ताज़ा खबर
टीकमगढ़ में हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, धसान नदी में मशीनों से अवैध उत्खनन का आरोप,, सांसद खेल महोत्सव संपन्न, ट्रॉफी और पुरस्कार पाकर प्रसन्न हुए खिलाड़ी,,, सांसद बीडी शर्मा ने हर पंचायत में खेल मैदान बनाने का प्रयास शुरू किया सांसद खेल महोत्सव के समापन की जोरदार तैयारी,, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला सम्मान,,, सांसद बीडी शर्मा हर खिलाड़ी को कर रहे हैं प्रोत्साहित IAS संतोष वर्मा पर कार्यवाही न होना बेहद शर्मनाक, आरक्षण खत्म कराने स्वर्ण एकजुट हो रहे - अनिल मिश्रा

पन्ना में मिला कोरोना का पहला मरीज,, मचा हड़कम ,, हम आप सुरक्षित:- CMHO

*पन्ना में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मुंबई से आया,,, परेशान न हो हम आप सुरछित है*

कुछ समय के लिए दहशत फैली

पूरी तरह स्वस्थ है

कोरोना के विशेष लक्षण नहीं दिख रहे

कलेक्टर एसपी मौके पर पहुंचे इलाके को सीज किया गया

जानकारी देने से बचते रहे अधिकारी

देर रात 11:00 बजे के बाद जारी किया प्रेस नोट

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एल के तिवारी ने प्रेस नोट जारी कर कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संबंध में यह जानकारी दी है ,, पन्ना के सभी लोग सुरक्षित हैं घबराने और परेशान होने की आवश्यकता नहीं है कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, एसपी मयंक अवस्थी और सीएमएचओ डॉ LK तिवारी मौके पर अपने दल बल के साथ मौजूद रहकर स्वास्थ्य संबंधी कार्यवाही करा रहे हैं बहुत से लोग बार-बार फोन कर व्यक्तिगत रूप से मुझसे जानकारी चाह रहे है

किन्ही कारणवश वेबसाइट ब्लॉक हो गई थी या करा दी गई पता नहीं चला प्रशासन के लोग कह रहे थे मरीज का नाम नहीं छाप सकते जबकि अधिकृत रूप से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो प्रेस नोट जारी किया गया है उसमें मरीज का नाम और पता अंकित है इसके बावजूद मैंने यह नाम पता हटा दिया
इस मरीज को बर्नोली की कौरनटाइम सेंटर में रखा गया है वही इलाज किया जा रहा डॉक्टर एलके तिवारी का कहना है की मुंबई से आए इस मरीज में कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं पॉजिटिव मरीज को जो समस्याएं होती हैं वह भी नहीं हो रही लिहाजा उसे इसी सेंटर में ही आइसोलेट कर दिया गया है पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति हो जाने के कारण प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है कलेक्टर कर्मवीर शर्मा और एसपी मयंक अवस्थी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

*डॉक्टर L K तिवारी द्वारा व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराया गया प्रेस नोट*

*किरोना अपडेट @पन्ना दिनाक 02 मई रात्रि 11 PM*

आज पन्ना में एक केस मोहम्मद ,,,,,,,, पिता ,,,,,,,,, पॉजिटिव प्राप्त हुआ है जो ,,,,,,,,,,गांव का रहने वाला है यह 30 तारीख को मुंबई से सिमरिया बॉर्डर पर आया था ।
इसको तथा इसके ग्रुप को सिमरिया बॉर्डर पर ही रोक लिया गया था तथा इन्हें समीप हॉस्टल में आइसोलेट कर दिया गया था।
*ग्रुप के 10 सदस्यों मे से 9 नेगेटिव और एक पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। पॉजिटिव मरीज भी अभी बीमारी के प्रत्यक्ष लक्षण से मुक्त है तथा इसका प्रारंभ उपचार बनैली कोविड सेंटर मे शुरू किया जा चुका है।*
चुकी सिमरिया चेकपोस्ट से सीधा हॉस्टल लाया गया था तथा इनका संपर्क किसी रहवासी क्षेत्रों में नहीं हुआ है अतः *पन्ना जिले के सभी नागरिक सुरक्षित है किसी को घबराबे की जरूरत नही है।*
इनकी फर्स्ट कॉन्टैक्ट पर्सन की हिस्ट्री निकाल ली गई है जिसमें 8 लोग प्राप्त हुए हैं आठो लोगो के सैंपल ले लिए गए हैं तथा वह डॉक्टर की निगरानी में कोविड सेन्टर मे है
इनके सेकंड कांटेक्ट पर्सन को भी आईडेंटिफाई किया जा चुका है तथा वह भी लोकल एडमिनिस्ट्रेशन एवम पुलिस की निगरानी में आइसोलेशन मे किया गया है
किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है सभी लोग ट्रेस हो चुके हैं तथा *वह किसी भी रहवासी क्षेत्र में नहीं संपर्क में आए हैं ।*
*अभी कलेक्टर, SP औऱ CMHO ,एवम अन्य स्थानीय अधिकारी मौके पर ही है।*
*CMHO PANNA*

कोरोना संक्रमित के मिलते ही पन्ना ग्रीन जोन से हुआ ऑरेंज

0 पहला संक्रमित मरीज मिलते ही मचा हड़कंप, सतर्कता बढ़ी
0 यह मजदूर 30 अप्रैल को महाराष्ट धरावी से आया था पन्ना
पन्ना। बुन्देलखण्ड क्षेत्र का पन्ना जिला 2 मई की शाम तक ग्रीन जोन में शामिल था, लेकिन कोरोना संक्रमित पहले मरीज की पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद यह ऑरेंज जोन में शामिल हो गया है। दूसरे प्रान्तों के हॉट स्पॉट इलाकों से बड़ी संख्या में प्रतिदिन आ रहे मजदूरों को देखते हुये यह आशंका बनी हुई थी कि पन्ना ज्यादा दिनों तक ग्रीन जोन नहीं रह पायेगा, जो सच साबित हुआ। विगत 30 अप्रैल को अपने अन्य साथियों के साथ जो मजदूर महाराष्ट धरावी से आया था वह कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह खबर शनिवार की शाम जैसे ही प्रकाश में आई समूचे जिले में हड़कंप मच गया। पन्ना कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी तथा सीएमएचओ डॉ एल. के. तिवारी सहित स्वास्थ अमला की टीम आनन फानन रात्रि में ही बनौली गांव स्थित क्वारेंटाइन सेंटर पहुंची जहाँ इस मरीज को आइसोलेशन में रखा गया था। क्वारेंटाइन सेंटर के चारो तरफ फोर्स लगाकर इलाके को सील कर दिया गया है।


मामले के सम्बन्ध में देर रात्रि जिला प्रशासन से मिली अधिकृत जानकारी के मुताबिक पन्ना में एक केस पॉजिटिव प्राप्त हुआ है जो अजयगढ़ तहसील के ग्राम हरदी का रहने वाला है। यह 30 तारीख को मुंबई से सिमरिया बॉर्डर पर आया था। इसको तथा इसके अन्य साथियों को सिमरिया बॉर्डर पर ही रोक लिया गया था तथा इन्हें समीप हॉस्टल में आइसोलेट कर दिया गया था। सीएमएचओ डॉ एल. के. तिवारी ने बताया कि ग्रुप के 10 सदस्यों मे से 9 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव और एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपने बताया कि पॉजिटिव मरीज भी अभी बीमारी के प्रत्यक्ष लक्षण से मुक्त है तथा इसका प्रारंभिक उपचार बनौली कोविड सेंटर मे शुरू किया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज 30 अप्रैल को अपने अन्य साथियों के साथ जब पन्ना जिले में प्रवेश किया था तो उसे सिमरिया चेकपोस्ट से सीधा हॉस्टल ले जाया गया था। इनका संपर्क किसी रहवासी क्षेत्रों में नहीं हुआ है अतः पन्ना जिले के सभी नागरिक सुरक्षित हैं किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन द्वारा जारी प्रेस नोट में लेख किया गया है कि इनकी फर्स्ट कांटेक्ट पर्सन की हिस्ट्री निकाल ली गई है जिसमें 8 लोग प्राप्त हुए हैं। इन आठों लोगों के सैंपल ले लिये गये हैं तथा सभी डॉक्टर की निगरानी में कोविड सेन्टर में हैं। इनके सेकंड कांटेक्ट पर्सन को भी आईडेंटिफाई किया जा चुका है तथा उन्हें भी लोकल एडमिनिस्ट्रेशन एवं पुलिस की निगरानी में आइसोलेशन में रखा गया है। प्रशासन द्वारा जिले के लोगों को आश्वस्त किया गया है कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है, सभी लोग ट्रेस हो चुके हैं तथा वे किसी भी रहवासी क्षेत्र के संपर्क में नहीं आये हैं।

जिले में अब तक लिये गये 214 नमूने

लॉकडाउन के बाद पन्ना जिले में अब तक कुल 214 नमूने ही लिये गये हैं जो जिले की आबादी व लॉकडाउन के दौरान यहाँ पहुंचे प्रवासी मजदूरों की संख्या को द्रष्टिगत रखते हुये बहुत कम है। जाँच की धीमी गति चिंता की बड़ी वजह बनी हुई है। अधिकृत जानकारी के मुताबिक अब तक जिले में बाहर से कुल 15345 लोग आये हैं जिनकी स्क्रीनिंग की जा चुकी है लेकिन जाँच हेतु नमूने नहीं लिये गये। जब यह तथ्य सभी के संज्ञान में है कि बिना लक्षण वाले व्यक्तियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ रही है ऐसी स्थिति में संभावित मरीजों को आईडेंटिफाई करने के लिये क्या जाँच की रफ़्तार बढ़ाना जरुरी नहीं है? मालुम हो कि शनिवार को जिस प्रवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है उसमें भी बीमारी के प्रत्यक्ष लक्षण नहीं पाये गये थे।

बांदा के कोरोना पॉजिटिव मामले से जिले में मचा हड़कंप,,, क्योंकि पन्ना से जुड़ी है ट्रबल हिस्ट्री
सिमरिया के रास्ते किया था पन्ना में प्रवेश
पुलिसकर्मियों के संपर्क में आया था शख्स
जिले में बरता जा रहा है एहतियात
ट्रबल हिस्ट्री से जुड़े सभी लोग आइसोलेट किए गए

क्या है मामला दरअसल पन्ना जिले की धर्मपुर क्षेत्र अंतर्गत हरदी के 6 युवक और उत्तर प्रदेश की नरेनी की एक युवक एक साथ मुंबई में पेंटिंग का काम करते थे जो लाख डाउन के दौरान वही फस गए जब इन्हें परेशानी हुई तो किसी तरह से मुंबई से भागते हुए और ट्रक और अन्य वाहनों से पन्ना जिले के सिमरिया पहुंचे वहां पुलिस के संपर्क में आने के बाद उन्हें हरदी के क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया गया इस दौरान इस युवक ने अपने साथियों के साथ सिमरिया मे 35 लोगों के साथ 1 दिन के लिए कॉरन टाइम किया गया फिर इसके बाद प्रशासनिक व्यवस्था के अनुरूप इन्हें हरदी क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजा गया राष्ट्रीय से यूपी का युवक ट्रक के माध्यम से नरेनी पहुंच गया जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो बांदा में सैंपल लिया गया और यह युवक पॉजिटिव पाया जिससे हड़कंप मचा हुआ है और क्योंकि ट्रबल हिस्ट्री पन्ना से जुड़ी हुई है तो पन्ना में भी लोगों में डर का माहौल निर्मित है ऐसे माहौल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्थिति स्पष्ट की है कहा जिले में घबराने की जरूरत नहीं है सभी लोगों को आइसोलेट किया गया है और इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एनके तिवारी ने अपनी ओर से वक्तव्य जारी करते ही कहां है बांदा में पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति की हिस्ट्री कल ही पूरी निकाल ली गई थी। हमारे जिले के 8 लोग फर्स्ट कांटेक्ट पर्सन थे सभी के सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए भेजे जा चुके हैं
और सभी कोविड केयर सेंटर में डॉक्टर की निगरानी में है
साथ ही सेकंड कांटेक्ट पर्सन भी आईडेंटिफाई किया जा चुका है तथा वह भी कोविड केअर सेंटर में ही है
अतः *बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है*
इन व्यक्तियों का किसी भी पब्लिक जोन में कांटेक्ट नहीं हुआ है
जैसे ही रिपोर्ट आएगी सभी को अवगत किया जाएगा.
CMHO Panna

पन्ना में परशुराम जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाती रही है और समाज के लोग मिलकर शाम को शोभायात्रा निकालते थे लेकिन देशव्यापी संकट और कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए परशुराम जयंती को सामूहिक रूप से ना मनाने का फैसला किया गया है इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष रामगोपाल तिवारी ने कहा की सभी लोग घर में ही भगवान परशुराम जयंती को मना रहे हैं सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा समाज के सभी वर्गों को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए रामगोपाल तिवारी ने कहा कि यथाशक्ति समाज के लोग गरीबों का की मदद करें और जरूरतमंदों को इस उपलक्ष में आर्थिक और खाद्यान्न के रूप में मदद कर सकते हैं उन्होंने अपील की किस समाज की यदि जरूरतमंद लोग परेशान होंगे तो निश्चित हम सब लोगों को दुख पहुंचेगा ऐसे अवसर पर हम सभी को मिलकर गरीबों की मदद करनी होगी यही परशुराम जयंती की शुभकामनाएं होंगी उन्होंने स्वयं घर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजा पाठ कर भगवान परशुराम जयंती मनाई और सभी को शुभकामनाएं दी और सभी ब्राम्हण समाज से घर में ही जयंती मना कर भगवान परशुराम की पूजा करने की अपील की

*🚩जय परशुराम🚩*

*भगवान परशुराम प्रकोटत्वस
*26 अप्रेल 2020*

भगवान परशुराम जी का प्रकोटत्वस प्रत्येक वर्ष हम सभी बड़े ही हर्षोल्लास से मनाते आए हैं,परन्तु इस वर्ष हमारे राष्ट्र को कोरोना नामक वैश्विक महामारी ने घेर रखा है इसलिए, हम अपने घरों में रहकर भी इस दिन को अविस्मरणीय बनाना चाहते है। आप सभी से आग्रह है की हम अपने घर मे रह कर
लॉक-डाउन का पालन करते हुए भारतीय परिधान पारम्परिक वेषभूषा में अपने परिवार के साथ आराध्य भगवान श्री परशुराम जी का प्रकोटत्वस मनाए एवं पूजन हवन आरती करें तथा संध्या के समय अपने अपने आँगन में कम से कम 11दीपक अवश्य जलाएं भगवान परशुराम जी से प्रार्थना करें कि हमारे राष्ट्र को और संपूर्ण विश्व को इस महामारी से बचाए हमारे जो भाई बहन इस महामारी में आपातकालीन सेवाएं दे रहे हैं उन्हें शक्ति दे। भगवान परशुरामजी की आराधना के साथ हम कोरोना योद्धाओं के अच्छे स्वास्थ की कामना भी करें। जय श्री भगवान परशुराम जी की

*हारेगा कोरोना*
*जीतेगा हिंदुस्तान*

पं रामगोपाल तिवारी
जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा ) पन्ना म प्र

पं दिनेश गोस्वामी
जिला अध्यक्ष( युवा) अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा ) पन्ना म प्र

सनातन परंपरा में सात ऐसे चिंरजीवी देवता हैं, जो युगों-युगों से इस पृथ्वी पर मौजूद हैं। इन्हीं में से एक भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम भी हैं। सात मई को अक्षय तृतीया के दिन ही इनकी जयंती मनाई जाती है। आइए जानते हैं भगवान परशुराम से जुड़ी वो सात बड़ी बातें शायद आप अब तक नहीं जानते —

1.
न्याय के देवता 
परशुराम भगवान विष्णु के आवेशावतार थे। उनका जन्म भगवान श्रीराम के जन्म से पहले हुआ था। मान्यता है कि भगवान परशुराम का जन्म वैशाख शुक्ल तृतीया के दिन-रात्रि के प्रथम प्रहर में हुआ था। परशुराम जी के जन्म समय को सतयुग और त्रेता का संधिकाल माना जाता है। भगवान शिव के परमभक्त परशुराम जी को न्याय का देवता माना जाता है।

2.
गणपति को भी दिया था दंड
पौराणिक कथा के अनुसार भगवान परशुराम के क्रोध से स्वयं गणेश जी भी नहीं बच पाये थे। ब्रह्रावैवर्त पुराण के अनुसार, एक बार जब परशुराम जी भगवान शिव के दर्शन करने के लिए कैलाश पर्वत पहुंचे तो भगवान गणेश जी उन्हें शिव से मुलाकात करने के लिए रोक दिया। इस बात से क्रोधित होकर उन्होंने अपने फरसे से भगवान गणेश का एक दांत तोड़ दिया था। जिसके बाद भगवान गणेश एकदंत कहलाने लगे।

3.
हर युग में रहे मौजूद
रामायण और महाभारत दो युगों की पहचान हैं। रामायण त्रेतायुग में और महाभारत द्वापर में हुआ था। पुराणों के अनुसार एक युग लाखों वर्षों का होता है। ऐसे में देखें तो भगवान परशुराम ने न सिर्फ श्री राम की लीला बल्कि महाभारत का युद्ध भी देखा।

4.
भगवान कृष्ण को दिया था चक्र
रामायण काल में सीता स्वयंवर में धनुष टूटने के पश्चात् परशुराम जी जब क्रोधित हुए और उनका लक्ष्मण से संवाद हुआ तो उसके बाद भगवान श्री राम ने परशुराम जी को अपना सुदर्शन चक्र सौंपा था। वही सुदर्शन चक्र परशुराम जी ने द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण को वापस किया। 

5.
कर्ण को दिया था यह श्राप
परशुराम जी ने कर्ण और पितामह भीष्म को अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा भी दी थी। कर्ण ने भगवान परशुराम से झूठ बोलकर शिक्षा ग्रहण की थी। जब यह बात परशुराम जी को पता चली तो उन्होंने कर्ण को श्राप दिया कि जिस विद्या को उसने झूठ बोलकर प्राप्त की है, वही विद्या युद्ध के समय वह भूल जाएगा और कोई भी अस्त्र या शस्त्र नहीं चला पाएगा। भगवान परशुराम का यही श्राप अंतत: कर्ण की मृत्यु का कारण भी बना। 

6.
21 बार किया क्षत्रियों का नाश
भगवान परशुराम कभी अकारण क्रोध नहीं करते थे। जब सम्राट सहस्त्रार्जुन का अत्याचार व अनाचार अपनी चरम सीमा लांघ गया तब भगवान परशुराम ने उसे दंडित किया। भगवान परशुराम को जब अपनी मां से पता चला कि ऋषि-मुनियों के आश्रमों को नष्ट और अकारण उनका वध करने वाला दुष्ट राजा सहस्त्रार्जुन ने उनके आश्रम में आग लगा दी और कामधेनु छीन कर ले गया। तब उन्होंने पृथ्वी को दुष्ट क्षत्रियों से रहित करने का प्रण किया। इसके पश्चात् उन्होंने सहस्त्रार्जुन की अक्षौहिणी सेना व उसके सौ पुत्रों के साथ ही उसका भी वध कर दिया। भगवान परशुराम ने 21 बार घूम-घूमकर दुष्ट क्षत्रियों का विनाश किया। 

7.
भगवान शिव ने दिया था परशु अस्त्र 
भगवान परशुराम जी की माता का नाम रेणुका और पिता का नाम जमदग्नि ॠषि था। वह अपने माता-पिता की चौथी संतान थे। परशुराम जी से बड़ी तीन भाई थे। उन्होंने पिता की आज्ञा पर अपनी मां का वध कर दिया था। जिसके कारण उन्हें मातृ हत्या का पाप लगा, जो भगवान शिव की तपस्या करने के बाद दूर हुआ। भगवान शिव ने उन्हें मृत्युलोक के कल्याणार्थ परशु अस्त्र प्रदान किया, जिसके कारण वे परशुराम कहलाए।

कोरोला संकट के बीच अजयगढ़ पुलिस की अनोखी पहल

परिंदों को पानी देने पेड़ो में लगाएं कंटेनर

प्रतिदिन पानी पिलाने के लिए उतरी पुलिस

पन्ना जिले के जंगली क्षेत्रों में पक्षियों को पानी की समस्या को देखते हुई अजयगढ़ पुलिस ने एक अनोखी पहल शुरू की है जिसमें पन्ना के एसपी मयंक अवस्थी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने डिब्बों को काटकर ऐसे रूप दिया है जिसमें 5 लीटर पानी तो भर ही जाता है साथ में चारों ओर से पक्षी पानी पी सकते हैं इन पक्षियों को पानी पिलाने के लिए पुलिस ने रोड के किनारे और जंगली क्षेत्र में पेड़ों पर यह डिब्बे टांग दिए हैं जिसमें आसपास के परिंदे आकर पानी पी सकते हैं

थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि कोविड-19 की सतत निगरानी और विस्ता के बीच मैंने जंगली क्षेत्रों में देखा कि पक्षी गर्मी की शुरुआत में ही पानी के लिए परेशान हो रहे हैं लिहाजा अपने थाने की साथी पुलिसकर्मियों से चर्चा कर यह तैयारी की की प्रसिद्ध कैसे पानी इन पक्षियों को पिलाया जा सकता है तब तिल और डाल डिब्बे एकत्र किए और नंबर से इमो की कटाई करा कर ऐसी तैयार किया जिसमें बच्चे बैठ कर पानी पी सकते हैं और हमारे सभी पुलिसकर्मी आसपास के पेड़ों में इंडिगो रहे हैं और प्रतिदिन पानी भी भर रहे हैं जिससे पक्षियों को पानी प्राप्त हो सके इस कार्य में समस्त थाने की कर्मचारियों के साथ आरक्षक वृशकेतु रावत एवं सर्वेंद्र कुमार का विशेष योगदान है


- *एक तरफ कोरोना महामारी के चलते लोकडॉउन से प्रभावित गरीब ,निर्धन लोगों को पुलिस उनको राशन पानी सहित हर व्यवस्था करने में जुटी है उसके साथ साथ अजयगढ़ पुलिस की सराहनीय पहल*
- *अजयगढ़ पुलिस ने पक्षियों के पानी पीने की व्यवस्था के लिए विश्रामगंज घाटी से लेकर अजयगढ़ के अलग अलग क्षेत्रों में पेड़ो पर टंगवाये सैकड़ो की संख्या में डिब्बे*
- *डिब्बो में पानी भरकर पक्षियों की पानी पीने की व्यवस्था की व पक्षियों को गर्मियों के सीजन भर पानी पिलाने उठाई जिम्मेदारी*
- *अजयगढ़ थाना प्रभारी अरविंद्र कुजूर ,आरक्षक बृषकेतू रावत ,आरक्षक सर्वेन्द्र सहित समस्त स्टाफ ने की सराहनीय पहल औऱ अजयगढ़ थाना प्रभारी अरविंद्र कुजूर ने इस कार्य को करने के लिए आम जनमानस से भी की अपील*

पन्ना कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने छूट के आदेश जारी किए

5 घंटे खुल सकेंगे उपयोगी दुकाने

व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में कंडीशनर छूट आदेश को यू समझे आजादी नहीं
मिली

सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा पालन

हर चीज नहीं खोली गई

उत्खनन और खनिज परिवहन में संशय की स्थिति

परेशानियों के बावजूद परिस्थितियों से समझौता करना पड़ेगा

पन्ना जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज केंद्र और राज्य सरकार के गाइडलाइन और दिशानिर्देशों के आधार पर मिली जुली गतिविधियां चालू करने की कंडीशनल अनुमति दे दी है यानी धारा 144 के संशोधित आदेश के तहत जिस तरह की छूट की उम्मीद लोग लगाए बैठी थी वैसी छूट नहीं मिली है पर कुछ अत्यावश्यक सेवाओं और कृषि कार्यों को इसमें छूट दी गई है

साथ ही सभी से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने मास्क लगाने और शासन की हर आदेश का पालन करने के लिए कहा गया है व्यवसायिक प्रतिष्ठान जिन को खोले जाने की लोग उम्मीद लगाए बैठे थे उनको 5 घंटे खोलने की आदेश जारी कर दिए गए हैं

हालांकि कई मामलों में अब भी लोगों को भ्रम की स्थिति है क्योंकि इस आदेश में झूठ की भी बात कहीं गई है साथ ही अनुविभागीय अधिकारी से अनुमति लेने कि आदेश भी दिए गए हैं लिहाजा जिले में एकदम से जो छूट की उम्मीद थी वह छूट नहीं मिली है लेकिन छोटी मोटी गतिविधियां चालू हो सकती है जिले में बाहर से आने वाले लोगों पर अब भी प्रतिबंध लगा रहेगा

जिले की पूरी सीमाएं चीज रहेगी और 1 मई से जो लोग भी जिले में प्रवेश करेंगे उन्हें अनिवार्य रूप से कंट्रोल रूम में अपनी सूचना देनी होगी मतलब साफ है जिला प्रशासन को रोना के इस भीषण संकट में किसी तरह से भी रिस्क नहीं लेना चाहता और जो परेशान लोग घूम रहे हैं उन्हें एकदम से परेशानियों से छूट नहीं मिलेगी

यानी कुरोना जैसी महामारी को भगाने के लिए समझौता करना ही पड़ेगा

जुराहो सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की पत्नी श्रीमती स्तुति शर्मा ने कोरोना से लड़ने के लिए स्वयं के व्यय से एक अनोखी पहल शुरू की है जिसमें संसदीय क्षेत्र के स्व सहायता समूह की महिलाओं से होममेड मास्क बनवाए हैं और गरीबों को वितरित करवाए

स्तुति शर्मा ने 11000 मास्क का गांव में निर्माण करवाया जिससे बेरोजगार बैठी महिलाओं को रोजगार तो मिला ही गरीब आदमियों को मास्क भी प्राप्त हो गए हैं स्व सहायता समूहों के माध्यम से कराए गए मास्क निर्माण का वितरण भी उसी इलाके के जरूरतमंदों को अपने वालंटियर के माध्यम से किए हैं
स्तुति शर्मा द्वारा किए गए इस सार्थक प्रयास की आम लोगों ने तारीफ की है इस कार्य से घर में लॉक डाउन के दौरान फुर्सत बैठी महिलाओं का समय भी पास हुआ रोजगार भी मिला साथ ही जरूरतमंदों को मास्क प्राप्त हो गए स्तुति स्वयं भी अपने घर में फेस मास्क का निर्माण कर रहे हैं
इसकी जानकारी सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने अपने फेसबुक के माध्यम से भी दी है ज्ञात हो कि करोना की इस लड़ाई घड़ी में सांसद विष्णुदत्त शर्मा लगातार प्रयास कर रहे हैं उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में अपनी निधि से धन तो उपलब्ध कराया ही है साथ ही भारतीय कंपनियों के सीएसआर मद से भी जिला प्रशासन को पैसा उपलब्ध करवाया है जिससे जरूरतमंदों को अनाज और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्राप्त हो रही हैं सांसद विष्णुदत्त शर्मा की प्रयास से अस्पताल में कोविड-19 से निपटने के लिए संसाधन भी मिल रहे हैं

बीडी शर्मा ने फेसबुक से दी जानकारी में कहा ,,,

फेस मास्क कोरोना महामारी से लड़ाई में एक बहुत बड़ा हथियार है और इसीलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों से स्वयं के लिए घर पर मास्क बनाने एवं अतरिक्त मास्क बनाकर जरूरतमंदों को बांटने की अपील की है।

मेरी धर्म पत्नी ने भी मोदी जी के इस आह्वान पर संसदीय क्षेत्र खजुराहो के विभिन्य स्व-सहायता समूहों से संपर्क कर वहाँ की महिलाओं से 11,000 फेस मास्क बनवाये। जिससे इस महिलाओं को कुछ रोजगार भी मिला और जरूरतमंदों के लिए मास्क भी तैयार हो गए।

आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर इन 11,000 मास्कों को जरूरतमंद लोगों को बांटेंगी एवं कोरोना महामारी से इस लड़ाई में अपना सहयोग देंगी।

मैं भी आज पत्नी द्वारा घर पर बनाये गए मास्कों को कुछ गरीव बस्तियों में वितरित करूंगा।

एसपी मयंक अवस्थी यूपी सीमाएं सीज कराने पहुंचे ,,, शक्ति के आदेश दिए ,,,दल बल के साथ किया मुआयना
8 लोगों के सैंपल भेजे गए
बांदा से लगी सीमाओं में आशंका बढ़ी

(शिवकुमार त्रिपाठी) अंतर राज्य सीमा पन्ना चौकी एवं उत्तर प्रदेश से लगे मध्य प्रदेश के सुदूरवर्ती गांव का पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी जी ने किया दौरा पुलिस के जवानों को दिए इस बीमारी से बचने के निर्देश तथा सुदूरवर्ती गांव बरौली रामनई अजयगढ़ कस्बा सिंहपुर विश्रामगंज कर लिया जायजा तथा उत्तर प्रदेश से आने वाले व्यक्तियों के लिए 3 लेयर की बनाई सुरक्षा व्यवस्था थाना प्रभारी अरविंद कुजूर को दिए आवश्यक निर्देश और बताया की यूपी से कोई भी व्यक्ति अपनी सीमा में अंदर नहीं आना चाहिए एवं यह बहुत महत्वपूर्ण चेकिंग स्थल है वीडियोग्राफी कराने के दिए निर्देश अंत में थाने पहुंचकर थाने के कर्मचारियों से जाना हाल एवं कर्मचारियों को बीमारी से बचाव के यह आवश्यक निर्देश तथा लॉक डाउन को पूर्ण तरीके से पालन करने के भी दिए निर्देश लॉक डाउन का पालन शक्ति से कराएं

जिले में कोरोना वायरस रोकथाम एवं बचाव हेतु कार्यवाही जारी 

/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एल.के. तिवारी द्वारा बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा महामारी घोषित नोबल कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में निरंतर कार्यवाही जारी है। इनमें विदेश से आए 08 लोगों को पूर्व से ही कम्युलेटिव किया गया है। अन्य राज्यों से 04 अप्रैल को 1741 व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस प्रकार बाहर से आए कुल 10469 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। जिले के 876 व्यक्तियों का स्क्रीनिंग की गयी। जिले में अब तक 13126 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें आज दिनांक को 265 लोगों को होम क्वारेन्टाईन किया गया है। अब तक जिले में कुल 1229 व्यक्तियों को होम क्वारेन्टाईन में रखा गया है। कोरोना ओपीडी में सर्दी, खांसी के 118 व्यक्तियों की जांच आज की गयी। अब तक जिले में कोरोना ओपीडी से 1286 व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है। आज दिनांक को 8 नमूने लिए गए। अब तक 13 नमूने लिए जा चुके हैं। अब तक जांच के लिए 05 नमूने भेज गए थे जो सभी निगेटिव पाए गए हैं। 

नोबल कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिले में अस्थाई रूप से नियोजित 10 आयुष चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की सर्विलेन्स टीम का विकासखण्ड अजयगढ में स्क्रीनिंग, फाॅलोअप, परीक्षण इत्यादि हेतु कार्य में लगा दिया गया है। जिले की कार्यरत आरआरटी मोबाईल टीम के द्वारा जिले के ग्रामों का भ्रमण कर चिन्हित होम क्वारेन्टाईन घरों में पहुंचकर अब तक 503 घरों में स्वैच्छिक होम आइसोलेशन का स्टीकर चस्पा कर ऐसे व्यक्तियों की कलाई में स्वैच्छिक होम आईसोलेशन एवं मुझे दूसरों को सुरक्षित रखने का गर्व है की सील लगाने का कार्य किया गया हैै। 

होम आइसोलेशन व्यक्तियों के परामर्श हेतु जिला चिकित्सालय में टेली मेडिसिन सेंटर स्थापित है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07732-250680 एवं वाट्सअप नम्बर 9301269628 है। इस पर सम्पर्क स्थापित कर परामर्श प्राप्त किया जा सकता है। जिला स्तर पर कोरोना कन्ट्रोल रूम स्थापित है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07732-252009 एवं 253362 है। जिले में अभी तक एक भी कोरोना वायरस पाॅजिटिव मरीज नही पाया गया है। 

कोरोला महामारी से पूरी दुनिया परेशान है लाख डाउन से हर जगह हाहाकार मचा हुआ है भगवान की कृपा है कि पन्ना में एक भी को रोने का कोई मरीज नहीं मिला फिर भी सभी सीमाएं बंद हो जाने और 21 दिन अकेला डाउन के कारण बिहारी मजदूरों सहित तमाम परेशान लोग भोजन के लिए भटक रहे हैं ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन के अलावा स्थानीय लोग भी मदद के लिए सामने आए हैं

भास्कर जन विकास संस्था ने बांटे खाना के पैकेट
भूंखे लोगों को कराया भोजन

पन्ना नगर की समाजसेवी संस्था भास्कर जन विकास स्वास्थ्य एवं शिक्षा विकास समिति के अध्यक्ष श्रीकांत दीक्षित (9425166561) के निर्देशन में कोरोना महामारी के चलते भूखे रहने को मजबूर दिहाड़ी मज़दूरों, गरीबों व असहायों को खाने के पैकेट बांटे गए। इसके साथ ही समिति द्वारा पुराना पन्ना स्थित छात्रावास में रुकवाए गए मज़दूरों को भी खाना के पैकेट प्रदान किये गए। इस दौरान समिति के सदस्य फिरोज खान, विनोद शर्मा, आशु पटेरिया आदि समाजसेवियों द्वारा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी।

जो व्यक्तिगत रूप से लोगों की मदद कर रहे जिन्हें भी भोजन अन्य जरूरत की आवश्यकता हो उन नंबरों पर संपर्क कर मदद ले सकते हैं जिले की सभी थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्रों में राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर भोजन की व्यवस्था तो करा ही रहे हैं लेकिन जिन्हें शासकीय मदद नहीं पहुंच पा रही उन्हें स्थानीय लोग खुद अपने भोजन कराने में लगे हुए हैं

कोरोना की इस माहमारी मे कोई भूखा न सोये,अगर किसी को भी कोई ज़रुरतमन्द भूखा व्यक्ती मिले तो कृपया नरेंद्र शुक्ला उर्फ सेलू कि नंबर पर कॉल करके 9630765144 इस मोबाईल नंबर पर सम्पर्क करे ज़िससे हम ज़रुरतमन्द व्यक्ती तक भोजन पहुचा सके !

वही प्राणनाथ मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से प्रशासनिक अधिकारी भोजन की व्यवस्था करने में लगे हुए हैं जो भूखे परेशान लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं

वही कबीर पेट्रोल पंप के मालिक आसिफ खान ने भी निशुल्क जनता भोजन शुरू किया है जिसमें कोई भी पहुंचकर निशुल्क भोजन कर सकता है +919340235170


पूर्व भाजपा की जिला अध्यक्ष सतानंद गौतम के छोटे भाई रामबाबू गौतम ने भी जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन करवाना शुरू किया जो कभी भी पहुंचकर मदद ले सकते हैं

पन्ना में युवक कांग्रेस नेता मृगेंद्र सिंह के साथ पत्रकार अमित गुप्ता ने भी 350 पैकेट भोजन की गरीबों को बांटे

संकट की स्थिति में जहां आज पूरा देश करोना बीमारी के कारण परेशान हैं जिले के गरीब मजदूर हजारों की संख्या में दिल्ली से पलायन कर पन्ना आ रहे हैं इन लोगों के लिए शासन से को सहयोग होना चाहिए था प्राप्त नहीं हो रहा है ऐसी स्थिति में जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष युवा नेता जीतेंद्र सिंह जाटव आगे आए दिल्ली से आए भूखे मजदूरों के लिए पन्ना में बाईपास के पास गरीब मजदूरों को फल और बिस्कुट वितरित किए उनके साथ उनके युवा साथी सोनू नागर भी रहे युवा नेता जीतेंद्र सिंह जाटव ने बताया कि ज्यादातर दिल्ली मजदूरी करने के लिए हमारे अनुसूचित जाति जनजाति के लोग जाते हैं और दिल्ली से भूखे प्यासे पैदल पन्ना आ रहे हैं हम सब लोगों का दायित्व बनता है कि हम अपने स्तर से जो भी सहयोग कर सकते हैं विपदा की परिस्थिति में ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए मैं नगर के सभी लोगों से निवेदन करता हूं कि जो भी अपने स्तर से जिस प्रकार की मदद कर सकता है जरूरतमंदों की मदद करें।

वही अजयगढ़ में
#नर सेवा ही नारायण सेवा है
#कोरोना जैसी #महामारी में अजयगढ नगर का कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए ऐसी हम सब आपकी एक जिम्मेदारी है अजयगढ नगर में यदि किसी व्यक्ति को भोजन की #आवश्यकता हो तो हमारी टीम को #9981658383 पर फोन करे
सुरक्षा की दृष्टि से घर से न निकले
अपने अपने क्षेत्र का नंबर लगाए और भोजन पाए
1.राजापुर-अमित गुप्ता-9981658383
रवि तिवारी-9993749697
ओम शुक्ला-9981091531
मनमोहन सिंह-9589548686
2.कुलियानां मुहल्ला- शिवम गोस्वामी -9617483151.
राहुल जाटव-9755410274
3. कछियाना मुहल्ला-मोनू गुप्ता -8878192355
4. नई तहसील -आशीष खरे,9893903733
5.बड़ी फील्ड,नितिन सोनी -.7389205877
अरुण सिंह-9144641204
6.गल्ला मंडी -धीरू राजा.9469679995
7.पवार हाउस -उमेश सोनी.9826337585
8.माधोगंज -उमेश मिश्रा,.9755687548
नंदू यादव-9589429544
9.चिकवाना मुहल्ला वार्ड नं 1- राजेन्द खटीक.9981614215
10.आखग्गर का अखाड़ा-शब्बीर अहमद-7970014283
11.बसस्टेंड-जय राम पाठक.9755575944

लेक्टर कर्मवीर शर्मा की पहल पर बालिका को मिला इलाज
2 दिन पूर्व टूट गया था हाथ
लॉक डाउन कारण नहीं पहुंच पा रही थी अस्पताल
बड़ी कष्ट भरी है दास्तान
एनजीओ के लोग हाय मदद में सामने

2 दिन पूर्व झूले से गिरने के बाद हाथ टूटने से परेशान और लॉक डाउन के कारण आदिवासी बालिका का अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रही थी और सरकारी मदद भी नहीं मिल पा रही थी तब इसकी जानकारी कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को लगी तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एलके तिवारी को तत्काल इलाज के लिए व्यवस्था करने के आदेश दिए तब एंबुलेंस कटेहरी बिलाडा पहुंची और उस बालिका को लेकर अस्पताल आई जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है
एक एनजीओ के वालंटियर निकिता डिक्रूज और सौरव वर्मा ने मीडिया के माध्यम से बात कलेक्टर तक पहुंचाई और कलेक्टर ने मामले को बड़ी गंभीरता से लिया


दर्द भरी दास्तान

5 साल की बच्ची जिसका नाम कल्पना है, जो कटहरी-बिलहाटा पंचायत, अमानगंज तहसील वह परसों 27 मार्च 2020 अपने गांव में एक झूले से गिर गई जिसके कारण कि उसके दोनों हाथों में गंभीर चोट आई। कल्पना की मां सोना ने बताया कि उसका हाथ सूज गया है और बहुत ज्यादा दर्द है । बच्ची की दोनों हाथ टूट गई है । बड़ी मुश्किल से अगले दिन 28 मार्च को पुलिस के रोकने के बावजूद वे लोग अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए जहां उनको कुछ पेन किलर और मलहम देकर पन्ना जाने को कहा। अगले दिन 29 मार्च को 8:00 बजे गांव के किसी बाइक वाले को मनाकर पन्ना अस्पताल के लिए निकल गए क्योंकि एंबुलेंस गाड़ी की व्यवस्था नहीं हो पाई । जब वह लोग पिपरवाह पहुंचे तो उनको पुलिस के द्वारा रोका गया और डांट डपट कर वापस भेज दिया गया। वह लोग रास्ता बदलकर द्वारी के रास्ते से गए वहां भी उनको वापस भेज दिया गया ऐसा बोलकर कि सरकारी गाड़ी होगी तभी जाने दूंगा । फिर वह लोग अपने गांव वापस आ गए और कोशिका संस्था को संपर्क किया। 10:00 बजे से वह लोग एंबुलेंस को कॉल लगाते रह गए लेकिन एंबुलेंस ने कई बार मना कर दिया यह कहते हुए की सारी गाड़ी व्यस्त है । मां बेचारी परेशान और रो रही थी क्योंकि वह अकेली थी बच्ची के पिता का कुछ समय पहले ही देहांत हो गया था और उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। कोशिका संस्था के टीम को भी एंबुलेंस ने मना कर दिया। सीएमएचओ को संपर्क करने के बाद भी उन्होंने कॉल नहीं उठाया । लेकिन बार-बार संपर्क करने पर एंबुलेंस 2:00 बजे के करीब जाने को तैयार हुई । जंगल का रास्ता था तो एंबुलेंस ने भी कहा कि हम कुछ ही दूर तक जा सकेंगे , कुछ दूर परिवार पैदल चलकर आया बच्ची को लेते हुए और फिर कुछ दूर तक एंबुलेंस आई और एंबुलेंस 7 घंटे बाद और 2 दिन दर्द झेलने के बाद 3:30 बजे उनके गांव पहुंची । मां काफी परेशान थी कि जब गाड़ी आने में इतनी समस्या हुई तो अस्पताल जाकर कितनी समस्या होगी । कल्पना 2 दिन से दर्द के मारे तड़प रही थी और बगैर इलाज के उसका दर्द बढ़ता चला गया। ऐसे कई लोग हमारे ग्रामीण क्षेत्र में होंगे जिनको ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा होगा इस लॉक डाउन के कारण और पुलिस को आम जनता से बिना पूछताछ किए हुए डराने के कारण। लॉक डाउन तो होना चाहिए किंतु साथ में जो सुविधाएं हैं उनको भी सटीक तरीके से होना चाहिए ताकि हमारे ग्रामीण क्षेत्र में या फिर आदिवासी क्षेत्र में जो लोग हैं उनको परेशानी ना झेलना पड़े। हम और आप तो सोशल डिस्टेंसिंग कर रहे लेकिन बेचारे यह गरीब कहां जाए, किसका सहारा ले ?

तीसरी आंख
पुलिस ने शहर में तैनात किए ड्रोन
लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं
घरों में रहकर देश हित में सहयोग करें


देश में महामारी तेजी से बढ़ती जा रही है कोरोना का यह प्रकार अब विकराल रूप धारण कर रहा है ऐसे में पन्ना को इस भयानक बीमारी से बचाने के लिए पुलिस ने तीसरी आंख से डंडा चलाने की तैयारी कर ली है और आज पुलिस के पास यह तीसरी आंख मौजूद भी हो गई

पन्ना एसपी मयंक अवस्थी जो स्वयं ड्रोन के माध्यम से पन्ना शहर में लाकडाउन के उल्लंघन करने वाले लोगों की निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने अपने पुलिस अमले को शक्ति वरतने के आदेश दिए हैं क्योंकि लाक डाउन के बावजूद अनावश्यक लोग भीड़ इकट्ठा कर रहे हैं और जब पुलिस वहां पहुंचती है तो भाग जाते हैं ऐसी स्थिति में पुलिस इस ड्रोन यानी तीसरी आंख के माध्यम से डंडा फटकारे गी एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो भी लॉक डाउन का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ f.i.r. की जाएगी

आज दोपहर में गांधी चौक में अपने दल बल के साथ एसपी मयंक अवस्थी पहुंचे और पूरे शहर में डॉन उड़ाकर वीडियो और फोटोग्राफ्स के माध्यम से पूरी जानकारी इकट्ठी की पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने कहा कि पन्ना जिले को कोरोना जस्सी महामारी से बचाने का एकमात्र उपाय है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए और कहीं भी एक साथ लोग इकट्ठे ना हो और जो भी पीड़ित आता है तत्काल उसका इलाज कराया जाए और उसको आइसोल्लोएड किया जाए पर जिस तरह से शहर की पुलिस सख्ती के बावजूद हालात बन रहे हैं वह चिंताजनक है इस कारण से हमने उनके माध्यम से निगरानी शुरू की है


पन्ना में अब तक कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला यह एक अच्छे संकेत हैं पर जिस तरीके से काम की तलाश में गए लोग पन्ना लौट रहे हैं और सरकार के आदेशों का उल्लंघन कर लाक डाउन तोड़ रहे हैं ऐसे में कब यह बीमारी लोगों तक पहुंच जाए कहा नहीं जा सकता जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के साथ एसपी ने अब अपनी तीसरी आंख खोल दी है जिसकी अब तिरछी नजर पड़ेगी

इस दौरान रक्षित निरीक्षक देविका सिंह बघेल टी आई हरि सिंह ठाकुर यातायात प्रभारी नीतू सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस वन और अधिकारी मौजूद रहे