ताज़ा खबर
टीकमगढ़ में हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, धसान नदी में मशीनों से अवैध उत्खनन का आरोप,, सांसद खेल महोत्सव संपन्न, ट्रॉफी और पुरस्कार पाकर प्रसन्न हुए खिलाड़ी,,, सांसद बीडी शर्मा ने हर पंचायत में खेल मैदान बनाने का प्रयास शुरू किया सांसद खेल महोत्सव के समापन की जोरदार तैयारी,, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला सम्मान,,, सांसद बीडी शर्मा हर खिलाड़ी को कर रहे हैं प्रोत्साहित IAS संतोष वर्मा पर कार्यवाही न होना बेहद शर्मनाक, आरक्षण खत्म कराने स्वर्ण एकजुट हो रहे - अनिल मिश्रा

किशोर श्रीवास्तव पुनः जिला लोक अभियोजक बने , सुप्रीम कोर्ट में अतिरिक्त महाधिवक्ता धीरेंद्र सिंह परमार ने दी बधाई

 

किशोर श्रीवास्तव पुनः जीपी बने

(शिवकुमार त्रिपाठी) मध्य प्रदेश सरकार के विधि विभाग ने पन्ना जिले के जिला लोक अभियोजक की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता किशोर श्रीवास्तव को पुनः जिला लोक अभियोजक बनाया गया है जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता किशोर श्रीवास्तव का विधि क्षेत्र अच्छा दखल है जैसे ही किशोर श्रीवास्तव को पुनः लोक अभियोजक बनाए जाने की जानकारी लोगों को मिली लोग बधाई देने उनके घर पहुचे


सुप्रीम कोर्ट के अतिरिक्त महाधिवक्ता धीरेंद्र सिंह परमार किशोर श्रीवास्तव को बधाई देने उनके घर पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंट किया उनके इष्ट मित्रों ने बधाई दी है और अधिवक्ताओं ने उनको पुनः लोक अभियोजक बनाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की है

 


इनके अलाबा अतिरिक्त लोक अभियोजक की भी नियुक्ति के आदेश मध्यप्रदेश शासन की विधि एवं विधाई विभाग के अपर सचिव डॉक्टर वैभव विकास शर्मा जारी किए हैं जिसमें सुशील कुमार द्विवेदी को चंद्रपाल प्रजापति के स्थान पर, लक्ष्मी नारायण द्विवेदी को काजी रुकनुद्दीन के स्थान पर तथा चंद्रपाल प्रजापति को राजेश तिवारी की स्थान पर नियुक्त किया है इनके अलावा पवई न्यायालय के लिए भी अतिरिक्त लोक अभियोजक की नियुक्ति की गई है जिसमें भारत कुमार पांडे को मदन सिंह यादव की स्थान पर एजीपी बनाया गया है सुबह से ही न्यायालय और घर में उन्हें बधाई देने पहुचे पत्रकार शिवकुमार त्रिपाठी, नीलम राज शर्मा हम कादर खान यही उनके घर पहुंच कर बधाई दी प्रसन्नता व्यक्ति की

कांग्रेस ने किया घर चलो घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ

पुरुषोत्तमपुर से शुरू हुआ अभियान पोलिंग बूथ पर पहुंचे पार्टी के नेता

(शिवकुमार त्रिपाठी) मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार घर चलो घर-घर चलो अभियान का आज विधिवत शुभारंभ हो गया जिला मुख्यालय के समीप ग्राम पुरुषोत्तमपुर से इस अभियान की शुरुआत हुई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पन्ना के अध्यक्ष अनीश खान के संयोजन में एक मंचीय कार्यक्रम किया गया जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती कविता राजे सिंह पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे पन्ना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शिवजीत सिंह भैया राजा सहित काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी नेता गण मौजूद रहे कार्यक्रम मैं उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ जी के द्वारा इस कार्यक्रम की शुरुआत मध्यप्रदेश के देवास से की गई है आज पन्ना जिले में सभी ब्लाकों में इसकी शुरुआत हो चुकी है

जो लगातार 28 फरवरी तक चलेगी इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंडलम एवं सेक्टर कमेटियों के पदाधिकारी घर-,घर पहुंच कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों की जानकारी देंगे वही कांग्रेस पार्टी कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा 15 महीने के दौरान किए गए जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दें श्रीमती कविता राजे सिंह ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है आज ही के समाचार में आप लोगों ने देखा होगा आगे महंगाई और बढ़ेगी और एक समय ऐसा भी आएगा कि गरीबों को नमक रोटी भी खाने के लिए मुश्किल हो जाएगी श्रीमती सिंह ने कहा कि भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ है हमें अब सचेत होने की आवश्यकता है इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे ने भी संबोधित करते हुए लोगों से आग्रह किया कि आप लोग कांग्रेस पार्टी का साथ दें और यह अच्छी तरीके से समझने की कोशिश करें कि भाजपा के लोग केवल झूठे वायदे और लड़ाई करवाने में माहिर हैं पन्ना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शिवजीत सिंह ने कहा कि भाजपा के राज में हर वर्ग परेशान है किसानों की बहुत बुरी हालत है लेकिन भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों का सबसे बड़े बड़ा हमदर्द बनने की बात करते हैं श्री सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम भाजपा को उखाड़ कर फेंके और कांग्रेस को मजबूत करते हुए जनता की सेवा का मौका दें। आयोजित कार्यक्रम में पंडित रामकिशोर मिश्रा मुरारी लाल थापक,डॉ प्रमोद श्रीवास्तव, मनीष मिश्रा पवन जैन डीके दुबे सुनील अवस्थी,शशिकांत दीक्षित कदीर खान राज बहादुर पटेल जितेंद्र सिंह जाटव स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी मार्तंड देव बुंदेला दीपक तिवारी वैभव थापक मनोज सैन मनोज त्रिपाठी जीवनलाल सिद्धार्थ श्रीमती आस्था तिवारी सुप्रिया बुंदेला रोशनी शिवहरे सुनीता प्रजापति चांदनी जाटव रामचरण कुशवाहा कार्यक्रम में मंडलम अध्यक्ष गण लखन केवट दीपक दास राम प्रसाद यादव बाल किशोर शर्मा शिव प्रकाश दीक्षित रूप सिंह यादव बृजेंद्र यादव कल्लू अहिरवार आमिर खान सुरेंद्र सिंह रामदास जाटव सुरेंद्र सेन सत्यम उपाध्याय राजा बाबू पटेल नरेंद्र विश्वकर्मा सरदार सिंग
सैकड़ों लोगों ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पन्ना के द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के पहले दिन पुरुषोत्तमपुर जनकपुर नारंगी बाग कल्याणपुर आगरा गांधीग्राम में पहुंचने पर सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की सदस्यता लेने वाले सभी सदस्यों को पार्टी अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया

पन्ना गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई –विष्णु दत्त शर्मा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद खजुराहो

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई – बृजेंद्र प्रताप सिंह मंत्री मध्य प्रदेश शासन

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई – शारदा पाठक अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी पन्ना

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई – अंकुर त्रिवेदी संचालक वैष्णो देवी महाविद्यालय

 

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई – सतानंद गौतम पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई — विशिष्ट कुमार चौबे उर्फ (मनुचौबे) संविदाकार

 

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई – राम बिहारी चौरसिया अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पन्ना

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई – रवि राज सिंह यादव (अध्यक्ष जिला पंचायत पन्ना)

 

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं श्रीकांत दीक्षित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं – स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी अध्यक्ष युवक कांग्रेस

 

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं — अमिता बागरी वरिष्ठ भाजपा नेता गुनौर विधानसभा

पन्ना गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई – मनोज गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेस नेता 

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई – तरुण पाठक उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई – ध्रुव चौबे अध्यक्ष आईटी सेल भाजपा

 

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई– ग्राम पंचायत बेहरासर

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई – नीरज राजा बुंदेला ग्राम पंचायत श्रीरामपुर

 

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई – माधवेंद्र सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई – संजय नगायच वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष

 

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई – आस्था दीपक तिवारी

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई — श्रीमती नंदिता पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मध्य प्रदेश

 

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई — राम अवतार उर्फ बबलू पाठक भाजपा नेता

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई– रवि पटेल खनिज अधिकारी

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं — डॉक्टर LK तिवारी सिविल सर्जन पन्ना

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई– शशीकांत दिक्षित अध्यक्ष किसान कांग्रेस पन्ना

 

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई –  शिवम चनपुरिया

 

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई – सुशील त्रिपाठी उपाध्यक्ष भाजपा 

 

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई — अरुण सोनी टीआई कोतवाली पन्ना

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई – एसपी पन्ना धर्मराज मीणा एवं थाना प्रभारी सुधीर बेगी

 

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई –अरविंद कुजुर थाना प्रभारी अमानगंज

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई — हरि सिंह ठाकुर थाना प्रभारी अजयगढ़ एवं समस्त स्टाफ

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई — धर्मेंद्र कुमार सिंह थाना प्रभारी पवई

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई – अभिषेक पांडे थाना प्रभारी देवेंद्रनगर समस्त स्टाफ

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं – मृगेंद्र सिंह गहरवार युवक कांग्रेस पन्ना

 गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं –  राजकुमार वर्मा भाजपा नेता

 

 

(शिवकुमार त्रिपाठी )पन्ना पुलिस परेड ग्राउंड में आज 73 वें गणतंत्र दिवस के शुभअवसर पर प्रदेश के आयुष एवं जल संसाधन राज्य मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री रामकिशोर ’’नानो’’ कावरे ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण के उपरांत मंत्री कॉवरे ने परेड की सलामी ली ।औऱ फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया। उन्होंने पन्ना में जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होते हुए गणतंत्र दिवस पर जनता को बधाई दी।

 

मंत्री कॉवरे ने शांति औऱ राष्ट्रीय तिरंगे के प्रतीक गुब्बारों को आकाश में छोड़ा।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्षष राम बिहारी चौरसिया जिला पंचायत अध्यक्षष रवि राज सिंह यादव उपाध्यक्षष सुशील त्रिपाठी   पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा,पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा,जिला पंचायत सीईओ बालगुरु के, कमल लालवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे  कोविड गाइड लाइन का पालन करते इस वर्ष गणतंत्र दिवस सीमित संख्या अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों एवं नगर गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी मनाया गया ।

बूथ विस्तार कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष ने गांव में गुजारा दिन

ऐतिहासिक सिद्धनाथ आश्रम पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
एक करोड़ की लागत के स्टॉप डेम का किया शिलान्यास
सिद्धनाथ के विकास की चर्चाएं की पर्यटन से जोड़ने मंत्री उषा ठाकुर से फोन पर की बात

– (शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना का धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थान सिद्धनाथ भले ही अपनी पुरातात्विक विरासत के लिए मशहूर हो लेकिन जिस तरह इलाके का विकास होना चाहिए उससे कोसों दूर है अब भी पहुंच मार्ग नहीं है इस पुरातात्विक स्थान पर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा अपने कार्यकर्ता, पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर सिद्धनाथ आश्रम पहुंचे और उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान से पार्टी के लिए आशीर्वाद मांगा उन्होंने बात करते हुए कहा कि यह पुरातात्विक स्थान है रामवन गमन पथ विकास का हिस्सा भी है दक्षिण भारत के संत ऋषि अगस्त्य ने यहां साधना की और भगवान राम भी यहां आए हैं जिसका वर्णन रामायण में मिलता है इसके बावजूद यहां संसाधनों का अभाव है लिहाजा शीघ्र ही यहां बिजली और पहुंच मार्ग का कार्य किया जाएगा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस ऐतिहासिक स्थल को पुरातत्व में शामिल करते हुए पर्यटन से जोड़ने के लिए संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर से भी बात की और उन्होंने कहा इस स्थान मध्य प्रदेश पर्यटन में जोड़ा जाए जिससे श्रद्धालुओं को इस स्थान की जानकारी मिल सके जिससे श्रद्धालु यहां आ सके खजुराहो मंदिरों से लगभग 200 वर्ष पूर्व प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर का वास्तुशिल्प अनूठा है यहां दुनिया की एकमात्र भगवान राम की एकाकी बनवासी बेश की मूर्ति मौजूद है लिहाजा इस स्थान को वही गरिमा मिलनी चाहिए जो प्राचीन काल में रही है इसका प्रयास भारतीय जनता पार्टी सरकार करेगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गांव के बूथ में गुजारा दिन
पार्टी को मजबूत करने ग्रामीणों और आदिवासियों से हुए रूबरू

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पार्टी को मजबूत करने इन दिनों प्रदेश के दौरे में है बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात और भाजपा को मजबूत करने के उद्देश्य से आज पन्ना जिले की गुनौर तहसील अंतर्गत कुलगवाँ मणियन में पहुंचे और उन्होंने सुबह से लेकर शाम तक बूथ में ही गुजारा
यहां के लोगों से मुलाकात की और सरकार की योजनाएं गिनाई प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है मोदी जी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है हर आदमी पार्टी से जुड़े और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इसलिए मैं बूथ में आया हूं यहां लोगों की समस्याएं सुनी है और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया है


उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा इसी विचारधारा पर हम कार्य कर रहे हैं और हमें भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत तो मिलेगी ही आगामी चुनाव में मध्यप्रदेश में भाजपा का परचम फ़हरेगा

इस ऐतिहासिक धरोहर पर आजादी के इतने वर्षों बाद तक सरकार की नजर नहीं पहुंची है पहला मौका है जब कोई बड़ा पदाधिकारी इसी स्थान पर पहुंचा है जबकि इसके धार्मिक एवं पुरातात्विक महत्व के कारण दक्षिण भारत के भक्त बड़ी संख्या में आते रहते हैं उनका कहना है भगवान राम की चरणों का पीछा करते हुए यहां आते हैं अब उम्मीद जगी है कि गर्दिश में पड़े इस स्थान पर कुछ विकास होगा

  1. सांसद वीडी शर्मा ने गुमटी में पी चाय,नगर में पैदल चलकर लोगों से की मुलाकात

  (शिवकुमार त्रिपाठी) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा से सांसद विष्णु दत्त शर्मा पन्ना के दो दिवसीय दौरे पर हैं।आज दूसरे दिन सुबह से उन्होंने पन्ना नगर का पैदल भ्रमण किया।और स्थानीय गांधी चौक में मुकेश गुप्ता की चाय की गुमटी में बैठकर लोगों के साथ चाय पी। इस बीच सामान्य कार्यकर्ताओं की तरह आम लोगों से पन्ना की गतिविधियों एवं विकास पर परिचर्चा की उनके साथ में नगर के लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्षेत्रीय सांसद वीडी शर्मा अपने सरल स्वभाव के जाने जाते है।ऐसे में वह जब भी पन्ना प्रवास पर रहते है तो आम लोगो की तहर लोगो से मुकालात करते है।ज्ञात हो कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा इन दिनों बूथ विस्तार कार्यक्रम के तहत प्रदेश के दौरे में हैं।कटनी, छतरपुर, पन्ना के अलावा सतना, उमरिया ,शहडोल, होशंगाबाद से होते हुए भोपाल पहुंचेंगे। वे पूरा एक दिन एक बूथ में व्यतीत कर समस्त

 

समस्याओं की जानकारी ले रहे है।एवं पार्टी को जमीनी स्तर पर पहुंचाने की रणनीति बना रहे हैं।आगामी चुनाव में भाजपा बूथ स्तर पर मजबूती बनाने के भाजपा के द्वारा काम किया जा रहा है। इस दौरान  भाजपा अध्यक्षष राम बिहारी चौरसिया  भाजपाा पूर्व जिलाध्यक्ष्ष सतानंद गौतम, एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य तरुण पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारीीी मौजूद रहे 

रेड क्रॉस चुनाव में खूब हुआ हंगामा

सत्ता दल के दबाव में पक्षपात का आरोप

निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद भी नहीं हुए चुनाव

आज आयोजित की गई थी  आमसभा

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना जिला रेडक्रास सोसायटी की वार्षिक आम सभा का आयोजन आज पॉलिटेक्निक पन्ना में किया गया था इसकी विधिवत सूचना अखबारों के माध्यम से प्रकाशित की गई थी बड़ी संख्या में रेडक्रास सोसाइटी के लोग भी चुनाव में हिस्सा लेने पहुंचे पर आज चुनाव नहीं हो सका जिस पर खूब हंगामा हुआ निर्वाचन कराए जाने की मांग पर अड़े 200 से अधिक सदस्यों ने प्रशासन पर सत्ताधारी दल के दबाव में पक्षपात पूर्ण व्यवहार अपनाते हुए जबरजस्ती निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित करने के आरोप लगाए हैं
कांग्रेस नेता वीरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि पूर्व मंत्री मुकेश नायक के गुट का दबदबा था हमारा सदस्य 95 फ़ीसदी से अधिक वोट लेकर जीतने वाला था इस कारण सत्ता का दुरुपयोग कर पूर्व से तय की गई आम सभा के फैसले पर प्रशासन ने दबाव बनाकर अन्याय किया है जो कोई भी सदस्य बर्दाश्त नहीं करेगा


दरअसल आज पॉलिटेक्निक सभागार में करीब 11:00 बजे रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष कलेक्टर पन्ना के प्रतिनिधि के रूप में एडीएम जीपी धुर्वे , सचिव एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर एस पांडे, एसडीएम सत्यनारायण दर्रो सिविल सर्जन डॉ एलके तिवारी ने पीठासीन मंच पर बैठकर विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की तभी उपस्थित सभी सदस्यों ने आई प्रस्ताव पर हाथ उठाकर ध्वनि मत से कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री मुकेश नायक को रेडक्रॉस सोसाइटी का प्रदेश प्रतिनिधि निर्वाचित करने की सहमति दी और इसे ध्वनि मत से पारित भी कर दिया है मुकेश नायक के विरोध में कोई प्रत्याशी नहीं आया तभी एडीएम ने मुकेश नायक को अनुपस्थित बताकर उनकी उम्मीदवारी को निरस्त कर दिया तब आम सभा में संशय और भ्रम की स्थिति निर्मित होने लगी तभी अधिकांश सदस्य केदार कुररिया को राज्य प्रतिनिधि बनाने की सहमति देने हैं इसी बीच भाजपा नेता रामअवतार उर्फ बबलू पाठक पहुंचते हैं और वे लिखित में अपनी उम्मीदवारी जताकर फार्म जमा कर देते हैं तभी केदारपुर कुररिया भी अपना फार्म जमा करते है और तीसरा फार्म माखन पटेल का जमा होता है 1:30 बजे तक फार्म वापसी का समय नियत किया जाता है और 2:00 बजे से 3:30 बजे तक वोटिंग का समय निर्धारित हो जाता है तभी माखन पटेल अपना नामांकन वापस ले लेते हैं और रामअवतार पाठक उर्फ बबलू एवं केदार कुररिया दो ही उम्मीदवार बचते हैं उपस्थित सदस्यों के बीच नायक गुट यानी केदार कुररिया का अच्छा दबदबा होता है अधिकांश सदस्य उन्हीं के समर्थन में वोट करने वाले थे लिहाजा वोटिंग प्रारंभ करने के बजाय आपत्ति लगाई जाती है जबकि नियमानुसार पहले स्कूटनी के समय आपत्ति होनी चाहिए थी और प्रशासन मतदान निरस्त कर चुनाव पोस्टपोन कर देता है जिससे हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई वहां मौजूद समस्त सदस्य चुनाव कराने के पक्ष में थे भाजपा नेता रामअवतार पाठक सूचना न देने की बात कर चुनाव तलवाना चाहते थे अंततः प्रशासन ने चुनाव टाल दिए जिससे लोग हंगामा करने लगे खूब नारेबाजी की गई और कुछ समय के लिए एडीएम को घेर लिया पॉलिटेक्निक से बाहर जा रहे एडीएम और एसडीएम को नारेबाजी कर रहे सदस्यों ने घेर लिया और बाहर नहीं जाने दिया जबकि एडीएम मार्गदर्शन लेने की बात कर रहे थे हंगामा बढ़ता देख प्रशासन ने गंभीरता दिखाई एडीएम और एसडीएम वहीं रुक गए और वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेने के बाद अंततः चुनाव स्थगित कर दिया गया जिससे उपस्थित सभी सदस्यों में भारी नाराजगी थी

इस बीच  कांग्रेस नेता वीरेंद्र द्विवेदी ने कहा की मतदाता प्रारंभ करने के पूर्व सत्ता पक्ष के दबाव में चुनाव टालना अन्याय है जबकि फार्म में ही स्पष्ट लिखा था की आईडी यानी परिचय पत्र दिखाया जाए फार्म में साथ आईडी जमा करना अनिवार्य नहीं था प्रशासन पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है हम लोग ऐसे व्यवहार से दुखी हैं वीरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारी बहुमत से हमारी जीत पक्की थी हम इसका उचित मंच पर कानूनी विरोध करेंगे वही प्रत्याशी केदार कुररिया ने कहा कि यह भाजपा नेताओं के दबाव में प्रशासन अन्याय कर रहा है आज जब ढाई सौ से अधिक सदस्य मौजूद थे तो कैसे कह सकते हैं कि सूचना नहीं दी गई जबकि सार्वजनिक रूप से आम सभा का समाचार पत्रों में प्रकाशन भी हुआ था हमारे विरोधी प्रत्याशी बुरी तरह हारने वाले थे इसलिए सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव डाले गए हैं जो गलत है इस पूरे घटनाक्रम में दूसरे प्रत्याशी एवं भाजपा नेता बबलू पाठक ने अपनी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया कहा मुझे इस पर कुछ नहीं कहना जबकि उन्होंने आपत्ति लगाई थी की आवेदन फार्म के साथ आईडी प्रूफ की प्रति नहीं लगाई गई है उन्हीं की आपत्ति के बाद मतदान प्रारंभ नहीं हो सका था जबकि स्कूटनी के दौरान ऐसी कोई आपत्ति नहीं थी न ही फार्म रिजेक्ट किया गया

इस पूरे घटनाक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम जीपी दुर्वे ने बताया कि आपत्ती आई थी कि सभी सदस्यों को सूचना नहीं दी गई लिहाजा निर्वाचन स्थगित किया जाता है जेपी धुर्वे ने बताया रेडक्रास के निर्वाचन की एक गाइडलाइन भी नहीं है अब समस्त प्रक्रिया में पूर्ण कर आगे कार्यवाही की जाएगी उन्होंने यह भी कहा कि यह सच है कि दो लोगों की उम्मीदवारी मानी गई थी निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ थी सूचना की आपत्ति के बाद इन्हें टाला गया है कांग्रेसियों ने खूब किया हंगामा और नारेबाजी कांग्रेसी नेता मुकेश नायक समर्थक बड़ी संख्या में इस निर्वाचन में भाग लेने आई थी वे सभी लोग मुकेश नायक को निर्विरोध रेड क्रॉस का जिला से राज्य प्रतिनिधि बनाना चाहती थी पर प्रशासन द्वारा निर्वाचन रूप देने से खूब नारेबाजी की गई प्रशासन और सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे और 3:30 बजे तक पॉलिटेक्निक में हंगामा होता रहा जब एडीएम ने लिखित आदेश जारी कर आपत्तियां ग्रहण की और रिसीव दी तब कहीं नाराज लोग शांत  हुए

पन्ना – बर्निंग बस हादसे के दोषी ड्राइवर को 190 वर्ष की सजा मालिक 10 वर्ष रहेंगे सलाखों में

बस में 22 यात्रियों के जिंदा जलने की घटना में दोषी ड्राइवर को 190 और बस मालिक को कोर्ट ने दस साल की सजा सुनाई है

विशेष न्यायाधीश आर.पी.सोनकर के न्यायालय का फैसला


(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना जिले की बहुचर्चित मॉर्निंग बस हादसे की आरोपी ड्राइवर सर उद्दीन को 19 यात्रियों की मौत के मामले में 190 वर्ष की सजा सुनाई गई है ड्राइवर को प्रत्येक अकाउंट पर 10-10 की प्रथक प्रथक सजा तथा बस मालिक ज्ञानेंद्र पांडे को लापरवाही का दोष सिद्ध होने पर 10 वर्ष की कठोर कैद का फैसला पन्ना की विशेष न्यायालय से आया है इस बहुचर्चित बस कांड में 22 लोग जिंदा जल कर मर गए थे जिसकी पहचान कर पाना भी मुमकिन नहीं था इस हादसे में पूरे देश को हिला कर रख दिया था

 

डीएनए से हुई पहचान

इस बस हादसे में रजनीश अहिरवार रानी गुप्ता अरविंद गुप्ता दिनेश गुप्ता कुमारी सौम्या उर्फ सैनी अंजू उर्फ अर्चना रैकवार नारायण यादव पुष्पेंद्र पाल बद्री सोनी मोना सोनी शशि सोनी मायागंज नेहा आदिवासी ब्लू कलर किस कलर बार हरी लाल अहिरवार मालती अहिरवार आसिफ गजराज सिंह गीता मंगल दिन और पानबाई की दर्दनाक मौत हो गई थी जिसकी पहचान के लिए सभी मृतकों के डीएनए कराए गए और डीएनए से ही इनकी पहचान हो सकी

 

फैसले की विस्तृत जानकारी

पन्ना जिला लोक अभियोजन अधिकारी पन्ना के सहायक मीडिया सेल प्रभारी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी, कपिल व्यास ने बताया कि, फरियादी रामेश्वर अहिरवार, पाण्डव फाल के पास, छोटी पुलिया छतरपुर-पन्ना आमरोड एन.एच.75 पर दिनांक 04.05.2015 के 14.30 बजे ने सूचना दी कि, वह ग्राम सिंहपुर थाना-अजयगढ रहने वाला है। दिनांक 04.05.2015 को दिल्ली से सुबह खजुराहों अपने भाईयो व रिेश्तेेदारों के साथ मजदूरी करके वापस आया तथा बमीठा से पन्ना जाने के लिए अनूप बस सर्विस क्र एम.पी.19 पी 0533 में सभी लोग बैठकर पन्ना जा रहे थे बस जैसे ही मडला के आगे पहुंची चालक समसुद्दीन मुसलमान बस को तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चला रहा जो उसने एवं साथ बैठी सवारियों ने धीमी गति से बस को चलाने को कहा, लेकिन वह नहीं माना और बस को बड़ी तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से बस को चलाकर छोटी पुलिया पाण्डव फाल के पास बस को पलटा दिया तथा बस को नियंत्रण में नहीं कर पाया। बस पलटने से बस में आग लग गयी। आग से झुलस जाने से उसके शरीर में चोटें आ गई तथा बस में करीबन 20-21 व्यक्ति आग से जल गये हैं बाहर नहीं निकल पाये है। घटना के तुरंत बाद वन विभाग के कर्मचारी पाण्डव फाल से मौके पर आ गये थे। उपरोक्त सूचना के आधार पर देहाती नालसी क्रमांक 0@15 धारा 279, 337, 304ए भा.दं.वि. एव धारा 184 मोटरयान अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर थाना मडला में मूल अपराध कमांक 06@2015, धारा 279, 337, 304ए भा.दं.वि. एवं धारा 184 मोटरयान अधिनियम का पंजीबद्ध कर अपराध विवेचना में लिया गया। अन्वेषण उपरांत अभियुक्त ड्राईवर मोहम्मद समसुद्दीन को धारा 279, 337. 304ए 338. 304 (भाग-दो). 34. 287 भा.द.वि एवं धारा 182, 183, 184 एवं धारा 191 मोटरयान अधिनियम के अपराध में तथा अभियुक्त बस मालिक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय को धारा 279, 337, 304ए. 338. 304 (भाग-दो) 34. 287 भा.द.वि. एवं धारा 182 183, 184 एवं धारा 191 मोटरयान अधिनियम में गिरफ्तार कर अन्य अन्वेषण कार्यवाही उपरांत अभियोग-पत्र  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण का विचारण  न्यायालय विशेष न्यायाधीश, पन्ना आर.पी.सोनकर के न्यायालय में हुआ। शासन की ओर से प्रकरण की पैरवी विेशेष लोक अभियोजक द्वारा करते हुये न्यायालय के समक्ष साक्षियों को बिन्दुवार तरीके से न्यायालय के समक्ष अभिलिखित कराकर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध संदेह से परे प्रमाणित किया गया, तथा आरोपीगण के किए गए कृत्य को गंभीर श्रेणी का अपराध मानते हुये अधिक से अधिक दंड से दंडित किये जाने का निवेदन किया गया,

ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने भरा जिला पंचायत सदस्य का नामांकन
वार्ड नंबर 3 से होंगे प्रत्याशी

त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत जिला पंचायत,

जनपद और ग्राम पंचायतों की निर्वाचन प्रक्रिया निरंतर जारी

नामांकन दाखिल करने जाती है ज्ञानेंद्र सिंह

(शिवकुमार त्रिपाठी)  सुप्रीम कोर्ट से आए के फैसले के बाद भले ही दुविधा की स्थिति निर्मित हो गई हो लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वर्गों को छोड़ कर सभी वार्डो और पंचायतों के लिए नामांकन फार्म भरे जा रहे हैं आज छगे राजा परिवार के सदस्य एवं विश्रामगंज हाउस के बरिष्ठ सदस्य कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने आज परिवार और अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर अजयगढ़ क्षेत्र में लगने वाले वार्ड क्रमांक 3 से नामांकन दाखिल किया है उनकी दावेदारी सबसे सशक्त मानी जा रही है इस बीच मीडिया से बात करते हुए ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मैंने अजयगढ़ छेत्र के लिए बहु उपयोगी रूझ डैम के निर्माण की लड़ाई लड़ी है अब यह बहुउद्देशीय तालाब निर्माणाधीन है इसके बन जाने से हमारे सिंहपुर धरमपुर क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध होगा इस क्षेत्र में गन्ना की खेती हो रही है जिसको बढ़ावा मिलेगा गन्ना की खेती बढ़ने से इलाके में एक चीनी मिल लगाई जाएगी जिससे किसानों को फायदा होगा इसी तरह ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने यह भी कहा की गाजर और टमाटर की खेती इस क्षेत्र में तेजी से बढ़ी है और जैसे ही रुंझ डैम का पानी मिलने लगेगा किसान गाजर टमाटर की खेती की ओर अत्यधिक आकर्षित होंगे जिससे केचप फैक्ट्रियों का लग्न है जिससे इलाके में रोजगार मिलेगा मैं प्रयास करूंगा कि हर आदमी को खेती के साथ पर्याप्त कमाई के अवसर मिले और उनका विकास हो यही मेरी पहली प्राथमिकता है

(more…)

 

भानपुर के अवैध खनन की जानकारी भ्रामक – करुणेंद्र सिंह

(शिवकुमार त्रिपाठी) कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाए गए जन जागरण अभियान के तहत दिग्विजय सिंह ने जो रेट जागरण यात्रा की है उससे सियासी गर्ग सरगर्मियां तेज है और आज दिन भर आरोप और प्रत्यारोप का दौर रहा इस बीच कांग्रेस नेताओं की भी प्रतिक्रियाएं आई हैं जिसमें कांग्रेश नेता ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र ने एक प्रेस नोट जारी कर रेत खनन की सच्चाई बताई है कुछ आरोपों का जवाब दिया है

पूर्व मुख्यमंत्री राजा साहब दिग्विजय सिंह जी कल हमारे अजयगढ़ क्षेत्र भानपुर गांव में भ्रमण के लिए आए थे जन जागरण यात्रा के तहत उन्होंने आम ग्रामीण जनों की समस्याएं सुनी और गरीबों की मदद का भरोसा दिलाया इस दौरान भानपुर गांव में रेत की अवैध खनन या रेत के उतखनन की किसी तरह की कोई शिकायत स्थानीय नागरिकों एवं प्रबुद्ध जनों ने नहीं की पर कुछ लोग झूठी भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं जो उचित नहीं है इस आशय के विचार प्रेस नोट के माध्यम से करुणेंद्र प्रताप सिंह ने जारी किए हैं उन्होंने कहा भ्रामक जानकारियां देने से गांव के लोग में असंतोष व्याप्त हो रहा है जो उचित नहीं है करुणेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राजा साहब दिग्विजय सिंह जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह जो खनन में शामिल होने के आरोप लगाए थे जबकि इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है वह जानकारी भ्रामक है इस सही संपूर्ण जानकारी राजा साहब को दी जानी चाहिए थी पर कुछ लोग गलत जानकारियां दे रहे हैं
जबकि सच्चाई यह है कि मेरे नाम से भानपुर गांव में खसरा क्रमांक 81 एवं 83/2 रकबा 1.250 हेक्टेयर मुरम की खदान स्वीकृत हुई थी जिसका मैंने खनिज नियमों के अनुसार उत्खनन किया सभी राजस्व की अदायगी की यह खदान 30 सितंबर 2015 को मध्यप्रदेश गौण खनिज अधिनियम के तहत 10 वर्ष के लिए स्वीकृति हुई थी पर एकल खनिज नीति के कारण निजी भूमि की खदानें संबंधित ठेकेदार की आधीन रहेंगी इस शर्त के कारण मैंने यह खदान बंद कर दी है जो 1 जून 2020 के बाद से बंद है और यहां पर कोई भी उत्खनन या परिवहन नहीं किया जा रहा है पर्यावरण सहित समस्त नियमों का पालन किया गया पर कुछ लोग भ्रामक जानकारी दें पूर्व में हुए इस सही खनन को अवैध बताकर हमारे रिश्तेदार मंत्री परिवार को बदनाम करना चाहते हैं उनकी मंशा पूरी नहीं होगी,
उन्होंने आगे कहा कि मैं और मेरे पिता ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह कांग्रेश समर्थक है मेरी ही पार्टी के नेता जो मेरे राजनीतिक विरोधी हैं वह राजा साहब को गुमराह कर रहे हैं इस खदान से मंत्री जी का कोई संबंध नहीं है जबकि मेरे सगे परिवार की काकी साहब को 2008 कांग्रेस से टिकट मिली थी और पवई से मंत्री जी के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी है

पूर्व मुख्यमंत्री की रेत जन जागरण यात्रा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री पर लगाए रेत माफियाओं से मिलीभगत के आरोप

जमकर खुदी अवैध रेत

ग्रामीणों ने सुनाया अपना दर्द

नदी तो नदी खेतों से करोड़ों की रेत का हुआ खनन

भाजपा नेताओ पर निशाना साधते दिग्विजय सिंह

(शिवकुमार त्रिपाठी)    बालू यानी रेत सरकार के लिए बड़ी आमदनी का बडा साधन है अब अवैध उत्खनन कर पैसा कमाने का जरिया बन गई लेकिन लेकिन  यहीबालू पन्ना में  राजनीति का साधन बनती जा रही हैै क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी जन जागरण यात्रा में पन्ना आए पर उनकी जन जागरण यात्रा रेट जागरण यात्रा बन गई है दिग्विजय सिंह ने रेत के टीलों में बैठकर खूब चुभने वाले तीर चलाए हैं  दूसरी ओर से तीखा पलटवार भी हुआ है जिसे अचानक पन्ना की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं

 मध्य प्रदेश कांग्रेश की बड़े राजनीतिक चाणक्य और अपने इशारों में सरकार और नौकरशाही को चलाने में माहिर सहित दिग्विजय सिंह अचानक पन्ना की राजनीति का रुख किया है बीते 1 वर्ष से भी खूब पन्ना की हर राजनीतिक और व्यवसायिक गतिविधि में इंटरेस्ट ले रहे कारण भले ही उनकी चिर प्रतिद्वंदी बीडी शर्मा हो पर पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी जागरण यात्रा के साथ रीत यात्रा कर कांग्रेसमें नई जान फूंक कर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह देर रात अजय गढ़ पहुंचे उनके पीछे पीछे पूरे पन्ना जिले के कांग्रेसी पहुंच गए गुलाबी ठंड के बीच गांधी टोपी लगाए कांग्रेसियों ने रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम का भजन करते हुए अजय गढ़ में प्रभात फेरी निकाली और झंडा फहरा कर वंदे मातरम गीत गाया इसके बाद जनपद अध्यक्ष भरत मिलन पांडे के कि घर आदित्य भुज के साथ पन्ना जिले की सीमा में बसे राम नईगांव से जागरण यात्रा की शुरुआत हुई जगह जगह पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सभी कांग्रेसियों के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अवैध उत्खनन की जानकारी ली ग्रामीणों ने बताया कि आदम कद मशीनों की माध्यम से उनके गीत कूद दिए गए हैं ग्रामीणों की शिकायत के बाद दिग्विजय सिंह ने क्षेत्रीय विधायक एवं खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा पर आरोपों के तीर चलाए कहां की अवैध उत्खखनन में दोनोंं बड़े नेता शामिल हैैै , वही मंत्री बृजेंद्र सिंह ने पलटवार करते हुए कहा जब कांग्रेश का अवैध उत्खनन बंद हो गया तो दिग्विजय सिंह  जागरण करने निकल पड़े कांग्रेश के समय में ही सबसे ज्यादा रेत का अवैध उत्खनन हुआ है

 दिग्विजय सिंह ने कहा कि किसानों के खेतों में बालू निकल रही है जिसे माफियाओं ने खोद दिया जिसके उत्खनन में क्षेत्रीय विधायक एवं खनिज मंत्री शामिल है और अवैध उत्खनन सरकार के राजस्व को चूना लगा रहे हैं इतना ही नहीं अपने चिर प्रतिद्वंदी क्षेत्रीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा को निशाने पर लिया और उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जो क्षेत्रीय सांसद है वह रेत माफियाओं से मिले हुए हैं इस काली कमाई का हिस्सा उन तक जाता है

समस्त कांग्रेसियों के साथ रामनई, चंदोरा, जिगनी, चांदीपाटी, बीरा, भानपुर और लोलाश जैसी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात इस बीच उन्होंने केंद्र सरकार के  पर महंगाई बढ़ाने और गरीबों को परेशान करने और जनता के त्रस्त होने की बातें भी कहीं

 भाजपा का पलटवार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विष्णु दत्त शर्मा ने आरोपों को झूठा बताया है उन्होंने कहा की रेत से मेरा कोई लेना देना नहीं है दिग्विजय सिंह झूठ बोलने की आधी है इसके पहले उन्होंने मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए थे जिसकी जांच हो चुकी है इनकी सभी शिकायतें झूठी पाई गई है विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि अभी हाल में उनकी समर्थक पूर्व कांग्रेसी अध्यक्ष दिव्या रानी सिंह पर हाईकोर्ट ने जुर्माना लगाया है उन पर भी दिग्विजय सिंह को कुछ बोलना चाहिए कि आखिर उनकी संरक्षण में उनकी लोग ऐसा गलत काम क्यों कर रहे हैं विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि अब दिग्विजय सिंह अपर संगीत हो गए हैं समर्थकों का कहना है कि दिग्विजय सिंह झूठ निराधार तथ्य हीन आरोप लगा रहे हैं और सस्ती राजनीति कर लोगों को बरगला रहे हैं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शतानंद गौतम ने कहा दिग्विजय सिंह के आरोप मिथ्या है उनको पन्ना शहर की नहर पट्टी में भी जागरण यात्रा करनी चाहिए इसके अलावा उनकी दामाद ने मंडला में जमीन खरीदी वहां भी जागरण यात्रा करें राजगढ़ और पवई में भी जागरण यात्रा करते तो अच्छा रहता इसी तरह पूर्व विधायक डॉ राजेश वर्मा ने भी दिग्विजय सिंह पर भाजपा नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर बरगलाने की आरोप लगाए हैं

 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह देर रात पन्ना आए हैं सुबह उन्होंने अजयगढ़ में रघुपति राघव राजा राम गाकर प्रभात फेरी निकाली इसके बाद पन्ना जिले के यूपी बॉर्डर से सटे रामनई , बरौली, चांदीपाटी, बीरा जैसी कई गांव में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और अवैध उत्खनन की जानकारी ली और वही उन्होंने मंत्री और सांसद पर आरोप लगाए
यह बात अलग है दिग्विजय सिंह हमेशा बीडी शर्मा का 36 का आंकड़ा है बी हमेशा बीडी शर्मा पर आरोप लगाते रहे हैं इसके पूर्व जो आदिवासियों की जमीन हड़पने की आरोप लगाए गए थे उसकी शिकायतें झूठी पाई गई वही फोन पर बीडी शर्मा ने आरोपों को झूठा बता कर कहा दिग्विजय सिंह ऐसे झूठे आरोप लगाने के आदी है अब लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते

 

 

देखा अवैध का रेत खनन

जगह-जगह हुआ दिग्विजय सिंह का स्वागत


पन्ना मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बीती रात दतिया से चलकर पन्ना जिले के अजय गढ़ अपनी जन जागरण पदयात्रा लेकर पहुंचे सुबह रेस्ट हाउस से पूरे अजय गढ़ कस्बे में रामधन करते हुए कांग्रेसियों के साथ उन्होंने प्रभात फेरी निकाली इस दौरान रघुपति राघव राजा राम पति के पावन सीता राम का सामूहिक गायन किया गया प्रभात फेरी के दौरान कई जगह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं उनका स्वागत किया प्रातः 10 बजे श्री सिंह कांग्रेस नेता भरत मिलन पांडे के निवास पर पहुंचे जहां पर उनका गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया तथा फलों से उनका तुला दान किया गया यहां पर उन्होंने कांग्रेस के जिले भरते पहुंचे नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जन जागरण पदयात्रा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने अजय गढ़ क्षेत्र में जो व्यापक पैमाने पर अवैध रूप से रेत खनन किया है उसका भी उन्होंने निरीक्षण किया श्री सिंह राम नई चदोरा बरौली आदि खदानों में पहुंचे यहां पर उन्होंने किसानों की जमीनों पर जो जबरदस्ती रेत खनन किया गया है उसको देखा और वहां पर जनसंवाद भी किया जनसंवाद के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के खनिज मंत्री व पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह तथा सांसद विष्णु दत्त शर्मा के ऊपर मिलकर अवैध उत्खनन किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दोनों विधायक व सांसद उनका यह निर्वाचन क्षेत्र है और यह संभव नहीं है इतने बड़े पैमाने पर यहां पर रेत खुद जाए किसानों की जमीन तथा गोचर की भूमि खुद जाए जिसकी जानकारी उन्हें ना हो इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं ना कहीं उनकी सीधी सांठगांठ है और यह काली कमाई भाजपा के ऊपर के नेताओं को जा रही है पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि आज महंगाई की हालत क्या है जो सारे 300 से 400 का सिलेंडर मिलता था आज वह ₹1000 का मिल रहा है यूरिया की बोरी जो ढाई सो में मिलती थी वह आज ₹500 में मिल रही है इसी महंगाई को लेकर यह जन जागरण यात्रा निकाली जा रही है श्री सिंह ने सभी ग्राम वासियों के जनसंवाद करते हुए आवाहन करते हुए कहा कि आप इस लड़ाई में हमारा साथ दें ताकि देश व प्रदेश की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंकने में सफलता मिल सके श्री सिंह ने कहा कि करोड़ों रुपए के जुर्माना के नोटिस क्षेत्र के बेचारे किसानों को दिए जा रहे हैं श्री सिंह ने भरोसा दिलाया कि वह इस पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त में तो कर चुके हैं आगे भी इसको करेंगे और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करवाएंगे यहां आने के बाद देखने में मिला है

कि यहां का पूरा का पूरा प्रशासन पंगु हो चुका है और वह गुलाम बन चुका है जिगनी से लेकर चांदीपाठी तक पूर्व मुख्यमंत्री ने जन जागरण पदयात्रा की पदयात्रा का समापन पुतरियन देवी मंदिर में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी पूर्व प्रत्याशी शिवजीत सिंह भास्कर देव बुंदेला पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह वीरेंद्र दुबेदी श्रीकांत पप्पू दीक्षित मुन्ना राजा तमगढ़ पवन जैन अनिल तिवारी मनीष मिश्रा सुनील अवस्थी आशीष बागरी डीके दुबे नृपेन्द्र सिंह जितेंद्र सिंह जाटव रेहान मोहम्मद अक्षय तिवारी शशीकांत दिक्षित स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी शिव प्रकाश दीक्षित अनीश खान राकेश गर्ग प्रबल नारायण चतुर्वेदी आनंद शुक्ला सेवालाल पटेल जीवनलाल सिद्धार्थ मृगेंद्र सिंह गोपाल मिश्रा मार्तंड देव बुंदेला मनोज सेन मनोज त्रिपाठी भूपेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता गण व कार्यकर्ता मौजूद थे।