ताज़ा खबर
पन्ना पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- पन्ना हमारी आत्मा है,हम पन्ना के है जुगल किशोर हमारे आराध्य लोगों के मन में मोदी और भाजपा ,स्थापना दिवस पर लक्ष्य से तीन गुना लोगों ने ज्वाइन की भाजपा, खजुराहो में कमल स्वर्ण कमल बनेगा -बीडी शर्मा इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव का नामांकन निरस्त,,, सपा के मैदान से हटते ही विष्णुदत्त शर्मा की प्रचंड जीत का रास्ता खुला समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव ने किया नामांकन कांग्रेस के बड़े नेताओं ने पन्ना पहुंचकर किया समर्थन

सांसद की मौजूदगी में पन्ना भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन,,, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पुराने कार्यकर्ताओं को याद किया

सांसद की मौजूदगी में पन्ना भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन,,, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पुराने कार्यकर्ताओं को याद किया

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन

जिला अध्यक्ष सतानंद गौतम ने सब का किया स्वागत

बड़ी संख्या में भाजपा की पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए


पन्ना भारतीय जनता पार्टी का जिला कार्यालय काफी समय से बनकर तैयार है लेकिन शुभ मुहूर्त और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी का इंतजार कर रहे इस कार्यालय का आज विधिवत उद्घाटन कर दिया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह , संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी , सांसद बीडी शर्मा सहित प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे उद्घाटन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पुराने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को याद किया और कहा कि बहुत से ऐसे भाजपा के कार्यकर्ता अब इस दुनिया में नहीं है जिन्होंने अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय पार्टी के लिए दिया है इसी के दम पर आज देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मोदी जी और अमित शाह जैसे व्यक्ति धारा 370 को हटाकर कश्मीर पर संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इच्छा पूर्ण कर रहे हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही मानती रही है कि देश में दो विधान दो निशान और दो प्रधान नहीं चल सकते लेकिन परम वैभव को प्राप्त कर रहे भारतवर्ष में अब एकरूपता आ रही है उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि जितनी आजादी सुविधाएं आज प्राप्त है हो सकता है हमारे पुराने कार्यकर्ताओं ने इसकी कल्पना भी न की हो लेकिन अब हमें इस पार्टी को और उच्चतम के शिखर पर पहुंचाना है प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की कार्य कार्यकर्ता कार्यालय महत्वपूर्ण है अब कार्यालय बनकर तैयार हो गया है

इस बीच भाजपा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की लोकसभा चुनाव में किए गए कार्य और उनके योगदान की सराहना की कहा आज मुझे ऐसा लग रहा है कि संगठन के माध्यम से ही चुनाव लड़े और जीते जाते हैं मैंने सोचा भी नहीं था जितना भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने मेरा काम कर जीत दिलाई है कई लोगों ने अपना तन मन के साथ धन भी लगाया है मैं इसका ऋणी हूं वही कार्यालय के उद्घाटन पर उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कार्य हो गया है
सभी आगंतुकों और वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सतानंद गौतम ने कहा कि हमारे बहुत से पदाधिकारी कार्यकर्ता हैं जो अपने हर कार्य के ऊपर भारतीय जनता पार्टी को रखते हैं भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन जिलाध्यक्ष सदानंद गौतम ने सबका किया स्वागत बड़ी संख्या में भाजपा की पदाधिकारी सार्थकता शामिल हुए शतानंद गौतम ने कहा कि जब प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा थे तब इस कार्यालय का शिलान्यास किया गया था और तब की विधायक गुनौर राजेश वर्मा ने इस कार्यालय की निर्माण का शुभारंभ कराया इसके बाद स्वर्गीय बृजेंद्र सिंह बुंदेला ने इस कार्य को गति भी लगातार हम इस कार्यालय के निर्माण मैं प्रयास कर रहे थे जिले की सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों का एक एक रुपए इस कार्यालय में लगा है
विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले के योगदान से कार्यालय का बड़ा हिस्सा निर्मित हुआ इस कार्यालय में कोई एक व्यक्ति नहीं कह सकता कि मैंने इसका निर्माण कराया है शतानंद ने कहा कि जिले के हर कार्यकर्ता पदाधिकारी का धन इस कार्यालय में लगा है अब पूरी भारतीय जनता पार्टी इसी कार्यालय से संचालित होगी और इस शुभ घड़ी का हमें इंतजार था इस बीच मंच पर पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह पूर्व मंत्री कुसुम सिंह महदेले जिला पंचायत अध्यक्ष रवि राज यादव उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह बाबू लाल यादव पूर्व विधायक महेंद्र बागरी राजेश वर्मा गोरी लाल अहिरवार पवई विधायक प्रहलाद लोधी वरिष्ठ भाजपा नेता संजय नगाइच पूर्व भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश चतुर्वेदी छतरपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू कॉपरेटिव बैंक के जिलाध्यक्ष करण इंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ भारी संख्या में पूरे जिले के कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल हुए और कार्यालय के उद्घाटन पर सभी ने खुशी का इजहार किया

रविराज और अमिता ने भेंट किए स्मृति चिन्ह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, सांसद बीडी शर्मा एवं संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी को जिला पंचायत के अध्यक्ष रवि राज सिंह यादव एवं महिला मोर्चा की महामंत्री अमिता बागरी ने स्वयं की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर इनका स्वागत किया

विधायक की भाषण के दौरान चली गई बिजली

पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह जब भाषण दे रहे थे तभी अचानक बिजली चली गई और सभी ने कहा यह बिजली यह संकेत दिलाती है इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बनी है अगर भाजपा की सरकार बनी होती तो यह बिजली नहीं जाती बृजेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली की आंख में चोली इस चीज का प्रमाण है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं रही पुरानी दिग्विजय सिंह और कांग्रेस की सरकार लौट आई है

चंद्रप्रभा ने भी किए किशोर जी

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नगर पालिका परिषद पन्ना की पार्षद चंद्रप्रभा मंटू तिवारी ने किशोर जी के छायाचित्र भेंट किया जिसे तत्काल प्रदेश अध्यक्ष ने अपने माथे में लगा लिया


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी