ताज़ा खबर
प्रकृति और संस्कृति संरक्षण हेतु लोक भारती एवं बंगो लोक भारती ने बनाई योजना, संजीत सरकार के प्रयास से बंगाली समाज हो रहा एकजुट भगवान श्रीपरशुराम जी के जन्मोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा,,,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा हुए शामिल टीकमगढ़ में सरकारी स्कूल में बच्चों के भविष्य से हुआ खिलवाड़ पहले बांटी गई पास होने की अंकसूची जब पोल खुली तो ले ली वापस शिक्षा विभाग के अधिकारी बोले हो रही है मामले की जांच। पन्ना विधायक ने किया lic लाइफ पॉइंट कार्यालय का शुभारम्भ

देश की राजधानी से ब्रजधानी तक,, बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर निकालेंगे हिंदू सनातन एकता यात्रा,,,

देश की राजधानी से ब्रजधानी तक,, बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर निकालेंगे हिंदू सनातन एकता यात्रा,,,

बागेश्वर महाराज की दूसरी सनातन हिंदू जोड़ो पदयात्रा 7 नवंबर से

हरियाणा की कथा में महाराज श्री ने दी जानकारी

तीन प्रदेशों से होकर गुजरेगी 131 किमी लम्बी यात्रा

 (शिवकुमार त्रिपाठी) समूचे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार प्रयास कर रहे हैं। देश के सभी हिंदुओं को एकजुट करने के लिए उन्होंने गत वर्ष 160 किमी लम्बी सनातन हिंदू जोड़ो एकता पदयात्रा भी की थी। महाराज श्री अपने इसी संकल्प को लेकर फिर से नवंबर में पदयात्रा करने जा रहे हैं। यह पदयात्रा दिल्ली से शुरू होकर वृंदावन में समाप्त होगी। हरियाणा की कथा में महाराज श्री ने अपनी पदयात्रा की जानकारी दी।
हरियाणा के पानीपत में चल रही श्री हनुमंत कथा के पहले दिन बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराज श्री ने अपनी दूसरी पदयात्रा की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 7 नवंबर से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए फिर से पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पदयात्रा 10 दिनों की होगी। उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा दिल्ली से शुरू होगी और वृंदावन तक जाएगी। तीन राज्यों से होकर गुजरने वाली 131 किमी लम्बी यह पदयात्रा प्रत्यक्ष रूप से 5 करोड़ लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास करेगी। हालांकि इस पदयात्रा के माध्यम से देश के कोने कोने में फिर से सनातन हिंदुओं को जगाने का संदेश पहुंचाया जाएगा।

हम आंदोलन नहीं, आंदोलित करते हैं

बागेश्वर महाराज ने कहा कि जब तक भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बन जाएगा तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कथा के दौरान कहा कि हम आंदोलन नहीं लोगों को राष्ट्र के लिए आंदोलित करते हैं। उन्होंने कहा कि हम कलमा पढ़ने के बजाय मौत को गले लगाने वाले हैं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि लोग अपना फायदा कमाने के लिए दुकानों का नाम बदल लेते हैं। हिंदू देश और धर्म के लिए अपनी जान दे देगा लेकिन किसी की गुलामी स्वीकार नहीं करेगा।


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी