पत्ता मास्क :- बुंदेलखंड में कोरोना से बचाव का अनोखा उपाय
कोरोना से बचने पन्ना के आदिवासी पहन रहे पत्ता मास्क
मौजूदा संकट से उबरने पारंपरिक ज्ञान का कर रहे उपयोग
सामाजिक दूरी बनाते हुए पत्ता मास्क पहनकर करते हैं कृषि कार्य
पन्ना। कोरोना वायरस के प्रकोप ने बेहद शक्तिशाली और साधन संपन्न कहे जाने वाले राष्ट्रों सहित समूची दुनिया को हिला कर रख दिया है। हर कोई इस जानलेवा अदृश्य वायरस की चपेट में आने से बचने के लिए उपाय कर रहा है। जरूरी काम होने पर जब किसी को घर से बाहर निकलना होता है तो वह बाजार में मिलने वाला तीन परतों वाला मास्क या छ 95 मास्क चेहरे के ऊपर चढ़ा कर निकलता है तथा अपने हाथ सेनेटाइज करता है। यही वजह है कि मॉस्क और सैनिटाइजर की दुकानों में भारी किल्लत हो गई है। आपसी संपर्क से फैलने वाली इस संक्रामक बीमारी के प्रति शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण इलाकों यहां तक कि जंगल के आसपास रहने वाले आदिवासी वनवासी भी सजग व सतर्क हो गये हैं।

संकट के इस दौर में शहरी इलाकों में रहने वाले लोग कोरोना वायरस से बचने के लिए जहां दुकानों में मास्क और सैनिटाइजर ढूंढते फिर रहे हैं, वहीं वन क्षेत्रों के रहवासी हमेशा की तरह इस आपदा के समय भी प्रकृति का ही सहारा ले रहे हैं। इस लिहाज से वे साधन विहीन और आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद सुरक्षा के लिए किसी पर निर्भर नहीं हैं। आदिवासी व बनवासी कोरोना वायरस से उपजे संकट का सामना अपने परंपरागत ज्ञान व प्राकृतिक संसाधनों के द्वारा कर रहे हैं। पन्ना जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र कल्दा पठार सहित जंगल से लगे ग्रामों में निवास करने वाले लोग विभिन्न प्रजाति के वृक्षों के पत्तों से मास्क बनाकर उनका उपयोग कर रहे हैं। समाजसेवी युसूफ बेग ने बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व से लगे ग्राम पंचायत जरधोवा के आदिवासी कोरोना वायरस के खतरे से वाकिफ हैं और वे इस समय सामाजिक दूरी बनाने के साथ-साथ पत्ता मॉस्क का भी बकायदा उपयोग कर रहे हैं। चूंकि यह समय खेती किसानी का है, रबी सीजन की फसलें खेतों में पककर कटने को तैयार खड़ी हैं। जिसे देखते हुए आदिवासी कोरोना के डर से घर में बैठने के बजाय पूरी सतर्कता और एहतियात बरतते हुए मुंह में पत्ते का मास्क लगाकर कटाई के कार्य में जुटे हुए हैं। आदिवासी कोरोना वायरस के संक्रमण को विफल करने के लिए अपने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को और मजबूत करने हेतु जंगली जड़ी बूटियों का भी सेवन कर रहे हैं।

आदिवासियों का कहना है कि कुछ ही दिनों पहले उन्होंने इस छुआछूत की बीमारी के बारे में सुना था। इससे बचने के जो उपाय बताए जा रहे हैं उनको हम अपना नहीं सकते, इसलिए हमारे पास यही रास्ता था कि हम पेड़ पौधों और जंगल की शरण में जाएं और यहीं से बचाव का साधन तैयार करें। अब हम सामाजिक दूरी बनाते हुए पत्तों का मास्क बनाकर पहन रहे हैं। पत्ते के इस मॉस्क की खूबी यह है कि एक बार पहनने के बाद आदिवासी फिर इसका उपयोग नहीं करते, दूसरा नया ताजा मास्क बनाकर पहनते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा नहीं रहता। मालुम हो कि आदिवासी समाज अपनी पुरातन परंपरा और पारंपरिक ज्ञान के बलबूते बीमारियों से लड़कर जीत हासिल करता रहा है। मौजूदा संकट के समय भी आदिवासी समाज प्रकृति के बीच रहकर कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए प्रकृति का ही सहारा ले रहा है।
कठोरता से होगा पालन
क्या कहा प्रधानमंत्री ने
20 अप्रैल से चुनिंदा शहरों में सशर्त मिलेगी छूट
सरकार नई गाइडलाइंस जारी करेगी
किसी को नौकरी से न निकाले जाने की अपील
सातवां बातों पर देशवासियों से समर्थन मांगा

