ताज़ा खबर
संजय नगायच का पन्ना नगर में जोरदार स्वागत,,, जमकर आतिशबाजी और फूलबर्षा के साथ जगह-जगह हुआ तुलादान,, पन्ना टाइगर रिजर्व में संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ की फिर मौत, 15 दिन में दो टाइगरो की मौत 2009 की शुरुआत तो नहीं,, पन्ना के गांव की बेटी प्रदेश मे टॉपर: रचा इतिहास,,, मां शिक्षिका और पिता है रोजगार सहायक , सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने दी बधाई नहीं रहे आंखों के डॉक्टर BK जैन,,, सदा के लिए बंद की आंखें,, चित्रकूट में शोक,,, विनम्र श्रद्धांजलि

पन्ना में आज से भक्ति का महाकुंभ शुरू,,, भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के साथ गुरुपूर्णिमा महोत्सव, भागवत कथा एवं भक्तमाल कथा का होगा आयोजन 

पन्ना में आज से भक्ति का महाकुंभ शुरू,,, भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के साथ गुरुपूर्णिमा महोत्सव, भागवत कथा एवं भक्तमाल कथा का होगा आयोजन 

पन्ना में आज से भक्ति का महाकुंभ शुरू

 भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा एवं कलश यात्रा से होगा आगाज

 गुरु पूर्णिमा महोत्सव, भागवत एवं भक्तमाल कथा का होगा आयोजन  

 बृज के रसिक संत करेंगे भक्ति की अमृत वर्षा 

 भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा की तैयारी पूरी

 (शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना में बरसों बाद आज से भक्ति का महाकुंभ शुरू हो रहा है जिसके लिए पन्ना नगर को सुंदर बंधन वालों से सजाया गया है बृज के संतों के आगमन के लिए पलक पाउडे बिछाये जा रहे हैं भक्ति के इस महाकुंभ की भव्य और दिव्या तैयारी कर ली गई है 15 से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले इस बड़े आयोजन में मुख्य भूमिका पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह निभा रहे हैं जिसमें मलूक पीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज एवं प्रसिद्ध संत स्वामी किशोर दास जी महाराज प्रमुख रूप से भक्ति की अमृत वर्षा और भक्तों का मार्गदर्शन करेंगे 

 भगवान श्री जुगल किशोर जी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भक्ति के इस महाकुंभ में प्रतिदिन विशिष्ट संतों एवं गणमान्य नगरों को का आगमन होगा इस विशेष आयोजन में पंडित गिरधर गोपाल शास्त्री जी द्वारा संगीत मय भक्तमाल का मूल पारायण, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज द्वारा 16 से 22 जुलाई तक श्रीमद् भागवत कथा एवं 23 से 27 जुलाई तक महंत स्वामी किशोर दास जी महाराज द्वारा श्री भक्तमाल कथा का रसपान कराया जाएगा इसके अतिरिक्त प्रतिदिन श्याम भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें साध्वी पूर्णिमा दीदी, बाबा चित्र विचित्र जी महाराज, अलबेली शरण जी महाराज, संगीतकार अमित धुर्वे, यश गोपाल, कुंज बिहारी शर्मा जैसे संगीतकार भजन गायन करेंगे

इस पवित्र आयोजन में खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मीना पांडे एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने आम श्रद्धालुओं से भक्ति के इस दिव्य आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है

 

 भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा 

 राजशाही जमाने से चली आ रही परंपरा के अनुसार पूरी की तर्ज पर भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें भगवान श्री बहन सुभद्रा एवं बलभद्र जी की रथ यात्रा निकाली जाएगी पन्ना की जगन्नाथ स्वामी मंदिर श्री शुरू होकर जनकपुर के मंदिर तक भक्ति और परंपरा की अनुसार रथयात्रा पहुचेगी आज 15 दिन की बीमारी भगवान श्री जगन्नाथ जी को पाठ प्रसाद लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए

 

 

 भक्ति के महाकुंभ में यह संत भी होंगे शामिल 

 वृंदावन के स्वामी रामप्रवेश दास जी, महाराज सुदामा कुटी के सुतीक्ष्ण दास जी देवाचार्य, चारुशीला मंदिर अयोध्या के बल्लेबचार्य जी महाराज, वृंदावन के शांतनु कुमार दास जी महाराज, चमत्कारी संत रवि शंकर महाराज रावतपुरा सरकार, राम अनुग्रह दास छोटे सरकार, अलबेली शरण जी महाराज, विपिन बिहारी दास जी महाराज, किशोर शरण जी महाराज, सोहनी शरण जी महाराज श्री राम कृष्ण जी महाराज जोधपुर, बुंदेलखंड के चमत्कारी संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी बागेश्वर धाम सरकार, कथा व्यास पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी चित्र विचित्र बाबा कुंज बिहारी दास कुंज बिहारी शर्मा सहित बड़ी संख्या में संत शामिल होंगे

 

प्रभात फेरी से भक्तिमय शुरुआत 

 श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर सरकार धाम (किशोर जी मंदिर) में 15 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहे श्रीमद्भागवत कथा, श्रीभक्तमाल कथा एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव के शुभारंभ का शंखनाद मंगलवार को भव्य प्रभात फेरी एवं बाइक रैली के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और अधिक बढ़ा दिया। उनके साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं युवा भी प्रभात फेरी में शामिल हुए।प्रभात फेरी का शुभारंभ प्रातः श्री राम जानकी मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालु भगवा ध्वज लेकर बाइक रैली के रूप में निकले। जय श्री राम, राधे-राधे और श्री जुगल किशोर सरकार के जयघोषों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। प्रभात फेरी श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर अजयगढ़ चौराहा, बड़ा बाजार चौराहा, गोविंदम मंदिर चौक, कटरा बाजार, कोतवाली चौराहा एवं बस स्टैंड से होते हुए श्री जुगल किशोर सरकार धाम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। प्रभात फेरी के साथ ही शहर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव और श्रीमद्भागवत कथा को लेकर उत्साह का वातावरण और अधिक प्रबल हो गया। पूरा पन्ना शहर धार्मिक रंग में रंगा दिखाई दिया।

इस अवसर पर उपस्थित पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि श्री जुगल किशोर सरकार की असीम कृपा से इस वर्ष का महोत्सव ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का विराट उत्सव है। देश के विभिन्न राज्यों सहित संपूर्ण बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश से हजारों श्रद्धालुओं के पन्ना पहुंचने की संभावना है।उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे श्री जुगल किशोर सरकार धाम से भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा साईं मंदिर, बड़ा बाजार चौराहा, गोविंद जी चौक, कटरा बाजार, कोतवाली चौराहा और गांधी चौक से होते हुए पुनः श्री जुगल किशोर सरकार धाम पहुंचेगी। यात्रा में हजारों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी, वहीं संत-महात्मा, धर्माचार्य, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूज्य स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा तथा महंत स्वामी किशोर दास जी महाराज के श्रीमुख से श्रीभक्तमाल कथा का आयोजन होगा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशभर के संतों का सान्निध्य भी श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, ई-रिक्शा, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा, स्वच्छता, प्रसाद वितरण, विद्युत व्यवस्था और स्वयंसेवकों की अलग-अलग टीमों की व्यापक व्यवस्था की गई है। कथा का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन, सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार माध्यमों के जरिए भी किया जाएगा।

अंत में पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सभी अनुशासन का पालन करें और इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री जुगल किशोर सरकार की कृपा और सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से यह महोत्सव पन्ना के इतिहास का सबसे भव्य और यादगार धार्मिक आयोजन सिद्ध होगा।

 

 


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी