ताज़ा खबर
भगवान श्रीपरशुराम जी के जन्मोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा,,,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा हुए शामिल टीकमगढ़ में सरकारी स्कूल में बच्चों के भविष्य से हुआ खिलवाड़ पहले बांटी गई पास होने की अंकसूची जब पोल खुली तो ले ली वापस शिक्षा विभाग के अधिकारी बोले हो रही है मामले की जांच। पन्ना विधायक ने किया lic लाइफ पॉइंट कार्यालय का शुभारम्भ पन्ना मे बागेश्वरधाम शिष्य मंडल द्वारा आयोजित,गरीब अनाथ कन्याओं का विवाह संपन्न, शामिल हुए बागेश्वरधाम सरकार, दिया आशीर्वाद

प्रकृति और संस्कृति संरक्षण हेतु लोक भारती एवं बंगो लोक भारती ने बनाई योजना, संजीत सरकार के प्रयास से बंगाली समाज हो रहा एकजुट

प्रकृति और संस्कृति संरक्षण हेतु लोक भारती एवं बंगो लोक भारती ने बनाई योजना, संजीत सरकार के प्रयास से बंगाली समाज हो रहा एकजुट

प्रकृति-संस्कृति संरक्षण हेतु लोक भारती एवं बंगो लोक भारती की बनी योजना!

संजीत सरकार को लोक भारती के बुंदेलखंड का प्रभारी बनाया गया

पन्ना और सतना जिले में बड़ी संख्या में निवासरत है बंगाली समाज के लोग

(शिवकुमार त्रिपाठी) प्रदेश संयोजक संजीव राय ने बंगो लोक भारती सतना एवं पन्ना जिले की कार्यकारणी के विस्तार करते हुए उक्त दायित्व की घोषणा की। सतना जिला संयोजक राजेंद्र विश्वास सह संयोजक रामू विश्वास संरक्षक दिलीप सरकार,अशोक सिंग,संपर्क प्रमुख विषु सरदार, संस्कार संस्कृति प्रमुख कनेक सरदार उसरार, कलस्टर संयोजक जतिन ढाली ,कलस्टर व्यवस्था प्रमुख अमृत बछाड़ बहुलिया, कलस्टर संयोजक विनय विश्वास तथा पन्ना जिले के उड़की कलस्टर संयोजक प्रदीप सरकार सह संयोजक सुनील सरकार कुंजाबान कलस्टर संयोजक मृत्युंजय अधिकारी सह संयोजक किशोर सरकार।

पन्ना- ब्रजपुर ग्राम में प्रकृति संस्कृति हित मे कार्य करने वाले लोकभारती संगठन से संबद्ध बंगला भाषी राष्ट्रवादी विचार धारा के संगठन बंगो लोक भारती के तत्वाधान में एक दिवसीय परशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसमे पन्ना एवं सतना जिले के 18 बंगाली गांव से लगभग 300 लोग उपस्थित रहे।बंगोलोक भारती के प्रदेश संयोजक संजीव राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में बंगाली समाज के सामने अपनी संस्कृति, संस्कार, भाषा का संरक्षण करना चुनौती पूर्ण है। बंगाली समाज के समाज सेवियों से आग्रह है की अपनी भाषा एवं संस्कृति संरक्षण का उत्तरदायित्व अपने कंधे पर ले ।

इसके लिए समाज को तन मन धन से कार्य करने की आवश्कता है।।प्रदेश संरक्षक संजीत सरकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि बंगो लोक भारती बंगाली समाज के विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेश एवं केंद्र सरकार से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान की पहल करेगी जिसमे बैतूल जिले के 32 गांव सतना के 8 गांव एवं पन्ना जिले के 10 बंगाली गांव के शा. प्रा. विद्यालय में एक विषय बंगला भाषा में शिक्षा प्रदान हेतु उठाकर प्रस्ताव पारित किए तथा एक प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से मुख्यमंत्री से भेंट कर प्रस्ताव ज्ञापन करने की योजना बनी है। राष्ट्रीय सयोंजक डॉ. देवज्योति गाईन ने अपने उद्बोधन में कहा कि बंगो लोक भारती सम्पूर्ण भारत के सभी राज्य में राष्ट्रवादी विचार धारा के बंगला भाषी लोगो को संगठित करने का कार्य कर रही है। लोक भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में गौ आधारित प्रकृति कृषि,जल संरक्षण, हरिशंकरी के विषयो पर प्रकाश डालते हुए बड़,पीपल और पाकड़ पौधा रोपण का आग्रह किया एवं उसके उपयोगिता के विषय पर भी चर्चा की जिसमे चार पंचायतों के सरपंच रवि दे (जमुनाई) प्रकाश मजूमदार(जरुआपुर) रामू विश्वास(उसरार) जतिन ढली(महातैन) ने अपने ग्राम में ग्राम उत्सव के साथ हरिशंकारी रोपण का संकल्प लिया। अशोक त्रिपाठी ने लोक भारती के प्रकृति,सस्कृति के हित कार्य की जानकारी दिया और सभी से आगामी दिनों में हरियाली महोत्सव के माध्यम से पौधा रोपण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लोक भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय, राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख श्रीकृष्णा चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, बंगोलोक भारती के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. देवज्योति गाईन, प्रदेश संयोजक संजीव राय, प्रदेश संरक्षक संजीत सरकार, सह संयोजक अधिवक्ता स्वपन कुमार दस, प्रदेश संपर्क प्रमुख राजेश सरकार, प्रदेश युवा प्रमुख रणवीर विश्वास, राष्ट्रीय कार्यालय प्रमुख सौरभ सिंग,झांसी यूनिवर्सिटी के प्रिफेसर डॉ.अमित पाल, वरिष्ठ पत्रकार एम पी व्यास, राजकुमार दिवेदी,पन्ना नगरपालिका पार्षद अपु मजूमदार,

समाज सेवी निवेदिता व्यास, संजय व्यास,पन्ना संयोजक विजन व्याध, सुकंतो राय,मणिशंकर हालदार,प्रभाष व्याध,सचिन राय,पिजुश मंडल,मनोज राय,प्रशांत मंडल,पंचानन मंडल,केनाराम साना,नीतीश सरकार, सैलेंद्र विश्वास,आशा मित्रा,तरूलता म्हंतो,सुनीता साहा,नंदिता हालदार,दीपा हालदार,सपना साहा,लक्ष्मी हाजरा आदि उपस्थित थे।

संजीत सरकार को लोक भारती के बुंदेलखंड का प्रभारी ,वरिष्ठ पत्रकार एम पी व्यास को भोपाल सम्भाग प्रभारी तथा संजीव रॉय को नर्मदापुरम सम्भाग प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व मिला।*


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी