ताज़ा खबर
लोगों के मन में मोदी और भाजपा ,स्थापना दिवस पर लक्ष्य से तीन गुना लोगों ने ज्वाइन की भाजपा, खजुराहो में कमल स्वर्ण कमल बनेगा -बीडी शर्मा इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव का नामांकन निरस्त,,, सपा के मैदान से हटते ही विष्णुदत्त शर्मा की प्रचंड जीत का रास्ता खुला समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव ने किया नामांकन कांग्रेस के बड़े नेताओं ने पन्ना पहुंचकर किया समर्थन भाजपा मय हुआ पन्ना, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने किया नामांकन , स्मृति ईरानी, मोहन यादव बोले कांग्रेस रणछोड़, साइकिल होगी पंचर

राष्ट्रीय बॉलीवाल चैंपियनशिप का उद्घाटन ,, खेलोगे कूदोगे बनोगे नवाब :- विधानसभा अध्यक्ष,,,,,खिलाड़ियों ने दिखाएं खेल में जोहर,,, नगर में निकली शोभायात्रा ,,,जगह-जगह स्वागत

राष्ट्रीय बॉलीवाल चैंपियनशिप का उद्घाटन ,, खेलोगे कूदोगे बनोगे नवाब :- विधानसभा अध्यक्ष,,,,,खिलाड़ियों ने दिखाएं खेल में जोहर,,, नगर में निकली शोभायात्रा ,,,जगह-जगह स्वागत

खेलों से अनुशासन की भावना विकसित होती है: अध्यक्ष गौतम

जुगल किशोर महोत्सव को संस्कृति विभाग के कैलेंडर में शामिल करेंगे पर्यटन मंत्री: सुश्री ठाकुर

तलैया फील्ड मैदान में राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का हुआ शुभारंभ

(शिवकुमार त्रिपाठी) खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के प्रतिभा प्रदर्शन और उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए बेहतर माध्यम हैं। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को खेल में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहन व कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। खेलों के माध्यम से अनुशासन की भावना भी विकसित होती है। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने शुक्रवार को स्थानीय तलैया फील्ड मैदान में 25वीं यूथ ओपन महिला एवं पुरूष राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही।

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष अध्यक्ष गिरीश गौतम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया का ध्वज चढ़ाकर प्रतियोगिता की शुरूआत की तथा खेल के उद्घाटन की घोषणा की। इस अवसर पर विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से भेंटकर परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन कर सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। पुरूष वर्ग में उद्घाटन मैच कर्नाटक एवं केरल तथा महिला वर्ग में केरल एवं दिल्ली की टीम के बीच खेला गया।


अध्यक्ष गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि पन्ना मंें पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्मारक मौजूद हैं। पन्ना पर्यटन नगरी के साथ ही मंदिरों की नगरी भी है। खनिज संपदा से भरपूर पन्ना में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन से निश्चित ही पन्ना का मान और सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

खेल में आगे बढ़ने और उज्जवल भविष्य गढ़ने का खिलाड़ियों के पास बेहतर अवसर है। खिलाड़ी खेल भावना के साथ खेलों में सहभागिता करें। किसी भी हार में निराश न हों, बल्कि सफलता के लिए पूरे मनोयोग से दोबारा प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पन्ना को प्रत्येक क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए सभी सहभागी बनें और आधुनिक पन्ना का निर्माण करें।
शुभारंभ कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास व धर्मस्व मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि देश की आजादी के अमृत महोत्सव काल में पन्ना में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन से राष्ट्रीय पटल पर जिले का नाम रोशन होगा।

उन्होंने कहा कि भारत देवभूमि है। खिलाड़ी खेल में सफलता प्राप्त करने के साथ ही देश के स्वर्णिम इतिहास व महापुरूषों के बारे में भी जानकारी रखें। पन्ना ऋषि अगत्स्य की तपस्थली के साथ-साथ महाराजा छत्रसाल की नगरी है। यहां पर्यटन व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही संस्कृति विभाग के कैलेंडर में जुगल किशोर महोत्सव को शामिल किया जाएगा।

तलैया फील्ड मैदान बनेगा आधुनिक


राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के शुभारंभ अवसर पर सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने तलैया फील्ड मैदान को खेल व खिलाड़ियों की सुविधा के दृष्टिगत आधुनिक मैदान बनाने की घोषणा की। साथ ही नामकरण के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि सेना के जवानों और खिलाड़ियों में अनुशासन के साथ-साथ देशभक्ति का जज्बा भी होता है। खेल देश को आगे ले जाने में निश्चित रूप से मददगार हैं। गत अप्रैल माह में सांसद खेल महोत्सव के सफल आयोजन के बाद अब इस राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के पन्ना में आयोजन का सपना साकार हुआ है। गांव-गांव तक खेल शुरू कराने का प्रयास भी किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न प्रांत और केन्द्र शासित प्रदेश से पन्ना पहुंचे खिलाड़ियों को यहां के इतिहास और संस्कृति व परम्परा से अवगत कराने के साथ ही विभिन्न स्थानों का भ्रमण भी कराया जाएगा। ऐतिहासिक स्थानों और मंदिरों के विकास के लिए सार्थक प्रयास किए जाएंगे। आगामी दिनों में बुन्देलखण्ड के खजुराहो एवं पन्ना में बैठक एवं भ्रमण के लिए जी-20 समूह देश के डेलिगेशन का आगमन भी गौरव की बात है।

राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का होगा चयन


खनिज साधन एवं श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पन्ना जैसे छोटे जिले में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के आयोजन की सौगात मिलना जिले का सौभाग्य है। सांसद श्री शर्मा के सार्थक प्रयासों से पन्ना में टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि पन्ना की पहचान हीरा और धार्मिक नगरी के रूप में है। अब पन्ना खेल में भी ऊंचाईयां हासिल करेगा। भविष्य में भी निरंतर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आगामी दिनों में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन की दृष्टि से भी पन्ना का विकास होगा। उन्होंने इनडोर स्टेडियम की आवश्यकता बताई। साथ ही कहा कि इस टूर्नामेंट के माध्यम से विभिन्न टीमों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर भी किया जाएगा।

बधाई नृत्य की हुई प्रस्तुति

टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत बुन्देलखण्ड के बधाई नृत्य का आयोजन किया गया। संस्कृति विभाग के नर्तक दल द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा कलाकारों का सम्मान भी किया गया। एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक दिलाने वाले और पहले अर्जुन एवं द्रोणाचार्य अवार्डी मुख्य कोच श्रीधरन का सम्मान किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक दिलाने वाले कोच प्रीतम सिंह चौहान और वीर सिंह यादव को भी सम्मानित किया गया।


अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश की टीम द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया। मध्यप्रदेश की महिला टीम की कप्तान मुस्कान ने खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण कराई। म.प्र. वॉलीबॉल एसोसिएशन के  रूद्र प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता के संबंध में संक्षिप्त उद्बोधन के माध्यम से टूर्नामेंट की रूपरेख के बारे में अवगत कराया। पवई विधायक  प्रह्लाद लोधी ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  मीना राजे, उपाध्यक्ष  संतोष सिंह यादव, नपाध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता, कलेक्टर संजय कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, वॉलीबॉल एश्योसेशन के पदाधिकारी एवं पत्रकारगण तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

 

जगह-जगह हुआ खिलाड़ियों का स्वागत

पन्ना नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें खिलाड़ियों और अतिथियों का जगह-जगह स्वागत किया गया किशोर जी मंदिर चौराहे में देवेंद्र सिंह यादव उर्फ बबलू यादव के परिवार ने स्वागत किया और खिलाड़ियों का मुंह मीठा कराया

 

सर्वप्रथम पन्ना नगर में खेल महोत्सव से मैं सम्मिलित समस्त टीमों का मार्च पास्ट निकाला गया जिसमें क्षेत्रीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा व क्षेत्रीय विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह सम्मिलित हुए शहर भर में भव्य स्वागत किया गया एवं मंच कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया खेल मैदान में खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया एवं अतिथियों का स्वागत किया गया संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी शुभारंभ किया गया सर्वप्रथम स्थानीय विधायक मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पन्ना के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है जब देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी पन्ना आ रहे हैं पन्ना में खेल का माहौल है पन्ना के लोग खिलाड़ियों का सम्मान करते हैं वह उन्हें स्नेह भी देते हैं हमारे इस जिले में बहुत सी प्रतिभाएं हैं जो इन खेलों से प्रेरणा लेकर आगे बढेगी यह एक अच्छा अवसर है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि पन्ना में आप सभी खिलाड़ियों का स्वागत करता हूं साथ ही मुझे विश्वास है कि यहां हम सब को एक अच्छी वॉलीबॉल का खेल देखने को मिलेगा मुझे यह भी विश्वास है कि जो खिलाड़ी इस मैदान में खेल रहे हैं वह देश और विदेश में नाम रोशन करेंगे यह एक ऐतिहासिक मैदान है यहां पर पूर्व में भी बड़े-बड़े खिलाड़ियों ने खेल खेला है पन्ना के लोग खेलों में रुचि रखते हैं उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां की जनता ने स्नेह दिया और मैं यहां से सांसद हूं आज लगभग 900 प्रतिभागी खिलाड़ी पन्ना पहुंचे हैं,

उन्होंने कहां की यह वह धरती है जहां से खेलों में देश ही नहीं विदेशों में भी लोगों ने नाम कमाया है
उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया कि उनके सहयोग से यह आयोजन सफल हो रहा है साथ ही श्री शर्मा ने कहा कि मैं भी वालीबाल का खिलाड़ी था इसलिए मेरी इच्छा थी कि यह खेल पन्ना में हो और आज यह खेल पन्ना में हो रहे हैं पन्ना के खिलाड़ियों के लिए इस मैदान को भव्य मैदान बनाया जाएगा

