उत्तराखंड बस हादसा :- पन्ना में स्थापित किया गया कंट्रोल रूम के नंबर 07732252342 , 250204, हर संभव मदद करेंगे – बीडी शर्मा
उत्तराखंड बस हादसा′
स्थापित किया कंट्रोल रूम कलेक्टर और मृतकों के नाम
पन्ना में कलेक्टर कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है एसपी एवं कलेक्टर दोनों कंट्रोल रूम में मौजूद है समस्त जानकारी लेकर उनके परिजनों को दी जा रही है
पन्ना में स्थापित किए गए कंट्रोल रूम के नंबर 07732252342
07732250204


हर संभव मदद करेंगे बीडी शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भाजपा नेताओं को जीत का मंत्र, सभी नगरी निकाय चुनाव जीतने का लक्ष्य
तारीखों का एलान, दो चरणों में पन्ना जिले में होगा मतदान
०६ जुलाई को पन्ना नगर पालिका सहित ककरहटी, अजयगढ़ देवेन्द्रनगर में होगी वोटिंग
१३ जुलाई को पवई, अमानगंज, गुनौर परिषद में मतदान का कार्यक्रम हुआ तय

प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की परखी नजरें
(शिवकुमार त्रिपाठी) नगरी निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही भाजपा ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने जिले की समस्त जिला पदाधिकारी , मंडल अध्यक्ष , निर्वाचित जनप्रतिनिधि और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सक्रिय और प्रभावशाली भाजपा नेताओं को भोपाल बुलाकर नगरी निकाय चुनाव में जीत की मंत्रणा की है और इस बहुप्रतीक्षित चुनाव में जीत का मंत्र दिया है जिले की सभी नगरीय निकायों को जीतने का लक्ष्य रखा गया है विष्णु दत्त शर्मा के नेतृत्व में उत्साहित भाजपा नेताओं ने भी जमीनी स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं सभी पार्षदों और परिषद के अध्यक्ष पदों में जीतने वाले प्रत्याशियों की तलाश शुरू कर दी गई है क्योंकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का निजी लगाओ भी पन्ना जिले से होता है लिहाजा जिले के संपूर्ण विकास एवं लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए संस्थागत नेतृत्व भाजपा के हाथों में हो यह उनका व्यक्तिगत प्रयास है लिहाजा हर जीत पद पर जीतने वाले प्रत्याशी को ही जी टिकट दी जाएगी और सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने और बूथ स्तर पर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए हैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देश में सभी पदाधिकारी उत्साह से लबरेज है और जमीनी स्तर पर काम प्रारंभ भी कर दिया है लिहाजा सक्रीय, व्यवस्थित, सामूहिक प्रयास से भाजपा नगरी निकाय चुनाव जीतना चाहती है जहां कांग्रेसमें अभी गुट और निष्क्रियता दिख रही है वहीं भाजपा ने जिले में चुनावी कार्य प्रारंभ कर दिया है
6 और 13 जुलाई को पन्ना जिले में दो चरणों में होगी वोटिंग पूरा समाचार
नगरीय निकायों के निर्वाचन कार्यक्रम को लेकर मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग स्थानीय निर्वाचन द्वारा आज भोपाल में चुनाव कार्यक्रम जारी करने के साथ ही बहुप्रतिक्षित चुनाव का शंखनाद हो गया है। पन्ना जिले के नगरीय निकायों में मतदान दो चरणों में संपन्न होगा। प्रथम चरण में पन्ना नगर पालिका सहित नगर परिषद ककरहटी, अजयगढ़, देवेन्द्रनगर में मतदान की तारीख निर्वाचन आयोग द्वारा तय कर दी गई है जबकि द्वितीय चरण में जिले की तीन नगर परिषदों में दिनांक १३ जुलाई को वोटिंग होगी। नगरीय निकाय निर्वाचन कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका एवं नगर परिषदों में जनता पार्षद पद के लिये मतदान करेगी। वहीं चुने गये पार्षद अपने बीच से अध्यक्ष पद का निर्वाचन करेगें जिसकी कार्यवाही चुनाव संपन्न होने बाद होगी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के निर्वाचन संबंधी जो कार्यक्रम जारी किया गया है उसके अनुसार दिनांक ११जून को निर्वाचन की सूचना के प्रकाशन के साथ ही नाम निर्देशन की कार्यवाही सुबह १०:३० बजे से शुरू हो जायेगी। प्रतिदिन सुबह १०:३० बजे से अपरान्ह ३ बजे तक की जायेगी। नाम निर्देशन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि १८ जून निर्धारित की गई है। दिनांक १९ जून को नाम निर्देशन फार्म की समीक्षा होगी तथा दिनांक २२ जून को अपरान्ह ३ बजे तक अभ्यर्थी नामाकंन वापस ले सकेगें। नाम वापसी के समय उपरांत २२ जून को ही चुनाव मैदान में रहे शेष अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्हों का आवंटन कर दिया जायेगा। प्रथम चरण में शामिल जिले की नगरीय निकायो नगर पालिका पन्ना,नगर परिषद ककरहटी अजयगढ़,देवेन्द्रनगर के लिये मतदान दिनांक ०६ जुलाई को सुबह ०७ बजे से शाम ०५ तक होगा तथा इन नगरीय निकायों के मतों की गणना दिनांक १७ जुलाई को संपन्न होगी तथा परिणाम घोषित किये जायेगें। वहीं द्वितीय चरण शामिल जिले के तीन नगरीय निकायों नगर परिषद पवई,अमानगंज,गुनौर मतदान दिनांक १३ जुलाई २०२२ को सुबह ०७ बजे से शाम ०५ तक संपन्न होगा एवं इनकी मतों की गणना दिनांक १८ जुलाई २०२२ को होगी तथा परिणामों की घोषणा होगी।
जिले के ०७ नगरीय निकायों में ईव्हीएम से चुने जायेगें ११८ पार्षद
नगर पालिका तथा नगर परिषदों में सिर्फ पार्षद पद के लिये वोटिँग होगी। मतदान के लिये ईव्हीएम मशीन का उपयोग किया जायेगा जिले के ०७ नगरीय निकायों में प्रत्यक्ष मतदान प्रक्रिया से जिले में कुल ११८ पार्षद चुने जायेगें। जिनमें पन्ना नगर पालिका में सर्वाेधिक २८ पार्षद चुने जायेगें शेष ०६ नगरीय निकायों अयजगढ़, ककरहटी, देवेन्द्रनगर, गुनोैर, अमानगंज, पवई में १५-१५ पार्षद कुल ९० पार्षद चुने जायेगें। नगर पालिका तथा नगर परिषदों में के अध्यक्ष पार्षदों से चुने जाने है जिसके चलते इस बार वार्ड पार्षद का चुनाव अहम हो गया है।
जिले की नगर पालिका सहित सभी ०६ नगरीय निकायों में होगा महिला राज
-
नगरीय निकायों निर्वाचन के कार्यक्रम जारी किये जाने के एक दिन पूर्व मध्य प्रदेश शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा राजधानी भोपाल में नगर निगम, नगर पालिका तथा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिये आरक्षण की कार्यवाही पूरी की गई जिसमें जिले की एक नगर पालिका सहित सभी ०६ नगर परिषदों में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिये आरक्षित हुये है पन्ना जिले नगरीय क्षेत्रो में पहली बार ऐसी ँिस्थति होगी जब जिले की सभी नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद की कुर्सी पर महिलाओं का काबिज होना तय हो गया है। भोपाल में हुये आरक्षण में जिले की नगर पालिका परिषद पन्ना महिला अनारक्षित हुई है इसके साथ-साथ नगर परिषद अजयगढ़, देवेन्द्रनगर, गुनौर में भी नगर परिषद अध्यक्ष का पद महिला अनारक्षित हुआ है वहीं नगर परिषद ककरहटी, पवई, अमानगंज अनुसूचित जाति महिला के लिये आरक्षित हुई है। जिले के किसी भी नगरीय निकाय में ओबीसी अथवा अनुसूचित जनजाति वर्ग को अध्यक्ष पद पर आरक्षण नही मिला है।
जिले के नगरीय निकायों में अध्यक्ष आरक्षण एवं वार्डो की स्थितिनिकाय का नाम वार्ड संख्या आरक्षण स्थिति
नगर पालिका पन्ना २८ अनारक्षित महिला(अध्यक्ष पद)
नगर परिषद अजयगढ़ १५ अनारक्षित महिला(अध्यक्ष पद)
नगर परिषद देवेन्द्रनगर १५ अनारक्षित महिला(अध्यक्ष पद)
नगर परिषद अजयगढ़ १५ अनारक्षित महिला(अध्यक्ष पद)
नगर परिषद गुनौर १५ अनारक्षित महिला(अध्यक्ष पद)
नगर परिषद ककरहटी १५ अनुसूचित जाति महिला (अध्यक्ष पद)
नगर परिषद अमानगंज १५ अनुसूचित जाति महिला (अध्यक्ष पद)
नगर परिषद पवई १५ अनुसूचित जाति महिला (अध्यक्ष पद)
पाथ वे पर बन रही सीसी रोड में गुणवत्ता हीन कार्य की जांच हो- शारदा पाठक
सांसद और मंत्री जी को देना होगा ध्यान

Cc में आर पार दरार आई इस तरह 32 जगह फट गई है सीसी
(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि सिविल लाइन में पाथ वे पर जो सी सी रोड का निर्माण किया जा रहा है उसमें गुणवत्ता हीन कार्य किया जा रहा है इसको समाचार पत्रों ने प्रमुखता से उठाते हुए जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया लेकिन इसके बावजूद भी उसकी जांच अभी तक नहीं करवाई गई है। जिसके चलते संबंधित ठेकेदार के हौसले बुलंद हैं और वह घटिया मटेरियल का उपयोग करते हुए कार्य करवा रहे हैं श्रीमती पाठक ने कहा कि जब शहर में यह स्थिति है तो ग्रामीण क्षेत्रों में क्या हालात होंगे यह अपने आप में स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि लाखों रुपए की लागत से शहर वासियों को घूमने की दृष्टि से पाथ वे पर सीसी रोड बनाई जा रही जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ते हुए दिखलाई दे रही है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि स्थानीय विधायक व प्रदेश शासन के मंत्री तथा मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सांसद के निर्वाचन क्षेत्र में ठेकेदार की ज्यादती चल रही है। बन रही सीसी रोड पूरी होने के पूर्व ही कई जगह से दरक चुकी है जिससे यह स्पष्ट हो चुका है कि उसमें गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और घटिया मटेरियल का उपयोग करके उसको

हनी कोम और cc के बीच में ही घटिया प्रयुक्त सामग्री
बनाया जा रहा है। नगर पालिका इसकी निर्माण एजेंसी है प्रशासन को एक उच्चस्तरीय तकनीकी समिति का गठन करते हुए इसकी बारीकी से जांच करवाई जानी चाहिए ताकि ठेकेदार के द्वारा की जा रही मनमानी पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जब तक ठेकेदार द्वारा उस रोड को सही तरीके से नहीं बनाया जाता है तब तक उसका किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं होना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पाठक ने कहा कि इसी तरह से शहर के अंदर जो निर्माण कार्य चल रहे है उसकी भी जांच की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व स्थानीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने नगरपालिका के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए शहर की विभिन्न मांगों को उठाते हुए कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन भी दिया था लेकिन उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि प्रशासनिक अधिकारी समस्याओं को बना रखना देना चाहते हैं। और उन्हें आम जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। श्रीमती पाठक ने प्रशासन से मांग की है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उठाए गए बिंदुओं को गंभीरता से पूरा करते हुए जनहित में काम किया जाए उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र अति शीघ्र उन मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो हमें जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
सांसद और मंत्री जी को देना होगा ध्यान
पन्ना शहर की पॉश इलाके सिविल लाइन में लोगों की पथ विहार यानी मॉर्निंग वॉक के लिए करोड़ों रुपए की जमीन खाली कराकर वाकिंग ट्रेक बनाया जा रहा है इसमें जिला प्रशासन सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा पैसा स्वीकृत कराकर शीघ्र निर्माण कराने में अहम भूमिका रही है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं करोड़ों रुपए की इस कार्य का शिलान्यास किया था पर ठेकेदार ने लोगों की आंखों में धूल झोंक कर घटिया निर्माण कार्य किया है जिससे पूर्ण होने की पहली ही सीसी रोड 32 जगह से दरक गई और बड़े-बड़े दरार दिखाई देने लगे हनी को भारी मात्रा में है जिसे छुपाने के लिए रिपेयरिंग की जा रही है इससे ठेकेदार लंबा मुनाफा कमा रहा पर छवि सांसद और मंत्री जी की जुड़ी हुई है, इस कारण गुणवत्ता युक्त कार्य के लिए सख्त निर्देश देकर इन्हें ही पहल करनी पड़ेगी अन्यथा इनकी छवि पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और कांग्रेश पार्टी इसी घटिया निर्माण को लेकर राजनीति करेगी जो अब शुरू भी हो चला है क्योंकि बड़े चुनाव नजदीक है ऐसे में पथ बिहार के घटिया निर्माण का मुद्दा बड़ा मुद्दा बन जाए यह कोई बड़ी बात नहीं
महिला डॉक्टर को आवास पर बंधक बनाकर लूट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, 01 विधिविरूद्ध बालक पुलिस अभिरक्षा में
आरोपियों के कब्जे से कुल 24 लाख 37 हजार रूपये का मशरुका जप्त
महिला डॉक्टर से लूट करने के अलावा पन्ना जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई 20 चोरियों/नकबजनी की वारदातों सहित कुल 21 अपराधों में शामिल है आरोपीगण

जहां की डकैती वही की तस्दीक करवाते टी आई अरुण सोनी
(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना की प्रतिष्ठित डॉक्टर मीना नामदेव कि घर डकैती एवं नगर में दहशत पैदा कर देने वाली इस घटना का पुलिस ने 1 सप्ताह में ही तत्परता से खुलासा किया है लूट और डकैती का 24लाख रुपए का सामान और नकदी बरामद कर पुलिस की सक्रियता से दो दर्जन चोरी लूट डकैती और नकद जनों की घटनाओं का खुलासा हुआ है साथ ही मीना नामदेव के घर 9लाख नगदी की डकैती की भी जब की हुई है, इस खुलासे के बाद उन लोगों ने राहत की सांस ली है एसपी धर्मराज मीणा ने पूरी घटना का सिलसिलेवार जानकारी दी और कई घटनाएं उजागर की है

घटना की सिलसिलेवार जानकारी देते एसपी धर्मराज मीणा
आरोपियों के कब्जे से महिला डॉक्टर के आवास से लूटी हुई नगद रकम 09 लाख 10 हजार रूपये, एक सोने की चेन कीमती करीब 55 हजार रूपये, 01 मोबाइल कीमती करीब 12 हजार रूपये, लूटी हुई राशि से खरीदी गई 01 पलशर मोटर साइकिल कीमती करीब 01 लाख 25 हजार रूपये, 02 मोबाइल कीमती करीब 52 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल कीमती करीब 50 हजार रूपये , 01 आयरन कटर कीमती करीब 8 हजार रूपये, 01 इस्तेमाली मोबाइल कीमती करीब 12 हजार रूपये कुल मशरूका कीमती करीब 12 लाख 24 हजार रूपये का जप्त*

बड़ी संख्या में पुलिस ने बरामद की नगदी
*• आरोपियों के कब्जे से पन्ना जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई चोरियों / नकबजनी में नगद 45000 रूपये, 145 ग्राम सोना कीमती करीब 08 लाख 70 हजार रूपये, 04 किलो 100 ग्राम चाँदी कीमती करीब 2 लाख 87 हजार रूपये एवं 01 मोबाइल कीमती करीब 11 हजार रूपये कुल मशरूका कीमती करीब 12 लाख 13 हजार रूपये का जप्त*
*घटना का संक्षिप्त विवरण –* दिनांक 06/05/2022 को महिला डॉक्टर द्वारा पुलिस थाना कोतवाली पन्ना में रिपोर्ट की गई कि मैं अपने मकान में सो रही थी रात्रि करीब 02 बजे नींद खुली तो मेरे कमरे में 03 व्यक्ति खड़े दिखे जो सफेद तौलिया से अपना चेहरा ढँके थे जिसकी वजह से उनका चेहरा नहीं दिख रहा था, उन लोगो को देखकर जैसे ही मैनें चिल्लाने की कोशिश की तो उनमें से एक व्यक्ति मेरा मुँह दबाते हुये बोला कि अगर चिल्लाई तो जान से मार डालूँगा । इसके बाद उन लोगो ने मेरे पास रखी चाभी से एक अलमारी खोली एवं मकान के हॉल में रखी दूसरी अलमारी का लॉक तोड़ कर दोनो अलमारियों में रखा नगदी करीब 05 लाख रूपये एवं मेरे गले से सोने की चेन और मेरा इस्तेमाली मोबाइल लूट कर ले गये । फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पन्ना में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध घर में घुसकर लूट करने का अपराध क्रमांक 320/22 भादवि कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया ।

बधाई की पात्र पुलिस की टीम
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही –* थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक अरूण कुमार सोनी द्वारा उक्त घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा घटना को गंभीरता से लिया गया । लूट का खुलासा करने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पन्ना श्री बी.एस. बारीबा के मार्गदर्शन में 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा लूट का खुलासा किये जाने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना को उक्त पुलिस टीमों के साथ कार्यवाही में शामिल किया गया । पुलिस टीमों द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करते हुये पूर्व में इस तरीके की वारदातो को अंजाम देने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया जाकर उनके बारे में जानकारी एकत्रित करते हुये चिन्हित व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुये घटना स्थल के आस-पास के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज को खंगाला गया जिसमें आरोपियों के हुलिया, पहने गये कपड़ो एवं उपयोग किये गये मोटर साइकिल वाहन के आधार पर संभावित जगहों पर संदिग्धो की तलाश की गई । पुलिस द्वारा आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । लगातार पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतारसी हेतु प्रयास किये जा रहे थे । आज दिनांक 11/05/2022 को पुलिस सायबर सेल टीम और मुखबिर सूचना के आधार पर मामले के संदिग्ध 03 व्यक्तियों को ओरछा तिराहा झाँसी रोड ओरछा से पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पुलिस टीम द्वारा पूँछताछ की गई जिन्होंने अपने-अपने नाम पता बताये गये एवं पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूँछताछ किये जाने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा अन्य जिले से चोरी की गई मोटर साइकिल का इस्तेमाल करके महिला डॉक्टर के आवास में लूट की घटना कारित किया जाना स्वीकार करते हुये अपने 01 अन्य साथी के साथ मिलकर पन्ना जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराधो में से थाना कोतवाली पन्ना के अप.क्र. 879/21, 886/21,964/21, 126/22, 144/22 थाना देवेन्द्रनगर के अप.क्र. 236/21,456/21, थाना रैपुरा के अप.क्र. 02/22, 05/22, 10/22, 22/22, थाना पवई के अप.क्र. 412/20, 314/21 एवं थाना अमानगंज के अप.क्र. 204/22, 207/22, 208/22, 242/22, 246/22, 248/22, 251/22 में फरियादियों के घर / दुकानो पर चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपियो के कब्जे से लूटा गया मशरूका एवं चोरी / नकबजनी का कुल मशरूका कीमती करीब 24 लाख 37 हजार रूपये का जप्त किया जाकर मामले में 02 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है एवं 01 विधि विरुद्ध बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है । चोरी / नकबजनी के प्रकरणों में 01 आरोपी की गिरफ्तारी होना शेष है । गिरफ्तार सुदा आरोपी पूर्व में भी कई अपराधों में शामिल रहें है एवं आरोपियों से पूँछताछ पर अन्य मामलों के खुलासा एवं मशरूका बरामदगी की प्रबल संभावनायें हैं ।
*जप्त सामग्री –* आरोपियों के कब्जे से महिला डॉक्टर के आवास से लूटी हुई नगद रकम 09 लाख 10 हजार रूपये, एक सोने की चेन कीमती करीब 55 हजार रूपये, 01 मोबाइल कीमती करीब 12 हजार रूपये, लूटी हुई राशि से खरीदी गई 01 पलशर मोटर साइकिल कीमती करीब 01 लाख 25 हजार रूपये, 02 मोबाइल कीमती करीब 52 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल कीमती करीब 50 हजार रूपये , 01 आयरन कटर कीमती करीब 8 हजार रूपये, 01 इस्तेमाली मोबाइल कीमती करीब 12 हजार रूपये कुल मशरूका कीमती करीब 12 लाख 24 हजार रूपये एवं पन्ना जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी/ नकबजनी में आरोपियों के कब्जे से नगद 45000 रूपये, 145 ग्राम सोना कीमती करीब 08 लाख 70 हजार रूपये, 04 किलो 100 ग्राम चाँदी कीमती करीब 2 लाख 87 हजार रूपये एवं 01 मोबाइल कीमती करीब 11 हजार रूपये कुल मशरूका कीमती करीब 12 लाख 13 हजार रूपये कुल मशरूका 24 लाख 37 हजार रूपये का जप्त ।
*गिरफ्तार आरोपी –* 02 आरोपी गिरफ्तार, 01 विधिविरूद्ध बालक पुलिस अभिरक्षा में, चोरी / नकबजनी के प्रकरणों में 01 आरोपी फरार ।
*सराहनीय योगदान –* उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक अरूण कुमार सोनी, थाना प्रभारी अमानगंज निरीक्षक अरविन्द कुजूर, थाना प्रभारी बृजपुर उनि बखत सिंह, थाना प्रभारी रैपुरा उनि अभिषेक पाण्डेय, चौकी प्रभारी हनुमतपुर उनि भानुप्रताप सिंह, उनि आर.एल. नापित, उनि एम.एल. दाहिया, उनि रचना पटेल, उनि राहुल यादव, सउनि रामकृष्ण पाण्डेय, सउनि अशोक गौतम, सउनि राकेश सिंह बघेल, सउनि विक्रम सिंह, पुलिस सायबर सेल टीम से प्र.आर. नीरज रैकवार, राहुल सिंह बघेल, आर. आशीष अवस्थी, धर्मेन्द्र सिंह राजावत, राहुल पाण्डेय, पुलिस फिंगर प्रिन्ट शाखा से उनि रजनी गुप्ता, उनि विभा खरे, सउनि एंथोनी पसाना, पुलिस सी.सी.टी.व्ही. कन्ट्रोल रूम से उनि प्रमोद जाटव, आर. कुलदीप शुक्ला, निरंजन त्रिफला, विपिन पाण्डेय एवं पुलिस टीम से प्र.आर. लक्ष्मी नारायन यादव, अरूण कुमार, रामभिखारी, शिवस्वरूप तिवारी, उर्मिला अहिरवार, आर. वीरेन्द्र कुमार, सर्वेन्द्र कुमार, विनय, महेन्द्र चढ़ार, लखन पटेल, दीप प्रकाश, राकेश पटेल, प्रदीप पाण्डेय, राजीव मिश्रा,रविकरण सिंह, नीलेश , धरम सिंह का सराहनीय योगदान रहा ।
उक्त मामले में पुलिस में अधीक्षक पन्ना द्वारा पुलिस टीम को 10 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है ।
SJS पब्लिक स्कूल में अभिभावकों के लिए प्रेजेंटेशन,,, आधुनिक तकनीक, कला, विज्ञान ज्ञान और तकनीकी पाठ्यक्रम अनुसार होगी पढ़ाई
1 मई 2022 को पुरुषोत्तमपुर स्थित स्कूल में पेरेंट्स ओरियंटेशन कार्यक्रम
अभिभावकों के लिए निशुल्क प्रेजेंटेशन
विद्यार्थियों की रुचि और अभिभावकों की मंशा अनुसार स्कूल में की जाएंगी व्यवस्थाएं

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना शहर के इंग्लिश मीडियम स्कूल में आधुनिक तकनीकी और विश्व स्तरीय सुविधाओं युक्त एसजेएस पब्लिक स्कूल का शुभारंभ गत दिवस पुरुषोत्तमपुर स्थित शिवहरे कॉलोनी में किया गया था अभिभावक स्कूल के प्रति आकर्षित है अभिभावकों को स्कूल की समस्त शिक्षा प्रणाली, तकनीकी व्यवस्था और आधुनिक सोच की से अवगत कराने हेतु पेरेंट्स ओरियंटेशन रखा गया है एसजेएस पब्लिक स्कूल के संचालक नरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि लीड ग्रुप जो देश की आधुनिक तकनीकी से बड़े-बड़े इंग्लिश माध्यम स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं उसी लीड ग्रुप के सदस्य स्कूल में 1 मई को सुबह 10:00 बजे से अभिभावकों को प्रेजेंटेशन देंगे और स्कूल में की गई व्यवस्था तथा स्कूल के
पाठ्यक्रम की जानकारी देंगे नरेंद्र शुक्ला ने बताया कि शहर का सर्वोत्तम स्कूल एसजेएस पब्लिक स्कूल बने इसके सतत प्रयास किए जा रहे हैं इसीलिए अभिभावकों का फीडबैक लेने और अपनी व्यवस्थाओं और तकनीक से अवगत कराने के लिए निशुल्क कार्यक्रम रखा गया है नरेंद्र शुक्ला ने पन्ना शहर के आम लोगों एवं अभिभावकों से इस प्रजेंटटेशन में शामिल होने की अपील की है और कहा यदि कोई सुझाव देना चाहे तो उनके सुझावों को प्रबंधन अवश्य मानेगा
रामनवमी महोत्सव की प्रभात फेरी का नगर में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
कांग्रेस नेता धीरज तिवारी के घर विशेष अगवानी केक कटा गया

बेटी एशा तिवारी ने न्यूयॉर्क से ऑनलाइन केक काटा, गुड्डू तिवारी की बेटी पर की गई विशेष पूजा एवं व्यवस्थाएं
कुंजवन में बंगाली समुदाय के लोगों ने अगवानी कर खिचड़ी खिलाई
(शिवकुमार त्रिपाठी) चैत्र नवरात्रि शुरू होते ही शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है देवी मंदिरों में जहां हर ओर श्रद्धालुओं की भीड़ जुट है वही श्री राम जानकी मंदिर से निकलने वाली रामनवमी की प्रभात फेरी बड़े भव्य और दिव्य तरीके से निकाली गई बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त खासकर नव युवक शामिल हुए जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया कांग्रेस नेता धीरज तिवारी उर्फ गुड्डू भैया ने अपने घर में आज विशेष आग मानी कर आतिशबाजी की वे प्रतिदिन नवरात्रि में प्रभात फेरी का स्वागत करते हैं और नाश्ता कराते इसी क्रम में आज अपनी बेटी एशा तिवारी जो वर्तमान में न्यूयॉर्क में है जन्मोत्सव पर ऑनलाइन केक काटा और प्रभात फेरी में शामिल हुए श्रद्धालु भक्तों को शरबत सैंडविच से खिलाकर विशेष अगवानी की

राम भक्तों की मौजूदगी में बेटी एशा तिवारी के जन्मोत्सव पर केक काटते हुए कांग्रेस नेता गुड्डू तिवारी
इस बीच बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग परिजन शामिल हुए धीरज तिवारी के इस स्वागत के पूर्व प्रभात फेरी जब कोतवाली चौराहे स्थानीय लोगों ने चना खिलाकर प्रभात फेरी में शामिल भक्तों का स्वागत किया

इसके बात जुलूस डायमंड चौराहे पहुंचा जहां पर मोहल्ले के श्रद्धालु भक्तों ने अंगूर, आलूबंडा खिलाकर सभी का स्वागत किया फिर जुलूस कुंजवन के हरि मंदिर पहुंचा जहां बड़ी संख्या पर मौजूद बंगाली समुदाय के भक्तों ने बैंड और नृत्य के साथ स्वागत किया और भक्ति गीत गाए क्योंकि बंगाली समुदाय में नवरात्रि देवी पूजा बड़े उत्साह से होती है लिहाजा
बड़ी श्रद्धा के साथ प्रभात फेरी का स्वागत किया फिर प्रभातफेरी जरुआपुर, एनएमडीसी कॉलोनी , हॉस्पिटल चौक और शहर से होती हुई श्री राम मंदिर पहुंची श्रद्धालु भक्तों में भारी उत्साह था, प्रभात फेरी में धीरज तिवारी उर्फ गुड्डू भैया देवेंद्र सिंह यादव उर्फ बबलू यादव , भाजपा उपाध्यक्ष तरुण पाठक, भाजपा मंत्री कमल लालवानी ,भाजपा नेता अशोक गुप्ता चिललु सेठ अभी यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए

प्रभात फेरी जब नगर से निकली तो कई जगह राम दरबार में रोककर आरती की गई इस बीच आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि श्री राम जन्मोत्सव के बाद यानी रामनवमी के दिन शाम 4:00 बजे से श्री राम जानकी मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में संगीत मंडलीय, डीजे , मधुरवाद्य यंत्रो के साथ भगवान की झांकी निकाली जाएगी जिसमें सभी समुदाय के लोगों,

श्रद्धालु भक्त गणों, रामनवमी की शोभा यात्रा में शामिल होने की अपील की है
झंडा लेकर 20 किलोमीटर साइकिल में चले बच्चे

इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों के साथ छोटे- छोटे बच्चे भी अपनी साइकिल के साथ शामिल हो रहे हैं साइकिल में झंडा लगाकर करीब 3 दर्जन बच्चे 20 किलोमीटर तक साइकिल चलाते रहे और जयघोष के साथ उनका उत्साह देखते ही बनता था इस तरह पूरे नगर का माहौल भक्ति में हो गया है
पन्ना नगर में निकला RSS का पथ संचलन,,
,एकता ,समरसता ओर राष्ट्रीयता हमारा धेय – संघ
(शिवकुमार त्रिपाठी) समाज की कुरीतियों को दूर करने और हिंदुओं में एकता का सूत्रपात करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन आज पन्ना नगर में निकाला गया तलैया फील्ड और पॉलिटेक्निक ग्राउंड से पथ संचलन चलकर गांधी चौक में एकत्र हुआ और पूरे नगर से भ्रमण करता हुआ पुनः तलैया फिल्में एकत्रीकरण हवा और संघ की उद्देश्यों को लेकर किए गए इस पथ संचलन में बड़ी संख्या में पन्ना नगर के अलावा पूरे जिले से संघ के स्वयंसेवक शामिल हुए पूर्ण गणवेश में बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवक बड़े ही अनुशासित और राष्ट्रीय सोच के साथ पथ संचलन में चल रहे थे,

नगर में निकले अनुशासित पथ संचलन का दृश्य
हजारों की संख्या में स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया इसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने सावधान खड़े होकर संघ का ध्वज फहराया और ध्वज प्रणाम किया और इसके बाद मंच का बौद्धिक श्रवण किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोभाराम जी , जिला संघचालक रुद्र प्रताप एवं मुखवक्ता छेत्र कार्यवाह अशोक जी अग्रवाल मंचासीन रहे

अशोक जी अग्रवाल ने कहा कि पूज्य हेडगेवार नजर संघ की स्थापना की तो लोग संघ को गंभीरता से नहीं ले रहे थे और 25 साल तक देश में संघ को गंभीरता से नहीं लिया इसकी द्वितीय खंड 25 वर्ष में संघ का धीरे-धीरे विरोध हुआ और झूठे आरोप लगाए गए पर संघ अपने विचारों से विमुख नहीं हुआ फिर अगले 25 वर्षों में संघ का धीरे-धीरे समर्थन बड़ा और राष्ट्रीय उद्देश्य और हिंदू एकता के लिए संघ लगातार कर रख काम कर रहा है लेकिन अब देश में संघ को प्रासंगिकता अति महत्वपूर्ण हो गई है संघ के स्वयंसेवक राष्ट्र निर्माण में काम कर रहे हैं इतना ही नहीं अब संघ की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि अब लोग संघ से जुड़ना चाहते हैं उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि संघ दल या संगठन नहीं है एक विचारधारा है

मंचासीन अतिथि
भारत हिंदू राष्ट्र है और भारत को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए संघ कार्य कर रहा है अशोक जी अग्रवाल ने आगे कहा कि भारत शुरू से ही गुटनिरपेक्ष रहा है यही कारण है कि आज भी दुनिया में भारत पर भरोसा करते हैं अशोक जी ने आगे कहा कि अभी वर्तमान में जो युद्ध चल रहा है उस देश के लोग भी भारत की ओर देख रहे हैं और चाहते हैं कि मध्यस्थता कर इस युद्ध मैं शांति बहाली के प्रयास करें हमें भरोसा है कि भारत ही सभी देशों में शांति का प्रयास कर सकता है और पूरी दुनिया अब हमारे राष्ट्र की ओर देख रही है

ज्ञात हो कि कोरोनावायरस के कारण संघ की सार्वजनिक गतिविधियों में भी कुछ समय के लिए स्थिरता आई थी सेवा कार्य संघ के लोग लगातार कर रहे थे पर लंबे समय बाद इस तरह का सार्वजनिक कार्यक्रम किया गया और बड़ी संख्या में लोगों ने पथ संचलन में हिस्सा लिया

नगर में निकली पथ संचलन का दृश्य
मुख्य वक्ता अशोक जी अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महिलाओं के बीच में काम कर रहा है और हम लोगों के बीच में भी संघ ने कार्य प्रारंभ किया है जो समाज से छूते हैं जो बृहन्नाला होते हैं उनकी हिस्सेदारी समाज में कम है उनकी कोई सेवा नहीं करता उनके अंतिम संस्कार में भी दिक्कत आती है ऐसे में संघ ने बृहन्नाला की सेवा करने का भी कार्य प्रारंभ किया है उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है इसे कोई अस्वीकार नहीं कर सकता संघ समाज को जोड़ने का संगठन है और हमने गांव से लेकर महानगरों तक मैं लोगों को जोड़ने और सेवा का कार्य किया है समरसता राष्ट्रीयता और सेवा का काम निरंतर चलता रहेगा

बौद्धिक सुनने पहुंची श्रोता
संघ के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवक को शामिल हुए ही जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया

केंद्रीय मंत्री का टाइगर से दीदार
पाक भ्रमण कर मंत्री ने खुशी जाहिर की लेपर्ड टाइगर और क्रोकोडाइल देखा

पाक और टाइगर के संबंध में चर्चा करते हुए मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह विष्णु दत्त शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री निशित प्रमाणिक
सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड का होगा विकास, पार्क से मिलेगा रोजगार
मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने खेल मंत्री से पन्ना में खेल सेंटर खोले जाने की मांग भी की टाइगर रिजर्व की विविधताओं की दी जानकारी

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों के लिए देश दुनिया में फेमस है अब इसकी ख्याति लगातार बढ़ती जा रही है क्योंकि टूरिस्टो को हर रोज बाघ देखने को मिल रहे हैं यही कारण है कि बड़ी संख्या में इन दिनों टूरिस्ट पन्ना टाइगर रिजर्व पहुंच रहे हैं आज केंद्रीय गृह एवं खेल राज्यमंत्री निशित प्रमाणिक पन्ना टाइगर रिजर्व भ्रमण करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी ,भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतानंद गौतम सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों के साथ पहुंचे केंद्रीय मंत्री का सामना दो बाघों से हुआ और बहुत देर तक टाइगरों का दीदार करते रहे कि पटोला में भले ही यह दोनों भाग थोड़ा दूर रहे हो लेकिन एक झलक पाने के लिए सभी लोग उत्साहित थे मंत्री निशित प्रमाणिक ने बाघ देखने के बाद खुशी का इजहार किया इस बीच जब मंत्री प्रवेश कर रहे थे तभी जोड़ी के पास एक लेपर्ड सामने से आते दिखाई दिया अपनी मदमस्त चाल में घूम रहे इस तेंदुए को देखकर मंत्री और सांसद उत्साहित हो गए पीपल टोला में जब मंत्री बाघ दर्शन कर रहे थे तभी बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंच गए क्योंकि इन दिनों पन्ना टाइगर रिजर्व फुल हाउस चल रहा है
35 जिप्सी आज प्रवेश कर टूरिस्टो को घुमाने अंदर गई थी जैसे ही इसकी सूचना मिली कि 2 भाग दिखाई दे रहे हैं सभी टूरिस्ट वहीं पहुंच गए और बहुत देर तक बाघ दर्शन किया इसके बाद मंत्री अपने दल बल के साथ वोटिंग करने गए जहां उन्होंने क्रोकोडाइल देखा टाइगर रिजर्व भ्रमण करने के बाद प्रक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाघ दर्शन उत्साहित करने वाला है हमारे बंगाल टाइगर जैसे ही हेल्दी बाघ है लगातार बाघों का बढ़ना एक शुभ संकेत है उन्होंने कहा कि पन्ना की पहचान भले ही अभी तक हीरा और मंदिरों से रही हो लेकिन अब निश्चित ही बाघ के कारण पन्ना देश दुनिया में पहचाना जाएगा
इस बीच भाजपा सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहां की पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और सभी को टाइगर देखने को मिल रहे हैं निश्चित ही पन्ना टाइगर रिजर्व से अब यहां रोजगार बढ़ेगा और एक पूरक रोजगार का विकल्प हमको पन्ना टाइगर रिजर्व से मिलेगा उन्होंने कहा कि पन्ना की पहचान पूरी दुनिया में बाघों के कारण बढ़ी है और हर रोज बाघ देखने को मिल रहे हैं इस बीच उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ की कहां केन बेतवा लिंक परियोजना के लिए हजारों करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है इस डैम के बन जाने से पानी की बचत होगी और पूरे बुंदेलखंड में पीने और सिंचाई के लिए पानी मिलेगा

भीड़ को नियंत्रित करते दिखे टूरिस्ट
इस बीच बृजेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय मंत्री से बात करते हुए क्षेत्र के विकास के सहयोग की बात कही और उन्होंने कहा कि पन्ना में खेल सेंटर बन जाने से खिलाड़ियों को उचित मंच मिलेगा इस बीच बृजेंद्र प्रताप सिंह जो वाइल्ड लाइफ का अच्छा ज्ञान रखते हैं मंत्री को पार्क के बारे में और यहां मौजूद वाइल्डलाइफ की विविधताओं और पाक की विशेषताएं बताते रहे जिससे सभी महत्वपूर्ण व्यक्ति पाक भ्रमण कर उत्साहित रहे•
इसके पहले मंत्री की अगवानी गेट पर पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा एसपी धर्मराज मीणा सहित वन विभाग के अधिकारियों ने की पूरी व्यवस्था में पुलिस राजस्व और वन अधिकारी चुस्त-दुरुस्त रहे रेंजर श्रीवास्तव स्वयं मंत्री को पार्क भ्रमण कराते रहे पार्क घूमने के बाद 10:00 बजे मंत्री जब बाहर आए तो उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की और फिर डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा से मुलाकात कर उनकी तारीफ की निश्चित ही जिस तरह से बाघों की संख्या तेजी से पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ रही है लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है और यहां बाघ देखने के लिए लोग बड़ी दूर दूर से आ रहे हैं

ज्ञात हो कि पन्ना टाइगर रिजर्व देश-दुनिया में बाघों की खात्मे के लिए कुख्यात रहा है लेकिन 2010 के बाद से जब बाहर से चार फीमेल और एक ईमेल टाइगर को लाकर यहां छोड़ा गया तब से बाघों की संख्या तेजी से बढ़ी है अब 70 से अधिक टाइगर पन्ना टाइगर रिजर्व में है और पर्यटकों को हर रोज बाघ दर्शन हो रहे हैं आज मंत्री को दो बार एक साथ दिखाई दिए जिससे टूरिस्ट खुश है यही बाग अपना की पहचान बन रहे हैं और मध्य प्रदेश का टाइगर स्टेट का खोया हुआ दर्जा ही पन्ना के कारण वापस मिला है और जो भी महत्वपूर्ण व्यक्ति यहां आता है एक बार पन्ना टाइगर रिजर्व की शेयर जरूर करना चाहता है ऐसा ही केंद्रीय मंत्री निशित प्रमाणिक ने आज किया उनके साथ गृह मंत्रालय और खेल विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे
धरमपुर में आयोजित हुआ महा शिवरात्रि महोत्सव•
मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतानंद गौतम, एवं एसपी धर्मराज मीणा हुए शामिल

( शिवकुमार त्रिपाठी ) धरमपुर के ऐतिहासिक परमहंस आश्रम में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में एक बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शतानंद गौतम की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विष्णु पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कलाकारों को उचित मंच देने इस महोत्सव का आयोजन जनपद सदस्य रामबाबू गौतम ने किया था
इस कार्यक्रम में जबलपुर के रंगमंच कार्यक्रम मनीष अग्रवाल ने प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया, भजन संगीत एवं नृत्य की इस प्रस्तुति में कलाकार महिमा गुप्ता, पूनम शर्मा, प्रशांत बाल्मिक, नमन गुप्ता ने लगातार संगीत की धुन में प्रस्तुतियां देकर लोगों को प्रभावित किया इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को सुनने कालिंजर अजयगढ़ सहित आसपास की कई गांव के लोग मौजूद रहे
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मध्य प्रदेश शासन के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि परमहंस आश्रम में ऐतिहासिक दंगल होता है इस कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से कलाकारों को उचित मंच मिलेगा रामबाबू गौतम ने यह जो आयोजन किया है प्रशंसनीय है और हमारे यहां की प्रतिभाएं सामने आएंगी
कार्यक्रम के अध्यक्ष सतानंद गौतम ने आए अतिथियों को धन्यवाद दीया और इस इलाके की कलाकारों को उचित मंच और सहयोग देने की बात कही श्री गौतम ने कहा परमहंस आश्रम से लोगों की आस्था जुड़ी है और इस कार्यक्रम से लोगों में भक्ति साधना के साथ कलाकारों को उत्साहवर्धन कभी मौका मिला है विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विष्णु पांडे ने कलाकारों को शुभकामनाएं दी और कहा ऐसे कार्यक्रम क्षेत्र में और आयोजित होने चाहिए
इस कार्यक्रम में हनुमंत प्रताप सिंह, रामबाबू गौतम, अभिमन्यु सिंह, सुखदेव गौतम, हरिओम गुप्ता, बृजेश गुप्ता, पुष्पेंद्र सोनी, प्रमोद शर्मा , मुकेश सिंह, माता प्रसाद, विकास सिंह , दिलीप विश्वकर्मा ,हरी राम , प्रेम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे
•सांसद खेल महोत्सव से होगा
ग्रामीण खेलों एवम खिलाड़ियों का विकास – बी डी शर्मा

(शिवकुमार त्रिपाठी)-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने आज भाजपा कार्यालय में सांसद खेल महोत्सव समिति की बैठक ली , एवं छत्रसाल स्टेडियम के निर्माण का शिलान्यास किया 3 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पवेलियन के शिलान्यास एवं विधायक कप के फाइनल मैच मैच का आनंद उठाया एवं विजेता टीम को विधायक ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया साथ ही नजर बाग स्टेडियम का नाम बदलकर छत्रसाल स्टेडियम किए जाने की घोषणा भी की इस दौरान जिले की क्रिकेट प्रेमी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे
बैठक में सांसद श्री शर्मा ने कहा इस महोत्सव में ऐसे खेलों का चयन किया गया है जो ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाए उभर कर सामने आएगी,
श्री शर्मा ने कहा खेल महोत्सव में जीती हुई टीम को प्रदेश स्तर तक पुरस्कृत किया जाएगा
श्री शर्मा ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री जी ने देश के खिलाड़ियों की चिंता की और उन्होंने सीधे खिलाड़ियों से बातचीत की इन खिलाड़ियों का खेल के क्षेत्र में विकास हो इसके लिए अच्छे कोच एवं अच्छे प्रशिक्षण देने वाले शिक्षकों का भी चयन किया और उन्हें हर एक मदद की खेल खेल में ही व्यक्ति राष्ट्रभक्ति भी सीखता है एक दूसरे से जोड़ता है

जब एक ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ी को मौका मिलता है तो अपनी प्रतिभा को देश को दिखा पाता है
ऐसे मौके ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को मिलते रहे इसके लिए प्रधानमंत्री जी ने प्रयास किए और हम सब सांसदों को भी उन्होंने कहा कि अपने अपने क्षेत्र से अच्छी प्रतिभाओं का चयन करें और उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराएं ताकि आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं देश का नाम रोशन कर सकें
श्री शर्मा ने कहा कि पन्ना जिले के सभी 15 मंडलों में खेल से जुड़े हुए लोगों को इस महोत्सव में जोड़ना है और अच्छी प्रतिभाओं के चयन का प्रयास करना है बैठक में ही प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह वर्ष संगठन वर्ष है हमें अपने कार्य का विस्तार करना है साथ ही बूथ को मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी द्वारा जो समर्पण निधि का अभियान चलाया जा रहा है उसमें हम सबको एक साथ मिलकर काम करना है ताकि हम
श्रद्धे कुशाभाऊ ठाकरे जी के इस जन्म शताब्दी वर्ष पर उनके द्वारा ही बनाई गई संगठन को चलाने वाली समर्पण अभियान की योजना को सफल व सार्थक बनाना है
मुझे प्रसन्नता होती है कि आज 91% बूथ डिजिटल हो गए हैं हमारे कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक कार्य किया है
इस मौके पर प्रदेश शासन के मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पन्ना के लोगों का खेलों से सम्बन्ध पहले से ही रहा है यहां के कई छात्र-छात्राएं स्टेट ओर प्रदेश खेलने गए हैं इस महोत्सव के दौरान ऐसे प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा इसके बाद भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रवण मिश्रा ने खेल महोत्सव की कार्य।योजना पर प्रकाश डाला
सांसद खेल महोत्सव की सफल संचालन के लिए एक समिति का गठन किया गया है जिसमें मुख्य रुप से जिला संयोजक सुशील त्रिपाठी जी को नियुक्त किया गया है इसके अलावा। समस्त मंडलों के अध्यक्ष विधायक गण नगर पालिका अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष और खेल समिति के सदस्य इस आयोजन समिति में शामिल रहेंगे .
परशुराम मंदिर परिसर में किया वृक्षारोपन

निर्माणाधीन परशुराम मंदिर में सांसद एवं मंत्री ने किया वृक्षारोपण
पन्ना शहर के बाईपास के पास ब्राह्मण समाज द्वारा बनवाए जा रहे भगवान परशुराम जी की मंदिर परिसर पर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं मध्य प्रदेश शासन के खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने परिसर में पार्क निर्माण के लिए फलदार वृक्ष का वृक्षारोपण किया पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा की मौजूदगी में हुए इस वृक्षारोपण को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाए जा रहे अभियान से जोड़ा गया है इस बीच सांसद बीडी शर्मा एवं मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने मंदिर का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की जानकारी ली इस बीच संचालन समिति ने आसपास की जमीन को खूबसूरत बनाने के लिए अतिथियों से अनुरोध किया तब सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल बाईपास और धाम मोहल्ला की ओर आने वाली सड़क के मध्य की संपूर्ण जमीन पर एक विकास योजना तैयार कर खूबसूरत परिसर निर्माण का प्लान तैयार करने के कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा को आदेश दिए अतिथियों ने कहा कि बाईपास के किनारे यह जो जमीन है इसमें अच्छा वृक्षारोपण कराया जाए एवं एक उद्यान का निर्माण हो जो पर्यटकों और खासकर पन्ना शहर में आने जाने वाले लोगों को आकर्षित कर सके इतना ही नहीं बाजू में स्थित मिर्जा राजा की तलैया को सुंदरीकरण करने को कहा गया कहां मिनी स्मार्ट सिटी के माध्यम से इस तालाब का सुंदरीकरण किया जाए जिससे सुबह और शाम लोग भ्रमण में आ सके, विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि कि यहां से बाईपास होकर गुजरता है कलेक्टर परिसर नजदीक है इस स्थान को के विकसित हो जाने से नगर की खूबसूरती और बढ़ेगी, लोग आकर्षित होंगे जब समिति के लोगों ने यहां एक बोरवेल कराने का अनुरोध किया तब उन्होंने तत्काल नगरपालिका को आदेश दिया कहां शीघ्र ही यहां एक बोरवेल कराया जाए जिससे यहां के वृक्षों और आने जाने वाले लोगों को पानी उपलब्ध हो सके कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने तत्काल कहा कि नगरपालिका से शीघ्र ही यहां बोर कराया जाएगा मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र को खूबसूरत बनाना हमारी प्राथमिकता है इस कारण प्रशासन को आदेश दिए गए हैं कि यहां का संपूर्ण प्लान एक साथ तैयार करें यहां एक सामुदायिक भवन की भी आवश्यकता महसूस की जा रही है इसलिए सांसद या विधायक निधि से एक सामुदायिक भवन एवं सुविधा केंद्र बनाया जाएगा इस दौरान परशुराम ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष रामगोपाल तिवारी, विष्णु पांडे, रविंद्र शुक्ला , मनीष मिश्रा प्रमोद पाठक दीपक तिवारी स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी बृजेंद्र गर्ग, रामअवतार बबलू पाठक ,शिवकुमार त्रिपाठी, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे


