
✎ शिव कुमार त्रिपाठी
श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बीते 9 वर्षों में देश की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन हुआ है। भाजपा सरकार की जनहितकारी नीतियों से न सिर्फ नागरिकों का जीवन बदला है बल्कि हमारा देश भी विकास पथ पर तेजी से अग्रसर हुआ है। श्री शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अन्नपूर्णा योजना समेत किसान सम्मान निधि जैसी कई लोकहितैषी योजनाओं से गरीबों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। वहीं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को विकसित और प्रगतिशील मध्यप्रदेश बनाया है। आज प्रदेश में 45 लाख बेटियां लाड़ली लक्ष्मी बनी है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना की पात्र बहनों को स्वीकृति पत्र वितरित हो रहे है, 10 जून से इन बहनों खातों में एक हजार रूपये पहुंचेंगे। ऐसा कोई बूथ नहीं होगा जहाँ बहनों को इस योजना का लाभ नहीं मिला होगा। कार्यकर्त्ता हर बूथ पर योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें पार्टी से जोड़े। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अल्पसंख्यक वर्ग को सिर्फ वोट बैंक मानकर इन तक विकास योजनाएं नहीं पहुंचने दी। आज भाजपा सरकार में हर योजना का लाभ अल्पसंख्यक वर्ग को भी मिल रहा है। 36 प्रतिशत अल्पसंख्यक बहने लाड़ली बहना योजना में शामिल है।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता भाजपा संगठन की मूल ताकत हैं, और यही बूथ कार्यकर्ता केन्द्र एवं प्रदेश भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाने और संगठन के विभिन्न अभियानों से उन्हें जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि 20 से 30 जून के बीच प्रदेश में महाजनसम्पर्क अभियान चलेगा। इस अभियान में कार्यकर्त्ता 10 दिनों तक घर- घर जाकर गरीबों का जीवन बदलने वाली गरीब कल्याण की योजनाओं का प्रचार करेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता अगर वो ठान लें तो हर बूथ कांग्रेस मुक्त हो जाएंगा। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे बूथ के त्रिदेव, पन्ना प्रमुख समेत सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण भाव के बल पर हम हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसे पूरा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा के चुनाव में जीत का इतिहास बनाएंगे।
विष्णुदत्त शर्मा ने सम्मेलन में बूथ समिति के पदाधिकारी और सदस्यों को संपदा कार्ड सौंपते हुए कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं को मिला ‘संपदा’ कार्ड आपके सम्मान, पहचान देने के साथ ही अपने संगठन के प्रति दायित्व का भी बोध कराता है। अपने-अपने बूथों पर आप त्रिदेव ही भाजपा संगठन के आधार हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा नागरिकों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय दल कहा जाता है तो उसके पीछे हमारे बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और समर्पणभाव है। मुझे अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व है कि उनकी कडी मेहनत से प्रदेश में 38 लाख कार्यकर्ताओं का डिजिटल पंजीयन हुआ है। उन्होंने कहा कि डिजिटल बूथ बनाने में मध्यप्रदेश रोल मॉडल बना है।
लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी जब इस देश के प्रधानमंत्री थे तो कहते थे केन्द्र सरकार गरीबों के लिए यदि 1 रुपये भेजती थी तो 85 पैसे भ्रष्टाचार में चले जाते हैं। सिर्फ 15 पैसे ही गरीब तक पहुंचते थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने बिचौलियों को समाप्त करके डीबीटी के माध्यम से पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बना दिया है। आज केंद्र और राज्य सरकार की हर योजना का लाभ सीधे हितग्राही के खातों में पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि विकास और भाजपा एक दूसरे के पर्याय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने सुशासन को धरातल पर उतारा है।
कार्यक्रम की रूपरेखा जिलाध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे, जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सरोज गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी, महामंत्री विवेक मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं दमोह जिले के प्रभारी सतानंद गौतम, रामअवतार बबलू पाठक, विधानसभा संयोजक श्री उमेश निगम, बबलू कुशवाहा
जयप्रकाश चतुर्वेदी संजय सुल्लेरे ब्रेजेंद्र मिश्रा सुशिल त्रिपाठी रामायण लोधी
कमल लालवानी कैलाश गुप्ता भास्कर पांडेय तरुण पाठक कोशल किशोर लोधी उमेश सोनी जिला सह मीडिया प्रभारी अजय पाठक
सीलू श्रीवास्तव धनंजय मिश्रा दीपेश व्यास सोनिया यादव त्रिदेव ,पंच परमेश्वर समस्त व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रह