श्री शर्मा ने कहा कि यह एक डायमंड सिटी है यहां पर अच्छा डायमंड मिलता है और यहां पर पन्ना टाइगर रिजर्व भी है एवं खजुराहो वर्ल्ड हेरिटेज व आइकॉन सिटी है जिसे देखने के लिए मैं आप सब खिलाड़ियों के लिए भी व्यवस्था करूंगा ,

उन्होंने कहा कि पन्ना स्थित श्री जुगल किशोर जी मंदिर को भी बाबा महाकाल के जैसा कोरिडोर बनाया जाएगा ,
श्री शर्मा ने कहा कि आज पन्ना की इस भूमि पर लघु भारत दिख रहा है भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी की इच्छा के अनुरूप हमने खेल महोत्सव आयोजित किया था प्रत्येक पंचायत व मंडल से टीमों को खिलाड़ियों को निकाला था और ट्रेडिशनल गेम्स आयोजित किए थे ,

श्री शर्मा ने कहा कि जी-20 देश की बैठके माननीय प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही हैं हमारा सौभाग्य है कि हमें भी अवसर मिला है खजुराहो के अंदर भी बैठकें होंगी दुनिया के लोग आएंगे वह पन्ना के डायमंड व नेशनल पार्क को भी देखेंगे पन्ना की जनता भी उनके स्वागत के लिए तैयार है मेरी पन्ना की जनता से अपील है कि इस ग्राउंड का नाम रखना है आप सब अपने सुझाव दें और उसी के आधार पर इस मैदान का नाम रखा जाएगा ,
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति इतनी श्रेष्ठ है कि हम सब खेल खेलते हुए ही बहुत सारी चीजों को सीख जाते हैं खेलों से हमें अनुशासन सीखने को मिलता है,

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि खेल खेलने से लोग अब तक देश में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं खेल जीवन में खेल भावना के साथ खेलना चाहिए खेल भावना ही सच्चे खिलाड़ी की पहचान है,
उन्होंने कहा कि जो जूझता है संघर्ष करता है वही आगे बढ़ता है मैं 4 चुनाव हारा और अब जीता तो 4 बार लगातार चुनाव जीता खेलो खेलोगे तो जीतोगे ,
कार्यक्रम का संचालन श्रवण मिश्रा व सुशील त्रिपाठी द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन प्रहलाद लोधी द्वारा किया गया ,
मंच पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे श्री गिरीश गौतम अध्यक्ष मध्यप्रदेश विधानसभा मुख्य अतिथि श्रीमती उषा ठाकुर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री अध्यक्षता
श्री विष्णु दत्त शर्मा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मध्य प्रदेश श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह श्रम एवं खनिज संसाधन मंत्री
विशिष्ट अतिथि
प्रहलाद लोधी विधायक पवई

रामबिहारी चौरसिया भाजपा जिला अध्यक्ष पन्ना मलखान सिंह अध्यक्ष भाजपा जिला छतरपुर श्रीमती मीना राजेश परमार अध्यक्ष जिला पंचायत पन्ना संतोष सिंह यादव उपाध्यक्ष जिला पंचायत पन्ना ,श्रीमती मीना पांडे अध्यक्ष नगर पालिका पन्ना ,श्रीमती आशा गुप्ता उपाध्यक्ष नगर पालिका पन्ना ,जय प्रकाश चतुर्वेदी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,रामअवतार पाठक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सतानंद गौतम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, आशुतोष मेहदेले प्रदेश का समिति सदस्य ,श्रीमती उषा सोनी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, दुर्गेशशिवहरे, चौधरी सेक्रेटरी जनरल व्ही. इफ. आई. श्रीधरण चीफ कोच आफ इंडिया अर्जुन एवार्ड विजेता
विजय पाल सिंह उपाध्यक्ष व्ही. इफ. आई.

सुनील तिवारी कोषाध्यक्ष व्ही. इफ. आई.
जागीर सिंह रंधावा सह सचिव व्ही. इफ. आई.
हरि सिंह चौधरी सचिव मध्य प्रदेशव्ही. इफ. आई. संजय कुमार मिश्रा कलेक्टर पन्ना
धर्मराज मीणा पुलिस अधीक्षक पन्ना
रुद्र प्रताप सिंह पूर्व विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष व्ही. इफ. आई.
श्रवण मिश्रा प्रदेश संयोजक खेल प्रकोष्ठ भाजपा मध्यप्रदेश
आशीष तिवारी सह मीडिया प्रभारी भाजपा मध्यप्रदेश
विवेक मिश्रा महामंत्री भाजपा पन्ना राजेश वर्मा महामंत्री भाजपा पन्ना दीपेंद्र सिंह महामंत्री भाजपा ,रविराज यादव, दुर्गेश शिवहरे, अजय पाठक
बृजेंद्र मिश्रा सह व्यवस्था प्रमुख
आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से मंचासी


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी