ताज़ा खबर
लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्यवाही,- अमानगंज नप अध्यक्ष सारिका खटीक रिश्वत लेते गिरफ्तार, खजुराहो लोकसभा में उम्मीद से कम 56.09 प्रतिशत मतदान, 2019 तुलना में 12 फ़ीसदी कम हुई वोटिंग खजुराहो लोकसभा में चुनाव प्रचार थमा - बीडी शर्मा ने किया जनसंपर्क, जगह-जगह स्वागत ,, सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस खजुराहो लोकसभा चुनाव :- 2293 मतदान केदो में,19 लाख 97 हजार मतदाता करेंगे मतदान, तैयारी पूरी - सुरेश कुमार

BJP कार्यकर्ताओं को दिया जीतने का मंत्र,9 लाख के अंतर से जीतेंगे खजुराहो

BJP कार्यकर्ताओं को दिया जीतने का मंत्र,9 लाख के अंतर से जीतेंगे खजुराहो

लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त ने पन्ना में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति, जिला पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों की बैठक को सम्बोधित किया

 लाभार्थी सम्पर्क कर किया दीवार लेखन

बूथों में आम मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा को जिताने का कार्य करें

मोदी जी के जन कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए कायकर्ता

9 लाख वोटो से जीतेंगे खजुराहो लोकसभा क्षेत्र
– डॉ. महेंद्र सिंह

भाजपा में कमल का फूल होता है प्रत्याशी

प्रधानमंत्री जी का संदेश घर-घर पहुंचाकर हर बूथ पर 370 नए वोट जोड़ें कार्यकर्ता- विष्णुदत्त शर्मा

( शिवकुमार त्रिपाठी पन्ना) भारतीय जनता पार्टी ने खजुराहो लोकसभा को 9 लाख से अधिक  से जीतने का लक्ष्य रखते हुए अपने कार्यकर्ताओं को बूथ तक मोदी की गारंटी पहुंचने का संकल्प दिलाया है आज आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पूरा पन्ना शहर भाजपा में रहा, प्रदेश अध्यक्ष  विष्णु दत्त शर्मा  ने एक कार्यकर्ता के घर जाकर  दीवाल में स्वयं कमल का चिन्ह बनाया और भाजपा की हर कार्यकर्ता को चुनावी मैदान में जितने का संदेश दिया और कहां प्रतीक बूथ में 370 नए मतदाता जोड़ने हैं तभी 9लाख से अधिक वोटो से भारतीय जनता पार्टी जीतेगी

दीवाल पर कमल का चिन्ह बनाते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश का विकास करने के साथ दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री  ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में कहा था कि क्या आप सब मेरा एक काम करेंगे तब हम सब ने कहा था, करेंगे। उन्होंने कहा था कि मेरा प्रणाम लाभार्थियों तक पहुंचा देना। हमें उनके द्वारा की गई अपेक्षाओं की पूर्ति करते हुए हर लाभार्थी को उनका प्रणाम पहुंचना है और संपर्क करना है। यह बात लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने पन्ना में आयोजित लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति, जिला पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद  विष्णुदत्त शर्मा अपने संबोधन में कहा कि हम सबको प्रत्येक बूथ पर 370 कमल के फूल वोट के रूप में पार्टी में नए जोड़ने हैं। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश घर-घर तक पहुंचना है। भाजपा में कमल का फूल ही प्रत्याशी होता हैं। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र को हमें 9 लाख वोटों से जीतना है। आप सभी कार्यकर्ताओं ने 8 लाख का लक्ष्य लिया था। मुझे ऐसा लगता है कि जब आप लोग पिछले चुनाव में टिकट मिलने की पश्चात 12 दिनों में चार लाख वोटो से प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा को चुनाव जिता सकते हैं तो निश्चित तौर पर अब हमारी जीत 9 लाख वोटो से होनी चाहिए। यही हमारा लोकसभा की जीत का लक्ष्य है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा को ऐतिहासिक विजय के साथ दिल्ली भेजें

डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ विधानसभाओं में पार्टी विधानसभा चुनाव जीती है। हम सभी कार्यकर्ताओं को पिछले चुनाव से हर बूथ पर 370 नए मतदाता पार्टी जोड़ने के साथ 10 प्रतिशत वोट शेयर भी बढ़ाना है। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय के साथ दिल्ली भेजें। महाजनसंपर्क अभियान, सुझाव पेटी जैसे माध्यमों से हम बूथ के लोगों तक पहुंचे हैं। हमें खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के 2293 बूथों पर पहुंचना है। हमें अपने बूथ अध्यक्ष, बीएलए एवं शक्ति केंन्द्रों को मजबूत करना है। ऐतिहासिक विजय के लिए सभी कार्यकर्ता प्रवास करें और गांव-गांव, घर-घर संपर्क कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं। उन्होंने कहा कि खजुराहो लोकसभा में नव मतदाताओं की संख्या लगभग 2,60,905 है। हमें इन सभी मतदाताओं के सम्मेलन करने हैं और पचासी वर्ष के ऊपर के मतदाताओं एवं दिव्यांग जनों की सूची बनाकर वोट लेने के लिए उनसे आग्रह करना है।

 मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाकर देश को परम वैभव पर ले जाने का कार्य करना है

डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता महती भूमिका निभाएं। 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ता प्राण-प्रण से जुट जाएं। श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देश को परम वैभव पर ले जाने का कार्य प्रशस्त करना है। विराट विजय के लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी के बूथ विजय अभियान के तहत प्रतिदिन 2 घंटे अपने बूथों पर जाकर पार्टी के पक्ष में सशक्त वातावरण बनाने का प्रयास करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो गरीब कल्याण और जनकल्याण के जो व्यापक कार्य किए हैं उन कामों को जन-जन तक लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि विगत 10 वर्षा में श्री मोदी जी की जन हितैषी योजनाओं से सरकार पर जनता का विश्वास बढ़ा है, सरकार के पक्ष में देश में ऐतिहासिक वातावरण हैं। बस इस विश्वास को पोलिंग बूथ तक ले जाकर मत के रूप में परिवर्तित करवाना ही हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व को निभाकर और लाभार्थियों को श्री नरेन्द्र मोदी जी की राम राम पहुंचा कर 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करना है। हम सब जानते हैं कि चुनाव जीतना अलग बात है और लोगों का दिल जीतना अलग बात है परन्तु श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लोगों का दिल जीता है।

बूथ को मजबूत करके सशस्क जीत का इतिहास रचना है

प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जब खजुराहो से उम्मीदवार बनाया गया था तो हमारे पास जनता के पास जाने के लिए सिर्फ 12 दिन थे। लेकिन खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के देवतुल्य कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रत्याशी बनकर ऐसी अथक मेहनत की थी कि जीत का रिकार्ड बन गया था। आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी भी यही बात कहते हैं कि हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है। पार्टी का कार्यकर्ता बूथ पर प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ें। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता की भूमिका संगठन तय करता है। मैं संगठन का कार्य करता था। इस बार फिर पार्टी ने मुझे खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से आपका प्रत्याशी बनाया है। आप सबको इस चुनाव में बतौर प्रत्याशी चुनाव लड़ना है और आप सब भूत में अपने आप को प्रत्याशी मानकर चुनाव प्रचार करें ताकि इस बार हम इस लोकसभा क्षेत्र को अत्यधिक मतों से जीत सकें। उन्होंने कहा कि हम सबको प्रत्येक बूथ पर 370 कमल के फूल वोट के रूप में और नए जोड़ने हैं, साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश घर-घर तक पहुंचना है।

कांग्रेस ने देश के लिए कुछ नहीं किया, हर बूथ मोदी बूथ बनेगा

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए कुछ नहीं किया। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में जो बूथ हारे थे, उन पर अभी और मेहनत करने की जरूरत है। हमें इस लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर जीत दर्ज कर हर बूथ को मोदी बूथ बनाना है। हमें हर बूथ को कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने के लिए बूथ विजय अभियान के तहत हर कार्यकर्ता को अपने बूथ पर प्रतिदिन दो घंटे का समय देना है। हम प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों के साथ हम सभी बूथों पर ऐतिहाकसिक जीत दर्ज करेंगे, इस संकल्प को लेकर कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में जाएं।

गरीब कल्याण व जनहितैषी कार्यां को जनता तक पहुंचाएं

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट के साथ 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को ऐतिहासिक बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं। सोशल मीडिया के जरिए भी प्रधानमंत्री जी के गरीब कल्याण, विकास, सुशासन और जनहितैषी कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। देश और प्रदेश की जनकल्याण की योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छता अभियान, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन के माध्यम से स्वच्छ जल घर-घर पहुंच रहा है। योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में सुधार हुआ है और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिये अबकी बार फिर से मोदी सरकार को जिताना है।

प्रदेश प्रभारी ने किया लाभार्थी संपर्क एवं दीवार लेखन

लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने पन्ना नगर के मोहन निवास चौराहे पर वार्ड क्रमांक 24 के बूथ क्रमांक 208 पर फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के नारे दीवारों पर लिखे। बूथ के लाभार्थीयों से सम्पर्क कर मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया।

बैठक में प्रदेश शासन के मंत्री  दिलीप अहिरवार, प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री व विधायक  बृजेंद्र प्रताप सिंह, विधायक  संजय पाठक,  प्रहलाद लोधी,  राजेश वर्मा,  अरविंद पटेरिया,  प्रणय पांडेय, संदीप जयसवाल, लोकसभा प्रभारी  योगेश ताम्रकार, लोकसभा संयोजक  सतानंद गौतम, लोकसभा सह संयोजक  पीतांबर टोपनानी, जिला अध्यक्ष  बृजेंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष छतरपुर  चंद्रभान सिंह गौतम, जिला अध्यक्ष कटनी  दीपक टंडन, महापौर कटनी  प्रीति सूरी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन  सुशील त्रिपाठी ने किया व आभार प्रदर्शन दीपेंद्र सिंह ने किया


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी