पन्ना भक्ति का महाकुंभ – विशाल शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत, किशोर दास जी महराज सहित कई संत महात्मा पन्ना पहुंचे
भव्य कलश यात्रा के साथ पन्ना में 15 दिवसीय श्रीमद्भागवत महोत्सव का शुभारंभ
हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता, 29 जुलाई तक होंगे कथा, संत प्रवचन और धार्मिक आयोजन

(शिवकुमार त्रिपाठी) श्री जुगल किशोर सरकार धाम में बुधवार को 15 दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ, श्रीभक्तमाल कथा एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मंदिर से निकली यात्रा बड़े बाजार, गोविंद जी चौक, कटरा बाजार, कोतवाली चौराहा और गांधी चौक सहित प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा में हजारों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया, जबकि भजन-कीर्तन, शंखनाद और पुष्पवर्षा से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।

जगह-जगह हुआ स्वागत हुई पुष्प वर्षा
पन्ना शहर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा में हर समाज, व्यापारी युवाओं और महिलाओं ने स्वागत किया साथ ही पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा की अगवानी की कलश यात्रा में शामिल भजन मंडली द्वारा कीर्तन का गायन किया गया और महिलाएं युवक युवतियां भक्ति में झूमते नजर आए।

शहर में जगह-जगह बनाए गए तोरण द्वार
श्री जुगल किशोर जी मंदिर में होने वाले 15 दिवसीय धार्मिक आयोजन को लेकर जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं वह भगवा झंडों से सजाया गया है।

आयोजन में खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा, पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह सहित संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 16 से 29 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से अग्रमलूक पीठाधीश्वर पूज्य श्री राजेंद्र दास जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा होगी। महोत्सव के दौरान संत प्रवचन, रासलीला, भजन संध्या और गुरु पूर्णिमा पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पन्ना में आज से भक्ति का महाकुंभ शुरू
भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा एवं कलश यात्रा से होगा आगाज
गुरु पूर्णिमा महोत्सव, भागवत एवं भक्तमाल कथा का होगा आयोजन 
बृज के रसिक संत करेंगे भक्ति की अमृत वर्षा
भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा की तैयारी पूरी
(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना में बरसों बाद आज से भक्ति का महाकुंभ शुरू हो रहा है जिसके लिए पन्ना नगर को सुंदर बंधन वालों से सजाया गया है बृज के संतों के आगमन के लिए पलक पाउडे बिछाये जा रहे हैं भक्ति के इस महाकुंभ की भव्य और दिव्या तैयारी कर ली गई है 15 से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले इस बड़े आयोजन में मुख्य भूमिका पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह निभा रहे हैं जिसमें मलूक पीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज एवं प्रसिद्ध संत स्वामी किशोर दास जी महाराज प्रमुख रूप से भक्ति की अमृत वर्षा और भक्तों का मार्गदर्शन करेंगे

भगवान श्री जुगल किशोर जी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भक्ति के इस महाकुंभ में प्रतिदिन विशिष्ट संतों एवं गणमान्य नगरों को का आगमन होगा इस विशेष आयोजन में पंडित गिरधर गोपाल शास्त्री जी द्वारा संगीत मय भक्तमाल का मूल पारायण, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज द्वारा 16 से 22 जुलाई तक श्रीमद् भागवत कथा एवं 23 से 27 जुलाई तक महंत स्वामी किशोर दास जी महाराज द्वारा श्री भक्तमाल कथा का रसपान कराया जाएगा इसके अतिरिक्त प्रतिदिन श्याम भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें साध्वी पूर्णिमा दीदी, बाबा चित्र विचित्र जी महाराज, अलबेली शरण जी महाराज, संगीतकार अमित धुर्वे, यश गोपाल, कुंज बिहारी शर्मा जैसे संगीतकार भजन गायन करेंगे
इस पवित्र आयोजन में खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मीना पांडे एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने आम श्रद्धालुओं से भक्ति के इस दिव्य आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है
भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा

राजशाही जमाने से चली आ रही परंपरा के अनुसार पूरी की तर्ज पर भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें भगवान श्री बहन सुभद्रा एवं बलभद्र जी की रथ यात्रा निकाली जाएगी पन्ना की जगन्नाथ स्वामी मंदिर श्री शुरू होकर जनकपुर के मंदिर तक भक्ति और परंपरा की अनुसार रथयात्रा पहुचेगी आज 15 दिन की बीमारी भगवान श्री जगन्नाथ जी को पाठ प्रसाद लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए
भक्ति के महाकुंभ में यह संत भी होंगे शामिल

वृंदावन के स्वामी रामप्रवेश दास जी, महाराज सुदामा कुटी के सुतीक्ष्ण दास जी देवाचार्य, चारुशीला मंदिर अयोध्या के बल्लेबचार्य जी महाराज, वृंदावन के शांतनु कुमार दास जी महाराज, चमत्कारी संत रवि शंकर महाराज रावतपुरा सरकार, राम अनुग्रह दास छोटे सरकार, अलबेली शरण जी महाराज, विपिन बिहारी दास जी महाराज, किशोर शरण जी महाराज, सोहनी शरण जी महाराज श्री राम कृष्ण जी महाराज जोधपुर, बुंदेलखंड के चमत्कारी संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी बागेश्वर धाम सरकार, कथा व्यास पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी चित्र विचित्र बाबा कुंज बिहारी दास कुंज बिहारी शर्मा सहित बड़ी संख्या में संत शामिल होंगे
प्रभात फेरी से भक्तिमय शुरुआत

श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर सरकार धाम (किशोर जी मंदिर) में 15 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहे श्रीमद्भागवत कथा, श्रीभक्तमाल कथा एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव के शुभारंभ का शंखनाद मंगलवार को भव्य प्रभात फेरी एवं बाइक रैली के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और अधिक बढ़ा दिया। उनके साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं युवा भी प्रभात फेरी में शामिल हुए।प्रभात फेरी का शुभारंभ प्रातः श्री राम जानकी मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालु भगवा ध्वज लेकर बाइक रैली के रूप में निकले। जय श्री राम, राधे-राधे और श्री जुगल किशोर सरकार के जयघोषों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। प्रभात फेरी श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर अजयगढ़ चौराहा, बड़ा बाजार चौराहा, गोविंदम मंदिर चौक, कटरा बाजार, कोतवाली चौराहा एवं बस स्टैंड से होते हुए श्री जुगल किशोर सरकार धाम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। प्रभात फेरी के साथ ही शहर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव और श्रीमद्भागवत कथा को लेकर उत्साह का वातावरण और अधिक प्रबल हो गया। पूरा पन्ना शहर धार्मिक रंग में रंगा दिखाई दिया।

इस अवसर पर उपस्थित पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि श्री जुगल किशोर सरकार की असीम कृपा से इस वर्ष का महोत्सव ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का विराट उत्सव है। देश के विभिन्न राज्यों सहित संपूर्ण बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश से हजारों श्रद्धालुओं के पन्ना पहुंचने की संभावना है।उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे श्री जुगल किशोर सरकार धाम से भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा साईं मंदिर, बड़ा बाजार चौराहा, गोविंद जी चौक, कटरा बाजार, कोतवाली चौराहा और गांधी चौक से होते हुए पुनः श्री जुगल किशोर सरकार धाम पहुंचेगी। यात्रा में हजारों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी, वहीं संत-महात्मा, धर्माचार्य, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूज्य स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा तथा महंत स्वामी किशोर दास जी महाराज के श्रीमुख से श्रीभक्तमाल कथा का आयोजन होगा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशभर के संतों का सान्निध्य भी श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, ई-रिक्शा, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा, स्वच्छता, प्रसाद वितरण, विद्युत व्यवस्था और स्वयंसेवकों की अलग-अलग टीमों की व्यापक व्यवस्था की गई है। कथा का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन, सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार माध्यमों के जरिए भी किया जाएगा।

अंत में पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सभी अनुशासन का पालन करें और इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री जुगल किशोर सरकार की कृपा और सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से यह महोत्सव पन्ना के इतिहास का सबसे भव्य और यादगार धार्मिक आयोजन सिद्ध होगा।
• संजय नगायच का पन्ना नगर में जोरदार स्वागत
जगह-जगह हुआ तुलादान

भाजपा कार्यालय में नगाइच का स्वागत एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात
पंचम सिंह चौराहे में जमकर हुई फूलवर्षा,
( शिवकुमार त्रिपाठी ) मध्य प्रदेश वेयरहाउस कॉरपोरेशन एवं लॉजिस्टिक के अध्यक्ष संजय नगायच, अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले पन्ना पहुंचे हैं जिस पर संजय नगायच का पूरे पन्ना नगर में जोरदार स्वागत किया गया, पूरे शहर को फूलों गेट एवं मालाओं से सजाया गया है जैसे ही दोपहर में संजय नगायच पन्ना पहुंचे

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में तुलादान कर स्वागत किया इसके बाद एक कार्यक्रम आयोजित किया गया
जिसमें संजय नगायच ने सभी कार्यकर्ता का धन्यवाद करते हुए अपनी प्राथमिकताएं बताएई और भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया इसके बाद संजय नगायच का काफिला पन्ना के प्रमुख चौराहे गांधी चौक पहुंचा जहां सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में संजय नगायच जोरदार स्वागत किया गया और तुलादान हुआ यहां से बैंड बाजा नगाड़ा,
घोड़ा, डीजे लाइट रोशनी एवं दलदल घोड़ी के साथ काफिला आगे बढ़ा जिसका जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है अपने निवास के पास गुनौर विधायक डॉ राजेश वर्मा ने सभी लोगों को अल्पाहार, आतिशबाजी के साथ , संजय नगायच को फूल माला पहनकर बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया इसी तरह जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया जाता रहा फिर जैसे ही संजय नगायच पैदल चलते हुए पंचम सिंह चौराहे पहुंचे तो करीब आधा घंटा तक भारी उत्साह के साथ आतिशबाजी की गई और फूल बर्षाये की जाते रहे बुलडोजर में सवार कार्यकर्ता गुलाब की पंखुड़ियां की वर्षा की मंच पर संजय नगायच जैसे ही
मंच पर पहुंचे भाजपा नेता एवं पार्षद कल्पना बबलू यादव ने स्वागत किया बड़ी आदमकद माला के साथ विधायक राजेश वर्मा,वरिष्ठ नेता विवेक मिश्रा, देवेंद्र सिंह बबलू यादव तरुण पाठक,रवि राज यादव,मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या मैं नगर वासियों ने जोरदार अभिनंदन किया इसके बाद स्वागत का यह क्रम निरंतर जारी है पुरानी कचहरी चौराहा, राम मंदिर के पास, अजयगढ़ चौराहा,बड़े बाजार में दीक्षित परिवार की ओर से तुलादान और स्वागत किया गया और आतिशबाजी की गई इसी तरह पूरे नगर में संजय नगायच का स्वागत किया

संजय नगायच का परिचय
मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय नगायच मध्य प्रदेश के पवई (पन्ना) से आते हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष (चेयरमैन) हैं। उन्हें भाजपा संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का निष्ठावान कार्यकर्ता माना जाता है।संजय नगायच को अप्रैल 2026 में मध्य प्रदेश शासन द्वारा वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का मुख्य कार्य राज्य में भंडारण और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को सुदृढ़ करना है, इसके पहले संजय नगायच को पन्ना जिले के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का अध्यक्ष बनाया गया था

नगायच की राजनीतिक जड़ें संघ परिवार और ग्रामीण स्तर के संघर्षों से जुड़ी हुई हैं। वह एक छोटे से क्षेत्र पवई से निकलकर भोपाल के राजनीतिक गलियारों तक पहुंचे।
कार्यशैली और विवाद: उन्हें अपनी मुखर कार्यशैली के लिए जाना जाता है।

हाल ही में उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के वेयरहाउस का भी निरीक्षण किया और नियमों में खामियां पाए जाने पर नोटिस और कार्रवाई की कार्यवाही की, जो काफी चर्चा में रही।,,,,, संजय नगायच की सबसे बड़ी विशेषता है कि वे अक्सर पार्टी के अंदर और बाहर विरोधी खड़ा कर लेते हैं, जिससे उन्हें राजनीतिक नुकसान होता है

बफर क्षेत्र के डाला नाला में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बाघ का शव
–15 दिनों में दूसरी घटना,

पन्ना टाइगर रिजर्व में फिर बाघ की मौत
(शिवकुमार त्रिपाठी) आंध्रप्रदेश टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश से बाघ मांग रहा है जब से यह डिमांड आई है तब से प्रदेश सरकार फूली नहीं समा रही कि हमने खोया हुआ टाइगर स्टेट का दर्जा वापिस पा लिया लेकिन बाघों के जीवन से संकट डाला नहीं है पूरे मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व से बाघों के मौत की खबर आ रही है जो गंभीर चिंता का विषय है एक बार फिर मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से दुखद खबर सामने आई है। जहां एक युवा बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है बाघ का शव बफर क्षेत्र के हांथी डोल इलाके में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पीटीआर के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, इस युवा नर बाघ का शव बरामद किया । बाघ की मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि यह वही बाघ है जो तारा गांव के आसपास घूमता रहता था।और उसे 26 अप्रैल को ट्रेंकुलाइज कर वापिस जंगल में छोड़ा गया था। ऐसे में बाघ की मौत पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। बीते 15 दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है

पन्ना टाइगर रिजर्व फील्ड डायरेक्टर बृजेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि 26 अप्रैल 2026 को इसी बाघ का तारा गांव से रेस्क्यू किया गया था फिर रेडियो कॉलर पहनाया गया 24 घंटे निगरानी की जा रही थी लेकिन दुर्भाग्य है आज इसकी मौत हो गई तमाम प्रकार के पहलुओं की जांच की रही की जा रही है जो भी तत्व सामने आएंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी, प्रथम दृष्टा उन्होंने फाइटिंग की संभावना जताई है, वरिष्ठ वन विभाग प्राणी चिकित्सक डॉक्टर संजीव गुप्ता ने 100 का पोस्टमार्टम किया और अंगों की बिसरा प्रिजर्व कर वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं जिससे मौत की कर्म का पता चल सकेगा इस नर बाघ की मौत बेहद चिंता का विषय है जो पन्ना टाइगर रिजर्व की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है कई ऐसे प्रश्न खड़े हैं जिसकी जवाब खोजना बहुत जरूरी है

–1 24 घंटे निगरानी और रेडियो कॉलर होने की बावजूद इस न बाघ की मृत्यु कैसे हुई
2- जब यह टाइगर लगातार आबादी बस्ती में जा रहा था और इस पकड़ लिया गया तो कुछ समय के लिए बदगडी स्थित एंक्लोजर में क्यों नहीं रखा गया
3- जंगल से पुनः आबादी बसती की ओर इस टाइगर को क्यों जाने दिया गया
4- जांच कब पूरी होगी और दोषियों पर क्या कार्यवाही होगी
5- क्या वातानुकूलित कमरों में बैठे अधिकारी भी निगरानी की जिम्मेदारी लेगे
ज्ञात होगी 2009 में पन्ना बाघ विहीन हो गया था बाहर से लाकर टाइगर बसाए गए और अब इनकी संख्या तेजी से बढ़ी है बीते कुछ दिनों से टाइगरों की मौत बड़ी लापरवाही की ओर इशारा कर रही है, अगर प्रबंध नहीं चेता तो इसकी गंभीर परिणाम सामने आएंगे
हमारे अभिभावक एवं श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के डायरेक्टर पदमश्री डॉक्टर बी के जैन का निधन हो गया है विनम्र श्रद्धांजलि,,,शाम 4:24 में सदगुरू चिकित्सालय चित्रकूट में ली अंतिम सांस
नहीं रहे आंखों के डॉक्टर,, हमेशा के लिए बंद की आंखें,,
(शिव कुमार त्रिपाठी) श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के डायरेक्टर पदमश्री डॉक्टर बी० के० जैन,मुंबई में इलाज चल रहा था ,विगत कई माह से चल रहे थे बीमार, श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के माध्यम से सेवा देते हुए करोड़ों लोगों की आंखों का इलाज किया, पूज्य संत स्वामी रणछोड़ दास जी महाराज के कृपा पात्र रहे हैं डॉक्टर बी के जैन ने उन्हीं के दिखाएं रास्ते में चलते हुए डॉक्टर बीके जैन चित्रकूट में संत समाज, गरीबों, सहयोग और नेत्र रोगियों के लिए असाधारण कार्य करके समाज में एक बड़ी मिशाल पेश की है. डॉ बीके जैन द्वारा किया गया यह कर सदियों तक याद किया जाएगा… श्री सद्गुरु संघ ट्रस्ट परिवार ने की पुष्टि वेंटिलेटर से हटते ही शाम 4:24 मे जानकी कुंड चिकित्सालय चित्रकूट में डॉ बी के जैन ने ली अंतिम सांस,,, आप सबको बता दे डॉक्टर साहब का पूरा नाम श्री बुधेद्र कुमार जैन है
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
प्रभारी मंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार सांसद विष्णु दत्त शर्मा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में अतिथि समरसता भोज में हुए शामिल
उत्कृष्ट कार्य करने अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित
(शिवकुमार त्रिपाठी) राष्ट्रीय पर्व एवं देश का 77वां गणतंत्र दिवस समारोह सोमवार को पन्ना जिले में भी हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउण्ड पन्ना में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस दौरान राष्ट्रगान की धुन बजाई गई और हर्ष फायर किया गया। ध्वजारोहण पश्चात प्रभारी मंत्री श्री परमार ने खुली जिप्सी में कलेक्टर ऊषा परमार एवं पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के साथ परेड का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि ने नागरिकों के नाम संबोधित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन कर आकाश में गुब्बारे छोड़े। राष्ट्रपति एवं सेना के सर्वोच्च कमांडर का जयघोष किया गया। समारोह में परेड की विभिन्न टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद अतिथियों ने टोली नायकों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर प्रजातंत्र रक्षकों का सम्मान किया गया

गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल के बच्चों ने देश भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। अपार उत्साह के साथ बच्चों द्वारा बैण्ड की धुन पर सामूहिक पीटी प्रदर्शन भी किया गया। गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शासकीय विभागों की अलग-अलग थीम पर केन्द्रित झांकियां भी आकर्षण का केन्द्र रहीं। कार्यक्रम उपरांत उत्कृष्ट परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकी के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। सशस्त्र परेड में जिला पुलिस बल पुरूष की टुकड़ी को प्रथम, जिला पुलिस बल एवं एसएएफ की टुकड़ी को द्वितीय और जिला पुलिस बल महिला की टुकड़ी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जबकि गैर शस्त्र परेड सीनियर वर्ग में वन विभाग उत्तर वन मंडल की टुकड़ी को प्रथम, एनसीसी सीनियर डिवीजन छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना की टुकड़ी को द्वितीय और एनएसएस महिला दल की टुकड़ी को तीसरा स्थान मिला। निःशस्त्र परेड जूनियर वर्ग में शासकीय मनहर कन्या उ.मा. विद्यालय पन्ना के गाइड दल को प्रथम, शौर्या दल की टुकड़ी को द्वितीय तथा स्काउट दल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के वरिष्ठ वर्ग में शासकीय मनहर कन्या उ.मा. विद्यालय पन्ना को प्रथम, नेशनल पब्लिक स्कूल पन्ना को द्वितीय एवं महारानी दुर्गा राजलक्ष्मी विद्यालय पन्ना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जबकि कनिष्ठ वर्ग में चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल पन्ना को प्रथम, रॉयल पब्लिक स्कूल पन्ना को द्वितीय एवं केन्द्रीय विद्यालय पन्ना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
*आजीविका मिशन की झांकी को प्राप्त हुआ प्रथम स्थान*
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग थीम पर आधारित आकर्षक झांकियों का प्रद·
र्शन भी किया गया। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की झांकी को प्रथम, जिला पंचायत की झांकी को द्वितीय और महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी को तीसरा स्थान मिला। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य तथा शासकीय दायित्वों के बेहतर निर्वहन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ियों का भी सम्मान हुआ। कार्यक्रम में खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह सहित जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय एवं अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू व अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिक और पत्रकारगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रमोद अवस्थी एवं डॉ. कल्पना शर्मा द्वारा किया गया।
प्रतिभाओं को मंच दिलाने का काम करता है सांसद खेल महोत्सव /गौतम टेटवाल
हजारों खिलाड़ी का महाकुंभ है सांसद खेल महोत्सव/बीडी शर्मा
अनुशासन की पाठशाला है खेल/अशोक ध्यानचंद
(शिवकुमार त्रिपाठी) सांसद विष्णु दत्त शर्मा द्वारा आयोजित लोकसभा क्षेत्र खजुराहो मे सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन आज पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया।खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत आयोजित इस खेल महोत्सव में ऑनलाइन पंजीयन के माध्यम से रिकॉर्ड 1 लाख 28 हजार 932 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है इस पूरे खेल महोत्सव के दौरान सबसे बड़ी बात यह रही कि सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने प्रत्येक पंचायत में एक अच्छा खेल मैदान बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं सांसद विष्णु दत्त शर्मा का कहना है कि खिलाड़ियों की खेलने के लिए स्थान का अभाव है अभी तक हमने 40 खेल मैदान तैयार किए हैं पर मेरा प्रयास है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में अच्छा एक खेल मैदान होना चाहिए जिसकी हमने जमीन तलाश में शुरू कर दी है शीघ्र ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में बड़ा खेल मैदान होगा, 
सांसद खेल महोत्सव ने इस वर्ष खेल प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच दिया।
विभिन्न खेल विधाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा ने युवाओं को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई, जिसके चलते 1,28,932 खिलाड़ियों ने खेल महोत्सव में सहभागिता दर्ज कराई।

तीन दिन चले समापन अवसर पर आज छत्रसाल स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव भव्य समापन अंतरराष्ट्रीय हॉकी के खिलाड़ी (हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे)अशोक ध्यानचंद ,सांसद बीडी शर्मा ,श्री गौतम टेटवाल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री दिलीप अहिरवार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह विधायक प्रणय पांडे विधायक अरविंद पटेरिया नगर निगम कटनी अध्यक्ष प्रीति सूरी पन्ना जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा कटनी जिला अध्यक्ष दीपक टंडन छतरपुर जिला अध्यक्ष चंद्रभान गौतम जिला पंचायत उपाध्यक्ष मीना राजे नगर पालिका अध्यक्ष मीना पांडे अजयगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सीता गुप्ता अमानगंज नगर पालिका अध्यक्ष सारिका खटीक श्री सतानंद गौतम श्री आशीष तिवारी कमल लालवानी की उपस्थिति में संपन्न हुआ
25 दिसंबर को पन्ना स्थित महाराजा छत्रसाल ग्राउंड में आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया
समारोह के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री अशोकध्यानचंद ने कहा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने और छिपी प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि माननीय नरेंद्र मोदी जी के मनसा के अनुसार आज खेलों के प्रति सरकार जागरुक है और आज विश्व में भारत के खिलाड़ियों का नाम हो रहा ह
विशेष अतिथि गौतम टेट वाल ने कहा सांसद खेल महोत्सव का इतना बड़ा आयोजन केवल बीडी शर्मा ही करवा सकते हैं आज हजारों प्रतिभाएं बुंदेलखंड से उभर कर आ रही है इसका कारण है बीडी शर्मा का कुशल नेतृत्व है
दिलीप अहिरवार ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की नींव बनेगा।
इस पूरे आयोजन के संरक्षक खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा रहे, जिनके मार्गदर्शन में यह महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
उन्होंने कहा कि खेल, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ देश के भविष्य को मजबूत करते हैं।
खिलाड़ियों की ऐतिहासिक भागीदारी के साथ सांसद खेल महोत्सव का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ, जिसने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र को खेलों के मानचित्र पर एक नई पहचान दी।पन्ना जैसे शहर में हजारों खिलाड़ियों का आना और खेल के प्रति जनता को जागरूक रखना यह बड़े गर्व की बात है कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने किया
यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह,बृजेंद्र मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष, जयप्रकाश चतुर्वेदी, सदानंद गौतम प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुशील त्रिपाठी उपाध्यक्ष भाजपा तरुण पाठक उपाध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शारदा पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राज परमार, संतोष यादवउपाध्यक्ष जिला पंचायत, मीना पांडे अध्यक्ष नगर पालिका आशा गुप्ता उपाध्यक्ष नगर पालिका पन्ना, भास्कर पांडे अध्यक्ष युवा मोर्चा, नरेंद्र यादव अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ,मनोज सेन मनोज गुप्ता, रामावतार बबलू पाठक,
सांसद खेल महोत्सव में 1लाख 29हजार खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा,,
हर खिलाड़ी को प्रोत्साहट कर रहे हैं बीडी शर्मा
युवा शक्ति का उत्सव है भारतीय खेल की कर प्रणाली बीडी शर्मा
सांसद खेल महोत्सव के भव्य समापन को लेकर पत्रकार वार्ता संपन्न
(शिव कुमार त्रिपाठी पन्ना) स्थानीय शानवी लैंडमार्क में सांसद खेल महोत्सव को लेकर सांसद बीडी शर्मा ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जिसे मुख्य रूप से विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह सदानंद गौतम सुशील त्रिपाठी कमल लालवानी आशीष तिवारी दुर्गेश शिवहरे मुख्य रूप से उपस्थित थे
वार्ता को संबंधित करते हुए सांसद श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में खेल उत्सव को अधिक महत्व देने के लिए खिलाड़ियों को खेल को मार्गदर्शन करती है खेलों के प्रति सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों कौनजागृत किया
श्री शर्मा ने कहा कि अपने देश के खिलाड़ी पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहे हैं खेल हमारा जीवन का ऐसा हिस्सा है जिसके माध्यम से युवाओं को शक्ति प्रदान होती है
लोकसभा स्तरीय खेलों का आनलाइन पंजीयन के माध्यम से खिलाडियों का रजिस्ट्रेशन सम्पन्न हुआ जिसमें कुल -1,28,932 (एक लाख अठाइस हजार नौ सौ बत्तीस) प्रतिभागियों ने खजुराहो संसदीय क्षेत्र में रजिस्ट्रेशन कराया।

क्र. विधानसभा का नाम प्रतिभागियों की रजिस्ट्रेशन संख्या
1 चंदला 19873
2 राजनगर 18110
3 पवई 14338
4 गुनौर 15943
5 पन्ना 17260
6़ विजयराधवगढ 13160
7 मुडवारा 13569
8 बहोरीबंद 16679
कुल योग 1,28,932
2. कटनी में दिनांक 25.12.2025 को 10,000 से अधिक खिलाडियों व नागरिकों के बीच इन खेलों का शुभारंभ डाॅ. एल.मुरूगन जी, मान. संसदीय कार्य मंत्री के मुख्य आतिथ्य, पदम् श्री डाॅ. सतेन्द्र सिंह लोहिया जी, पैराओलंपियन के विशिष्ट आतिथ्य एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्री केदार जाधव जी एवं आठों विधानसभा के माननीय विधायकगणों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
3. पंचायत एवं मंडल स्तरीय खेल लोकसभा क्षेत्र की 872 ग्राम पंचायतों एवं 39 मंडलों में एक साथ प्रारंभ किये गये। जो दिनांक 01 दिसम्बर 2025 से 10 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किये गये। इसमें कुल – 44 मैदानों को तैयार कर खेल सम्पन्न कराये गये। जिसमें 39702 बालक व 39078 बालिकाओं ने और कुल- 78780 प्रतिभागियों ने पंचायत एवं मंडल स्तर पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
4. दिनांक 10 से 20 दिसम्बर 2025 तक विधानसभा स्तरीय खेलों का आयोजन किया गया जिसमें आठों विधानसभाओं में 8144 बालक व 8016 बालिकाओं कुल 16160 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की जिसमें विजेताओं को प्रमाण पत्र व मैडल प्रदान किये गये। 
5. 21 दिसम्बर 2025 को छतरपुर जिले की 02 विधानसभाओं राजनगर एवं चंदला के खेलों का सेमीफाइनल खजुराहो के मेला मैदान पर आयोजित हुआ। जिसमें केन्द्रीय जल संशाधन मंत्री आदरणीय श्री सी.आर. पाटिल जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें लगभग 7000 खिलाडी व दर्शक उपस्थित रहे ।
6. लोकसभा स्तरीय खेल दिनांक 20 से 25 दिसम्बर 2025 को पन्ना के पाॅलिटेक्निक खेल मैदान व छत्रसाल स्टेडियम में सम्पन्न कराये जा रहे है। जिसमें 1018 बालक व 1002 बालिकायें कुल 2020 प्रतिभागियों के बीच में खेल प्रतियोगिताऐं सम्पन्न करायी जा रही है। जिसमें – खो-खो, कुस्ती, फुटवाॅल, कबड्डी, व्हाॅलीवाॅल, मलखम्ब, योगा, शतरंज, एथिलेटिक्स, एवं सांस्कृति प्रतियोगिताएं (जैसे- लोक नृत्य, भजन मंडली, चित्रकला, रंगोली ) प्रतियोगिताऐं सम्पन्न करायी जा रही है। जिसमें खिलाडियों को सभी प्रकार की खेल सामग्री – कैप, टी-शर्ट, मैडल, ट्राफी व नगद पुरस्कारों से पुरस्कृत करने की व्यवस्था है।
7. खेलों के आयोजन में हमारे मंडल संयोजक, सहसंयोजक विधानसभा संयोजक, सहसंयोजक, लोकसभा संयोजक- श्री सुशील त्रिपाठी, सहसंयोजक पन्ना से – श्री कमल लालवानी, छतरपुर से श्री सिद्धार्थ बुंदेला, कटनी से श्री सुनील उपाध्याय जी तीनों जिलों का जिला संगठन पूरी तत्पर्ता से खेलों के आयोजन में एवं खिलाडियों की व्यवस्थाओं में लगा हुआ है।
8. ‘‘फिट युवा विकसित भारत‘‘ इन खेलों के माध्यम से मोदी जी का 2047 तक विकसित भारत का सपना पूर्ण होने की दिशा में एक महात्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। जिसमें इन खेलों के माध्यम से एक सामाजिक समरसता का संदेश दिखाई दे रहा है। इन खेलों में बडें पैमाने पर सभी सामाजिक वर्ग के बच्चों ने सहभागिता की हैं सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की दिशा में यह आयोजन संसदीय क्षेत्र में खेलों के विकास में एक मील का पत्थर साबित होंगे।
8. इस सम्पूर्ण आयोजन में अभी तक प्रत्यक्ष तौर पर पंचायत, मंडल, विधानसभा, एवं लोकसभा स्तर पर खेलों के आयोजन में लगभग – 04 लाख लोगों की सहभागिता दर्ज की गयी।
9. दिनांक 25 दिसम्बर 2025 को सांसद खेल महोत्सव के सामुहिक लोकसभा स्तरीय समापन कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी प्रातः 11ः00 बजे वर्चुअल माध्यम से जुड कर खिलाडियों को संबोधित करेंगे। खजुराहो लोकसभा का पुरस्कार वितरण एवं समापन कार्यक्रम छत्रसाल स्टेडियम (नजरबाग स्टेडियम) पन्ना में पूर्व औलम्पियन श्री अशोक ध्यान चंद्र जी के मुख्य आतिथ्य, श्री गोतम टेटवाल जी मंत्री कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्यप्रदेश शासन की अध्यक्षता में सम्पन्न होने जा रहा है। इसमें वन राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ,पन्ना विधायक एंव पूर्व केबिनेट मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक विजयराधवगढ श्री संजय सत्येन्द्र पाठक, विधायक कटनी श्री संदीप जायसवाल, विधायक बहोरीबंद श्री प्रणव प्रभात पाण्डेय, विधायक गुनौर श्री राजेश वर्मा, विधायक पवई श्री प्रहलाद लोधी, विधायक राजनगर श्री अरविंद पटैरिया की गरिमामयी उपस्थिति रहेंगी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आप सभी पत्रकार बंधू सादर आमंत्रित है।
10. इन खेलों को सम्पन्न कराने में नेहरू युवा केन्द्र, जन अभियान परिषद, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, एन.जी.ओ. जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरीय प्रशासन, शिक्षा विभाग के पी.टी.आई, खेल विभाग के प्रशिक्षक एवं भारतीय जनता पार्टी के तीनों जिला (कटनी, छतरपुर एवं पन्ना) के संगठन की महात्वपूर्ण भूमिका रही है।
बुंदेल केसरी महाराजा छत्रसाल का संघर्षमयी जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी: विस अध्यक्ष श्री तोमर
विधानसभा अध्यक्ष ने धरम सागर तालाब परिसर में किया महाराजा छत्रसाल की अष्टधातु की प्रतिमा का अनावरण

(शिवकुमार त्रिपाठी) बुंदेल केसरी महाराजा छत्रसाल की राजधानी एवं हीरा, तालाब और मंदिरों की नगरी पन्ना में प्राचीन व ऐतिहासिक धरम सागर तालाब के किनारे छत्रसाल जी की प्रतिमा का अनावरण गौरवशाली क्षण है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में नगरवासी भी साक्षी बनकर उत्साहित हैं। मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक स्थान के रूप में मान्यता प्राप्त पन्ना भगवान श्री जुगल किशोर की पावन स्थली तथा महाराजा छत्रसाल के गुरु प्राणनाथ की तपस्थली भी है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को पन्ना नगर के धरम सागर तालाब परिसर में महाराजा छत्रसाल की अष्टधातु की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की हैसियत से कही। उन्होंने उपस्थितजनों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विस अध्यक्ष का तलवार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
मुगल साम्राज्य के विरूद्ध अद्भुत शौर्य और पराक्रम दिखाया

विस अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि बुन्देलखण्ड महाराजा छत्रसाल की कर्मभूमि रहा है। भारत के कण कण में शंकर की भंाति पन्ना के कण कण में हीरा की किवदंती प्रासंगिक है। इस ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर पर हमें सच्चे देशभक्त बनने का मजबूत संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराजा छत्रसाल का जीवन संघर्ष से भरा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मुगल साम्राज्य के विरूद्ध अद्भुत शौर्य और पराक्रम दिखाया। मात्र 12 वर्ष की अल्पायु में पिता के स्वर्गवास के बावजूद उन्होंने आक्रमणकारियों को न सिर्फ परास्त किया, बल्कि बुन्देलखण्ड पर कब्जा भी जमाया। सीमित संसाधन एवं संख्या बल की कमी के बावजूद अपने संकल्प बल की दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ उन्होंने साहस और बहादुरी दिखायी। विस अध्यक्ष ने कहा कि हमारा देश वीरों की भूमि है। महाराजा छत्रसाल जैसे वीर पुरूष बुन्देलखण्ड और हमारे लिए गौरव हैं। इस अवसर पर छत्रसाल की जन्म जयंती एवं पुण्य तिथि पर भी गरिमामय कार्यक्रम के आयोजन तथा नई पीढ़ी को छत्रसाल के संघर्षमय जीवन व पराक्रम पर केन्द्रित साहित्य के वितरण के लिए कहा। शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों को इस स्थान का भ्रमण कराने का आह्वान भी किया। अध्यक्ष श्री तोमर ने महाराणा प्रताप और वीर शिवाजी के शौर्य का भी जिक्र करते हुए कहा कि पूर्वजों के प्राणों के बलिदान की बदौलत भारत देश को आजादी मिली है। इसलिए हमें अपनी संस्कृति, मान्यता और परंपरा का संरक्षण करना भी नितांत आवश्यक है।
महाराजा छत्रसाल के संघर्ष को निरंतर स्मरण करने का अवसर – बीड़ी शर्मा

खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम मात्र प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि महाराजा छत्रसाल के संघर्ष को निरंतर स्मरण करने का अवसर भी है। सांसद ने कहा कि आईकोनिक सिटी खजुराहो की भांति पन्ना नेशनल पार्क और मंदिरों में भी पर्यटकों का बड़ी संख्या में आगमन हुआ है। पन्ना टाईगर रिजर्व पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटक स्थल बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि महाराजा छत्रसाल के नाम पर पन्ना नगर के स्टेडियम को विकसित किया जा रहा है। भविष्य में अटल पार्क का लोकार्पण होगा और यहां पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने पन्ना को स्वच्छ बनाने के लिए टीम भावना से कार्य करने का आह्वान भी किया।
पन्ना का तीव्र गति से हो रहा है विकास – बृजेंद्र सिंह

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने पन्ना में तीव्र गति से रेलवे परियोजनाओं के विकास और निर्माण कार्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 2100 करोड़ रूपए की एलिवेटेड रोड निर्माण शुरू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। टाईगर कोरिडोर के जरिए पेंच, कान्हा और बाधवगढ़ टाईगर रिजर्व से पन्ना जुड़ेगा। कालिंजर-जबलपुर मार्ग का राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में उन्नयन के लिए प्रयास किया जा रहा है। पन्ना विधायक ने कहा कि धरम सागर तालाब परिसर में महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा की स्थापना से वर्तमान में भी इतिहास पुरूष की झलक देखने को मिलेगी। छत्रसाल ने विपरीत परिस्थितियों में अपने हौसले बुलंद रखकर मात्र 22 वर्ष की आयु में बुन्देलखण्ड को फतह किया है। यह संदेश नई पीढ़ी तक पहंुचाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर विधायक ने स्वयं के बेनीसागर तालाब को गोद लेने की भांति सांसद से भी धरमसागर तालाब को गोद लेने का अनुरोध किया और निर्माणाधीन पाथवे सहित तालाब परिसर के प्रस्तावित सौंदर्यीकरण की जानकारी दी। उन्होंने यादवेन्द्र क्लब को डायमण्ड म्यूजियम की बजाय हेरीटेज होटल या रेस्टोरेंट की भांति विकसित करने की बात कही। साथ ही तालाब के बीच स्थित शिव मंदिर तक पहुंच मार्ग की आवश्यकता बताई। इसके अलावा डायमण्ड पार्क के साथ म्यूजियम की स्थापना, वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को बढ़ावा देने के प्रयायों की जानकारी दी। नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सदानंद गौतम सहित विष्णु पाण्डेय, गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, उपाध्यक्ष संतोष यादव, नपा उपाध्यक्ष आशा गुप्ता, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे, सीएमओ उमाशंकर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण, प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन राजकुमार वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुम्बई की प्लेबैक सिंगर इशिता विश्वकर्मा एवं शरद मलिक की टीम द्वारा गीत एवं भजनों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
मुख्यमंत्री ने 84 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन
प्रदेश को डायमंड स्टेट और टाइगर स्टेट का दर्जा दिलाने का श्रेय पन्ना को : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पन्ना डायमंड अब बन गया है एक ब्रांड, इससे बनेंगे निवेश के नए अवसर
जीआई टैग मिलने से पन्ना डायमंड को मिली है वैश्विक पहचान
रैपुरा में बनेगा नवीन महाविद्यालय
ग्राम पंचायत शाहनगर को नगर परिषद बनाया जाएगा
शाहनगर ब्लॉक में खुलेंगे दो अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र
(शिवकुमार त्रिपाठी) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पन्ना की रत्नगर्भा भूमि किसी पहचान की मोहताज नहीं है। पन्ना ने खुद के साथ मध्यप्रदेश को भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों जहां देखो, उधर अपना पन्ना ही चमक रहा है। पन्ना की पुण्यधरा से निकलने वाले पारस (हीरा) से मध्यप्रदेश पूरे विश्व में मशहूर हो रहा है। मध्यप्रदेश को ‘डायमंड स्टेट’ और ‘टाइगर स्टेट’ का दर्जा दिलाने का श्रेय भी पन्ना को ही जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पन्ना डायमंड को जीआई टैग मिलने पर जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि जीआई टैग ने पन्ना की पहचान पर अब वैश्विक मुहर लगा दी है। अब पूरी दुनिया यहां के हीरों को ‘पन्ना डायमंड’ के नाम से ही जानेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘पन्ना डायमंड’ अब एक ब्रांड के रूप में उभर रहा है। इससे न सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में पहचान बढ़ेगी, बल्कि वैल्यू-चेन, माइनिंग, प्रोसेसिंग, एक्सपोर्ट और जेम-आधारित उद्योग, सबमें निवेश के नए अवसर सामने आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पन्ना जिले को बहुत जल्द मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने वाली है। आज पन्ना और छतरपुर के बीच भव्य राजगढ़ पैलेस होटल का शुभारंभ भी हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को पन्ना जिले की पवई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहनगर में हितग्राही सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां करीब 83 करोड़ रूपए की लागत वाले 14 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 9 करोड़ रूपए की लागत से बनी बिसानी-श्यामगिरी-कल्दा-सले हा वाया मैन्हा मार्ग के उन्नयन कार्य का लोकार्पण एवं 74 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 13 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री ने 4.25 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले पवई में तिघरा बैराज का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन एवं कन्या पूजन कर हितग्राही सम्मेलन की शुरूआत की। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मारतम् गायन के साथ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर रैपुरा में नवीन महाविद्यालय खोलने, वर्तमान ग्राम पंचायत शाहनगर को नगर परिषद बनाने तथा शाहनगर ब्लॉक में दो अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने करीब 135 करोड़ की लागत से टिकरिया-रीठी वाया खमरिया मार्ग का निर्माण करने, शाहनगर-बोरी-चमरईया सड़क मार्ग के चौड़ीकरण सहित पुराने बांधों की नहरों का सर्वे कराकर मरम्मत एवं जीर्णोद्धार का काम कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पवई और शाहनगर महाविद्यालय में विधि और विज्ञान संकाय भी शुरु किया जाएगा तथा शाहनगर के बंद उद्योग फिर से शुरू कराए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पन्ना के विकास को नई उड़ान देने के लिए राज्य सरकार पन्ना में 15 करोड़ की लागत से डायमंड बिजनेस पार्क तैयार कर रही है। यह पार्क पन्ना की अर्थव्यवस्था में एक नया अध्याय लिखेगा। इसके साथ बड़ागांव में 40 हेक्टेयर क्षेत्र में औद्योगिक पार्क का विकास लगभग पूर्ण है। वर्षों से बंद पड़ी एनएमडीसी परियोजना को हमने पुनः प्रारंभ कराया गया है, जिससे बड़े स्तर पर हीरो का खनन एक बार फिर प्रारंभ हो चुका है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाले समय में केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना जिले के विकास को नया रूप देगी। केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना से जिले में 1 लाख 35 हज़ार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और 600 से अधिक गांवों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। हमारे पवई को भी इसका भरपूर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पन्ना टाइगर रिज़र्व, विश्व प्रसिद्ध हीरे, समृद्ध वन संपदा, केन नदी का अद्भुत कछार और राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियां सब मिलकर आने वाले वर्षों में जिले की अर्थव्यवस्था को एक नए स्वरूप में ढालने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पन्ना टाइगर रिज़र्व वाइल्ड लाइफ टूरिज्म के बड़े केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। बाघों की बढ़ती संख्या, पार्क की वैश्विक प्रतिष्ठा और पर्यटकों का रुझान, स्थानीय युवाओं के लिए गाईडिंग, होटल रिसॉर्ट, ट्रांसपोर्ट और हैंडीक्राफ्ट जैसे क्षेत्रों में रोज़गार के नए अवसर बना रहा है। सरकार द्वारा होम-स्टे, एडवेंचर टूरिज्म और कनेक्टिविटी सुधारने के प्रयासों से क्षेत्र के विकास को गति मिल रही है। हम पन्ना जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण में पन्ना पूरे प्रदेश में अग्रणी है। यहां 10 हज़ार 301 स्व-सहायता समूहों की 1 लाख से अधिक बहनों को 180 करोड़ रुपए से ज़्यादा का बैंक लिंकेज मिला है, जिसमें से लगभग 18 हज़ार महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पन्ना जिले की महिलाएं स्व-सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। लाड़ली बहनों को प्रति माह 1500 रुपए राशि भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि पन्ना जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापना के लिए करीब 25 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है और संबंधित निवेशक के साथ एमओयू भी हो चुका है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पवई बांध ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना द्वारा 158 ग्रामों में पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, पवई विधायक प्रह्लाद सिंह लोधी, प्रणय प्रभात पाण्डेय, श्री नीलांशु चतुर्वेदी, सिद्धार्थ तिवारी, संदीप जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पन्ना श्रीमती मीना राजे परमार, नगर परिषद पवई के अध्यक्ष बसंत दहायत सहित जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू, बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे