ताज़ा खबर
प्रकृति और संस्कृति संरक्षण हेतु लोक भारती एवं बंगो लोक भारती ने बनाई योजना, संजीत सरकार के प्रयास से बंगाली समाज हो रहा एकजुट भगवान श्रीपरशुराम जी के जन्मोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा,,,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा हुए शामिल टीकमगढ़ में सरकारी स्कूल में बच्चों के भविष्य से हुआ खिलवाड़ पहले बांटी गई पास होने की अंकसूची जब पोल खुली तो ले ली वापस शिक्षा विभाग के अधिकारी बोले हो रही है मामले की जांच। पन्ना विधायक ने किया lic लाइफ पॉइंट कार्यालय का शुभारम्भ

भाजपा मय हुआ पन्ना, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने किया नामांकन , स्मृति ईरानी, मोहन यादव बोले कांग्रेस रणछोड़, साइकिल होगी पंचर


प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा के नामांकन में केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी ने किया रोड शो 

 जमाना  है वंदे भारत का, कांग्रेस खजुराहो में साइकिल पर चल रही है

विपक्षी गठबंधन एक-दूसरे के समर्थन के लिए, हम जनता के उत्थान को समर्पित हैं – श्रीमती स्मृति ईरांनी

कांग्रेसी नहीं चाहती कि बुंदेलखंड के लोगों की जिंदगी में सुख का सूरज आए 

खजुराहो में कांग्रेस मैदान छोड़ चुकी है, समाजवादी पार्टी को उम्मीदवार नहीं मिल रहे- डॉ. मोहन यादव

 नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जीत का इतिहास बनाएं

 जो प्रत्याशी तय नहीं कर पा रहे है वे जनता का हित क्या तय करेंगे- विष्णुदत्त शर्मा

( शिवकुमार त्रिपाठी) नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में पूरा देश अबकी बार 400 पार का रास्ता देख रहा है। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में तो कांग्रेस पार्टी ने मैदान छोड़ दिया है, समाजवादी पार्टी को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश से प्रत्याशी लेकर समाजवादी पार्टी आई, फिर दो दिन बाद ही प्रत्याशी बदल दिया। मैं उस क्षेत्र से सांसद हूं जहां पर पांच दशक तक एक खानदान का ही राज रहा है। उस क्षेत्र में कभी भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनना मौत का सामान घर लाने जैसा था।

माथे पर तिलक लगाना, होंठों पर राम का नाम होना राजनीतिक अभिशाप माना जाता था। उस क्षेत्र में कांग्रेस का हाथ तो था ही, संग संग साइकिल भी चलती थीं। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हाथ को साफ किया और साइकिल को पंचर कर दिया। यह जमाना है वंदे भारत का, लेकिन वह आज भी साइकिल पर चलते हैं। आप ने पिछला चुनाव जिताकर जिस कमल के पुष्प को दिल्ली भेजा था, आज वह स्वर्ण कमल का फूल बनकर आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। यह बात केंद्रीय मंत्री  स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने पन्ना में रोड शो एवं जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को प्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रहलाद पटेल,  लखन पटेल,  दिलीप अहिरवार, वरिष्ठ नेता  सुरेश पचौरी एवं पूर्व मंत्री व विधायक  बृजेन्द्र प्रताप सिंह,  राजेश वर्मा ने भी संबोधित किया। 

प्रदेश अध्यक्ष ने किया नामांकन दाखिल

रिटर्निंग ऑफिसर सुरेश कुमार के सामने नामांकन दाखिल करते हुए भाजपा नेता

जनसभा के पश्चात रोड शो के रूप में जनता का अभिवादन करते हुए नजरबाग ग्राउंड से कोतवाली चौराहा, बलदाऊ मंदिर, अजयगढ चौराहा से पन्ना कलेक्ट्रेट कार्यालय तक रोड शो में शामिल करते हुए जनता का अभिवादन किया। श्री शर्मा ने पार्टी प्रत्याशी के रूप में पन्ना कलेक्टर कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी, प्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व मंत्री व विधायक  बृजेन्द्र प्रताप सिंह एवं  संजय पाठक उपस्थित रहे।

जनता का विश्वास भाजपा की ताकत-  स्मृति ईरानी

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने कहा कि यह कर्मठ कार्यकर्ताओं के संकल्प और संगठन कौशल का ही परिणाम है कि विरोधी पार्टी ने हथियार डालकर, टिकट बदलकर भाजपा की जीत का संकेत दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा को उनकी जीत की अग्रिम बधाई दे रही हूं और यह कोई दुस्साहस या अहंकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता ने हमारी सेवा को देखा, जाना, परखा और फिर से हम पर विश्वास किया। यह मध्यप्रदेश के पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी ताकत है। आज मैं इसी ताकत को नमन करने आई हूं। श्रीमती ईरानी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का सबसे पहला संकेत यह है कि उन्होंने हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सामने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। दूसरा संकेत यह है कि विधानसभा चुनाव में जो दल एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे, वो सीटों का तालमेल कर रहे हैं। 

विपक्ष को इंजेक्शन लगाना है, मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनाना है

 ईरानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिसके कभी सिर्फ दो सांसद हुआ करते थे, आज उसका कार्यकर्ता अबकी बार 400 पार का नारा लगाने की क्षमता रखता है। सिर ऊंचा करके विनम्रता के भाव के साथ वोट मांगता है। उन्होंने कहा कि मैं जनता से यह कहना चाहती हूं कि सपा को वोट देना मतलब उन ताकतों को वोट देना है, जो देश के टुकड़े करना चाहती हैं। इसका मतलब उन्हें वोट देना है, जो देश की तिजौरी को लूट चुके हैं और आज भी जिनकी नजर तिजौरी पर है। हमें जनता को बताना है कि कोविड संकट के समय जब हर तरफ मौत मंडरा रही थी और सारे विरोधी दलों के लोग भाग गए थे, तब भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता घर-घर, गांव-गांव जाकर सैनिटाइजर और मास्क बांट रहा था। हर गली में भूखे को खाना खिला रहा था। उस संकट के दौर में इतना विश्वास सिर्फ मोदी जी के मन में ही था कि हम वैक्सीन बनाएंगे, हर हिंदुस्तानी तक पहुंचाएंगे और विदेशों में भी हिंदुस्तानी वेक्सीन का जौहर दिखाएंगे। उस समय कांग्रेस और सपा के लोग वेक्सीन का मजाक उड़ा रहे थे, जनता को वेक्सीन लगवाने से रोक रहे थे। 

 ईरानी ने कहा कि जब आप जनता से आशीर्वाद मांगने जाएं, तो उनसे यह पूछें कि अगर मोदी जी देश के प्रधानसेवक नहीं होते और देश की बागडोर कांग्रेस के हाथ में होती, तो क्या गरीबों तक मुफ्त राशन पहुंच पाता? अगर मोदी जी नहीं होते, तो क्या हर गरीब का बैंक का खाता खुलता? अगर नरेंद्र मोदी जी नहीं होते, तो क्या भव्य राम मंदिर का निर्माण हो पाता? देश की सुरक्षा, महिलाओं का उत्थान, युवा शक्ति को उज्जवल भविष्य और भारत को विकसित भारत बनाने के लिए भाजपा को वोट दें। कांग्रेस की राजनीति की इतनी दुर्गति हो गई है कि वो चुनाव जीतने के लिए आतंकवादी संगठनों से समर्थन मांग रही है। ये वो लोग जो कहते थे कि धारा 370 हटेगी, तो देश टूट जाएगा। ये वो लोग हैं, जो हमारी सेना के शौर्य के प्रमाण मांगते हैं। ये वो लोग हैं जो सत्ता के लिए देशवासियों को यह धमकी देते हैं कि अगर मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बन गए, तो देश में आग लग जाएगी। मैं राहुल गांधी से यह कहना चाहती हूं कि कान खोलकर सुन लो, इस देश को पहले गोरों ने ललकारा था, देश ने उन्हें धूल चटा दी। जिस दुश्मन ने देश को ललकारा, उसे इस देश ने धूल चटा दी। अगर तुमने इस देश को ललकारा, तो देश तुम्हें छोड़ेगा नहीं।

कांग्रेसी नहीं चाहती कि बुंदेलखंड के लोगों की जिंदगी में सुख का सूरज आए- डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोड शो के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश अबकी बार 400 पार का रास्ता देख रहा है। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में तो कांग्रेस पार्टी ने मैदान छोड़ दिया है, समाजवादी पार्टी को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश से प्रत्याशी लेकर समाजवादी पार्टी आई, फिर दो दिन बाद ही प्रत्याशी बदल दिया। खजुराहो लोकसभा सीट में हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा चुनाव मैदान में हैं। विधानसभा के चुनाव में आप लोगों ने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को जिताकर विरोधियों के छक्के छुड़ाते हुए प्रदेश में 163 कमल का फूल खिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग नहीं चाहते कि बुंदेलखंड में हरियाली आए, बुंदेलखंड की आय बढ़े। बुंदेलखंड के किसानों की गरीबों की मजदूरों की जिंदगी में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी सुख का सूरज बनकर आए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश लोकसभा में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत से चुनाव जिताने जा रहा है। कांग्रेस नेता पहले बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, अब उनके एक नेता पदयात्रा कर रहे हैं। पूरे बुंदेलखंड के अंदर जीवन प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने विकास की बहार लाकर लोगों के जीवन को सुगम बनाया है। 

सनातन को आगे ले जाने के लिए मथुरा की ओर जाना पड़ेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  नेतृत्व में देश में सनातन संस्कृति की जय-जयकार हो रही है। उज्जैन में महाकाल महालोक बन गया है, काशी में विश्वनाथ कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है और प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा भी हो चुकी है। अब सनातन को और आगे ले जाने के लिए मथुरा की ओर जाना पड़ेगा। दुनिया में अगर किसी को जीवन जीने की ललक सीखनी है तो वह बुंदेलखंड आए। प्रधानमंत्री जी ने बुंदेलखंड के लिए केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात दी है, जो इस क्षेत्र की जनता के लिए वरदान साबित होगी।

कांग्रेस पार्टी में नकली राजा-महाराजा, हमारी पार्टी में सब कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश के आजाद होने के बाद राजा-महाराजा तो बचे नहीं। कांग्रेस पार्टी में नकली राजा-महाराजा हैं, हमारी पार्टी में सभी कार्यकर्ता होते हैं। अगर भाजपा को समझना है तो भारत माता की जय बोल देते हैं तो सब समझ जाते हैं। भाजपा गरीबों, किसानों, युवाओं सहित सभी समाज वर्ग का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में सीमाओं पर देश के जवानों की इज्जत नहीं होती थी। जब देखो तब पड़ोसी देश हमारे देश और जवानों पर हमला कर चले जाते थे। लेकिन  मोदी  के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश के जवानों का सम्मान बढ़ा है, दो-दो बार दुश्मन देश में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर सबक सिखाया है।

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हर बूथ पर 370 नए वोट बढ़ाना है-  विष्णुदत्त शर्मा

जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मुझे पिछले लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए सिर्फ 12 दिन का समय मिला था। लेकिन खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथम मेहनत से करीब पांच लाख वोटों से पार्टी को जीत मिली। आपने पिछला चुनाव जिताकर जिस कमल के पुष्प को दिल्ली भेजा था, आज वह स्वर्ण कमल का फूल बनकर आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का लगातार विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश को विकसित बनाने के साथ भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के कुशल रणनीति से देश और प्रदेश के हर बूथ पर चुनाव जीतकर ऐतिहासिक बहुमत से  नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। श्री मोदी जी को तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने के लिए अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करना है, इसके लिए हमें हर बूथ पर 370 नए मतदाता पार्टी से जोड़ना है। हर बूथ पर 370 नए वोट पार्टी में जोड़कर हमें खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में जीत का इतिहास बनाना है। भाजपा में प्रत्याशी के साथ कार्यकर्ता बूथ-बूथ पर चुनाव लड़ता है, लेकिन यह चुनाव कई मामलों में बहुत अलग है। इस लोकसभा चुनाव में तो भारत की जनता ही श्री नरेन्द मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस पार्टी पहले मैदान छोड चुकी है, समाजवादी पार्टी यहां प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही है। पहले उत्तरप्रदेश से लोकर प्रत्याशी दिया फिर बदला। जो प्रत्याशी नहीं तय कर पा रहे वे बुन्देलखण्ड और खजुराहो की जनता का क्या भला करेंगे। आप सभी जनता जनार्दन भाजपा को वोट देकर  नरेन्द्र मोदी के हाथ को मजबूत बनाएं। 

भाजपा ही देश का विकास कर सकती है, दूसरे दल खुद का विकास करते हैं-डॉ. महेन्द्र सिंह

लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने रोड शो में कहा कि भारत में भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र राजनीतिक दल है जो देश का विकास करती है। बाकी राजनीतिक दल खुद का विकास करते हैं। कांग्रेस पार्टी ने देश में वर्षों तक शासन किया, लेकिन उसने देश की गरीबी हटाने और गरीबों का कल्याण करने के लिए कोई कार्य नहीं किया। गरीबों, किसानों, युवाओं और समाज के हर जाति वर्ग के विकास और कल्याण की चिंता अगर किसी ने की है तो भाजपा सरकार ने ही किया है। 2014 में  नरेंद्र मोदी  के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की विकास को गति मिली। आज देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है।  नरेन्द्र मोदी  के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने अपने विकास किया। कई नेताओं तो खुद के परिवार का विकास करने के लिए राजनीतिक का गठन कर लिया और राजनीति में परिवाद को जन्म दिया।

मोदी जी के दस वर्ष के कार्यकाल में जो विकास हुआ वह कभी नहीं हुआ- प्रहलाद पटेल

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा यहां से पार्टी प्रत्याशी हैं, उन पर पूरे मध्यप्रदेश के पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी है। इसलिए आप सभी कार्यकर्ता और खजुराहो लोकसभा की देवतुल्य जनता भाजपा का प्रत्याशी बनकर गांव-गांव, घर-घर संपर्क करें और  विष्णुदत्त शर्मा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं।  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि विकास का रास्ता बुंदेलखंड से निकलता है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के दस वर्ष के कार्यकाल में जितने विकास और उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, उतना आजादी के बाद की किसी भी सरकार ने कार्य नहीं किए। भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराने वालों को क्या सजा मिलनी चाहिए, यह बुंदेलखंड की जनता तय करे। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी श्री विष्णुदत्त शर्मा बनकर प्रचार करें और चुनाव कार्य संभालें। आप सभी श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाएं।

जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता  सुरेश पचौरी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने अपने दस वर्ष के कार्यकाल में सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करते हुए देश का विकास किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी  विष्णुदत्त शर्मा ने इस क्षेत्र के विकास के लिए प्रशंसनीय कार्य किए हैं। आप लोग  नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट दें।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष  मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक श्रीमती ललिता यादव, पूर्व संगठन मंत्री  दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री व विधायक  संजय पाठक, महापौर  योगेश ताम्रकार, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, छतरपुर जिला अध्यक्ष  चंद्रभान सिंह गौतम, पन्ना जिला अध्यक्ष  बृजेंद्र मिश्रा, विधायक  अरविंद पटेरिया,  प्रहलाद लोधी,  अभिलाष पांडे,  प्रणव पांडे, पूर्व विधायक  रेखा यादव, पूर्व विधायक  उमेश शुक्ला, जिला पंचायत पन्ना अध्यक्ष श्रीमती मीना राज,  संजय नागयाच, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्आशीष तिवारी उपस्थित थे

कर्यक्रम का संचालन लोकसभा के संयोजक सतानंद गौतम द्वारा किया 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णु दत्त शर्मा करेंगे नामांकन

स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री सहित बड़े भाजपा नेता रहेंगे मौजूद

समाजवादी पार्टी  प्रत्याशी के पति ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

देश हित में कांग्रेस के साथ किया गठबंधन-  दीप नारायण

कांग्रेस नेता कर सकते हैं भाजपा ज्वाइन

( शिवकुमार त्रिपाठी  पन्ना) 3 अप्रैल दिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  बी डी शर्मा तामजम और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर  अपना नामांकन दाखिल करेंगे, नामांकन के दौरान केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव चुनावी सभा को संबोधित करेंगे चुनावी सभा के बाद नगर में रोड शो करते हुए  शर्मा कलेक्ट्रेट भवन में अपना नामांकन फार्म भरेंगे।

नामांकन नामांकन के दौरान  डॉक्टर मोहन यादव श्रीमती स्मृति ईरानी मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉक्टर  महेंद्र सिंह  एवं सह प्रभारी  सतीश उपाध्याय व खजुराहो लोकसभा प्रभारी  योगेश ताम्रकार  लोकसभा संयोजक श्री सतानंद गौतम मंत्री दिलीप अहिरवार विधायक गण   ब्रजेंद्र प्रताप सिंह  अरविंद पटेरिया  प्रहलाद लोधी  राजेश वर्मा संजय पाठक  संदीप जयसवाल उपस्थित रहेंगेभाजपा जिला अध्यक्ष पन्ना  बृजेन्द्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है

 

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पति दीप नारायण ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भाजपा पर लगाए आरोप

देश को बचाने के लिए हम मिलकर लड़ाई लड रहे हैंः-दीपनारायण यादव
वर्तमान सरकार ने लगातार जनता को कर्ज में ढकेला है जिससे देश भी गर्त मे जा रहा है और जनता का जीवन भी नही बदल रहा हैभाजपा की केन्द्र तथा मध्य प्रदेश की सरकार ने सिर्फ जनता को लूटने का कार्य किया है, जिसके चलते देश पर लगातार कर्ज बढा है तथा जनता को भी कोई लाभ नही मिला है। केवल सत्ताधारी पार्टी के लोग तथा नेता ऐशोआराम कर रहे है। आम आदमी अभी समझ नहीं पा रहा है। लेकिन प्रत्येक व्यक्ति पर पचास हजार से अधिक कर्जा चढ़ा है। देश भी गर्त में है तथा जनता भी गर्त में है,
इसलिए हमें सजक होकर ऐसी सरकार को बदलने के लिए आंगे आना होगा। देश मे मंहगाई, बेरोजगारी, चरमसीमा पर है, शिक्षा, स्वाथ्य, पेयजल, सडक, बिजली, जैसी मूल-भूत सुविधाए भी लोगों को नशीब नहीं हो रही है। जीएसटी के रूप में देश की जनता से लगातार वसूली की जा रही है। परन्तु बदले में जनता को सिर्फ गरीबी की मार झेलनी पड रही है। देश को बचाने के लिए हम सब को मिलकर लडाई लडनी होगी। उक्ताश्य के विचार होटल कुमकुम छाया मे आयोजित प्रेस वार्ता में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के संयुक्त गठबंधन कांग्रेस सपा के प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए व्यक्त किये। उन्हांने कहा कि इस क्षेत्र से लगातार भाजपा के सांसद रहे लेकिन क्षेत्र का केई विकास नहीं हुआ। वर्तमान में विगत पांच वर्ष में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सांसद हैं लेकिन पांच वर्ष मे इनकी एक भी उपलब्धी इस क्षेत्र में नही है। रोजगार के नाम पर कोई कारखाना नही है, शिक्षा के नाम पर कोई बडा संस्थान नही है, जिला अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, विद्यालयों में शिक्षक नहीं है, जनता को शुद्ध पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। उसके बावजूद विकास का ढिंढौरा पीटा जा रहा है। किन्तु अब इनकी असीलियत सामने आ चुकी है। जनता मुंह तोड जवाब देगी। उन्होंने बताया कि यदि क्षेत्र की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया तो जनहित तथा के वह सभी काम करेंगे जो हम उत्तर प्रदेश में सत्ता में न होते हुए भी अपनी तरफ से सामाजिक कार्य लगातार करते चले आ रहे हैं। गरीब कन्याओं के विवाह, क्षेत्र मे शिक्षा संस्थान, जरूरतमंदों को ब्लड डोनेशन, सहित अन्य प्रकार से मदद करने का कार्य करते है।
हम लोग सरकारी मिशनरी का दुरूपयोग करके सिर्फ फोटो खिचवाने का कार्य नही करते हैं। उन्होने आंगे कहा कि जिस प्रकार से क्षेत्र की जनता का शुरूआती सहयोग एवं आशीर्वाद मिल रहा है, उससे हम जरूर सफल होंगे। खजुराहो क्षेत्र में कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी मिलकर इतिहास रचेगी तथा क्षेत्र के विकास के लिए हर प्रकार से कार्य करेंगे। उक्त पत्रकार वार्ता के दौरान अनेक लोग उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना के अध्यक्ष शिवजीत सिंह, पूर्व विधायक महेन्द्र बागरी, पूर्व विधायक चन्दला आरडी प्रजापति, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष भाष्कर देव बुन्देला, वरिष्ट कांग्रेस नेता रामकिशोर मिश्रा, जीवन लाल सिद्धार्थ, सपा जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह यादव, मार्तण्ड देव बुन्देला, अनीश खान, जीतेन्द्र जाटव, हरीराम लखेरा, सतीश दुबे, अंकित शर्मा, राजा बाबू पटेल, सरदार सिंह यादव, वैभव थापक, रेहान मोहम्मद, राज बहादुर पटेल, शशिकांत दीक्षित सहित भारी संख्या मे कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 कांग्रेसी कर सकते हैं भाजपा ज्वाइन

 पूरे देश सहित मध्य प्रदेश में कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है और अधिकांश कांग्रेसी अपनी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं ऐसे में जब प्रदेश अध्यक्ष पर नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं तो कई कांग्रेसी भारतीय जनता पार्टी का देते हुए भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं

 

खजुराहो क्षेत्र के लिए अपरिचित है मनोज यादव,,,

 बीडी शर्मा की होगी बड़ी जीत

मनोज यादव सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव के साथ

 

 (शिवकुमार त्रिपाठी)  मध्य प्रदेश की बहुचर्चित खजुराहो लोकसभा 8 से जहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं गठबंधन में कांग्रेस ने यह सीट समाजवादी पार्टी को दे दी है,, इस गठबंधन में आज समाजवादी पार्टी ने मनोज यादव को  अपना प्रत्याशित घोषित किया है,पा नेता मनोज यादव की इस क्षेत्र में अभी कोई पहचान नहीं है जैसे ही प्रत्याशी घोषित हुआ लोग इसकी जानकारी इकट्ठी करने लग गऐ कि आखिर जो सपा प्रत्याशी घोषित हुए हैं कौन हैं

अभी तक जो प्रारंभिक जानकारी प्राप्त हुई है मनोज यादव को सपा ने पहले बिजावर से टिकट दिया था बाद में बदलकर रेखा यादव को दे दी और उन्होंने पर्चा वापस ले लिया था मनोज यादव के बारे में और जो जानकारी प्राप्त हुई है वह विदिशा से चुनाव लड़ चुके हैं और इंदौर के रहने वाले हैं शेष अभी संपूर्ण जानकारी होना बाकी है

 भाजपा की होगी बड़ी जीत

समाजवादी पार्टी ने अपरिचित प्रत्याशी को देकर जहां मध्य प्रदेश में अपना पहला प्रत्याशी उतारा है वहीं इस क्षेत्र से अपरिचित होने के कारण लोग यह कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की बड़ी जीत होगी और सपा बड़ा झटका मतदाता देंगे

 

लापता युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका, लोगों में आक्रोष

मौके पर पड़ी लाश

 बुजुर्ग माता-पिता का एकमात्र सहारा खत्म घर में अकेले कमाने वाले 

 (शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना जिले के सलेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत लमकुश निवासी नत्थू राजा बीते 4 दिन से घर से गायब थे परिजन जहां खोज रहे थे वहीं आज सड़क किनारे एक पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है जिससे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा परिजनों का कहना है की पुरानी रंजिश के चलते युवक नत्थू राजा की हत्या कर दी गई है मृतक के साले शंकर प्रताप सिंह उर्फ राजू राजा का कहना है कि गांव में ही बिजनेस कंपटीशन कुछ लोगों से पुरानी रंजिश थी उन्हीं ने इस घटना को अंजाम दिया होगा कुछ दफीना खोदने वाले लोग भी गुमराह कर रहे थे एक पटेल परिवार भी इस घटना में सम्मिलित हो सकता है पुलिस को सभी जानकारियां उपलब्ध कराई है पुलिस को कठोर कार्यवाही करनी चाहिए

वही गांव के सरपंच लोकेंद्र सिंह का कहना है कि बीते चार दिन से खोज रहे थे लेकिन पता नहीं चला सड़क किनारे इस तरह की लाश मिलन से हत्या की आशंका बढ़ गई है इसलिए इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्यवाही की जानी चाहिए

 मौके में मौजूद जांच में जुटी और हर घटनाक्रम  मे को जोड़ती थाना प्रभारी सरिता तिवारी का कहना है कि लापता होने पर गुम इंसान कायम किया गया था आज लाश मिली है सागर से  एफएसएल टीम और उच्च अधिकारियों को बुलाया गया है जिस तरह के तथ्य सामने आएंगे वैसी कार्यवाही की जाएग

वही गांव में भारी आक्रोश है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाकर बड़ी जांच की मांग की गई है वहीं मृतक नत्थू राजा घर में अकेले कमाने वाले थें बुजुर्ग माता-पिता का एकमात्र सहारा थी जिससे लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त ने पन्ना में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति, जिला पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों की बैठक को सम्बोधित किया

 लाभार्थी सम्पर्क कर किया दीवार लेखन

बूथों में आम मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा को जिताने का कार्य करें

मोदी जी के जन कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए कायकर्ता

9 लाख वोटो से जीतेंगे खजुराहो लोकसभा क्षेत्र
– डॉ. महेंद्र सिंह

भाजपा में कमल का फूल होता है प्रत्याशी

प्रधानमंत्री जी का संदेश घर-घर पहुंचाकर हर बूथ पर 370 नए वोट जोड़ें कार्यकर्ता- विष्णुदत्त शर्मा

( शिवकुमार त्रिपाठी पन्ना) भारतीय जनता पार्टी ने खजुराहो लोकसभा को 9 लाख से अधिक  से जीतने का लक्ष्य रखते हुए अपने कार्यकर्ताओं को बूथ तक मोदी की गारंटी पहुंचने का संकल्प दिलाया है आज आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पूरा पन्ना शहर भाजपा में रहा, प्रदेश अध्यक्ष  विष्णु दत्त शर्मा  ने एक कार्यकर्ता के घर जाकर  दीवाल में स्वयं कमल का चिन्ह बनाया और भाजपा की हर कार्यकर्ता को चुनावी मैदान में जितने का संदेश दिया और कहां प्रतीक बूथ में 370 नए मतदाता जोड़ने हैं तभी 9लाख से अधिक वोटो से भारतीय जनता पार्टी जीतेगी

दीवाल पर कमल का चिन्ह बनाते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश का विकास करने के साथ दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री  ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में कहा था कि क्या आप सब मेरा एक काम करेंगे तब हम सब ने कहा था, करेंगे। उन्होंने कहा था कि मेरा प्रणाम लाभार्थियों तक पहुंचा देना। हमें उनके द्वारा की गई अपेक्षाओं की पूर्ति करते हुए हर लाभार्थी को उनका प्रणाम पहुंचना है और संपर्क करना है। यह बात लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने पन्ना में आयोजित लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति, जिला पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद  विष्णुदत्त शर्मा अपने संबोधन में कहा कि हम सबको प्रत्येक बूथ पर 370 कमल के फूल वोट के रूप में पार्टी में नए जोड़ने हैं। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश घर-घर तक पहुंचना है। भाजपा में कमल का फूल ही प्रत्याशी होता हैं। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र को हमें 9 लाख वोटों से जीतना है। आप सभी कार्यकर्ताओं ने 8 लाख का लक्ष्य लिया था। मुझे ऐसा लगता है कि जब आप लोग पिछले चुनाव में टिकट मिलने की पश्चात 12 दिनों में चार लाख वोटो से प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा को चुनाव जिता सकते हैं तो निश्चित तौर पर अब हमारी जीत 9 लाख वोटो से होनी चाहिए। यही हमारा लोकसभा की जीत का लक्ष्य है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा को ऐतिहासिक विजय के साथ दिल्ली भेजें

डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ विधानसभाओं में पार्टी विधानसभा चुनाव जीती है। हम सभी कार्यकर्ताओं को पिछले चुनाव से हर बूथ पर 370 नए मतदाता पार्टी जोड़ने के साथ 10 प्रतिशत वोट शेयर भी बढ़ाना है। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय के साथ दिल्ली भेजें। महाजनसंपर्क अभियान, सुझाव पेटी जैसे माध्यमों से हम बूथ के लोगों तक पहुंचे हैं। हमें खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के 2293 बूथों पर पहुंचना है। हमें अपने बूथ अध्यक्ष, बीएलए एवं शक्ति केंन्द्रों को मजबूत करना है। ऐतिहासिक विजय के लिए सभी कार्यकर्ता प्रवास करें और गांव-गांव, घर-घर संपर्क कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं। उन्होंने कहा कि खजुराहो लोकसभा में नव मतदाताओं की संख्या लगभग 2,60,905 है। हमें इन सभी मतदाताओं के सम्मेलन करने हैं और पचासी वर्ष के ऊपर के मतदाताओं एवं दिव्यांग जनों की सूची बनाकर वोट लेने के लिए उनसे आग्रह करना है।

 मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाकर देश को परम वैभव पर ले जाने का कार्य करना है

डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता महती भूमिका निभाएं। 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ता प्राण-प्रण से जुट जाएं। श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देश को परम वैभव पर ले जाने का कार्य प्रशस्त करना है। विराट विजय के लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी के बूथ विजय अभियान के तहत प्रतिदिन 2 घंटे अपने बूथों पर जाकर पार्टी के पक्ष में सशक्त वातावरण बनाने का प्रयास करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो गरीब कल्याण और जनकल्याण के जो व्यापक कार्य किए हैं उन कामों को जन-जन तक लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि विगत 10 वर्षा में श्री मोदी जी की जन हितैषी योजनाओं से सरकार पर जनता का विश्वास बढ़ा है, सरकार के पक्ष में देश में ऐतिहासिक वातावरण हैं। बस इस विश्वास को पोलिंग बूथ तक ले जाकर मत के रूप में परिवर्तित करवाना ही हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व को निभाकर और लाभार्थियों को श्री नरेन्द्र मोदी जी की राम राम पहुंचा कर 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करना है। हम सब जानते हैं कि चुनाव जीतना अलग बात है और लोगों का दिल जीतना अलग बात है परन्तु श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लोगों का दिल जीता है।

बूथ को मजबूत करके सशस्क जीत का इतिहास रचना है

प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जब खजुराहो से उम्मीदवार बनाया गया था तो हमारे पास जनता के पास जाने के लिए सिर्फ 12 दिन थे। लेकिन खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के देवतुल्य कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रत्याशी बनकर ऐसी अथक मेहनत की थी कि जीत का रिकार्ड बन गया था। आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी भी यही बात कहते हैं कि हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है। पार्टी का कार्यकर्ता बूथ पर प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ें। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता की भूमिका संगठन तय करता है। मैं संगठन का कार्य करता था। इस बार फिर पार्टी ने मुझे खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से आपका प्रत्याशी बनाया है। आप सबको इस चुनाव में बतौर प्रत्याशी चुनाव लड़ना है और आप सब भूत में अपने आप को प्रत्याशी मानकर चुनाव प्रचार करें ताकि इस बार हम इस लोकसभा क्षेत्र को अत्यधिक मतों से जीत सकें। उन्होंने कहा कि हम सबको प्रत्येक बूथ पर 370 कमल के फूल वोट के रूप में और नए जोड़ने हैं, साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश घर-घर तक पहुंचना है।

कांग्रेस ने देश के लिए कुछ नहीं किया, हर बूथ मोदी बूथ बनेगा

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए कुछ नहीं किया। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में जो बूथ हारे थे, उन पर अभी और मेहनत करने की जरूरत है। हमें इस लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर जीत दर्ज कर हर बूथ को मोदी बूथ बनाना है। हमें हर बूथ को कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने के लिए बूथ विजय अभियान के तहत हर कार्यकर्ता को अपने बूथ पर प्रतिदिन दो घंटे का समय देना है। हम प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों के साथ हम सभी बूथों पर ऐतिहाकसिक जीत दर्ज करेंगे, इस संकल्प को लेकर कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में जाएं।

गरीब कल्याण व जनहितैषी कार्यां को जनता तक पहुंचाएं

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट के साथ 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को ऐतिहासिक बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं। सोशल मीडिया के जरिए भी प्रधानमंत्री जी के गरीब कल्याण, विकास, सुशासन और जनहितैषी कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। देश और प्रदेश की जनकल्याण की योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छता अभियान, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन के माध्यम से स्वच्छ जल घर-घर पहुंच रहा है। योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में सुधार हुआ है और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिये अबकी बार फिर से मोदी सरकार को जिताना है।

प्रदेश प्रभारी ने किया लाभार्थी संपर्क एवं दीवार लेखन

लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने पन्ना नगर के मोहन निवास चौराहे पर वार्ड क्रमांक 24 के बूथ क्रमांक 208 पर फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के नारे दीवारों पर लिखे। बूथ के लाभार्थीयों से सम्पर्क कर मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया।

बैठक में प्रदेश शासन के मंत्री  दिलीप अहिरवार, प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री व विधायक  बृजेंद्र प्रताप सिंह, विधायक  संजय पाठक,  प्रहलाद लोधी,  राजेश वर्मा,  अरविंद पटेरिया,  प्रणय पांडेय, संदीप जयसवाल, लोकसभा प्रभारी  योगेश ताम्रकार, लोकसभा संयोजक  सतानंद गौतम, लोकसभा सह संयोजक  पीतांबर टोपनानी, जिला अध्यक्ष  बृजेंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष छतरपुर  चंद्रभान सिंह गौतम, जिला अध्यक्ष कटनी  दीपक टंडन, महापौर कटनी  प्रीति सूरी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन  सुशील त्रिपाठी ने किया व आभार प्रदर्शन दीपेंद्र सिंह ने किया

जुगल किशोर जी मंदिर में नवनिर्मित डोम्हाल का उद्घाटन

कार्यकर्ता सम्मेलन में दिया जीत का मंत्र

 जुगल किशोर जी के दर्शन करने के बाद चुनावी शुरुआत

10 लाख के अंतर से जिताने की कर योजना तैयार

 नवनियुक्त  जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा की नेतृत्व में पहला आयोजन

( शिवकुमार त्रिपाठी) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा ने पन्ना की श्री जुगल किशोर जी मंदिर में दर्शन करने के उपरांत विधिवत्त चुनावी शंखनाद कर दिया और उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि जिले की जितने भी भूत हैं प्रत्येक मतदान केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की जीत होनी चाहिए क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मेरे नेता अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नद्धा ने मुझे इस क्षेत्र की और विकास के लिए चुना है पिछले चुनाव में खजुराहो क्षेत्र की जनता ने मुझे 5 लाख की अधिक के अंतर से जिताया था लेकिन इस बार 10 लाख के अंतर से जीत होनी चाहिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने तो मैदान ही छोड़ दिया अब यहां कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ेगी प्रधानमंत्री चाहते हैं कि खजुराहो में और विकास हो इस कारण मुझे अपना प्रत्याशी बनाया है मेडिकल कॉलेज कृषि महाविद्यालय आयुष अस्पताल जैसी बड़े कर स्वीकृत हुए हैं लेकिन अभी भी पन्ना को और सुंदर स्वच्छ बनाना है उन्होंने आम लोगों से अपील की की पन्ना को पवित्र और सुंदर बनाने के लिए सब का सहयोग बहुत जरूरी है इसलिए आप लोग सहयोग करें पन्ना को हीरा जैसा सुंदर बनाना है

 इस दौरान श्री जुगल किशोर जी मंदिर में नवनिर्मित भव्य डोम पंडाल का उद्घाटन भी किया और नगरपालिका अध्यक्ष मीणा विष्णु पांडे ने सांसद भीष्म दत्त शर्मा की अगवानी की करोड़ों रुपए की विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया क्षेत्रीय विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बीडी शर्मा जी के नेतृत्व में हम लोग विकास कार्य कर रहे हैं और इस बार जब हम 10 लाख के अंतर से जिताएंगे  तो यहां और अधिक कार्य होंगे और पन्ना का विकास होगा ऐसा मुझे विश्वास है

 इस दौरान भाजपा के संभागीय प्रभारी मुकेश चतुर्वेदी लोकसभा खजुराहो प्रभारी योगेश ताम्रकार  लोकसभा संयोजक सतानंद गौतम, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र दब्बू मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि विष्णु पांडे,पूर्व भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल यादव विनोद तिवारी, सुशील त्रिपाठी विवेक मिश्रा राम बिहारी चौरसिया,पार्षद कल्पना यादव आशा गुप्ता, देवेंद्र बबलू यादव,तरुण पाठक, रवि पांडे, अल्पेश शर्मा, बृजेंद्र गर्ग, जिला पंचायत सीईओ  संघ प्रिया अतिरिक्त सीईओ अशोक चतुर्वेदी,कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह अशोक गुप्ता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शशि परमार, सहित बड़ी संख्या में भाजपा  कार्यकर्ता और नजन मौजूद रहे

 नवनियुक्त जिला अध्यक्ष  बृजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पहला आयोजन

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र उर्फ डब्बू मिश्रा की अभी हाल में नियुक्ति हुई है और उनके अध्यक्ष बनते ही पहला सफल कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जुगल किशोर जी मंदिर में नवनिर्मित हाल का उद्घाटन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को सफल आयोजन की बधाई दी

 

 ठेकेदार का सम्मान

 श्री जुगल किशोर जी मंदिर में जो हाल का उद्घाटन किया गया है उसमें ठेकेदार सुभाष द्विवेदी द्वारा बड़ी मेहनत और लगन के साथ कार्य किया गया जिसकी तारीफ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने सुभाष द्विवेदी का मंच से सम्मान किया

 भगवान भोलेनाथ की थीम पर हुआ कार्यक्रम

मध्य प्रदेश शासन की संस्कृति विभाग द्वारा शंकर जी की थीम पर आधारित मंची कार्यक्रम किया गया जिसमें भोपाल से आई कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी

 

 

*प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना एवं गुन्नौर विधानसभा में कार्यकर्ता बैठक को किया संबोधित*
*प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस के कई नेता भाजपा में हुए शामिल*
—————————-
*खजुराहो लोकसभा सीट से देश में सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बनाएंगे*
*मोदी जी के नेतृत्व में 2047 में भारत विश्व गुरू बनेगा*
*खजुराहो लोकसभा का हर बूथ मोदी बूथ बनेगा*
*- श्री विष्णुदत्त शर्मा*
भोपाल, 08/03/2024। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव केवल राजनीति से नहीं, देश की संस्कृति, स्वाभिमान और गरीब कल्याण की योजनाओं के आधार पर जीते जाते हैं। प्रत्येक बूथ का कार्यकर्ता पार्टी का प्रत्याशी बनकर विराट विजय हासिल करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशानुसार प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के कार्य को कार्यकर्ताओं के उत्साह से खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बनाएंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 10 वर्षों में देश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को पन्ना जिले के लवकुश वाटिका में पन्ना एवं गुन्नौर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान कई कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
*खजुराहो लोकसभा का हर बूथ मोदी बूथ बनेगा*
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि देश में प्रदेश संगठन को सबसे अच्छा संगठन माना जाता है। खजुराहो लोकसभा का हर बूथ को मोदी बूथ बनाया जाएगा। लोकसभा चुनाव की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। हमें जिले से लेकर शक्ति केंद्र तक की रचना पर काम करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ’मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान मोदी जी ने प्रारंभ किया था। इस अभियान के कारण मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 48 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त हुए हैं। अब हमें 10 प्रतिशत और वोट बढ़ाना है। पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त कर इतिहास बनाया है। इसी तरह अब लोकसभा चुनाव में भी जीत का इतिहास कायम करना है।
*2047 में हम भारत को परम वैभव पर पहुंचाएंगे*
पार्टी अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज देश में विश्वास जागृत हुआ है और भारत में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। अयोध्या में भगवान श्री रामलला विराजमान हुए है। मोदी जी के नेतृत्व में 2047 तक भारत विश्व गुरू बनेगा। वर्तमान में देश की राजनीति में बड़ा परिवर्तन हो रहा है। पार्टी नेता और कार्यकर्ता हारे हुए बूथों पर कार्य करेंगे और सभी बूथों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे। प्रधानमंत्री जी कहते हैं संगठन की ताकत व विचार के आधार पर ही हम जीत पाए हैं। पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता यहां बूथ जीतने का संकल्प लेकर चुनाव अभियान में जुटेंगे।
*कांग्रेस नेताओं ने ली पार्टी की सदस्यता*
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष गुन्नौर से कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष श्री दुष्यंत सिंह बुन्देला, पन्ना के जिला महामंत्री श्री रोहाणी प्रसाद उपाध्याय, राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष श्री शनि राजा पवई खम्हरिया सहित करणी सेना के पदाधिकारी, कई जनपद सदस्य, सरपंचों और अल्पसंख्यक भाईयों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने सभी को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

भ्रष्टाचार व अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी- वेदांती त्रिपाठी

पत्रकार कल्याण परिषद जिला इकाई की बैठक संपन्न

( शिवकुमार त्रिपाठी  पन्ना) भ्रष्टाचार व अन्याय के खिलाफ पत्रकार कल्याण परिषद की लड़ाई जारी रहेगी जिन उद्देश्यों को लेकर हम सब ने मिलकर इस संगठन की स्थापना की है वह आगे भी उस पर कार्य करेगी उक्ताशय के विचार पत्रकार कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदांती त्रिपाठी ने आयोजित जिला स्तरीय बैठक में व्यक्त किये। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पूजा अर्चना के साथ किया गया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि हमें किसी भी कीमत में अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करना है। पत्रकारों के हितों के लिए हमें कार्य करते हुए मदद करना है। उन्होंने कहा कि संगठन की गतिविधियों को 2024 में और अधिक गतिशील बनाना है जिला से लेकर देश स्तर तक नए लोगों को जिम्मेदारी देना है

ताकि वह नई ऊर्जा व शक्ति के साथ संगठन को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम को राष्ट्रीय पदाधिकारी देवेंद्र पांडे प्रदेश महामंत्री पं शिवकुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय संयोजक नईम खान, प्रांतीय पदाधिकारी संजय तिवारी,पत्रकार अनिल तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार हामिद खान, पत्रकार नदीम खान, संभागीय संयोजक विश्वनाथ जोशी,सन्तोष तिवारी, सुनील अवस्थी, पवन पाठक, अभिषेक अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष राकेश पाठक, रमेश अग्रवाल, विनोद जैन, प्रेम नारायण शर्मा, डीके साहू, अर्चना प्यासी, श्रीमती पुष्पा जयसवाल, चंद्रभान सेन, सौरभ साहू, राज महाजन, भीम व्यास, रम्मूमणि यादव, राजेश कुमार उपाध्याय, चंचल जैन, सुरेश कुमार जैन, लक्ष्मी शंकर वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, पुष्पेंद्र सेन, कपिल कुमार गुप्ता, सुरेंद्र सिंह परिहार, अभिषेक कुमार खरे, रूपेश जैन, ओम प्रकाश त्रिपाठी, कुलदीप चौबे, श्री प्रकाश पाठक, सलीम खान, सुधीर अग्रवाल, आर पी विश्वकर्मा, विवेक खरे, विजय व्यास, आशीष जैन, शुभम जैन, अजीत कुमार जैन, राम सिंह, अजीत बढोलिया, ऋषिकांत नगायच, चंद्र प्रताप सिंह राजावत, संदीप खरे, प्रदीप कुमार मिश्रा, अनूप कुमार शुक्ला, मनोज जायसवाल, विनय शंकर सिंह, रमाशंकर तोमर, घनश्याम प्रसाद शर्मा, सौरभ तिवारी अवधेश पटेल आदि लोग मौजूद रहे सदस्यता संबंधी कार्य हीरालाल विश्वकर्मा द्वारा संपादित किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने किया।

″•

कांग्रेस का हांथ जिले में साफ, पन्ना की तीनों विधानसभाओं में खिला कमल

भाग्य के धनीं प्रहलाद लोधी को जिले मेें मिली सबसे बडी जीत २२०४३ मतों से विजयी

विकास से बृजेन्द्र प्रताप सिंह को मिला फिर जनता का आर्शीवाद, १७९१० मतों की जीत

·
पिछली बार हार गए थे राजेश वर्मा, कांटे के मुकाबले में ११६० मतों से जीतकर की वापिसी


(शिवकुमार त्रिपाठी पन्ना) पन्ना विधानसभा में विकास की नई इमारत लिखने वाले श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह को पन्ना की मतदाताओं ने अपना समर्थन देकर बड़ी जीत दी है जिससे पन्ना में फिर नए विकास के आयाम लिखे जाने की शुरुआत हो गई स्वच्छ छवि के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह को घाटी यानी अजयगढ़ की क्षेत्र में बराबर वोट मिले तो पन्ना में अच्छा समर्थन देते हुए मतदाताओं ने सिरमौर बनाया है वही गुनौर विधानसभा से पूर्व विधायक राजेश वर्मा ने कांटे की टक्कर के साथ कांग्रेस प्रत्याशी जीवनलाल सिद्धार्थ को हरा दिया पवई में फिर एक बार मुकेश नायक को हर का सामना करना पड़ा है वर्तमान विधायक प्रहलाद लोधी ने मुकेश नायक को फिर से बड़े अंतर से हरा दिया,, अब जिले का नेतृत्व इन्हीं कद्दावर नेताओं के हाथ में होगा

विधानसभा चुनाव २०२३ के लिए मध्य प्रदेश की सभी २३० विधानसभाओं के लिए दिनांक १७ नवम्बर को मतदान सम्पन्न हुआ था। भाजपा की फिर से सरकार बनेगी या फिर परिवर्तन के नारे के साथ कांग्रेस की सत्ता में वापिसी होगी। इसको लेकर दावे किए जा रहे थे जिसका पटाक्षेप आज ३ दिसम्बर को हुई मतगणना के साथ ही परिणाम आने से साफ हो गया। भाजपा को प्रदेश में प्रचण्ड मतों के साथ जीत हांसिल हो चुकी है। प्रदेश व्यापी भारतीय जनता पार्टी की लहर में पन्ना जिले में कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो गया है। पन्ना जिले की तीनों विधानसभाओं में से वर्ष २०१८ में कांग्रेस ने गुनौर विधानसभा में जीत दर्ज की थी परंतु वर्ष २०२३ के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपनी गुनौर विधानसभा सीट भी गवां दी। भाजपा को जिले की तीनों विधानसभाओंं में से दो विधानसभाओं पन्ना व पवई में जहां एक बार फिर से बडी जीत हांसिल हुई है वहीं गुनौर विधानसभा क्षेत्र में कांटे के मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की सीट को छींनने में कामयाब हो गई है। जिले में सबसे बडी जीत पवई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विधायक प्रहलाद लोधी को मिली। श्री लोधी ने अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मुकेश नायक को करारी शिकस्त देते हुए २२०४३ मतों से पराजित कर दिया। भाजपा के प्रहलाद लोधी को १०६४११ मत तथा कांग्रेस के मुकेश नायक को ८४३६८ मत प्राप्त हुए। पवई विधानसभा क्षेत्र से कुल १६ प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे भाजपा तथा कांग्रेस को छोडकर चुनावी मैदान में खडे सभी प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।

जिले के पन्ना विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मध्य प्रदेश शासन के मंत्री बृजेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह को उनके विकास कार्यों से फिर से अपना आर्शीवाद दिया। पन्ना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी भरत मिलन पाण्डेय को १७९१० मतों के अंतर से पराजित किया। बृजेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह ने ९६६६८ मत प्राप्त किए वहीं कांग्रेस के भरत मिलन पाण्डेय को ७८७५८ मत प्राप्त हुए। पन्ना विधानसभा क्षेत्र में कुल ११ प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे जिनमें से भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी को छोडकर चुनावी मैदान में खडे हुए अन्य प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। विधानसभा में बसपा एवं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की हालत भी काफी दयनीय रही। जिले के तीसरे विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित गुनौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी राजेश वर्मा ने कांग्रेस के प्रत्याशी जीवनलाल सिद्धार्थ को कडे मुकाबले में ११६० मतों के अंतर से पराजित किया।

भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को ७७१९६ मत मिले वहीं कांग्रेस के इंजीनियर जीवनलाल सिद्धार्थ को ७६०३६ मत प्राप्त हुए। गुनौर विधानसभा में कुल ९ प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे इस विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा व कांग्रेस को छोडकर सभी सात प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।

पन्ना विधानसभा में घाटी चढ़ते ही फूल खिला


पन्ना विधानसभा क्षेत्र में घाटी के नीचे जो कि अजयगढ का क्षेत्र कहा जाता है इसी क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी द्वारा भरत मिलन पाण्डेय को अपना प्रत्याशी बनाया गया था। कांग्रेस समर्थक विशलेषक घाटी के नीचे कांग्रेस प्रत्याशी की बढी बढत का दावा कर रहे थे और इसी घाटी के नीचे कितना दम है इसको लेकर लगातार चुनावी परिणामों के अनुमानों पर चर्चा हो रही थी परंतु कांग्रेस का घार्टी पर जीत का बडा दावा हुई मतगणना में घाटी के नीचे के मतदान केन्द्रों की गिनती के सामने आने से धराशायी हो गया।

घाटी के नीचे बडा दमखम बताने वाली कांग्रेस पार्टी महज लगभग १२५ मतों से भाजपा प्रत्याशी बृजेन्द्र प्रताप सिंह से बढत बना पाई और जैसे ही घाटी के ऊपर के मतदान केन्द्रों की गिनती शुरू हुई कमल का फूल इस तरह खिला कि पन्ना विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला कांटे का भी नहीं रह गया और भाजपा के प्रत्याशी बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने अनुमानों से कहीं अधिक १७९१० मतों के अंतर से बाजी मार ली। भाजपा के प्रत्याशी बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने अपना पूरा चुनाव पन्ना विधानसभा क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व विकास कार्यों के नाम पर लडा था जिस पर जनता ने उनके विकास पर पूरा विश्वास जताते हुए प्रचण्ड मतों से जीत को उनकी झोली में डाल दिया। वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से जाति और घाटी का जो चक्रव्यू तैयार किया गया था वह बृजेन्द्र प्रताप सिंह के विकास कार्यों, नारों और वादों के साथ टूटकर धराशायी हो गया।
पवई विधानसभा में विकास के साथ क्षेत्रवाद का चला जादू
पवई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी प्रहलाद लोधी ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री मुकेश नायक को २२०४३ मतों के अंतर से पराजित करते हुए जिले में सबसे बडी जीत हांसिल की है। दूसरी बार जीत हांसिल कर प्रहलाद लोधी ने अपने आपको फिर से भाग्य का धनीं साबित किया। वर्ष २०१८ में जिला पंचायत सदस्य रहते हुए चुनाव लडने के प्रबल इरादे के साथ समाजवादी पार्टी से टिकिट हांसिल कर प्रहलाद लोधी ने विधानसभा चुनाव के लिए पर्चा भी दाखिल कर दिया था। सपा प्रत्याशी के रूप में वह कितने मत हांसिल कर पायेंगे इस पर भी कोई गौर नहीं कर रहा था परंतु पवई विधानसभा क्षेत्र में वर्ष २०१८ में पवई विधानसभा से बृजेन्द्र प्रताप सिंह की टिकिट घोषित करने के बाद उनकी घोषित टिकिट को बदलकर पन्ना विधानसभा से प्रत्याशी बना दिया गया था तथा सपा से घोषित प्रत्याशी के रूप में प्रहलाद लोधी को भाजपा ने पार्टी में शामिल करते हुए पवई विधानसभा क्षेत्र से टिकिट दे दी। क्षेत्रवाद के नारे के बीच पवई विधानसभा क्षेत्र से करीब २४ हजार से अधिक मतों से जीत हांसिल कर पवई विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। विधायक चुने जाने के बाद वर्ष २०२० में कोविड के संक्रमण के चलते उन्हें जीवन संकट के दौर से गुजरना पडा इसके साथ ही साथ पैर के खराब हो जाने की वजह से वह अपने पूरे कार्यकाल के दौरान असहनीय दर्द झेलते हुए बार-बार उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती रहे। ऐसे में वह अपने क्षेत्र में अधिक समय नहीं दे पाए।

श्री लोधी के स्वास्थ्य कारणों के चलते ज्यादातर लोगों का अनुमान था कि उन्हें पार्टी से वर्ष २०२३ में टिकिट नहीं मिलेगी इसको लेकर भाजपा से टिकिट की दावेदारी कर रहे कई दावेदारों ने एक मंच पर उतरकर उनका खुला विरोध शुरू कर दिया किंतु कहते हैं कि भाग्य जब प्रबल होता है तो कांटे अपने आप ही साफ हो जात हैं। कुछ ऐसा ही हुआ कि प्रहलाद लोधी को भाजपा द्वारा २०२३ में भी पवई विधानसभा से प्रत्याशी बना दिया गया। कांग्रेस से मुकेश नायक उनके सामने फिर से एक बार मुकाबले में थे। शुरूआत में लोग यह दावा करने लगे कि कांग्रेस के नेता मुकेश नायक के सामने प्रहलाद लोधी दूर-दूर तक टिक भी नहीं पायेंगे किंतु प्रबल भाग्य से प्रहलाद लोधी को लेकर जो प्रतिकूल परिस्थितियां दिख रहीं थीं वहीं उनके अनुकूल होने लगीं। भाजपा के विकास, जनकल्याण और लाडली बहिना योजना के साथ क्षेत्रवाद का जादू पवई विधानसभा क्षेत्र में जमकर चला और वह दूसरी बार पवई विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से जीत हांसिल करने में कामयाब हो गए हैं।

जीवन की किस्मत से इस बार भी दूर हुई विधायकी


गुनौर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी द्वारा इंजीनियर जीवनलाल सिद्धार्थ को इस बार प्रत्याशी बनाया गया था इंजीनियर जीवनलाल सिद्धार्थ द्वारा अपना राजनैतिक जीवन बहुजन समाज पार्टी से शुरू किया था और बसपा में रहते हुए वह लगातार कडी मेहनत करते रहे। बहुजन समाज पार्टी से वह लगातार चार बार विधानसभा का चुनाव लडे दो बार वह दूसरे स्थान पर भी रहे। विधानसभा चुनाव में उन्हें हर बार अच्छे खासे मत भी प्राप्त होते रहे और बसपा से वह जीत नहीं पा रहे हैं। इसे देखते हुए उन्होंने वर्ष २०१८ में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। पूर्व विधानसभा चुनाव में उनके मतों की टेली को देखते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने वर्तमान विधायक शिवदयाल बागरी की टिकिट काटकर कांग्रेस का प्रत्याशी भाजपा के राजेश वर्मा के मुकाबले घोषित कर दिया गया। बसपा की पृष्ठभूमि और कांग्रेस के हांथ के साथ इस बार गुनौर विधानसभा से उनकी जीत को लेकर ज्यादातर विशलेषक अनुमान लगा रहे थे। तमाम विशलेषक गुनौर विधानसभा को ही कांग्रेस के लिए मजबूत सीट के तौर पर देख रही थी किंतु आज जब मतों की गणना हुई तो जीवन के करीब आकर विधायकी उनसे दूर हो गई। भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा जो कि वर्ष २०१८ के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शिवदयाल बागरी से मामूली अंतर से हार गए थे और इस बार कांटे के मुकाबले में जीवनलाल सिद्धार्थ को पराजित करने में वह सफल हुए।

कर्मचारियों ने भाजपा को तीनों विधानसभाओं में हराया

विधानसभा चुनाव को लेकर कर्मचारियों में पुरानी पेंशन की बहाली सबसे बडे मुद्दे के रूप में देखने को मिली। कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश में सरकार बनने पर कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम को फिर से लागू किए जाने की घोषणा की थी। वहीं भाजपा ओल्ड पेंशन स्कीम की प्रबल मांग के बावजूद इसे लागू करने के वायदे को लेकर दूर थी। जिसके चलते विधानसभा चुनाव में ज्यादातर कर्मचारी कांग्रेस के पक्ष में नजर आए। इसका रूप डाक मतपत्र से मतदान करने वाले मतदाताओं जिसमें राज्य के कर्मचारी जो कि चुनाव ड्यूटी में रहे उनकी संख्या कहीं अधिक थी उन्होंने पन्ना जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के खिलाफ और कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। जिले के पन्ना विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल २११८ डाक मतपत्र पडे जिसमें भाजपा के प्रत्याशी बृजेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह को मात्र ३८५ मत प्राप्त हुए उनके मुकाबले कांग्रेस पार्टी के भरत मिलन पाण्डेय को १०११ मत मिले तथा ६९८ डाक मत निरस्त हो गए। इसी तरह गुनौर विधानसभा के लिए कुल १५९३ डाक मत पत्र पडे जिनमें भाजपा के राजेश वर्मा को २८९ डाक मत मिले तथा कांग्रेस के जीवनलाल सिद्धार्थ को ८५३ डाक मत मिले वहीं ३९९ डाक मत निरस्त हो गए। जिले की पवई विधानसभा में कुल १४६२ डाक मत डले जिनमें से भाजपा के प्रहलाद लोधी को २८५ मत व कांग्रेस के मुकेश नायक को ७५८ डाक मत मिले तथा ३८१ डाक मत पत्र निरस्त कर दिए गए।
कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना

तीनों विधानसभाओं के लिए मतगणना का कार्य पन्ना जिला मुख्यालय स्थित पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ। पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में मतगणना के लिए आज सुबह ७ बजे विधानसभावार स्ट्रांग रूमों में रखी गई ईव्हीएम मशीनों को निकाला गया तथा विधानसभावार गणना कक्षों में लगाई गई १४-१४ टेबिलों में मशीनों को रखा गया। गणना के लिए मतगणना कर्मियों की टेबिलों के लिए रेण्डमाइजेशन के लिए चयन किया गया। ईव्हीएम मशीनों के साथ ही डाक मतपत्रों को भी स्ट्रंाग रूम से निकालकर लाया गया। डाक मतों की गणना के कार्य के लिए कार्यवाही सुबह ८ बजे से शुरू हुई। वहीं साढे ८ बजे से मतगणना कक्षों में ईव्हीएम मशीनों की चक्रवार गणना की प्रक्रिया शुरू हुई। पवई विधानसभा क्षेत्र में शुरूआत से ही भाजपा के प्रत्याशी प्रहलाद लोधी की बढत मिलने शुरू हो गई थी वहीं गुनौर विधानसभा क्षेत्र को लेकर प्रत्येक चक्रों में करीबी की स्थिति अंत तक देखने मिलीं। जबकि पन्ना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी बृजेन्द्र प्रताप सिंह की प्रारंभिक दो चक्रों में बढत रही। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी भरत मिलन पाण्डेय करीब दस चक्र तक अपनी बढत बनाने में कामयाब नजर आए और दस चक्रों के बाद कांग्रेस की जो मामूली बढत थी वह स्थिर हो गई और शेष चक्रों में भाजपा प्रत्याशी बृजेन्द्र प्रताप सिंह लगातार बढत बनाए रहे और भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की। मतगणना के लिए पूरे पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में कडे सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। पासधारी व्यक्तियों को भी सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश दिया गया। पूर्व के चुनाव में कव्हरेज के लिए मीडिया सेंटर अंदर बनाया जाता था परंतु इस बार मीडिया सेंटर परिसर क्षेत्र में बनाया गया जिससे मीडियाकर्मियों को चुनाव से संबधित जानकारियों को त्वरित रूप से हांसिल करने में काफी असुविधा का सामना करना पडा।
मतदान केन्द्र के बाहर वाहनों की लगीं कतारें

मतगणना के चलते जहां आज कडे सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे वहीं मतगणना के नतीजों को जानने को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों के साथ ही जनमानस में उत्साह देखने मिला। मतगणना कार्य में लगे कर्मचारियों, अधिकारियों के साथ ही गणना एजेन्टों, पार्टी कार्यकर्ताओं के वाहनों की संख्या इतनी अधिक हो गई थी कि पालीटेक्निक कालेज के ग्राउण्ड से लेकर अस्पताल तिराहा और ब्लाक तिराहा रोड पुराने उद्योग विभाग के मोहल्ले में भी वाहनों की कतार लगी रही। नतीजों को जानने के लिए मतगणना शुरू होने के साथ ही भारी भीड पूरे समय तक जमीं रही और समर्थकों में परिणामों के आने के साथ ही उत्साह बढता चलता जायेगा। कांग्रेस खेमा जहां परिणामों को लेकर निराश था वहीं भाजपा के कार्यकर्ता और नेता जीत के जश्न में सरोबार हो गए।

 

जीत के जश्न में आतिशबाजी से गूंजा शहर

प्रदेश के साथ भाजपा को जिले की तीनों विधानसभाओ में मिली प्रचण्ड जीत का जश्न परिणाम आने के साथ ही शुरू हो गया था। पालीटेक्निक महाविद्यालय में बडी संख्या में भाजपा के समर्थक और कार्यकर्ता सुबह से मौजूद थे और जैसे ही भाजपा प्रत्याशियों की बढत और उनकी जीत को लेकर तस्वीर साफ होनी शुरू हुई तो आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। दोपहर करीब २ बजे के बाद से शहर में स्थिति यह हो गई कि जीत का जश्न मनाते हुए सडकों, चौराहों के साथ मोहल्ले में भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के द्वारा जमकर पटाखे फोडे गए साथ ही साथ जीत के जश्न में बैण्ड बाजे के साथ झूमने लगे। जिला मुख्यालय पन्ना में बृजेन्द्र प्रताप सिंह को मिली बडी जीत के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में कुछ ही समय के अंतराल में जीत और बधाई के बैनर और पोस्टरों से शहर को भर दिया

पन्ना विधानसभा क्षेत्र के अंतिम रूप से चुनावी परिणाम सबसे पहले सामने आए। चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर पन्ना विधानसभा क्षेत्र एसडीएम पन्ना अशोक अवस्थी द्वारा पन्ना विधानसभा से विजयी प्रत्याशी बृजेन्द्र प्रताप सिंह को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पन्ना विधानसभा क्षेत्र के बाद देर शाम गुनौर विधानसभा क्षेत्र के ईव्हीएम और डाक मतपत्रों की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद विधानसभा क्षेत्र से विजयी प्रत्याशी राजेश वर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर गुनौर विधानसभा क्षेत्र द्वारा जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। सर्वाधिक २४ चक्र में गणना होने की वजह से सबसे अंत में पवई विधानसभा क्षेत्र के ईव्हीएम और डाक मतपत्र की गणना पूरी हुई और परिणामों का सारणीकरण किए जाने के बाद पवई विधानसभा क्षेत्र से विजयी प्रत्याशी भाजपा के प्रहलाद लोधी को रिटर्निंग ऑफिसर पवई द्वारा जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।
विधानसभावार चुनाव परिणाम एक नजर में

पन्ना विधानसभा


प्रत्याशी दल ईव्हीएम से डाक से कुल मत
बृजेन्द्र प्रताप सिंह भाजपा ९६२८३ ३८५ ९६६६८
भरत मिलन पाण्डेय कांग्रेस ७७७४७ १०११ ७८७५८
महेन्द्र पाल वर्मा सपा २८७० ०७ २८७७
विमला अहिरवार बसपा २८४३ १२ २८५५
मेवालाल अहिरवार असपा ११३७ ०१ ११३८
राजेश श्रीवास्तव निर्दलीय १०५६ ० १०५६
सोनेलाल प्रजापति निर्दलीय ९११ ०२ ९१३
जिज्ञासा कन्नौजिया निर्दलीय ८७९ ०२ ८८१
मो० इकराम निर्दलीय ६३५ ० ६३५
नंद कुमार व्यास निर्दलीय ४८४ ० ४८४
फिरोज खान निर्दलीय ३६४ ० ३६४
नोटा २३६४ ० २३६४
कुल १८७५७३ १४२० १८८९९३
निरस्त मत ६९८

गुनौर विधानसभा


  1. प्रत्याशी दल ईव्हीएम से डाक से कुल मत
    राजेश वर्मा भाजपा ७६९०७ २८९ ७७१९६
    जीवनलाल सिद्धार्थ कांग्रेस ७५१८३ ८५३ ७६०३६
    देवीदीन अहिरवार बसपा ५९२७ १९ ५९४६
    अमिता बागरी सपा ३८७४ १८ ३८९२
    संतलाल प्रजापति निर्दलीय ८०८ ०१ ८०९
    परशु चौधरी निर्दलीय ७७८ ०१ ७७९
    पूरनलाल कोरी निर्दलीय ५९५ ०३ ५९८
    अरविंद बागरी विंजपा ४९५ ०३ ४९८
    जीतेन्द्र कुमार दहायत जअपा ४३८ ०३ ४४१
    नोटा २००८ ०४ २०१२
    कुल १६७०१३ ११९४ १६८२०७
    निरस्त मत ३९९

पवई विधानसभा


प्रत्याशी दल ईव्हीएम से डाक से कुल मत
प्रहलाद लोधी भाजपा १०६१२६ २८५ १०६४११
मुकेश नायक कांग्रेस ८३६१० ७५८ ८४३६८
रामपाल सिंह भगपा ४१०० ०९ ४१०९
हरीलाल चौधरी निर्दलीय ३३८३ ०४ ३३८७
हेमंत ऋषिराज सिंह बसपा ३३०५ ०९ ३३१४
रजनी यादव सपा २८८९ ०७ २८९६
विजय कुमार सोनी निर्दलीय १६७८ ०० १६७८
राममूर्ति चौरसिया निर्दलीय ९२६ ०० ९२६
आनंद विश्वकर्मा निर्दलीय ८४४ ०० ८४४
प्रहलाद चौरसिया निर्दलीय ७३२ ०१ ७३३
प्रहलाद कुमार निर्दलीय ६७६ ०१ ६७७
प्रहलाद प्रजापति निर्दलीय ५६९ ०१ ५७०
आशीष निर्दलीय ४५५ ०० ४५५
आशीष कुमार जअपा ४२७ ०० ४२७
वीरन पटेल राजसं दल २७८ ०० २७८
भरत लाल वाभापा २६७ ०४ २७१
नोटा २४९६ ०२ २४९८
कुल २१२७६१ १०८१ २१३८४२
निरस्त मत ३८१

 

प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा के संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की जीत

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा के लिए बुंदेलखण्ड के साथ ही संसदीय क्षेत्र खजुराहो के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं के परिणाम में करिश्माई नेतृत्व देखने को मिला है विष्णु दत्त शर्मा के नेतृत्व में हुई इस चुनाव में उनके लोकसभा की सभी सीटों में पहली बार एक साथ भाजपा ने जीत दर्ज की जिससे भाजपा के लोग उत्साहित है आज जब मतों की गणना के साथ ही चुनावी परिणाम आए तो भाजपा ने बुंदेलखण्ड की समूची विधानसभाओं में अप्रत्याशित रूप से जीत हांसिल की है। सांसद विष्णुदत्त शर्मा के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र खजुराहो में शामिल सभी आठ की आठ विधानसभाओं जिनमें पन्ना जिले की तीन विधानसभा पन्ना, पवई, गुनौर, छतरपुर जिले की दो विधानसभा राजनगर, चंदला तथा कटनी जिले की तीन विधानसभाओं विजयराघवगढ, बहोरीबंद और मुडवारा में भाजपा के प्रत्याशियों को जीत हांसिल हुई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया मतदाताओं का आभार

जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के प्रत्याशियों की जीत पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया द्वारा पार्टी के सभी पदाधिकारियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए जिले के मतदाताओं के प्रति आभार जताया है। श्री चौरसिया ने कहा कि भाजपा की जीत प्रधानमंत्री की गारण्टी पर जनता का भरोसा, डबल इंजन की सरकार के विकास और जनकल्याण का परिणाम है।

बेरोजगार युवा रोजगार की भीख मांग रहे हैं उसके बदले मिल रही है लाठियां – रोशनी यादव

कांग्रेस प्रत्याशी भरत मिलन की पक्ष में की जनसभा मांगे वोट

अजयगढ़ की सभा में उमड़ी भीड़

(शिवकुमार त्रिपाठी पन्ना) मध्य प्रदेश में जहां पढ़े-लिखे युवा परेशान है वही किसान और मजदूर अपनी बदहाली के आंसू रो रहे हैं यह बात आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव रोशनी यादव ने पन्ना विधानसभा के अंतर्गत अजयगढ़ के बस स्टैंड में कांग्रेस प्रत्याशी भरत मिलन पांडे के समर्थन में आयोजित की गई जनसभा में कहीं। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे युवा युवतियां रोजगार पाने के लिए अपनी डिग्रियां लेकर भोपाल जाकर लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन उन्हें रोजगार की जगह सरकार लाठियां से पिटवाती रही है।

उन्होंने कहा कि अभी मैं सड़क मार्ग से हरसा- बगोहा से आई तो मैंने देखा कि इस सरकार की नुमाईंदों के द्वारा न जाने कितने नारियल चटकाय गई लेकिन आज तक वह सड़क नहीं बन पाई पन्ना जहां नायाब हीरे निकलते हैं लेकिन यह दुर्भाग्य कहा जाए कि यहां पर जिस प्रकार से विकास होना चाहिए वह नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में चार मंत्री रहे व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे लेकिन इन लोगों के द्वारा कोई काम नहीं किया गया। श्रीमती यादव ने कहा कि बुंदेलखंड सूखा पीड़ित क्षेत्र है लेकिन यहां के किसानों के लिए पानी का इंतजाम नहीं किया गया 10 वर्ष से केंन बेतवा लिंक परियोजना का झुनझुना बजाया जा रहा है लेकिन किसानों के खेत तक पानी अभी तक नहीं पहुंचा। श्रीमती यादव ने कहा कि बेटी नहीं हो तो वहां बहू कहां से लाओगे और जब तक किसान मजबूत नहीं होगा तो रोटी कहां से खाओगे। उन्होंने कहा कि जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो महंगाई नहीं बड़ी थी लेकिन आज 450 रुपए का सिलेंडर ₹1200 में एवं डीजल पेट्रोल के भाव आसमान छू रहे हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा जो महिलाओं, किसानों, युवाओं व बेरोजगारों के लिए जनहितैषी घोषणाएं की है उसके बारे में विस्तार से बत लाते हुए कांग्रेस पार्टी को मौका दिए जाने की बात कही। आयोजित आमसभा में क्षेत्र आंचल के भारी संख्या में ग्रामीण पुरुष महिलाएं शामिल रही।

कांग्रेस एक समस्या है वह समस्या बनाने में विश्वास करते हैं और भाजपा समाधान है- योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पन्ना के अजयगढ़ में की सभा

भाजपा के लिए मांगा समर्थन

प्रदेश के खनिज मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र प्रताप सिंह ने विकास कार्य गिनाकर मांगे वोट

(शिवकुमार त्रिपाठी)- भारतीय जनता पार्टी के करिश्माई हिंदुत्व चेहरे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में पन्ना जिले के अजयगढ़ में जनसभा की और भाजपा की पक्ष में जन समर्थन मांगा आज हेलीकॉप्टर से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे अजयगढ़ पहुंचे कांग्रेस शासन की तीखी आलोचना की और कहां देश का भविष्य भाजपा ही बना सकती है और लोगों को कम और रोजगार भाजपा सरकारों ने ही दिए हैं


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप हमारे क्षेत्र से जुड़े हैं उत्तर प्रदेश से आपका आना-जाना और नाते रिश्तेदारी है उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त अच्छा शासन हो गया है मैं चाहता हूं कि जब सत्ता में बुरे लोग आ जाते हैं तो बड़ा शासन होता है इसलिए आप अच्छे लोगों को चुने अब उत्तर प्रदेश की पहचान माफियाओं से नहीं प्रभु राम से है झांसी रानी की रानी और अवंतीबाई से है लोगों को रोजगार अच्छा शासन अच्छे लोगों के काम करने से बनता है कांग्रेस लंबे समय तक शासन किया पर mp को पहचान नहीं दे पाई कांग्रेस ने विकास नहीं किया हम हर घर नल से आरो जैसा पानी दे रहे हैं, सभी को स्वास्थ्य भाजपा सरकार ने दिया मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना और लाडली लक्ष्मी योजना की तारीफ की, कांग्रेस कोई विकास की योजना नहीं दे पाई और प्रदेश की छवि भी अच्छी नहीं बनी
योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को भी निशाने में लिया उन्होंने कहा कि मैंने देखा है कि वह केदारनाथ गए हैं वह इसलिए केदारनाथ गए क्योंकि वह जानते हैं कि वह हारने वाले हैं
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस एक अपने आप में समस्या है अब आपसे करिए कि कांग्रेस जैसी समस्या चाहिए या भाजपा जैसा समाधान यदि समाधान चाहिए तो भाजपा सरकार को वोट दें

इस बीच मंच से बोलते हुए पन्ना से भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश के खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने अपने कार्यकाल के विकास कार्य गिनाए उन्होंने कहा कि बिरापुल छाते की मार्ग स्वास्थ्य मेडिकल कॉलेज एग्रीकल्चर कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं मैं अपने किए गए विकास कार्यों पर आपसे अपना समर्थन मांग रहा हूं और उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को कमल का बटन दबाकर मुझे भी जीव बनाएं

योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश सीमा की गांव से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे उन्होंने दीपावली में अयोध्या में दिए जलाने और 500 वर्षों बाद जनवरी में राम मंदिर निर्माण कर राम लाल की स्थापना की भी चर्चा की और भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा