराज जी के दरबार पर आता है विशिष्टता की कड़ी को खत्म करने का प्रयास करते हैं क्योंकि उनका मानना है की वीआईपी संस्कृति से कई बार दीन दुखी पीड़ित लोग वंचित रह जाते हैं या पिछड़ जाते हैं इस कारण से यदि भारतीय संस्कृति और सनातन सभ्यता को बचा कर रखना है तो वीआईपी संस्कृति को भी समाप्त करना होगा

बागेश्वर धाम महाराज जी का दरबार पुरुषोत्तमपुर में आज     पूर्व bjp जिला अध्यक्ष के घर रुके पूर्व bjp जिला अध्यक्ष सतानन्द गौतन के घर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है महराज जी उनके घर मे रुके है