ताज़ा खबर
खजुराहो लोकसभा में चुनाव प्रचार थमा - बीडी शर्मा ने किया जनसंपर्क, जगह-जगह स्वागत ,, सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस खजुराहो लोकसभा चुनाव :- 2293 मतदान केदो में,19 लाख 97 हजार मतदाता करेंगे मतदान, तैयारी पूरी - सुरेश कुमार पन्ना पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- पन्ना हमारी आत्मा है,हम पन्ना के है जुगल किशोर हमारे आराध्य लोगों के मन में मोदी और भाजपा ,स्थापना दिवस पर लक्ष्य से तीन गुना लोगों ने ज्वाइन की भाजपा, खजुराहो में कमल स्वर्ण कमल बनेगा -बीडी शर्मा

भाजपा प्रत्याशी बीडी शर्मा करेंगे नामांकन CM,स्मृति ईरानी रहेगी मौजूद,,, सपा प्रत्याशी के पति दीप नारायण यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

भाजपा प्रत्याशी बीडी शर्मा करेंगे नामांकन CM,स्मृति ईरानी रहेगी मौजूद,,, सपा प्रत्याशी के पति दीप नारायण यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णु दत्त शर्मा करेंगे नामांकन

स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री सहित बड़े भाजपा नेता रहेंगे मौजूद

समाजवादी पार्टी  प्रत्याशी के पति ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

देश हित में कांग्रेस के साथ किया गठबंधन-  दीप नारायण

कांग्रेस नेता कर सकते हैं भाजपा ज्वाइन

( शिवकुमार त्रिपाठी  पन्ना) 3 अप्रैल दिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  बी डी शर्मा तामजम और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर  अपना नामांकन दाखिल करेंगे, नामांकन के दौरान केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव चुनावी सभा को संबोधित करेंगे चुनावी सभा के बाद नगर में रोड शो करते हुए  शर्मा कलेक्ट्रेट भवन में अपना नामांकन फार्म भरेंगे।

नामांकन नामांकन के दौरान  डॉक्टर मोहन यादव श्रीमती स्मृति ईरानी मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉक्टर  महेंद्र सिंह  एवं सह प्रभारी  सतीश उपाध्याय व खजुराहो लोकसभा प्रभारी  योगेश ताम्रकार  लोकसभा संयोजक श्री सतानंद गौतम मंत्री दिलीप अहिरवार विधायक गण   ब्रजेंद्र प्रताप सिंह  अरविंद पटेरिया  प्रहलाद लोधी  राजेश वर्मा संजय पाठक  संदीप जयसवाल उपस्थित रहेंगेभाजपा जिला अध्यक्ष पन्ना  बृजेन्द्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है

 

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पति दीप नारायण ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भाजपा पर लगाए आरोप

देश को बचाने के लिए हम मिलकर लड़ाई लड रहे हैंः-दीपनारायण यादव
वर्तमान सरकार ने लगातार जनता को कर्ज में ढकेला है जिससे देश भी गर्त मे जा रहा है और जनता का जीवन भी नही बदल रहा हैभाजपा की केन्द्र तथा मध्य प्रदेश की सरकार ने सिर्फ जनता को लूटने का कार्य किया है, जिसके चलते देश पर लगातार कर्ज बढा है तथा जनता को भी कोई लाभ नही मिला है। केवल सत्ताधारी पार्टी के लोग तथा नेता ऐशोआराम कर रहे है। आम आदमी अभी समझ नहीं पा रहा है। लेकिन प्रत्येक व्यक्ति पर पचास हजार से अधिक कर्जा चढ़ा है। देश भी गर्त में है तथा जनता भी गर्त में है,
इसलिए हमें सजक होकर ऐसी सरकार को बदलने के लिए आंगे आना होगा। देश मे मंहगाई, बेरोजगारी, चरमसीमा पर है, शिक्षा, स्वाथ्य, पेयजल, सडक, बिजली, जैसी मूल-भूत सुविधाए भी लोगों को नशीब नहीं हो रही है। जीएसटी के रूप में देश की जनता से लगातार वसूली की जा रही है। परन्तु बदले में जनता को सिर्फ गरीबी की मार झेलनी पड रही है। देश को बचाने के लिए हम सब को मिलकर लडाई लडनी होगी। उक्ताश्य के विचार होटल कुमकुम छाया मे आयोजित प्रेस वार्ता में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के संयुक्त गठबंधन कांग्रेस सपा के प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए व्यक्त किये। उन्हांने कहा कि इस क्षेत्र से लगातार भाजपा के सांसद रहे लेकिन क्षेत्र का केई विकास नहीं हुआ। वर्तमान में विगत पांच वर्ष में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सांसद हैं लेकिन पांच वर्ष मे इनकी एक भी उपलब्धी इस क्षेत्र में नही है। रोजगार के नाम पर कोई कारखाना नही है, शिक्षा के नाम पर कोई बडा संस्थान नही है, जिला अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, विद्यालयों में शिक्षक नहीं है, जनता को शुद्ध पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। उसके बावजूद विकास का ढिंढौरा पीटा जा रहा है। किन्तु अब इनकी असीलियत सामने आ चुकी है। जनता मुंह तोड जवाब देगी। उन्होंने बताया कि यदि क्षेत्र की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया तो जनहित तथा के वह सभी काम करेंगे जो हम उत्तर प्रदेश में सत्ता में न होते हुए भी अपनी तरफ से सामाजिक कार्य लगातार करते चले आ रहे हैं। गरीब कन्याओं के विवाह, क्षेत्र मे शिक्षा संस्थान, जरूरतमंदों को ब्लड डोनेशन, सहित अन्य प्रकार से मदद करने का कार्य करते है।
हम लोग सरकारी मिशनरी का दुरूपयोग करके सिर्फ फोटो खिचवाने का कार्य नही करते हैं। उन्होने आंगे कहा कि जिस प्रकार से क्षेत्र की जनता का शुरूआती सहयोग एवं आशीर्वाद मिल रहा है, उससे हम जरूर सफल होंगे। खजुराहो क्षेत्र में कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी मिलकर इतिहास रचेगी तथा क्षेत्र के विकास के लिए हर प्रकार से कार्य करेंगे। उक्त पत्रकार वार्ता के दौरान अनेक लोग उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना के अध्यक्ष शिवजीत सिंह, पूर्व विधायक महेन्द्र बागरी, पूर्व विधायक चन्दला आरडी प्रजापति, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष भाष्कर देव बुन्देला, वरिष्ट कांग्रेस नेता रामकिशोर मिश्रा, जीवन लाल सिद्धार्थ, सपा जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह यादव, मार्तण्ड देव बुन्देला, अनीश खान, जीतेन्द्र जाटव, हरीराम लखेरा, सतीश दुबे, अंकित शर्मा, राजा बाबू पटेल, सरदार सिंह यादव, वैभव थापक, रेहान मोहम्मद, राज बहादुर पटेल, शशिकांत दीक्षित सहित भारी संख्या मे कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 कांग्रेसी कर सकते हैं भाजपा ज्वाइन

 पूरे देश सहित मध्य प्रदेश में कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है और अधिकांश कांग्रेसी अपनी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं ऐसे में जब प्रदेश अध्यक्ष पर नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं तो कई कांग्रेसी भारतीय जनता पार्टी का देते हुए भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं

 


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी