ताज़ा खबर
भाजपा ने नहीं किया बुंदेलखंड का विकास,,, भरत मिलन के पक्ष में की रोशनी यादव ने जनसभा, उमड़ी भीड़ कांग्रेस समस्या है, भाजपा समाधान - आदित्यनाथ,,, भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में की सभा मांगे वोट पन्ना जिले में पवई मे 16, गुनौर में 9 और पन्ना में 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में,,,, मुख्यमंत्री ने देवेंद्रनगर में डॉक्टर राजेश वर्मा के पक्ष में की सभा पन्ना टाइगर रिजर्व का अकोला गेट शुरू ,,पहले दिन ही बाघ दर्शन

दतिया की पीतांबरा माई पर लिखी पुस्तक,,,, मंत्रोक्त बगलास्तुति एवं बीजमंत्र रहस्य पुस्तक का लोकार्पण

दतिया की पीतांबरा माई पर लिखी पुस्तक,,,, मंत्रोक्त बगलास्तुति एवं बीजमंत्र रहस्य पुस्तक का लोकार्पण

 

मंत्रोक्त बगलास्तुति एवं बीजमंत्र रहस्य पुस्तक का लोकार्पण

दतिया पीताम्बरा पीठ पर लोकार्पण

वरिष्ठ साधक और सुप्रसिद्ध वकील गिरीश गुप्ता ने लिखी बगलामुखी चालीसा

भोपाल:विश्व प्रसिद्ध तेजोमयी दतिया पीताम्बरा शक्तिपीठ पर मंत्रोक्त बगलास्तुति एवं बीजमंत्र रहस्य पुस्तक लोकार्पण किया गया। पीताम्बरा पीठेश्वर अंनत श्री विभूषित 1008 श्री श्री राष्ट्रसंत स्वामी महाराज के तपोस्थल पर उनकी चरण पादुकाओं के समक्ष पीठ के न्यासी और आचार्यों की मौजूदगी में *मंत्रोक्त बगलास्तुति एवं बीजमंत्र रहस्य * लोकार्पण हुआ। मंत्रोक्त बगलास्तुति एवं बीजमंत्र रहस्य के लेखक, वरिष्ठ साधक और जानेमाने वकील  गिरीश गुप्ता के अनुसार यह पुस्तक श्री श्री गुरुदेव स्वामी जी की कृपा का पारितोषिक हैं। मंत्रोक्त बगलास्तुति एवं बीजमंत्र रहस्य की स्तुति पीताम्बरा माई के बीज अक्षर से प्रारंभ होकर माई के सभी मन्त्रो , दुर्गा नवानी मंत्र, पंचास्त्र, गणेश, वटुक, भैरव, भैरवी, दक्षिणो, योगनी आदि सहित अनेकों मन्त्रो की साधना है। इसके पठन से साधक के जीवन के तमाम क्लेश का अंत होगा एवम माँ पीताम्बरा और स्वामी जी महाराज की कृपा सभी भक्तगणों को प्राप्त होती रहे ऐसा प्रयास है। लोकार्पण के अवसर पर पीठ के आचार्य विष्णु कांत जी, न्यासी कृष्णप्रकाश अंगल, हरगोविंद गोस्वामी, देवेंद्र राव, उपाचार्य यगवलग जी, तिवारी जी,  प्रकाश अंकल सहित कई गणमान्य श्रद्धालु गण उपस्थित थे।


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी