ताज़ा खबर
टीकमगढ़ में हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, धसान नदी में मशीनों से अवैध उत्खनन का आरोप,, सांसद खेल महोत्सव संपन्न, ट्रॉफी और पुरस्कार पाकर प्रसन्न हुए खिलाड़ी,,, सांसद बीडी शर्मा ने हर पंचायत में खेल मैदान बनाने का प्रयास शुरू किया सांसद खेल महोत्सव के समापन की जोरदार तैयारी,, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला सम्मान,,, सांसद बीडी शर्मा हर खिलाड़ी को कर रहे हैं प्रोत्साहित IAS संतोष वर्मा पर कार्यवाही न होना बेहद शर्मनाक, आरक्षण खत्म कराने स्वर्ण एकजुट हो रहे - अनिल मिश्रा

ककरहटी सड़क हादसा :- मां की मौत के बाद मासूम हुए अनाथ,, नहीं मिली सरकारी मदद

ककरहटी सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 5 हुई

 घटना के लिए पुलिया और सड़क विभाग जिम्मेदार 

पहले पिता अब मां की मौत से मासूम हुए अनाथ 

5 महिलाओं की मौत इलाके में शोक का माहौल 

नहीं मिली सरकारी मदद

बीती रात ककरहटी के पास नॉट की पुलिया में हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 5 हो गई है ककरहटी के मशहूर मिठाई रसभरी दुकान के मालिक महेश गुप्ता की परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने के बाद जब घर आ रहे थे तभी से ककरहटी से 2 किलोमीटर दूर नॉट की पुलिया में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के असंतुलित हो जाने से हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के रिश्तेदारों कि मैं 5 महिलाओं की मौत हो गई है 4 महिलाएं की घटना स्थल में मौत हुई जबकि एक किशोरी 17 वर्षीय कुमारी पूजा गुप्ता निवासी बिरसिंहपुर जिला सतना की रीवा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई महेश गुप्ता के परिवार के ही रिश्तेदार गुलाब गुप्ता उर्फ बड़ी मौसी, ज्योति गुप्ता, मुन्नी गुप्ता तथा अंजू गुप्ता की मौत हो गई जो महेश गुप्ता की रिश्ते में बहन एक मौसी एक बेटी और एक साली की बेटी थी साथ में एक अन्य गरीब परिवार की महिला की मौत हुई है इस घटना के बाद से जहां इलाके में शोक का माहौल है वही घटना के बारे में तरह-तरह की चर्चाएं जोरों पर है क्योंकि पुलिया लंबे समय से हादसे का कारण बनी हुई है और प्रशासन के लोगों को जानकारी होने के बावजूद उसमें सुधार नहीं किया गया

 घटना के लिए पुलिया और सड़क विभाग जिम्मेदार 

दरअसल नॉट की इस पुलिया के साथ ही सड़क में टर्न है पुलिया सीसी की बनी हुई है और दोनों ओर से रोड 5 इंच धस गई जिससे पुलिया ब्रेकर का काम करने लगी है सड़क से गुजर रहे राहगीर पुलिया के इस गड्ढे और ब्रेकर आकार से अनभिज्ञ ड्राइवर ने जैसे ही गाड़ी निकाली गाड़ी उचट गई और असंतुलित होते हुए खाई में पलट गई जिसमें 5 महिलाओं की मौत हो गई यदि समय रहते पुलिया के पास बने इस ब्रेकर नुमा आकार गड्ढे को समतल कर दिया गया होता तो इस तरह का बड़ा हादसा नहीं होता

अनाथ हुए मासूम नहीं मिली सरकारी मदद

ककरहटी निवासी कन्हैया लाल गुप्ता उर्फ लल्लू की पहले ही मौत हो गई है उसकी पत्नी अंजू गुप्ता मजदूरी और दूसरों के घरों में बर्तन धुल कर अपने छोटे-छोटे दो बच्चों का पालन पोषण करती थी जिसके दो बच्चे 7 वर्ष की बेटी कुमारी अनुष्का और 9 वर्ष का बेटा कृष्णा के साथ रहती थी मजदूरी कर पेट पालने वाली अंजू गुप्ता कि इस हादसे में मौत हो जाने के बाद दोनों मासूम अनाथ हो गए हैं घर में दो वक्त की रोटी के लिए भी जुगाड़ नहीं है पर सरकार की तमाम योजनाएं होने के बावजूद अंत्येष्टि के लिए कोई सरकारी मदद भी नहीं मिली अब यह मासूम बच्चे मां-बाप दोनों की खत्म हो जाने के बाद किसके सहारे जीवन यापन करेंगे और क्या खाएंगे यह सोच सोच कर लोग परेशान हैं क्योंकि बेटी अनुष्का मानसिक रूप से भी कमजोर है और इनका पालन पोषण करने वाला भी कोई इस दुनिया में नहीं बचा और इन बच्चों को कोई मदद देने वाला भी नहीं है और सरकार की किसी योजना का लाभ भी इन बच्चों को नहीं मिला अनाथ हुए इन बच्चों को समाज और शासन से मदद की दरकार है लोगों ने मदद कर अंत्येष्टि के लिए सहयोग किया है प्रशासन को चाहिए कि मजदूर महिला की बच्चे अनाथ हुए बच्चों को सरकारी मदद दिलाई जाए जिससे इन अनाथ मासूमों का भविष्य सुरक्षित हो सके और यह भूख से अपना जीवन बर्बाद न कर सके

पोस्टमार्टम हाउस पीड़ितों से मिलने पहुंचे विधायक शिवदयाल बागरी 

हुए इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने कोई बड़ा प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा और कोई राजनेता भी दर्द बांटने नहीं आया पीड़ित परिवार के लोग की स्थानीय लोग और परिजन ही मदद करने में जुटे रहे करीब 10:00 बजे कांग्रेस पार्टी के जिले से एकमात्र विधायक शिवदयाल बागरी पीएम हाउस पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे जब उन्हें यह पता चला कि इस भीषण हादसे में दो बच्चे अनाथ हो गए हैं और कोई सरकारी मदद नहीं मिली है तब उन्होंने तत्काल कलेक्टर एसडीएम और सीएमएचओ को फोन लगाया और इन्हें अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराने की कोशिश की विधायक शिवदयाल बागरी ने कहा कि सरकार की तमाम योजनाएं हैं प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल इन गरीब बच्चों की मदद करनी चाहिए थी लेकिन अब तक कोई मदद नहीं की गई यह बड़े दुख की बात है मैं जो संभव होगा सहयोग करूंगा पर कलेक्टर एसडीएम और सीएमएचओ को भी सामाजिक और अपने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए गरीब परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए शिव दयाल ने बागरी ने कहा कि इस घटना और प्रशासनिक अधिकारियों के ऐसे व्यवहार से दुखी हूं और मैं जो मदद कर सकता हूं करूंगा

तत्काल होना चाहिए पुलिया और सड़क में सुधार

ककरहटी के पास पुलिया में के कारण जो घटनाएं हो रही हैं तत्काल पुलिया के ब्रेक अनुवाद इन गड्ढों को भरने के लिए सड़क विभाग को सामने आना चाहिए और खासकर कलेक्टर पन्ना मनोज खत्री को ध्यान देना चाहिए कि इस पुलिया में सुधार हो जिससे आगे ऐसे हादसे ना हो

अनाथ मासूमों को मदद की दरकार

ककरहटी सड़क हादसे की मृतक अंजू गुप्ता की अंत्येष्टि के लिए उसका कोई  बारिश नहीं है अंतिम संस्कार की क्रियाएं कर सकें लिहाजा गांव के लोगों ने इलाहाबाद में ही अंत्येष्टि करने का फैसला लिया और गांव के लोग उसे लेकर इलाहाबाद चले गए पर वापस आने के बाद कृष्णा और अनुष्का जो अबोध हैं उन्हें देश दुनिया के बारे में ज्यादा नॉलेज नहीं है अपना पेट कैसे पा लेंगे इसकी चिंता है इस कारण से समाज के जिम्मेदार लोगों को इन मासूम बच्चों के भविष्य को सहेजने के लिए मदद के लिए आगे आना चाहिए यदि छोटी-छोटी मदद भी लोग कर दें तो अनाथ हुए इन बच्चों का जीवन संवर सकता है क्योंकि अनुष्का जो बेटी है वह मानसिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है और बच्चों की उम्र ऐसी नहीं है कि वह मजदूरी कर अपना पेट पाल सकें

ककरहटी सड़क हादसे में घायल पूजा गुप्ता की मौत
मरने वालों की संख्या 5 हुई

बीती रात ककरहटी में हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 5 हो गई है चार महिलाओं की पहली ही मौके में मौत हो गई थी पांचवी गंभीर रूप से घायल पूजा गुप्ता की भी रीवा से जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई है गंभीर रूप से घायल पूजा को हेड इंजरी होने के कारण डॉक्टरों ने रीवा के लिए रेफर किया था परिजन मेडिकल कॉलेज रीवा ले जा रहे थे तभी सतना के पास पूजा की मौत हो गई थी लेकिन बदहवास परेशान परिजन फिर भी उम्मीद लगाए रीवा लेकर पहुंचे और जब डॉक्टरों ने देखा तो उसे तत्काल मृत घोषित कर दिया

पन्ना में भीषण सड़क हादसा 5 महिलाओं की मौत
दो गंभीर शादी समारोह से लौट रहे थे मृतक

पन्ना जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर ककरहटी के पास एक पुलिया में स्विफ्ट डिजायर कार पलट गई जिसमें हुए इस भीषण हादसे में चार महिलाओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है और दो गंभीर रूप से घायल है मृतक ककरहटी के मशहूर रसभरी मिठाई दुकान के संचालक महेश गुप्ता के परिवार के थे और एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे ककरहटी चौकी के अंतर्गत घटी इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है


जिसमें एक 17 वर्षीय लड़की पूजा गुप्ता को हेडइंजरी के कारण रीवा रिफर कर दिया गया है जिसकी रास्ते में मौत हो गई है
साथ ही मनोज गुप्ता नामक युवक गंभीर रूप से घायल है इस दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय गुलाब गुप्ता उर्फ मौसी, ज्योति गुप्ता , मुन्नी गुप्ता और अंजू गुप्ता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है घटना की सूचना पाते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

ज्ञात हो कि 7 दिन पूर्व से पन्ना में प्रतिदिन सड़क हादसे हो रहे हैं और अब तक ऐसी ही हादसों में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है और एक साथ हुई 4 महिलाओं की मौत से इलाके में मातम का माहौल है इस घटना के बाद से अस्पताल में भारी भीड़ लग गई दूर-दूर से रिश्तेदार परिजन पहुंच रहे हैं मृतक एक ही परिवार की बुआ मौसी बहन और बहू है

पुलिस ने मर्ग कायम कर लाशो को पीएम हाउस में पीएम के लिए रखवा दिया है कल सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा यह परिजन घर में हुई शादी में शामिल होने आए थे इसके बाद एक अन्य शादी पर सतना गए और वापस का करें कि लौट रहे थे तभी नाक नाली की पुलिया में तीखा मोड़ और ढलान होने से गाड़ी भाग गई और पुलिया के नीचे जा गिरी जिसमें इतनी बड़ी घटना घट गई

अपार समर्थन देकर पन्ना की जनता मुझे ऋणी कर दिया:- बीडी शर्मा
क्षेत्र का विकास और सेवा कर व्याज सहित चुकाउगा ऋण

कविता राजे ने भी किया जनसंपर्क
शांतिपूर्ण मतदान के लिए कलेक्टर की प्रेस कॉन्फ्रेंस

(शिवकुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट)
आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने अपनी ताकत झोंक दी और पन्ना नगर में दोनों ही प्रत्याशियों ने जनसंपर्क किया भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ भारी भीड़ से पन्ना नगर में जनसंपर्क शुरू किया और ढोल नगाड़े बैंड बाजा और डीजे के साथ निकले विष्णु शर्मा ने बड़ा बाजार अजयगढ़ चौराहा किशोर जी मंदिर कटरा मोहल्ला गांधी चौक से होते हुए किशोर जी मंदिर में एक सभा का चुनाव प्रचार का समापन किया इस बीच सभा को संबोधित करते हुए विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि पन्ना की जनता ने अपार जनसमर्थन देकर मुझको ऋणी कर दिया है

राष्ट्र निर्माण और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिस तरीके से पन्ना के लोग समर्थन दे रहे हैं मोदी जी का प्रधानमंत्री बनना तय है और खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है उन्होंने आम मतदाताओं से रूबरू होते हुए कहा कि मैं क्षेत्र का विकास और सेवा कर आपका ऋण चुकाऊंगा

विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी रजवाड़ों की पार्टी शुरू होती है और कांग्रेस पार्टी का नेता राजमहल से निकलता है राहुल गांधी हो या ज्योतिरादित्य सिंधिया दिग्विजय सिंह राजवंश से चलने वाली पार्टी जनता की सेवा नहीं करती मैं एक गरीब परिवार से हु इसलिए मैं आपकी सेवा करुंगा
मोदी जी एक सामान्य परिवार से निकल कर प्रधानमंत्री बने हैं इस कारण देश की सेवा कर रहे हैं

कांग्रेस ने किया जनसंपर्क

वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी अपना जनसंपर्क शुरू किया जनसंपर्क अभियान गांधी चौक से निकली कविता राजे सिंह ने अपने समर्थकों और बैंड बाजों के साथ जीप में सवार होकर सघन संपर्क किया हालांकि ज्यादा भीड़ नहीं थी फिर भी कांग्रेस के लोगों ने कविता राजे को जिताने की अपील की और कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है

कांग्रेस पार्टी के महामंत्री श्री कांत दीक्षित ने कहा कि हम लगातार चौपाल कर रहे हैं गांव की गरीबों को देश में हो रहे संवैधानिक संस्थाओं पर हमले की जानकारी दे रहे हैं और न्याय के लिए कांग्रेस पार्टी को वोट देना जरूरी है श्रीकांत दीक्षित ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जनता समर्थन देगी और काग्रेस पार्टी का समर्थन मिलेगा कविता राजे को समर्थन देने की अपील की

कलेक्टर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पन्ना कलेक्टर मनोज खत्री और एसपी मयंक अवस्थी ने दोपहर का निर्वाचन संबंधी जानकारी दी कलेक्टर मनोज खत्री ने कहा कि सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान किया जाएगा और मतदान की गति तेज करने के लिए सभी कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है और आम लोगों से अपील की है कि समय से पहुंचकर निर्वाचन को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचकर मतदान करें कलेक्टर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि पूरी तरीके से जिले में 44 धारा लागू कर दी गई है मतदान संपन्न होने तक अब कोई भी इस निर्वाचन क्षेत्र के अलावा कोई व्यक्ति जिले की सीमा में नहीं रह सकेगा मतदान केंद्रों में पानी छाया और विशेषकर दिव्यांगों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है उत्तर प्रदेश से लगने वाली सभी सीमाएं जीत गए हैं कलेक्टर ने अपील की है कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन का सहयोग करें मयंक अवस्थी ने कहा कि विशेष सुरक्षा बल तैनात किया गया है और बिक्री एक्शन फोर्स तैयार कर रखा गया है उम्मीद है सभी लोग निर्भीक होकर शांतिपूर्ण मतदान करेंगे एसपी मयंक अवस्थी ने अपील की कि अगर किसी को किसी तरह की अप्रिय स्थिति की जानकारी लगती तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना देकर सहयोग करें

विष्णु दत्त है सांसद के योग्य कर्मठ बड़े राजनेता
कांग्रेस सरकार की अकाल मृत्यु सुनिश्चित :- उमा भारती
प्रज्ञा ठाकुर मुझसे बड़ी संत मेरी तुलना उनसे मत करो मैं किसी काम की नहीं :- भारती
पन्ना में चुनावी सभा पर बोली उमा भारती जिन्ना की मानसिकता के लोग अभी कांग्रेसमें,,,
बीडी शर्मा के पक्ष में सभा करने आई थी भारती
मेरी भाजपा में वापसी पर विष्णु दत्त का बड़ा योगदान:- उमा भारती

( शिवकुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट )

खजुराहो लोकसभा में ज्यो-ज्यो तारीख नजदीक आती जा रही है चुनाव प्रचार तेज होता जा रहा है आज भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने दो सभाएं की और भाजपा प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा के पक्ष में वोट मांगे उमा भारती ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की अकाल मृत्यु सुनिश्चित है जिस तरीके से राम मंदिर के समय हमारी सरकार गिरा दी गई थी हम उस दुख को समझते हैं इसके बावजूद मुझे पूरा यकीन है कि यह सरकार अपने आप गिर जाएगी और सरकार का मुखिया दिखाई नहीं देता

उमा भारती ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मुझसे बड़ी संत है मेरी तुलना उनसे मत करो वह बड़ी है उमा भारती ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं किसी काम की नहीं हूं

उमा भारती यहीं नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया कहा जिन्ना की मानसिकता के लोग आज भी कांग्रेस पार्टी में है

इस बीच सभा को संबोधित करते हुए खजुराहो के भाजपा प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि उमा भारती जी के मार्गदर्शन में ही मैं राजनीति में आया हूं और मुझे आशीर्वाद देने आए हैं मैं उनके इस क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र में पानी एक बड़ी समस्या है रूंस डैम का निर्माण हो गया हो रहा है और मेरी प्राथमिकता पन्ना में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराकर कृषि का विस्तार पर्यटन को बढ़ावा देना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है मैं आप लोगों के साथ मिलकर क्षेत्र का विकास करूंगा उन्होंने कहा कि मैं तो एक निमित्त मात्र हूं भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है और भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक बूथ में चुनाव लड़ रही है और आप सब के प्रयास से ही भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेगी

ज्ञात हो कि उमा भारती बुंदेलखंड की सर्वमान्य नेता रहे हैं और इनका जनसमर्थन है यही कारण है कि उनकी सभाएं ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा कराई जाती है उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की जीत का भरोसा दिलाया है कहां लाखों लाख बोर्ड से भाजपा जीतेगी पन्ना की कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री कुसुम अंधेरी सभा पर नहीं थी जब उनके बारे में प्रश्न पूछा गया तो उमा भारती ने कहा कि वह हमारी नेता है वह हमारे साथ में है और लगातार संपर्क में है और प्रचार कर रहे हैं नाराजगी की कोई बात नहीं है
केंद्र में मोदी की सरकार सुनिश्चित, प्रचंड बहुमत से जीतेंगे

उमा भारती ने धर्मपुर के नयागांव और रेपुरा में चुनावी सभा की और विष्णु दत्त शर्मा के पक्ष में वोट मांगे और उन्होंने लाखों वोटों से जीतने का विश्वास जताया इस सभा में कर्क कड़ी धूप और भीषण गर्मी के बावजूद हजारों की संख्या में लोग उमा भारती और विष्णु दत्त शर्मा को सुनने पहुंचे

उमा भारती की हुई ताबड़तोड़ सभाओं से खजुराहो लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा के पक्ष में अच्छा माहौल बन गया है और भाजपा से जुड़े लोग प्रचंड जीत के प्रति आश्वस्त हो गए हैं

रिश्‍वतखोर उपनिरीक्षक को 4-4 वर्ष का सश्रम कारावास व 5-5 हजार रूपये का अर्थदण्‍ड

::घटना का संक्षिप्त विवरण::
माननीय न्‍यायालय श्री अनुराग द्विवेदी (विशेष न्‍यायाधीश भ्र.निवा.अधि.)द्वारा भृष्‍टाचार के मामले में फैसला सुनाते हुये, रिश्‍वतखोर पुलिस उपनिरीक्षक उदयभान शर्मा को 4-4 वर्ष का सश्रम कारावास व 5-5 हजार रूपये का अर्थदण्‍ड व अर्थदण्‍ड न देने पर 1-1 वर्ष के अतिरिक्‍त सश्रम कारावास से दण्डित किया गया।
प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुये, श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी सहा.जिला लोक अभियोजन अधिकारी ने बताया,कि दिनांक 21/7/16 को फरियादी मोहम्‍मद नईम,उम्र-37 साल,निवासी-ककरहटी,जिला-पन्‍ना ने रिश्‍वत मांग-संबधी एक शिकायती-पत्र पुलिस अधीक्षक,लोकायुक्‍त सागर को दिया था। कि,दिनॉंक 17/7/16 को ग्राम-ककरहटी में रामअवतार डीमर से फरियादी नईम के मौसी के लडके इदरीश मोहम्‍मद की मारपीट हो गयी थी जिसकी रिपोर्ट रामअवतार डीमर ने पुलिस चौकी ककरहटी में की थी उक्‍त रिपोर्ट में क्‍या कार्यवाही हुई पता करने के लिये फरियादी नईम मोहम्‍मद ने अपने दोस्‍त उमा प्रसाद यादव को पुलिस चौकी ककरहटी भेजा। उमा प्रसाद यादव ने वापस आकर बताया कि, पुलिस चौकी ककरहटी के चौकी प्रभारी उदयभान शर्मा ने बताया कि, इदरीश मोहम्‍मद के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध हो गया है। तथा चौकी प्रभारी उदयभान शर्मा मामले को रफा-दफा करने के लिये 25 हजार रूपये रिश्वत की मांग कर रहे है, दिनांक 19/7/16 को इदरीश मोहम्‍मद ने चौकी प्रभारी उदयभान शर्मा से बात की, तो उदयभान शर्मा ने बोला कि, 25 हजार रूपये दो, तो मैं तुम्‍हारा मामला रफा-दफा कर दूंगा। इदरीश मोहम्‍मद, उदयभान शर्मा को रिश्‍वत के 25 हजार रूपये नहीं देना चाहता था। बल्कि उन्‍हें रिश्‍वत लेते रंगे हाथों पकडवाना चाहता था, ईदरीश,चौकी प्रभारी उदयभान शर्मा से रिश्‍वत राशि के बारे में बात करने से डर रहा था कि, कही चौकी प्रभारी उदयभान शर्मा उसके साथ मारपीट न कर दे। जिस कारण इदरीश की ओर से फरियादी मोहम्‍मद नईम ने उदयभान शर्मा से बातचीत की।

फरियादी की शिकायत के सत्‍यापन के लिये कार्यालय पुलिस अधीक्षक लोकायुक्‍त सागर के द्वारा एक डिजीटल व्‍हाइस रिकार्डर फरियादी को दिया गया। और फरियादी से रिश्‍वत मांग संबंधी बातचीत को रिकार्ड करने के लिये कहा गया। दिनांक 21/7/16 को फरियादी ने पुलिस चौकी ककरहटी में जाकर रिश्‍वत मांग संबंधी बातचीत को रिकार्ड कर लिया,एवं फरियादी ने बताया कि,बातचीत के दौरान आरोपी उदयभान शर्मा ने रिश्‍वत में 15 हजार रूपये की मांग की है।

फरियादी द्वारा दिये गये आवेदन पत्र पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्‍त सागर द्वारा ट्रेप कार्यवाही करने का आदेश दिया गया। और पंचसाक्षीगणों को लोकायुक्‍त सागर में बुलवाया गया और पंचसाक्षीगण के समक्ष फरियादी द्वारा दिये गये आवेदन पत्र तथा व्‍हाइस रिकार्डर को रखा गया व्‍हाइस रिकार्डर को बार-बार चलाकर रिश्‍वत मांग वार्ता संबंधी बातचीत की ट्रांसकिप्‍ट तैयार की गई,जिसमें रिकार्डेड आवाजों को फरियादी ने सुनकर बताया कि,कौन सी आवाज उसकी और कौन सी आरोपी की है।
इसके बाद फरियादी द्वारा बतौर रिश्‍वत ली जाने वाली 15 हजार रूपये के नोटों पर पाउडर लगाकर फरियादी को पेंट की जेब में रखवाया गया और फरियादी को आवश्‍यक समझाइस दी गई। कार्यवाही के दौरान फरियादी ने बताया कि,रिश्‍वत का लेन-देन चौकी- ककरहटी,जिला-पन्‍ना में होना है।
दिनाक 22/7/16 को फरियादी मोहम्‍मद नईम ने आरोपी के शासकीय आवास चौकी ककरहटी पहुंचकर रिश्‍वत के 15 हजार रूपये दिया, और पूर्व निर्धारित इशारा किया,इसके बाद लोकायुक्‍त ट्रेप दल ने उक्‍त रूपये को जप्‍त कर आरोपी उदयभान शर्मा के विरूद्ध धारा 7,13(1) डी, 13(2) भृ.निवा.अधि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना उपरांत अभियोग-पत्र माननीय न्‍यायालय में प्रस्‍तुत किया गया।

प्रकरण का विचारण, माननीय न्‍यायालय श्री अनुराग द्विवेदी,विशेष न्‍यायाधीश (भ्रष्‍टाचार निवारण अधिनियम) जिला-पन्ना (म.प्र.) के न्यायालय में हुआ। जिसमें अभियोजन के द्वारा प्रस्‍तुत साक्ष्‍य और न्‍यायिक-दृष्‍टांतों के आधार पर, माननीय न्‍यायालय नें आरोपी को दोषी पाया। माननीय न्‍यायालय से अभियोजन के द्वारा आरोपी को कठोर से कठोर दंड से दंडित किये जाने का निवेदन किया गया, माननीय न्‍यायालय द्वारा अभियोजन के तर्को से सहमत होते हुये अभियुक्‍त उपनिरीक्षक उदयभान शर्मा पिता श्री केवल प्रसाद शर्मा, उम्र-59 साल,ग्राम धरी, थाना-बैकुंठपुर, तह.सिरमौर, जिला रीवा (म.प्र.) को भ्रष्‍टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 में 4 वर्ष का सश्रम कारावास और 5000 रूपये का अर्थदण्‍ड व भ्रष्‍टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) डी, सहपठित 13(2) में. 4 वर्ष का सश्रम कारावास व 5 हजार रूपये के अर्थदण्‍ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्‍ड जमा न करने पर एक-एक वर्ष का अतिरिक्‍त सश्रम कारावास के दण्‍ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री प्रवीण कुमार सिंह, जिला लोक अभियोजन अधिकारी, पन्‍ना द्वारा की गई।

भाजपा का नामांकन आज रैली और सभा 
सपा प्रत्याशी वीर सिंह भी करेंगे रैली और भरेंगे परिचय

नामांकन का आखरी दिन
दिनभर शहर में रहेगी हलचल

खजुराहो लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा आज भरेंगे पर्चा दाखिल करेंगे  इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे, दमोह के प्रत्याशी प्रहलाद पटेल सहित 10 हजार कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ बीडी शर्मा पहुंचेंगे पन्ना के नवीन कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे  इससे पूर्व  भाजपा ने पॉलिटेक्निक ग्राउंड में आमसभा भी रखी है जिसको भाजपा के नेता गण संबोधित करेंगे शक्ति प्रदर्शन के साथ हो रहे इस नामांकन में 2 किलोमीटर का पैदल मार्च और रैली भी रखी गई है जिसके लिए भाजपा की जोरदार तैयारियों में जुटी है
टिकट घोषित होने के साथ ही बी डी शर्मा ने सघन जनसंपर्क शुरू कर दिया है और जगह जगह उनकी सभा और स्वागत हो रही है और जनसंपर्क के बीच मंदिरों में जाकर परिवार सहित बीडी शर्मा ने भगवान का आशीर्वाद लिया

बीडी शर्मा के स्वागत की तैयारियों में जुटे भाजपाई

कांग्रेश ने की नामांकन की तैयारी लवकुश वाटिका में होंगे इकट्ठे

प्रशासन चुस्त सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


खजुराहो लोकसभा 8 के नामांकन की प्रक्रिया तेज हो गई है आज दिन भर जिला मुख्यालय में सरगर्मियां रहेंगी भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री विष्णु दत्त शर्मा आज पन्ना पहुंच रहे हैं वे 12:00 बजे श्री किशोर जी मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे उनके स्वागत की तैयारियां संगठन ने जगह-जगह शुरू कर दी है भाजपा कार्यकर्ता जहां उत्साह में है वहीं भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष सतानंद गौतम ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा सतना पहुंच गए हैं बे 10:30 बजे सुंदरा पहुंचेंगे जहां जोरदार स्वागत किया जाएगा और अपने समर्थकों और के साथ मिलते हुए वह 12:00 बजे श्री किशोर जी मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे तदोपरांत वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद 2:00 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित करेंगे और सतानंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है और बीडी शर्मा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया जाएगा


लवकुश वाटिका में कांग्रेसी
वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी अपने नामांकन की तैयारियां शुरू कर दी है 11:00 बजे कांग्रेश के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी लव कुश वाटिका में इकट्ठे होंगे प्रत्याशी कविता राजा के साथ पैदल चलते हुए किशोर जी मंदिर से होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे जहां अपने समर्थकों के साथ कविता राजा कांग्रेस पार्टी का नामांकन दाखिल करेंगी और विधिवत आज पन्ना में खजुराहो लोकसभा के नामांकन का दौर शुरू हो जाएगा अभी तक किसी ने भी फार्म नहीं भरा है

प्रशासन ने की तैयारियां

जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था की गई है जिला कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर मनोज खत्री ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में 10 से 3:00 बजे तक सार्वजनिक कार्यों को रोका गया है सिर्फ निर्वाचन का कार्य होगा यदि किसी को कोई समस्या है तो मुख्य द्वार में एसडीएम उनके आवेदन लेंगे और जरूरी हुआ तो वही प्रवेश जारी करेंगे लेकिन 3:00 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर बगैर पास धारियों के लिए प्रतिबंधित रहेगा जो नामांकन दाखिल करना चाहते हैं उन सभी को प्रवेश दिया जाएगा मनोज खत्री ने जिले के आम लोगों से निर्वाचन के दौरान सहयोग करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद करने की अपील की है

हुजन समाजवादी पार्टी छोड़ थाम सकते हैं भाजपा का हाथ

यादव नेता की तलाश में है भाजपा नेतृत्व

भाजपा की टिकट दावेदारी की सुगबुगाहट

विधानसभा चुनाव में भारी पैसा खर्चा कर आए थे चर्चा में

उत्तर प्रदेश के बाहुबली पूंजीपति हैं चरण सिंह यादव

दो बार mp में किस्मत आजमा चुके हैं

पन्ना में जमा रहे हैं राजनीतिक आधार

खजुराहो लोकसभा को भाजपा का गढ़ माना जाता है कहा जाता है कि किसी को भी टिकट दे दे आम आदमी भी भाजपा की टिकट से सांसद बन जाएगा पर अब तक भारतीय जनता पार्टी ने यहां से टिकट घोषित नहीं की है और दावेदारों की लिस्ट को पेचीदा बना दिया है जिससे तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, जिसमें बहुजन समाज पार्टी के बाहुबली पूंजीपति नेता चरण सिंह यादव का नाम अचानक उछल कर सामने आ गया है

अभी कुछ दिन पूर्व ही कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष दिव्यारानी को टिकट देने और भाजपा ज्वाइन कराने की चर्चा जोरों पर रही उनके पति द्वारा नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात इन चर्चाओं को और बल दे रही थी कि अब एक नया समीकरण सामने आया है जिसमें गत विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी से अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने वाले बहुत चर्चित यादव नेता चरण सिंह यादव कि भाजपा में जाने की सुगबुगाहट जोर पकड़ रही है भाजपा टिकट घोषित ना कर क्यों घबराहट में है यह तो समझ से परे है पर जिस तरीके से दूसरे दलों के लोगों द्वारा भाजपा से संपर्क किया जा रहा है और कई नेता इन को तवज्जो भी दे रहे हैं उसमें एक नाम चरण सिंह यादव का भी आता है जो बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर खजुराहो लोकसभा से प्रत्याशी हो सकते हैं ,,,, अपुष्ट सूत्रों की मानें तो चरण सिंह और भाजपा के कई बड़े नेता लगातार संपर्क में है क्योंकि कि एक यादव प्रत्याशी की तलाश कुछ दिन से भाजपा का नेतृत्व कर रहा है कई नाम भाजपा से आने के बाद उन पर सहमति नहीं बनी है यूं तो कई भाजपा के बड़े नाम है प्रभावशाली है और उन्हें ही टिकट दी जाएगी यह भी लोग फाइनल मानकर चल रहे हैं लेकिन जिस तरीके से यादव उम्मीदवार की तलाश में चरण सिंह यादव का नाम सामने आया है और भाजपा कोई निर्णय नहीं ले पा रही है उससे यह माना जा रहा है कि कुछ भी संभव है लिहाजा चरण सिंह के नाम की चर्चा राजनीतिक गलियारों में जोर-शोर से हो रही है

,,,,यदि चरण सिंह लड़े तो सड़कों पर बरसेगा रुपैया,,,

कभी समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं की आंख कान रहे चरण सिंह यादव का समाजवादी पार्टी से वियोग समझ में नहीं आ रहा है क्योंकि कुछ दिनों से वह बहुजन समाज पार्टी की ही राजनीति में सक्रिय है और पन्ना विधानसभा से अपनी पत्नी अनुपमा चरण सिंह यादव को चुनाव लड़ाया था और खूब पैसा खर्च किए थे आलीशान होटल में अपना कार्यालय बनाकर हर दिन भुगतान प्राप्त कार्यकर्ताओं की माध्यम से लग्जरी गाड़ियों को शहरों और गांवों तक घुमा कर जोरदार प्रचार करने में माहेर चरण सिंह यादव यदि भाजपा से उम्मीदवार हुए तो लोग यह मान कर चल रहे हैं यदि चरण सिंह खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े पिछली विधानसभा की तरह अकूत पैसे खर्च होंगे और लोग खूब मजे लूटेंगे साथ ही रात के आदि लोगों का भी आनंद हो जाएगा

हालांकि यह जानकारी अपुष्ट सूत्रों के हवाले से है पर राजनीति के पंडित चरण सिंह और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लगातार संपर्क की बातें कर रहे हैं भाजपा अपने मूल कार्यकर्ता और अच्छे प्रत्याशी को टिकट देती है या किसी आयातित दूसरे राजनीतिक दल के ताकतवर आदमी को अपना सदस्य बनाती है यह टिकट घोषित होने पर ही पता चलेगा पर जिस तरीके से चरण सिंह का नाम सामने आया अचानक राजनीति का बाजार गर्म हो गया जो लोग चुनाव में पैसा कमाना चाहते हैं यह भी यही सोच रहे हैं की भाजपा के चरण,,, चरण सिंह यादव पर पड़े

कांग्रेस के बड़े नेता और जिला प्रवक्ता है केशव प्रताप
दिनभर चर्चा का विषय बना तोमर से मुलाकात
कांग्रेश अध्यक्ष सहित केशव जॉइन कर सकते हैं भाजपा
बीजेपी के नेता बोले पार्टी बड़ी है कोई भी आए स्वागत

चुनाव के समय दल बदलने और दलदल में फसने का सिलसिला कोई नई बात नहीं है रामकृष्ण कुसमरिया भाजपा में गए और दलदल में फंसे और इसके बाद कई लोगों ने अपने अपने दल छोड़कर दूसरे दलों की सदस्यता ली ऐसी ही बात की चर्चा सुबह से पन्ना में है लोग कह रहे हैं कांग्रेस के बड़े नेता अपने बड़े पदों से त्यागपत्र देकर भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं

ऐसी ही कुछ चर्चाएं कांग्रेस के जिले के बड़े नेता और जिला पंचायत सदस्य केशव प्रताप सिंह द्वारा भाजपा के दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह तोमर से हुई ग्वालियर में मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है पूरे जिले में दिन भर इसी बात के कयास लगाए जाते रहे राजनीति के पंडित भी तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं क्योंकि केशव प्रताप सिंह कांग्रेस पार्टी की लंबे समय से जिला अध्यक्ष श्रीमती दिव्या रानी सिंह के पति हैं और पन्ना जिले की कांग्रेस की कमान पार्टी ने उन्हीं को दे रखी है ऐसे में उनके पति द्वारा भाजपा के नेता से गुपचुप तरीके से मुलाकात के कयास लगाए जाना स्वाभाविक है

जैसे ही इसका वीडियो सामने आया लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे केशव प्रताप सिंह ने नरेंद्र सिंह तोमर से हुई इस मुलाकात को से इनकार नहीं किया है और कहा कि इसका राजनीतिक अर्थ नहीं लगाना चाहिए यह मेरी निजी और व्यक्तिगत विषयों पर चर्चा थी लेकिन जो राजनीति का दौर चल रहा है भाजपा ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है ऐसे में नरेंद्र सिंह तोमर से मिलना चर्चा का विषय बनना स्वभाविक है हालांकि केशव प्रताप ने भारतीय जनता पार्टी में जाने की खबरों से इनकार किया है और उन्होंने कहा कि यह निजी मुलाकात थी पर एक दिन पहले ही ऐसी मुलाकात मैं चर्चा होना स्वभाविक है जब फोन पर बात की गई तो कैसे प्रताप सिंह ने कहा कि यह पुराना वीडियो है जबकि उसी कपड़े में नरेंद्र सिंह तोमर कांग्रेस के घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देकर उनसे सोपे में बैठकर मिल रहे हैं मतलब वीडियो देखकर ऐसा नहीं लगता कि यह वीडियो पुराना है
लोग कह रहे हैं कि क्या दिव्यारानी सिंह कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की टिकट मांगने में लग गई है यह बात कितनी सच है यह तो वही लोग समझे लेकिन जो चर्चा है उसने राजनीति का बाजार जरूर गर्म कर दिया है

इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सतानंद गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़ा राजनीतिक दल है भारतीय जनता पार्टी की अपनी विचारधारा है यदि कोई भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर अपनी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन करना चाहता है तो उसका स्वागत है चाहे वह केशव प्रताप सिंह हो या दिव्या रानी सिंह हो या कोई अन्य हम सभी का स्वागत करते हैं लेकिन कोई टिकट की शर्त पर भाजपा ज्वाइन कर रहा है या करेगा मैं यह नहीं कह सकता और भारतीय जनता पार्टी किसी की शर्तों पर किसी को अपना सदस्य नहीं बनाती टिकट देना या ना देना शीर्ष नेतृत्व का काम है सतानंद ने आगे कहा कि यदि केशव प्रताप सिंह भाजपा की विचारधारा से प्रेरित है तो एक अच्छी बात है

वहीं भाजपा नेता पन्ना से विधायक और पूर्व मंत्री तथा कांग्रेश जिला अध्यक्ष दिव्यारानी सिंह और जिला पंचायत सदस्य केशव प्रताप सिंह के रिश्तेदार बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक बड़ी पार्टी है विचारधारा से जुड़ना और भाजपा की सदस्यता कोई भी ले सकता है और इसी तरह के लोग भाजपा से प्रेरित होकर जुड़े हैं यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़ा राजनीतिक दल बन गया है और सभी सदस्य परिवार के लोगो की तरह रहते हैं यदि कांग्रेश पार्टी की नेता भाजपा से जुड़ना चाहते हैं तो जुड़े सभी का स्वागत है पर टिकट की उम्मीद से वह आ रहे हो तो ऐसा मेरी जानकारी में भारतीय जनता पार्टी में नहीं होगा

केशव प्रताप सिंह ने भाजपा ज्वाइन करने की बातों से इंकार किया है
और इस मुलाकात पर कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष दिव्या रानी सिंह की प्रतिक्रिया का इंतजार है कि वे इस मुलाकात पर क्या कहती हैं उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की पर संपर्क नहीं हो सका

बीटेक के छात्र अपहरण में शामिल
6 हिरासत में
20लाख की फिरौती वसूली
चित्रकूट के प्रतिष्ठित इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस से हुआ था दो सगे भाइयों का अपहरण
घटना के 1 किलोमीटर दूर ही 3 दिन तक रखे रहे किसी को खबर नहीं लगी
भारी पुलिस बल तैनात
शोक और दहशत का माहौल

चित्रकूट भले ही डकैतों के आतंक के लिए बदनाम रहा हो पर जो जघन्य अपराध बड़े-बड़े डकैतों ने नहीं किया यह दिल दहला देने वाली घटना पढ़े-लिखे छात्रों ने कर डाली पैसे के लिए चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में बी टेक जैसी प्रतिष्ठित डिग्री प्राप्त कर रहे छात्रों ने मिलकर 20लाख फिरौती के लिए दो मासूम बच्चों का अपहरण किया और पैसा वसूलने के बाद इन दोनों सगे भाइयों को हाथ पैर बांधकर जिंदा जमुना नदी में फेंक दिया जिससे उनकी मौत हो गई इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले इन पढ़े-लिखे इंजीनियर छात्रों के हाथ भी नहीं काँपे दोनों मासूमों की लाश up बांदा जिले के ऑगासी के पास जमुना नदी में मिली है पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू की और धर पकड़ अभियान शुरू हो गया है इनको उठाया 20 लाख की फिरौती के बाद जो कॉल डिटेल सामने आए हैं

उससे अब तक 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है यह पढ़े-लिखे छात्र मोबाइल की जगह इंटरनेट का उपयोग करते थे और पहले 1करोड़ रुपए फिरौती मांगी

जिसमें अभी जो खबरें सामने आई है उसमें ग्रामोदय विश्वविद्यालय के एक सुरक्षा अधिकारी का बेटा चित्रकूट के प्रतिष्ठित पुरोहित का पुत्र सहित 6 छात्र शामिल है जिसे पुलिस ने राउंडअप कर लिया है
इस जघन्य दिल दहला देने वाली घटना को सुनकर हर कोई बेहद दुखी है

जो अभी सूचनाएं मिली है उससे पता चला है कि अपहरण वाली घटना के बाद वही नजदीक एक किराए के मकान पर इन छात्रों को बेहोशी की हालत में रख लिया गया था अगर आसपास के इलाके में तलाशी ली जाती तो शायद इनका पता चल सकता था जानकी कुंड पानी टंकी के पास वाले मोहल्ले में किसी मकान में रखा था और 3 दिन बाद वह इन बच्चों को ले गए


स्कूल प्रबंधन ने की थी एक लाख की घोषणा
चित्रकूट की सबसे प्रतिष्ठित संस्था द्वारा इस इंग्लिश मीडियम स्कूल का संचालन किया जाता है जहां से इन बच्चों का अपहरण किया गया था इसके बाद से प्रबंधन बेहद हताश परेशान था प्रमुख संचालक 2 दिन तक भोजन नहीं कर सके उन्होंने सूचना देने वालों को ₹1लाख पुरस्कार देने की भी घोषणा की थी बताया जा रहा है कि इसी संस्था से जुड़े एक बड़े पुरोहित के बच्चों ने इस घटना को अंजाम दिया है जिससे और भी लोग परेशान हैं और दहशत के माहौल में लोग अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे

बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है सिलसिलेवार पुलिस अब घटना को उजागर करेगी फिलहाल इस घटना को अंजाम देने वाले नरपिशाचो को हिरासत में ले लिया गया है