ताज़ा खबर
पन्ना टाइगर रिजर्व में संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ की फिर मौत, 15 दिन में दो टाइगरो की मौत 2009 की शुरुआत तो नहीं,, पन्ना के गांव की बेटी प्रदेश मे टॉपर: रचा इतिहास,,, मां शिक्षिका और पिता है रोजगार सहायक , सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने दी बधाई नहीं रहे आंखों के डॉक्टर BK जैन,,, सदा के लिए बंद की आंखें,, चित्रकूट में शोक,,, विनम्र श्रद्धांजलि प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुख्य समारोह किया ध्वजारोहण,, सांसद विष्णु दत्त शर्मा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह कलेक्टर उषा परमार और एसपी निवेदिता नायडू ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

संजय नगायच का पन्ना नगर में जोरदार स्वागत,,, जमकर आतिशबाजी और फूलबर्षा के साथ जगह-जगह हुआ तुलादान,,

संजय नगायच का पन्ना नगर में जोरदार स्वागत

जगह-जगह हुआ तुलादान

भाजपा कार्यालय में नगाइच का स्वागत एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात

पंचम सिंह चौराहे में जमकर हुई फूलवर्षा,

( शिवकुमार त्रिपाठी ) मध्य प्रदेश वेयरहाउस कॉरपोरेशन एवं लॉजिस्टिक के अध्यक्ष संजय नगायच, अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले पन्ना पहुंचे हैं जिस पर संजय नगायच का पूरे पन्ना नगर में जोरदार स्वागत किया गया, पूरे शहर को फूलों गेट एवं मालाओं से सजाया गया है जैसे ही दोपहर में संजय नगायच पन्ना पहुंचे

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में तुलादान कर स्वागत किया इसके बाद एक कार्यक्रम आयोजित किया गया

 

जिसमें संजय नगायच ने सभी कार्यकर्ता का धन्यवाद करते हुए अपनी प्राथमिकताएं बताएई और भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया इसके बाद संजय नगायच का काफिला पन्ना के प्रमुख चौराहे गांधी चौक पहुंचा जहां सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में संजय नगायच जोरदार स्वागत किया गया और तुलादान हुआ यहां से बैंड बाजा नगाड़ा,

घोड़ा, डीजे लाइट रोशनी एवं दलदल घोड़ी के साथ काफिला आगे बढ़ा जिसका जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है अपने निवास के पास गुनौर विधायक डॉ राजेश वर्मा ने सभी लोगों को अल्पाहार, आतिशबाजी के साथ , संजय नगायच को फूल माला पहनकर बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया इसी तरह जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया जाता रहा फिर जैसे ही संजय नगायच पैदल चलते हुए पंचम सिंह चौराहे पहुंचे तो करीब आधा घंटा तक भारी उत्साह के साथ आतिशबाजी की गई और फूल बर्षाये की जाते रहे बुलडोजर में सवार कार्यकर्ता गुलाब की पंखुड़ियां की वर्षा की मंच पर संजय नगायच जैसे ही 

मंच पर पहुंचे भाजपा नेता एवं पार्षद कल्पना बबलू यादव ने स्वागत किया बड़ी आदमकद माला के साथ विधायक राजेश वर्मा,वरिष्ठ नेता विवेक मिश्रा, देवेंद्र सिंह बबलू यादव तरुण पाठक,रवि राज यादव,मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या मैं नगर वासियों ने जोरदार अभिनंदन किया इसके बाद स्वागत का यह क्रम निरंतर जारी है पुरानी कचहरी चौराहा, राम मंदिर के पास, अजयगढ़ चौराहा,बड़े बाजार में दीक्षित परिवार की ओर से तुलादान और स्वागत किया गया और आतिशबाजी की गई इसी तरह पूरे नगर में संजय नगायच का स्वागत किया

संजय नगायच का परिचय

मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय नगायच मध्य प्रदेश के पवई (पन्ना) से आते हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष (चेयरमैन) हैं। उन्हें भाजपा संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का निष्ठावान कार्यकर्ता माना जाता है।संजय नगायच को अप्रैल 2026 में मध्य प्रदेश शासन द्वारा वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का मुख्य कार्य राज्य में भंडारण और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को सुदृढ़ करना है, इसके पहले संजय नगायच को पन्ना जिले के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का अध्यक्ष बनाया गया था

 

नगायच की राजनीतिक जड़ें संघ परिवार और ग्रामीण स्तर के संघर्षों से जुड़ी हुई हैं। वह एक छोटे से क्षेत्र पवई से निकलकर भोपाल के राजनीतिक गलियारों तक पहुंचे।
कार्यशैली और विवाद: उन्हें अपनी मुखर कार्यशैली के लिए जाना जाता है।

 

हाल ही में उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के वेयरहाउस का भी निरीक्षण किया और नियमों में खामियां पाए जाने पर नोटिस और कार्रवाई की कार्यवाही की, जो काफी चर्चा में रही।,,,,, संजय नगायच की सबसे बड़ी विशेषता है कि वे अक्सर पार्टी के अंदर और बाहर विरोधी खड़ा कर लेते हैं, जिससे उन्हें राजनीतिक नुकसान होता है

बफर क्षेत्र के डाला नाला में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बाघ का शव

15 दिनों में दूसरी घटना,

पन्ना टाइगर रिजर्व में फिर बाघ की मौत

 (शिवकुमार त्रिपाठी)  आंध्रप्रदेश टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश से बाघ मांग रहा है  जब से यह डिमांड आई है तब से प्रदेश सरकार फूली नहीं समा रही कि हमने खोया हुआ टाइगर स्टेट का दर्जा वापिस पा लिया लेकिन बाघों के जीवन से संकट डाला नहीं है  पूरे मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व से बाघों के मौत की खबर आ रही है जो गंभीर चिंता का विषय है एक बार फिर मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से दुखद खबर सामने आई है। जहां एक युवा बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है बाघ का शव बफर क्षेत्र के हांथी डोल इलाके में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पीटीआर के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, इस युवा नर बाघ का शव बरामद किया । बाघ की मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि यह वही बाघ है जो तारा गांव के आसपास घूमता रहता था।और उसे 26 अप्रैल को ट्रेंकुलाइज कर वापिस जंगल में छोड़ा गया था। ऐसे में बाघ की मौत पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। बीते 15 दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है 

पन्ना टाइगर रिजर्व फील्ड डायरेक्टर बृजेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि 26 अप्रैल 2026 को इसी बाघ का तारा गांव से रेस्क्यू किया गया था फिर रेडियो कॉलर पहनाया गया 24 घंटे निगरानी की जा रही थी लेकिन दुर्भाग्य है आज इसकी मौत हो गई तमाम प्रकार के पहलुओं की जांच की रही की जा रही है जो भी तत्व सामने आएंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी, प्रथम दृष्टा उन्होंने फाइटिंग की संभावना जताई है, वरिष्ठ वन विभाग प्राणी चिकित्सक डॉक्टर संजीव गुप्ता ने 100 का पोस्टमार्टम किया और अंगों की बिसरा प्रिजर्व कर  वैज्ञानिक परीक्षण के लिए  भेजे जा रहे हैं जिससे मौत की कर्म का पता चल सकेगा  इस नर बाघ की मौत बेहद चिंता का विषय है जो पन्ना टाइगर रिजर्व की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है कई ऐसे प्रश्न खड़े हैं जिसकी जवाब खोजना बहुत जरूरी है

1  24 घंटे निगरानी और रेडियो कॉलर होने की बावजूद इस न बाघ की मृत्यु कैसे हुई

2-  जब यह टाइगर लगातार आबादी बस्ती में जा रहा था और इस पकड़ लिया गया तो कुछ समय के लिए बदगडी स्थित एंक्लोजर में क्यों नहीं रखा गया

3- जंगल से पुनः आबादी बसती की ओर इस टाइगर को क्यों जाने दिया गया

4- जांच कब पूरी होगी और दोषियों पर क्या कार्यवाही होगी

5- क्या वातानुकूलित कमरों में बैठे अधिकारी भी निगरानी की जिम्मेदारी लेगे 

 ज्ञात होगी 2009 में पन्ना बाघ विहीन हो गया था बाहर से लाकर टाइगर बसाए गए और अब इनकी संख्या तेजी से बढ़ी है बीते कुछ दिनों से टाइगरों की मौत बड़ी लापरवाही की ओर इशारा कर रही है, अगर प्रबंध नहीं चेता तो इसकी गंभीर परिणाम सामने आएंगे

 प्रतिभाओं को मंच दिलाने का काम करता है सांसद खेल महोत्सव /गौतम टेटवाल 

हजारों खिलाड़ी का महाकुंभ है सांसद खेल महोत्सव/बीडी शर्मा

अनुशासन की पाठशाला है खेल/अशोक ध्यानचंद

 (शिवकुमार त्रिपाठी) सांसद विष्णु दत्त शर्मा द्वारा आयोजित लोकसभा क्षेत्र खजुराहो मे सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन आज पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया।खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत आयोजित इस खेल महोत्सव में ऑनलाइन पंजीयन के माध्यम से रिकॉर्ड 1 लाख 28 हजार 932 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है इस पूरे खेल महोत्सव के दौरान सबसे बड़ी बात यह रही कि सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने प्रत्येक पंचायत में एक अच्छा खेल मैदान बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं सांसद विष्णु दत्त शर्मा का कहना है कि खिलाड़ियों की खेलने के लिए स्थान का अभाव है अभी तक हमने 40 खेल मैदान तैयार किए हैं पर मेरा प्रयास है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में अच्छा एक खेल मैदान होना चाहिए जिसकी हमने जमीन तलाश में शुरू कर दी है शीघ्र ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में बड़ा खेल मैदान होगा,

सांसद खेल महोत्सव ने इस वर्ष खेल प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच दिया।

विभिन्न खेल विधाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा ने युवाओं को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई, जिसके चलते 1,28,932 खिलाड़ियों ने खेल महोत्सव में सहभागिता दर्ज कराई।

तीन दिन चले समापन अवसर पर आज छत्रसाल स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव भव्य समापन अंतरराष्ट्रीय हॉकी के खिलाड़ी (हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे)अशोक ध्यानचंद ,सांसद बीडी शर्मा ,श्री गौतम टेटवाल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री दिलीप अहिरवार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह विधायक प्रणय पांडे विधायक अरविंद पटेरिया नगर निगम कटनी अध्यक्ष प्रीति सूरी पन्ना जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा कटनी जिला अध्यक्ष दीपक टंडन छतरपुर जिला अध्यक्ष  चंद्रभान गौतम जिला पंचायत उपाध्यक्ष मीना राजे नगर पालिका अध्यक्ष मीना पांडे अजयगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सीता गुप्ता अमानगंज नगर पालिका अध्यक्ष सारिका खटीक श्री सतानंद गौतम श्री आशीष तिवारी कमल लालवानी की उपस्थिति में संपन्न हुआ

25 दिसंबर को पन्ना स्थित महाराजा छत्रसाल ग्राउंड में आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

समारोह के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री अशोकध्यानचंद ने कहा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने और छिपी प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि माननीय नरेंद्र मोदी जी के मनसा के अनुसार आज खेलों के प्रति सरकार जागरुक है और आज विश्व में भारत के खिलाड़ियों का नाम हो रहा ह

विशेष अतिथि गौतम टेट वाल ने कहा सांसद खेल महोत्सव का इतना बड़ा आयोजन केवल बीडी शर्मा ही करवा सकते हैं आज हजारों प्रतिभाएं बुंदेलखंड से उभर कर आ रही है इसका कारण है बीडी शर्मा का कुशल नेतृत्व है

 दिलीप अहिरवार ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की नींव बनेगा।

इस पूरे आयोजन के संरक्षक खजुराहो सांसद  विष्णुदत्त शर्मा रहे, जिनके मार्गदर्शन में यह महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

उन्होंने कहा कि खेल, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ देश के भविष्य को मजबूत करते हैं।

 खिलाड़ियों की ऐतिहासिक भागीदारी के साथ सांसद खेल महोत्सव का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ, जिसने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र को खेलों के मानचित्र पर एक नई पहचान दी।पन्ना जैसे शहर में हजारों खिलाड़ियों का आना और खेल के प्रति जनता को जागरूक रखना यह बड़े गर्व की बात है कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने किया

यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह,बृजेंद्र मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष, जयप्रकाश चतुर्वेदी, सदानंद गौतम प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुशील त्रिपाठी उपाध्यक्ष भाजपा तरुण पाठक उपाध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शारदा पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राज परमार, संतोष यादवउपाध्यक्ष जिला पंचायत, मीना पांडे अध्यक्ष नगर पालिका आशा गुप्ता उपाध्यक्ष नगर पालिका पन्ना, भास्कर पांडे अध्यक्ष युवा मोर्चा, नरेंद्र यादव अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ,मनोज सेन मनोज गुप्ता, रामावतार बबलू पाठक,

संतोष वर्मा पर कार्यवाही ना होना शर्मनाक 

आरक्षण खत्म हो और हिंदू राष्ट्र बने- अनिल मिश्रा

सवर्णों के हक के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति, एकजुटता ही एकमात्र विकल्प: एडवोकेट अनिल मिश्रा

​ (शिवकुमार त्रिपाठी) सवर्णों  के हितों की रक्षा और अधिकारों के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंकने वाले प्रसिद्ध अधिवक्ता अनिल मिश्रा अपने अल्प प्रवास पर पन्ना पहुंचे। पन्ना आगमन पर अधिवक्ताओं, सवर्ण समाज के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा उनका जोरदार और गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

​आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर साधा निशाना

​मीडिया से चर्चा करते हुए श्री मिश्रा ने वर्तमान सामाजिक और राजनैतिक व्यवस्था पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि आज सवर्ण समाज अन्याय, अत्याचार, शोषण और दमन का शिकार हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में मांग की कि देश में आरक्षण व्यवस्था और एससी-एसटी एक्ट को पूर्णतः समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने एक महत्वपूर्ण मांग रखते हुए कहा कि संविधान निर्माता के रूप में बी.एन. राव की स्थापना होनी चाहिए।

​हिंदू राष्ट्र और राजनीतिक दलों पर प्रहार

​भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये संगठन हिंदू राष्ट्र के नाम पर वोट तो लेते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद अपने पथ से भ्रष्ट हो जाते हैं। श्री मिश्रा ने कहा, “हमारा प्रयास है कि भारत को वास्तविक रूप में हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए और गाय को राष्ट्र में उच्च स्थान का दर्जा मिले।”

​सामाजिक न्याय और सुरक्षा का मुद्दा

​आईएएस संतोष वर्मा के प्रकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दोषी को सख्त दंड मिलना अनिवार्य है, अन्यथा समाज में अपराध करने वालों के हौसले बुलंद होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि “बेटियां चाहे ब्राह्मण समाज की हों या किसी अन्य समाज की, वे सभी हमारे लिए समान हैं और उनकी गरिमा की रक्षा हमारा कर्तव्य है।”

​बुंदेलखंड से एकता की अपील

​इस अवसर पर उनके साथ आए प्रभाकर नारायण राव पेशवा ने कहा कि पेशवा परिवार पिछले 300 वर्षों से बुंदेलखंड के अभिभावक के रूप में यहां स्थापित है। उन्होंने पन्नावासियों से आह्वान किया कि सवर्णों के लिए शुरू हुए इस आंदोलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह हमारे लिए “करो या मरो” की स्थिति है; यदि आज हम एकजुट नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों पर अत्याचार बढ़ते रहेंगे।

​एडवोकेट अनिल मिश्रा ने अंत में संकल्प दोहराया कि वे इस आंदोलन को पूरे प्रदेश में फैलाएंगे और सवर्ण समाज की एकता जल्द ही अपनी ताकत दिखाएगी।

इनकी रही उपस्थिति

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित राम गोपाल तिवारी, अजय कुमार पटेरिया, श्रवण कुमार शर्मा, रितिक दीक्षित, अनुपम त्रिपाठी, नवीन शर्मा, पंकज शर्मा, दीपेन्द्र बागरी, श्रीमती अंशू शर्मा, सौरभ पटेरिया, रेवती रमन दीक्षित, रुहवान मोहम्मद, मंगलम चौबे, रामकरण दुवेदी, धीरज तिवारी, लोकेश शर्मा, संदीप विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  1. वृंदावन की नजदीक पहुंची पदयात्रा

 भक्ति और जोश का अनुपम संगम

पन्ना से विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, सदानंद गौतम, वशिष्ठ कुमार मनु चौबे, शैलेश नगायच संजू सिंह शामिल

 (शिवकुमार त्रिपाठी यात्रा से ग्राउंड रिपोर्ट) श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों अपनी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के माध्यम से पूरे उत्तर भारत में सनातन धर्म का संदेश फैला रहे हैं. यह पदयात्रा हिंदू राष्ट्र की स्थापना, जातिवाद के उन्मूलन और समाज में एकता के उद्देश्य से निकाली गई है. आइए जानते हैं

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा सनातन धर्म के प्रचार और भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने के संकल्प के साथ शुरू की गई ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ पूरे ज़ोर-शोर से आगे बढ़ रही है. इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू राष्ट्र की स्थापना, जातिवाद का उन्मूलन और समाज में एकता लाना है. दिल्ली के प्रसिद्ध छतरपुर मंदिर से 7 नवंबर को शुरू हुई यह विशाल यात्रा अब अपने 7वे दिन के पड़ाव पर  है. यह तीन राज्यों दिल्ली हरियाणा उत्तर प्रदेश में 70 किलोमीटर का सफर वृंदावन बांके बिहारी पहुंचेगी भैया बागेश्वर बागेश्वर धाम  पहुंच रही है

पदयात्रा की समयरेखा


यह ऐतिहासिक सनातन एकता पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर मंदिर से शुरू हुई थी और इसका समापन 16 नवंबर को होना है. यात्रा अपने आखिरी दिन में छटीकरा चार धाम से होते हुए वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचेगी, जहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान का आशीर्वाद लेंगे.

भक्ति संगीत और साधना का अनुपम संगम

हिंदू सनातन एकता यात्रा छठवें दिन हल मंडी पर विश्राम करने पहुंची यहां एक विशाल कार्यक्रम रखा गया जिसमें भक्ति संगीत और साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला मंच में राष्ट्रकवि कुमार विश्वास मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह सहित कई विशिष्ट अतिथि मंच पर पहुंचे राजपीठ के प्रतिनिधियों का स्वागत के साथ कवियों ने अपने सनातन भक्ति गीत सुनाए जिस पर भक्त मंत्र मुग्ध होकर नाचने लगे

उच्चारण के साथ उच्च आचरण करें – धीरेंद्र शास्त्री

इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि युवा रील बना रहे हैं अच्छा है बनाये लेकिन रियलिटी को न खोये क्योंकि यदि रियल जीवन खो जाएगा तो जीवन व्यर्थ हो जाएगा रील के साथ रियल्टी को बनाए रखना होगा यही हम प्रयास कर रहे हैं उन्होंने उन लोगों को फटकार लगाई जो भारत में रहकर राष्ट्र के खिलाफ साजिश करते हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उच्चारण से अच्छा है उच्च आचरण करें,,उच्चआचरण से ही आप अपना व्यक्तित्व बिकास परिवार का नाम और राष्ट्र के प्रति समर्पण दिखा सकते हैं

उन्होंने कहा कि आज मेरी यात्रा में पूरा मुस्लिम गांव शामिल हुआ जिसके सरपंच मेरे साथ खड़े थे उनसे मैंने कहा कि डॉक्टरो ने जिस तरीके से काम किया है यह गलत आचरण है व्यक्ति को उच्च यानी अच्छे आचरण के साथ जीवन जीना चाहिए जिस देश में रह रहे हैं यदि उस देश की ही भक्ति नहीं करेंगे, राष्ट्र भावना नहीं रखेंगे तो देश को कैसे सुरक्षित रख पाएंगे इसलिए उन्होंने आह्वान किया की जो लोग अच्छे से रह रहे हैं वह हमारे साथ हैं मैं किसी पंथ धर्म का विरोधी नहीं हूं लेकिन जो राष्ट्र विरोधी है वह मेरा भी विरोधी है

भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल


पूरी पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. जगह-जगह लोग फूलों से स्वागत कर रहे हैं, भक्ति गीतों की गूंज वातावरण को पावन बना रही है. बाबा बागेश्वर के प्रवचनों में धर्म, राष्ट्र और सामाजिक एकता का संदेश लगातार दिया जा रहा है. बागेश्वर बाबा ने इस यात्रा को जातिवाद को समाप्त करने और हिंदू समाज में एकजुटता लाने के लिए एक बड़ा माध्यम बताया है. यात्रा का हर पड़ाव आस्था और संकल्प का केंद्र बनता जा रहा है, जहां भारी संख्या में स्थानीय लोग बागेश्वर धाम के दर्शन और उनके विचारों को सुनने के लिए उमड़ रहे हैं.

विशाल यात्रा यह लोग है शामिल

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की इस यात्रा पन्ना छतरपुर से आए प्रमुख सेवादार निशांत नायक, नितिन चौबे, विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, सदानंद गौतम, संजू सिंह, वशिष्ठ कुमार चौबे उर्फ मनु, शैलेश नगायच, शिवकुमार त्रिपाठी,विनय पांडे ककरहटी लव सुल्लेरे, टिंकू, बॉबी राजा,गजेंद्र सोनकिया, अंकित मिश्रा, रघुवीर सिंह उर्फ़ राणा, गोलू द्विवेदी, विनय अवस्थी गायिका शक्ति दुबे ओमप्रकाश दुबे, मयूर प्रताप सिंह, अंकित पन्ना,  उत्तम पटेल, सहित शामिल है

शक्ति दुबे को दी गई राष्ट्रगान की जिम्मेदारी 

बागेश्वर धाम सरकार अपनी सनातनी यात्रा का शुभारंभ प्रतिदिन राष्ट्रगान और ध्वजारोहण से करते हैं राष्ट्रगान की जिम्मेदारी पन्ना जिले की भजन गायिका शक्ति दुबे को दी गई है वह प्रतिदिन मंच से राष्ट्रगान करती हैं यानी हिंदू सनातन एकता यात्रा का शुभारंभ पन्ना जिले की बेटी शक्ति दुबे के राष्ट्रीय भजन यानी राष्ट्रगीत से शुरू होती है पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमारी यात्रा राष्ट्र के निर्माण और व्यक्तित्व विकास के लिए  समर्पित है हम प्रतिदिन राष्ट्रीय ध्वज  फहराते हैं हम देश में एकता का संकल्प भी लेते हैं उन्होंने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि मेरी हिंदू सनातन एकता यात्रा के प्रथम दिवस से आज तक निरंतर  भजन गायिका शक्ति दुबे राष्ट्रगान गाती है मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं इस सनातन एकता यात्रा में पन्ना जिले से शामिल हुए सभी श्रद्धालु प्रसन्न है  शक्ति दुबे की तारीफ कर रहे हैं क्योंकि पन्ना का प्रतिनिधित्व भी इस सनातन यात्रा में शक्ति दुबे के माध्यम से हो रहा है

 

भक्ति, शक्ति और प्रेम की भूमि है ब्रज: पूज्य सरकार 

 बागेश्वर महाराज ने कहा ब्रज वासियों ने स्वीकारा, बांके बिहारी भी स्वीकारेंगे

होडल शहर में आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों में हुआ भव्य स्वागत…दिल्ली से वृंदावन तक जा रही सनातन एकता पदयात्रा विगत रोज बंचारी से ब्रज क्षेत्र में पहुंच गई। बागेश्वर महाराज ने इस तीर्थ क्षेत्र को प्रणाम करते हुए कहा कि यह भूमि भक्ति, शक्ति और प्रेम की भूमि है। बृजवासियों ने जिस तरह से इस पदयात्रा में अपनी आत्मीयता दिखाई है, यहां के संतों का जो स्नेह मिला है उससे यह स्पष्ट है कि जब बृजवासियों ने स्वीकार लिया है तो बांके बिहारी भी अवश्य स्वीकारेंगे। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा, मध्य प्रदेश के मंत्री चौधरी राकेश सिंह, संस्कार के सीईओ मनोज त्यागी, उप्र के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री सीताराम राठौर, कोट वन के माधव दास मोनी महाराज, बालक दास महाराज छत्तीसगढ़, गायक अंकुश एवं राजा के साथ-साथ प्रसिद्ध गायक जॉनी और जयपुर के पुतलों के माध्यम से व्यंग्यात्मक बात करने वाले अरुण जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सातवें दिन की यात्रा होडल से राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा के बाद आगे बढ़ी। यात्रा का जगह जगह अभूतपूर्व स्वागत किया गया। बागेश्वर महाराज ने कहा कि व्यक्ति उच्चारण से नहीं बल्कि उच्च आचरण से महान होता है। उन्होंने आज के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह रील खूब बनाए लेकिन रियल से भी जुड़े रहे। महाराज श्री ने कहा कि हम न आस्तिक बनाते हैं और न ही नास्तिक बनाते हैं हम लोगों को वास्तविक बनाना चाहते हैं। सभी नदियों से मिलकर सिंधु और सभी जातियों से मिलकर हिंदू बनता है। यात्रा में सातवें दिन अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास संजीव कृष्ण ठाकुर, पूज्य मृदुलकान्त जी महाराज जाने-माने वकील अश्वनी उपाध्याय, निशिकांत दुबे, सुमेर सिंह सोलंकी, नरोत्तम मिश्रा, मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार भी शामिल रहे।

  1. नदियों से मिलकर सिंधु और जातियों से मिलकर हिंदू बनता है

बागेश्वर महाराज ने कहा कि भारत ऐसी भूमि है जहां जन्म लेने वाले पशु, पक्षी, पेड़, पौधे भी पूजनीय होते हैं। सभी नदियां मिलकर सिंधु बनती हैं और सभी जातियां मिल जाए तभी हिंदू बनता है। उन्होंने कहा कि तीन उंगलियों से नहीं पांच उंगलियों को मिलाकर बनी मुट्ठी से हमला करेंगे तभी ज्यादा असरदार होगा। उन्होंने सभी हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया। महाराज जी ने कहा कि हम लोग बम नहीं नारियल फोड़ने वाले हैं।

 

डॉ नंदिता पाठक का जगह-जगह हुआ स्वागत

 कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन समारोह आयोजित किया

 भाजपा को मजबूत करने की अपील

 (शिवकुमार त्रिपाठी)  भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नंदिता पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष बनेने के पहली बार पन्ना आई और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में समस्त पदाधिकारी से मुलाकात कर भाजपा को मजबूत करने तथा भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने की अपील की ! पहली बार पन्ना आने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने पार्टी कार्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित किया

और समस्त पदाधिकारी से परिचय कराया बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि वह नीचे से इतने बड़े पद तक पहुंचने वाली हमारी आदर्श कार्यकर्ता पदाधिकारी है हम प्रथम आगमन पर स्वागत करते हुए प्रसन्नता हो रही है

इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नंदिता पाठक का पन्ना नगर में जगह-जगह स्वागत किया इस दौरान उपाध्यक्ष डॉ नंदिता पाठक ने कहा कि आप लोगों ने जो स्वागत किया है मैं उसकी आभारी हूं मेरा संबंध पन्ना के लोगों से हमेशा परिवार का रहता है पन्ना मेरे लिए घर है मैं आपसे मिलकर आगे कार्य करूंगी भारतीय जनता पार्टी को घर-घर तक पहुंचाना और मजबूत करना मेरा उद्देश्य है इसके बाद वे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मिलने उनके घर पहुंची उनके साथ बड़ी संख्या में उनके अनुयाई एवं कार्यकर्ता शामिल रहे क्या तू की डॉक्टर नंदिता पाठक लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है और वह कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में शामिल होकर जीवंत संबंध बनाकर रखती है

 आतिशबाजी और ढोल नगाड़े से नहीं कराया स्वागत 

 प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी ने भव्य स्वागत की तैयारी की थी लेकिन दिल्ली में हुई घटना के बाद डॉक्टर नंदिता पाठक ने जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा से बात कर आतिशबाजी और ढूंढ गड़े और रैली से स्वागत कैंसिल कर दिया कहा ऐसी समय में आतिशबाजी करना ठीक नहीं है सिर्फ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे फूल माला और गुलदस्ता से स्वागत किया 

 

 भगवान जुगल किशोर का लिया आशीर्वाद

 भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक चित्रकूट से पन्ना आई  उन्होंने भगवान श्री जुगल किशोर जी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पन्ना पहुंची बागेश्वर धाम की यात्रा और राजनीति पर बोली

  कहां पहले हम मजबूत थे कालिंजर जैसे किले बनाये अब कमजोर हो गए

बागेश्वरधाम की पदयात्रा पर उन्होंने कहा वह यात्रा में शामिल नहीं, वे अपनी यात्रा करें,,

 राजनीति पर बोली छी-छी,,

भगवान दाऊ दयाल के दर्शन करते हुए

 भगवान श्री जुगल किशोर बलदेव जी मंदिर और प्राणनाथ में किए दर्शन

 

!! शिवकुमार त्रिपाठी !! मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती  पन्ना पहुंची और रति विश्राम किया और उन्होंने भगवान जुगल किशोर जी बलदेव जी मंदिर एवं प्राणनाथ मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी अपने हृदय से चिंतन प्रकट करते हुए कहा कि हमारा देश पहले बहुत मजबूत था कलिंजर जैसे किले बनाये हमारी विरासत बहुत मजबूत रही है अब हम कमजोर हो गए हैं  उन्होंने कहा जब मैं कालिंजर के किले से निकल रही थी तब मन में विचार आया कि हमारी संस्कृति कितनी समृद्ध है पर हमारा समर्थ कमजोर हो गया संस्कृति और समर्थ का मेल होना चाहिए हम इतनी तादात में है लेकिन 2 लाख अंग्रेज आए और उन्होंने हमें गुलाम बना लिया कई अधीनताएं झोली हे इतना सब कुछ होने की बावजूद हम इस तरह क्यों कमजोर होती जा रहे हैं इसके बारे में हमें चिंतन करना चाहिए

उमा भारती ने कहा कि पहले हम बहुत समर्थ थे अब हम इंडिविजुअल कमजोर हो गए हैं  हम गंगा, गाय और प्रकृति की रक्षा करें तभी समर्थवान बनेंगे यदि हमने इन चीजों का संरक्षण नहीं किया तो बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा इसलिए मैं सभी से अपील करती हूं कि गाय गंगा संस्कृत की संरक्षण के लिए मन में अच्छे विचार रख भारत बनाने में अपना योगदान दे 

 मैं बुंदेलखंड के राज्य के समर्थन में हूं पर एक राज्य से अलग बनाएं 

 बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाए जाने के सवाल पर कहा कि “हमारी पार्टी छोटे राज्यों के गठन का समर्थन करती है, क्योंकि इससे प्रशासनिक सुविधा और विकास की गति बढ़ती है। लेकिन अभी तक जो मांग की जाती रही है उसे दो राज्यों से अलग बुंदेलखंड की मांग उठाते रहे हैं पर मध्य प्रदेश के लोग उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में मिलना नहीं चाहती इस कारण से एक प्रदेश से अलग बुंदेलखंड की मांग की जाए तो बेहतर होगा और मैं इसका समर्थन करती हूं

 बागेश्वरधाम अपनी यात्रा करें पर मैं उसमें शामिल नहीं होऊगी, 

वहीं बागेश्वर धाम की पदयात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि “धीरेंद्र शास्त्री जी की यात्रा का मैं सम्मान करती हूं, वह अपनी यात्रा करें — लेकिन मैं उनकी यात्रा में शामिल नहीं होऊंगी, उन्होंने कहा कि वह हमारे बुंदेलखंड के हैं उनके साथ लोग चल रहे हैं वहीं उनके साथ चले जब उनसे पूछा गया कि कुछ लोग विरोध कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि इस पर मुझको कुछ भी नहीं कहना है

 गाय गंगा और प्रकृति का संरक्षण जरूरी- उमा भारती 

गंगा संरक्षण पर बोलते हुए उमा भारती ने कहा कि “गंगा हमारी संस्कृति और आस्था की आत्मा है, उसकी स्वच्छता और संरक्षण बेहद जरूरी है।” गंगा, गाय, प्रकृति इसका संरक्षण बहुत जरूरी है तभी समाज और राष्ट्र का कल्याण होगा

 राज भवन और राजनीति पर बोली -छी छी छी!

इस दौरान जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या भविष्य में उन्हें राजभवन या राजनीति में सक्रिय भूमिका में देखा जा सकता है, तो उमा भारती ने मुस्कराते हुए कहा — “इस तरह की बात मत करें… छी छी छी!” उमा भारती राजनीति के मुद्दे को इस तरह से टल गई जैसे अब उनका राजनीति से कोई लेना देना ही ना हो

 

 सांसद बीडी शर्मा ने की मुलाकात और स्वागत किया

 भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा को जैसे ही उमा भारती के पन्ना में मौजूद होने की जानकारी लगी वह एक कार्यक्रम के बाद उनसे मिलने पहुंचे और सर्किट हाउस में पहुंचकर उमा भारती का सम्मान किया और पन्ना के विकास के मुद्दे को लेकर बातचीत की

 विधायक बृजेंद्र सिंह से बोली अस्पताल सुधार दो और प्लास्टिक बंद करा दो

 

 पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह भी उमा भारती से मिलने पहुंचे और किशोर जी मंदिर तथा जुगल किशोर मंदिर में उनके साथ दर्शन किए इस दौरान विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने अपने कराए गए कार्य गिनाये कहां जुगल किशोर लोक बनवा रहे हैं पन्ना के विकास की जानकारी दी तब उन्होंने कहा कि यह सब तो ठीक है जुगल किशोर लोक से ज्यादा महत्वपूर्ण अस्पताल और अस्पताल में मिलने वाला इलाज है  हैं  प्लास्टिक से पूरा मंदिर परिसर गंदा हो गया है अस्पताल में मरीजों को दबाए और डॉक्टर नहीं मिलते अस्पताल सुधार दो तो सब कुछ ठीक हो जाएगा

पन्ना दौरे के दौरान उमा भारती के तेवर सधे हुए लेकिन स्पष्ट दिखे — सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर उनकी चिंता झलकी, जबकि राजनीतिक अटकलों से उन्होंने दूरी बना ली बुंदेलखंड की कद्यावर जनाधार वाली नेता इन दोनों राजनीतिक हासिये में चल रहे हैं उनका यह बयान इसे जोड़कर भी देखा जा रहा है 

 शिवकुमार त्रिपाठी पन्ना

7 नवंबर को खजुराहो आएगी बंदे भारत,,

बुंदेलखंड के लिए बाबा विश्वनाथ के दर्शन हुए आसन,,

पन्ना टाइगर रिजर्व और खजुराहो में बढ़ेंगे पर्यटक

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना टाइगर रिजर्व और खजुराहो से बनारस के लिए सीधी कनेक्टिविटी नहीं थी लिहाजा, विदेशी स्थानीय सैलानियों को आवागमन में सुविधा हो रही थी इसी को देखते हुए खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा के प्रयास से भारत सरकार ने बंदे भारत ट्रेन शुरू की है,,, यह ट्रेन अब 7 नवंबर 2025 से पटरियों में दौड़ने लगेगी,,वंदे भारत ट्रेन सुबह बनारस से चलकर दोपहर खजुराहो पहुंचेगी

सांसद विष्णु दत्त शर्मा लगातार अपने क्षेत्र में आवागमन की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके इसी प्रयास से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आधुनिक सुविधाओं से युक्त वंदे भारत ट्रेन स्वीकृत की थी अब यह घड़ी भी आ गई जब यह ट्रेन खजुराहो और बनारस के बीच चलने लगेगी,, रेल मंत्रालय ने इसकी समय सारणी जारी कर दी है वंदे भारत ट्रेन सुबह बनारस से चलकर प्रयागराज चित्रकूट होते हुए खजुराहो आएगी और दोपहर इसी रूट से वापस बनारस पहुंचेगी सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है कहा बुंदेलखंड जैसे पिछड़े इलाके में वंदे भारत की कारण आधुनिक आवागमन की सुविधा प्राप्त हुई है जिससे हमारे क्षेत्र के लोग आ जा सकेंगे और बनारस की सीधी कनेक्टिविटी हो जाने की कारण बुंदेलखंड को बड़ा लाभ मिलेगा

 

सांसद विष्णु दत्त शर्मा के प्रयास रंग लाये 

बनारस और खजुराहो के बीच बंदे भारत की सौगात

 खजुराहो बनारस बसे बंद हो जाने से,हो रही थी यात्रियों को असुविधा 

(more…)

 बुंदेली आइडियल का भव्य समागम, एक मंच पर चमके बुंदेली सितारे

 विधायक प्रहलाद लोधी,भाजपा नेता सदानंद गौतम, सुशील त्रिपाठी पत्रकार  शिवकुमार त्रिपाठी रहे अतिथि

 प्रतिभाओं का किया सम्मान, चयनित डिप्टी कलेक्टर और रेंजर का  मंच से सम्मान किया गया 

निधि पटेरिया एवं  कृष्ण प्रताप सिंह कान्हू राजा कर रहा बिशेष योगदान 

(ब्यूरो पन्ना) हिंदू युवा उत्सव समिति के तत्वावधान में नवमी के अवसर पर बुंदेली आइडियल समागम का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पबई  प्रहलाद लोधी रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एव भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सदानंद गौतम, वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री सुशील कुमार त्रिपाठी ने की।

 नवरात्रि के पावन अवसर पर देवी मां को प्रसन्न करने रात्रि जागरण किया गया पवई की कलेही माता की आशीर्वाद से यह रात्रि जागरण किया गया जिसमें पवई नगर की सभी श्रद्धालु भक्त सब परिवार पहुंचे और भारी संख्या में भक्तों ने देवी मां के भजनों का श्रवण किया कार्यक्रम में बुंदेली आइडियल की विजेता मुस्कान प्रजापति, उपविजेता परशुराम अवस्थी, पन्ना की बेटी सहजन सोनी, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार प्रिया सेन, ज्योति पटेल, पवई की बेटी पूर्णिमा मिश्रा तथा साक्षी बताओ का गाना गाकर दर्शकों का मन मोहने वाले चंद्रभान वासुदेव सहित अनेक बुंदेली कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान बुंदेली संस्कृति का रंग मंच पर झमाझम बिखरा।

 इस अवसर पर भाजपा नेता सदानंद गौतम ने कहा कि “शक्ति की उपासना का यह पर्व हमें मानसिक व आध्यात्मिक बल प्रदान करता है, वहीं मंच पर उपस्थित कलाकार और अतिथि समाज को नई ऊर्जा देने का कार्य कर रहे हैं।”

 मंच पर पवई की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिसमें  डीएसपी प्रियांशु पांडे और वन परिक्षेत्र अधिकारी दुर्गेश पांडे को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह से सम्मान  किया गया। इसके अलावा जो सोशल मीडिया में अच्छा फॉलो प्राप्त कर रहे हैं और विद्यासागर गौशाला के संचालक का भी सम्मान किया गया 

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष पवई श्रीमती आनंद मोहिनी मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता मौजूद रहेकार्यक्रम का सफल  संयोजन हिंदू युवा उत्सव समिति की निधि पटेरिया एवं  कृष्ण प्रताप सिंह कान्हू राजा द्वारा किया गया