चित्रकूट के फलाहारी आश्रम में रामकथा,, निकाली गई विशाल शोभायात्रा,, श्रीरघुवीर मंदिर में हुई शोभायात्रा और मलूक पीठाधीश्वर की आगवानी अगवानी
चित्रकूट में निकली भव्य और दिव्य शोभायात्रा,
जानकी कुंड के फलाहारी आश्रम में महान संत राजेंद्र दास जी की श्री प्रेम परमार्थ रामकथा

भक्ति मय हुआ माहौल , गूँजे वैदिक मंत्र
विशाल पंडाल सजाया गया
दूर-दूर से पहुंच रहे हैं भक्त,
रघुवीर मंदिर में हुई मलूक पीठाधीश्वर की आगवनी
सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के संचालक डॉ वीके जैन ने शोभायात्रा की आग मानी भी की

महाराज जी का स्वागत करने पहुंचा संत समुदाय
(शिवकुमार त्रिपाठी) मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट के जानकी कुंड स्थित सुप्रसिद्ध मंदिर श्री जुगल किशोर कुंज फलाहारी आश्रम में की बगिया में रामकथा का आयोजन किया गया है जिसमें देश के प्रसिद्ध संत राजेंद्र दास जी महाराज कथा कहेंगे आज से प्रारंभ होने वाली कथा के स्थापना दिवस पर भगवान राम और हनुमान के मिलन स्थल श्री रामघाट से 500 कलशों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हाथी, घोड़ा, बैंड बाजे के साथ चित्रकूट के समस्त तपस्वी संत ,आचार्य एवं सभी आश्रमों के महंतों ने शामिल होकर इस विशाल शोभायात्रा को और भव्य दिव्य बना दिया
रामघाट से जानकीकुंड तक आयोजित इस विशाल शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए वैदिक मंत्रों की गूंज, संगीत की मधुर धुन और भक्ति भजन कुछ अलग ही माहौल पैदा कर रहे थे संगीत की मधुर लहरियों में गूंजते
संगीत की मधुर लहरियों में गूंजते भक्ति गीत एवं जयकारों ने पूरे चित्रकूट का माहौल भक्तिमय बना दिया है
कथा की जानकारी देते जुगल विनोद कुंज के महंत श्री राम प्यारे शरण जी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कथा का आयोजन मंदिर की बगिया यानी रघुवीर मंदिर गौशाला के नजदीक विशालकाय वाटरप्रूफ पंडाल में किया गया है जिसमें दूर-दूर के भक्त और संत महात्मा शामिल हो रहे हैं उन्होंने कहा कि नित्य प्रति भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है, रामप्यारी शरण जी महाराज ने कहा कि इस शोभायात्रा मैं कन्याएं, देवियां , माताएं और भक्तगण शामिल हुए हैं उन्होंने कहा कि मलूक पीठाधीश्वर श्री राजेंद्र दास जी महाराज की कथा का पुण्य लाभ लेने के लिए दूर-दूर से भक्त तो आ ही रहे हैं चित्रकूट की संत महात्मा भी इस पवित्र कार्य में शामिल होंगे उन्होंने सभी भक्तों से कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है
श्री रघुवीर मंदिर में हुई आगवनी
श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के संचालक डॉ वीके जैन ने सपरिवार मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज की अगवानी की और शोभायात्रा का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की प्रेमपरमार्थ श्री मद रामकथा के आयोजन की , श्री राम कथा 4 जुलाई से 10 जुलाई तक सायं 3:00 बजे से 7:00 बजे तक फल्हारी आश्रम बगिया में आयोजित की गई है सभी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थी जैसे ही हाथी घोड़ा बैंड बाजों के साथ नाचते गाते भक्त रघुवीर मंदिर द्वार पर पहुंचे तो यहां के आचार्य एवं विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए शोभायात्रा का स्वागत किया और पुष्प वर्षा की
डॉ जैन दंपति ने उतारी आरती
श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के संचालक एवं ट्रष्टि डॉ बीके जैन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उषा जैन ने मलूक पीठाधीश्वर एवं चित्रकूट के समस्त आश्रमों के महंतों की आरती उतारकर स्वागत किया और मालाएं पहनाई और इस रामकथा के सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए संत समुदाय का आशीर्वाद लिया
चित्रकूट में जगह-जगह हुआ स्वागत

वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच रामघाट से शुरू हुई शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया और जयकारे लगाते हुए भक्तगण राम कथा पंडाल तक पहुंचे फलाहारी आश्रम की महंत राम प्यारी शरण में संत समुदाय एवं भक्तों गणों से प्रेम परमार्थ आयोजित श्री मद रामकथा का पुण्य लाभ लेने की अपील की है
समस्त संत महंत हुए शामिल

इस विशाल शोभायात्रा में, कबीर आश्रम के महंत साहब बाबा जी, रामानंद आश्रम के महंत बलराम दास, श्री परमानंद आश्रम के महंत जगत प्रकाश त्यागी जी श्री जानकी महल के महंत श्री सीता शरण ,पंजाबी भगवान आश्रम के महंत संत नागाजी दिनेश दास जी रामसखा आश्रम के महंत जी, महंत मतंग ऋषि जी, करार आश्रम के महंत सुखराम दास जी सप्त ऋषि आश्रम के महंत जी दतिया आश्रम
के महंत राम कृपाल दास जी माधव दास जी संत सुखराम दास जी सरवन दास जी महंत राम प्रकाश दास जी, परमानंद आश्रम संत काव्यनंद जी दादराउआ सरकार के महंत जी शांति धाम आश्रम के महंत जी महंत स्वामी स्वर्गवास जी सहित बड़ी संख्या में संत महंत एवं श्रद्धालु भक्त शामिल हुए
मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह , विधायक प्रहलाद लोधी , भाजपा अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया,,सतानंद गौतम,महिला मोर्चा अध्यक्ष शशि परमार अमिता बागरी और रवि राज यादव ने की हेलीपैड में आगमानी
पन्ना में मुख्यमंत्री ने सभा को किया संबोधित, पार्टी प्रत्याशीयों के समर्थन में किया रोड-शो
प्राचीन परंपराओं को बनाए रखते हुए इस शहर काआधुनिकीकरण के साथ किया जाएगा विकास –शिवराज सिंह चौहान

(शिवकुमार त्रिपाठी) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए आज पन्ना पहुंचे श्री चौहान ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि पन्ना प्राचीन नगरी है इसकी प्राचीनता को बनाए रखते हुए इसका आधुनिकीकरण के साथ विकास किया जाएगा मैं विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा
चौहान ने कहा कि पन्ना में पानी की कमी नहीं आने दूंगा इसके लिए मैं हर एक संभव प्रयास करूंगा
श्री चौहान भगवान श्री जुगल किशोर जी को स्मरण करते हुए बोले कि मैं जब भी पन्ना आता हूं मुझे लगता है कि मैं भगवान श्री जुगल किशोर जी के सामने बैठा रहूं उनके सामने ध्यान करने से मन में शांति प्राप्त होती है
श्री चौहान ने कहा कि बेरोजगारों के लिए एक लाख पच्चीस हजार से अधिक भर्तियां मैं आने वाले समय में करूंगा साथ ही पन्ना में रोजगार के लिए जो भी किया जा सकता है वह करूंगा चाहे वह धार्मिक आधार पर अथवा खनन के माध्यम से रोजगार के नए अवसरों को पैदा करने का काम मध्य प्रदेश की सरकार आने वाले समय में करेगी
मुझे लगता है कि काम करने वाली महिलाओं की आमदनी कम से कम ₹10000 हो जाए इसके लिए मैं प्रयास कर रहा हूं

रोजगार के नए अवसर लोगों को मिले मैं चाहता हूं कि युवा आगे आएं रोजगार लगाएं मामा एक लाख से डेढ़ लाख तक का लोन काम करने के लिए धंधे के लिए दे रहा है,
योजनाएं बंद करने वाली कांग्रेस को परमानेंट बंद कर दो
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा में कहा कि हमने विकास की योजनाएं चलाईं, कांग्रेस ने उन योजनाओं को बंद कर दिया। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते हुए संबल योजना पर कैची चलाई, लाडली लक्ष्मी योजना ठंडे बस्ते में डाल दी और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में बहनों को धोखा दिया। हमने सभी वर्गों के लिए योजनाएं चलाईं थीं। 15 महीने सत्ता में रही कांग्रेस ने सभी योजनाएं बंद कर दीं अब कांग्रेस को परमानेंट बंद कर दो। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब भाजपा की सरकार है, जनकल्याण की योजनाएं हमने फिर से शुरू कर दी हैं।
मुख्यमंत्री ने जनसभा में भाजपा प्रत्याशीयों को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि आप भाजपा को जिताएं पन्ना के सपनों को हम पूरा करेंगे।
कांग्रेसी बड़े मायावी, उनसे सावधान रहें : शिवराज सिंह चौहान

मैं सावधान करने आया हूॅ कि कांग्रेसी बड़े मायावी हैं, चुनाव में कांग्रेसी आयेंगे, साड़ी और पैसा लायेंगे, जाल बिछायेंगे, लेकिन हमें फसना नहीं है।
हमें सावधान होकर पन्ना के विकास के लिए मतदान करना है और भारतीय जनता पार्टी को जिताना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनता से
भाजपा प्रत्याशीयो को जिताने की अपील की,

श्री चौहान ने उत्तराखंड में पन्ना जिले के जो लोग दुर्घटना में मृत हुए थे उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मेरा धर्म था कि मध्यप्रदेश का कोई भी व्यक्ति यदि दुखी होता है परेशान होता है तो मैं उसकी मदद के लिए जाऊं जब मैं अपने सीएम हाउस में था मुझे सूचना मिली कि उत्तराखंड में मध्यप्रदेश के लोग दुर्घटना में मृत हुए हैं तभी मैंने सांसद विष्णु दत्त शर्मा व अपने सहयोगी मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह से बातचीत की और हम लोग उनकी मदद के लिए उत्तराखंड पहुंचे मैंने वहां की सरकार से कहा कि यह हमारे मध्य प्रदेश के लोग हैं मेरे परिवार के लोग हैं जिन को बचाया जा सकता है उन्हें बचाएं जो मृत हो गए हैं उनके शव सुरक्षित तरीके से मध्यप्रदेश भेजने में मदद करें ,
यदि कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश में होती तो क्या होता कांग्रेसी कुछ नहीं करते कांग्रेस ने अपने 15 महीने के कार्यकाल में भी कुछ नहीं किया केवल और केवल जनता को धोखा देने का काम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में कमलनाथ ने किया दिग्विजय सिंह ने किया यह केवल अपने लिए और अपने परिवार के लिए राजनीति करते हैं इन्हें जनता के दुख से कोई लेना देना नहीं है सभा में उपस्थित सभी वार्ड प्रत्याशियों ने माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत किया एवं स्थानीय मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी से अपील की कि पन्ना में जो जल संकट है उसे निराकृत करने में मदद करें और आपने जो घोषणाएं पूर्व में की हैं उन घोषणाओं का शीघ्र क्रियान्वयन हो जाए जिससे पन्ना में जल संकट समाप्त हो जाएगा
मंत्री श्री सिंह ने उत्तराखंड में दुर्घटना में मृत हुए लोगों के परिजनों की मदद किस तरीके से की जा सकती थी उसके बारे में बताया श्री सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के जननायक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तत्परता के कारण ही उत्तराखंड में लोगों की मदद की जा सकी है भारतीय जनता पार्टी के पन्ना नगर पालिका के सभी भाजपा प्रत्याशी पार्टी के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे साथ ही पन्ना शहर के रोड शो में शहर की जनता द्वारा उनका स्वागत किया गया और जन समर्थन भाजपा के पक्ष में दिया गया
जिला पंचायत चुनाव वार्ड नंबर 1 और 4 से संतोष यादव जीते,,,
3 नंबर से भुर्जी की जीत
वार्ड 2 में भरत मिलन और पटेल के बीच कांटे का मुकाबला, भरत मिलन 500 वोट से जीत मान रहे और पटेल 300 वोट से जीता बता रह
अभी तक अधिकृत घोषणा नहीं
(शिवकुमार त्रिपाठी) , पन्ना जिले के त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव की वोटिंग 25 जून को की गई मौके पर ही मतगणना के प्रावधान थे लिहाजा देर रात तक चली वोटिंग के बाद पूरी रात गिनती की गई जिसमें जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के परिणाम की तस्वीर सुबह तक पूरी तरह से क्लियर नहीं हुई थी हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा अभी नहीं की जानी है इसके बावजूद जो पंचायतों में मत टेबल प्राप्त हुए हैं
इसी तरह वार्ड क्रमांक 2 से कांग्रेस नेता भरत मिलन पांडे की पत्नी और पटेल के बीच कांटे का मुकाबला है जिसमें अभी पूरी तरह से तस्वीर क्लियर नहीं हो पाई है क्योंकि दूरदराज की पंचायतों की मतगणना टेबल ही प्राप्त नहीं हो सकी
जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 3 से पूर्व मंत्री कुसुम मेहंदेले के भतीजे पार्थ मेहंदले की हार हुई अधिकृत घोषणा नहीं हुई वार्ड क्रमांक 3 में हनुमंत प्रताप सिंह उर्फ रजऊ राजा के समर्थित प्रत्याशी की जीत हो गई है और यहां प्रत्याशी राजेश भुर्जी जीते हैं
इसी तरह बहुचर्चित वार्ड क्रमांक 4 का मुकाबला भी संतोष यादव के नाम रहा है यादव महासभा के अध्यक्ष संतोष यादव और माधवेंद्र सिंह की पत्नी के बीच में मुकाबला था जिला पंचायत उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह उर्फ मधु को अच्छे मत प्राप्त हुए पर संतोष के सामने टिक नही पाए उनको अपने गढ़ में जितना अच्छा करने की उम्मीद थी वह मत प्राप्त नहीं हुई लिहाजा संतोष यादव की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है
ग्राम पंचायत गौरा में निर्विरोध निर्वाचित हुुई सरपंच व पंच
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के कहने पर बिंदिया मनु चौबे ने लिया नामांकन वापस

नामांकन वापस लिएलेते श्रीमती बिंदिया मन चौबे
पन्ना। — भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा के कहने पर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 से प्रत्याशी श्रीमती बिंदिया मनोज चौबे से नामांकन वापस ले लिया है उन्होंने कहा की मैन bjp प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में नामांकन वापस ले लिया है आज नामांकन वापसी के अंतिम दिन श्रीमती बिंदिया अपने पति मनु चौबे , एवं देवर एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री ध्रुव चौबे साथ फार्म वापस लेने पहुंचे
ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया की पत्नी एवं जनपद अध्यक्ष गुनौर श्रीमती रेखा चौरसिया यहां चुनाव लड़ रही हैं अगर मनु चौबे की पत्नी श्रीमती बिंदिया मनु चौबे चुनाव लड़ती तो मामला त्रिकोणीय होता अब वार्ड क्रमांक 7 में सीधा मुकाबला वर्तमान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता शर्मा एवं जिला जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौरसिया के बीच होगा
ज्ञात हो कि कांग्रेश नेता रमाकांत शर्मा की पत्नी श्रीमती ममता शर्मा लंबे समय से जिला पंचायत की सदस्य हैं और उनका क्षेत् में प्रभाव है इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया भी इसी इलाके से आते हैं उनका अपना प्रभाव है इस कारण मामला सीधा मुकाबला होगा और कांटे की टक्कर हो सकती है
उत्तराखंड बस हादसा′
स्थापित किया कंट्रोल रूम कलेक्टर और मृतकों के नाम
पन्ना में कलेक्टर कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है एसपी एवं कलेक्टर दोनों कंट्रोल रूम में मौजूद है समस्त जानकारी लेकर उनके परिजनों को दी जा रही है
पन्ना में स्थापित किए गए कंट्रोल रूम के नंबर 07732252342
07732250204


हर संभव मदद करेंगे बीडी शर्मा

जिला पंचायत के लिए कई दिग्गजों ने किया नामांकन,
वार्ड 7 से मनु चौबे की पत्नी बिंदिया चौबे ने किया नामांकन
भाजपा जिलाध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया की पत्नी गुनौर जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौरसिया,
10 से भाजयुमो अध्यक्ष भास्कर पांडे की पत्नी मोहिनी
13 से कांग्रेस नेता वीरेंद्र द्विवेदी की पत्नी पूनम ने नामांकन दाखिल किया

(शिवकुमार त्रिपाठी) त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई है शनिवार के दिन 4 जून को कई दिग्गजों ने नामांकन दाखिल किया है सबसे ज्यादा नेताओं की पत्नियां चुनाव लड़ रही है क्योंकि इस बार जिले की शत-प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई है आज पन्ना कलेक्ट्रेट में भारी सरगर्मी रही जिसमें नामांकन दाखिल करने के लिए पूरे जिले से लोग आए कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने जोर लगा कर चुनाव में के समर में उतरने की तैयारियां कर ली है जिसमें आज कई दिग्गजों ने नामांकन दाखिल किया है
भाजपा से ताल्लुक रखने वाले वशिष्ठ कुमार चौबे उर्फ मनु चौबे की पत्नी श्रीमती बिंदिया चौबे का का नामांकन भी सुर्खियों में रहा उनकी पत्नी श्रीमती बिंदिया चौबे वार्ड नंबर 7 से चुनाव लड़ेंगी, बिंदिया चौबे ने वार्ड क्रमांक सात के अलावा वार्ड नंबर 4 से भी नामांकन दाखिल किया है क्योंकि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद सामान्य यानी अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है इस कारण महिलाएं ज्यादा नामांकन दाखिल कर रहे हैं इसी क्रम में मनु चौबे ने अपनी पत्नी को चुनावी समर में उतारा है लाव लश्कर के साथ पहुंचे मनु में जिला कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा की समझ दावेदारी प्रस्तुत करते हुए नामांकन दाखिल किया है उन्हें लोगों का खूब जन समर्थन भी प्राप्त हो रहा

अपने पति भाजपा जिलाध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया के साथ नामांकन दाखिल करते हुए गुनौर की जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौरसिया
आज कई दिग्गजों ने नामांकन दाखिल किया है जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया की पत्नी जनपद पंचायत गुनौर की अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौरसिया भी नामांकन दाखिल करने में शामिल है राम बिहारी चौरसिया की पत्नी रेखा सलेहा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 से अपना भाग्य आजमा रहे हैं

इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष भास्कर पांडे की पत्नी मोहिनी भास्कर पांडे ने वार्ड क्रमांक 10 से नामांकन दाखिल किया उनके साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी नामांकन दाखिल करने पहुंचे और उन्होंने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की

नामांकन दाखिल करते हुए वीरेंद्र द्विवेदी की पत्नी
वार्ड क्रमांक 13 से कांग्रेसी नेता वीरेंद्र द्विवेदी की पत्नी पूनम द्विवेदी ने नामांकन दाखिल किया है वार्ड क्रमांक 13 कांग्रेश प्रदेश सचिव वीरेंद्र वेदिके प्रभाव क्षेत्र का वार्ड है इसके अलावा वार्ड क्रमांक 10 से ही मोहंद्रा की पुरुषोत्तम पांडे उर्फ दीपू पांडे की पत्नी श्रीमती प्रतिभा पांडे ने भी नामांकन दाखिल किया ह

श्रीमती प्रतिभा पांडे ने प्रचार ही शुरु कर दिया

नामांकन दाखिल करने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष
स्थानीय चुनाव के लिए प्रेक्षक नियुक्त
म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के आम चुनाव के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी जे.एस. मण्डलोई (9425018822) को पन्ना जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार मिश्र ने तत्काल प्रभाव से प्रेक्षक श्री मण्डलोई का संपर्क अधिकारी आबकारी उप निरीक्षक मुकेश पाण्डेय (9039438781) को बनाया है।
रविवार को नामांकन दाखिल नहीं होंगे
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतर्गत 5 जून को रविवार अवकाश दिवस में जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य और पंच-सरपंच पद के अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं होंगे। इस संबंध में सर्वसाधारण और निर्वाचन से संबंधित सभी शासकीय सेवकों को सूचित किया गया है।
अंतिम दिवस नामांकन व्यवस्था के लिए अतिरिक्त अधिकारियों की लगाई ड्यूटी
पन्ना जिले मंे त्रिस्तरीय पंचायतों के आम चुनाव अंतर्गत कलेक्टर कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य पद के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। सोमवार, 06 जून को नामांकन के अंतिम दिवस अधिक संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की संभावना के दृष्टिगत नामांकन पत्रों की प्रारंभिक जांच और अन्य व्यवस्थाओं के लिए पांच अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक चतुर्वेदी को व्यवस्था संचालन और परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार को उद्घोषणा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह अभ्यर्थियों के नामांकन पत्रों की प्रारम्भिक जांच के लिए भी ड्यूटी लगाई गई है। वार्ड क्रमांक 01 से 05 के लिए प्रभारी तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी, वार्ड क्रमांक 6 से 10 के लिए प्रभारी तहसीलदार प्रेम नारायण सिंह और वार्ड क्रमांक 11 से 15 के लिए नायब तहसीलदार अखिलेख प्रजापति की ड्यूटी लगाई गई है।
पाथ वे पर बन रही सीसी रोड में गुणवत्ता हीन कार्य की जांच हो- शारदा पाठक
सांसद और मंत्री जी को देना होगा ध्यान

Cc में आर पार दरार आई इस तरह 32 जगह फट गई है सीसी
(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि सिविल लाइन में पाथ वे पर जो सी सी रोड का निर्माण किया जा रहा है उसमें गुणवत्ता हीन कार्य किया जा रहा है इसको समाचार पत्रों ने प्रमुखता से उठाते हुए जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया लेकिन इसके बावजूद भी उसकी जांच अभी तक नहीं करवाई गई है। जिसके चलते संबंधित ठेकेदार के हौसले बुलंद हैं और वह घटिया मटेरियल का उपयोग करते हुए कार्य करवा रहे हैं श्रीमती पाठक ने कहा कि जब शहर में यह स्थिति है तो ग्रामीण क्षेत्रों में क्या हालात होंगे यह अपने आप में स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि लाखों रुपए की लागत से शहर वासियों को घूमने की दृष्टि से पाथ वे पर सीसी रोड बनाई जा रही जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ते हुए दिखलाई दे रही है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि स्थानीय विधायक व प्रदेश शासन के मंत्री तथा मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सांसद के निर्वाचन क्षेत्र में ठेकेदार की ज्यादती चल रही है। बन रही सीसी रोड पूरी होने के पूर्व ही कई जगह से दरक चुकी है जिससे यह स्पष्ट हो चुका है कि उसमें गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और घटिया मटेरियल का उपयोग करके उसको

हनी कोम और cc के बीच में ही घटिया प्रयुक्त सामग्री
बनाया जा रहा है। नगर पालिका इसकी निर्माण एजेंसी है प्रशासन को एक उच्चस्तरीय तकनीकी समिति का गठन करते हुए इसकी बारीकी से जांच करवाई जानी चाहिए ताकि ठेकेदार के द्वारा की जा रही मनमानी पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जब तक ठेकेदार द्वारा उस रोड को सही तरीके से नहीं बनाया जाता है तब तक उसका किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं होना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पाठक ने कहा कि इसी तरह से शहर के अंदर जो निर्माण कार्य चल रहे है उसकी भी जांच की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व स्थानीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने नगरपालिका के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए शहर की विभिन्न मांगों को उठाते हुए कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन भी दिया था लेकिन उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि प्रशासनिक अधिकारी समस्याओं को बना रखना देना चाहते हैं। और उन्हें आम जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। श्रीमती पाठक ने प्रशासन से मांग की है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उठाए गए बिंदुओं को गंभीरता से पूरा करते हुए जनहित में काम किया जाए उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र अति शीघ्र उन मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो हमें जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
सांसद और मंत्री जी को देना होगा ध्यान
पन्ना शहर की पॉश इलाके सिविल लाइन में लोगों की पथ विहार यानी मॉर्निंग वॉक के लिए करोड़ों रुपए की जमीन खाली कराकर वाकिंग ट्रेक बनाया जा रहा है इसमें जिला प्रशासन सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा पैसा स्वीकृत कराकर शीघ्र निर्माण कराने में अहम भूमिका रही है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं करोड़ों रुपए की इस कार्य का शिलान्यास किया था पर ठेकेदार ने लोगों की आंखों में धूल झोंक कर घटिया निर्माण कार्य किया है जिससे पूर्ण होने की पहली ही सीसी रोड 32 जगह से दरक गई और बड़े-बड़े दरार दिखाई देने लगे हनी को भारी मात्रा में है जिसे छुपाने के लिए रिपेयरिंग की जा रही है इससे ठेकेदार लंबा मुनाफा कमा रहा पर छवि सांसद और मंत्री जी की जुड़ी हुई है, इस कारण गुणवत्ता युक्त कार्य के लिए सख्त निर्देश देकर इन्हें ही पहल करनी पड़ेगी अन्यथा इनकी छवि पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और कांग्रेश पार्टी इसी घटिया निर्माण को लेकर राजनीति करेगी जो अब शुरू भी हो चला है क्योंकि बड़े चुनाव नजदीक है ऐसे में पथ बिहार के घटिया निर्माण का मुद्दा बड़ा मुद्दा बन जाए यह कोई बड़ी बात नहीं
बनेगी बुंदेलखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक लाइब्रेरी
पाठ्य शीघ्रपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ ने की घोषणा•
बुंदेलखंड का इतिहास , संस्कृति , अध्यात्म और विकास से जुडी पुस्तको को सजोने का होगा काम

(शिवकुमार त्रिपाठी) बुंदेलखंड के अल्प प्रवास पर आये कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त पाठ पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ से चर्चा मैं श्री मतंगेश्वर उत्सव समिति के संस्थापक पर्यटन विशेषज्ञ एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता पंडित सुधीर शर्मा एवं उनके प्रतिनिधिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक लाइब्रेरी की मांग की जिसे शैलेंद्र बरुआ ने स्वीकार कर घोषणा की और कहा कि नगर परिषद के द्वारा जमीन उपलब्ध करा कर प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर भेजें जिस पर मैं अपनी तुरंत स्वीकृति प्रदान करूंगा यह बुंदेलखंड के लिए महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय स्तर की लाइब्रेरी उपलब्ध होगी पुस्तकालय में जो भी खर्चा होगा उसे मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम से प्रदान करूंगा जो भी खर्चा आएगा उसे स्वीकृत करूंगा

जिसमें गीता रामायण ग्रंथों से लेकर महान क्रांतिकारी और देशभक्तों का भी इतिहास मिलेगा स्वामी विवेकानंद हो या वीर छत्रसाल महाराज श्री भगवान रजनीश( ओशो ) गीता प्रेस गोरखपुर गायत्री परिवार श्री श्री रविशंकर ईशा फाउंडेशन योगानंद परमहंस मां ऋतंभरा जी का वात्सल्य इतिहास भी मिलेगा इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष घासीराम पटेल सतानंद गौतम मणिकांत चौरसिया, परशुराम तिवारी चाली राजा अप्पू चौराहा रामेश्वर गुप्ता एव गाइड एसोसिएशन व्यापार संघ एवं होटल एसोसिएशन एवं पर्यटक सहायक एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे
महिला डॉक्टर को आवास पर बंधक बनाकर लूट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, 01 विधिविरूद्ध बालक पुलिस अभिरक्षा में
आरोपियों के कब्जे से कुल 24 लाख 37 हजार रूपये का मशरुका जप्त
महिला डॉक्टर से लूट करने के अलावा पन्ना जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई 20 चोरियों/नकबजनी की वारदातों सहित कुल 21 अपराधों में शामिल है आरोपीगण

जहां की डकैती वही की तस्दीक करवाते टी आई अरुण सोनी
(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना की प्रतिष्ठित डॉक्टर मीना नामदेव कि घर डकैती एवं नगर में दहशत पैदा कर देने वाली इस घटना का पुलिस ने 1 सप्ताह में ही तत्परता से खुलासा किया है लूट और डकैती का 24लाख रुपए का सामान और नकदी बरामद कर पुलिस की सक्रियता से दो दर्जन चोरी लूट डकैती और नकद जनों की घटनाओं का खुलासा हुआ है साथ ही मीना नामदेव के घर 9लाख नगदी की डकैती की भी जब की हुई है, इस खुलासे के बाद उन लोगों ने राहत की सांस ली है एसपी धर्मराज मीणा ने पूरी घटना का सिलसिलेवार जानकारी दी और कई घटनाएं उजागर की है

घटना की सिलसिलेवार जानकारी देते एसपी धर्मराज मीणा
आरोपियों के कब्जे से महिला डॉक्टर के आवास से लूटी हुई नगद रकम 09 लाख 10 हजार रूपये, एक सोने की चेन कीमती करीब 55 हजार रूपये, 01 मोबाइल कीमती करीब 12 हजार रूपये, लूटी हुई राशि से खरीदी गई 01 पलशर मोटर साइकिल कीमती करीब 01 लाख 25 हजार रूपये, 02 मोबाइल कीमती करीब 52 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल कीमती करीब 50 हजार रूपये , 01 आयरन कटर कीमती करीब 8 हजार रूपये, 01 इस्तेमाली मोबाइल कीमती करीब 12 हजार रूपये कुल मशरूका कीमती करीब 12 लाख 24 हजार रूपये का जप्त*

बड़ी संख्या में पुलिस ने बरामद की नगदी
*• आरोपियों के कब्जे से पन्ना जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई चोरियों / नकबजनी में नगद 45000 रूपये, 145 ग्राम सोना कीमती करीब 08 लाख 70 हजार रूपये, 04 किलो 100 ग्राम चाँदी कीमती करीब 2 लाख 87 हजार रूपये एवं 01 मोबाइल कीमती करीब 11 हजार रूपये कुल मशरूका कीमती करीब 12 लाख 13 हजार रूपये का जप्त*
*घटना का संक्षिप्त विवरण –* दिनांक 06/05/2022 को महिला डॉक्टर द्वारा पुलिस थाना कोतवाली पन्ना में रिपोर्ट की गई कि मैं अपने मकान में सो रही थी रात्रि करीब 02 बजे नींद खुली तो मेरे कमरे में 03 व्यक्ति खड़े दिखे जो सफेद तौलिया से अपना चेहरा ढँके थे जिसकी वजह से उनका चेहरा नहीं दिख रहा था, उन लोगो को देखकर जैसे ही मैनें चिल्लाने की कोशिश की तो उनमें से एक व्यक्ति मेरा मुँह दबाते हुये बोला कि अगर चिल्लाई तो जान से मार डालूँगा । इसके बाद उन लोगो ने मेरे पास रखी चाभी से एक अलमारी खोली एवं मकान के हॉल में रखी दूसरी अलमारी का लॉक तोड़ कर दोनो अलमारियों में रखा नगदी करीब 05 लाख रूपये एवं मेरे गले से सोने की चेन और मेरा इस्तेमाली मोबाइल लूट कर ले गये । फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पन्ना में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध घर में घुसकर लूट करने का अपराध क्रमांक 320/22 भादवि कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया ।

बधाई की पात्र पुलिस की टीम
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही –* थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक अरूण कुमार सोनी द्वारा उक्त घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा घटना को गंभीरता से लिया गया । लूट का खुलासा करने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पन्ना श्री बी.एस. बारीबा के मार्गदर्शन में 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा लूट का खुलासा किये जाने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना को उक्त पुलिस टीमों के साथ कार्यवाही में शामिल किया गया । पुलिस टीमों द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करते हुये पूर्व में इस तरीके की वारदातो को अंजाम देने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया जाकर उनके बारे में जानकारी एकत्रित करते हुये चिन्हित व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुये घटना स्थल के आस-पास के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज को खंगाला गया जिसमें आरोपियों के हुलिया, पहने गये कपड़ो एवं उपयोग किये गये मोटर साइकिल वाहन के आधार पर संभावित जगहों पर संदिग्धो की तलाश की गई । पुलिस द्वारा आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । लगातार पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतारसी हेतु प्रयास किये जा रहे थे । आज दिनांक 11/05/2022 को पुलिस सायबर सेल टीम और मुखबिर सूचना के आधार पर मामले के संदिग्ध 03 व्यक्तियों को ओरछा तिराहा झाँसी रोड ओरछा से पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पुलिस टीम द्वारा पूँछताछ की गई जिन्होंने अपने-अपने नाम पता बताये गये एवं पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूँछताछ किये जाने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा अन्य जिले से चोरी की गई मोटर साइकिल का इस्तेमाल करके महिला डॉक्टर के आवास में लूट की घटना कारित किया जाना स्वीकार करते हुये अपने 01 अन्य साथी के साथ मिलकर पन्ना जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराधो में से थाना कोतवाली पन्ना के अप.क्र. 879/21, 886/21,964/21, 126/22, 144/22 थाना देवेन्द्रनगर के अप.क्र. 236/21,456/21, थाना रैपुरा के अप.क्र. 02/22, 05/22, 10/22, 22/22, थाना पवई के अप.क्र. 412/20, 314/21 एवं थाना अमानगंज के अप.क्र. 204/22, 207/22, 208/22, 242/22, 246/22, 248/22, 251/22 में फरियादियों के घर / दुकानो पर चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपियो के कब्जे से लूटा गया मशरूका एवं चोरी / नकबजनी का कुल मशरूका कीमती करीब 24 लाख 37 हजार रूपये का जप्त किया जाकर मामले में 02 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है एवं 01 विधि विरुद्ध बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है । चोरी / नकबजनी के प्रकरणों में 01 आरोपी की गिरफ्तारी होना शेष है । गिरफ्तार सुदा आरोपी पूर्व में भी कई अपराधों में शामिल रहें है एवं आरोपियों से पूँछताछ पर अन्य मामलों के खुलासा एवं मशरूका बरामदगी की प्रबल संभावनायें हैं ।
*जप्त सामग्री –* आरोपियों के कब्जे से महिला डॉक्टर के आवास से लूटी हुई नगद रकम 09 लाख 10 हजार रूपये, एक सोने की चेन कीमती करीब 55 हजार रूपये, 01 मोबाइल कीमती करीब 12 हजार रूपये, लूटी हुई राशि से खरीदी गई 01 पलशर मोटर साइकिल कीमती करीब 01 लाख 25 हजार रूपये, 02 मोबाइल कीमती करीब 52 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल कीमती करीब 50 हजार रूपये , 01 आयरन कटर कीमती करीब 8 हजार रूपये, 01 इस्तेमाली मोबाइल कीमती करीब 12 हजार रूपये कुल मशरूका कीमती करीब 12 लाख 24 हजार रूपये एवं पन्ना जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी/ नकबजनी में आरोपियों के कब्जे से नगद 45000 रूपये, 145 ग्राम सोना कीमती करीब 08 लाख 70 हजार रूपये, 04 किलो 100 ग्राम चाँदी कीमती करीब 2 लाख 87 हजार रूपये एवं 01 मोबाइल कीमती करीब 11 हजार रूपये कुल मशरूका कीमती करीब 12 लाख 13 हजार रूपये कुल मशरूका 24 लाख 37 हजार रूपये का जप्त ।
*गिरफ्तार आरोपी –* 02 आरोपी गिरफ्तार, 01 विधिविरूद्ध बालक पुलिस अभिरक्षा में, चोरी / नकबजनी के प्रकरणों में 01 आरोपी फरार ।
*सराहनीय योगदान –* उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक अरूण कुमार सोनी, थाना प्रभारी अमानगंज निरीक्षक अरविन्द कुजूर, थाना प्रभारी बृजपुर उनि बखत सिंह, थाना प्रभारी रैपुरा उनि अभिषेक पाण्डेय, चौकी प्रभारी हनुमतपुर उनि भानुप्रताप सिंह, उनि आर.एल. नापित, उनि एम.एल. दाहिया, उनि रचना पटेल, उनि राहुल यादव, सउनि रामकृष्ण पाण्डेय, सउनि अशोक गौतम, सउनि राकेश सिंह बघेल, सउनि विक्रम सिंह, पुलिस सायबर सेल टीम से प्र.आर. नीरज रैकवार, राहुल सिंह बघेल, आर. आशीष अवस्थी, धर्मेन्द्र सिंह राजावत, राहुल पाण्डेय, पुलिस फिंगर प्रिन्ट शाखा से उनि रजनी गुप्ता, उनि विभा खरे, सउनि एंथोनी पसाना, पुलिस सी.सी.टी.व्ही. कन्ट्रोल रूम से उनि प्रमोद जाटव, आर. कुलदीप शुक्ला, निरंजन त्रिफला, विपिन पाण्डेय एवं पुलिस टीम से प्र.आर. लक्ष्मी नारायन यादव, अरूण कुमार, रामभिखारी, शिवस्वरूप तिवारी, उर्मिला अहिरवार, आर. वीरेन्द्र कुमार, सर्वेन्द्र कुमार, विनय, महेन्द्र चढ़ार, लखन पटेल, दीप प्रकाश, राकेश पटेल, प्रदीप पाण्डेय, राजीव मिश्रा,रविकरण सिंह, नीलेश , धरम सिंह का सराहनीय योगदान रहा ।
उक्त मामले में पुलिस में अधीक्षक पन्ना द्वारा पुलिस टीम को 10 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है ।