ताज़ा खबर
खजुराहो लोकसभा में चुनाव प्रचार थमा - बीडी शर्मा ने किया जनसंपर्क, जगह-जगह स्वागत ,, सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस खजुराहो लोकसभा चुनाव :- 2293 मतदान केदो में,19 लाख 97 हजार मतदाता करेंगे मतदान, तैयारी पूरी - सुरेश कुमार पन्ना पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- पन्ना हमारी आत्मा है,हम पन्ना के है जुगल किशोर हमारे आराध्य लोगों के मन में मोदी और भाजपा ,स्थापना दिवस पर लक्ष्य से तीन गुना लोगों ने ज्वाइन की भाजपा, खजुराहो में कमल स्वर्ण कमल बनेगा -बीडी शर्मा

लोगों के मन में मोदी और भाजपा ,स्थापना दिवस पर लक्ष्य से तीन गुना लोगों ने ज्वाइन की भाजपा, खजुराहो में कमल स्वर्ण कमल बनेगा -बीडी शर्मा

लोगों के मन में मोदी और भाजपा ,स्थापना दिवस पर लक्ष्य से तीन गुना लोगों ने ज्वाइन की भाजपा, खजुराहो में कमल स्वर्ण कमल बनेगा -बीडी शर्मा

बीडी शर्मा बोल 370 नए मतदाता हमने पोलिंग बूथ पर जोड़े

न्यू जॉइनिंग टोली के प्रयासों से प्रदेश भर में सामाजिक कार्यकर्ता, राजनेता भाजपा के सदस्य बने

प्रदेश में लक्ष्य से तीन गुना सदस्यों ने ग्रहण की भाजपा – vd
मोदी के करिश्माई नेतृत्व से देश में भाजपा के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा

खजुराहो में कमल स्वर्ण कमल बनेगा बीडी शर्मा
स्थापना दिवस पर बढ़-चढ़कर अन्य दलों के सदस्यों ने ली भाजपा की सदस्यता

(शिवकुमार त्रिपाठी) – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने आज पन्ना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक बूथ में 370 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य रखा था जिसमें स्थापना दिवस के दिन रखे गए 1 लाख नए सदस्यों को पार करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने तीन गुना सदस्यों की नई जॉइनिंग की है उन्होंने कहा की स्थापना के दिन एक लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य था लेकिन 2लाख 83हजार नये सदस्यों ने रियल टाइम जॉइनिंग की है जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के लोग शामिल हैं
विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों का प्रेम बड़ा है यही कारण है कि मध्य प्रदेश में प्रत्येक बूथ में नई कार्यकर्ता जोड़े गए हैं


-उन्होंने कहा कि खजुराहो लोकसभा में प्रत्येक बूथ में प्रत्येक कार्यकर्ता कमल को जीतने के लिए लग गया है मुझे उम्मीद है की ऐतिहासिक जीत होगी और खजुराहो का कमल स्वर्णकमल बनेग

विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में इतिहास बनाएगी क्योंकि चाहे जितना भी सकारात्मक वातावरण हो लेकिन हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ में जा रहा है और बूथ में चुनाव लड़ रहे हैं हर बूथ में भारतीय जनता पार्टी और सशक्त हो रही है, खजुराहो में तो कांग्रेस और सपा दोनों लोगों ने ही मैदान छोड़ दिया इसके बावजूद हम इसे हल्के से नहीं लेंगे

/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने आज पन्ना भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मोदी जी ने हम कार्यकर्ताओं से आवाहन किया था की हम हर बूथ पर पिछले चुनाव में आए हुए परिणामों से अधिक 370 नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ें और यह मिशन प्रदेश में चला न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक के रूप में नरोत्तम मिश्रा जी को दायित्व मिला और यह अभियान सफल रहा।

श्री शर्मा ने कहा कि हमने मध्य प्रदेश के अंदर पार्टी ने यह संकल्प लिया था कि स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को एक लाख नए लोगों को पाटी में जोड़ेंगे और हमने मध्य प्रदेश के 64523 बूथ में से 47589 बूथों पर लोगों को जोड़ा है इस अभियान में लगभग 282242 नए लोग पार्टी के सदस्य बने हैं संगठन ऐप पर यह जॉइनिंग प्रमाणित रूप से हुई है।
हमारा यह अभियान पूर्ण होने तक लगभग 450000 नए लोग भारतीय जनता पार्टी के सदस्य होंगे।

श्री शर्मा ने कहा कांग्रेस में भी कुछ अच्छे लोग थे जो भाजपा में आ गए हैं उन्होंने पन्ना नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष शारदा पाठक का उदाहरण देते हुए कहा कि मैं जब सांसद बना था तभी से मेरी इच्छा थी कि कांग्रेस के अच्छे लोग भाजपा में आए आज शारदा जी भाजपा की विचारधारा के अनुसार संगठन की मंशा के अनुसार काम करना उन्होंने प्रारंभ कर दिया है।
और भाजपा में सभी कार्यकर्ता संतुष्ट हैं क्योंकि भाजपा विचारधारा के लिए काम करने वाली पार्टी है हम परिवारवाद से बाहर विचारों के लिए लड़ने वाले लोग हैं


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी