ताज़ा खबर
टीकमगढ़ में हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, धसान नदी में मशीनों से अवैध उत्खनन का आरोप,, सांसद खेल महोत्सव संपन्न, ट्रॉफी और पुरस्कार पाकर प्रसन्न हुए खिलाड़ी,,, सांसद बीडी शर्मा ने हर पंचायत में खेल मैदान बनाने का प्रयास शुरू किया सांसद खेल महोत्सव के समापन की जोरदार तैयारी,, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला सम्मान,,, सांसद बीडी शर्मा हर खिलाड़ी को कर रहे हैं प्रोत्साहित IAS संतोष वर्मा पर कार्यवाही न होना बेहद शर्मनाक, आरक्षण खत्म कराने स्वर्ण एकजुट हो रहे - अनिल मिश्रा

चांदमारी में बच्चों की मौत का सिलसिला जारी,, कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष शारदा पाठक दल बल के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची,,, जिला प्रशासन के खिलाफ कांग्रेसियों ने की नारेबाजी

पार्टी अध्यक्ष के साथ चांदमारी बस्ती पहुंचे कांग्रेसी, बच्चो की मौत पर जताया शोक
मृत बच्चो के परिवारों को एक एक लाख रूपये की सहायता राशि मिले : श्रीमती पाठक
गरीब आदिवासियों को इंसाफ दिलाने के लिये संघर्ष करेगी कांग्रेस


ब्यू्यू्यू्य्यू्यू्््यू्यू्यू्यू्यू्य्यू्यू्््य

 

शिवकुमार त्रिपाठी

तीन मासूमों की एक हफ्ते के भीतर हुई मौत के बाद सुर्खियों में आये जिला पंचायत मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत पुरूषोत्तमपुर से लगी चांदमारी बस्ती में निवासरत एक सवा दो साल के बच्चे की बीते दिवस मौत हो गयी, जिसके बाद इस बस्ती में फिर से मातम छाया हुआ है। जिस चौथे मासूम बच्चे की मौत हुई है वह कुपोषित तथा टीबी की बीमारी से पीडि़त था। छोटी सी आदिवासी बस्ती में निवासरत ७० से अधिक आदिवासी खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित पाये गये है आदिवासी बस्ती में सड़क, नालियां तथा सफाई के प्रबंध नही होने से गंदगी की वजह से गरीब आदिवासियों एवं उनके बच्चों को बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन ४ मासूम बच्चों की मौत हुई है उनमें से दो मासूम बच्चों को टीबी जैसी बीमारी का होना भी पाया गया है। आदिवासी बस्ती में अब तक ४ मासूमों की मौत के बाद जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक आज पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ चांदमारी बस्ती पहुंची जहां पर उन्होने गत दिवस मृत हुये बच्चे सत्यम आदिवासी के माता पिता से मुलाकात की तथा पूर्व में मृत तीन अन्य बच्चों के घर तक पहुंचकर दुख जताया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा ग्रामीण आदिवासियों से बातचीत की गई तथा कहा गया कि जिन बच्चो की मौत हुई है उसका कारण भूख और कुपोषण है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जो अपने आप को मामा बताते है उनके राज्य में पन्ना शहर से लगी छोटी सी आदिवासी बस्ती के हालात सरकार की व्यवस्थाओं की कलई खोलने वाले है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा आदिवासी तथा गरीब भूखे न रहे इसके लिये खाद्य सुरक्षा कानून बनाया गया था किंतु दुर्भाग्य की बात यह है कि इस छोटी सी बस्ती में ७० से अधिक ऐसे आदिवासी है जिन्हें आज तक खाद्यान्न नही मिला है उनके पास जरूरी कागजात तक नही बनाये गये है वृद्ध एवं वेवा महिलाएं कागजो के आभाव में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वंचित हो रही है। चांदमारी बस्ती के साथ पूरे जिले में आदिवासियों एवं गरीबों के साथ इसी तरह से अन्याय हो रहा है। श्रीमती शारदा पाठक ने कहा कि हमारी सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग है कि चांदमारी बस्ती में निवासरत जिन बच्चों की असमय मौत हुई है उसकी उच्चस्तरिय जांच हो,दोषियों की जिम्मेदारी तय करते हुये उन पर कार्यवाही की जाये साथ ही साथ मृत बच्चो के परिवारों को एक एक लाख रूपये की कम से कम सहायता राशि दी जाये। साथ ही साथ यह सुनिश्चित किया जाये कि यहां पर रहने वाले लोगो एवं गरीब आदिवासियों के आधार कार्ड, समग्र आईडी, वोटर आईडी, बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र, जिन बेवा महिलाओं के पतियों के मृत्यु प्रमाणपत्र बनाये जाये तथा बस्ती में बुनियादी सड़क पानी की व्यवस्थाएं की जाये तथा गरीब आदिवासियों के रोजगार के प्रबंध हों। उन्होने कहा कि सोमवार को इस पूरे मामलें को लेकर बस्ती के आदिवासियों के साथ कांग्रेस पार्टी जिला कलेक्टर से मुलाकात करेगी। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस पार्टी के जनपद अध्यक्ष अजयगढ़ भरत मिलन पाण्डेय, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शिवजीत सिंह भैयाराजा, डीके दुबे, पवन जैन, मनीष मिश्रा, दीपक तिवारी, वैभव थापक, सुनील अवस्थी, इल्यास राईन(मिस्टर राईन), नृपेन्द्र सिंह, मृगेन्द्र सिंह, अक्षय तिवारी, रेहान खान, मनोज गुप्ता, मनोज त्रिपाठी, दारा आदिवासी, जयराम यादव, मनोस सेन, राजू यादव, सोलू पाण्डेय, देबू आदिवासी, राजाबाबू पटेल, सुनील रजक, सत्यम पाण्डेय, इजाज मोहम्मद, फैज मोहम्मद, फैयाज मोहम्मद सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महारानी जीतेश्वरी को नही मिली जमानत, जेल पहुची

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना के ऐतिहासिक श्री जुगल किशोर जी मंदिर के गर्भग्रह में घुसकर आरती बुझाने और व्यवधान डालने की मामले में कैमरे में सरेआम कैद हुई जीतेश्वरी कुमारी को जेल की हवा खानी पड़ी है है मंदिर के सबसे बड़े पर्व जन्माष्टमी के अवसर पर पन्ना राजपरिवार की महारानी जीतेश्वरी कुमारी अचानक चौर डुलाने के दौरान गर्भगृह में घुस गई और उन्होंने अमर्यादित आचरण किया जिससे लोगों में भारी आक्रोश है, देर रात घटित इस घटना से पन्ना में हर जगह राजपरिवार की थू-थू हो रही है और इस प्रतिष्ठित परिवार की इज्जत को धक्का लगा है क्योंकि जन्माष्टमी के दौरान यह घटना घटी जब भारी संख्या में मंदिर परिसर में श्रद्धालु मौजूद थे वह अचानक चौर हिलाकर पुजारी से अभद्रता करने लगी और बदसलू की

इस दौरान मौजूद श्रद्धालुओं और पुलिस ने किसी तरह से जीतेश्वरी कुमारी को बाहर निकाला जिस पर मुसद्दी और श्रद्धालुओं ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है धारा 295A तथा 353 यानी शासकीय कार्य में बाधा और धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में गिरफ्तार किया गया है

 

ऐतिहासिक श्री जुगल किशोर जी मंदिर के गर्भ ग्रह में घुसकर उपद्रव करने के मामले में गिरफ्तार पन्ना राजपरिवार की महारानी जीतेश्वरी कुमारी को जेल भेज दिया गया है पुलिस ने आज शासकीय कार्य में बाधा एवं धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में गिरफ्तार कर  सीजेएम की अदालत में पेश किया  और उनके अपराध की हिस्ट्री भी लगाई गई जिस पर विचरण करने के बाद मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट की अदालत ने जमानत खारिज करते हुए जेल भेज दिया अब कम से कम तीन दिन  जेल में ही बिताने पड़ेंगे
कभी डायमंड किंग के नाम से मशहूर इस राजपरिवार की महारानी जीतेश्वरी कुमारी आए दिन अभद्र आचरण करती रहती हैं इसी का परिणाम है कि इन्हें दूसरी बार अब जेल जाना पड़ा है उनके वकीलों ने खूब अरगुमेंट की पर न्यायालय ने उनके व्यवहार और प्रवृत्ति को देखते हुए जमानत निरस्त कर जेल भेज दिया इस बीच जीतेश्वरी कुमारी ने कहा कि मुझे षड्यंत्र के तहत फसाया गया है

उनके वकील मुन्नालाल अवस्थी ने बताया  कि हमने प्रयास किया पर हमारे क्लाइंट की जमानत निरस्त कर दी गई है अब पुनः अग्रिम अदालत में जमानत पेस करेंगे हमें उम्मीद है कि अगली अदालत से जमानत मिल जाएगी

ज्ञात हो की सबसे प्रसिद्ध मंदिर में जीतेश्वरी कुमारी द्वारा किया गया आचरण की हर जगह निंदा हो रही है लोगों में भारी आक्रोश है अभद्र आचरण की आदि जीतेश्वरी कुमारी को ऊपरी अदालत से जमानत नहीं मिल जाती तब तक पन्ना अप जेल में ही रहना पड़ेगा

 

•जीतेश्वरी को नहीं है पछतावा जेल जाते समय कहा षड्यंत्र के तहत फसाया

महाराज स्वर्गीय राघवेंद्र सिंह जूदेव की मृत्यु के बाद इस परिवार के विवाद थमने की उम्मीद जगी थी उन्होंने जीते जी माँ राजमाता दिलहर कुमारी एवं पत्नी जीतेश्वरी कुमारी के बीच सुलह कराने की खूब प्रयास किए पर वह एकता नहीं करा पाए यह परिवार राजमाता दिलहर कुमारी ,जीतेश्वरी कुमारी ,राजकुमारी कृष्णा कुमारी एवं स्वर्गीय महाराज लोकेंद्र सिंह जूदेव के बीच हमेशा विवादों में बना रहा लेकिन अब इस विवाद के थमने की उम्मीद थी उनके पुरुष उत्तराधिकारी छत्रसाल हैं जो सभी को साथ में लेकर चलने का प्रयास करते हैं पर जीतेश्वरी कुमारी अपने परिवार में लड़ते-लड़ते अचानक मंदिर में अभद्र आचरण कर बैठी जिससे श्रद्धालु और आम लोगों में भारी आक्रोश है इस परिवार में हमेशा विवाद तो होते रहे हैं मां- बेटा, पिता -पुत्र, भाई -बहन ,चाचा -भतीजे , सास बहू के रिश्ते तो तार तार होते रहे हैं लेकिन अब भगवान की आस्था को भी इन्होंने तार तार कर दिया जिससे श्रद्धालु दुखी है हर जगह जीतेश्वरी कुमारी के इस कृति की निंदा हो रही

 

पुरानी खबर  भी पढ़े

राजमाता दिलहर कुमारी ने किया था जमानत का विरोध

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना राजपरिवार की महारानी जीतेश्वरी कुमारी को 5 दिन बाद जमानत मिल गई है जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत से आज फैसला आया है शाम को अदालत ने जमानत देने का जैसे ही आदेश पारित किया जिसके बाद महारानी जीतेश्वरी कुमारी के परिजनों खुशी की लहर दौड़ गई महारानी के वकील एम एल अवस्थी एवं बृजभान यादव ने बताया कि आज शाम डीजे कोट से जमानत पर रिहा करने आदेश पारित किया गया है आज शाम को ही महारानी पन्ना जेल से 27 जुला2021  को जेल से बाहर आ गई 

अभिरक्षा में जीतेश्वरी कुमारी

 

 

क्या था मामला,, पूरा घटनाक्रम

 

राजपरिवार की महारानी जीतेश्वरी कुमारी को जमानत नहीं मिली है इस कारण उन्हें अब 26 जुलाई तक जेल में ही रहना होगा उनके वकीलों ने जमानत कराने की खूब कोशिश की पर भी सफल नहीं हुए क्योंकि जिला एवं सत्र न्यायाधीश छुट्टी पर है इस कारण उनकी जमानत पर सुनवाई ही नहीं हो सकी अब 26 जुलाई 2021 को ही जमानत पर सुनवाई होगी महारानी के वकील एम एल अवस्थी ने बताया कि जिला सत्र न्यायाधीश की छुट्टी में होने के कारण हमने एडीजे न्यायालय में बेल एप्लीकेशन लगाई थी पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने जमानत अर्जी पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया इस कारण जमानत आवेदन पर विचार ही नहीं हुआ हमारे मुवक्किल को आगे जेल में ही रहना पड़ेगा वकील एमएल अवस्थी ने कहा की बहुत छोटा मामला है पुराना पारिवारिक विवाद है हमारी मुवक्किल की प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए परिवारी जनों ने षड्यंत्र रचा है और मेरी मुवक्किल को प्रताड़ित किया जा रहा है उन्होंने उम्मीद जताई कि सोमवार को जमानत अवश्य मिल जाएगी

पन्ना राजपरिवार का विवाद फिर सामने

महाराजा यादवेद्र सिंह की प्रतिष्ठा धूमिल कर रहे हैं वंशज

 

महारानी जीतेश्वरी कुमारी गिरफ्तार, जमानत न मिलने से पहुंची जेल

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अभिरक्षा में जीतेस्वरी

 करोड़ों के हीरो केे मालिक पन्ना राजपरिवार का संपत्ति विवाद कोई नई बात नहीं है बीते दो दशक से वरिष्ठ सदस्य आमने-सामने हैं लेकिन महाराजा की मौत के बाद कुछ दिनों की शांति के बाद यह विवाद फिर सामने आया है जिसमें पन्ना राजपरिवार की सबसे वरिष्ठ सदस्य राजमाता दिलहर कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने महारानी जीतेेश्वरी कुमारी , उनके पति महाराज राघवेंद्र सिंह, पुुत्र , बेटियों और अन्य लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, मारपीट ,गाली-गलौज ,धमकी घर में अवैध प्रवेश सहित विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज किया है जिसमें जीतेश्वरी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया  और पुलिस नेे इन्हें न्यायालय में पेश किया  है जहांंं सीजेएम की अदालत नेेेेेेे जमानत खारिज करते न्यायिक अभिरक्षा में भेेज दिया

फाइल फोटो – राघवेंद्र सिंह एवं जीतेश्वरी कुमारी

क्या हुई FIR

राजमाता दिलहर कुमारी ने एक माह पूर्व कोतवाली पन्ना में FIR दर्ज कराई है कि शराब के नशे में एक राय होकर छह आरोपी आए और उनके घर में प्रवेश कर दरवाजे, पाइपलाइन में तोड़फोड़ की तथा जान से मारने की धमकी देकर चले गए हाथ में अवैध कट्टा लिए हुए थे जिससे उनको जान का खतरा है यह रिपोर्ट एक मां दिलहर कुमारी ने अपने पुत्र राघवेंद्र सिंह, पुत्रवधू जितेशवरी कुमारी, एकमात्र नाती एवं 2 नातिनो के खिलाफ लिखाई है जिसमें एक अन्य आरोपी सलीम खान भी हैं जो जितेशवरी कुमारी का खास है जिसे पहले गिरफ्तार कर लिया गया था अब जमानत पर रिहा है

अभिरक्षा में जीतेश्वरी कुमारी

वही गिरफ्तारी के बाद जीतेस्वरी कुमारी ने  मामले को झूठी  कार्यवाही बताया है कहा साजिश के तहत कार्यवाही की जा रही जमानत खारिज होने और  जेल भेजे जाने के बाद उनके वकील एम एल अवस्थी एवं बृजभान यादव ने बताया कि

विवाद की एक और किरदार कृष्णा कुमारी

फाइल फोटो कृष्णा कुमारी

पन्ना राजपरिवार का विवादों से चोली-दामन का साथ हो गया है झगड़ा-फसाद आम बात है कई बार मामले थानों से से होते हुए न्यायालयों तक पहुंची जिसकी कई किरदार है जिसमें एक अहम किरदार पन्ना राजपरिवार की राजकुमारी कृष्णा कुमारी भी है जो महाराजा राघवेंद्र की बहन एवं महाराज राजमाता तिलहर कुमारी की पुत्री है जो अपने मां के साथ ही रह रही हैं और संपत्ति में अधिक अपना अधिकार जताती है राजकुमारी कृष्णा कुमारी की शादी 1995 में कोटी हिमाचल प्रदेश में हुआ था शादी के कुछ समय बाद से ही पारिवारिक कलह शुरू हो गई और 10 बर्ष मैं ही उनकी शादी टूट कर तलाक हो गया वे आकर पन्ना में रहने लगी मां उन्हें संपत्ति का हिस्सा देखना चाहती है पर भाई और भाभी को रास नहीं आ रहा इस कारण और भी विवाद होते रहते हैं इसलिए राज महल की विवादों में कृष्णा कुमारी का अहम किरदार होना भाभी बताती रही है विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब बाहरगंज कोठी में जीतेश्वरी कुमारी ने कृष्णा कुमारी के साथ मारपीट की और बाल पकड़कर सर दीवाल पर मार दिया इस मामले में जीती श्रीकुमारी को छह माह की सजा भी हुई थी जो बाद में ऊंची अदालत से बरी हो गई कृष्णा कुमारी राजमाता दिलहर कुमारी इस सबसे चहेती है

 

महारानी के अधिवक्ता MLअवस्थी एवं बृजभान यादवमहारानी जितेशवरी कुमारी अपने महल में थी तब झूठा मामला दर्ज करा दिया गया उनको राजनीतिक नुकसान पहुंचाने की नियत से और छवि को खराब करने के उद्देश्य झूठा मामला दर्ज कराया है जितेशवरी कुमारी के वकील बृजभान यादव ने आगे कहा कि गिरफ्तारी के बाद प्रताड़ित किया गया है और शरीर में चोट के निशान है उन्होंने कहा कि हमारे मुवक्किल को परेशान और प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य साजिश रची जा रही है हम आज ही ऊपरी अदालत में जमानत की अर्जी दे रहे हैं

क्या है राज परिवार का संपत्ति विवाद

फाइल फोटो राजमाता दिलहर कुमारी

पन्ना राजपरिवार आजाद भारत के पूर्व एक प्रतिष्ठित राजपरिवारो में था इनकी धाक दूर-दूर तक थी महाराजा छत्रसाल के वंशजों के पास हीरो की अकूत संपत्ति है इसी संपत्ति को पाने के लिए सभी सदस्य एक दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं जिसको लेकर मां-पुत्र, सास – बहू , देवर और भाभी का परिवार आपस में लड़ रहा है राजमहल के अलग-अलग हिस्से में इन लोगों का कब्जा है और कई मामले पन्ना के न्यायालयों में विचाराधीन हैं

राजपरिवार का इतिहास

फाइल फोटो – दिलहर कुमारी की पुत्री राजकुमारी कृष्णा कुमारी

महाप्रतापी, बुंदेलकेसरी महाराजा छत्रसाल के वंशज पन्ना राजपरिवार के अंतिम वैधानिक शासक महाराज यादवेंद्र सिंह थे उनके पुत्र नरेंद्र सिंह जूदेव की अच्छी प्रतिष्ठा रही उनके दो पुत्र महाराज मानवेंद्र सिंह और लोकेंद्र सिंह हुए, मानवेंद्र सिंह की पत्नी राजमाता दिलहर कुमारी है जिनकी दो संताने महाराज राघवेंद्र सिंह एवं राजकुमारी कृष्णा कुमारी है दिलहर कुमारी की बहू जीतेस्वरी कुमारी और उनकी तीन संताने 1 पुत्र एवं दो पुत्रियां है वही महाराज नरेंद्र सिंह के दूसरे पुत्र लोकेंद्र सिंह थे जिनकी मृत्यु 2020 में हुई पन्ना टाइगर रिजर्व के संस्थापक, सांसद और विधायक हुए उनकी पत्नी महारानी इंदिरा कुमारी एवं पुत्री कामाख्या कुमारी है जो नागौद राजपरिवार से ताल्लुक रखती है वर्तमान में राजमहल की संपत्ति मैं दावा करने वाले तीन गुट है पहला गुट दिलहर कुमारी और कृष्णा कुमारी का है कृष्णा कुमारी तलाक के बाद अपनी मां के साथ मुख्य महल में रह रही है, दूसरा गुट राघवेंद्र सिंह और जितेशवरी कुमारी तथा तीसरा गुट लोकेंद्र सिंह की पत्नी इंदिरा कुमारी एवं कामाख्या कुमारी का है जो राज महल और इनकी संपत्तियों में अपना अधिकार जता रहे हैं इसी को पाने के लिए इस प्रतिष्ठित परिवार के लोग आमने सामने हैं इनकी प्रतिष्ठा राजमहल की चार दिवारी लांघ सड़कों पर आ रही है 

विवादों का इतिहास

फाइल फोटो - स्वर्गीय लोकेंद्र सिंह जूदेव

फाइल फोटो महाराज लोकेंद्र सिंह जूदेव

-संपत्ति को लेकर पन्ना का यह सबसे प्रतिष्ठित परिवार बीते दो दशक से एक दूसरे का दुश्मन बना हुआ है इस परिवार में मां- बेटा, सास-बहू, भाई-बहन के भी रिश्ते तार-तार हो रहे है क्योंकि इसके पूर्व भी कई बार ऐसी मारपीट गाली-गलौज उपद्रव, संपत्ति हड़पने के आरोप लगते और लगाते रहे हैं जिसमें मां दिलहर कुमारी की  शिकायत पर बेटा राघवेंद्र 1 वर्ष तक तिहाड़ जेल में रहा है इसी तरह मारपीट के एक मामले में जीतेश्वरी कुमारी को पहले सजा हुई बाद में ऊपरी अदालत से बरी हो गई

फहग्

लोक अभियोजक द्वारा मामले की दी गई जानकारी

 

कार्यालय-जिला लोक अभियोजन अधिकारी,जिला-पन्‍ना के मी.से.प्र./सहा.जि.लो.अभि.अधि., के द्वारा बताया गया कि,न्‍यायालय श्रीमान् मुख्‍य न्‍यायिक दण्‍डाधिकारी पन्‍ना, द्वारा सुनवाई करते हुये आरोपी जीतेश्‍वरी कुमारी का जमानत आवेदन-पत्र निरस्‍त किया गया।

पुरुषोत्तमपुर उप जेल में कैद महारानी ।

अभियोजन के अनुसार,फरियादिया राजमाता पन्‍ना राज परिवार श्रीमति दिल्‍हर कुमारी पति स्‍व.श्री मानवेन्‍द्र सिंह जू देव उम्र 75 वर्ष निवासी राजम‍ंदिर पैलेस पन्‍ना अपने स्‍टाफ सुरक्षा गार्ड राकेश तिवारी एवं सुरेन्‍द्र सिंह के साथ थाना आकर एक लिखित आवेदन पत्र अपने पुत्र श्री राघवेन्‍द्र सिंह महरानी पुत्रवधू जीतेश्‍वरी देवी एवं पोत्र एवं पौत्रियो तथा सहयोगियों सलीम खान द्वारा दिनांक 19.06.2021 की अर्द्धरात्रि 3 बजे राजमाता के निवास परिसर राजम‍ंदिर पैलेस में गह अतिचार करते हुये नशे की हालत में हाथ में कटटा लेकर गाली गलौच करते हुये महल के दरवाजों व पानी की सप्‍लाई की तोडफोड एवं चौकीदार के साथ मारपीट एवं जान से मार देने की धमकी देने संबंधी प्रस्‍तुत किया। जिस पर थाना कोत. पन्‍ना में अपराध क्र. 597/2021, अन्‍तर्गत धारा 147,148, 149,294,323, 506,458,427 भा.द.सं. एवं 25/27 आर्म्‍स एक्‍ट के अन्‍तगर्त दर्ज किया तथा विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्‍यायालय के समक्ष प्रस्‍तुत किया। माननीय न्‍यायालय द्वारा दोनों पक्षों को सुना गया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुये आरोपी का जमानत आवेदन पत्र निरस्‍त कर न्‍यायिक अभिरक्षा में भेज दिया ।

एक आरोपी को मिली जमानत

जमानत में रिहा होने के बाद अपने वकील के साथ सलीम खान1 माह पूर्व दर्ज हुए इसी मामले में सह आरोपी सलीम खान को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जिसको 3 दिन पूर्व जमानत मिल चुकी है अब वह न्यायिक अभिरक्षा से बाहर ह

 

भगवान जगन्नाथ पहुंचे गर्भ ग्रह

पहुंचते ही बरसात शुरू

झमाझम बारिश की उम्मीद

भगवान जगन्नाथ की नयनाभिराम झांकी

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना के ऐतिहासिक जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा की शुरुआत राजाशाही जमाने से हुई है पूरे बुंदेलखंड की प्रथम रथ यात्रा डेढ़ सौ से अधिक वर्ष पुरानी है जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर शुरू हुई इस रथयात्रा का महत्व पूरी के बराबर है बुंदेलखंड के लोग जो जगन्नाथपुरी नहीं जा पाते वह यहां अवश्य आते हैं इस रथयात्रा से कई आस्था और किंबदंती या भी जुड़ी है माना जाता है कि जब भगवान का रथ निकलता है तो बारिश अवश्य होती है भले थोड़ा क्यों न हो लेकिन जब विवाह के बाद भगवान वापस गर्भग्रह में जाते हैं तो झमाझम बारिश शुरू हो जाती है ऐसा ही आज भी हुआ जैसे ही जगत के नाथ दिवाले मैं पहुंचे उमड़ घुमड़ कर बदरा बरसने लगे और बरसात शुरू हो गई शुरू हुई

जोरदार बारिश से उम्मीद

भगवान की गर्भ गृह में पहुंचने से उम्मीद लगाई जा रही है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अब जोरदार बारिश  होगी क्योंकि बीते डेढ़ माह से पन्ना में बिल्कुल भी पानी नहीं बरस रहा है तालाब सूखे पड़े हैं लोगों को आषाढ़ के महीने में भी पीने के पानी की किल्लत है ऐसे में जब भगवान गर्भ गृह में पहुंच गए हैं और चतुर्मास शुरू हो गया तो जोरदार बारिश होगी इसके लक्षण भी दिखाई देने लगे हैं

 

झूठी हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणियां

बीते कई दिनों से मौसम विभाग पन्ना शहर में जोरदार बारिश अनुमान बता रहा है लेकिन सभी झूठी साबित हो रही है कई दिनों से लोग टकटकी नगर लगाए बैठे थे पर पानी नहीं बरस रहा था लेकिन जैसे ही आज भगवान जगन्नाथ अपने मंदिर के अंदर गर्भ गृह में पहुंचे जोरदार बारिश शुरु हो गई जो कई दिनों तक चलने की उम्मीद है ज्ञात हो कि पन्ना जिले में रथयात्रा का बड़ा महत्व है इसी रथयात्रा से ही किसान अपनी खेती की शुरुआत करते हैं और रथ यात्रा का ही महत्व है की खेती के लिए अच्छी और जोरदार बारिश होती है उसकी उम्मीद की जा रही है

 

जिला कांग्रेस कमेटी में लंबे समय बाद बदलाव
शारदा पाठक बनी कांग्रेस की जिलाध्यक्ष

( शिवकुमार त्रिपाठी ) (more…)

आश्वासन मीटिंग और घोषणा हो तक सीमित है डायमंड पार्क

20 वर्ष से डायमंड पार्क निर्माण की बाट जोह रहा है पन्ना

कामगारों को मिलेगा रोजगार

सांसद एवं मंत्री को करनी होगी सकारात्मक पहल

बीडी की परखी नजरें

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना में हीरा कामगारों को रोजगार  उपलब्ध कराने डायमण्ड पार्क की स्थापना की चर्चा बीते 20 साल से हो रही है हमेशा डायमंड पार्क का लॉलीपॉप पन्ना के लोगों को पकड़ाया जाता रहा है लेकिन परिणाम यह कि कभी इंदौर में डायमंड पार्क बना तो कभी खजुराहो में बनाने की चर्चा हुई पन्ना में डायमंड मिलता है कटिंग पॉलिशिंग यही हो इसके लिए जो डायमंड पार्क बना है उसका परिणाम ढाक के तीन पात है कलेक्टर पन्ना संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में फिर जिले के हीरा कारीगरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये डायमण्ड पार्क स्थापित करने  बैठक आयोजित की गई। बैठक में हीरा व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने डायमण्ड पार्क स्थापित करने के सुझाव दिये 

 बताया गया कि वर्तमान में हीरा व्यवसाय में बहुत बड़ा बदलाव आया है। अब इस व्यवसाय को संचालित करने के लिये आधुनिक मशीने, सर्टिफिकेशन यूनिट आदि की आवश्यकता होती है। अब इसके लिये डायमण्ड पार्क को आधुनिक मशीनों के साथ स्थापित करने पर ही सफलता मिल सकेगी। इसके लिये अधोसंरचना विकास के साथ ट्रेडिंग सेन्टर, बैलेंस मशीन यूनिट, हीरा कटिंग-पॉलसिंग, अभूषण बनाने आदि के लिये बडे-बडे हॉल की आवश्यकता होगी। इसके अलावा एक सो-रूम स्थापित करना होगा। डायमण्ड पार्क में विद्युत, पेयजल, सुरक्षा, पार्किंग स्थल व्यवस्थित पहुंच मार्क की आवश्यकता पेट्रोल पम्प के अलावा बाहर से आने वाले व्यवसायियों के ठेहरने आदि की व्यवस्था करनी होगी।

डायमंड पार्क के लिए आयोजित बैठक का दृश्य

कलेक्टर श्री मिश्र ने बैठक में उपस्थित व्यवसायियों को बताया कि पन्ना वर्तमान में आवागमन के विभिन्न साधनों से जुड़ गया है। पड़ोसी जिले छतरपुर के खजुराहो में रेल लाईन, हवाई अड्डा होने के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जुुड़ गया है। वहीं थोडे ही दिनों में पन्ना का सकरिया हवाई अड्डा बनकर तैयार हो जायेगा। अगामी समय में पन्ना तक रेलवे लाईन पहुंचने वाली है। इसलिए पन्ना में डायमण्ड पार्क स्थापित कर यहॉ के उत्पादित हीरे के अभूषण तैयार कर विक्रय करने का कार्य सफलता पूर्वक किया जा सकता है। यहॉ के हीरा कारोवारियों को काम की तलाश में महानगरों की ओर नही जाना पड़ेगा। उन्होंने हीरा व्यवसायिओं से कहा कि डायमण्ड पार्क के साथ सर्वसुविधा युक्त कॉलोनी का निर्माण कराने के साथ पांच सितारा होटल के अलावा हीरा व्यवसायियों के लिये सभी तरह की सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये अधोसंरचना विकास किया जाना होगा। इसके लिये स्थानीय व्यवसायी उपयुक्त भूमि की जानकारी दें। जिससे अगामी आने वाले समय में डायमण्ड पार्क का कार्य प्रारम्भ किया जा सकें

शहर के मध्य स्थित महेंद्र भवन है उपयुक्त स्थान

खूबसूरत महेंद्र भवन

हीरा को रखना और इस व्यापार से जुड़े लोगों के आवागमन मैं सुरक्षा सबसे अहम मुद्दा होता है भले ही 20 वर्षों से डायमंड पार्क के लिए जमीन न तलाशी गई हो पर पुराने कलेक्ट्रेट यानी महेंद्र भवन के परिसर में जो जमीन उपलब्ध है वह डायमंड पार्क के लिए सबसे उपयुक्त उपयुक्त जगह है यदि यहां डायमंड पार्क बनाता है तो हीरा कामगारों व्यापारियों को आवागमन में सुविधा होगी और सुरक्षित वातावरण रहेगा

सांसद एवं मंत्री को करनी होगी सकारात्मक पहल

एनएमडीसी हिनौता में आयोजित कार्यक्रम में सांसद एवं मंत्री

(more…)

 

मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह जी के प्रयास से एनएमडीसी सीएसआर मद अंतर्गत धर्म सागर पाथवे निर्माण हेतु 1.26 करोड़ एवं एनएमडीसी आवासी कॉलोनी को कोविड केयर सेंटर के रूप में विकसित करने हेतु 2.26 करोड़ की राशि हुई स्वीकृत

 

!! शिवकुमार त्रिपाठी !!

कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए  मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने जिले में कोविड-19 की समुचित व्यवस्था की रणनीति अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों एवं महाप्रबंधक एनएमडीसी से आवासी कॉलोनी को कोविड सेंटर के रूप में विकसित करने हेतु चर्चा की थी एवं शीघ्र क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया था जिसके फल स्वरुप एनएमडीसी मझगवां द्वारा उनकी पन्ना स्थित आवासी कॉलोनी को कोविड-19 केयर सेंटर के रूप में विकसित करने हेतु 2.2 6 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई जिसमें भविष्य में कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों का विशेष तौर पर इलाज किया जा सके इसके साथ ही

 

एनएमडीसी हीरा परियोजना प्रबंधन ने स्वीकृत की राशि

पन्ना शहर के धर्म सागर तालाब के सौंदर्यीकरण एवं शहर वासियों के घूमने के उद्देश्य से चारों तरफ पाथवे के निर्माण हेतु एनएमडीसी द्वारा 1.26 करोड की राशि सीएसआर मद से स्वीकृत की गई हैं जिससे शहर के लोगों को मॉर्निंग वॉक एवं शारीरिक अभ्यास हेतु उपयुक्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा उक्त दोनों कार्यों पर शीघ्र क्रियान्वयन की कार्रवाई होगी बृजेंद्र सिंह के नििजी प्रयासों की बात यह दो बड़े कार्यय स्वीकृत हुए हैं धर्म सागर मेंंं लंबे समय से पांचवी की निर्माण की मांग होतीीी रही अब इस राशि के स्वीकृत हो जाने से एक साफ सुथरा पाठ्य में बनकर तैयार होगा जो मॉर्निंग वॉक के लिए एक उपयुक्त जगह बन जाएगी साथ ही दो पहाड़ियों की खूबसूरत वादियों के बीच शहर के लोग सुबह का समय गुजार सकेंगे क्योंकि यह मन एनएमडीसी हीरा कॉलोनी की सीएसआर से स्वीकृत है इस कारण यह दोनों काम शीघ्र होने कीी संभावना है इस काम की स्वीकृत होने से स्थानीय लोगों बुद्धिजीवी और उनके प्रशंसकोंं ने मंत्री बृजेंद्रर प्रताप सिंह को बधाई दी है 

 

ब्लड बैंक के बाहर घूम रहे दलाल ने गरीब से ठगे 6000 रुपए

सिविल सर्जन डॉक्टर एल के तिवारी ने पीड़ित की दुर्दशा को देखते हुए निशुल्क रूप से खून देने का किया था आदेश

दलाल की तलाश में ब्लड बैंक के कर्मचारी एवं अस्पताल प्रबंधन जुटा

 

ब्लड की कमी से जूझ रहे लोगों को मदद करने के उद्देश्य से सरकार ब्लड डोनेशन को बढ़ावा दे रही है इसके लिए एक रक्त डोनेशन वाहन भी बीते कई महीने से पूरे पन्ना जिले में घूम रहा है सांसद बीडी शर्मा , मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह सहित कई राजनेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने रक्तदान को बढ़ावा दिया

यह दिया हुआ खून ब्लड बैंक में जमा हो जाता है यह रक्तदान से एकत्रित रक्त असहाय लोगों की जरूरत में काम आए यह काम अस्पताल प्रबंधन का है पर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में सक्रिय दलाल इसी खून का सौदा कर रहे हैं ऐसा ही मामला पन्ना जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक के पास सक्रिय दलालों की करतूत  से सामने आया है जिसने एक मजदूर से 6 हजार ठग लिए उसकी पत्नी रक्त की कमी से अब भी जूझ रही है,,

ज्ञात हो कि पन्ना में कई समाजसेवी रक्तदान को प्रोत्साहित करने में सक्रिय है और इनके प्रयास से रक्तदाता भी आसानी से रक्त देने पहुंचते हैं पर इसी खून का जो सौदा हो रहा है उससे लोग दुखी है,,, दलाल ब्लड बैंक के बाहर सक्रिय है और ऐसा संभव नहीं है कि इसकी जानकारी ब्लड बैंक के कर्मचारियों को ना हो क्योंकि कई बार कर्मचारियों की मिलीभगत से ही चोरी-छिपे रक्त की दलाली का मामला उजागर हुआ है

पीड़ित महिला ने रक्त की आवश्यकता है और दलाल ने पैसे ऐठ लिए

मामला

पन्ना जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्था है बेहतर बनाने के लिए जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ एल के तिवारी द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मगर जिला चिकित्सालय के आसपास खून के दलाल तथा जेब कतरे कम नहीं हो पा रहे हैं। ऐसा ही मामला आज दिनांक 18 जुलाई 2021 को सामने आया गुनौर निवासी मजदूर अरविंद कुमार प्रजापति अपने 30 वर्षीय पत्नी श्रीमती राजकुमारी प्रजापति एवं एक 2 वर्षीय मासूम बेटी को गंभीर अवस्था में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचा था। जहां पर पीड़ित महिला का खून अत्यंत कम होने के कारण खून की व्यवस्था करने हेतु अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा पीड़ित पति से कहा गया। मगर जब कहीं पर भी खून की व्यवस्था नहीं हुई तब जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर एलके तिवारी द्वारा पीड़ित पति को बताया गया कि जितना भी ब्लड पीड़ित महिला को लगेगा वह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से निशुल्क रूप से दिया जाएगा। मगर इस दौरान आज सुबह एक दलाल उसके समीप आ गया और खून के बदले में ₹6000 पीड़ित मजदूर से ठग लिया। बदले में उसे खून भी नहीं दिलाया गया। ब्लड बैंक के कर्मचारियों द्वारा सिविल सर्जन द्वारा लिखे गए निशुल्क ब्लड के आधार पर उसे ब्लड दिया गया। मगर बीच में ही दलाल पीड़ित मजदूर से ₹6000 लेकर रफूचक्कर हो गया है। मगर सवाल यह उठता है कि ब्लड बैंक के बाहर घूम रहे दलालों जेब कतरों पर अस्पताल चौकी पुलिस अंकुश क्यों नहीं लगा पाती है और इन पर कार्यवाही करने से क्यों कतराती है। पीड़ित मजदूर के साथ हुई ठगी की जानकारी जब जिला अस्पताल के चिकित्सक को प्राप्त हुई तब उनके द्वारा वार्ड बॉय को भेजकर कर्मचारियों के बीच शिनाख्त कराई गई। मगर ब्लड बैंक के किसी भी कर्मचारी से पीड़ित मजदूर पति का लेन देन नहीं हुआ है। उसके द्वारा बताया गया कि खून का दलाल ब्लड बैंक के सामने पेड़ के किनारे खड़ा हुआ था। जिसके द्वारा बताया गया कि जो खून मिला है उसके बदले में आप से ₹6000 जमा कराए जाने हैं। भोला भाला गरीब मजदूर उक्त दलाल के झांसे में आ गया और जो अपने पत्नी एवं मासूम बेटी के इलाज के लिए ₹10000 कर्ज लेकर पन्ना उपचार कराने आया हुआ था। उसकी एक पल में ₹6000 ठग लिए गए हैं। पन्ना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा से अनुरोध है कि ऐसे खून के दलालों एवं जेब कतरों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। ताकि जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ धोखाधड़ी एवं चोरी की वारदात घटित ना हो सके। इसके साथ ही उक्त खून के दलाल का पता लगाकर उससे गरीब का पैसा वापस दिलाया जाए ताकि गरीब को न्याय मिल सके।

(राम बिहारी गोस्वामी की फेसबुक वॉल से)

 

राजेश और बन भूमि विवाद का प्राथमिकता के आधार पर करेंगे निपटारा :- प्रभारी मंत्री
पन्ना में भीषण जल संकट पर भी किया विचार

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना जिले की प्रभारी मंत्री रामकिशोर कावरे पहली बार पन्ना पहुंचे और कलेक्ट्रेट कार्यालय में सरकार की विकास योजनाएं प्रगति निर्माण कार्य और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा की इस बीच पन्ना में लंबे समय से राजस्व और वन भूमि विवाद के कारण विकास बाधित होने की बात सामने आई तब प्रभारी मंत्री ने कहा सभी के साथ मिलकर प्राथमिकता के आधार पर राजस्व और वन भूमि विवाद का समाधान निकाला जाएगा
इस बीच समीक्षा बैठक में बरसात न होने के कारण पन्ना की सभी तालाब सूख जाने और भीषण जल संकट का भी मामला सामने आया तब प्रभारी मंत्री ने वैकल्पिक स्रोत तलाशने की बात कही कहा प्रशासन वैकल्पिक जल स्रोतों की योजनाओं पर कार्यवाही कर रहा है
विकलांग को ट्राईसाईकिल प्रदान करते हुए प्रभारी मंत्री रामकिशोर कावरे

इसके बाद प्रभारी मंत्री ने भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं से बात की और कहा पन्ना का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे उन्होंने कहा हमारी प्राथमिकता सबका विकास सबका साथ और सबका विश्वास है

 

भाजपा में काम करने वाले कार्यकर्ता पर संगठन की नजर होती है

कांवरे

कई बार संगठन लेता है कार्यकर्ता के धैर्य की परीक्षा- रामकिशोर कांवरे

पन्ना जिले में प्रभारी मंत्री के प्रथम बार आगमन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला भाजपा कार्यालय पन्ना में
जिले के प्रभारी मंत्री
रामकिशोर कांवरे का भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया ,
सर्वप्रथम कार्यक्रम में पार्टी के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया, स्वागत भाषण व कार्यक्रम की पृष्ठभूमि जिलाध्यक्ष
राम बिहारी चौरसिया द्वारा रखी गई, साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम द्वारा जिले की समस्याओं से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया गया!

मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए प्रभारी मंत्री रामकिशोर

प्रभारी मंत्री  रामकिशोर कांवरे ने कहा कि संगठन ने मुझे एक कार्यकर्ता से जन प्रतिनिधि विधायक बनाया हमारे कार्यकर्ताओं के श्रम से में चुनाव जीता और संगठन ने हमें बूथ कार्यकर्ता से विधायक तक पहुंचाया में आप सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि मेहनत व ईमानदारी से संगठन का काम करें संगठन निश्चित तौर पर मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को उच्च पद तक पहुंचा देगा !
हम सभी राजनीति में एक विचारधारा के लिए काम कर रहे हैं मैंने भी कार्यकर्ता के रूप में लाठी खाई है हमारा कार्यकर्ता स्वाभिमानी है मैंने संगठन में काम किया इसलिए मैं संगठन की रीति नीति को जानता हूं आप सब अपनी बात अपने मंडल अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष के माध्यम से रखें हम सब कार्यकर्ताओं को पार्टी के विचार को लेकर आगे बढ़ना है हमें गरीबों के लिए काम करना है अंन्तोदय के उद्देश्य को पूरा करना है संगठन में दायित्व बढ़ता और घटता रहता है हम जिस दायित्व में रहे पूर्ण ईमानदारी के साथ काम करें!
उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा विकास के लिए हम सबको मिलकर काम करना है अपने मतभेदों को भूल कर एक साथ काम करना है संगठन में पद व दायित्व मिलते हैं बदलते हैं नए कार्यकर्ता पार्टी की पद्धति को सीखें आज मैं आप सबके सामने अपने अनुभव के आधार पर अपनी बात रख रहा हूं!

विकलांग को ट्राईसाईकिल प्रदान करते हुए प्रभारी मंत्री रामकिशोर कावरे
कार्यकर्ता के रूप में मेहनत और धैर्य दोनों की परीक्षा संगठन कई बार लेता है और हमें फिर संगठन में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है मैं आप सब से आग्रह करता हूं कि संगठन की रीति और नीति के अनुसार काम करें क्योंकि संगठन श्रेष्ठ है!

मंच पर प्रभारी मंत्री  रामकिशोर कांवरे जिलाध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया पूर्व जिला अध्यक्ष सतानंद गौतम ,जिला पंचायत अध्यक्ष रवि राज यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
श्रीमती उषा सोनी व रामअवतार पाठक ,मानवेंद्र सिंह महेंद्र बागरी उपस्थित रहे ,
साथ ही पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद तिवारी एडवोकेट, सुशील त्रिपाठी ,श्रीकांत त्रिपाठी ,बृजेंद्र गर्ग ,पुष्पेंद्र पटेल, तरुण पाठक ,प्रमोद तिवारी, संजय सुल्लेरे, केश कुमार लोधी, राजेंद्र प्रधान ,श्रीमती मीना पांडे, श्रीमती लक्ष्मी भदौरिया ,
मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा ,राकेश गिरी गोस्वामी, उमेश सोनी ,ललित गुप्ता , हरेंद्र त्रिपाठी ,मलखान सिंह, सौरभ श्रीवास्तव ,गुलाब सोनी, सुलभ उरमलिया, कमलेश लोधी, अरुण चौरसिया ,उदय मिश्रा ,अल्पेश शर्मा, चाणक्य रैकवार, ललित तिवारी ,प्रदीप अवस्थी ,उमेश सोनी ,अमित परमार, अभिलाष साहू , शैलू अग्रवाल ,
दीपेश व्यास ,कैलाश गुप्ता, राजकुमार वर्मा ,धर्मेंद्र नामदेव, चंदन सपेरा, डीडी दुबे ,संदेश अग्रवाल ,अजय पाठक, अरविंद यादव ,विक्रम सिंह ,वरुण पाठक ,निजाम खान ,पीसी यादव, पुरुषोत्तम कंनकने, बालकृष्ण शुक्ला, रिंकू तिवारी ,मदन पांडे ,श्रीमती सीता गुप्ता , श्रीमती कविता रैकवार ,श्रीमती चंद्रप्रभा तिवारी ,श्रीमती अमिता बागरी ,श्रीमती रूप नागयच, श्रीमती गीता गुप्ता ,श्रीमती स्नेह लता पाराशर ,श्रीमती शशि परमार,
श्रीमती नीलम चौवे,
कमल लालवानी ,दुर्गेश शिवहरे मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी एडवोकेट उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विवेक मिश्रा द्वारा किया गया व आभार प्रदर्शन जिला पंचायत अध्यक्ष रवि राज यादव द्वारा किया गया!

 

देवेन्द्रनगर,पन्ना
राइस मिल व्यापारी के दिनदहाड़े 5 लाख ले उड़े चोर

देवेन्द्रनगर थाना के एसबीआई बैंक का मामला


पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर थाना अंर्तगत भारतीय स्टेट बैंक शाखा देवेन्द्रनगर में बैंक प्रबंधन की लापरवाही के चलते राईस मिल व्यवसायी हिमांशु अग्रवाल निवासी सतना जो कि दोपहर 12 बजे स्टेट बैंक में अपने खाते से एफडीआर बनाने के लिए 5 लाख रुपए निकाले थे। जो बैंक के अंदर से किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर फरार हो गया। व्यवसायी द्वारा इसकी सूचना तत्काल देवेन्द्रनगर पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल जारी कर दी है व बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चोर तक पहुंचने की तलाश जारी है।

केंद्रीय

मंत्रिमंडल में पिछड़ों को मिला स्थान,
मैं प्रधानमंत्री जी का आभार

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आज जिला भाजपा कार्यालय पन्ना में प्रेस वार्ता की गई जिसको जिला पंचायत अध्यक्ष रवि राज यादव द्वारा संबोधित किया गया यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि नवगठित केंद्रीय मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग समाज के 27 सांसदों को मंत्री पद प्रदान करने पर में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं

यादव ने कहा कि भारतीय सामाजिक व्यवस्था के तहत भारत वर्ष में निवास करने वाले व्यक्तियों और जनसंख्या की दृष्टि से 52% जनसंख्या पिछड़ा वर्ग समाज से आती है स्वतंत्र भारत के इतिहास में देश में 15 प्रधानमंत्री हुए मध्यवर्ती सरकारें तो जाति के आधार पर बनी किंतु किसी भी सरकार ने देश के अंदर रहने वाले इस पिछडा वर्ग के समाज की चिंता नहीं कि केवल उन्हें वोट बैंक समझा राष्ट्रीय राजनीति में कुछ ऐसी क्षेत्रीय पार्टियां हैं जिनका उदय जाति के आधार पर हुआ जैसे बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल ,इत्यादि !
यादव ने कहा कि जातिगत आधार पर बनी राजनीतिक पार्टियों ने राजनीतिक लाभ तो लिया किंतु जाति के उत्थान के लिए कोई प्रयास नहीं किए वर्ष 2014 में जब माननीय नरेंद्र मोदी जी ने देश के 15 में प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली तब से उनके द्वारा देश में निवासरत प्रत्येक जाति धर्म के लोगों की समान चिंता की गई जिसमें सामान्य, ओबीसी, दलित ,आदिवासी सभी सम्मिलित थे!

यादव ने कहा कि देश की लगभग 52% जनसंख्या पिछड़ा वर्ग समाज से आती है हमारे देश के प्रधानमंत्री जी ने यह महसूस किया है कि जनसंख्या के अनुपात में इस वर्ग को प्रतिनिधित्व प्राप्त नहीं हो पाया है तब मोदी सरकार एक के कार्यकाल में माननीय प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2017 में 123 वां संविधान संशोधन विधेयक संसद में प्रस्तुत कर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन की मंजूरी प्रदान की,

साथ ही आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया ताकि इस वर्ग के लोगों को उसका लाभ मिल सके ,श्री मोदी ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल का मंत्रिमंडल विस्तार दिनांक 7 /7/ 21 को किया ,
जिसमें कुल 45 सांसदों को मंत्री पद की शपथ दिलाई इसके बाद स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड 27 ओबीसी मंत्री बनाए गए जिसमें 15 राज्यों के 27 ओबीसी सांसदों को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है!
मोदी ने 5 कैबिनेट में 22 राज्य मंत्री बनाए हैं भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी माननीय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया , श्रीमती उषा सोनी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के वर्तमान अध्यक्ष व नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव कुशवाहा , द्वारा पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया!
नीरज लोधी सौरभ ओमरे उपस्थित रहे!