ताज़ा खबर
टीकमगढ़ में हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, धसान नदी में मशीनों से अवैध उत्खनन का आरोप,, सांसद खेल महोत्सव संपन्न, ट्रॉफी और पुरस्कार पाकर प्रसन्न हुए खिलाड़ी,,, सांसद बीडी शर्मा ने हर पंचायत में खेल मैदान बनाने का प्रयास शुरू किया सांसद खेल महोत्सव के समापन की जोरदार तैयारी,, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला सम्मान,,, सांसद बीडी शर्मा हर खिलाड़ी को कर रहे हैं प्रोत्साहित IAS संतोष वर्मा पर कार्यवाही न होना बेहद शर्मनाक, आरक्षण खत्म कराने स्वर्ण एकजुट हो रहे - अनिल मिश्रा

प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुख्य समारोह किया ध्वजारोहण,, सांसद विष्णु दत्त शर्मा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह कलेक्टर उषा परमार और एसपी निवेदिता नायडू ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

प्रभारी मंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

 प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार सांसद विष्णु दत्त शर्मा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में अतिथि समरसता भोज में हुए शामिल 

उत्कृष्ट कार्य करने अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित 

 (शिवकुमार त्रिपाठी) राष्ट्रीय पर्व एवं देश का 77वां गणतंत्र दिवस समारोह सोमवार को पन्ना जिले में भी हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउण्ड पन्ना में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस दौरान राष्ट्रगान की धुन बजाई गई और हर्ष फायर किया गया। ध्वजारोहण पश्चात प्रभारी मंत्री श्री परमार ने खुली जिप्सी में कलेक्टर ऊषा परमार एवं पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के साथ परेड का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि ने नागरिकों के नाम संबोधित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन कर आकाश में गुब्बारे छोड़े। राष्ट्रपति एवं सेना के सर्वोच्च कमांडर का जयघोष किया गया। समारोह में परेड की विभिन्न टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद अतिथियों ने टोली नायकों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर प्रजातंत्र रक्षकों का सम्मान किया गया

गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल के बच्चों ने देश भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। अपार उत्साह के साथ बच्चों द्वारा बैण्ड की धुन पर सामूहिक पीटी प्रदर्शन भी किया गया। गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शासकीय विभागों की अलग-अलग थीम पर केन्द्रित झांकियां भी आकर्षण का केन्द्र रहीं। कार्यक्रम उपरांत उत्कृष्ट परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकी के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। सशस्त्र परेड में जिला पुलिस बल पुरूष की टुकड़ी को प्रथम, जिला पुलिस बल एवं एसएएफ की टुकड़ी को द्वितीय और जिला पुलिस बल महिला की टुकड़ी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जबकि गैर शस्त्र परेड सीनियर वर्ग में वन विभाग उत्तर वन मंडल की टुकड़ी को प्रथम, एनसीसी सीनियर डिवीजन छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना की टुकड़ी को द्वितीय और एनएसएस महिला दल की टुकड़ी को तीसरा स्थान मिला। निःशस्त्र परेड जूनियर वर्ग में शासकीय मनहर कन्या उ.मा. विद्यालय पन्ना के गाइड दल को प्रथम, शौर्या दल की टुकड़ी को द्वितीय तथा स्काउट दल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के वरिष्ठ वर्ग में शासकीय मनहर कन्या उ.मा. विद्यालय पन्ना को प्रथम, नेशनल पब्लिक स्कूल पन्ना को द्वितीय एवं महारानी दुर्गा राजलक्ष्मी विद्यालय पन्ना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जबकि कनिष्ठ वर्ग में चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल पन्ना को प्रथम, रॉयल पब्लिक स्कूल पन्ना को द्वितीय एवं केन्द्रीय विद्यालय पन्ना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

*आजीविका मिशन की झांकी को प्राप्त हुआ प्रथम स्थान*

 

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग थीम पर आधारित आकर्षक झांकियों का प्रद·र्शन भी किया गया। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की झांकी को प्रथम, जिला पंचायत की झांकी को द्वितीय और महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी को तीसरा स्थान मिला। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य तथा शासकीय दायित्वों के बेहतर निर्वहन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ियों का भी सम्मान हुआ। कार्यक्रम में खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह सहित जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय एवं अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू व अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिक और पत्रकारगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रमोद अवस्थी एवं डॉ. कल्पना शर्मा द्वारा किया गया।

 

सांसद खेल महोत्सव में 1लाख 29हजार खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा,,

 हर खिलाड़ी को प्रोत्साहट कर रहे हैं बीडी शर्मा

युवा शक्ति का उत्सव है भारतीय खेल की कर प्रणाली बीडी शर्मा 

सांसद खेल महोत्सव के भव्य समापन को लेकर पत्रकार वार्ता संपन्न

(शिव कुमार त्रिपाठी पन्ना) स्थानीय शानवी लैंडमार्क में सांसद खेल महोत्सव को लेकर सांसद बीडी शर्मा ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जिसे मुख्य रूप से विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह सदानंद गौतम सुशील त्रिपाठी कमल लालवानी आशीष तिवारी दुर्गेश शिवहरे मुख्य रूप से उपस्थित थे

 वार्ता को संबंधित करते हुए सांसद श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में खेल उत्सव को अधिक महत्व देने के लिए खिलाड़ियों को खेल को मार्गदर्शन करती है खेलों के प्रति सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों कौनजागृत किया 

श्री शर्मा ने कहा कि अपने देश के खिलाड़ी पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहे हैं खेल हमारा जीवन का ऐसा हिस्सा है जिसके माध्यम से युवाओं को शक्ति प्रदान होती है

लोकसभा स्तरीय खेलों का आनलाइन पंजीयन के माध्यम से खिलाडियों का रजिस्ट्रेशन सम्पन्न हुआ जिसमें कुल -1,28,932 (एक लाख अठाइस हजार नौ सौ बत्तीस) प्रतिभागियों ने खजुराहो संसदीय क्षेत्र में रजिस्ट्रेशन कराया। 

क्र. विधानसभा का नाम प्रतिभागियों की रजिस्ट्रेशन संख्या

1 चंदला 19873 

2 राजनगर 18110

3 पवई 14338

4 गुनौर 15943

5 पन्ना 17260

6़ विजयराधवगढ 13160

7 मुडवारा 13569

8 बहोरीबंद 16679

 कुल योग 1,28,932

2. कटनी में दिनांक 25.12.2025 को 10,000 से अधिक खिलाडियों व नागरिकों के बीच इन खेलों का शुभारंभ डाॅ. एल.मुरूगन जी, मान. संसदीय कार्य मंत्री के मुख्य आतिथ्य, पदम् श्री डाॅ. सतेन्द्र सिंह लोहिया जी, पैराओलंपियन के विशिष्ट आतिथ्य एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्री केदार जाधव जी एवं आठों विधानसभा के माननीय विधायकगणों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। 

3. पंचायत एवं मंडल स्तरीय खेल लोकसभा क्षेत्र की 872 ग्राम पंचायतों एवं 39 मंडलों में एक साथ प्रारंभ किये गये। जो दिनांक 01 दिसम्बर 2025 से 10 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किये गये। इसमें कुल – 44 मैदानों को तैयार कर खेल सम्पन्न कराये गये। जिसमें 39702 बालक व 39078 बालिकाओं ने और कुल- 78780 प्रतिभागियों ने पंचायत एवं मंडल स्तर पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। 

4. दिनांक 10 से 20 दिसम्बर 2025 तक विधानसभा स्तरीय खेलों का आयोजन किया गया जिसमें आठों विधानसभाओं में 8144 बालक व 8016 बालिकाओं कुल 16160 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की जिसमें विजेताओं को प्रमाण पत्र व मैडल प्रदान किये गये।

5. 21 दिसम्बर 2025 को छतरपुर जिले की 02 विधानसभाओं राजनगर एवं चंदला के खेलों का सेमीफाइनल खजुराहो के मेला मैदान पर आयोजित हुआ। जिसमें केन्द्रीय जल संशाधन मंत्री आदरणीय श्री सी.आर. पाटिल जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें लगभग 7000 खिलाडी व दर्शक उपस्थित रहे । 

6. लोकसभा स्तरीय खेल दिनांक 20 से 25 दिसम्बर 2025 को पन्ना के पाॅलिटेक्निक खेल मैदान व छत्रसाल स्टेडियम में सम्पन्न कराये जा रहे है। जिसमें 1018 बालक व 1002 बालिकायें कुल 2020 प्रतिभागियों के बीच में खेल प्रतियोगिताऐं सम्पन्न करायी जा रही है। जिसमें – खो-खो, कुस्ती, फुटवाॅल, कबड्डी, व्हाॅलीवाॅल, मलखम्ब, योगा, शतरंज, एथिलेटिक्स, एवं सांस्कृति प्रतियोगिताएं (जैसे- लोक नृत्य, भजन मंडली, चित्रकला, रंगोली ) प्रतियोगिताऐं सम्पन्न करायी जा रही है। जिसमें खिलाडियों को सभी प्रकार की खेल सामग्री – कैप, टी-शर्ट, मैडल, ट्राफी व नगद पुरस्कारों से पुरस्कृत करने की व्यवस्था है। 

7. खेलों के आयोजन में हमारे मंडल संयोजक, सहसंयोजक विधानसभा संयोजक, सहसंयोजक, लोकसभा संयोजक- श्री सुशील त्रिपाठी, सहसंयोजक पन्ना से – श्री कमल लालवानी, छतरपुर से श्री सिद्धार्थ बुंदेला, कटनी से श्री सुनील उपाध्याय जी तीनों जिलों का जिला संगठन पूरी तत्पर्ता से खेलों के आयोजन में एवं खिलाडियों की व्यवस्थाओं में लगा हुआ है। 

8. ‘‘फिट युवा विकसित भारत‘‘ इन खेलों के माध्यम से मोदी जी का 2047 तक विकसित भारत का सपना पूर्ण होने की दिशा में एक महात्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। जिसमें इन खेलों के माध्यम से एक सामाजिक समरसता का संदेश दिखाई दे रहा है। इन खेलों में बडें पैमाने पर सभी सामाजिक वर्ग के बच्चों ने सहभागिता की हैं सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की दिशा में यह आयोजन संसदीय क्षेत्र में खेलों के विकास में एक मील का पत्थर साबित होंगे। 

8. इस सम्पूर्ण आयोजन में अभी तक प्रत्यक्ष तौर पर पंचायत, मंडल, विधानसभा, एवं लोकसभा स्तर पर खेलों के आयोजन में लगभग – 04 लाख लोगों की सहभागिता दर्ज की गयी। 

9. दिनांक 25 दिसम्बर 2025 को सांसद खेल महोत्सव के सामुहिक लोकसभा स्तरीय समापन कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी प्रातः 11ः00 बजे वर्चुअल माध्यम से जुड कर खिलाडियों को संबोधित करेंगे। खजुराहो लोकसभा का पुरस्कार वितरण एवं समापन कार्यक्रम छत्रसाल स्टेडियम (नजरबाग स्टेडियम) पन्ना में पूर्व औलम्पियन श्री अशोक ध्यान चंद्र जी के मुख्य आतिथ्य, श्री गोतम टेटवाल जी मंत्री कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्यप्रदेश शासन की अध्यक्षता में सम्पन्न होने जा रहा है। इसमें वन राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ,पन्ना विधायक एंव पूर्व केबिनेट मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक विजयराधवगढ श्री संजय सत्येन्द्र पाठक, विधायक कटनी श्री संदीप जायसवाल, विधायक बहोरीबंद श्री प्रणव प्रभात पाण्डेय, विधायक गुनौर श्री राजेश वर्मा, विधायक पवई श्री प्रहलाद लोधी, विधायक राजनगर श्री अरविंद पटैरिया की गरिमामयी उपस्थिति रहेंगी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आप सभी पत्रकार बंधू सादर आमंत्रित है।  

10. इन खेलों को सम्पन्न कराने में नेहरू युवा केन्द्र, जन अभियान परिषद, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, एन.जी.ओ. जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरीय प्रशासन, शिक्षा विभाग के पी.टी.आई, खेल विभाग के प्रशिक्षक एवं भारतीय जनता पार्टी के तीनों जिला (कटनी, छतरपुर एवं पन्ना) के संगठन की महात्वपूर्ण भूमिका रही है।

संतोष वर्मा पर कार्यवाही ना होना शर्मनाक 

आरक्षण खत्म हो और हिंदू राष्ट्र बने- अनिल मिश्रा

सवर्णों के हक के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति, एकजुटता ही एकमात्र विकल्प: एडवोकेट अनिल मिश्रा

​ (शिवकुमार त्रिपाठी) सवर्णों  के हितों की रक्षा और अधिकारों के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंकने वाले प्रसिद्ध अधिवक्ता अनिल मिश्रा अपने अल्प प्रवास पर पन्ना पहुंचे। पन्ना आगमन पर अधिवक्ताओं, सवर्ण समाज के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा उनका जोरदार और गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

​आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर साधा निशाना

​मीडिया से चर्चा करते हुए श्री मिश्रा ने वर्तमान सामाजिक और राजनैतिक व्यवस्था पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि आज सवर्ण समाज अन्याय, अत्याचार, शोषण और दमन का शिकार हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में मांग की कि देश में आरक्षण व्यवस्था और एससी-एसटी एक्ट को पूर्णतः समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने एक महत्वपूर्ण मांग रखते हुए कहा कि संविधान निर्माता के रूप में बी.एन. राव की स्थापना होनी चाहिए।

​हिंदू राष्ट्र और राजनीतिक दलों पर प्रहार

​भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये संगठन हिंदू राष्ट्र के नाम पर वोट तो लेते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद अपने पथ से भ्रष्ट हो जाते हैं। श्री मिश्रा ने कहा, “हमारा प्रयास है कि भारत को वास्तविक रूप में हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए और गाय को राष्ट्र में उच्च स्थान का दर्जा मिले।”

​सामाजिक न्याय और सुरक्षा का मुद्दा

​आईएएस संतोष वर्मा के प्रकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दोषी को सख्त दंड मिलना अनिवार्य है, अन्यथा समाज में अपराध करने वालों के हौसले बुलंद होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि “बेटियां चाहे ब्राह्मण समाज की हों या किसी अन्य समाज की, वे सभी हमारे लिए समान हैं और उनकी गरिमा की रक्षा हमारा कर्तव्य है।”

​बुंदेलखंड से एकता की अपील

​इस अवसर पर उनके साथ आए प्रभाकर नारायण राव पेशवा ने कहा कि पेशवा परिवार पिछले 300 वर्षों से बुंदेलखंड के अभिभावक के रूप में यहां स्थापित है। उन्होंने पन्नावासियों से आह्वान किया कि सवर्णों के लिए शुरू हुए इस आंदोलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह हमारे लिए “करो या मरो” की स्थिति है; यदि आज हम एकजुट नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों पर अत्याचार बढ़ते रहेंगे।

​एडवोकेट अनिल मिश्रा ने अंत में संकल्प दोहराया कि वे इस आंदोलन को पूरे प्रदेश में फैलाएंगे और सवर्ण समाज की एकता जल्द ही अपनी ताकत दिखाएगी।

इनकी रही उपस्थिति

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित राम गोपाल तिवारी, अजय कुमार पटेरिया, श्रवण कुमार शर्मा, रितिक दीक्षित, अनुपम त्रिपाठी, नवीन शर्मा, पंकज शर्मा, दीपेन्द्र बागरी, श्रीमती अंशू शर्मा, सौरभ पटेरिया, रेवती रमन दीक्षित, रुहवान मोहम्मद, मंगलम चौबे, रामकरण दुवेदी, धीरज तिवारी, लोकेश शर्मा, संदीप विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  1. वृंदावन की नजदीक पहुंची पदयात्रा

 भक्ति और जोश का अनुपम संगम

पन्ना से विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, सदानंद गौतम, वशिष्ठ कुमार मनु चौबे, शैलेश नगायच संजू सिंह शामिल

 (शिवकुमार त्रिपाठी यात्रा से ग्राउंड रिपोर्ट) श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों अपनी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के माध्यम से पूरे उत्तर भारत में सनातन धर्म का संदेश फैला रहे हैं. यह पदयात्रा हिंदू राष्ट्र की स्थापना, जातिवाद के उन्मूलन और समाज में एकता के उद्देश्य से निकाली गई है. आइए जानते हैं

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा सनातन धर्म के प्रचार और भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने के संकल्प के साथ शुरू की गई ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ पूरे ज़ोर-शोर से आगे बढ़ रही है. इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू राष्ट्र की स्थापना, जातिवाद का उन्मूलन और समाज में एकता लाना है. दिल्ली के प्रसिद्ध छतरपुर मंदिर से 7 नवंबर को शुरू हुई यह विशाल यात्रा अब अपने 7वे दिन के पड़ाव पर  है. यह तीन राज्यों दिल्ली हरियाणा उत्तर प्रदेश में 70 किलोमीटर का सफर वृंदावन बांके बिहारी पहुंचेगी भैया बागेश्वर बागेश्वर धाम  पहुंच रही है

पदयात्रा की समयरेखा


यह ऐतिहासिक सनातन एकता पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर मंदिर से शुरू हुई थी और इसका समापन 16 नवंबर को होना है. यात्रा अपने आखिरी दिन में छटीकरा चार धाम से होते हुए वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचेगी, जहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान का आशीर्वाद लेंगे.

भक्ति संगीत और साधना का अनुपम संगम

हिंदू सनातन एकता यात्रा छठवें दिन हल मंडी पर विश्राम करने पहुंची यहां एक विशाल कार्यक्रम रखा गया जिसमें भक्ति संगीत और साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला मंच में राष्ट्रकवि कुमार विश्वास मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह सहित कई विशिष्ट अतिथि मंच पर पहुंचे राजपीठ के प्रतिनिधियों का स्वागत के साथ कवियों ने अपने सनातन भक्ति गीत सुनाए जिस पर भक्त मंत्र मुग्ध होकर नाचने लगे

उच्चारण के साथ उच्च आचरण करें – धीरेंद्र शास्त्री

इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि युवा रील बना रहे हैं अच्छा है बनाये लेकिन रियलिटी को न खोये क्योंकि यदि रियल जीवन खो जाएगा तो जीवन व्यर्थ हो जाएगा रील के साथ रियल्टी को बनाए रखना होगा यही हम प्रयास कर रहे हैं उन्होंने उन लोगों को फटकार लगाई जो भारत में रहकर राष्ट्र के खिलाफ साजिश करते हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उच्चारण से अच्छा है उच्च आचरण करें,,उच्चआचरण से ही आप अपना व्यक्तित्व बिकास परिवार का नाम और राष्ट्र के प्रति समर्पण दिखा सकते हैं

उन्होंने कहा कि आज मेरी यात्रा में पूरा मुस्लिम गांव शामिल हुआ जिसके सरपंच मेरे साथ खड़े थे उनसे मैंने कहा कि डॉक्टरो ने जिस तरीके से काम किया है यह गलत आचरण है व्यक्ति को उच्च यानी अच्छे आचरण के साथ जीवन जीना चाहिए जिस देश में रह रहे हैं यदि उस देश की ही भक्ति नहीं करेंगे, राष्ट्र भावना नहीं रखेंगे तो देश को कैसे सुरक्षित रख पाएंगे इसलिए उन्होंने आह्वान किया की जो लोग अच्छे से रह रहे हैं वह हमारे साथ हैं मैं किसी पंथ धर्म का विरोधी नहीं हूं लेकिन जो राष्ट्र विरोधी है वह मेरा भी विरोधी है

भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल


पूरी पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. जगह-जगह लोग फूलों से स्वागत कर रहे हैं, भक्ति गीतों की गूंज वातावरण को पावन बना रही है. बाबा बागेश्वर के प्रवचनों में धर्म, राष्ट्र और सामाजिक एकता का संदेश लगातार दिया जा रहा है. बागेश्वर बाबा ने इस यात्रा को जातिवाद को समाप्त करने और हिंदू समाज में एकजुटता लाने के लिए एक बड़ा माध्यम बताया है. यात्रा का हर पड़ाव आस्था और संकल्प का केंद्र बनता जा रहा है, जहां भारी संख्या में स्थानीय लोग बागेश्वर धाम के दर्शन और उनके विचारों को सुनने के लिए उमड़ रहे हैं.

विशाल यात्रा यह लोग है शामिल

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की इस यात्रा पन्ना छतरपुर से आए प्रमुख सेवादार निशांत नायक, नितिन चौबे, विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, सदानंद गौतम, संजू सिंह, वशिष्ठ कुमार चौबे उर्फ मनु, शैलेश नगायच, शिवकुमार त्रिपाठी,विनय पांडे ककरहटी लव सुल्लेरे, टिंकू, बॉबी राजा,गजेंद्र सोनकिया, अंकित मिश्रा, रघुवीर सिंह उर्फ़ राणा, गोलू द्विवेदी, विनय अवस्थी गायिका शक्ति दुबे ओमप्रकाश दुबे, मयूर प्रताप सिंह, अंकित पन्ना,  उत्तम पटेल, सहित शामिल है

शक्ति दुबे को दी गई राष्ट्रगान की जिम्मेदारी 

बागेश्वर धाम सरकार अपनी सनातनी यात्रा का शुभारंभ प्रतिदिन राष्ट्रगान और ध्वजारोहण से करते हैं राष्ट्रगान की जिम्मेदारी पन्ना जिले की भजन गायिका शक्ति दुबे को दी गई है वह प्रतिदिन मंच से राष्ट्रगान करती हैं यानी हिंदू सनातन एकता यात्रा का शुभारंभ पन्ना जिले की बेटी शक्ति दुबे के राष्ट्रीय भजन यानी राष्ट्रगीत से शुरू होती है पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमारी यात्रा राष्ट्र के निर्माण और व्यक्तित्व विकास के लिए  समर्पित है हम प्रतिदिन राष्ट्रीय ध्वज  फहराते हैं हम देश में एकता का संकल्प भी लेते हैं उन्होंने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि मेरी हिंदू सनातन एकता यात्रा के प्रथम दिवस से आज तक निरंतर  भजन गायिका शक्ति दुबे राष्ट्रगान गाती है मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं इस सनातन एकता यात्रा में पन्ना जिले से शामिल हुए सभी श्रद्धालु प्रसन्न है  शक्ति दुबे की तारीफ कर रहे हैं क्योंकि पन्ना का प्रतिनिधित्व भी इस सनातन यात्रा में शक्ति दुबे के माध्यम से हो रहा है

 

भक्ति, शक्ति और प्रेम की भूमि है ब्रज: पूज्य सरकार 

 बागेश्वर महाराज ने कहा ब्रज वासियों ने स्वीकारा, बांके बिहारी भी स्वीकारेंगे

होडल शहर में आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों में हुआ भव्य स्वागत…दिल्ली से वृंदावन तक जा रही सनातन एकता पदयात्रा विगत रोज बंचारी से ब्रज क्षेत्र में पहुंच गई। बागेश्वर महाराज ने इस तीर्थ क्षेत्र को प्रणाम करते हुए कहा कि यह भूमि भक्ति, शक्ति और प्रेम की भूमि है। बृजवासियों ने जिस तरह से इस पदयात्रा में अपनी आत्मीयता दिखाई है, यहां के संतों का जो स्नेह मिला है उससे यह स्पष्ट है कि जब बृजवासियों ने स्वीकार लिया है तो बांके बिहारी भी अवश्य स्वीकारेंगे। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा, मध्य प्रदेश के मंत्री चौधरी राकेश सिंह, संस्कार के सीईओ मनोज त्यागी, उप्र के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री सीताराम राठौर, कोट वन के माधव दास मोनी महाराज, बालक दास महाराज छत्तीसगढ़, गायक अंकुश एवं राजा के साथ-साथ प्रसिद्ध गायक जॉनी और जयपुर के पुतलों के माध्यम से व्यंग्यात्मक बात करने वाले अरुण जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सातवें दिन की यात्रा होडल से राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा के बाद आगे बढ़ी। यात्रा का जगह जगह अभूतपूर्व स्वागत किया गया। बागेश्वर महाराज ने कहा कि व्यक्ति उच्चारण से नहीं बल्कि उच्च आचरण से महान होता है। उन्होंने आज के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह रील खूब बनाए लेकिन रियल से भी जुड़े रहे। महाराज श्री ने कहा कि हम न आस्तिक बनाते हैं और न ही नास्तिक बनाते हैं हम लोगों को वास्तविक बनाना चाहते हैं। सभी नदियों से मिलकर सिंधु और सभी जातियों से मिलकर हिंदू बनता है। यात्रा में सातवें दिन अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास संजीव कृष्ण ठाकुर, पूज्य मृदुलकान्त जी महाराज जाने-माने वकील अश्वनी उपाध्याय, निशिकांत दुबे, सुमेर सिंह सोलंकी, नरोत्तम मिश्रा, मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार भी शामिल रहे।

  1. नदियों से मिलकर सिंधु और जातियों से मिलकर हिंदू बनता है

बागेश्वर महाराज ने कहा कि भारत ऐसी भूमि है जहां जन्म लेने वाले पशु, पक्षी, पेड़, पौधे भी पूजनीय होते हैं। सभी नदियां मिलकर सिंधु बनती हैं और सभी जातियां मिल जाए तभी हिंदू बनता है। उन्होंने कहा कि तीन उंगलियों से नहीं पांच उंगलियों को मिलाकर बनी मुट्ठी से हमला करेंगे तभी ज्यादा असरदार होगा। उन्होंने सभी हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया। महाराज जी ने कहा कि हम लोग बम नहीं नारियल फोड़ने वाले हैं।

 

सांसद विष्णु दत्त शर्मा के प्रयास रंग लाये 

बनारस और खजुराहो के बीच बंदे भारत की सौगात

 खजुराहो बनारस बसे बंद हो जाने से,हो रही थी यात्रियों को असुविधा 

(more…)

 बुंदेली आइडियल का भव्य समागम, एक मंच पर चमके बुंदेली सितारे

 विधायक प्रहलाद लोधी,भाजपा नेता सदानंद गौतम, सुशील त्रिपाठी पत्रकार  शिवकुमार त्रिपाठी रहे अतिथि

 प्रतिभाओं का किया सम्मान, चयनित डिप्टी कलेक्टर और रेंजर का  मंच से सम्मान किया गया 

निधि पटेरिया एवं  कृष्ण प्रताप सिंह कान्हू राजा कर रहा बिशेष योगदान 

(ब्यूरो पन्ना) हिंदू युवा उत्सव समिति के तत्वावधान में नवमी के अवसर पर बुंदेली आइडियल समागम का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पबई  प्रहलाद लोधी रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एव भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सदानंद गौतम, वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री सुशील कुमार त्रिपाठी ने की।

 नवरात्रि के पावन अवसर पर देवी मां को प्रसन्न करने रात्रि जागरण किया गया पवई की कलेही माता की आशीर्वाद से यह रात्रि जागरण किया गया जिसमें पवई नगर की सभी श्रद्धालु भक्त सब परिवार पहुंचे और भारी संख्या में भक्तों ने देवी मां के भजनों का श्रवण किया कार्यक्रम में बुंदेली आइडियल की विजेता मुस्कान प्रजापति, उपविजेता परशुराम अवस्थी, पन्ना की बेटी सहजन सोनी, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार प्रिया सेन, ज्योति पटेल, पवई की बेटी पूर्णिमा मिश्रा तथा साक्षी बताओ का गाना गाकर दर्शकों का मन मोहने वाले चंद्रभान वासुदेव सहित अनेक बुंदेली कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान बुंदेली संस्कृति का रंग मंच पर झमाझम बिखरा।

 इस अवसर पर भाजपा नेता सदानंद गौतम ने कहा कि “शक्ति की उपासना का यह पर्व हमें मानसिक व आध्यात्मिक बल प्रदान करता है, वहीं मंच पर उपस्थित कलाकार और अतिथि समाज को नई ऊर्जा देने का कार्य कर रहे हैं।”

 मंच पर पवई की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिसमें  डीएसपी प्रियांशु पांडे और वन परिक्षेत्र अधिकारी दुर्गेश पांडे को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह से सम्मान  किया गया। इसके अलावा जो सोशल मीडिया में अच्छा फॉलो प्राप्त कर रहे हैं और विद्यासागर गौशाला के संचालक का भी सम्मान किया गया 

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष पवई श्रीमती आनंद मोहिनी मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता मौजूद रहेकार्यक्रम का सफल  संयोजन हिंदू युवा उत्सव समिति की निधि पटेरिया एवं  कृष्ण प्रताप सिंह कान्हू राजा द्वारा किया गया 

″ फील्ड डायरेक्टर नरेश यादव ने किया पर्यटन सीजन का शुभारंभ

 पहले दिन फुल रहा, 50 जिप्सी से पहुंचे टूरिस्ट

 

 (शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना देश दुनिया में अपने खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य और बाघों के लिए प्रसिद्ध है पन्ना टाइगर रिजर्व के बीच बहती केन नदी यहां की सुंदरता में चार चांद लगा देती है इसीलिए देश ही नहीं विदेश से भी सैलानी यहां का सौंदर्य देखने दौड़े चले आते हैं पर्यटकों के लिए अब पन्ना टाइगर रिजर्व खोल दिया गया है प्रथम दिवस मात्र सुबह का पर्यटन कराया गया पर आज फुल हाउस रहा जितनी क्षमता है उतने टूरिस्ट घूमने के लिए पहुंचे और यहां की सुंदरता देख अभीभूत हो गए टाइगर रिजर्व की खूब प्रशंसा की है

 नहीं दिखा बाघ 

 पर्यटको को जंगल के राजा के दर्शन का इंतजार था इसी उत्साह से टूरिस्ट पहुंचे भी थे मडला, हिनौता, और अकोला गेट से टूरिस्टो ने प्रवेश किया पूरे जंगल में घूमते रहे पर कहीं भी बाघ का दीदार नहीं हुआ टाइगर को न देख पाने का टूरिस्टो को कष्ट है  यहां के सौंदर्य से लोग अभीभूत हो गए, फील्ड डायरेक्टर नरेश यादव ने बताया कि हमारे पर्यटन सीजन का शुभारंभ हो गया है हमने सुबह से टूरिस्टो के आगमन  की तैयारी कर रखी थी सुबह 5:00 विधिवत ओपनिंग सेरिमनी कर टूरिस्टो को प्रवेश दिया गया आज सभी गेट फुल थे विदेशी सैलानी भी शेयरिंग  पोजीशन पर टाइगर रिजर्व भ्रमण करने आए हैं, फील्ड डायरेक्टर ने विश्वास जताया की बड़ी संख्या में इस सीजन में टूरिस्ट आएंगे और बाघ के प्राकृतिक रहवास और वाइल्डलाइफ का दर्शन करेंगे

 हमेशा से ज्यादा अच्छी है सड़के 

 बरसात अभी भी हो रही है जिससे रास्तों में ज्यादा मिट्टी कटाव हो जाने के कारण रास्ते खराब होने की संभावना थी पर्यटकों और गाइड को उम्मीद थी कि इस बार लगातार पानी बरस रहा है जिस रास्ते खराब होंगे पर ऐसा देखने को नहीं मिला जो गाइड अपने टूरिस्ट को लेकर पहुंचे उन्होंने बताया कि इस बार हमेशा से ज्यादा अच्छी सड़के हैं आवागमन में कोई परेशानी नहीं हो रही है

 बाघ के अलावा भी है पन्ना टाइगर रिजर्व में बहुत कुछ 

 टाइगर टूरिस्टो का सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र है अधिकतर लोग पन्ना टाइगर रिजर्व में सिर्फ बाघ देखने आते हैं  जब बाघ के दर्शन नहीं होते तो शैलानी निराश भी होते हैं पर लोगों को यहां सिर्फ टाइगर देखने नहीं आना चाहिए वन्यप्राणी यहां की पूजी है जो जंगल की खूबसूरती बढ़ाते है पन्ना टाइगर रिजर्व में बहुत सी ऐसी जगह है जहां प्रकृति को बहुत नजदीक से देखने सुनने और समझने का अवसर प्राप्त होता है

 पन्ना टाइगर रिजर्व और बाघों का इतिहास

पन्ना टाइगर रिजर्व के स्थापना का इतिहास जटिल है, जिसमें 1981 में राष्ट्रीय उद्यान का गठन किया गया इसके बाद पन्ना राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व सांसद विधायक लोकेंद्र सिंह के प्रयास से 1994 में टाइगर रिजर्व का दर्जा मिलना, यहां का बुंदेली बाघ देश दुनिया में फेमस हो गया था पर 2009 में अवैध शिकार के कारण बाघ पूरी तरह खत्म हो गये और पन्ना की हर जगह बदनामी होने लगी पूरा जंगल बाघ विहीन हो गया था  बुंदेली जींस का बाघ सदा सदा के लिए ख़त्म में भी हो गया है फिर 2009 से शुरू हुए बाघ पुनर्स्थापना कार्यक्रम के तहत नए बाघों को लाकर छोड़े गए, उनकी आबादी को सफलतापूर्वक फिर से स्थापित किया गया है पूरी दुनिया में पन्ना एकमात्र जगह है जहां रीलोकेशन संभव हो पाया है गैर जंगली  बाघों को भी जंगली बनाकर यहां वंश वृद्धि की गई है अब 100 से अधिक टाइगर पन्ना की लैंडस्केप में दहाड़ लग रहे हैं

प्रारंभिक इतिहास और स्थापना

पन्ना भारत का 22वाँ टाइगर रिजर्व है यह क्षेत्र कभी पन्ना, छतरपुर और बिजावर रियासतों के शासकों का शिकारगाह हुआ करता था यहां के राजा अपने मेहमानों को प्रसन्न करने के लिए बाघों का शिकार करते थे, संस्थापक सदस्य लोकेंद्र सिंह ने स्वयं अपने पिता और मेहमानों की मौजूदगी में कई बाघ मारे हैं प्रतिबंध के बाद भी यही परंपरा धीरे-धीरे चोरी छुपे चलती रही कई लोगों ने बैगन का अवैध शिकार और व्यापार किया जिस कारण से 

2008-2009: पन्ना से बाघों का लगभग पूरी तरह सफाया हो गया, जिससे क्षेत्र बाघ विहीन हो गया था इसके बाघ पुनर्स्थापना कार्यक्रम 2009 में शुरुआत से पन्ना टाइगर रिजर्व को उसका गौरव वापस दिलाने के लिए बाघ पुनर्स्थापना कार्यक्रम शुरू किया गया बाघों का स्थानांतरण कान्हा टाइगर रिजर्व और अन्य जगहों से बाघिनों और बाघों को लाकर पन्ना में छोड़ा सफल पुनर्स्थापना इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, पन्ना में बाघों की संख्या फिर से बढ़ने लगी 

वर्तमान स्थिति बहुत अच्छी नहीं

वर्तमान में पन्ना में बाघों की अच्छी खासी आबादी है जो इस क्षेत्र को बाघ संरक्षण के लिए एक सफल कहानी बनाती है अब इतने अधिक बाग हो गए हैं कि नेशनल हाईवे और सड़कों के किनारे और खेतों में भी टाइगर दिखाई देने लगे हैं

 चिंता का विषय 

 फील्ड डायरेक्टर नरेश यादव छतरपुर के सीसीएफ है अतिरिक्त प्रभार होने के कारण भी अक्सर पन्ना टाइगर रिजर्व  का भ्रमण करते हैं पर सच्चाई यह है कि मैदानी अमला अब फील्ड में काम नहीं कर रहा है सभी रेंज ऑफिसर नए हैं फॉरेस्ट से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अब रेंज ऑफिसर मैदान में काम  और गस्ती के लिए नहीं जाते, बाघों की सुरक्षा भगवान भरोसे है यही कारण है कि बाहरी और अनाधिकृत लोगों का हस्तक्षेप जंगल में बढ़ने लगा है, फील्ड डायरेक्टर नरेश यादव यदि मैदानी अधिकारियों पर कसाबट नहीं करेंगे तो निश्चित ही इसके परिणाम अच्छे नहीं आएंगे

गरबा महोत्सव शुरू, अनुभूति ग्रुप द्वारा किया जा रहा आयोजन, अतिथियों के सम्मान के साथ शुरू हुआ महोत्सव

धूमधाम से शुरू हुआ गरबा महोत्सव, संगीत की थापर थिरक उठे  

 देवी मां की महाआरती के साथ शुरू हुआ गरबा 

 नगर पालिका अध्यक्ष मीना पांडे, समाजसेवी लोकेंद्र प्रताप सिंह, एडिशनल एसपी वंदना सिंह, पत्रकार शिवकुमार त्रिपाठी और दिल्ली से कपिल मिश्रा रहे अतिथि 

 अनुभूति ग्रुप द्वारा इंद्रपुरी के चंद्रशेखर पार्क में आयोजित हो रहा है

 पन्ना ब्यूरो – यूं तो बुंदेलखंड में शारदीय नवरात्रि की अपनी परंपराएं हैं, जवारे और देवी स्थापना के साथ पन्ना मे अनुभूति ग्रुप द्वारा बीते 8 साल से गरबा का आयोजन किया जा रहा है इस आठवे सीजन का भव्य और दिव्य आयोजन इंद्रपुरी के चंद्रशेखर पार्क में किया गया जिसमें तीन दिन तक लगातार संगीत की मधुर धुनो में भक्ति, साधना के साथ युवतियां गरबा कर रही है इस गरबा के प्रथम दिवस नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती मीना पांडे, समाजसेवी लोकेंद्र प्रताप सिंह, पत्रकार शिवकुमार त्रिपाठी, दिल्ली से आए भाजपा नेता कपिल मिश्रा एवं एडिशनल एसपी बंदना सिंह मुख्य अतिथि रही पहले माता रानी की आरती का आयोजन किया गया फिर अतिथियों का मंच से स्वागत किया गया और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया,, मंच से संबोधित करते हुए पत्रकार शिवकुमार त्रिपाठी ने कहा कि पन्ना जैसी छोटी जगह में अनुभूति ग्रुप द्वारा गरबा आयोजन किया जाता है, जिससे वातावरण संगीत और भक्ति में हो गया है ऐसा लग रहा है जैसे हम महानगर में हो, अनुभूति ग्रुप के सभी सदस्य बधाई के पात्र हे,

 समाजसेवी समाजसेवी लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा ऐसा लग रहा है जैसे हम महानगर में हो, आयोजक अनुभूति ग्रुप के सभी सदस्य बधाई के पात्र है मैं उन्हें आगे भी ऐसे करने की शुभकामनाएं देता हूं, एडिशनल एसपी वंदना सिंह ने कहा कि मैं मालवा से आई हूं लेकिन मुझे ऐसा एहसास ही नहीं हो रहा कि हम पन्ना में है हमारे बच्चे बहुत अच्छा गरबा कर रहे हैं, नगर पालिका अध्यक्ष मीना पांडे ने कहा कि भक्ति और साधना का यह अनोखा तरीका है

· जिससे हम लोगों का मन प्रसन्न हो जाता है, देवी मां की कृपा से ही यह संभव हो पता है ऐसे आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए मैं और मेरी नगर पालिका इस तरह की आयोजनों को प्रोत्साहित करेंगे, दिल्ली से आए भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन गर्भ की बात है दिल्ली की गलियों में रामलीला होती है पर बुंदेलखंड के हर गली में देवी जी की स्थापना होती है, यहाँ गरबा जैसा आयोजन बहुत अच्छी बात है देख कर मन प्रसन्न हो गया,मैं आयोजन की सभी सदस्ययों को बधाई देता हूं

अनुभूति ग्रुप द्वारा आयोजित गर्व महोत्सव का यह सीजन 8 है जिसका आयोजन प्रमुख भूमिका भाजपा नेता तरुण पाठक, विवेकानंद समूह के डॉक्टर अरविंद सिंह, विश्वविद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य धीरज खरे की है इस आयोजन को और अच्छा बनाने बीते 15 दिन से प्रैक्टिस की जा रही थी युवतियां रंग बिरंगे परिधानों में सजाकर गरबा खेलने पहुंचती है प्राकृतिक माहौल में रात को 8 से 11:00 तक इसका आयोजन किया जाता है, जब छोटी-छोटी बच्चिया डांडिया करते हुए दिखती है तो लोगों की नजर ठहर जाती है और माहौल भक्ति में हो जाता है, बड़ी संख्या में नगर की श्रद्धालु गर्व देखने पहुंच रहे हैं

आयोजन स्थल में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कोतवाली टीआई रोहित मिश्रा द्वारा किया गया है इसकी निगरानी स्वयं करते हे आयोजक तरुण पाठक ने आम श्रद्धालुओं से गर्व में सम्मिलित होने की अपील की है तरुण पाठक ने कहा कि प्रवेश निशुल्क है आम श्रद्धालु भक्त गरबा देखने अवश्य आए

धूमधाम से शुरू हुआ गरबा महोत्सव, संगीत की थापर थिरक उठे  

 देवी मां की महाआरती के साथ शुरू हुआ गरबा 

 नगर पालिका अध्यक्ष मीना पांडे, समाजसेवी लोकेंद्र प्रताप सिंह, एडिशनल एसपी वंदना सिंह, पत्रकार शिवकुमार त्रिपाठी और दिल्ली से कपिल मिश्रा रहे अतिथि 

 अनुभूति ग्रुप द्वारा इंद्रपुरी के चंद्रशेखर पार्क में आयोजित हो रहा है

 

 पन्ना ब्यूरोयूं तो बुंदेलखंड में शारदीय नवरात्रि की अपनी परंपराएं हैं, जवारे और देवी स्थापना के साथ पन्ना मे अनुभूति ग्रुप द्वारा बीते 8 साल से गरबा का आयोजन किया जा रहा है इस आठवे सीजन का भव्य और दिव्य आयोजन इंद्रपुरी के चंद्रशेखर पार्क में किया गया जिसमें तीन दिन तक लगातार संगीत की मधुर धुनो में भक्ति, साधना के साथ युवतियां गरबा कर रही है इस गरबा के प्रथम दिवस नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती मीना पांडे, समाजसेवी लोकेंद्र प्रताप सिंह, पत्रकार शिवकुमार त्रिपाठी, कपिल मिश्रा एवं एडिशनल एसपी बंदना सिंह मुख्य अतिथि रही पहले माता रानी की आरती का आयोजन किया गया फिर अतिथियों का मंच से स्वागत किया गया और स्मृति चिन्ह भेंट किया मंच से संबोधित करते हुए पत्रकार शिवकुमार त्रिपाठी ने कहा कि पन्ना जैसी छोटी जगह में अनुभूति ग्रुप द्वारा गरबा आयोजन किया जाता है, जिससे वातावरण संगीत और भक्ति में हो गया है ऐसा लग रहा है जैसे हम महानगर में हो, अनुभूति ग्रुप के सभी सदस्य बधाई के पात्र हे,

समाजसेवी समाजसेवी लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा ऐसा लग रहा है जैसे हम महानगर में हो, आयोजक अनुभूति ग्रुप के सभी सदस्य बधाई के पात्र है मैं उन्हें आगे भी ऐसे करने की शुभकामनाएं देता हूं, एडिशनल एसपी वंदना सिंह ने कहा कि मैं मालवा से आई हूं लेकिन मुझे ऐसा एहसास ही नहीं हो रहा कि हम पन्ना में है हमारे बच्चे बहुत अच्छा गरबा कर रहे हैं, नगर पालिका अध्यक्ष मीना पांडे ने कहा कि भक्ति और साधना का यह अनोखा तरीका है जिससे हम लोगों का मन प्रसन्न हो जाता है, देवी मां की कृपा से ही यह संभव हो पता है ऐसे आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए मैं और मेरी नगर पालिका इस तरह की आयोजनों को प्रोत्साहित करेंगे, दिल्ली से आए भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन गर्भ की बात है दिल्ली की गलियों में रामलीला होती है पर बुंदेलखंड के हर गली में देवी जी की स्थापना होती है, यहाँ गरबा जैसा आयोजन बहुत अच्छी बात है देख कर मन प्रसन्न हो गया,मैं आयोजन की सभी सदस्ययों को बधाई देता हूं

अनुभूति ग्रुप द्वारा आयोजित गर्व महोत्सव का यह सीजन 8 है जिसका आयोजन प्रमुख भूमिका भाजपा नेता तरुण पाठक, विवेकानंद समूह के डॉक्टर अरविंद सिंह, विश्वविद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य धीरज खरे की है इस आयोजन को और अच्छा बनाने बीते 15 दिन से प्रैक्टिस की जा रही थी युवतियां रंग बिरंगे परिधानों में सजाकर गरबा खेलने पहुंचती है प्राकृतिक माहौल में रात को 8 से 11:00 तक इसका आयोजन किया जाता है, जब छोटी-छोटी बच्चिया डांडिया करते हुए दिखती है तो लोगों की नजर ठहर जाती है और माहौल भक्ति में हो जाता है, बड़ी संख्या में नगर की श्रद्धालु गर्व देखने पहुंच रहे हैं आयोजन स्थल में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कोतवाली टीआई रोहित मिश्रा द्वारा किया गया है इसकी निगरानी स्वयं करते हे आयोजक तरुण पाठक ने आम श्रद्धालुओं से गर्व में सम्मिलित होने की अपील की है तरुण पाठक ने कहा कि प्रवेश निशुल्क है आम श्रद्धालु भक्त गरबा देखने अवश्य आए

कलयुगी पुत्र ने की पिता की हत्या

 एसपी निवेदिता नायडू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया हत्याकांड का खुलासा

पन्ना पुलिस द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र मे योजना बनाकर पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को दुर्गापुर पश्चिम बंगाल से किया गया गिऱफ्तार

इच्छा के विरुद्ध शादी और जमीन विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त कुल्हाडी जप्त

 

 (शिवकुमार त्रिपाठी)थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम लड़हा में 17 अगस्त 2025 को हुए अंधे कत्ल के खुलासे में पुलिस ने पुत्र को ही अपने पिता की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है एक माह के बाद हुए इस खुलाशे को लेकर जो घटना सामने आई है वह चौका देने वाली है दरअसल पुत्र ने पिता की कुल्हाड़ी मारकर आंगन में सो रहे पिता को मौत के घाट उतारा था दरअसल घटना के पीछे एक बार फिर जमीनी विवाद और आरोपी की इच्छा के विरुद्ध पिता द्वारा कराई गई शादी थी

-जानकारी के मुताबिक 17 अगस्त 2025 को ग्राम लड़हा में आंगन में जगदीश पटेल सो रहे थे तभी रात में करीब 2 बजे के लगभग किसी अज्ञात हमलावर ने उनके गर्दन और सिर पर कुल्हाड़ी से पार करके उन्हें लहू लोहान कर दिया था जिनका इलाज नागपुर में चल रहा था और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई इस पर से मृतक की पत्नी ने 18 अगस्त को कोतवाली थाना में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर से पुलिस ने मुखवीर तंत्र के सक्रिय करते हुए एक माह बाद पुत्र को ही पिता की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया गया बताया गया कि आरोपी पत्नी जमीन विवाद और इच्छा के विरुद्ध उसकी पिता ने शादी कराई थी इसलिए उसने पिता को मौत के घाट उतारा है जिस पर से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया

हालांकि एक बार फिर पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता पाई है

पुलिस अधीक्षक पन्ना  निवेदिता नायडू द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुये मामले मे अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं एस.डी.ओ.पी पन्ना एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व मे टीम गठित कर मालमे की जांच एव आरोपी की तलाश पतारसी हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की गई एवं मुखविर तंत्र सक्रिय किया गया जिसके फलस्वरूप विवेचना कार्यवाही के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक का पुत्र बृजेन्द्र पटेल ही हत्या का आरोपी है जिसको पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मामले के आरोपी को दुर्गापुर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया।

विवेचना दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक के दूसरे पुत्र सुरेन्द्र की वर्ष 2021 में करेन्ट लगने से मृत्यु हो चुकी थी। उसकी पत्नी लक्ष्मी का विवाह मृतक और परिवारजनों ने आरोपी बृजेन्द्र से उसकी इच्छा के विरुद्ध करवा दिया था। यह बात बृजेन्द्र को स्वीकार नहीं थी और उसी के चलते घर में लगातार विवाद चलता रहता था।

कुछ समय पूर्व पंचायत में यह निर्णय हुआ था कि लक्ष्मी पटेल को 3 एकड़ जमीन देकर तलाक करवाकर मामला सुलझा लिया जाए, किंतु मृतक जगदीश पटेल ने जमीन नामांतरण से मना कर दिया और पुत्र बृजेन्द्र को लक्ष्मी के साथ ही रहने की बात कही। इसी बात से नाराज होकर आरोपी बृजेन्द्र ने अपने पिता की हत्या की योजना बनाई थी।

 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि—

दिनांक 17.08.2025 की रात उसने घर से कुल्हाड़ी उठाई और पिता के सो जाने का इंतजार किया। करीब 11 बजे रात में अपने पिता के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उसने माँ को गुमराह करने के लिए कहा कि कोई अज्ञात व्यक्ति वारदात कर भाग गया है।

इलाज के दौरान पिता की मृत्यु होने पर आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अन्य व्यक्ति का नाम झूठा लिखाया और बाद में तेरहवीं के पहले ही दुर्गापुर (प. बंगाल) भाग गया।