ताज़ा खबर
प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुख्य समारोह किया ध्वजारोहण,, सांसद विष्णु दत्त शर्मा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह कलेक्टर उषा परमार और एसपी निवेदिता नायडू ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित टीकमगढ़ में हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, धसान नदी में मशीनों से अवैध उत्खनन का आरोप,, सांसद खेल महोत्सव संपन्न, ट्रॉफी और पुरस्कार पाकर प्रसन्न हुए खिलाड़ी,,, सांसद बीडी शर्मा ने हर पंचायत में खेल मैदान बनाने का प्रयास शुरू किया सांसद खेल महोत्सव के समापन की जोरदार तैयारी,, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला सम्मान,,, सांसद बीडी शर्मा हर खिलाड़ी को कर रहे हैं प्रोत्साहित

रेलवे ने किया पन्ना के किसानों से छल,,, दुखी किसानों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन ,, सांसद को करनी चाहिए पहिल

(more…)

 

सोते हुये भाई को कुल्‍हाडी से मारकर हत्‍या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा एवं जुर्माना

 लाल्ले आदिवासी को सुनाई गई सजा 5000 का जुर्माना भी लगाया

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश  द्वारा चिन्हित,जघन्‍य एवं सनसनीखेज प्रकरण में वीडियो कान्‍फ्रेंसिग से फैसला सुनाते हुये, कुल्‍हाडी से हमला कर हत्‍याकारित करने वाले अभियुक्‍त लाल्‍ले आदिवासी को आजीवन कारावास की सजा एवं 05 हजार रूपये के अर्थदण्‍ड से द‍ंडित किया गया।
प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुये ऋषिकांत द्विवेदी, मी.से.प्रभा./सहा.जि.लो.अभि.अधि. ने बताया कि,थाना-सलेहा में दिनांक 12.06.2020 को फरियादी कोमल आदिवासी पिता-बन्‍धेजा आदिवासी निवासी-बिकौरा द्वारा सूचना दी गई कि,साहब हम तीन भाई है मेरा बडा भाई दयाराम आदिवासी बकरी चराता है दिनांक 11.06.2019 रात्रि 11.00 की बात है मेरा भाई दयाराम अपने दरवाजे से व लाल्‍लेआदिवासी अपने दरवाजे पर थे जो कि,एक दूसरे से गाली-गलौच कर रहे थे तब मैने भाई दयाराम को पकडकर समझाकर चौगान में चारपाई में लिटा दिया और समझाया कि,रात्रि काफी हो गई सो जाओं और मैं वापिस घर आकर सो गया सुबह के समय भतीज बहू द्वारा मुझे आकर बताया कि,देखों भईया को क्‍या हो गया खटिया के नीचे खून पडा है तब मैंने बहू के साथ चौगान में जाकर देखा तो भाई दयाराम खटिया पर शांत लेटा था उसके सामने गर्दन व सीना में गहरे घाव थे जिससे खून निकल रहा था जिसे देख मैं चिल्‍लाया तो गाव के कुछ लोग आ गये। तब भाई जुगराज ने 100 नंबर पर फोन लगाकर सूचना दी। थाना-सलेहा में अपराध क्र. 154/2019 पर अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम विवेचना आरंभ की गई।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये, उक्‍त प्रकरण शासन द्वारा चिन्हित,जघन्‍य एवं सनसनीखेज प्रकरण के रूप में चिन्हित किया गया।
प्रकरण का विचारण न्‍यायालय  जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश पन्‍ना के न्‍यायालय में हुआ।शासन की ओर से प्रकरण की पैरवी  दिनेश खरे,प्रभारी जिला लोक अभियोजन अधिकारी,पन्‍ना द्वारा करते हुये न्‍यायालय के समक्ष आरोपी के विरूद्ध अपराध संदेह से परे प्रमाणित किया गया तथा आरोपी के किए गए कृत्‍य को गंभीरतम अपराध मानते हुये अधिकतम दंड से दंडित किये जाने का निवेदन किया गया। जिसपर माननीय न्‍यायालय द्वारा अभिलेख पर आई साक्ष्‍यों,अभियोजन के तर्को तथा न्‍यायिक-दृष्‍टांतो से सहमत होते हुए अभियुक्‍त लाल्‍ले आदिवासी पिता हरभजन आदिवासी,निवासी-ग्राम बिकौरा,थाना-सलेहा,जिला-पन्‍ना,को धारा 302 भा.द.वि. में दोषी मानते हुये आजीवन कारावास और 05 हजार रूपये अर्थदण्‍ड से दंडित किया गया।

 

 

 मामले का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी तथा पीछे टीशर्ट पहने खड़ा आरोपी।

 

 

शिव कुमार त्रिपाठी,पन्ना  पन्ना जिले में 20 वर्षीय युवती की जघन्य हत्या  और नग्न्न्न अवस्था  लाश फेंक देेने की में के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्या के मामले में कातिल कोई और नहीं युवती का ही मंगेतर 21 वर्षीय राजकुमार पटेल पिता रामकांत पटेल निवासी ग्राम इटहा मोहंद्रा, जिला पन्ना निकला है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

 उल्लेखनीय है कि ग्राम मड़ैयन निवासी 20 वर्षीय युवती का शव जंगल में शुक्रवार 2 अक्टूबर को सुबह गुंदलहा नाले में अर्धनग्न अवस्था में मिला था। युवती का इस हाल में शव मिलने से जिले में सनसनी फैल गई थी तथा तरह-तरह के कयास और अनुमान लगाये जाने लगे थे। लेकिन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पन्ना पुलिस ने पूरी तत्परता के साथ पड़ताल करते हुए 24 घंटे के भीतर ही कातिल को खोज निकाला। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुये अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । उक्त पुलिस टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा दिये गये निर्देशो का पालन करते हुये मृतिका के शव का पी.एम. डॉक्टर पैनल द्वारा कराया गया। थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना द्वारा मृतिका के गाँव पहुँचकर गाँव के लोगो के कथन लिये गये एवं मृतिका के मोबाइल नम्बर की जानकारी ली गई। मृतिका द्वारा उपयोग किये जा रहे मोबाइल की जानकारी साइबर इंटेलिजेंस से प्राप्त हुई। जिसमें मृतिका द्वारा अंतिम बार राजकुमार पटेल निवासी ग्राम इटहा मोहंद्रा से बात होना पाया गया। इंटेलिजेंस जानकारी के आधार पर संदिग्ध राजकुमार पटेल की खोजबीन करने पर वह घर में नहीं मिला। यह युवक मोटरसाइकिल से कहीं बाहर भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस की चौतरफा नाकेबंदी और सक्रियता के चलते वह भागने में सफल नहीं हुआ। वह भाग पाता उससे पहले ही पुलिस को मुखबिर से युवक के बारे में सूचना मिल गई, फलस्वरूप पुलिस ने  घेराबंदी कर उसे बायपास रोड पन्ना में दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि लॉकडाउन के पूर्व उसकी शादी मृतिका के साथ हुई थी। मैं जब उसे फोन करता तो कई बार वह मेरा फोन नहीं उठाती थी, जिससे मुझे उस पर शंका होने लगी। घटना दिनांक 27 सितंबर को आरोपी ने फोन करके युवती को नाले के पास बुलाया, जहां दोनों के बीच वाद विवाद हुआ। फल स्वरुप उसी के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और लाश नाले में फेंक दिया। उसके बाद मै वापस अपने घर इटहा आ गया । पुलिस द्वारा आरोपी के बताये अनुसार आरोपी के आने जाने वाले रास्तो के सी.सी.टी.व्ही. फुटेज को चेक किया गया जिसमे उक्त आरोपी घटना दिनांक को अपनी मोटर साइकिल से घटनास्थल की तरफ जाते हुये दिखा है।  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतिका की पीएम रिपोर्ट में अभी बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी का सीमेन स्लाइड प्रजर्व कराया जाकर जाँच हेतु फारेंसिक लैब भेजा जा रहा है। जिसके अनुसार जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर बलात्कार के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट होगी। उसी के अनुसार अग्रिम विवेचना कार्यवाही की जावेगी । मेमोरेण्डम कथन अनुसार आरोपी द्वारा घटना कारित करने के बाद मृतिका का मोबाइल एवं घटना कारित करते समय आरोपी द्वारा पहने गये अपने कपडे कहीं छिपा देना बताया है  जिसे पुलिस रिमाण्ड में लिया जाकर जप्त किया जावेगा।   

मामले के खुलासे में इनका रहा सराहनीय योगदान

हत्या के इस संगीन और सनसनीखेज मामले के खुलासे में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अलावा इनका सराहनीय योगदान रहा। सफलता दिलाने वाली टीम में थाना प्रभारी कोतवाली अरूण सोनी, उनि जे. एम. सिहं, उनि राहुल यादव, उनि व्हीके अहिरवार, उनि जया सोनी, प्रआर. रामकृष्ण पाण्डे , शिवेन्द्र सिहं , प्रेमलाल पाण्डेय , सायबर सेल से नीरज रैकवार, आशीष अवस्थी , धर्मेन्द्र सिंह राजावत  एवं पुलिस टीम से आर. राजेश सिहं ,बीरेन्द्र कुमार, रामपाल बागरी, राजीव मिश्रा, मोहन सिंह, दीपप्रकाश , प्रदीप पाण्डेय, रविकरन , केशव , सुनील, रोहित , मुन्ना , रवि खरे  शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त पुलिस टीम को नगद पुरूस्कार से  पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है ।

 

 

खेल का ग्राउंड बना झाड़ियों का मैदान

आवारा गधा घोड़ों और जानवरों का अड्डा बना नजरबाग स्टेडियम

(more…)

वनराज का सिर काटने वाले आरोपियों का हुआ खुलासा

 

 

 सिर कटे बाघ का शव और कार्यवाही में लगे तत्कालीन फील्ड डायरेक्टर k.s. भदौरिया


पन्ना टाइगर रिजर्व में टाइगर का सिर काटे जाने के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स के दल ने तीन लोगों को पकड़ा था, जिनसे पूछताछ किये जाने पर उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। देश और प्रदेश के वन्यजीव प्रेमियों को हैरानी में डालने वाले इस सनसनीखेज मामले में लिप्त आरोपियों का उप वन संरक्षक (वन्य प्राणी) प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय भोपाल द्वारा बकायदा प्रेस नोट जारी कर गुरुवार 1 अक्टूबर को खुलासा भी कर दिया गया है। आरोपी ग्राम पलकोहा, थाना बमीठा जिला छतरपुर के निवासी बताये गये हैं। इन आरोपियों में एक कथित झोलाछाप डॉक्टर भी शामिल है।

 उल्लेखनीय है कि विगत 10 अगस्त 2020 को एक वयस्क नर बाघ का सिर कटा शव केन नदी में तैरता हुआ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा होने पर कि बाघ का न सिर्फ सिर काटा गया है अपितु धारदार हथियार से उसके संवेदनशील अंगों को भी निकाला गया है, तो पन्ना से लेकर भोपाल तक हड़कंप मच गया। आनन-फानन 3 सितंबर को जांच दल गठित कर इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। निर्देश मिलते ही एसटीएफ की टीम सक्रिय हो गई और एक माह के भीतर ही बाघ का सिर काटने वाले आरोपियों को दबोच लिया। स्पेशल टास्क फोर्स के इस दल की कामयाबी व उत्कृष्ट कार्य की प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) आलोक कुमार ने सराहना करते हुए इस पूरी टीम को सम्मानित किए जाने की घोषणा की है।

भोपाल से आज जारी हुए प्रेस नोट में बताया गया है कि स्पेशल टास्क फोर्स वन्य प्राणी के द्वारा पीटीआर द्वारा दर्ज अपराधिक प्रकरण क्रमांक 561/22 दिनांक 9-8-20 की जांच हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करते हुए मुखबिर तंत्र विकसित कर 30 सितंबर 20 को ग्राम पलकोहा थाना बमीठा जिला छतरपुर से तीन व्यक्तियों को अपनी अभिरक्षा में लिया गया। पकड़े गये आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि बाघ के अंगों को काटने के बाद पकड़े जाने के डर से केन नदी में फेंक दिया था। उक्त आरोपियों के द्वारा बाघ के अंगों को काटकर जहां गड़ा दिया गया था, उक्त स्थल से भी एसटीएफ के द्वारा कुछ अवशेष जप्त किया गया है, जिन्हें फॉरेंसिक जांच हेतु भेजा जायेगा। प्रकरण में पकड़े गये आरोपियों ने अपना नाम घनश्याम पिता रामस्वरूप कुशवाहा उर्फ डॉक्टर, अच्छे लाल पिता भूरा एवं नत्थू निवासी ग्राम पलकोहा, थाना बमीठा, जिला छतरपुर बताया है। इन तीनों आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को सौंपा गया है। मामले में अग्रिम कार्यवाही अब पन्ना टाइगर रिजर्व द्वारा की जायेगी।

 विवादों में रहा टाइगर रिजर्व

लॉकडाउन के दौरान टाइगर रिजर्व में पर्यटन पूरी तरह से बंद था ऐसे में शिकारियों ने रिजर्व को अपना अड्डा बना लिया और लगातार बाघ को निशाना बना रहे थे ऐसी में सक्रिय शिकारियों ने कई बाघों को क्षति पहुंचाई है जिसकी किरकिरी पूरे देश में हो रही थी ऐसे में इस मामले का खुलासा करना टाइगर रिजर्व प्रबंधन को बड़ी चुनौती थी इसी का परिणाम है कि रिटायरमेंट के कुछ माह पूर्व ही तत्कालीन फील्ड डायरेक्टर केस भदौरिया को इसकी कीमत अपनी कुर्सी गांवा कर चुकानी पड़ी और सरकार ने इसी विवाद के चलते उन्हें यहां से हटाकर स्थानांतरण भोपाल कर दिया है अब इस खुलासे के बाद वन्यजीव प्रेमियों ने राहत की सांस ली है और पकड़े जाने के बाद जो इलाके में पोचिंग  चल रही है उस पर भी अंकुश लगने की उम्मीद है

  1. पर्यटकों के भ्रमण को खुला पन्ना टाईगर रिजर्व

पर्यटकों के भ्रमण हेतु आज खोले गये मंडला प्रवेश द्वार का नजारा।

 

  1. (शिवकुमार त्रिपाठी),  कोरोना  के कारण लंबे समय से बंद पन्ना टाइगर रिजर्व टूरिस्टो के लिए  सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खोल दिया गया  बाघों के  दीदार  के लिए  मशहूर बुंदेलखंड  का खूबसूरत  टाइगर रिजर्व  में  पहले दिन ही देशी और विदेशी सैलानी पहुंची  कोरौना गाइडलाइन लिए के साथ  टाईगर रिजर्व के दोनों प्रवेश द्वारों मड़ला एवं हिनौता में फिर से चहल पहल शुरू हो गई है। पहले दिन आज टाईगर रिजर्व के मड़ला प्रवेश द्वार पर पार्क भ्रमण हेतु  आने वाले पर्यटकों का प्रातः 6 बजे  पन्ना टाइगर रिजर्व के पंजीकृत गाइड, क्षेत्र संचालक एवं अन्य स्टाफ तथा टूर आपरेटरों के द्वारा स्वागत किया गया। आज प्रातः मड़ला गेट से 10 पर्यटक वाहनों ने प्रवेश किया है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुये पार्क प्रबंधन द्वारा सभी जरुरी तैयारियां कर ली गई थीं। पार्क भ्रमण हेतु जाने वाले पर्यटकों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने को कहा गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक नवागत क्षेत्र संचालक पन्ना टाईगर रिजर्व उत्तम कुमार शर्मा ने आज सुबह फीता काटकर विधिवत पर्यटक वाहनों को मंडला गेट से प्रवेश करने की इजाजत दी। बेहद खुशनुमा माहौल में आज सुबह मड़ला गेट से 10 पर्यटक वाहनों ने प्रवेश किया, जिनमें सभी भारतीय पर्यटक सवार थे। गौरतलब है कि पन्ना टाईगर रिजर्व का जंगल मौजूदा समय बाघों से गुलजार है। यहाँ के वन क्षेत्र में 27 वयस्क तथा 27 अर्धवयस्क बाघों सहित 9 शावक विचरण कर रहे हैं। जिससे पन्ना पार्क के प्रति देशी व विदेशी पर्यटकों का आकर्षण बढ़ा है। इस मौसम में टाईगर रिजर्व की हरी-भरी वादियां और गहरे सेहा भी पर्यटकों को लुभा रहे हैं। बाघों का कुनवा बढने से बाघ दर्शन की संभावनायें भी पहले के मुकाबले बढ़ी हैं, जिससे पर्यटक पन्ना टाईगर रिजर्व के भ्रमण को प्राथमिकता देने लगे हैं। कोर क्षेत्र के अलावा पन्ना टाईगर रिजर्व के बफर क्षेत्र अकोला एवं झिन्ना को पर्यटन हेतु विकसित किया गया है।

31 मरीज मिले ,,तेजी से बढ़ रही है संख्या

Cmho एलके तिवारी भी छुट्टी में

डॉ एस के त्रिपाठी को  पन्ना  लाने की प्रयास विफल

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम ने उठाया  डॉक्टर की कमी का मुद्दा

अस्पताल में नहीं मिलते डॉक्टर कहा कराएं इलाज

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना जिले में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार अब दिनों दिन बढ़ रही है। शनिवार को आज जिले में 31 कोरोना पॉजिटिव मरीज मरीज मिले हैं, जो एक ही दिन में मिलने वाले पॉजिटिव मरीजों की बड़ी संख्या है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पन्ना द्वारा आज जारी की गई हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि शनिवार 26 सितम्बर को जिले में 31 नये कोरोना पॉजिटिव प्रकरण पाये गये हैं। जिसके अन्तर्गत पन्ना शहर में 13 प्रकरण, अजयगढ़ में 2, देवेंद्रनगर में 1, अमानगंज में 1, पवई में 12 तथा शाहनगर में 2 पॉजिटिव प्रकरण पाये गये हैं। इस तरह से अब जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की पुष्ट संख्या छः सौ के पार 639 हो गई है। दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक जिले में 498 मरीज संक्रमित होने के उपरांत स्वस्थ हो चुके हैं, फलस्वरूप कोरोना के एक्टिव पुष्ट प्रकरणों की संख्या वर्त्तमान में 138 है। जिनका जिले के विभिन्न कोविड संस्थानों में चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है

  वही पन्ना जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी तेजी से फैल रही है क्योंकि अब इलाज करने के लिए भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो पाते डॉक्टर प्रदीप द्विवेदी लंबी छुट्टी पर चले गए हैं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एनके तिवारी पहले से ही छुट्टी में चल रहे हैं दो डॉक्टर करुणा से पीड़ित है ऐसे में जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी खल रही है और मरीज दर-दर भटक रहे हैं जिले में प्राइवेट अस्पताल ना होने के कारण और भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं इस कारण लापरवाही आओ खतरनाक हो सकती है यदि लापरवाही की तो करो ना किसी को नहीं छोड़ेगा इसलिए कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का अवश्य पालन करें मास्क लगाए अनावश्यक घरों से ना निकले और जितना संभव हो अपने सभी काम घर पर रहकर ही करें        

डॉक्टरों की कमी पूर्ण किया जाना जरूरी है सतानंद

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम ने जिला चिकित्सालय में डॉक्टर की कमी का मुद्दा उठाया और कहा कि लोगों को इलाज  नहीं मिल पा रहा है और बड़ी संख्या में मरीज परेशान होकर इधर-उधर भटक रहे हो ऐसे में डॉक्टरों की कमी को पूर्ण किया जाना अति आवश्यक है और प्रबंधन को ध्यान देना चाहिए कि डॉक्टरों को भी परेशानी न हो और मरीजों को भी आसानी से इलाज सुलभ हो सके भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ एस के त्रिपाठी को पन्ना लाने के प्रयास तत्परता से किए जाने चाहिए जिससे मेडिसिन का एक और डॉक्टर मिल सके

कोरोना के चलते कलेक्टर से अब सीधे नहीं मिल सकेंगे लोग 

जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुये अब आम जन कलेक्टर से सीधे नहीं मिल सकेंगे। कलेक्टर कार्यालय में विभिन्न कार्यो के लिए आने वाले लोगों को जिन्हें सीधे कलेक्टर संजय कुमार मिश्र से बातचीत करनी हो या कोई समस्या सुनानी हो तो अब कलेक्टर कक्ष में जाकर मिलने के बजाय कलेक्टर कार्यालय में आम आदमी से बातचीत करने के लिए वीडियो कान्फ्रेंसिंग की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के तहत कोई भी व्यक्ति कलेक्टर से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर सकेगा। यह व्यवस्था कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए की गयी है। 

कोविड केयर सेंटर पुराना पन्ना में देखी व्यवस्थायें 

कलेक्टर संजय कुमार मिश्र द्वारा शासकीय मॉडल स्कूल पन्ना में स्थापित कोविड केयर सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां पर कोविड पॉजिटिव मरीजों के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां भर्ती कोविड पॉजिटिव व्यक्ति से चर्चा कर उसको उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उसके स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा करते हुए पूछा की दवाएं, भोजन एवं अन्य सुविधाए उपलब्ध हो रही हैं की नहीं। संबंधित द्वारा बताया गया कि सेंटर में दवा, भोजन एवं अन्य सुविधाएं यहां तैनात कर्मचारियों द्वारा समय समय पर उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर श्री मिश्र ने कोविड केयर सेंटर में ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों से चर्चा कर वहां की व्यवस्थाओं एवं मरीजों के संबंध में जानकारी ली। 

कलेक्टर  संजय कुमार मिश्र ने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। व्यक्ति स्वयं के स्वास्थ्य की रक्षा करने के साथ अन्य लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा तभी कर सकता है जब वह कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए जारी दिशानिर्देशों का कडाई से पालन करेगा। उन्होंने कहा कि व्यवसायी, निजी संस्थान, शासकीय कार्यालयों में कार्यरत व्यक्ति मास्क नहीं तो बात नहीं के सिद्धांत को अपनायें। सभी लोग आपस में 06 फिट की दूरी रखने के साथ चेहरे पर मास्क लगायें। हांथों को सेनेटाइज करें अथवा बार बार साबुन से हांथों को धोते रहें। कही भी भीड के रूप में एकत्र न हों। इसी प्रकार आयोजित होने वाले निजी एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में निर्धारित संख्या से अधिक लोग शामिल न हों। ऐसा करने से स्वयं के साथ अन्य लोगों के जीवन की रक्षा की जा सकती है। इस सब के लिए आमजन की सहभागिता आवश्यक है। शासन द्वारा अपने स्तर पर आम आदमी की सुरक्षा के लिए प्रभावी प्रयास कियेजा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मास्क न लगाने वाले व्यक्तियों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 100 रूपये की वसूली की जायेगी। इसके अलावा कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों का पालन न करने पर अर्थदण्ड के साथ अन्य नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

रेलवे लाइन के लिए अधिग्रहित की जमीन के पीड़ितों के फार्म नहीं जमा कर रहा था रेलवे

11नाबम्बर2019 से लगा दिया था फार्म जमा करने पर प्रतिबंध

सांसद ने रेलवे मंत्री और संसद में उठाया था मुद्दा

50 से अधिक लोगों ने जमा किए फार्म

(शिवकुमार त्रिपाठी ) खजुराहो के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा  एवं मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह  ने पन्ना में रेल लाइन शुरू करने का वादा किया है उसके लिए प्रयास कर रहे हैं और रेलवे लाइन में पढ़ने वाली जमीन का अधिग्रहण भी हो गया पर देवेंद्रनगर से पन्ना की ओर जिन लोगों की भूमि का अधिग्रहण हुआ है उस में देरी के कारण और एसपीएम पन्ना द्वारा भू अधिग्रहण प्रमाण पत्र जारी न करने से पीड़ित फार्म जमा नहीं कर पा रहे थे जिन लोगों के आवेदन पत्र कंप्लीट हो गए वे जब भोपाल डीआरएम फॉर्म जमा करने पहुंचे तो वहां आवेदन फार्म लेने से मना कर दिया गया था इस मामले की जब जानकारी खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा को लगी तब उन्होंने इस पर संज्ञान लिया और रेलवे प्रबंधन को पत्र लिखा साथ ही रेलवे मंत्री से भी बात की जो पीड़ित है जिनकी जमीन का अधिग्रहण हो गया है उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की  व्यवस्था का पालन किया जाए और जो लोग आवेदन लेकर दर-दर भटक रहे हैं उनके फार्म अवश्य जमा कराकर वैधानिक कार्यवाही की जाए सांसद के इस प्रयास के बाद भोपाल के डीआरएम ऑफिस में आवेदन फार्म जमा होना शुरू हो गया है पन्ना से पहुंचे लोगों के कल 20 से अधिक फार्म जमा किए गए जिसकी सूचना मिलते ही आज बड़ी संख्या में पन्ना के लोग भोपाल फार्म जमा करने पहुंचे हैं जिसके लगातार आवेदन फॉर्म जमा किए जा रहे हैं अब तक 50 से अधिक लोगों के फार्म जमा हो चुके हैं

 28  सितंबर तक होंगे फार्म जमा

जो जानकारी प्राप्त हुई है 28 सितंबर तक लोग फार्म जमा कर सकते हैं  रेलवे बोर्ड ने आवेदन फार्म लेने से मना कर दिया था जिसकी जमीन अधिग्रहण में चली गई और मुआवजा मिल गया वह नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं इन्होंने क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह से भी मदद की गुहार लगाई थी उन्होंने व्यक्तिगत रूप से प्रयास किए सांसद और मंत्री के प्रयास के बाद पन्ना के लोगों को उम्मीद जगी है कि अब रेलवे में नौकरी मिलेगी और जो पन्ना के साथ पक्षपात किया जा रहा था वह नहीं होगा

 पन्ना जिले के इतिहास में सबसे बड़ी पंजीयन शुल्क मिली

पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने जेके सीमेंट से किया खनिज अनुबंध

(शिवकुमार त्रिपाठी) खनिज संसाधन विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जे के सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के पक्ष में आज जिले के अमानगंज तहसील के ग्राम ककरा,  देवरा , कमथाना ,जुड़ी , स्पतिया देवरा पुरोहित की कुल 1594 हेक्टेयर भूमि का लाइमस्टोन के खनन हेतु 50 वर्ष की अवधि के लिए लीज डीड का निष्पादन किया गया

लीज डीड की रजिस्ट्रीकरण मैं आज राज्य शासन को की ओर से संजय कुमार मिश्र कलेक्टर पन्ना मध्य प्रदेश तथा जे के सेंटर लिमिटेड के प्रतिनिधि के द्वारा उप पंजीयक कार्यालय पन्ना में  ई पंजीयन के माध्यम से कराया गया जिसमें रजिस्ट्रीकरण का कुल 21 करोड़ 40 लाख 57 हजार ₹39 तथा पंजीयन शुल्क के रूप में ₹146420706 कुल 36 करोड़ 6 लाख 77 हजार 447 रुपए का राजस्व स्टांप शुल्क के रूप में प्राप्त हुआ उक्त स्टांप ड्यूटी का भुगतान रजिस्ट्रार पन्ना रामेश्वर प्रसाद अहिरवार द्वारा ऑनलाइन मोड से कराया गया

खास बात यह रही कि इस पंजीयन की सर्विस प्रोवाइड  द्वारा जो 1.5% कमीशन प्राप्त होती है वह सर्विस प्रोवाइडर लोकेश शर्मा उर्फ लकी ने शासन के पक्ष में छोड़ दी यानी 3216855 रुपए  सर्विस प्रोवाइडर को प्राप्त होना था वह सीधे मध्यप्रदेश शासन की खजाने में जमा करा दी गई यानी आज 1 दिन में पन्ना रजिस्ट्रार कार्यालय को अब तक की सबसे बड़ी स्टांप ड्यूटी प्राप्त हुई है

अब अमानगंज क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री खुलना निश्चित हो गया है सीमेंट फैक्ट्री खुलने से क्षेत्र का विकास होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा वही सरकार को 36 करोड़ से अधिक का राजस्व भी आज प्राप्त हो गया

 अनलॉक के बाद  तेजी से बढ़ रहे मरीज

मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा,,हालत गंभीर

कोरोना से बचने मास्क लगाएं सोशल डिस्टेंसिंग अपनाए

 कई की हालत गंभीर

मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है

576 लोग पॉजिटिव मिले तीन की हुई मौत

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना जिले में अनलॉक होने के साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है अब हर रोज 2 दर्जन से अधिक मरीज आ रहे हैं आज जो स्वास्थ्य विभाग से जानकारी प्राप्त हुई है उसमें पन्ना शहर के 11 मरीजों के साथ जिले में 24 कोरोना  मरीज पाए गए हैं जिसमें कई की हालत गंभीर है जिन्हें जिला चिकित्सालय मैं उपचार के लिए भर्ती कराया गया है लगातार बढ़ रहे करोना कि मरीजों के साथ ही लोगों ने भी लापरवाही या बहुत तेजी से शुरू कर दी है शहर को देखें तो न तो लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं ना ही मास्क लगा रहे हैं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अब शक्ति करना कम कर दिया है इस कारण मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं जिले में अब तक 576 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसमें 398 लोग स्वस्थ भी हुए हैं जिले में पौष्टिक पाए गए 3 लोगों की मृत्यु हुई है

(more…)