पन्ना में कोरोना विस्फोट 24 घंटे में 20 नए संक्रमित मरीज मिले मचा हड़कंप
पन्ना शहर में 4 नए संक्रमित मरीज मिले, एक ही परिवार की तीन सदस्य
पवई ब्लॉक में मिले चार कोरोना पॉजिटिव मरीज
( शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना में करो ना कि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और शहर में प्रतिदिन मरीज मिल रहे हैं जब करो ना नहीं था तब लोग सुरक्षित चल रहे थे पर अनलॉक शुरू होते ही लोग कुरौना को भूल गए और खूब लापरवाही या हो रही है ऐसे में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है 24 घंटे के बीच पन्ना जिले में 20 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जो गंभीर चिंता का विषय है मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं वही आम लोग लगातार लापरवाह हो रहे हैं जहां देखो बगैर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हो रहा है मरीजों की संख्या बढ़ती देख पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने अपील की है की लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और महामारी से बचने में प्रशासन का सहयोग करें अगर किसी में भी कोई लक्षण पाए जाते हैं तो तत्काल अस्पताल में जांच कराएं
जिले में संक्रमितों की संख्या 350 हुई
पन्ना में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है ऐसे में जिले की लोगों को स्वयं प्रिकॉशन लेना चाहिए क्योंकि अब जिले में शंकर मतों की संख्या 350 से अधिक हो गई है और पन्ना शहर में हर रोज मरीज मिल रहे हैं हेल्थ बुलेटिन में दी गई जानकारी के अनुसार जिले में अधिकृत रूप से एक व्यक्ति की मौत हुई है और कुल 16106 लोगों की जांच के सैंपल कराए गए हैं आज 52 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें 32 नेगेटिव पाए गए हैं हेल्थ बुलेटिन जारी होने तक 19 पॉजिटिव की रिपोर्ट आ चुकी थी जबकि एक सिमरिया में पॉजिटिव बताया जा रहा है
पवई ब्लॉक में शुक्रवार को चार कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए है इनमे से दो मरीज पवई नगर के वार्ड क्रमांक 08 के है तथा एक मरीज कृष्णगढ एवं एक मरीज सिमरिया का है। बीएमओ डॉ. ओमहरि शर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया की पवई सीएचसी के अन्तर्गत चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है इनमे से एक वृद्ध तथा एक डाइबिटीज का मरीज है इनको आइसोलेट कर पन्ना भेजा गया है।
———————
- *गुनौर मंडल अध्यक्ष ने सांसद वी डी शर्मा को सौंपे मांगपत्र*
*इसके पूर्व में भी गुनौर के विकास के लिए कालेज, स्टेडियम, गुनौर को नगर पंचायत, बायपास जैसी बहुप्रतीक्षित मांगें हो चुकीं हैं पूरी*
गुनौर-विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष,खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा का पन्ना प्रवास रहा इस दरमियान भारतीय जनता पार्टी गुनौर के मंडल अध्यक्ष मलखान सिंह बैस के द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निदान हेतु मांगपत्र सौंपे गए।
मांगपत्रों के माध्यम से गुनौर में स्वीकृत सिविल कोर्ट के भवन निर्माण हेतु बजट उपलब्ध कराने, गुनौर में रेस्ट हाउस की स्थापना करवाने, पेयजल संकट के समाधान हेतु गुन्नू सागर तालाब के गहरीकरण एवं चौबाहे (बिलघाड़ी) में नवीन बांध निर्माण सहित गुनौर मंडल के उन सभी 12 गांवों सनौरा, गुंदौरा,लखनपुर,राजापुर,टेढ़ा, मड़ैयन,हीरापुर,खलपुरा, अंतरविदिया,हनुमतपुरा, पलका कला , ग्राम पंचायत इटवां कला अंतर्गत लुधगवां को पक्की सड़क से जोड़ने हेतु प्रधानमंत्री सड़क या मुख्यमंत्री सड़क से जोड़ने हेतु भाजपा कार्यालय पन्ना में मंडल अध्यक्षों की बैठक के समय मांग पत्र सौंपा और सांसद वी डी शर्मा से गुनौर की बर्षों से लंबित इन कार्यों को शीघ्र ही स्वीकृति दिलाये जाने हेतु आग्रह किया मंडल अध्यक्ष मलखान सिंह के मांगपत्र और आग्रह को सांसद वी डी शर्मा द्वारा गंभीरता से बिचार कर स्वीकृति दिलाये जाने हेतु आश्वासन दिया।
जलने से पूर्व ही पुलिस ने छीना केन्द्रीय मंत्री गडक़री का पुतला
पवई-अमानगंज मार्ग को लेकर ग्राम मुराछ में कांग्रेसी कर रहे थे प्रदर्शन
(शिवकुमार त्रिपाठी )
पन्ना से कटनी मार्ग में अमानगंज से लेकर पवई तक बनाई जा रही नेशनल हाईवे सडक़ के निर्माण में हो रहे विलम्ब व भ्रष्टाचार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मध्यप्रदेश के कांग्रेस पार्टी के महामंत्री वीरेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में ग्राम मुराछ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित उग्र प्रदर्शन किया गया और जैसे ही कांग्रेसियों ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडक़री का पुतला दहन करने का प्रयास किया तो मौके पर भारी संख्या मे मौजूद पुलिस बल ने जलने के पूर्व ही कांग्रेसियों से पुतला छीन लिया। इस अवसर पर प्रदेश कमेटी सचिव वीरेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि शाहनगर, पवई, अमानगंज के मार्ग के निर्माण का कार्य विगत दो तीन साल से चल रहा है लेकिन इस कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग होने से मार्ग एक बार बन कर उखड़ गया और दोबारा कार्य बंद पड़ा है जिससे पूरे क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। यदि शीघ्र गुणवत्तायुक्त कार्य प्रारंभ नही हुआ तो केन्द्रीय सडक़ परिवहन मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा एवं निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच उच्च स्तरीय जांच की पहल की जायेगी। प्रदर्शन के दौरान अजय श्रीवास्तव, माखन पटेल, महेश बढौलिया, नरेन्द्र तिवारी, दिनेश जैन, बृजपाल बागरी, विजय पटेल, महमूद खान, सुधीर दीक्षित, भूपत शाह, महेन्द्र रजक, प्रभाशंकर गर्ग, राहुल शर्मा, शरण लोधी, रामसेवक सिंगरौल, ऊषा देवी, पुष्पेन्द्र बुंदेला सहित काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।
- कांग्रेस में था और रहूंगा,,, मैं कभी भाजपा में नहीं जाऊंगा — विधायक शिवदयाल बागरी (more…)
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आए पन्ना
जिला विकास एवं मूल्यांकन समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण और गुणवत्ता पर दिखाई नाराजगी दिसंबर तक काम पूरा हो या करें टरनेट
(शिवकुमार त्रिपाठी) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा पहली बार पन्ना आए और उनका शाहनगर से पन्ना तक जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का सुबह से ही व्यस्त कार्यक्रम था जिला पंचायत में आयोजित दिशा की बैठक में विष्णु दत्त शर्मा ने जिले के निर्माण कार्यों की समीक्षा की और सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर किसी भी कीमत में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी उन्होंने कहा कि मैं शाहनगर से पन्ना तक आया हूं बहुत धीमी गति से घटिया स्तर की सामग्री से निर्माण कार्य किया जा रहा है इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसी तरह पन्ना से लेकर देवेंद्रनगर के बीच बन रही सकरी रोड के निर्माण पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह किसकी भी लापरवाही हो पूरा निर्माण और चौड़ी सड़क हर हालत में बननी चाहिए जो भी समस्याएं हैं उसका निराकरण मैं करूंगा प्रेस कॉन्फ्रेंस में विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 39 के निर्माण के संबंध में राष्ट्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी से बात हुई है उन्होंने पूरे रोड निर्माण का भरोसा दिलाया है फॉरेस्ट की कुछ एनओसी की दिक्कत है मुख्यमंत्री और मैं स्वयं पहल कर यह एनओसी दिलाएंगे और पूरा निर्माण कार्य कराएंगे
कांग्रेस पर बरसे, विधानसभा चुनाव की सभी सीटें जीतेंगे – VD
(more…)
-गैंगरीन बीमारी से पीड़ित व्यक्ति ने मदद की लगाई गुहार
-कहाँ मौत दे दो या करवा दो इलाज
–गरीबी के चलते नही करवा पा रहा अपना इलाज
– पन्ना कलेक्टर ने तत्काल लिया संज्ञान
–आर्थिक मदद कर उपचार के लिए भेजा एम्स
(शिवकुमार त्रिपाठी)
लंबे समय से गैंगरीन नामक बीमारी से पीड़ित व्यक्ति ने प्रशासन से इक्षा मृत्यु की मांग इसलिए कर दी क्योंकि वह एक तो अपनी गरीबी के बजह से अपना इलाज नही करवा पा रहा था औऱ दूसरा जब वह प्रशासन से मदद मांग मांग कर थक गया तो उसने अब प्रशासन से सीधे इक्षामृत्यु की मांग करने लगा जब यह बात पन्ना के संवेदनशील कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा तक बात पहुंची तो उन्होंने तत्काल इलाज के लिए हां कर इलाज की व्यवस्था कराई जिसका इलाज भोपाल के एम्स में होगा पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने पीड़ित शहजाद और उनके परिवार को आर्थिक मदद का भरोसा भी दिलाया है
,,, मामला जैसे ही पन्ना कलेक्टर के संज्ञान में आया वैसे ही पन्ना कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित व्यक्ति को तुरंत इलाज की व्यवस्था करवाने हेतु प्रशासनिक कर्मचारियों को आदेश दिया और खुद पीड़ित को आर्थिक मदद पहुँचाई 
पन्ना जिले के देवेंद्रनगर में अपनी गरीबी व प्रशासन की लापरवाही से तंग आकर एक गैंगरीन बीमारी से पीड़ित व्यक्ति ने प्रशासन से इक्षामृत्यु की मांग कर दी. जानकारी के मुताबिक देवेंद्रनगर के वार्ड क्र.05 में एक व्यक्ति गैंगरीन नामक बीमारी से लंबे समय से पीड़ित था इस व्यक्ति की पारिवारिक स्तिथि बेहद गरीबी होने के कारण वह इलाज करवाने में सक्षम नही था थोड़ा बहुत कर्ज लेकर उसने अपना इलाज करवाया साथ ही वह बार बार काफी समय से प्रशासन से इलाज के लिए मदद की गुहार लगा रहा था लेकिन सिस्टम की लाचारी ने उसकी तरफ ध्यान नही दिया सिर्फ अस्वाशन मात्र से उसे संतुष्ट कर बापिस भेज दिया जाता था…
कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि जब मेरे यह संज्ञान में आया और शासन की मंशा के अनुसार हर गरीब को मुफ्त इलाज का हक है मैंने तत्परता से कार्यवाही कर समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं पीड़ित शहजाद का एम्स में इलाज होगा भोपाल के डॉक्टरों से बात हो चुकी है मुझे उम्मीद है कि शीघ्र ही शहजाद पूरी तरह से स्वस्थ होकर वापस पन्ना आएगा क्योंकि यह गरीब परिवार है इसलिए आर्थिक मदद दे रहे हैं
*खजुराहो सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश भाजपा विष्णु दत्त शर्मा के प्रयासों से केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने खजुराहो- प्रयागराज व्हाया अजयगढ़ को राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल करने एवं nh39 को चौड़ा करने का दिया आश्वासन*

(शिवकुमार त्रिपाठी पन्ना ) खजुराहो सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश भा ज पा विष्णु दत्त शर्मा द्वारा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को दिनांक 17 जुलाई 2019 को पत्र लिखकर खजुराहो से व्हाया अजयगढ़ कालिंजर होते हुए प्रयागराज(इलाहाबाद) तक राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल करने तथा तत्समय राष्ट्रीय राजमार्ग 75 एवं वर्तमान परिवर्तित राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 के पन्ना से सकरिया मार्ग को चौड़ा करने की मांग करते हुए पत्र लिखा गया था जिसके परिप्रेक्ष्य में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अर्ध शासकीय पत्र के माध्यम से सांसद श्री शर्मा को अवगत कराते हुए लेख किया है कि खजुराहो से कालिंजर इलाहाबाद वाया मड़ला झिन्ना अजयगढ़ सिंहपुर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने की नीति को भारत सरकार के परामर्श से अंतिम रूप दिया जा रहा है । नए दिशानिर्देश,मापदंड को अंतिम रूप दिए जाने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के प्रस्ताव पर कार्य किया जाएगा।
- इसके अलावा सांसद श्री शर्मा द्वारा सतना बैरियर से सकरिया खंड मार्ग को चौड़ा करने के लिए लेख किया गया था क्योंकि इस खंड मार्ग में मार्ग सकरा होने के कारण तथा यातायात अधिक होने से आए दिन दुर्घटनाएं घटती हैं जिसको सांसद श्री शर्मा द्वारा गंभीरता से लेते हुए लेख किया गया था। इस पर केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री गडकरी जी ने स्पष्ट किया है कि सतना बैरियर से सकरिया मोड़ खंड का चौड़ीकरण कार्य वर्तमान में जारी टू लेन बमीठा से सतना कॉन्टैक्ट ( कुल लंबाई 97.84 किलोमीटर) में शामिल है। उक्त खंड भाग पर वन भूमि का डायवर्सन कराकर इस कार्य को पूर्ण कराने का कार्य किया जा रहा है।
निश्चित तौर पर इन मार्गों के निर्माण से दुर्घटना रहित आवागमन सुलभ होने के साथ साथ बहुत कम समय में संसदीय क्षेत्र के पन्ना एवं छतरपुर के लोगों को सतना,प्रयागराज(इलाहाबाद),झांसी, खजुराहो,चित्रकूट आदि प्रमुख ऐतिहासिक,धार्मिक, व्यापारिक एवं सामरिक महत्व के क्षेत्रों का आवागमन सुगम हो जावेगा। जिससे निश्चित रूप से इस पिछड़े क्षेत्र के विकास की अत्यधिक संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
सांसद श्री शर्मा की संसदीय क्षेत्र के चहुमुखी विकास की भावना के अन्तर्गत आवागमन की सुदृढ़ व्यवस्था के प्रमुख प्रकल्पों में इन अधोसंरचनाओं के विकास में संवेदनशील होने के लिए क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधियों,पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
पन्ना के 82 साल के वृद्ध की जबलपुर में मौत, वृद्ध के 3 परिजन निकले पॉजिटिव
जिले में कोरोना के 11 नए मामले, शहर में निकले 5 कोरोना मरीज
वृद्ध की मौत की गणना को लेकर स्वास्थ्य विभाग मौन, आंकड़ों को बेहतर बताने की कवायत
267 पर पहुंचा कोरोना का आंकडा, 221 मरीज हो चुके है डिस्चार्ज
लगातार बढ रहा कोरोना का ग्राफ, सावधानी बरतने की जरूरत
पन्ना जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ रहे है। पन्ना शहर में कोरोना संक्रमितों के ग्राफ लगातार इजाफ ा हो रहा है। बीते दिनों शहर के टिकुरिया मोहल्ला निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग की जबलपुर में कोरोना से मौत हो गई थी। जिसके सम्पर्क में आये तीन परिजनों की कोरोना रिपोर्ट आज पॉजिटीव आई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना बुलेटिन में बुजुर्ग की मौत की जानकारी नहीं दी। लेकिन पन्ना जिले में कोरोना से एक मौत हो गई है। आज शहर में 5 नए कोरोना के मरीज मिले, तो वही जिले भर में रविवार को कोरोना के 11 नए मरीज मिले है। पन्ना शहर में टिकुरिया मोहल्ला में तीन मरीज, जगात चौकी में एक मरीज व बडाबाजार में एक मरीज की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक सागर लैब से आज 351 सैम्पल प्राप्त हुए है, जिनमें से 340 सैम्पलों की रिपोर्ट निगेटिव व 11 सैम्पल पॉजिटीव प्राप्त हुए है। जिनमें शहर के टिकुरिया मोहल्ला में 52 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय, 52 वर्षीय महिला एवं जागात चौकी में 64 वर्षीय पुरूष सहित शहर के बडाबाजार में 49 वर्षीय पुरूष की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटीव पाई गई है। इसके अलावा पन्ना विकासखण्ड के ग्राम इटवांकला में 48 वर्षीय पुरूष, अमागनंज के वार्ड क्रमांक-14 में 50 वर्षीय पुरूष, विकासखण्ड गुनौर के अन्तर्गत ग्राम भटिया में 12 वर्षीय बालिका एवं पवई विकासखण्ड के ग्राम महोडकला में 22 वर्षीय पुरूष की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटीव पाई गई है। साथ ही शाहनगर में 50 वर्षीय दो पुरूषों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटीव आई है। इस प्रकार जिले में कोरोना के कुल मामले 267 हो चुके है। जिनमें से 221 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी किये जा चुके है। आज दिनांक को कोविड केयर सेंटर मॉडल स्कूल पन्ना में भर्ती 2 मरीज, कोविड केयर सेंटर अजयगढ में भर्ती 2 मरीज एवं कोविड केयर सेंटर पवई में भर्ती 1 कोरोना पॉजिटीव मरीज के स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज कर होम आईसोलेट कर दिया गया है। वर्तमान में कोविड-19 एक्टिव पुष्ट केस की संख्या 38 है। जिनकों जिले के विभिन्न कोविड संस्थानों में भर्ती कर चिकित्सकों की देखरेख में आवश्यक उपचार किया जा रहा है।
बुजुर्ग की कोरोना से मौत पर सवाल

शहर के टिकुरिया मोहल्ला निवासी बुजुर्ग वैसे तो हार्ट पेशेंट थे, लेकिन उनकी मौत से पहले कोरोना जांच में उनकी रिर्पोट पॉजिटिव आई थी। उनके संपर्क में आए परिजनों की भी आज रिर्पोट कोरोना पॉजिटिव है। बताया जाता है कि बुजुर्ग का उपचार जलबपुर में चल रहा था, लेकिन कुछ समय पूर्व उन्हें जिला चिकित्सालय में भी भर्ती किया गया, जहां उनकी कोरोना जांच की गई थी, लेकिन उसके परिणामों का कोई अता-पता नहीं है। जबकि जबलपुर में उन्हें कोरोना की पुष्टी हुई। भले ही बुजुर्ग की मौत जबलपुर में हुई, लेकिन उनकी गणना पन्ना में की जानी चाहिए थी। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन में कटनी में पॉजिटिव पाई गई युवती को पन्ना में गिना गया था, उसी तरह बैंगलौर में उपचार करा रहे एक मरीज को भी पन्ना के कोरोना मरीजों में गिना गया। इसी तरह हमीरपुर उत्तरप्रदेश के पन्ना में पॉजिटिव मरीज की गणना पन्ना में नहीं हुई। क्योंकि उसे ग्रह जिले में गिना गया। ऐसे में बुजुर्ग की मौत के बाद भी पन्ना में कोरोना से मौत का आंकड़ा आज भी शुन्य है। इसे लेकर सवाल किए जा रहे हैं। हालाकि इस मामले में अभी स्वास्थ्य विभाग ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
रिफर के पहले क्यों नहीं कराया गया बुजुर्ग का कोरोना टेस्ट,, इसी लापरवाही से संक्रमित हुए परिजन
पन्ना जिला अस्पताल में 25 तारीख को भर्ती हुए मृतक बुजुर्ग को सागर रिफर गया था जबकि व्यवस्था के अनुसार किसी भी व्यक्ति को अगर रेफर किया जाता है तो उसका करोना रिपोर्ट अनिवार्य होती है पर सबसे बड़ी लापरवाही यह हुई कि पन्ना में सुविधा होने के बावजूद भी मृतक बुजुर्ग का कोरोना टेस्ट नहीं कराया गया इसी कारण से उनकी परिजनों में करोना का संक्रमण हुआ और तीन लोग पॉजिटिव पाए गए जो कोरोना के मामले में गंभीर लापरवाही है तमाम संसाधन और करोना के लिए विशेष बजट होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से काम नहीं कर रहा जो गंभीर लापरवाही है अगर ऐसे ही लापरवाही होती रही तो जिले के लोगों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही चिंता का विषय है
इनका कहना है..
.
अभी वृद्व की कोरोना रिपोर्ट प्राप्त नही हुई है। क्योकि वृद्व का कोरोना टेस्ट जबलपुर में हुआ था पन्ना में नही किया गया था, मुत्यु प्रमाण पत्र व कोरोना रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही नहीं है
डॉ. एल.के. तिवारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पन्ना।
. कोरोना संक्रमित 82 वर्षीय वृद्ध की जबलपुर में मौत
. स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर
- कलेक्टर पन्ना को देना होगा ध्यान अन्यथा बिगड़ जाएंगे हालात
पन्ना शहर के टिकुरिया मोहल्ला मठ्या तालाब के समीप निवासी 82 वर्षीय वृद्ध की कोरोना संक्रमण की वजह से जबलपुर मेडिकल कॉलेज में गत दिवस २८-२९ अगस्त की दरम्यानी रात्री को लगभग १२.३० बजे मौत हो गई। मृतक के पुत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार वृद्ध हृदय रोग की बीमारी से भी पीडि़त थे, जिसका उपचार कराने के लिये कुछ दिन पूर्व उनके परिजन उन्हे जबलपुर मे उपचार हेतु ले गये थे, जहां पर उनकी बीमारी के उपचार के साथ ही 23 अगस्त को कोविड-१९ की जांच के लिये सैंपल लिया गया। जबलपुर में हृदय की बीमारी का उपचार में राहत नही मिलने की स्थिति के चलते परिजनो द्वारा उन्हे बाद मे कहीं और बाहर ले जाकर दिखाना है इस समझ के साथ दिनांक २४ अगस्त की रात्री को अपने घर पन्ना वापस ले आये, लेकिन दूसरे दिन जब उनकी हालत खराब हुई तो २५ अगस्त को उन्हे जिला चिकित्सालय पन्ना उपचार के लिये भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सक द्वारा उनकी जांच की गई, तथा सुरक्षा की दृष्टि से चिकित्सक द्वारा पृथक से उन्हे वार्ड मे रखते हुये उपचार कार्य शुरू किया गया। इसी दौरान जबलपुर में उनके द्वारा कोविड की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने की जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधन को पता चली, जिसके बाद वृद्ध की बीमारी की स्थिति गंभीर देखते हुये २५ अगस्त को ही दोपहर मे सागर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सागर मेडिकल कॉलेज मे भर्ती होने के बाद दो दिन तक उनका सागर मेडिकल कॉलेज मे ही उपचार चला, जहां पर सागर मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन द्वारा जांच जबलपुर मे हुई है यह तथ्य सामने आने के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज में २८ अगस्त की रात्रि को ८ बजे एम्बूलेंस से जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रात्री १०.३० बजे कोरोना संक्रमित वृद्ध मेडिकल कॉलेज जबलपुर में भर्ती कराया गया, जहां पर करीब २ घंटे के उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत की जानकारी मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन द्वारा उनके पुत्र को दी गई। आज सुबह दिनांक २९ अगस्त को सुरक्षित तरीके से वृद्ध का अंतिम संस्कार कोरोना की गाईड लाईन के अनुसार जबलपुर मे ही उनके पुत्र द्वारा किया गया। अंत्येष्टि के दौरान सिर्फ परिवार के 5 लोग ही उपस्थित हो सके अब परिजन अंतिम संस्कार करने के बाद पन्ना अपने घर वापस लौट रहे हैं क्योंकि यह शहर का प्रतिष्ठित और बड़ा परिवार है इनके संपर्क में बहुत से परिजन रहे हैं उनकी सैंपल भी कराएं गए हैं और बुजुर्ग के परिवार को मैं बैरिकेड लगाकर बंद भी किया गया था पर जिला प्रशासन की रिपोर्ट में अब तक जिले में कोरोना से मौत नहीं दर्ज किया गया है यानी आंकड़ों को सुधार कर बताने के प्रयास में कोरोना संक्रमण से हुई मौत को जबलपुर में हुई मौत बताकर छुपाने का प्रयास किया जा रहा है जो कोरोना के काम मे लापरवाही है
इनका कहना है –

जबलपुुुर में वृद्ध की कोरोना जांच हुई थी, जांच रिपोर्ट आने से पूर्व ही वृद्ध को उनके परिजन पन्ना ले आये थे, और तबियत ज्यादा बिगडने पर उनके द्वारा २५ अगस्त को सुबह जिला चिकित्सालय मे भर्ती किया गया। इसी दौरान जबलपुर मे वृद्ध की हुई कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की जानकारी हमें पता चली। वृद्ध चूंकि हार्ट पेंसेट थे और उनकी हालत नाजुक थी, जिसकी वजह से उन्हे पन्ना से सागर मेडिकल कॉलेज २५ अगस्त को ही दोपहर मे भेज दिया गया था। वृद्ध के संबंध मे हमें अब जानकारी प्राप्त हुई है कि उन्हे सागर से जबलपुर मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया था और वहां उनकी मौत हुई है। हमें अभी अधिकृत रिपोर्ट प्राप्त नहींं हुई है ट्रू नॉट मशीन से जो सैंपल कराया गया है उसकी रिपोर्ट की भी मुझे जानकारी नहीं है पता कराऊगा
डॉ. एल.के.तिवारी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
जिला चिकित्सालय पन्ना।
गंभीर लापरवाही उजागर
1- 82 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हुई पर पन्ना जिले का स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले को हल्के अंदाज में ले रहा है जब कोरोना संक्रमित बुजुर्ग को सागर रेफर किया गया था तो ट्रू नॉट मशीन से जो जांच कराए जाने की बात कही जा रही है उसकी रिपोर्ट कहां है
2– ट्रू नॉट रिपोर्ट यदि पॉजिटिव है तो मौत का आंकड़ा जिले की कोरोना संक्रमण में क्यों नहीं जोड़ा जा रहा है क्या पन्ना में कोरोना को बहुत हल्के से लिया जा रहा है या गंभीर लापरवाही की जा रही है
3- जिले के 2 डॉक्टर संक्रमित पाए जा चुके हैं तो ऐसे में क्यों इस तरह की लापरवाही की जा रही है या पूरा अमला थक गया है जिसको कोरोना की परवाह ही नहीं बची जिसके गंभीर परिणाम भी सामने आयेगे ,, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऑफिस 3 दिन के लिए बंद भी किया गया है फिर भी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार लोग इतने लापरवाह क्यों है जिसका खामियाजा जिले की 10 लाख लोगों को भुगतना पड़ेगा
4– ट्रू नॉट मशीन के सैंपल की रिपोर्ट 2 घंटे के अंदर आ जाती है 4 दिन बीत जाने के बाद भी उस रिपोर्ट का अता पता क्यों नहीं है जबकि जिस व्यक्ति को बाहर रिफर किया जाता है उसकी कोरोना पर रिपोर्ट साथ में भेजना अनिवार्य है ऐसे में 4 दिन बीत जाने के बाद भी सीएमओ कह रहे हैं हमें रिपोर्ट का पता करने दीजिए है
5- जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या दिन रात बहुत तेजी से बढ़ रही है करोड़ों रुपए का बजट भी सरकार ने दिया है इसके बावजूद जब जिले में इस तरह की लापरवाही हो रही है तो जब स्पीक आएगा और गंभीर स्थिति बनेगी तब क्या होगा इसकी चिंता जिला प्रशासन को अवश्य करनी चाहिए अगर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली की निगरानी नहीं की गई तो जिले के हालात बहुत बुरे हो जाएंगे
मंडला घाटी में 6 घंटे रहा जाम
सीमेंट से भरा ट्रक पलटा
रोड का चौड़ीकरण ना होने से हो रहे हादसे अब तक कई हादसे हुए
(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना से होकर गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 39 इन दिनों हादसों का सड़क बन गया है क्योंकि इस निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग में एनओसी न मिलने के कारण सड़क का चौड़ीकरण नहीं हो पा रहा है जिससे हर रोज हादसे हो रहे हैं एक बार फिर पन्ना और छतरपुर के बीच का रास्ता अवरुद्ध हो गया 6 घंटे तक टूरिस्ट और राहगीर परेशान होते रहे क्योंकि सीमेंट का ट्रक बीच सड़क में पलट गया था और उसे हटाने में लंबी मशक्कत करनी पड़ी यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है
क्षेत्रीय सांसद बीडी शर्मा की संज्ञान लेने के बावजूद रोड ज्यों का त्यों है मंडला से भैरो के घाटी और पन्ना से राजादहार के बीच रोड को सकरा कर दिया गया है इस कारण हादसे हो जाते हैं और लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है कई बार मामला प्रकाश में आने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस पर काम नहीं कर रहे हैं इस कारण यह हादसा हो रहा है बरसात के सीजन में यह घटना और आम हो गई हैं कुछ दिन पूर्व चौपाटी के पास लंबा जाम लगा था आज यह घटना हो गई इस सड़क का निर्माण श्रीजी कंस्ट्रक्शन नाम की कंपनी निर्माण कर रही है उनकी कर्मचारियों का कहना है कि वन विभाग ने पहले 12 मीटर चौड़ीकरण की एनओसी दी थी जिसे निरस्त कर 5 मीटर कर दिया गया इस कारण रोड का चौड़ा नहीं किया जा रहा है
सांसद बीडी शर्मा ने लिया था संज्ञान
मामला प्रकाश में आने के बाद क्षेत्रीय सांसद ने संज्ञान लिया और तत्कालीन कलेक्टर को पूरे मामले पर जांच कर शीघ्र कार्यवाही कर चौड़ीकरण करने के आदेश दिए थे पर विभाग के अधिकारी अभी इस पर कुछ नहीं कर रहे हैं और 5 मीटर रोड बनाकर ही छोड़ दिया गया यह नेशनल हाईवे कहीं चौड़ा और कहीं सकरा हो गया जिससे घटनाएं ज्यादा घट रहे हैं
कलेक्टर संजय मिश्रा को देना होगा ध्यान
जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर आदेश देते हैं पर जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी प्रशासन की होती है क्योंकि यह सड़क कहीं जोड़ी और कहीं सकरी है इससे कई लोगों की जानें भी गई हैं और आगे भी बड़े हादसे होंगे इस कारण नवागत कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा को इस पूरे मामले में ध्यान देकर रोड का चौड़ीकरण कराना चाहिए
















