ताज़ा खबर
खजुराहो लोकसभा चुनाव :- 2293 मतदान केदो में,19 लाख 97 हजार मतदाता करेंगे मतदान, तैयारी पूरी - सुरेश कुमार पन्ना पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- पन्ना हमारी आत्मा है,हम पन्ना के है जुगल किशोर हमारे आराध्य लोगों के मन में मोदी और भाजपा ,स्थापना दिवस पर लक्ष्य से तीन गुना लोगों ने ज्वाइन की भाजपा, खजुराहो में कमल स्वर्ण कमल बनेगा -बीडी शर्मा इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव का नामांकन निरस्त,,, सपा के मैदान से हटते ही विष्णुदत्त शर्मा की प्रचंड जीत का रास्ता खुला

मध्य प्रदेश में 3 मुख्यमंत्री, दिग्विजय,कमलनाथ और सिंधिया, बताये सवर्णों के लिए आरक्षण कब लागू होगा:- सतीश उपाध्याय

मध्य प्रदेश में 3 मुख्यमंत्री, दिग्विजय,कमलनाथ और सिंधिया, बताये सवर्णों के लिए आरक्षण कब लागू होगा:- सतीश उपाध्याय

सतीश उपाध्याय कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
2019 में बनेगी मोदी की सरकार
सवर्णों का आरक्षण लागू करें

लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है पूरे देश सहित मध्य प्रदेश में भी भाजपा ने अपनी चुनावी बिसात जाना शुरू कर दिया इसी क्रम में दिल्ली के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के प्रभारी सतीश उपाध्याय पन्ना आए और उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर जहां चुनाव विजय की योजना बनाई हुई पत्रकारों से रूबरू होते हुए सतीश उपाध्याय ने कहा कि मध्यप्रदेश में तीन मुख्यमंत्रियों की सरकार चल रही है दिग्विजय सिंह सुपर मुख्यमंत्री हैं मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा सिंधिया भी कमलनाथ जैसे मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं
सतीश उपाध्याय ने कहा कि मध्यप्रदेश में इन दिनों तीन-तीन मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं दिग्विजय कमलनाथ और सिंधिया तीनों मुख्यमंत्री यह बताएं कि प्रदेश में कब सवर्णों का आरक्षण लागू किया जाएगा यह बात मध्य प्रदेश के लोकसभा प्रभारी एवं दिल्ली के नेता सतीश उपाध्याय ने कही है पन्ना के दौरे और पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा करने पहुंचे

पत्रकारों से रूबरू होते हुए सतीश उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में ना भाजपा हारी है ना कांग्रेस जीती पर इस समय कांग्रेस पार्टी में तीन मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं मैं चकित हूं कि किस मुख्यमंत्री से सवाल पूछो दिग्विजय सिंह सुपर मुख्यमंत्री है इसलिए मैं सिंधिया कमलनाथ और दिग्विजय सिंह तीनो से पूछता हूं कि मध्य प्रदेश में मोदी जी द्वारा दिया गया 10 परसेंट सवर्णों को आरक्षण कब लागू करेंगे और उन्होंने यह भी कहा कि माई के लाल का अब प्रश्न नहीं है पर इस बात का है कि सवर्णों को कैसे 10 परसेंट आरक्षण मिले
यहीं नहीं रुके उन्होंने देश के बर्निग इशू और सीबीआई की मामले पर ममता बनर्जी को भी घेरा और उन्होंने कहा कि वह लोकतंत्र को कमजोर करने में लगी हुई है और उनका धरना देना गैर संवैधानिक है
भरोसा दिलाया कि मध्य प्रदेश में सभी सीटों पर बीजेपी विजई होगी और 2019 में मोदी की ही सरकार बनेगी विपक्ष कुछ भी कोशिश कर लें उनको कुछ भी हाथ नहीं लगेगा


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी