ताज़ा खबर
◈ ऑटो चालक सोनू रैकवार को मिला हीरा,,, ◈ पन्ना भक्ति का महाकुंभ - विशाल शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत, किशोर दास जी महराज सहित कई संत महात्मा पन्ना पहुंचे ◈ पन्ना में आज से भक्ति का महाकुंभ शुरू,,, भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के साथ गुरुपूर्णिमा महोत्सव, भागवत कथा एवं भक्तमाल कथा का होगा आयोजन  ◈ संजय नगायच का पन्ना नगर में जोरदार स्वागत,,, जमकर आतिशबाजी और फूलबर्षा के साथ जगह-जगह हुआ तुलादान,,

दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी वत्सला की मौत,,, पन्ना टाइगर रिजर्व में हुई उम्रदराज हथिनी वत्सला की मौत

दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथनी वत्सला की मौत,,,  पन्ना टाइगर रिजर्व में हुई मौत

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना टाइगर रिजर्व में दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी वत्सला की मौत हो गई है आज दोपहर करीब 1:30 बजे बीमारी के चलने अंतिम सांस ली कुछ दिन पूर्व यह चोटिल होकर घायल हो गई थी,,अभी पन्ना टाइगर रिजर्व में डॉक्टर संजीव गुप्ता के नेतृत्व में पोस्टमार्टम किया जा

दुनिया की सबसे उम्रदराज हथिनी वत्सला का निधन

पन्ना टाइगर रिजर्व की धरोहर तथा बीते कई दशक से पर्यटकों और वन्य जीव प्रेमियों के लिए आकर्षक का केंद्र रही दुनिया की सबसे उम्रदराज हथिनी वत्सला का आज दोपहर लगभग डेढ़ बजे हिनौता हांथी कैम्प के निकट निधन हो गया। पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि हिनौता हांथी कैम्प के पास एक नरिया में वत्सला गिर गई थी, जो फिर उठ नहीं पाई। सौ वर्ष से भी अधिक उम्र की इस हथिनी की मौत से पन्ना टाइगर रिजर्व में जहाँ शोक का माहौल है वहीं वन्य जीव प्रेमी सहित पन्ना जिले के लोग भी दुखी हैं।

शतायु पार कर चुकी हथिनी वत्सला की कहानी बेहद दिलचस्प तथा रहस्य व रोमांच से परिपूर्ण है। वत्सला मूलतः केरल के नीलांबुर फॉरेस्ट डिवीजन में पली-बढ़ी है। इसका प्रारंभिक जीवन नीलांबुर वन मंडल (केरल) में वनोपज परिवहन का कार्य करते हुए व्यतीत हुआ। इस हथिनी को 1971 में केरल से होशंगाबाद मध्यप्रदेश लाया गया, उस समय वत्सला की उम्र 50 वर्ष से अधिक थी। वत्सला को वर्ष 1993 में होशंगाबाद के बोरी अभ्यारण्य से पन्ना राष्ट्रीय उद्यान लाया गया, तभी से यह हथिनी यहां की पहचान बनी हुई है।


विशेष गौरतलब बात यह है कि वत्सला की अधिक उम्र व सेहत को देखते हुए वर्ष 2003 में उसे रिटायर कर कार्य मुक्त कर दिया गया था। तब से किसी कार्य में उसका उपयोग नहीं किया गया। वत्सला का पाचन तंत्र भी कमजोर हो चुका था, इसलिए उसे विशेष भोजन दिया जाता रहा है। फरवरी वर्ष 2020 में वत्सला की दोनों आंखों में मोतियाबिंद हो जाने से उसे दिखाई भी नहीं देता था, फलस्वरुप चारा कटर मनीराम उसकी सूंड अथवा कान पकड़कर जंगल में घुमाने ले जाता था। बिना सहारे के वत्सला ज्यादा दूर तक नहीं चल सकती थी। हाथियों के कुनबे में शामिल छोटे बच्चे भी घूमने टहलने में वत्सला की पूरी मदद करते रहे हैं।
वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ एस. के. गुप्ता बताते हैं कि पन्ना टाइगर रिजर्व के ही नर हाथी रामबहादुर ने वर्ष 2003 और 2008 में दो बार प्राणघातक हमला कर वत्सला को बुरी तरह से घायल कर दिया था। डॉ गुप्ता ने बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व के मंडला परिक्षेत्र स्थित जूड़ी हाथी कैंप में नर हाथी रामबहादुर (42 वर्ष) ने मस्त के दौरान वत्सला के पेट पर जब हमला किया तो उसके दांत पेट में घुस गये। हाथी ने झटके के साथ सिर को ऊपर किया, जिससे वत्सला का पेट फट गया और उसकी आंतें बाहर निकल आईं। डॉ. गुप्ता ने 200 टांके 6 घंटे में लगाए तथा पूरे 9 महीने तक वत्सला का इलाज किया। समुचित देखरेख व बेहतर इलाज से अगस्त 2004 में वत्सला का घाव भर गया।
लेकिन फरवरी 2008 में नर हाथी रामबहादुर ने दुबारा अपने टस्क (दाँत) से वत्सला हथिनी पर हमला करके गहरा घाव कर दिया, जो 6 माह तक चले उपचार से ठीक हुआ। हथिनी वत्सला अत्यधिक शांत और संवेदनशील थी। पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथियों के कुनबे में बच्चों की देखभाल दादी मां की भांति करती रही है। कुनबे में जब कोई हथिनी बच्चे को जन्म देती है, तो वत्सला जन्म के समय एक कुशल दाई की भूमिका भी निभाती थी।

रहा है

 जीवित अवस्था का चित्र

पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की सहित सभी अधिकारी मौके पर मौजूद है


ज्ञात हो कि पार्क प्रबंधन बसला का नाम गिनीज बुक में दर्ज करना चाहता था पर सफलता नहीं मिली,,, वत्सला पन्ना टाइगर रिजर्व में दादी की तरह थी वतसला को देखकर टाइगर भी रास्ता छोड़ देता था सभी वाइल्डलाइफ के जानकारी बसला को देखने और इस पर अध्ययन करने आते रहे हैं कई बार चोटिल होने और बीमार होने के दौरान वत्सला ने मौत को मात दिया करीब 100 वर्ष की थी

 इंटरनेट पर जो जानकारी उपलब्ध है उसके अनुसार

दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी का नाम वत्सला है, जो मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में रहती है। वत्सला की उम्र 100 साल से ज्यादा है और उसे “दुनिया की सबसे उम्रदराज हथिनी” माना जाता है. 

वत्सला के बारे में कुछ और जानकारी:

उम्र:

वत्सला की उम्र 100 साल से ज्यादा है, और कुछ सूत्रों के अनुसार 105 साल भी है. 

निवास:

वह पन्ना टाइगर रिजर्व में रहती है. 

विशेषता:

उसे “दुनिया की सबसे उम्रदराज हथिनी” माना जाता है. 

गिनीज बुक:

वत्सला के नाम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जन्म रिकॉर्ड उपलब्ध न होने के कारण अभी तक दर्ज नहीं हो पाया है. 

स्वास्थ्य:

वत्सला की आंखों में मोतियाबिंद है, जिसके कारण उसे दिखाई नहीं देता. 

सेवा:

वत्सला की देखभाल 20 साल से ज्यादा समय से डॉक्टर संजीव गुप्ता और महावत रमजान खान कर रहे हैं. 

 

पन्ना में वत्सला की मौत पर दुख,  लोग दें रहे श्रद्धांजलि –  पन्ना टाइगर रिजर्व की शान व धरोहर रही दुनिया की सबसे उम्र दराज हथिनी वत्सल अब नहीं रही। आज दोपहर तकरीबन 1:30 बजे इस हथिनी ने पन्ना टाइगर रिजर्व को अलविदा कहा। पन्ना टाइगर रिजर्व ही नहीं अपितु समूचे देश के लिए उम्र दराज हथिनी वत्सला का निधन अपूर्णीय क्षति है। इस दिवंगत आत्मा की शांति के लिए हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। ॐ शांति🙏🙏💐 – अरुण सिंह – वन्यजीव प्रेमी

 

दुनिया की सबसे उम्रदराज हथिनी वत्सला का निधन
0 तीन दशक से भी अधिक समय तक पन्ना टाइगर रिजर्व की शान रही हथिनी वत्सला अब नहीं रही। पन्ना टाइगर रिजर्व में आने वाले पर्यटक व वन्य जीव प्रेमी दुनिया की इस सबसे बुजुर्ग हथिनी का दीदार जरूर करते थे। लेकिन अब ऐसा संभव नहीं हो सकेगा क्योंकि हिनौता हांथी कैम्प में वत्सला नजर नहीं आएगी।

स्वतंत्रता दिवस की मुख्य समारोह में कलेक्टर सुरेश कुमार ने फहराया तिरंगा

MLA ऑफिस में पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ध्वज फहराया

भाजपा कार्यालय में जुटे सभी पदाधिकारी बृजेंद्र मिश्रा ने ध्वज फहराया

 (शिवकुमार त्रिपाठी) 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳

 पन्ना नगर स्थित विधायक कार्यालय में पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन किया भाजपा की पदाधिकारी की मौजूदगी में धारण जो आरोहण करने के साथ बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का संदेश दिया है, कहा यह दिन हमें उन महान बलिदानों की याद दिलाता है, जिनकी वजह से हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं सब मिलकर संकल्प लें कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।

भाजपा कार्यालय में बृजेंद्र मिश्रा ने किया ध्वजारोहण 

भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में भारतीय भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया और पार्टी का संदेश दिया सभी कार्यकर्ताओं से अपील की की भाजपा को और मजबूत करना है तो सभी को एकजुट होकर आगे भी कार्य करना पड़ेगा इसके बाद सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूर्व मंत्री कुसुम मेहंदी लेकर घर गए और उनके जन्मदिन की बधाई दी और उनका सम्मान किया

 

 

 

79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

कलेक्टर सुरेश कुमार ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण

 

देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को जिले में भी हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर सुरेश कुमार ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान राष्ट्रगान की धुन बजाई गई।

ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर श्री कुमार ने खुली जिप्सी में पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा के साथ परेड का निरीक्षण किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा उन्मुक्त गगन में गुब्बारे छोड़े गए। समारोह में परेड की विभिन्न टुकड़ियों द्वारा पुलिस बैण्ड की सुमधुर ध्वनि के बीच आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रजातंत्र रक्षकों का सम्मान भी हुआ। मुख्य अतिथि ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया।

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में परेड के साथ कई स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से पीटी का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। सशस्त्र और गैर शस्त्र परेड का प्रदर्शन भी हुआ। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम के समापन पर पुरस्कारों का वितरण किया गया। शासकीय दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन पर विभिन्न शासकीय विभागों के लोकसेवक भी सम्मानित किए गए।

उत्कृष्ट विद्यालय एवं सरस्वती स्कूल को मिला प्रथम स्थान

सांस्कृतिक कार्यक्रम के सीनियर वर्ग में शासकीय आर.पी. उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय क्रमांक 1 पन्ना को प्रथम, सांदीपनि विद्यालय पन्ना को द्वितीय और महर्षि विद्या मंदिर उ.मा. विद्यालय पन्ना को तृतीय स्थान मिला। इसी तरह जूनियर वर्ग में सरस्वती उ.मा. विद्यालय पन्ना को प्रथम, ब्लू स्काई स्कूल पन्ना को द्वितीय और लिस्यू आनंद विद्यालय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सशस्त्र बल परेड वर्ग में जिला पुलिस बल पुरूष की टुकड़ी को प्रथम, विशेष सशस्त्र बल की 10वीं वाहिनी को द्वितीय और होमगार्ड की टुकड़ी को तृतीय स्थान मिला। इसी तरह गैर शस्त्र परेड के सीनियर वर्ग में वन विभाग उत्तर वन मंडल की टुकड़ी को प्रथम, शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना की एनसीसी टुकड़ी को द्वितीय एवं एनसीसी सीनियर महिला टुकड़ी को तृतीय स्थान मिला, जबकि जूनियर परेड वर्ग में एनसीसी जूनियर विंग को प्रथम, शासकीय मनहर कन्या उ.मा. विद्यालय पन्ना के गाइड दल को द्वितीय एवं स्काउट दल को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण ने मानव श्रृंखला बनाकर देशप्रेम की भावना विकसित करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया। इसमें उपस्थित अतिथियों ने भी सहभागिता कर तिरंगा लहराया।

कार्यक्रम में विधायक गुनौर डॉ. राजेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव, नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय, नपा उपाध्यक्ष आशा गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शासकीय सेवक, गणमान्य नागरिक और पत्रकारगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रमोद अवस्थी एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक डॉ. कल्पना वर्मा द्वारा किया गया।

लाइव टेलीकास्ट के जरिए सुना मुख्यमंत्री जी का संदेश

शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पहली बार एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री जी के संदेश के लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान सुबह 9.25 बजे से 9.55 बजे तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन को उपस्थितजनों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर देखा एवं सुना गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि एवं जिला कलेक्टर द्वारा अपने संक्षिप्त उद्बोधन में जिलेवासियों को आजादी के पर्व की बधाई दी गई। कलेक्टर ने कहा कि हम विकसित जिले की संकल्पना के साथ आगे बढ़ रहे हैं और निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि जिले में केन बेतवा लिंक परियोजना के फलीभूत होने से पर्याप्त पेयजल के साथ सिंचाई सुविधा भी सुलभ होगी। मुख्य अतिथि ने जिले में उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से निःशुल्क खाद्यान्न वितरण, संबल, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति, जननी सुरक्षा एवं मातृ वंदना, प्रसूति सहायता, बाल हृदय उपचार योजना इत्यादि से लाभांवित हितग्राहियों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही समर्थन मूल्य पर सफलतापूर्वक फसल उपार्जन, पराली जलाने की प्रथा पर रोकथाम, खीरे की खेती को बढ़ावा देने के प्रयास, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत 150 इकाई की स्थापना एवं संचालन, 50 अनाथ बच्चों को 2000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता, महिला सशक्तिकरण एवं स्वसहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के प्रयास सहित जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न परियोजनाओं के संचालित कार्यों की जानकारी भी दी।

कलेक्टर ने छत्रसाल स्टेडियम एवं तलैया फील्ड मैदान में इनडोर स्टेडियम निर्माण, डायमंड पार्क बनने से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर के सृजन तथा मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 25 एकड़ की भूमि आरक्षित करने की जानकारी भी दी। इसके अलावा गत वर्ष में 78 हीरों की नीलामी, रेल लाइन के निर्माण कार्य, परीक्षा परिणाम में सुधार के प्रयासों सहित अटल सुशासन भवनों के निर्माण और पन्ना, ककरहटी एवं गुनौर क्षेत्र में वृहद स्तर पर सड़क निर्माण कार्यों की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए भी अपेक्षित प्रयास किए जा रहे हैं। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय के लिए बैंक खाते में राशि प्रदान की जा चुकी है। शासन के निर्देशों के तहत स्कूटी का वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्रों में कुपोषित बच्चों के उपचार उपरांत डिस्चार्ज पर न्यूट्री बास्केट के वितरण की कार्ययोजना से भी अवगत कराया। कलेक्टर ने आशा व्यक्त की कि पन्ना जिला विकसित मध्यप्रदेश की आधारशिला बनेगा।

प्रकृति-संस्कृति संरक्षण हेतु लोक भारती एवं बंगो लोक भारती की बनी योजना!

संजीत सरकार को लोक भारती के बुंदेलखंड का प्रभारी बनाया गया

पन्ना और सतना जिले में बड़ी संख्या में निवासरत है बंगाली समाज के लोग

(शिवकुमार त्रिपाठी) प्रदेश संयोजक संजीव राय ने बंगो लोक भारती सतना एवं पन्ना जिले की कार्यकारणी के विस्तार करते हुए उक्त दायित्व की घोषणा की। सतना जिला संयोजक राजेंद्र विश्वास सह संयोजक रामू विश्वास संरक्षक दिलीप सरकार,अशोक सिंग,संपर्क प्रमुख विषु सरदार, संस्कार संस्कृति प्रमुख कनेक सरदार उसरार, कलस्टर संयोजक जतिन ढाली ,कलस्टर व्यवस्था प्रमुख अमृत बछाड़ बहुलिया, कलस्टर संयोजक विनय विश्वास तथा पन्ना जिले के उड़की कलस्टर संयोजक प्रदीप सरकार सह संयोजक सुनील सरकार कुंजाबान कलस्टर संयोजक मृत्युंजय अधिकारी सह संयोजक किशोर सरकार।

पन्ना- ब्रजपुर ग्राम में प्रकृति संस्कृति हित मे कार्य करने वाले लोकभारती संगठन से संबद्ध बंगला भाषी राष्ट्रवादी विचार धारा के संगठन बंगो लोक भारती के तत्वाधान में एक दिवसीय परशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसमे पन्ना एवं सतना जिले के 18 बंगाली गांव से लगभग 300 लोग उपस्थित रहे।बंगोलोक भारती के प्रदेश संयोजक संजीव राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में बंगाली समाज के सामने अपनी संस्कृति, संस्कार, भाषा का संरक्षण करना चुनौती पूर्ण है। बंगाली समाज के समाज सेवियों से आग्रह है की अपनी भाषा एवं संस्कृति संरक्षण का उत्तरदायित्व अपने कंधे पर ले ।

इसके लिए समाज को तन मन धन से कार्य करने की आवश्कता है।।प्रदेश संरक्षक संजीत सरकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि बंगो लोक भारती बंगाली समाज के विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेश एवं केंद्र सरकार से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान की पहल करेगी जिसमे बैतूल जिले के 32 गांव सतना के 8 गांव एवं पन्ना जिले के 10 बंगाली गांव के शा. प्रा. विद्यालय में एक विषय बंगला भाषा में शिक्षा प्रदान हेतु उठाकर प्रस्ताव पारित किए तथा एक प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से मुख्यमंत्री से भेंट कर प्रस्ताव ज्ञापन करने की योजना बनी है। राष्ट्रीय सयोंजक डॉ. देवज्योति गाईन ने अपने उद्बोधन में कहा कि बंगो लोक भारती सम्पूर्ण भारत के सभी राज्य में राष्ट्रवादी विचार धारा के बंगला भाषी लोगो को संगठित करने का कार्य कर रही है। लोक भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में गौ आधारित प्रकृति कृषि,जल संरक्षण, हरिशंकरी के विषयो पर प्रकाश डालते हुए बड़,पीपल और पाकड़ पौधा रोपण का आग्रह किया एवं उसके उपयोगिता के विषय पर भी चर्चा की जिसमे चार पंचायतों के सरपंच रवि दे (जमुनाई) प्रकाश मजूमदार(जरुआपुर) रामू विश्वास(उसरार) जतिन ढली(महातैन) ने अपने ग्राम में ग्राम उत्सव के साथ हरिशंकारी रोपण का संकल्प लिया। अशोक त्रिपाठी ने लोक भारती के प्रकृति,सस्कृति के हित कार्य की जानकारी दिया और सभी से आगामी दिनों में हरियाली महोत्सव के माध्यम से पौधा रोपण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लोक भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय, राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख श्रीकृष्णा चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, बंगोलोक भारती के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. देवज्योति गाईन, प्रदेश संयोजक संजीव राय, प्रदेश संरक्षक संजीत सरकार, सह संयोजक अधिवक्ता स्वपन कुमार दस, प्रदेश संपर्क प्रमुख राजेश सरकार, प्रदेश युवा प्रमुख रणवीर विश्वास, राष्ट्रीय कार्यालय प्रमुख सौरभ सिंग,झांसी यूनिवर्सिटी के प्रिफेसर डॉ.अमित पाल, वरिष्ठ पत्रकार एम पी व्यास, राजकुमार दिवेदी,पन्ना नगरपालिका पार्षद अपु मजूमदार,

समाज सेवी निवेदिता व्यास, संजय व्यास,पन्ना संयोजक विजन व्याध, सुकंतो राय,मणिशंकर हालदार,प्रभाष व्याध,सचिन राय,पिजुश मंडल,मनोज राय,प्रशांत मंडल,पंचानन मंडल,केनाराम साना,नीतीश सरकार, सैलेंद्र विश्वास,आशा मित्रा,तरूलता म्हंतो,सुनीता साहा,नंदिता हालदार,दीपा हालदार,सपना साहा,लक्ष्मी हाजरा आदि उपस्थित थे।

संजीत सरकार को लोक भारती के बुंदेलखंड का प्रभारी ,वरिष्ठ पत्रकार एम पी व्यास को भोपाल सम्भाग प्रभारी तथा संजीव रॉय को नर्मदापुरम सम्भाग प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व मिला।*

•धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव,

विशाल शोभा यात्रा निकाली गई

दिनभर हुए धार्मिक अनुष्ठान

(शिवकुमार त्रिपाठी) भगवान विष्णु के छठवे अवतार भगवान श्री परशुरामजी का जन्मोत्सव पूरे जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया पन्ना नगर के प्रतिष्ठित श्री रामजानकी मंदिर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ, हवन पूजन किया गया, सुबह पूजा पाठ और व्रत के बाद दोपहर 12:00 भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति स्थापना की गई और पूजन के साथ हवन किया गया इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सुबह से ही लोगों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था युवा वर्ग में ज्यादा उत्साह देखने को मिला इस समारोह में बड़ी संख्या में युवाओं ने पहली बार भागीदारी की

निकल गई विशाल शोभा यात्रा

शाम 5:00 बजे भगवान श्री राम जानकी मंदिर से परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में शोभायात्रा का आयोजन किया गया पहले रथ में सवार भगवान की महा आरती आयोजित की गई इसके बाद बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे और श्रद्धालु विप्र उत्साह पूर्वक शोभायात्रा में शामिल हुए शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया,

शोभायात्रा अजयगढ़ चौराहा कतरा बाजार गोविंद जी चौराहा कोतवाली चौराहा गांधी चौक पंचम सिंह चौराहा होटल पुरे नगर में शोभायात्रा निकाली गई लोगों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्तो को मिष्ठान, ठंडा,लस्सी पिलाकर स्वागत किया, शोभायात्रा में संगीत डीजे बैंड बाजे बजे के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई इस

 

 भाजपा प्रदेश सांसद अध्यक्ष बीडी शर्मा हुए शामिल 

शोभायात्रा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद पंडित विष्णु दत्त शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए, उन्होंने भगवान परशुराम जी की आरती उतारी, इस विशाल शोभायात्रा में सर्व ब्राह्मण समाज के लोग, वरिष्ठ ब्राह्मण एवं संगठनों के पदाधिकारी एवं राजनेता शामिल हुए 

मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुशमरिया,पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर सुरेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि विष्णु पांडे भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेता सतानंद गौतम, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राजेश तिवारी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता भारत मिलन पांडे,रामकिशोर मिश्रा, धीरज तिवारी, विनोद तिवारी, भाजपा नेता उदय मिश्र,रवींद्र शुक्ला,प्रमोद पाठक, मुरारी लाल थापक, एडवोकेट उदय त्रिपाठी,कमलेश त्रिपाठी,दीपक तिवारी, शिव प्रकाश दीक्षित, मनीष मिश्रा,दिनेश गोस्वामी, धनअंजय मिश्रा अजयगढ़, अंकित शर्मा संतोष तिवारी, रवींद्र, रविंद्र द्विवेदी, रामकरण द्विवेदी, दिनेश दुबे, अनुराग मिश्रा, वेदांत मिश्रा, वेदांत पाठक ऋषभ अरजरिया, अर्चित मिश्रा सिद्धार्थ शर्मा,दिनेश दुबे, अज्जू गर्ग, कल्लू शुक्ला, गोपाल मिश्रा, मनीष शर्मा, आशीष नायक अरविंद द्विवेदी विनोद मिश्रा गुलर दीक्षित,स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी,

पप्पन पटेरिया, शिवकुमार मिश्र, दीपेश व्यास, अर्जुन मोना शर्मा, सौरभ पटेरिया, रवि तिवारी राजीव तिवारी रमन दीक्षित शिवम शर्मा निहाल द्विवेदी शिव प्रकाश दीक्षित, पत्रकार राकेश शर्मा, शशीकांत दिक्षित,

कमलेश त्रिपाठी, देवी दीक्षित, संतोष तिवारी, शिवकुमार त्रिपाठी, आशीष तिवारी, भाजपा नेता शारदा पाठक,मीना पांडे,स्नेह लता पाराशर, गौरी मिश्रा, कल्पना चनपुरिया, प्रिया द्विवेदी, मनीषा गोस्वामी, ममता तिवारी,चंद्रप्रभा मंटू तिवारी,महेंद्र तिवारी, संतोष तिवारी बबली, राकेश चौबे ,

रवि पांडे, योगेंद्र अवस्थी, सुभाष द्विवेदी, प्रशांत चतुर्वेदी,मुकेश पाठक,भास्कर द्विवेदी, भास्कर पांडे, आर डी शुक्ला, माही रावत बी पी परोहा, राजेश मिश्रा, प्रांजल तिवारी, समर्थ मिश्रा लक्ष्य मिश्रा, अरुण शर्मा, पप्पू उपाध्याय, राजेश गौतम, पत्रकार बृजेंद्र गर्ग,बीजेपी नेता कमल लालवानी, नरेन्द्र गुड्डन यादव, राजकुमार वर्मा, अरुण शर्मा, मनोज शर्मा अरविंद यादव, अभी यादव, पत्रकार शिवकिशोर पांडे, पत्रकार राजेश शुक्ला, अरुण शुक्ला, ध्रुव चौबे,गगन पांडे, चिक्की वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, मृगेंद्र सिंह गहिरवार , मनोज त्रिपाठी, रिंकू तिवारी, शिक्षक नेता रवि डिनायक, विनय अवस्थी, मनोज द्विवेदी मडला, कल्लू पांडे ककरहटी,गजराज यादव,सहित  बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए

टीकमगढ़ में सरकारी स्कूल में बच्चों के भविष्य से हुआ खिलवाड़ पहले बांटी गई पास होने की अंकसूची जब पोल खुली तो ले ली वापस शिक्षा विभाग के अधिकारी बोले हो रही है मामले की जांच।

टीकमगढ़ जिले के बडागांव नगर में स्थित शासकीय नारायण दास खरे बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव में कक्षा नवमी और ग्यारहवीं में 12 फेल हुए बच्चों को पास होने की मार्कशीट जारी कर दी गई जब रिजल्ट पत्रक एक्सीलेंस स्कूल टीकमगढ़ पहुंचा तो इस मामले को एक्सीलेंस के प्राचार्य द्वारा संज्ञान लिया गया और स्कूल को नोटिस जारी कर दिया गया नोटिस जारी होते ही स्कूल में हलचल मच गई इसके बाद तुरंत स्कूल स्टाफ और प्राचार्य द्वारा जिन बच्चों को पास होने की अंकसूची थमा दी गई थी उनको स्कूल बुलाकर के अंक सूची वापस ले लिए जैसे ही यह मामला तूल पकड़ा तो तुरंत स्कूल स्टाफ द्वारा बच्चों को समझाया गया कि तुम्हारी द्वारा अंक सूची बनेगी इसके बाद सारी मूल अंक सूची बुला बापिस ले ली ।

6 विषय में फेल छात्र को दिखा दी दो विषय में सप्लीमेंट्री

टीकमगढ़ जिले के शासकीय नारायण दास खरे बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक और कारनामा सामने आया है इस विद्यालय में कक्षा नवमी के छात्र विवेक यादव 6 विषय में फेल था लेकिन स्कूल के स्टाफ द्वारा 4 विषय में पास कर दिया गया और दो विषय में सप्लीमेंट्री दिखा दी जब उसका प्रवेश पत्र सप्लीमेंट्री का जारी हुआ और केंद्र बना एक्सीलेंस स्कूल टीकमगढ़ लेकिन जब छात्र देने वहां पर पहुंचा तो सप्लीमेंट्री के छात्रों की सूची में उसका नाम नहीं था बड़ा गांव स्कूल द्वारा जो सूची भेजी गई थी उसमें नाम नहीं था जबकि उसे सप्लीमेंट्री का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया था इसके बाद छात्र टीकमगढ़ विधायक के निवास पर पहुंचा और सप्लीमेंट्री में स्कूल द्वारा न बैठाने की समस्या विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला को बताएं जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी को विधायक द्वारा जब बात की गई तो जिला शिक्षा अधिकारी ने दबाव में आकर के उक्त छात्रा को पूरक परीक्षा में सम्मिलित होने का आदेश कर दिया

 

 

जिला पंचायत की शिक्षा समिति में उठा मामला

 

टीकमगढ़ जिला पंचायत की शिक्षा समिति की बैठक में भी यह मामला उठा जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह ने इस मामले को उठाया और बताया कि किस तरह एक सरकारी स्कूल में कर्मचारियों द्वारा बच्चों की भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है पहले उन्हें पास कर दिया गया इसके बाद फेल कर दिया गया और जब यह मामला अधिकारियों की पकड़ में आया तो उनकी अंक सूची वापस लेकर उन्हें फेल कर दिया गया इस मामले में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा सिंह द्वारा मामला उठाई जाने के बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपाली अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।•

शासकीय शासकीय नारायण खरे बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव के प्राचार्य काशीराम असाटी कहते हैं कि कंप्यूटर मिस्टेक के कारण यह मामला सामने आया था जिसे ठीक कर लिया गया है । और विभाग को जवाब दे दिया गया है सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है कि इतनी बड़ी गलती आखिरकार कैसे हो गई क्योंकि यह पूरा मामला छात्रों के भविष्य से जुड़ा हुआ है

पन्ना विधायक ने किया lic लाइफ पॉइंट कार्यालय का शुभारम्भ।

गत दिवस विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने जिला न्यायालय के सामने, इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित विकास अधिकारी अमर सिंह के लाइफ पॉइंट कार्यालय का फीता काटकर विधिविधान से शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुये श् ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने भारतीय जीवन बीमा निगम की बचत योजनाओं के माध्यम से पारिवारिक, आर्थिक सुरक्षा क़ो बढ़ावा देने की अपील की।

साथ ही कहा की लाइफ पॉइंट के माध्यम से ग्राहकों क़ो lic सम्बंधित सभी सेवाएं सुगमता से एक ही जगह मिलने से नागरिकों क़ो आसानी होगी जबकि वृत्तिक अभिकर्ता एवं बीमा सखी के रूप मे जुड़कर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। पन्ना शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एस. एम. त्रिपाठी ने लाइफ पॉइंट मे उपलब्ध सेवाओं जैसे बीमा किस्त जमा कराना, बीमा सलाहकार बनने हेतु रोजगार पंजीयन कराने सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दीं।

इस अवसर पर रोहित मिश्रा टी आई शिव कुमार त्रिपाठी,सतीश सिंह, राम सिंह, अमित परमार, संजय अग्रवाल,मल्लार बन्दोपाध्याय, लोकेन्द्र सिंह, अशोक महतों,पुष्कर शर्मा, एम एल राजद्वार, मुनीम सिंह, डॉ. निधि, अनामिका, श्रेया, दिव्यांशी, प्रगति ऋचा तुलसीदास राजपूत, दयापाल, त्यागी जी सहित बड़ी संख्या मे एल आई सी अभिकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत मे उपस्थित अतिथियों का आभार प्रदर्शन अमर सिंह विकास अधिकारी द्वारा किया गया।

अंगदान से भी बड़ा है कन्यादान – पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

 होली के गीत गाकर मंच पर थिरके महाराज

 धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से पन्ना शिष्य मंडल के कार्य की प्रशंसा, कहा ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए

 

  (शिवकुमार त्रिपाठी)  पन्ना के बागेश्वरधाम शिष्य मंडल ने बुधवार को चार अनाथ गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। श्री जुगल किशोर मंदिर प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह महोत्सव में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शामिल हुए। उन्होंने सभी बेटियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जिन बेटियों का कोई नहीं है उनके लिए बागेश्वर धाम खड़ा है। आज से कोई भी बेटी अपने आप को अनाथ और असहाय महसूस ना करे। उन्होंने कहा कि इस युग में द्रव्य दान, वस्त्रदान, अंगदान और रक्तदान जैसे तमाम दान हैं पर इन सबसे भी बड़ा दान कन्यादान होता है। इसमें कन्या को ही दान कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि पन्ना शिष्य मंडल द्वारा गरीब अनाथ कन्याओं का विवाह समारोह आयोजित किया गया है जो प्रसंसनीय है। हमारे यहां बागेश्वर धाम में जिन लोगों का विवाह नहीं हो पाया वह शिष्य मंडल कर रहा है। उन्होंने कहा जब तक सनातन जिंदा है तब तक गरीब अनाथ नहीं रह सकते। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से सभी हिंदुओं से अपील करते हुए कहा कि जो सक्षम है उन्हें गरीबों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिये। महाराज ने पन्ना शिष्य मंडल की प्रशंसा करने के साथ ही कहा कि पन्ना जिस हीरा के लिए प्रसिद्ध है उसी पन्ना का एक हीरा हमारे धाम की व्यवस्थाएं संभाल रहा है उनका इशारा व्यवस्थापक निशांत नायक नीशु की ओर था।

जानकारी के मुताबिक पन्ना के जुगल किशोर मंदिर परिसर में बागेश्वर धाम शिष्य मंडल पन्ना की ओर से गरीब एवं अनाथ चार बेटियों का विवाह संपन्न कराया गया। पन्ना शिष्य मंडल के अध्यक्ष कुंज बिहारी शर्मा ने बताया कि मातृ पितृ हीन बेटी किरण चौरसिया को सत्येंद्र चौरसिया के साथ परिणय सूत्र में बांधा गया है। दूसरी बेटी रितु प्रजापति है जिसके ऊपर से पिता का साया उठ चुका है। इस बेटी का विवाह संतोष प्रसाद से किया गया है। बेटी हर्षिता रैकवार के भी पिता नहीं है इनका विवाह महेश बाथम से किया गया है। चौथी बेटी निशा अहिरवार है जो बहुत गरीब है और उनके मां पिता बहुत असमर्थ है इनका विवाह धरम अहिरवार से कराया गया है । अध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि इन सभी कन्याओं को उपहार के रूप में सोफा, पलंग अलमारी, गद्दा, बर्तन, पूजा का सामान, चद्दर, रजाई, कपड़े सहित 54 प्रकार की सामग्री दी गई है। पन्ना में यह पहला अवसर है जब शिष्य मंडल ने यह आयोजन कराया है। महाराज श्री ने पूरे शिष्य मंडल को साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन करते रहे। सभी दलों की गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गई।

नगर पालिका की अध्यक्ष मीना पांडे द्वारा भी उपहार दिया गया। महाराज श्री ने होली के गीत गाकर आयोजन में रंग बरसा दिया। वे भी खड़े होकर गीत के साथ थिरक उठे।इस समारोह में बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के सदस्य विधायक प्रतिनिधि विष्णु पांडे, नपाध्यक्ष मीना पांडे, कमलेश रावत कल्लू महाराज, नीशु नायक, सदानंद गौतम, तरुण पाठक,पूर्व अध्यक्ष, शिवकुमार त्रिपाठी,संजू सिंह सागर, शैलेश नगायच, नरेंद्र शुक्ला, गौरी शंकर सुन्नु गुप्ता, यश चतुर्वेदी, छोटू जड़िया मुंबई, कृष्णा शर्मा, राजू जड़िया, शौरव साहू, बिक्की सेन, विजय गुप्ता,अर्जुन मोना शर्मा,मयूर प्रताप सिंह, भैया जड़िया, अर्चित मिश्रा, विक्की जुनेजा, अशोक रैकवार कार्यक्रम का संचालन राजकुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाराज श्री के दर्शन करने पहुंचे।

 

भगवान जुगल किशोर का लिया आशीर्वाद 

 दोपहर करीब 2:30 बजे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पन्ना पहुंचे और सीधे उन्होंने भगवान जुगल किशोर जी मंदिर में पूजा आरती की। उन्होंने जुगल किशोर जी का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि वे आपको कथा सुनाने अवश्य आएंगे यानी शीघ्र ही बागेश्वर धाम सरकार की कथा पन्ना में आयोजित की जाएगी।

टाइगर रिजर्व में आज होंगे झलरिया महादेव के दर्शन

चार पहिया वाहनों से ही जा सकेंगे श्रद्धालु

 सुबह 8 से 2 बजे तक दी जाएगी एंट्री

 पूरे वर्ष में एक बार विशेष अनुमति दी जाती है

 

!!शिवकुमार त्रिपाठी!! पत्रा टाईगर रिजर्व के हिनौता गेट से 20 किमी दूर स्थित कोर जोन एरिया में स्थित झलरिया महादेव आज बैंकों को दर्शन देंगे। झत्तरिया महादेव में पारंपरिक रूप से हर वर्ष बसंत पंचमी से समिति द्वारा श्रीमद्भागवत काभा का आयोजन किया जाता है और श्रीमद्भागवत कथा के समापन उपरांत एगा। इस अवसर पर पाना टाइगर रिजर्व द्वारा चार पहिया वाहनों को निर्धारित रूट से इलरिया महादेव स्थान पर पहुंचकर दर्शन करने की अनुमति दी गई है। पारंपरिक रूप से श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर झलरिया महादेव में मंगलवार को भंडारे का आयोजन है। श्रद्धालुओं के वाहनों के प्रवेश करने के लिए सुबह 8 से लेकर दोपहर 2 बजे तक समय को शाम 5 बजे पूर्व वापस लौटना पड़ेगा

 

वर्ष में एक बार ही मिलते हैं दर्शन

वर्ष में केवल एक बार ही झलारिया महादेव के दर्शन लोगों के लिए सामूहिक रूप से खोले जाते हैं।  झलरिया जहां पर प्राकृतिक अंदर अद्वितीय पिंडी के रूप में भगवान भोलेनाथ विशाल गुफा के अंदर विराजमान है और भगवान भोलेनाथ की पिंडी के ठीक ऊपर प्राकृतिक रूप से गुफा की चट्टानों से निकलने वाली गंगा मैया की बूंदे भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हुए नजर आती हैं। झलारिया महादेव के नाम से पन्ना टाईगर रिजर्व में स्थित इस प्रसिद्ध एवं आध्यात्मिक देव स्थान के दर्शन करने का सौभाग्य श्रृद्धालुओं को वर्ष में एक बार ही प्राप्त होता है। इस प्रसिद्ध स्थान की महिमा के चलते भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए टाइगर रिर्जव से सटे गांव के ग्रामीण पैदल चलकर भी काफी संख्या में पहुंचते हैं।

 जब से टाइगर रिजर्व बना झालरिया महादेव लोगों का आना प्रतिबंधित कर दिया गया

एक विशाल कंगलोमेरिट चट्टान की बीचो-बीच से एक जलधारा निकलती है जो प्राकृतिक अद्भुत है ऊपर पानी कहां से आता किसी को नहीं पता बड़ी चट्टान के बीच से आ रहा पानी भगवान जलारिया महादेव का अभिषेक करता है इस स्थान पर पहले आसपास सहित पूरे बुंदेलखंड की बड़ी आस्था है जब टाइगर रिजर्व नहीं बना था पूरे इलाके के लोग वर्ष भर आते थे लेकिन टाइगर रिजर्व बनने के बाद लोगों का आना-जाना प्रतिबंधित कर दिया गया अब वर्ष में मात्र एक दिन के लिए खोला जाता है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करने पहुंचते हैं

 

 पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता टिर्की का इनका कहना झालरिया महादेव तक पहुंचाने के लिए लोगों को हिनौता गेट से परमिट किया जाएगा। प्रवेश के लिए सुबह बजे से लेकर बजे की अनुमति दी गई है। 10 सेमी से अधिक ऊंचाई के चार पहिया वाहन स्ट की सहाक में सुरक्षित तरीके से जा सकते हैं, ऐसे चाहनेको प्रश की अनुमति रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से विभाग के कर्मचारी पूरे रास्ते में तैनात रहेंगे बीच में वाहन को रोकने की अनुमति नहीं है।

  1. पन्नाः 3 दिन बाद भी नहीं पहुंची जांच टीम, एफआईआर भी नहीं
  2.  क्षेत्र में अफवाहों का दौर सच्चाई जानने कानाफूसी कर रहे लोग
  3. जेके सीमेंट प्लांट हादसा
  4.  कुछ छुपाने का मौका न मिले इसलिए  तत्काल शुरू होनी चाहिए थी जांच,
  5.  सांसद बीडी शर्मा ने दिए थे तत्काल जांच कर कार्यवाही के निर्देश

 (शिवकुमार त्रिपाठी)  जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत देवरा-पुरैना स्थित जेके सीमेंट प्लांट की निर्माणाधीन दूसरी यूनिट के स्लैब गिरने से हुई 4 श्रमिकों  की मौत और 19 के घायल होने के कारणों की जांच के लिए गठित टीम घटना को कितने हल्के से ले रही है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि  अभी तक टीम घटनास्थल पर भी नहीं पहुंची है, जबकि हादसे के दिन ही मौके पर पहुंचे सागर संभाग कमिश्नर वीरेन्द्र सिंह रावत ने पन्ना जिला प्रशासन को जांच दल बनाए जाने के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट तीन दिन के अंदर सौंपी जानी थी। अपर कलेक्टर पन्ना के नेतृत्व में गठित जांच दल में एडिशनल एसपी, पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर, सहायक श्रमायुक्त और पीआईयू के कार्यपालन यंत्री शामिल हैं। आरोप हैं कि इस हृदय विदारक मामले में अभी तक एफआईआर भी नहीं दर्ज कराई गई है। खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए थे, 

इन बिन्दुओं पर कमिश्नर को सौंपनी है रिपोर्ट

• दुर्घटना की वे परिस्थितियां जिनके कारण ये जानलेवा हादसा हुआ? • क्या प्रबंधन ने निर्माण कार्य से संबधित विभागीय अनुमति प्राप्त की थी?

. निर्माण हेतु सुरक्षा के उपायों की क्या स्थिति थी?

• मटेरियल की गुणवत्ता के मानक स्तर तथा लापरवाही का स्तर एवं लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है?

… तब तक तो खत्म हो जाएंगे साक्ष्य

आरोप है कि जानलेवा हादसे की जांच में विलंब के पीछे साक्ष्यों को खत्म करने की सुनियोजित साजिश है।

जब तक जांच दल घटनास्थल पर पहुंचेगा, तब तक अहम साक्ष्य खत्म किए जा चुके होंगे। मामले में विधिक जानकारों का कहना है कि ऐसी गंभीर घटनाओं में प्राथमिक जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए था। मजदूरों में दहशत, श्रमिक संगठनों में आक्रोश हादसे के बाद भी प्रथम दृष्टया दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराने, श्रमिकों की सुरक्षा सुरक्षा के प्रबंध सुनिश्चित नहीं किए जाने और कमिश्नर के स्पष्ट निर्देश के बाद भी जांच शुरू नहीं होने से जहां प्लांट श्रमिकों में दहशत है, वहीं श्रमिक संगठनों में भी जमकर आक्रोश है। इस

मामले में जिला कांग्रेस पहले ही विरोध प्रदर्शन कर सख्त कार्रवाई की मांग कर चुकी है।

इनका कहना है – जांच के लिए गठित टीम संभवतः सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचेगी और जांच शुरू करेगी। पूरी घटना को गंभीरता के साथ लिया गया है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई होगी।

वीरेन्द्र सिंह रावत, कमिश्नर, सागर

 सबसे पहले खबर,,’ हमारे माध्यम से लोगों तक पहुंची  :—

(शिवकुमार त्रिपाठी)

*पन्ना -जेके सीमेंट प्लांट पुरैना जिला में बहुत बड़ा हादसा हुआ है जो सेकंड नंबर की यूनिट लग रही थी उसमें भाड़ा गिर गया है*
कई लोगों के मरने की खबर
*बड़ी संख्या में घायल भी है प्रशासनिक रूप से पुष्टि होना बाकी है*

प्रशासनिक अधिकारी अभी पुस्ट नहीं कर रहे हैं
घटना सही है मरने वालों की संख्या कंफर्म होना बाकी

 मरने वालों की संख्या बहुत अधिक बताई जा रही है

 जे के सीमेंट के अधिकारी संदीप त्रिवेदी ने फोन पर घटना की पुष्टि नहीं की है बता रहे हैं कि कुछ लोग दबे हैं घायल है पर हमारे लोग मरने वालों की संख्या बहुत अधिक बता रहे हैं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉक्टर बी के जैन को पद्मश्री से किया सम्मानित

प्रधानमंत्री राष्ट्रपति गृहमंत्री सहित अधिकारी राजनेता रहे मौजूद 

डॉ ईलेश जैन सहित परिवार के सदस्य

 (शिवकुमार त्रिपाठी) चित्रकूट के मशहूर नेत्र विशेषज्ञ एवं मानवता की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चित्रकूट में श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के माध्यम से नेत्र ज्योति प्रदान करने की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा देने वाले मशहूर नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर बी की जैन को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने पद्मश्री से सम्मानित किया है,,

जैसे ही डॉक्टर बीके जैन को पद्मश्री से सम्मानित किया गया हाल तालिया की गड़गड़ाहट से गूंज उठा,, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति सहित देश के गणमान्य  नागरिकों और राजनेताओं की मौजूदगी में डॉक्टर बी के जैन को अलंकृत किया गया,,, इस दौरान उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे,, जैसे ही डॉक्टर बीके जैन को पद्मश्री से सम्मानित किया गया सूचना मिलते ही बधाई देने वालों का डाटा लग गया भगवान श्री राम की तपोस्थली चित्रकूट के लोग दो वे के जैन को पद्मश्री मिलने से गैराज गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं,,

 

 संघर्ष की पूरी कहानी

मशहूर नेत्र विशेषज्ञ समाजसेवी डॉक्टर बीके जैन पद्मश्री से सम्मानित

सेवा, समर्पण और संस्कार डॉक्टर जैन की प्राथमिकता

 

 (शिवकुमार त्रिपाठी) देश दुनिया में नेत्र ज्योति प्रदान करने के लिए मशहूर चित्रकूट की समाजसेवी संस्था श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी समाजसेवी डॉ बीके जैन को सरकार द्वारा प्रतिष्ठित पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है इस संस्था द्वारा संचालित श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय निर्देशक  डॉ. Bk जैन को नेत्र ज्योति एवं इलाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया है जैसे ही डॉक्टर बीके जैन को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किए जाने की सूचना चित्रकूट क्षेत्र में मिली लोगों में हर्ष का माहौल है चित्रकूट के हर मठ मंदिर और कुंभ मेला क्षेत्र प्रयागराज में इस बात की चर्चा हो रही है कि डॉक्टर जैन को देर से ही सही पर योग्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है

डॉ बीके जैन प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सा के साथ एक कुशल प्रशासक भी है जिनके नेतृत्व में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित कई प्रकल्प (संस्थाएं)  विभिन्न क्षेत्र में कार्य करते हुए लोगों को सेवाएं दे रही है जिनका प्रमुख उद्देश्य दींन दुखी और पीड़ित व्यक्ति की सेवा करना है

 एक चिकित्साक से सेवक तक,, डॉक्टर जैन का सफर

नेत्र चिकित्सक  डॉ बीके जैन मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद 1970 के दशक में चित्रकूट में बहुत छोटे से अस्पताल में  अपनी सेवाएं देना शुरू की थीं। प्रसिद्ध तपस्वी संत पूज्य रणछोड़ दास जी महाराज के बोधवाक्य “भगवान पर भरोसा रखो, वह सब पूर्ण करेंगे, तुम निमित्त मात्र हो” को लेकर अपने काम की शुरुआत की पूज्य रणछोड़ दास जी हमेशा कहते थे भूखे को भोजन, नंगे को वस्त्र और अंधे को आंख मिलना चाहिए  इसी उद्देश्य  को लेकर देश के प्रमुख उद्योगपति अरविंद भाई मफतलाल  की नेतृत्व में डॉक्टर बी की जैन ने काम करना शुरू किया फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, वे चलते गए और कारवां जुड़ता गया उनके नेतृत्व में सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति अर्जित की

आज यह विश्व के प्रमुख नेत्र चिकित्सा संस्थानों में गिना जाता है। कई वर्षों से एशिया महाद्वीप में सर्वाधिक एक संस्थान द्वारा आंखों के ऑपरेशन करने का रिकॉर्ड बना रहे हैं  संत श्री रणछोड़दासजी महाराज की कृपा एवं मफतलाल परिवार के सहयोग से डॉ बीके जैन रूपी परिंदा उन्मुक्त गगन में स्वच्छंद विचरण करते हुए मानवता की सेवा में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं उनकी इसी सेवा कार्य को सरकार ने पहचाना और देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया है श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट मे “सर” के नाम से मशहूर डॉक्टर जैन का हर व्यक्ति सम्मान करता है और उनकी बातों का अनुसरण यहां का प्रतेक कर्मचारी और डॉक्टर करता है

 भगवान कामतानाथ और संतों का आशीर्वाद है यह पुरस्कार – डॉ जैन 

पुरस्कार की घोषणा के बाद, डॉ. Bk जैन ने कहा कि यह सम्मान उन करोड़ों नेत्र रोगियों को समर्पित है, जिन्होंने उन पर और ट्रस्ट पर विश्वास किया। उन्होंने अपने गुरु रणछोड़दास जी महाराज, कामतानाथ स्वामी और चित्रकूट के साधु-संतों के आशीर्वाद को अपनी सफलता का आधार बताया।