जहां रहे वही सुरक्षित रहै
नए क्षेत्रों में नहीं फैलने देना है
कोरोना जहां नया मामला आएगा वहां 20 अप्रैल से छूट नहीं मिलेगी
बाहर निकलने के नियम सख्त होंगे
नियम तोड़ने पर कार्रवाई होगी
अगर नया केस आया तो 20 अप्रैल से दी जाने वाली छूट निरस्त होगी
लापरवाही न करने और ना किसी को करने देने की अपील
संस्थाओं से कहा अपने कामगारों की मदद करें
पूरे देश से प्रार्थना कोरोना ना बढ़ने दे
गरीब परिवारों की मदद करने की अपील
कोरोना सेनानियों का सम्मान करें
आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करें
बुजुर्गों का ख्याल रखें
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
आयुष विभाग के निर्देश माने
भारत की स्थिति दुनिया में अच्छी
पहले से ज्यादा होगी शक्ति
देश में 220 लैब और एक लाख पलंग मौजूद
युवा वैज्ञानिकों से कोरोना की वैक्सीन खोजने की अपील की
हर जिले और कस्बे में कड़ाई से होगा पालन इसका किया जाएगा मूल्यांकन
जब छूट मिलेगी तो मूल्यांकन होगा
नए निर्देशों का पालन करना होगा
कोरोना की खिलाफ भारत मजबूती से आगे बढ़ रहा है
कोरोना चिंता का विषय
लोगों की दिक्कत कम करने पर विचार कर रहे हैं
सभी के सुझाव के बाद लॉकडाउन बढ़ाया
गरीबों का हित ध्यान में रखकर उठाए जाएंगे कदम
किसानों को मिलेगी छूट
बारीकी से परखा जाएगा
पी एम मोदी जी की सात बातें--
1--बुजुर्ग लोगो का ख्याल रखें, एक्स्ट्रा केयर करें
2--लॉक डाउन का पालन कर, घर मे बने हुए मास्क उपयोग करें
3--आयुष के निर्देशों का पालन करे,,गर्म पानी ,काढ़ा आदि पिएं
4--आरोग्य सेतु मोबायल एप इंस्टाल करें और प्रेरित करें।
5-- जितना हो सके उतने गरीब परिवारों की देखरेख करें, मदद करे।
6-- व्यवसाय उद्योगों में कर्मचारियों को नोकरी से न निकाले संवेदना रखें
7-- देश के कोरोना योद्धाओं डॉक्टर,नर्स, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मियों का सम्मान,गौरव करें।
सात बातों में आपका साथ ही विजय पाने का मंत्र है।
इससे पहले पन्ना जिला प्रशासन ने की थी शक्ति और क्या हुआ यह था यह भी जाने
पन्ना जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने पन्ना को पूरी तरह 2 दिन के लिए बंद किया ,,,144 धारा भी लागू ,,
जिले की सीमाएं सीज,,, किसी के भी जिले से बाहर आने और जाने पर प्रतिबंध,
इस मौके पर 14 टीमें लगाकर सभी की की जाएगी स्क्रीनिंग
सख्ती से पालन किए जाने के आदेश,,, मजिस्ट्रेट ओं को हर एक की निगरानी के लिए कहा गया
कुरोना के कारण पूरे देश में हो रहे जनता कर्फ्यू के बीच पन्ना कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जिले को पूरी तरीके से लाक डाउन कर दिया है इस मौके पर किसी भी तरह की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा एवं पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह से बंद रहेंगे पन्ना कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि जिले में 144 धारा पहले से ही लागू कर दी गई है लेकिन अब जिले में बाहरी लोगों के आने-जाने और कोरोना के बढ़ने की आशंकाओं को देखते हुए जिले को पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है साथ ही जिले की सभी सीमाएं बंद की गई है कर्मवीर शर्मा ने अपील करते हुए कहा कि जिले के 10 लाख लोगों से अनुरोध है कि वह किसी भी स्थिति में घरों से बाहर ना निकले और यदि कोई बाहर निकलता है तो पुलिस सख्ती से पेश आएगी अत्यावश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद कर दिए जाएंगे
कर्मवीर शर्मा ने बताया की जिले में चमार 14 टीमें लगाई गई हैं जो सभी सीमाओं को सीज कर किसी भी आने जाने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही करेंगी साथ ही हर व्यक्ति की जांच की जाएगी
*कलेक्टर की पन्ना की जनता से अपील*
आज के *जनता कर्फ्यू* को अभी तक सफल बनाने के लिए पन्ना की जनता का आभार

परंतु जिस प्रकार से करोना की समस्या बढ़ी है केवल 1 दिन के बंद से इस समस्या से निजात नहीं मिल पाएगा अतः हमने जनता की सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा *धारा 144* लगाई गई है
आप सभी को विदित है कि जबलपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है तथा जिले में अभी तक 1000 से अधिक नागरिक दूसरे प्रदेश से जिले वापस आए हैं जिनका परीक्षण करने का कार्य विभिन्न टीमों के माध्यम से युद्ध स्तर पर चल रहा है जिसे पूरा करने में कुछ और समय लगेगा ।
अतः कोरोना के संक्रमण को जिले में प्रवेश करने से रोकने के लिए *जिले में प्रवेश करने वाले एवं बाहर जाने वाली सभी बसों को बंद रखा जाएगा* तथा
*आपसे आव्हान किया जाता है कि दूध, सब्जी, किराना, दवाई जैसी अत्यावश्यक वस्तुओं को छोड़कर बाकी सभी व्यापारिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान को बंद रखे एवं घरों से बाहर न निकलकर इस *"जनता कर्फ्यू"को अगले 2 दिन अर्थात 23 एवं 24 मार्च को भी निरंतर रखने का कष्ट करें* एवं लोकहित में *धारा 144 को सख्ती से आगे भी लागू* कराने में प्रशासन की मदद करें धन्यवाद
आपका
*कर्मवीर शर्मा*
*कलेक्टर पन्ना*
बंद रहा सफल
प्रधानमंत्री की अपील जनता कर्फ्यू पूरी तरह से सफल रही है पन्ना में कहीं भी कोई वाहन और व्यक्ति बाहर नहीं दिखाई दिए और प्रधानमंत्री की अपील के साथ ही कोई भी घरों से बाहर नहीं निकला और जिस तरह से प्रधानमंत्री ने कोरोना को खात्मे में लगे कर्मचारी अधिकारियों की उत्साहवर्धन के लिए घंटाघर याल शंख बजाने की अपील की थी सभी ने 5:00 बजे बजाया जिस तरीके से सख्त कार्यवाही की जा रही है उससे उम्मीद जगी है कि तेजी से फैल रहे कोरेना को फैलने से बचाया जा सकेगा
इईस बीच पन्ना कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी स्वयं घूम घूम कर इस लाक डाउन की जानकारी ले रहे हैं और पुलिस को उल्लंघन करने वालों से सख्ती से पेश आने का आदेश दिया है मतलब साफ है कि किसी भी व्यक्ति को जरूरी काम के बगैर शहर और जिले से बाहर आने जाने नहीं दिया जाएगा
इस खतरनाक वायरस को रोकने के लिए लोगों को घरों में ही रहना चाहिए जिससे इसका फैलाव ना हो
*टाइगर रिजर्व ऑफिस में लोकायुक्त का छापा
बड़े बाबू सहित दो गिरफ्तार
सागर लोकायुक्त ने की कार्यवाही
बाघों के खात्मे के लिए बदनाम रहा है टाइगर रिजर्व
सरकार की तमाम कार्यवाही ओं के बावजूद रिश्वत रुकने का नाम नहीं ले रही है आज दोपहर पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ऑफिस में एक वनरक्षक से रुकी हुई वेतन निकालने और मेडिकल भक्तों के भुगतान करने की एवज में फील्ड डायरेक्टर के बड़े बाबू और छोटे बाबू को रंगे हाथों 5000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है
पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में पदस्थ वनरक्षक ब्रह्म प्रकाश सिंह से रुकी हुई वेतन और भत्तों के भुगतान में 5000 की रिश्वत लेते हुए टाइगर रिजर्व के मुख्य लिपिक आलोक खरे और सहायक लिपिक इमाम उल हक कुरैशी को 5000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है जैसे ही कार्यवाही हुई ऑफिस में हड़कंप मच गया और जब हाथ और पेंट धुलाई गए तो कुरेशी रंग गए

पीड़ित का कहना है कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा था और कम रिश्वत देने पर परेशान कर रहे थे इस कारण से शिकायत की और 5000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुए
वाइट ब्रह्म प्रकाश सिंह
वहीं पकड़े गए बड़े बाबू का कहना है कि मेरी फाइल की नीचे पैसे दबा कर रख दिए थे ना मैंने रिश्वत मांगी नही ली
टाइगर रिजर्व सीसीएफ एवं फील्ड डायरेक्टर के ऑफिस में हुई इस कार्यवाही से अचानक हड़कंप मच गया जहां एक और टाइगर रिजर्व बाघों के पूरे तरह से खात्मे के लिए पूरी दुनिया में बदनाम हुआ था वही जिस तरीके से यह कार्यवाही हुई है इससे तय हो गया है कि टाइगर रिजर्व के अंदर जो कुछ चल रहा है वह सब ठीक नहीं है
सागर लोकायुक्त की कार्यवाही * 1.आवेदक:- ब्रम्ह प्रकाश सिंह वनरक्षक रमपुरा बफर ,रेंजर अमानगंज बफर टाईगर रिजर्व जिला पन्ना।
2.आरोपी:- 1. आलोक खरे, मुख्य लिपिक (सहायक ग्रेड1)कार्यालय टाईगर रिजर्व पन्ना। 2.ईनाम उल हक कुरैशी, सहायक ग्रेड 2 , कार्यालय टाईगर रिजर्व पन्ना ।
3.रिश्वत राशि:- 5,000/- ( पांच हजार रुपये)
4.विवरण:- आवेदक की रुकी हुई वेतन निकालने व वेतन-वृद्धि लगाने के एवज में रु0 की मांग की थी ,जो आरोपी आज दिनांक 20.03.2020 को 5,000/- की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
5.घटना स्थल:- मुख्य लिपिक कक्ष कार्यालय पन्ना टाइगर रिजर्व पन्ना 6.ट्रेपकर्ता:- उपुअ राजेश कुमार खेड़े विपुस्था सागर
चाइना के कोरोना की पन्ना में दहशत
प्रशासन ने सतर्कता आदेश जारी किए
टाइगर रिजर्व में हर विदेशी की हो रही है जांच
अब हर विदेशी को 14 दिन तक रखा जाएगा ऑब्जरवेशन में
सभी के सैंपल लेने के आदेश
आनन-फानन में सीएमएचओ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

घबराएं नहीं सुरक्षा उपाय अपनाएं:-डॉ एनके तिवारी
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में धीरे-धीरे महामारी का रूप धारण करना शुरू कर दिया है अब तक 70 देशों में पॉजिटिव किस मिल चुके हैं और चीन दक्षिण कोरिया इटली ईरान इराक में इससे पीड़ित मरीजों की मौतें भी हो चुकी है और भारत में भी कई कोरोना की पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं जिससे चाइना की कोरोना की दहशत अब धीरे-धीरे हर देश में पहुंच रही है चीन की इस खतरनाक वायरस की दहशत पन्ना में भी सुनाई देने लगी है किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कभी भी ऐसा केस पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही करने के लिए चार डॉक्टरों की कुछ टीम तैयार की गई है और इसके लिए आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है इस सब की जानकारी देने के लिए आज सरकार के सख्त आदेश के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रेस कान्फ्रेंस एवं कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में किया गया जिसमें इस बीमारी से बचाव के उपाय और जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी सीएमएलके तिवारी ने पत्रकारों को दी एलके तिवारी ने बताया कि कोरोनावायरस एक संक्रमण से फैलने वाली बीमारी है जो बुखार खांसी जुखाम गले में खराश जैसे लक्षणों के साथ मरीज में पाई जाती है यह एक संक्रमण विषाणु जनित रोग है जो भारत के पड़ोसी देश चीन से पूरी दुनिया में फैल रहा है इसलिए इस वायरस का बचाव ही एक सबसे अच्छा उपाय है एलके तिवारी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पिछले एक माह के दौरान चीन के भ्रमण से आया है या कोरोना वायरस से संक्रमित रोगी है तो उसके संपर्क में ना आए या ऐसे लोगों के संपर्क में यदि कोई व्यक्ति आया है तो उससे बचें या तत्काल उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें और मांस का उपयोग कर ऐसे लोगों से दूरी बचाने की कोशिश करें तिवारी ने कहा कि कोरोनावायरस से अनावश्यक भ्रम की स्थिति निर्मित करने की जरूरत नहीं है सावधानी एवं सतर्कता से ही आसानी से बचा जा सकता है 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा अधिक मात्रा में तरल पदार्थ एवं पौष्टिक आहार का भोजन करें एवं शिष्टाचार के रूप में हाथ ना मिलाएं गले न लगे या संपर्क बढ़ाने वाले कार्य न करें बिना किसी चिकित्सीय परामर्श की दवाइयां ना लें और अनावश्यक रूप से यात्रा करने से परहेज करें यदि किसी से आपको संपर्क और अभिवादन करना है तो गले लगने या हाथ छूने के बजाय हाथ जोड़कर नमस्ते करें यह एक अच्छा उपाय हो सकता है
विशेष वार्ड तैयार किया गया

मॉकड्रिल कर स्वास्थ्य विभाग की ली गई परीक्षा
कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने विशेष तैयारियां की है एक विशेष वार्ड जो पुरानी एनआरसी जिला चिकित्सालय पन्ना को बनाया गया है आवश्यकता पड़ने पर संभावित या इससे पीड़ित लोगों को यहां रखा जाएगा और एक मॉक ड्रिल ही किया गया जिसमें 1 मरीज का कैसे इलाज किया जाए इसकी तैयारियां भी की गई दरअसल चीन की बुहान एवं नोबल कोरोना वायरस से प्रभावित देशों की यात्रा करना सुरक्षित नहीं है क्योंकि 2 दिसंबर 2019 में चीन के वुहान में ही पुराना वायरस की पहचान हुई थी जो सीफूड मार्केट व जानवरों की बाजार से आया था इससे भारत में अब तक तीन मारी मरीजों की पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है इस कारण से विशेष तैयारियां की जा रही है
शाकाहार सर्वोत्तम उपाय
कोरोना वायरस से बचने के लिए सर्वोत्तम उपाय शाकाहार है क्योंकि जो अब तक जानकारों ने उपाय बताए हैं उनमें मांस न खाने की लगातार सलाह दी जा रही है और ऐसे ही स्थानों और इनका उपयोग करने वालों को कोरोनावायरस हुआ है जिससे पूरी दुनिया में शाकाहार अपनाने की बात की जा रही है जो लोग मांस मदिरा का उपयोग नहीं करते यह इस वायरस से ज्यादा सुरक्षित हैं इस कारण से लोगों को सीफूड और मांस से बचना चाहिए जहां तक संभव है भीड़भाड़ वाली जगहों से भी बचें हालांकि मध्यप्रदेश में अब तक कोई भी इस से पीड़ित मरीज नहीं मिला है क्योंकि खजुराहो में विदेशी सैलानियों का आना जाना लगा रहता है इसलिए पन्ना टाइगर रिजर्व और इससे लगे इलाके में विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है
रोमांचक मुकाबले में मुम्बई की हार पन्ना बना चैम्पियन
मेजबान पन्ना के आगे फीका रहा नाईजीरियाई खिलाडियों का जलवा
सब मिलकर स्टेडियम निर्माण के लिए आगे आएं- पन्ना विधायक
पन्ना के रोहित को मिला मैन आफ द सीरीज का खिताब

(शिवकुमार त्रिपाठी) ऐतिहासिक नजरबाग स्टेडियम में आयोजित स्व. बृजेन्द्र सिंह बुंदेला स्मृति अखिल भारतीय फुटवाल टूर्नामेंट का फाइनल बेहद ही रोमांचक हुआ और मेजबान टीम ने मुम्बई ताकतवर कही जाने वाली टीम को मात दे दी। बारिष के कारण एक दिन स्थगित हुए फाइनल मुकाबले को आज देखने बड़ी संख्या में आज लोग नजरबाग में जमा हुए। आज के मैच में पन्ना विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
वहीं पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, एनएमडीसी जीए एसके जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला फुटवाल संघ के अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह द्वारा की गई। सभी अतिथियों ने सर्वप्रथम महाराज छत्रसाल एवं स्व. बृजेन्द्र सिंह बुंदेला के चित्र पर माल्यापर्ण किया और फिर फाइनल मुुकाबले के लिए तैयार खड़ी टीमों से रूबरू हुए। मेजबान बृजेन्द्र सिंह बंुदेला फुटवाल क्लब पन्ना एवं टीडी बाइज मुम्बई के खिलाडियों व रेफरीगणों का परिचय प्राप्त होने के उपरांत मैच प्रारंभ हुआ।

इस मैच में लोगों में मुम्बई टीम में शामिल आधा दर्जन नाईजीरियाई खिलाड़ियों को लेकर बेहद उत्साह था। अपने सभी मैचों में मुम्बई ने विपक्षी टीम को एकतरफा षिकास्त दी थी। ऐसे में मेजबान टीम के लिए भी बड़ी चुनौती थी। लेकिन मैच के प्रारंभिक दौर में ही पन्ना के खिलाडियों ने जबरजस्त जज्बा दिखाया और पूरी ताकत के साथ मैदान में डटे रहे।
जिसकंे चलते बेहतर तालमेल के बल पर पन्ना ने पहले हाफ के 10वें मिनट में ही गोल दाग दिया। पन्ना की ओर से पहला गोल शुभम ने किया। इसके बाद मैच में बेहद रोमांच देखा गया। मुम्बई के लगातार हमलों को विफल कर पन्ना ने बढ़त बनाए रखी, लेकिन मुम्बई के खिलाड़ी थामस ने शानदार मौका बनाते हुए गोल कर दिया।

इसके साथ ही पहला हाफ 1-1 से बराबरी पर छूटा। दूसरे हाफ में फिर कड़ा संघर्ष देखने को मिला। इसी बीच पन्ना को मिले एक काॅर्नर किक पर शानदार पन्ना के विनय ने गोल दाग दिया। इसके बाद पन्ना ने फिर से मैच में बढ़त बना ली। लेकिन कुछ ही समय में पन्ना की डी में मुम्बई के खिलाड़ी को गलत तरीके से रोकने पर रेफरी ने मुम्बई को पैनाल्टी काॅर्नर का मौका दिया। इस पैनाल्टी काॅर्नर को मुम्बई के
सलमान ने सीधा गोल में दाग कर मैच में एक बार फिर बराबरी कर ली। लेकिन मैच में अभी रोमांच बाकी थी और कुछ ही समय में पन्ना ने पलटवार किया और पन्ना के पांचाल ने एक और गोल कर टीम को फिर बढ़त पर ला दिया। इसके बाद मुम्बई ने बेहद प्रयास किया। लेकिन कोई हमला सार्थक नहीं हुआ। मैच के अंतिम समय में पन्ना की ओर से शामन ने एक और गोल कर मुम्बई को लगभग मैच से बाहर कर दिया। इसी बीच पन्ना और मुम्बई के खिलाड़ी आपस में भिड़ गये। जिससे स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई, लेकिन आयोजन समिति के हस्ताक्षेप के बाद मैच पुनः प्रारंभ हुआ और निर्धारित समय में मैच को पन्ना ने 4-2 से अपने नाम करते हुए इस टूर्नामेंट का चैम्पियन बना। पन्ना की टीम की जीत से लोगों में उत्साह देखा गया, लेकिन ग्राउण्ड में मुम्बई टीम को समर्थन देने वालों की भी कोई कमी नहीं दिखी।

सब मिलकर नजरबाग के लिए करें काम- विधायक
समापन समारोह के दौरान जिला फुटवाल संघ के अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए सभी को आभार जाया और इसी तरह सब के सहयोग से लगातार आयोजन होने की बात कही। इसके बाद पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे ने कहा कि पन्ना में खेलों का बेहद महत्व है। पन्ना में वर्षों से फुटवाल टूर्नामेंट आयोजित होता रहा है। लेकिन विगत 20 वर्ष पूर्व यह आयोजन बंद हो गया था। इसके बाद स्व. बृजेन्द्र सिंह बुंदेला ने अपने प्रयासों से पुनः आयोजन कराए। उनके बाद अब उनके अनुज अरजेन्द्र सिंह बुंदेला व उनकी टीम ने इस जिम्मेदारी को बखूबी संभाला है। उन्होंने मैच के दौरान हुए खिलाडियों के झगड़े पर उन्हें खेल भावना से खेलने की हिदायत भी दी। इसके बाद एनएमडीसी की ओर से जीएम प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि हम लगातार टूर्नामेंट में अपना सहयोग दे रहे हैं और आने वाले समय में भी देते रहेंगे। पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि
पन्ना में खेलों का स्तर हमेषा ही उंचा रहा है। उन्होंने बताया कि एक और में पन्ना की फुटवाल टीम का खासा नाम था। लेकिन यह मुकाम धीरे धीरे कम हो गया। उन्होंने नजरबाग स्टेडियम को लेकर सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यहां अलग-अलग दलों के लोग हैं, लेकिन सब मिलकर नजरबाग के लिए काम करें, इसके
विकास के आई 3 करोड़ की रकम वापिस हो गई है। मुख्यमंत्री से मिलकर उस राषि को वापस लेकर नजरबाग का काम कराया जाए। उन्होंने पन्ना में फुटवाल एकेडमी बनाने की भी मांग को दोहराया और कहा कि इस एकेडमी से पन्ना के फुटवाल का भविष्य बेहतर होगा। साथ ही खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत मिलने वाली राषि का भी सही उपयोग करने हेतु एकजुट होकर काम करने का अहृवान किया।

चैम्पियन टीम को मिला 1 लाख का पुरस्कार
टूर्नामेंट में चैम्पियन बनी पन्ना की टीम को ट्राफी के साथ 1 लाख रूपये का चैक भी दिया गया। इसके अलावा मुम्बई की टीम को 50 हजार का चैक प्रदान किया गया। इसी के साथ ही फुटवाल ऐसोषिएषन भोपाल से आए रेफरीगणों को भी इस दौरान सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण की कड़ में आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले नगर पालिका के कर्मचारियों जिसमें ओमप्रकाष खरे, रामआसरे साहू, जीतेन्द्र यादव, उत्तम सोनकर, अमित सेन, रोहित शर्मा, रूपेष शर्मा, अरूण विष्वकर्मा, प्रमोद रैकवार, तीरथ बाल्मीक, राकेष बाल्मीक, दीपक कुषवाहा, रंजीत कुषवाहा, करण कुषवाहा, बबलू बाल्मीक, सिराज खान, कंधी लाल, सुरेन्द्र महदेले, रफीक खान, मोनू खान, वाहिद खान, मोेहम्मद हनीफ एवं जीतेन्द्र बाल्मीक को सम्मानित किया गया।

रोहित को मिला मैन आफ द सीरीज का खिताब
समापन समारोह के दौरान टूर्नामेंट के हीरे रोहित कुमार बने। रोहित इस टूर्नामेंट में पन्ना की ओर से खेलते हुए 7 गोल करने में सफल हुए, जिसकी बदौलत पन्ना टूर्नामेंट का चैम्पियन बना। इनके अलावा टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए फुटवाल संघ के सहित ओमप्रकाष खरे, नीरज तिवारी, सुरेन्द्र सिंह परमार,
राॅनी जेम्स, शेख हुसैन पप्पू, विनोद तिवारी, मकबूल अली सप्पू, बाबूलाल यादव, रमजान खान, राजेष मिश्रा, इषाक अली, लारेंस एट्स, पहलवान सिंह, अंकित शर्मा, नृपेन्द्र सिंह, रेहान मोहम्मद, मृगेन्द्र सिंह गहरवार, मनु सिंह बुंदेला, केपी सिंह परमार, बबलू चैहान, प्रताप सिंह हक्के, जगतपाल सिंह, विक्रम सिंह बुंदेला, अकरम खान, अंकुर त्रिवेदी, मार्तण्ड देव बुंदेला सहित कई लोगों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में जिला चिकित्सालय से सहयोग के लिए वहीद खान एवं हनीफ खान को को प्रमाण पत्र दिए गये। फिटनेस टेनिंग एकेडमी के संचालक इरफान उल्ला खान को सेल्फ डिफेंस प्रर्दषन के लिए सम्मानित किया गया। इनके अलावा पूर्व खिलाडियों के साथ पन्ना की जूनियर टीम के बच्चों को भी पुरस्कार दिए गये। 
सप्तम दिन की कथा आज
यूट्यूब में हो रहा है लाइव प्रसारण
रुकमणी विवाह पर खूब थिरके भक्त

कथा रसपान को पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु
पहाड़ी खेरा की द्विवेदी परिवार ने किया है आयोजन
ईश्वर की कृपा से ही भगवान प्राप्त होते हैं

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना के ऐतिहासिक श्री जुगल किशोर जी मंदिर में संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसका आज अंतिम दिन होगा शाम को बड़े भक्ति भाव से कथा का विश्राम हो जाएगा चित्रकूट से पधारे बदरी प्रपन्नाचार्य युवराज स्वामी के श्री मुख से संगीतमय कथा को सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे हैं
महाराज श्री ने रुक्मणी विवाह प्रसंग की कथा सुनाते हुए कहा की भगवान की प्राप्ति ईश्वर की बगैर नहीं हो सकती ईश्वर जब चाहता है तभी लोग सद मार्ग पर चलते हैं और सद मार्ग पर चलकर ही भगवान को पाया जा सकता है इसलिए ईश्वर की भक्ति अपनी शक्ति के अनुसार करते रहना चाहिए
और इसी भक्ति से ही लोग सद मार्ग पर चलते हैं युवराज स्वामी ने कहा की देश में शांति खुशहाली प्रेम और भाईचारे के साथ ही लोग सद मार्ग मैं चलकर सभी का कल्याण होता है महाराज ने रुक्मणी विवाह, उधो प्रसंग की चर्चा कर भक्ति भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया कथा समापन के समय जय माल और विवाह प्रसंग का आयोजन किया गया और महाराज श्री ने उधो गोपियों के बीच मार्मिक वार्तालाप पर्सन की भी चर्चा की संगीत की स्वर स्वर लहरियों के बीच जब मंदिर परिसर में भक्ति गीत सुनाई दिए वहां मौजूद सभी श्रद्धालु थिरकने लगे और खूब जयकारे लगाए

संगीतमय कथा कह रहे युवराज स्वामी ने 7 दिनों के इस भव्य आयोजन में ज्ञान और शतकर्म की चर्चा तो की ही बहुत बड़े सरल और सहज अंदाज में लोगों को भागवत प्रसंगो को समझाया और कहा कि यदि जीवन में एक बार भी सच्चे मन से भगवान का स्मरण किया जाता है तो एक सत्कर्म ही लोगों को स्वर्ग की प्राप्ति करा देता है इसलिए इंसान को बुरे कर्म छोड़ शब्द मार्ग पर चलकर अच्छे कार्य करना चाहिए जिससे लोगों की भलाई और समाज का कल्याण हो सके

पन्ना की श्री जुगल किशोर जी मंदिर में आयोजित की गई भाग श्रीमद् भागवत कथा का आज शाम अंतिम दिन है जिसमें बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं इसके बाद कल भंडारा आयोजित किया जाएगा चित्रकूट से पधारे आचार्य आश्रम के श्री बदरी प्रपन्नाचार्य युवराज स्वामी के साथ पुरोहित और संगीत साधना करने वाले साथी 7 दिन से लगातार कथा श्रवण करा रहे हैं और पन्ना नगर सहित आसपास के भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे आज अंतिम दिन होने के कारण सायं 3:00 बजे से ही बड़ी संख्या में भक्त पहुंचेंगे और रात्रि 8:00 बजे तक कथा की जाएगी और आज कई मार्मिक प्रसंगों की चर्चा होगी
खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा बनाए गए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
बुंदेलखंड में है इनकी ससुराल
चंबल में जन्मे बीडी शर्मा विद्यार्थी परिषद में खूब किया संघर्ष
कुशल संगठक है विष्णु दत्त

पन्ना में बजे ढोल और नगाड़े जोरदार स्वागत
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जमीनी स्तर पर काम कर और कठिन संघर्ष से आगे निकले खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णु दत्त शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई पन्ना पहुंचने के बाद विष्णु दत्त शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया और भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ढोल नगाड़ों के साथ जमकर थिरके और खूब आतिशबाजी की गई

मूलतः चंबल क्षेत्र से संबंध रखने वाले विष्णुदत्त शर्मा का बुंदेलखंड से विशेष लगाव रहा है
मुरैना में जन्मे विष्णु दत्त शर्मा 1986 से ही विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए थे 1995 से 2013 तक संगठन की प्रचारक रहे बीडी शर्मा ने पूरे देश में काम किया और विद्यार्थी परिषद के सचिव भी रहे 2015 में विष्णु दत्त शर्मा को नेहरू युवा केंद्र का उपाध्यक्ष बनाया गया था पर उनका लगाव मध्यप्रदेश से रहा और 2016 में उन्हें प्रदेश महामंत्री बना दिया गया 2019 में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से भारी अंतर से जीत दर्ज करने वाले विष्णु दत्त शर्मा ने पन्ना जिले की कई अहम मुद्दों को लोकसभा में उठाया और क्षेत्र के विकास की लिए काम करना शुरू कर दिया


चुनाव के दौरान उनके लिए वोट मांगने आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि बीडी बड़े नेता हैं और प्रदेश अध्यक्ष बनते ही बीडी शर्मा बड़े नेता बन गए अब वे भारतीय जनता पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे उनकी घोषणा के बाद से ही बीडी शर्मा की फोटो सोशल मीडिया में खूब पसंद की जा रही है

छोटे से बड़े नेता नई और पुरानी फोटो फेसबुक में पोस्ट कर रहे घोषणा के बाद से ही उनकी फोटो तरह-तरह की देखने को मिल रही है वही भाजपा के नेताओं ने अखबारों में विज्ञापन फ्लेक्स बैनर पोस्टर लगाना शुरू कर दिया है कठिन संघर्ष और कुशल संगठनात्मक क्षमता की धनि शर्मा प्रदेश की गुटबाजी से अलग संगठन के लिए काम करने के लिए पहचाने जाते हैं

शादी के बाद भाग्य ने दिया साथ
विष्णु दत्त शर्मा जितने अपने संगठनात्मक विस्तार के लिए जाने जाते हैं उतनी ही चर्चा उनकी शादी की रही करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उन्होंने शादी की लेट शादी होने के कारण जब उन्होंने शादी की तो खूब चर्चे रहे
भागने साथ शादी के बाद ही दिया और उन्हें राजनीतिक बड़े पद मिलने शुरू हो गए उनकी धर्मपत्नी जबलपुर में विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं जो छतरपुर की रहने वाली है कई नेता उनकी लेट शादी होने की चर्चा करते हैं पर कई तो उनको देखकर यह कहने लगे हैं कि यदि लेट शादी होने के बाद इस तरह भाग्य चमकता है तो हमने भी लेट ही शादी की होती तो अच्छा था ,

, कहते हैं पुरुष के भाग्य के पीछे किसी महिला का हाथ होता है और पति का भाग पत्नी के भाग्य से खुलता है ऐसा ही कुछ बीडी शर्मा के साथ देखने को मिल रहा है अब ऐसा ना हो कि नेता उन्हीं के अनुसरण में चलने लगे और अपनी शादियां लेट कर आने लगे पर सच यह है कि विष्णु दत्त शर्मा ने संगठन में कठिन संघर्ष किया है और उसी का प्रतिफल है कि आज प्रदेश अध्यक्ष बनते ही वे बड़े नेता बन गए
आर एस एस की पसंद

विष्णु दत्त शर्मा विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे और उन्होंने आश्रम बांग्लादेश घुसपैठियों में खूब काम किया है इस कारण से वे भारतीय जनता पार्टी की मातृ संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पसंद भी माने जाते हैं
शिक्षा के क्षेत्र में दखल


विष्णु दत्त शर्मा ने चुकी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राजनीति की है जिससे उनका लगाओ शैक्षणिक संस्थानों से ज्यादा है और वह पूरे देश के विश्वविद्यालयों के प्रबंधन और कार्यप्रणाली से अच्छी तरह परिचित हैं और वे शैक्षणिक जगत में रुचि के साथ अच्छा खासा दखल रखते हैं
गुटबाजी से परहेज

हालांकि राजनीति गुटबाजी के आधार पर ही चलती है और छोटा हो या बड़ा हर जगह राजनीतिक दलों के अंदर कई गुट बने रहते हैं पर विष्णु दत्त शर्मा अपनी कार्यकुशलता के कारण सभी गुटों में मिली रहते हैं और किसी खास गुटबाजी से परहेज करते यही कारण है कि संगठन की जो जिम्मेदारी दी गई है उसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को भी मिलेगा और प्रदेश की राजनीति गुटबाजी से अलग हटकर काम करने की देखने को मिलेगी और जिस तरह से भाजपा के हाथ से प्रदेश की सत्ता चली गई उन्हें कठिन संघर्ष कर पुनः भाजपा को प्रदेश में स्थापित करना होगा

दलगत राजनीति से हटकर विकास का साथ

विष्णु दत्त शर्मा ने पन्ना में कहा है कि पार्टी के लिए तो काम करना ही है पर मैं दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश के विकास के लिए सरकार का साथ दूंगा और जहां मध्य प्रदेश की सरकार गड़बड़ करेगी वहां रोडो में उतरने से परहेज नहीं करूंगा पर जिस तरीके से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास का साथ देने की बात बीडी शर्मा ने की है यदि ऐसा हुआ तो निश्चित ही खजुराहो लोकसभा क्षेत्र खासकर पन्ना जिले को इसका लाभ मिल सकता है
लोकसभा में उठाए गए मुद्दे रहेंगे चुनौती
प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद विष्णु दत्त शर्मा कांग्रेश की हिटलिस्ट में रहेंगे स्वभाविक है कांग्रेश पार्टी उन्हें हर जगह निशाना बनाएगी ऐसे में सांसद बनने के बाद खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए जो इन्होंने मुद्दे उठाए हैं उनको पूरा करना बीडी शर्मा के लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी खासकर पन्ना जिले की मजगांव डैम के निर्माण का अवरोध पन्ना शहर से निकलने वाली NH39 यानी राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण मल्ला से अजय गढ़ की ओर हर्षा रोड का निर्माण अजय गढ़ क्षेत्र में नहर के किनारे प्रधानमंत्री सड़क का काम बंद होना पन्ना को पर्यटन से जोड़ना जैसे कई मुद्दे उन्होंने लोकसभा में उठाए हैं साथ ही पन्ना जिले की रेल लाइन का निर्माण तेज गति से हो और इसके लिए केंद्र सरकार पर्याप्त बजट दे यह उनके लिए चुनौती होगी स्वभाविक है प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वे पूरा फोकस खजुराहो में नहीं कर पाएंगे इस कारण से क्षेत्र का विकास भी उनके लिए बड़ी चुनौती बनेगा
गुनौर नगर परिषद के विघटन के प्रस्ताव क ा विरोध
भाजपा नेत्री ने उच्च न्यायालय मे दायर की जनहित याचिका
बीजेपी कार्यालय मे प्रेस कांफे्रस कर कहा जनहितैषी निर्णय नही बदलने देगें

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतानंद गौतम प्रवक्ता आशीष तिवारी के साथ अमिता ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
(शिवकुमार त्रिपाठी) मध्यप्रदेश शासन नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल मे गठित की गई ३० नगर परिषदो जिनमे गुनौर नगर परिषद शामिल है विघटित करते हुये पुन: पंचायतें बनाई जा रही है। इसकी जानकारी सामने आने के बाद राजनीति गर्मा गई है। वही गुनौर नगर परिषद को विघटित किये जाने के प्रस्ताव के विरोध मे भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री श्रीमती अमिता बागरी द्वारा इस पूरे मामले मे उच्च न्यायालय मे जनहित याचिका दायर करते हुये विघटन की कार्यवाही के प्रस्ताव को रोकने की मांग की गई है। पूरे मामले को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम के साथ श्रीमती बागरी ने भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मे प्रेस कान्फ्रेंस की गई। जहां पर श्रीमती बागरी ने बताया कि क्षेत्रीय लोगो द्वारा गुनौर नगर परिषद जो की तहसील अनुभाग तथा विकासखण्ड का मुख्यालय है को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गुनौर नगर परिषद बनाये जाने की घोषणा की गई थी और जिस पर अमल करते हुये केबिनेट से इसकी मंजूरी हुई। और गुनौर नगर परिषद के निर्वाचन किये जाने को लेकर प्रक्रिया एवं तैयारियां की जा रही है। परंतु कांग्रेस की सरकार प्रदेश मे गठित की गई 30 नगर परिषदो को केवल इसलिये विघटित करने का प्रयास कर रही है कि वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल मे इन क्षेत्रो के विकास के लिये लिया गया निर्णय था। प्रेस कान्फे्रंस मे पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गुनौर नगर परिषद को विघटित कर पुन: उसमे शामिल की गई पंचायतो को यथावत पंचायतो के रूप मे किये जाने के प्रस्ताव का विरोध कर रही है। पार्टी द्वारा इस संंबंध मे गुनौर मे प्रदर्शन करते हुये ज्ञापन सौंपा जा चुका है। कांग्रेस पार्टी जनविरोधी जो निर्णय ले रही है उसक े विरोध मे हम संघर्ष के लिये तैयार है। उन्होने कहा कि इस मामले को हमारे द्वारा न्यायालय के समक्ष रखा जा चुका है साथ ही साथ जमीनी स्तर पर भी लड़ाई लडेंगे। प्रेस कान्फ्रेंस मे पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस द्वारा जो घोषणाएं की गई थी वह सरकार पूरी नही कर पा रही है बल्कि उल्टा यह हो रहा है कि जनता के हित मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई थी तथा विकास व लोकहित मे जो निर्णय लिये गये थे, उनको बदलने की कोशिश कर रही है। आयोजित प्रेस कान्फ्रेस मे भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी भी मौजूद थे।
पन्ना जिले के बहुप्रतीक्षित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसमें पन्ना जिले की 392 ग्राम पंचायतों का आरक्षण देर रात तक किया गया आरक्षण को देखने के लिए पूरे जिले से भारी भीड़ उमड़ी थी इस पंचायत आरक्षण में जनपद वॉइस आरक्षण किया गया जिसमें गुनौर जनपद पंचायत की 80 पन्ना जनपद पंचायत की 81 पवई जनपद पंचायत की 82 साईं नगर जनपद पंचायत की 84 और अजय गढ़ जनपद पंचायत की 65 ग्राम पंचायतों का आरक्षण लाटरी के माध्यम से संपन्न हुआ सरपंचों के साथ-साथ ग्राम पंचायत के पंचों की आरक्षण की भी प्रक्रिया संपन्न हुई प्रमुख रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग महिला अन्य पिछड़ा वर्ग अनारक्षित महिला अनारक्षित अनुसूचित जाति महिला अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति महिला एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को नियमानुसार आरक्षण प्रदान किया गया
सूची इस प्रकार














इस पूरी आरक्षण प्रक्रिया के दौरान जिला पंचायत सीईओ आईएस बालागुरु के एसडीएम पन्ना आईएएस शेर सिंह मीणा एसडीएम अजय गढ़ सुरेश गुप्ता एसडीएम गुनौर भूपेंद्र रावत एसडीएम पवई अभिषेक सिंह ठाकुर एसडीएम शाह नगर बीवी पांडे सहित समस्त जनपदों के सीईओ और बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे ए सी ओ अशोक चतुर्वेदी एवं संजय सिंह परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही
गुनौर तहसीलदार रिश्वत लेते गिरफ्तार
40 हजार की मांगी थी रिश्वत
सागर लोकायुक्त ने की कार्यवाही
अपने ही घर में पकड़े गए
गुनौर थाने में ले जाकर हो रही है पूछताछ

(शिवकुमार त्रिपाठी पन्ना)
पन्ना जिले में तमाम कार्यवाहिनों के बावजूद रिश्वत लेना बंद नहीं हो रहा है ऐसे में राजस्व विभाग के बड़े अधिकारियों में गिने जाने वाले अधिकारी नायब तहसीलदार रविशंकर शुक्ल को सागर लोकायुक्त पुलिस ने अपने ही आवास में 25000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है एक किसान के रेत से भरे ट्रक की पकड़े जाने के एवज में ₹40000 की रिश्वत मांगी थी और लगातार परेशान किया जा रहा था जिससे परेशान होकर किसान ने सागर के लोकायुक्त में शिकायत की और आज सुबह दबिश देकर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया इस कार्यवाही के साथ ही राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है रविशंकर शुक्ल सलेहा क्षेत्र में नायब तहसीलदार के पद में पदस्थ हैं और मूलता नागौद के पास के रहने वाले हैं और अभी हाल में उन्हें तहसील पवई का चार्ज दिया गया था उनकी कार्यप्रणाली पर पहले से ही प्रश्नचिन्ह उठते रहे हैं और इस कार्यवाही ने राजस्व विभाग की खूब किरकिरी की है जिसमें इस तरह से अधिकारी रिश्वत लेते पकड़े गए हो जो लोकायुक्त की इस कार्यवाही में प्रमुख रूप से Dsp राजेश खेड़े, निरीक्षक अभिषेक वर्मा,आरक्षक आशुतोष व्यास, गणेश सिंह, यशवंत सिंह, विक्रम सिंह, अजय क्षेत्रीय, औऱ स्वतंत्र पंचसाक्षी शामिल हुए इन सभी ने बड़ी गोपनीय तरीके से यह छापामार कार्यवाही की
आवेदक:- ब्रजबिहारी प्रजापति पिता स्व0 श्री फग्गू प्रसाद प्रजापति उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम सिली पोस्ट गुन्नौर तहसील गुन्नौर जिला पन्ना
आरोपी:- 1. रविशंकर शुक्ला नायव तहसीलदार तहसील गुन्नौर जिला पन्ना
2. देवी दयाल पिता श्री सुंदरलाल दहायत उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम करहिया तहसील गुन्नौर जिला पन्ना
रिश्वत राशि:- 25,000/-
विवरण:- आवेदक का रेत का ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में 40,000/- रु0 की मांग की थी जो आरोपी आज दिनांक 25.01.2020 को 25,000/- की रिश्वत लेते पकड़े गए
घटना स्थल:- आरोपी का निवास तहसील परिसर गुन्नौर जिला पन्ना

अब लोगों की नजर अजयगढ़ क्षेत्र में
रेत का कारोबार अजयगढ़ क्षेत्र में होता है और तमाम मामले उसी क्षेत्र में चर्चाओं में रहते हैं पर रेत में रिश्वत लेने पर कोई कार्यवाही नहीं हुई लोग बताते हैं कि अधिकारी रात में अपने बंगलों में नहीं सोते दिन में ऑफिस से छुट्टी मार कर नींद ले लेते हैं रात में ट्रकों के पीछे पीछे भागते रहते हैं जिससे अच्छा मुनाफा कमाया जा सके अब लोगों के यह समझ में आ गया है कि जब गुनौर क्षेत्र में रेत नहीं है इसके बावजूद रेत के ट्रैक्टर को पकड़ने की बात छोड़ने में नायब तहसीलदार 40 हजार की रिश्वत मांग रहे थे तो जहां रेत का दिन रात बड़ा कारोबार होता है वहां के अधिकारी कितनी मलाई चाट रहे होंगे अब अचानक लोगों की नजर अजयगढ़ क्षेत्र के इस कारोबार में संलिप्त हो रहे अधिकारियों के ऊपर भी पहुंच गई है देखते हैं इस व्यापार में जिस पथ बंद होती है या लोकायुक्त की नजरें भी पहुंचती हैं








