ताज़ा खबर
पन्ना में आज से भक्ति का महाकुंभ शुरू,,, भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के साथ गुरुपूर्णिमा महोत्सव, भागवत कथा एवं भक्तमाल कथा का होगा आयोजन  संजय नगायच का पन्ना नगर में जोरदार स्वागत,,, जमकर आतिशबाजी और फूलबर्षा के साथ जगह-जगह हुआ तुलादान,, पन्ना टाइगर रिजर्व में संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ की फिर मौत, 15 दिन में दो टाइगरो की मौत 2009 की शुरुआत तो नहीं,, पन्ना के गांव की बेटी प्रदेश मे टॉपर: रचा इतिहास,,, मां शिक्षिका और पिता है रोजगार सहायक , सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने दी बधाई

पन्ना भक्ति का महाकुंभ – विशाल शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत, किशोर दास जी महराज सहित कई संत महात्मा पन्ना पहुंचे

भव्य कलश यात्रा के साथ पन्ना में 15 दिवसीय श्रीमद्भागवत महोत्सव का शुभारंभ

हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता, 29 जुलाई तक होंगे कथा, संत प्रवचन और धार्मिक आयोजन

(शिवकुमार त्रिपाठी) श्री  जुगल किशोर सरकार धाम में बुधवार को 15 दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ, श्रीभक्तमाल कथा एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मंदिर से निकली यात्रा बड़े बाजार, गोविंद जी चौक, कटरा बाजार, कोतवाली चौराहा और गांधी चौक सहित प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा में हजारों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया, जबकि भजन-कीर्तन, शंखनाद और पुष्पवर्षा से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।

जगह-जगह हुआ स्वागत हुई पुष्प वर्षा 

पन्ना शहर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा में हर समाज, व्यापारी युवाओं और महिलाओं ने स्वागत किया साथ ही पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा की अगवानी की कलश यात्रा में शामिल भजन मंडली द्वारा कीर्तन का गायन किया गया और महिलाएं युवक युवतियां भक्ति में झूमते नजर आए।

शहर में जगह-जगह बनाए गए तोरण द्वार

श्री जुगल किशोर जी मंदिर में होने वाले 15 दिवसीय धार्मिक आयोजन को लेकर जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं वह भगवा झंडों से सजाया गया है।

आयोजन में खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा, पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह सहित संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 16 से 29 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से अग्रमलूक पीठाधीश्वर पूज्य श्री राजेंद्र दास जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा होगी। महोत्सव के दौरान संत प्रवचन, रासलीला, भजन संध्या और गुरु पूर्णिमा पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पन्ना में आज से भक्ति का महाकुंभ शुरू

 भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा एवं कलश यात्रा से होगा आगाज

 गुरु पूर्णिमा महोत्सव, भागवत एवं भक्तमाल कथा का होगा आयोजन  

 बृज के रसिक संत करेंगे भक्ति की अमृत वर्षा 

 भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा की तैयारी पूरी

 (शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना में बरसों बाद आज से भक्ति का महाकुंभ शुरू हो रहा है जिसके लिए पन्ना नगर को सुंदर बंधन वालों से सजाया गया है बृज के संतों के आगमन के लिए पलक पाउडे बिछाये जा रहे हैं भक्ति के इस महाकुंभ की भव्य और दिव्या तैयारी कर ली गई है 15 से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले इस बड़े आयोजन में मुख्य भूमिका पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह निभा रहे हैं जिसमें मलूक पीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज एवं प्रसिद्ध संत स्वामी किशोर दास जी महाराज प्रमुख रूप से भक्ति की अमृत वर्षा और भक्तों का मार्गदर्शन करेंगे 

 भगवान श्री जुगल किशोर जी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भक्ति के इस महाकुंभ में प्रतिदिन विशिष्ट संतों एवं गणमान्य नगरों को का आगमन होगा इस विशेष आयोजन में पंडित गिरधर गोपाल शास्त्री जी द्वारा संगीत मय भक्तमाल का मूल पारायण, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज द्वारा 16 से 22 जुलाई तक श्रीमद् भागवत कथा एवं 23 से 27 जुलाई तक महंत स्वामी किशोर दास जी महाराज द्वारा श्री भक्तमाल कथा का रसपान कराया जाएगा इसके अतिरिक्त प्रतिदिन श्याम भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें साध्वी पूर्णिमा दीदी, बाबा चित्र विचित्र जी महाराज, अलबेली शरण जी महाराज, संगीतकार अमित धुर्वे, यश गोपाल, कुंज बिहारी शर्मा जैसे संगीतकार भजन गायन करेंगे

इस पवित्र आयोजन में खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मीना पांडे एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने आम श्रद्धालुओं से भक्ति के इस दिव्य आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है

 

 भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा 

 राजशाही जमाने से चली आ रही परंपरा के अनुसार पूरी की तर्ज पर भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें भगवान श्री बहन सुभद्रा एवं बलभद्र जी की रथ यात्रा निकाली जाएगी पन्ना की जगन्नाथ स्वामी मंदिर श्री शुरू होकर जनकपुर के मंदिर तक भक्ति और परंपरा की अनुसार रथयात्रा पहुचेगी आज 15 दिन की बीमारी भगवान श्री जगन्नाथ जी को पाठ प्रसाद लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए

 

 

 भक्ति के महाकुंभ में यह संत भी होंगे शामिल 

 वृंदावन के स्वामी रामप्रवेश दास जी, महाराज सुदामा कुटी के सुतीक्ष्ण दास जी देवाचार्य, चारुशीला मंदिर अयोध्या के बल्लेबचार्य जी महाराज, वृंदावन के शांतनु कुमार दास जी महाराज, चमत्कारी संत रवि शंकर महाराज रावतपुरा सरकार, राम अनुग्रह दास छोटे सरकार, अलबेली शरण जी महाराज, विपिन बिहारी दास जी महाराज, किशोर शरण जी महाराज, सोहनी शरण जी महाराज श्री राम कृष्ण जी महाराज जोधपुर, बुंदेलखंड के चमत्कारी संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी बागेश्वर धाम सरकार, कथा व्यास पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी चित्र विचित्र बाबा कुंज बिहारी दास कुंज बिहारी शर्मा सहित बड़ी संख्या में संत शामिल होंगे

 

प्रभात फेरी से भक्तिमय शुरुआत 

 श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर सरकार धाम (किशोर जी मंदिर) में 15 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहे श्रीमद्भागवत कथा, श्रीभक्तमाल कथा एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव के शुभारंभ का शंखनाद मंगलवार को भव्य प्रभात फेरी एवं बाइक रैली के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और अधिक बढ़ा दिया। उनके साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं युवा भी प्रभात फेरी में शामिल हुए।प्रभात फेरी का शुभारंभ प्रातः श्री राम जानकी मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालु भगवा ध्वज लेकर बाइक रैली के रूप में निकले। जय श्री राम, राधे-राधे और श्री जुगल किशोर सरकार के जयघोषों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। प्रभात फेरी श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर अजयगढ़ चौराहा, बड़ा बाजार चौराहा, गोविंदम मंदिर चौक, कटरा बाजार, कोतवाली चौराहा एवं बस स्टैंड से होते हुए श्री जुगल किशोर सरकार धाम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। प्रभात फेरी के साथ ही शहर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव और श्रीमद्भागवत कथा को लेकर उत्साह का वातावरण और अधिक प्रबल हो गया। पूरा पन्ना शहर धार्मिक रंग में रंगा दिखाई दिया।

इस अवसर पर उपस्थित पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि श्री जुगल किशोर सरकार की असीम कृपा से इस वर्ष का महोत्सव ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का विराट उत्सव है। देश के विभिन्न राज्यों सहित संपूर्ण बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश से हजारों श्रद्धालुओं के पन्ना पहुंचने की संभावना है।उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे श्री जुगल किशोर सरकार धाम से भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा साईं मंदिर, बड़ा बाजार चौराहा, गोविंद जी चौक, कटरा बाजार, कोतवाली चौराहा और गांधी चौक से होते हुए पुनः श्री जुगल किशोर सरकार धाम पहुंचेगी। यात्रा में हजारों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी, वहीं संत-महात्मा, धर्माचार्य, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूज्य स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा तथा महंत स्वामी किशोर दास जी महाराज के श्रीमुख से श्रीभक्तमाल कथा का आयोजन होगा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशभर के संतों का सान्निध्य भी श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, ई-रिक्शा, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा, स्वच्छता, प्रसाद वितरण, विद्युत व्यवस्था और स्वयंसेवकों की अलग-अलग टीमों की व्यापक व्यवस्था की गई है। कथा का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन, सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार माध्यमों के जरिए भी किया जाएगा।

अंत में पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सभी अनुशासन का पालन करें और इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री जुगल किशोर सरकार की कृपा और सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से यह महोत्सव पन्ना के इतिहास का सबसे भव्य और यादगार धार्मिक आयोजन सिद्ध होगा।

 

 

संजय नगायच का पन्ना नगर में जोरदार स्वागत

जगह-जगह हुआ तुलादान

भाजपा कार्यालय में नगाइच का स्वागत एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात

पंचम सिंह चौराहे में जमकर हुई फूलवर्षा,

( शिवकुमार त्रिपाठी ) मध्य प्रदेश वेयरहाउस कॉरपोरेशन एवं लॉजिस्टिक के अध्यक्ष संजय नगायच, अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले पन्ना पहुंचे हैं जिस पर संजय नगायच का पूरे पन्ना नगर में जोरदार स्वागत किया गया, पूरे शहर को फूलों गेट एवं मालाओं से सजाया गया है जैसे ही दोपहर में संजय नगायच पन्ना पहुंचे

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में तुलादान कर स्वागत किया इसके बाद एक कार्यक्रम आयोजित किया गया

 

जिसमें संजय नगायच ने सभी कार्यकर्ता का धन्यवाद करते हुए अपनी प्राथमिकताएं बताएई और भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया इसके बाद संजय नगायच का काफिला पन्ना के प्रमुख चौराहे गांधी चौक पहुंचा जहां सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में संजय नगायच जोरदार स्वागत किया गया और तुलादान हुआ यहां से बैंड बाजा नगाड़ा,

घोड़ा, डीजे लाइट रोशनी एवं दलदल घोड़ी के साथ काफिला आगे बढ़ा जिसका जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है अपने निवास के पास गुनौर विधायक डॉ राजेश वर्मा ने सभी लोगों को अल्पाहार, आतिशबाजी के साथ , संजय नगायच को फूल माला पहनकर बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया इसी तरह जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया जाता रहा फिर जैसे ही संजय नगायच पैदल चलते हुए पंचम सिंह चौराहे पहुंचे तो करीब आधा घंटा तक भारी उत्साह के साथ आतिशबाजी की गई और फूल बर्षाये की जाते रहे बुलडोजर में सवार कार्यकर्ता गुलाब की पंखुड़ियां की वर्षा की मंच पर संजय नगायच जैसे ही 

मंच पर पहुंचे भाजपा नेता एवं पार्षद कल्पना बबलू यादव ने स्वागत किया बड़ी आदमकद माला के साथ विधायक राजेश वर्मा,वरिष्ठ नेता विवेक मिश्रा, देवेंद्र सिंह बबलू यादव तरुण पाठक,रवि राज यादव,मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या मैं नगर वासियों ने जोरदार अभिनंदन किया इसके बाद स्वागत का यह क्रम निरंतर जारी है पुरानी कचहरी चौराहा, राम मंदिर के पास, अजयगढ़ चौराहा,बड़े बाजार में दीक्षित परिवार की ओर से तुलादान और स्वागत किया गया और आतिशबाजी की गई इसी तरह पूरे नगर में संजय नगायच का स्वागत किया

संजय नगायच का परिचय

मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय नगायच मध्य प्रदेश के पवई (पन्ना) से आते हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष (चेयरमैन) हैं। उन्हें भाजपा संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का निष्ठावान कार्यकर्ता माना जाता है।संजय नगायच को अप्रैल 2026 में मध्य प्रदेश शासन द्वारा वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का मुख्य कार्य राज्य में भंडारण और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को सुदृढ़ करना है, इसके पहले संजय नगायच को पन्ना जिले के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का अध्यक्ष बनाया गया था

 

नगायच की राजनीतिक जड़ें संघ परिवार और ग्रामीण स्तर के संघर्षों से जुड़ी हुई हैं। वह एक छोटे से क्षेत्र पवई से निकलकर भोपाल के राजनीतिक गलियारों तक पहुंचे।
कार्यशैली और विवाद: उन्हें अपनी मुखर कार्यशैली के लिए जाना जाता है।

 

हाल ही में उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के वेयरहाउस का भी निरीक्षण किया और नियमों में खामियां पाए जाने पर नोटिस और कार्रवाई की कार्यवाही की, जो काफी चर्चा में रही।,,,,, संजय नगायच की सबसे बड़ी विशेषता है कि वे अक्सर पार्टी के अंदर और बाहर विरोधी खड़ा कर लेते हैं, जिससे उन्हें राजनीतिक नुकसान होता है

बफर क्षेत्र के डाला नाला में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बाघ का शव

15 दिनों में दूसरी घटना,

पन्ना टाइगर रिजर्व में फिर बाघ की मौत

 (शिवकुमार त्रिपाठी)  आंध्रप्रदेश टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश से बाघ मांग रहा है  जब से यह डिमांड आई है तब से प्रदेश सरकार फूली नहीं समा रही कि हमने खोया हुआ टाइगर स्टेट का दर्जा वापिस पा लिया लेकिन बाघों के जीवन से संकट डाला नहीं है  पूरे मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व से बाघों के मौत की खबर आ रही है जो गंभीर चिंता का विषय है एक बार फिर मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से दुखद खबर सामने आई है। जहां एक युवा बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है बाघ का शव बफर क्षेत्र के हांथी डोल इलाके में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पीटीआर के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, इस युवा नर बाघ का शव बरामद किया । बाघ की मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि यह वही बाघ है जो तारा गांव के आसपास घूमता रहता था।और उसे 26 अप्रैल को ट्रेंकुलाइज कर वापिस जंगल में छोड़ा गया था। ऐसे में बाघ की मौत पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। बीते 15 दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है 

पन्ना टाइगर रिजर्व फील्ड डायरेक्टर बृजेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि 26 अप्रैल 2026 को इसी बाघ का तारा गांव से रेस्क्यू किया गया था फिर रेडियो कॉलर पहनाया गया 24 घंटे निगरानी की जा रही थी लेकिन दुर्भाग्य है आज इसकी मौत हो गई तमाम प्रकार के पहलुओं की जांच की रही की जा रही है जो भी तत्व सामने आएंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी, प्रथम दृष्टा उन्होंने फाइटिंग की संभावना जताई है, वरिष्ठ वन विभाग प्राणी चिकित्सक डॉक्टर संजीव गुप्ता ने 100 का पोस्टमार्टम किया और अंगों की बिसरा प्रिजर्व कर  वैज्ञानिक परीक्षण के लिए  भेजे जा रहे हैं जिससे मौत की कर्म का पता चल सकेगा  इस नर बाघ की मौत बेहद चिंता का विषय है जो पन्ना टाइगर रिजर्व की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है कई ऐसे प्रश्न खड़े हैं जिसकी जवाब खोजना बहुत जरूरी है

1  24 घंटे निगरानी और रेडियो कॉलर होने की बावजूद इस न बाघ की मृत्यु कैसे हुई

2-  जब यह टाइगर लगातार आबादी बस्ती में जा रहा था और इस पकड़ लिया गया तो कुछ समय के लिए बदगडी स्थित एंक्लोजर में क्यों नहीं रखा गया

3- जंगल से पुनः आबादी बसती की ओर इस टाइगर को क्यों जाने दिया गया

4- जांच कब पूरी होगी और दोषियों पर क्या कार्यवाही होगी

5- क्या वातानुकूलित कमरों में बैठे अधिकारी भी निगरानी की जिम्मेदारी लेगे 

 ज्ञात होगी 2009 में पन्ना बाघ विहीन हो गया था बाहर से लाकर टाइगर बसाए गए और अब इनकी संख्या तेजी से बढ़ी है बीते कुछ दिनों से टाइगरों की मौत बड़ी लापरवाही की ओर इशारा कर रही है, अगर प्रबंध नहीं चेता तो इसकी गंभीर परिणाम सामने आएंगे

पन्ना की प्रतिभा बनी प्रदेश की टॉपर: 500 में 499 अंक लाकर रचा इतिहास

आईएएस बनना चाहती है प्रतिभा

 सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने दी बधाई

(शिवकुमार त्रिपाठी) मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक गर्व की खबर सामने आई है, जहां गुनौर विकासखंड के बेली हिनौती गांव की बेटी प्रतिभा सिंह सोलंकी ने इतिहास रच दिया है। सरस्वती ज्ञान मंदिर की कक्षा दसवीं की छात्रा प्रतिभा ने मध्य प्रदेश की हाई स्कूल परीक्षा की प्रवीण सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि प्रतिभा ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और जिले का नाम रोशन कर दिया है। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, घर और स्कूल में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने प्रतिभा को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रतिभा का कहना है कि इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता और शिक्षकों का मार्गदर्शन और लगातार मेहनत का बड़ा योगदान है। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, समय का सही उपयोग और लक्ष्य पर फोकस ही उनकी सफलता का राज रहा है। वह आईएएस बनना चाहते हैं ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल करना अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बन गया है।

प्रतिभा की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि अगर मेहनत और लगन हो, तो संसाधनों की कमी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती।अब पूरे पन्ना जिले को प्रतिभा पर गर्व है और सभी को उनसे आगे भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद है। मां पिता का कहना है की बच्ची में अथक मेहनत की और मोबाइल से दूर रही इसलिए आज मध्य प्रदेश के प्रमुख सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है

 

पन्ना के हीरे प्रदेश में टॉपर्स कक्षा दसवीं एमपी बोर्ड

प्रथम: प्रतिभा सिंह सोलंकी, पिता: भारतेंदु सिंह सोलंकी, विद्यालय: सरस्वती ज्ञान मंदिर गनौर पन्ना, अंक: 499/500।

तृतीय: अर्जुन सिंह राजपूत, पिता: मंगल सिंह राजपूत, विद्यालय: सरस्वती ज्ञान मंदिर गुन्नौर, अंक: 497/500।

चतुर्थ: प्रियंका यादव (पुत्री), पिता: नंदकिशोर यादव, विद्यालय: कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजयगढ़, अंक: 496/500।

चतुर्थ: उदय मिश्रा, पिता: राजेश मिश्रा, विद्यालय: सरस्वती ज्ञान मंदिर गुनौर, अंक: 496/500।

छठवा: विधान त्रिपाठी, पिता: रामेश्वर त्रिपाठी, विद्यालय: सरस्वती ज्ञान मंदिर गुनौर, अंक: 494/500।

छठवा: हर्ष त्रिपाठी, पिता: राम रूद्र त्रिपाठी, विद्यालय: सरस्वती ज्ञान मंदिर गुनौर, अंक: 494/500।

सातवां: आयुष तिवारी, पिता: रामराज तिवारी, विद्यालय: हाई स्कूल गुखोर, अंक: 493/500।

आठवां: नमन मिश्रा, पिता: प्रमोद मिश्रा, विद्यालय: सरस्वती ज्ञान मंदिर गुनौर, अंक: 492/500।

आठवां: आदित्य सोनी, पिता: राजेश सोनी, विद्यालय: शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पहाड़ी खेरा, अंक: 492/500।

नौवां: नमन शुक्ला, पिता: दीपेंद्र शुक्ला, विद्यालय: शासकीय हाई स्कूल बड़ागांव, अंक: 491/500।

नौवां: नेहा प्रजापति, पिता: विद्याधर प्रजापति, विद्यालय: सरस्वती ज्ञान मंदिर गुनौर, अंक: 491/500।

दसवां: प्रिंस सिंह राजपूत, पिता: हरि शरण राजपूत, विद्यालय: सरस्वती ज्ञान मंदिर गुनौर, अंक: 490/500।

दसवां: अमर सिंह लोधी, पिता: रामस्वरूप लोधी, विद्यालय: नेशनल पब्लिक स्कूल पन्ना, अंक: 490/500।

दसवां: अवध बिहारी चौहान, पिता: रामदयाल लूनिया, विद्यालय: शासकीय हाई स्कूल गुखोर, अंक: 490/500।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

प्रभारी मंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

 प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार सांसद विष्णु दत्त शर्मा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में अतिथि समरसता भोज में हुए शामिल 

उत्कृष्ट कार्य करने अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित 

 (शिवकुमार त्रिपाठी) राष्ट्रीय पर्व एवं देश का 77वां गणतंत्र दिवस समारोह सोमवार को पन्ना जिले में भी हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउण्ड पन्ना में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस दौरान राष्ट्रगान की धुन बजाई गई और हर्ष फायर किया गया। ध्वजारोहण पश्चात प्रभारी मंत्री श्री परमार ने खुली जिप्सी में कलेक्टर ऊषा परमार एवं पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के साथ परेड का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि ने नागरिकों के नाम संबोधित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन कर आकाश में गुब्बारे छोड़े। राष्ट्रपति एवं सेना के सर्वोच्च कमांडर का जयघोष किया गया। समारोह में परेड की विभिन्न टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद अतिथियों ने टोली नायकों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर प्रजातंत्र रक्षकों का सम्मान किया गया

गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल के बच्चों ने देश भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। अपार उत्साह के साथ बच्चों द्वारा बैण्ड की धुन पर सामूहिक पीटी प्रदर्शन भी किया गया। गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शासकीय विभागों की अलग-अलग थीम पर केन्द्रित झांकियां भी आकर्षण का केन्द्र रहीं। कार्यक्रम उपरांत उत्कृष्ट परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकी के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। सशस्त्र परेड में जिला पुलिस बल पुरूष की टुकड़ी को प्रथम, जिला पुलिस बल एवं एसएएफ की टुकड़ी को द्वितीय और जिला पुलिस बल महिला की टुकड़ी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जबकि गैर शस्त्र परेड सीनियर वर्ग में वन विभाग उत्तर वन मंडल की टुकड़ी को प्रथम, एनसीसी सीनियर डिवीजन छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना की टुकड़ी को द्वितीय और एनएसएस महिला दल की टुकड़ी को तीसरा स्थान मिला। निःशस्त्र परेड जूनियर वर्ग में शासकीय मनहर कन्या उ.मा. विद्यालय पन्ना के गाइड दल को प्रथम, शौर्या दल की टुकड़ी को द्वितीय तथा स्काउट दल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के वरिष्ठ वर्ग में शासकीय मनहर कन्या उ.मा. विद्यालय पन्ना को प्रथम, नेशनल पब्लिक स्कूल पन्ना को द्वितीय एवं महारानी दुर्गा राजलक्ष्मी विद्यालय पन्ना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जबकि कनिष्ठ वर्ग में चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल पन्ना को प्रथम, रॉयल पब्लिक स्कूल पन्ना को द्वितीय एवं केन्द्रीय विद्यालय पन्ना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

*आजीविका मिशन की झांकी को प्राप्त हुआ प्रथम स्थान*

 

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग थीम पर आधारित आकर्षक झांकियों का प्रद·र्शन भी किया गया। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की झांकी को प्रथम, जिला पंचायत की झांकी को द्वितीय और महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी को तीसरा स्थान मिला। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य तथा शासकीय दायित्वों के बेहतर निर्वहन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ियों का भी सम्मान हुआ। कार्यक्रम में खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह सहित जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय एवं अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू व अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिक और पत्रकारगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रमोद अवस्थी एवं डॉ. कल्पना शर्मा द्वारा किया गया।

 

सांसद खेल महोत्सव में 1लाख 29हजार खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा,,

 हर खिलाड़ी को प्रोत्साहट कर रहे हैं बीडी शर्मा

युवा शक्ति का उत्सव है भारतीय खेल की कर प्रणाली बीडी शर्मा 

सांसद खेल महोत्सव के भव्य समापन को लेकर पत्रकार वार्ता संपन्न

(शिव कुमार त्रिपाठी पन्ना) स्थानीय शानवी लैंडमार्क में सांसद खेल महोत्सव को लेकर सांसद बीडी शर्मा ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जिसे मुख्य रूप से विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह सदानंद गौतम सुशील त्रिपाठी कमल लालवानी आशीष तिवारी दुर्गेश शिवहरे मुख्य रूप से उपस्थित थे

 वार्ता को संबंधित करते हुए सांसद श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में खेल उत्सव को अधिक महत्व देने के लिए खिलाड़ियों को खेल को मार्गदर्शन करती है खेलों के प्रति सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों कौनजागृत किया 

श्री शर्मा ने कहा कि अपने देश के खिलाड़ी पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहे हैं खेल हमारा जीवन का ऐसा हिस्सा है जिसके माध्यम से युवाओं को शक्ति प्रदान होती है

लोकसभा स्तरीय खेलों का आनलाइन पंजीयन के माध्यम से खिलाडियों का रजिस्ट्रेशन सम्पन्न हुआ जिसमें कुल -1,28,932 (एक लाख अठाइस हजार नौ सौ बत्तीस) प्रतिभागियों ने खजुराहो संसदीय क्षेत्र में रजिस्ट्रेशन कराया। 

क्र. विधानसभा का नाम प्रतिभागियों की रजिस्ट्रेशन संख्या

1 चंदला 19873 

2 राजनगर 18110

3 पवई 14338

4 गुनौर 15943

5 पन्ना 17260

6़ विजयराधवगढ 13160

7 मुडवारा 13569

8 बहोरीबंद 16679

 कुल योग 1,28,932

2. कटनी में दिनांक 25.12.2025 को 10,000 से अधिक खिलाडियों व नागरिकों के बीच इन खेलों का शुभारंभ डाॅ. एल.मुरूगन जी, मान. संसदीय कार्य मंत्री के मुख्य आतिथ्य, पदम् श्री डाॅ. सतेन्द्र सिंह लोहिया जी, पैराओलंपियन के विशिष्ट आतिथ्य एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्री केदार जाधव जी एवं आठों विधानसभा के माननीय विधायकगणों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। 

3. पंचायत एवं मंडल स्तरीय खेल लोकसभा क्षेत्र की 872 ग्राम पंचायतों एवं 39 मंडलों में एक साथ प्रारंभ किये गये। जो दिनांक 01 दिसम्बर 2025 से 10 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किये गये। इसमें कुल – 44 मैदानों को तैयार कर खेल सम्पन्न कराये गये। जिसमें 39702 बालक व 39078 बालिकाओं ने और कुल- 78780 प्रतिभागियों ने पंचायत एवं मंडल स्तर पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। 

4. दिनांक 10 से 20 दिसम्बर 2025 तक विधानसभा स्तरीय खेलों का आयोजन किया गया जिसमें आठों विधानसभाओं में 8144 बालक व 8016 बालिकाओं कुल 16160 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की जिसमें विजेताओं को प्रमाण पत्र व मैडल प्रदान किये गये।

5. 21 दिसम्बर 2025 को छतरपुर जिले की 02 विधानसभाओं राजनगर एवं चंदला के खेलों का सेमीफाइनल खजुराहो के मेला मैदान पर आयोजित हुआ। जिसमें केन्द्रीय जल संशाधन मंत्री आदरणीय श्री सी.आर. पाटिल जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें लगभग 7000 खिलाडी व दर्शक उपस्थित रहे । 

6. लोकसभा स्तरीय खेल दिनांक 20 से 25 दिसम्बर 2025 को पन्ना के पाॅलिटेक्निक खेल मैदान व छत्रसाल स्टेडियम में सम्पन्न कराये जा रहे है। जिसमें 1018 बालक व 1002 बालिकायें कुल 2020 प्रतिभागियों के बीच में खेल प्रतियोगिताऐं सम्पन्न करायी जा रही है। जिसमें – खो-खो, कुस्ती, फुटवाॅल, कबड्डी, व्हाॅलीवाॅल, मलखम्ब, योगा, शतरंज, एथिलेटिक्स, एवं सांस्कृति प्रतियोगिताएं (जैसे- लोक नृत्य, भजन मंडली, चित्रकला, रंगोली ) प्रतियोगिताऐं सम्पन्न करायी जा रही है। जिसमें खिलाडियों को सभी प्रकार की खेल सामग्री – कैप, टी-शर्ट, मैडल, ट्राफी व नगद पुरस्कारों से पुरस्कृत करने की व्यवस्था है। 

7. खेलों के आयोजन में हमारे मंडल संयोजक, सहसंयोजक विधानसभा संयोजक, सहसंयोजक, लोकसभा संयोजक- श्री सुशील त्रिपाठी, सहसंयोजक पन्ना से – श्री कमल लालवानी, छतरपुर से श्री सिद्धार्थ बुंदेला, कटनी से श्री सुनील उपाध्याय जी तीनों जिलों का जिला संगठन पूरी तत्पर्ता से खेलों के आयोजन में एवं खिलाडियों की व्यवस्थाओं में लगा हुआ है। 

8. ‘‘फिट युवा विकसित भारत‘‘ इन खेलों के माध्यम से मोदी जी का 2047 तक विकसित भारत का सपना पूर्ण होने की दिशा में एक महात्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। जिसमें इन खेलों के माध्यम से एक सामाजिक समरसता का संदेश दिखाई दे रहा है। इन खेलों में बडें पैमाने पर सभी सामाजिक वर्ग के बच्चों ने सहभागिता की हैं सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की दिशा में यह आयोजन संसदीय क्षेत्र में खेलों के विकास में एक मील का पत्थर साबित होंगे। 

8. इस सम्पूर्ण आयोजन में अभी तक प्रत्यक्ष तौर पर पंचायत, मंडल, विधानसभा, एवं लोकसभा स्तर पर खेलों के आयोजन में लगभग – 04 लाख लोगों की सहभागिता दर्ज की गयी। 

9. दिनांक 25 दिसम्बर 2025 को सांसद खेल महोत्सव के सामुहिक लोकसभा स्तरीय समापन कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी प्रातः 11ः00 बजे वर्चुअल माध्यम से जुड कर खिलाडियों को संबोधित करेंगे। खजुराहो लोकसभा का पुरस्कार वितरण एवं समापन कार्यक्रम छत्रसाल स्टेडियम (नजरबाग स्टेडियम) पन्ना में पूर्व औलम्पियन श्री अशोक ध्यान चंद्र जी के मुख्य आतिथ्य, श्री गोतम टेटवाल जी मंत्री कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्यप्रदेश शासन की अध्यक्षता में सम्पन्न होने जा रहा है। इसमें वन राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ,पन्ना विधायक एंव पूर्व केबिनेट मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक विजयराधवगढ श्री संजय सत्येन्द्र पाठक, विधायक कटनी श्री संदीप जायसवाल, विधायक बहोरीबंद श्री प्रणव प्रभात पाण्डेय, विधायक गुनौर श्री राजेश वर्मा, विधायक पवई श्री प्रहलाद लोधी, विधायक राजनगर श्री अरविंद पटैरिया की गरिमामयी उपस्थिति रहेंगी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आप सभी पत्रकार बंधू सादर आमंत्रित है।  

10. इन खेलों को सम्पन्न कराने में नेहरू युवा केन्द्र, जन अभियान परिषद, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, एन.जी.ओ. जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरीय प्रशासन, शिक्षा विभाग के पी.टी.आई, खेल विभाग के प्रशिक्षक एवं भारतीय जनता पार्टी के तीनों जिला (कटनी, छतरपुर एवं पन्ना) के संगठन की महात्वपूर्ण भूमिका रही है।

संतोष वर्मा पर कार्यवाही ना होना शर्मनाक 

आरक्षण खत्म हो और हिंदू राष्ट्र बने- अनिल मिश्रा

सवर्णों के हक के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति, एकजुटता ही एकमात्र विकल्प: एडवोकेट अनिल मिश्रा

​ (शिवकुमार त्रिपाठी) सवर्णों  के हितों की रक्षा और अधिकारों के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंकने वाले प्रसिद्ध अधिवक्ता अनिल मिश्रा अपने अल्प प्रवास पर पन्ना पहुंचे। पन्ना आगमन पर अधिवक्ताओं, सवर्ण समाज के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा उनका जोरदार और गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

​आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर साधा निशाना

​मीडिया से चर्चा करते हुए श्री मिश्रा ने वर्तमान सामाजिक और राजनैतिक व्यवस्था पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि आज सवर्ण समाज अन्याय, अत्याचार, शोषण और दमन का शिकार हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में मांग की कि देश में आरक्षण व्यवस्था और एससी-एसटी एक्ट को पूर्णतः समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने एक महत्वपूर्ण मांग रखते हुए कहा कि संविधान निर्माता के रूप में बी.एन. राव की स्थापना होनी चाहिए।

​हिंदू राष्ट्र और राजनीतिक दलों पर प्रहार

​भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये संगठन हिंदू राष्ट्र के नाम पर वोट तो लेते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद अपने पथ से भ्रष्ट हो जाते हैं। श्री मिश्रा ने कहा, “हमारा प्रयास है कि भारत को वास्तविक रूप में हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए और गाय को राष्ट्र में उच्च स्थान का दर्जा मिले।”

​सामाजिक न्याय और सुरक्षा का मुद्दा

​आईएएस संतोष वर्मा के प्रकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दोषी को सख्त दंड मिलना अनिवार्य है, अन्यथा समाज में अपराध करने वालों के हौसले बुलंद होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि “बेटियां चाहे ब्राह्मण समाज की हों या किसी अन्य समाज की, वे सभी हमारे लिए समान हैं और उनकी गरिमा की रक्षा हमारा कर्तव्य है।”

​बुंदेलखंड से एकता की अपील

​इस अवसर पर उनके साथ आए प्रभाकर नारायण राव पेशवा ने कहा कि पेशवा परिवार पिछले 300 वर्षों से बुंदेलखंड के अभिभावक के रूप में यहां स्थापित है। उन्होंने पन्नावासियों से आह्वान किया कि सवर्णों के लिए शुरू हुए इस आंदोलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह हमारे लिए “करो या मरो” की स्थिति है; यदि आज हम एकजुट नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों पर अत्याचार बढ़ते रहेंगे।

​एडवोकेट अनिल मिश्रा ने अंत में संकल्प दोहराया कि वे इस आंदोलन को पूरे प्रदेश में फैलाएंगे और सवर्ण समाज की एकता जल्द ही अपनी ताकत दिखाएगी।

इनकी रही उपस्थिति

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित राम गोपाल तिवारी, अजय कुमार पटेरिया, श्रवण कुमार शर्मा, रितिक दीक्षित, अनुपम त्रिपाठी, नवीन शर्मा, पंकज शर्मा, दीपेन्द्र बागरी, श्रीमती अंशू शर्मा, सौरभ पटेरिया, रेवती रमन दीक्षित, रुहवान मोहम्मद, मंगलम चौबे, रामकरण दुवेदी, धीरज तिवारी, लोकेश शर्मा, संदीप विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  1. वृंदावन की नजदीक पहुंची पदयात्रा

 भक्ति और जोश का अनुपम संगम

पन्ना से विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, सदानंद गौतम, वशिष्ठ कुमार मनु चौबे, शैलेश नगायच संजू सिंह शामिल

 (शिवकुमार त्रिपाठी यात्रा से ग्राउंड रिपोर्ट) श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों अपनी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के माध्यम से पूरे उत्तर भारत में सनातन धर्म का संदेश फैला रहे हैं. यह पदयात्रा हिंदू राष्ट्र की स्थापना, जातिवाद के उन्मूलन और समाज में एकता के उद्देश्य से निकाली गई है. आइए जानते हैं

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा सनातन धर्म के प्रचार और भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने के संकल्प के साथ शुरू की गई ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ पूरे ज़ोर-शोर से आगे बढ़ रही है. इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू राष्ट्र की स्थापना, जातिवाद का उन्मूलन और समाज में एकता लाना है. दिल्ली के प्रसिद्ध छतरपुर मंदिर से 7 नवंबर को शुरू हुई यह विशाल यात्रा अब अपने 7वे दिन के पड़ाव पर  है. यह तीन राज्यों दिल्ली हरियाणा उत्तर प्रदेश में 70 किलोमीटर का सफर वृंदावन बांके बिहारी पहुंचेगी भैया बागेश्वर बागेश्वर धाम  पहुंच रही है

पदयात्रा की समयरेखा


यह ऐतिहासिक सनातन एकता पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर मंदिर से शुरू हुई थी और इसका समापन 16 नवंबर को होना है. यात्रा अपने आखिरी दिन में छटीकरा चार धाम से होते हुए वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचेगी, जहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान का आशीर्वाद लेंगे.

भक्ति संगीत और साधना का अनुपम संगम

हिंदू सनातन एकता यात्रा छठवें दिन हल मंडी पर विश्राम करने पहुंची यहां एक विशाल कार्यक्रम रखा गया जिसमें भक्ति संगीत और साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला मंच में राष्ट्रकवि कुमार विश्वास मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह सहित कई विशिष्ट अतिथि मंच पर पहुंचे राजपीठ के प्रतिनिधियों का स्वागत के साथ कवियों ने अपने सनातन भक्ति गीत सुनाए जिस पर भक्त मंत्र मुग्ध होकर नाचने लगे

उच्चारण के साथ उच्च आचरण करें – धीरेंद्र शास्त्री

इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि युवा रील बना रहे हैं अच्छा है बनाये लेकिन रियलिटी को न खोये क्योंकि यदि रियल जीवन खो जाएगा तो जीवन व्यर्थ हो जाएगा रील के साथ रियल्टी को बनाए रखना होगा यही हम प्रयास कर रहे हैं उन्होंने उन लोगों को फटकार लगाई जो भारत में रहकर राष्ट्र के खिलाफ साजिश करते हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उच्चारण से अच्छा है उच्च आचरण करें,,उच्चआचरण से ही आप अपना व्यक्तित्व बिकास परिवार का नाम और राष्ट्र के प्रति समर्पण दिखा सकते हैं

उन्होंने कहा कि आज मेरी यात्रा में पूरा मुस्लिम गांव शामिल हुआ जिसके सरपंच मेरे साथ खड़े थे उनसे मैंने कहा कि डॉक्टरो ने जिस तरीके से काम किया है यह गलत आचरण है व्यक्ति को उच्च यानी अच्छे आचरण के साथ जीवन जीना चाहिए जिस देश में रह रहे हैं यदि उस देश की ही भक्ति नहीं करेंगे, राष्ट्र भावना नहीं रखेंगे तो देश को कैसे सुरक्षित रख पाएंगे इसलिए उन्होंने आह्वान किया की जो लोग अच्छे से रह रहे हैं वह हमारे साथ हैं मैं किसी पंथ धर्म का विरोधी नहीं हूं लेकिन जो राष्ट्र विरोधी है वह मेरा भी विरोधी है

भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल


पूरी पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. जगह-जगह लोग फूलों से स्वागत कर रहे हैं, भक्ति गीतों की गूंज वातावरण को पावन बना रही है. बाबा बागेश्वर के प्रवचनों में धर्म, राष्ट्र और सामाजिक एकता का संदेश लगातार दिया जा रहा है. बागेश्वर बाबा ने इस यात्रा को जातिवाद को समाप्त करने और हिंदू समाज में एकजुटता लाने के लिए एक बड़ा माध्यम बताया है. यात्रा का हर पड़ाव आस्था और संकल्प का केंद्र बनता जा रहा है, जहां भारी संख्या में स्थानीय लोग बागेश्वर धाम के दर्शन और उनके विचारों को सुनने के लिए उमड़ रहे हैं.

विशाल यात्रा यह लोग है शामिल

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की इस यात्रा पन्ना छतरपुर से आए प्रमुख सेवादार निशांत नायक, नितिन चौबे, विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, सदानंद गौतम, संजू सिंह, वशिष्ठ कुमार चौबे उर्फ मनु, शैलेश नगायच, शिवकुमार त्रिपाठी,विनय पांडे ककरहटी लव सुल्लेरे, टिंकू, बॉबी राजा,गजेंद्र सोनकिया, अंकित मिश्रा, रघुवीर सिंह उर्फ़ राणा, गोलू द्विवेदी, विनय अवस्थी गायिका शक्ति दुबे ओमप्रकाश दुबे, मयूर प्रताप सिंह, अंकित पन्ना,  उत्तम पटेल, सहित शामिल है

शक्ति दुबे को दी गई राष्ट्रगान की जिम्मेदारी 

बागेश्वर धाम सरकार अपनी सनातनी यात्रा का शुभारंभ प्रतिदिन राष्ट्रगान और ध्वजारोहण से करते हैं राष्ट्रगान की जिम्मेदारी पन्ना जिले की भजन गायिका शक्ति दुबे को दी गई है वह प्रतिदिन मंच से राष्ट्रगान करती हैं यानी हिंदू सनातन एकता यात्रा का शुभारंभ पन्ना जिले की बेटी शक्ति दुबे के राष्ट्रीय भजन यानी राष्ट्रगीत से शुरू होती है पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमारी यात्रा राष्ट्र के निर्माण और व्यक्तित्व विकास के लिए  समर्पित है हम प्रतिदिन राष्ट्रीय ध्वज  फहराते हैं हम देश में एकता का संकल्प भी लेते हैं उन्होंने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि मेरी हिंदू सनातन एकता यात्रा के प्रथम दिवस से आज तक निरंतर  भजन गायिका शक्ति दुबे राष्ट्रगान गाती है मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं इस सनातन एकता यात्रा में पन्ना जिले से शामिल हुए सभी श्रद्धालु प्रसन्न है  शक्ति दुबे की तारीफ कर रहे हैं क्योंकि पन्ना का प्रतिनिधित्व भी इस सनातन यात्रा में शक्ति दुबे के माध्यम से हो रहा है

 

भक्ति, शक्ति और प्रेम की भूमि है ब्रज: पूज्य सरकार 

 बागेश्वर महाराज ने कहा ब्रज वासियों ने स्वीकारा, बांके बिहारी भी स्वीकारेंगे

होडल शहर में आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों में हुआ भव्य स्वागत…दिल्ली से वृंदावन तक जा रही सनातन एकता पदयात्रा विगत रोज बंचारी से ब्रज क्षेत्र में पहुंच गई। बागेश्वर महाराज ने इस तीर्थ क्षेत्र को प्रणाम करते हुए कहा कि यह भूमि भक्ति, शक्ति और प्रेम की भूमि है। बृजवासियों ने जिस तरह से इस पदयात्रा में अपनी आत्मीयता दिखाई है, यहां के संतों का जो स्नेह मिला है उससे यह स्पष्ट है कि जब बृजवासियों ने स्वीकार लिया है तो बांके बिहारी भी अवश्य स्वीकारेंगे। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा, मध्य प्रदेश के मंत्री चौधरी राकेश सिंह, संस्कार के सीईओ मनोज त्यागी, उप्र के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री सीताराम राठौर, कोट वन के माधव दास मोनी महाराज, बालक दास महाराज छत्तीसगढ़, गायक अंकुश एवं राजा के साथ-साथ प्रसिद्ध गायक जॉनी और जयपुर के पुतलों के माध्यम से व्यंग्यात्मक बात करने वाले अरुण जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सातवें दिन की यात्रा होडल से राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा के बाद आगे बढ़ी। यात्रा का जगह जगह अभूतपूर्व स्वागत किया गया। बागेश्वर महाराज ने कहा कि व्यक्ति उच्चारण से नहीं बल्कि उच्च आचरण से महान होता है। उन्होंने आज के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह रील खूब बनाए लेकिन रियल से भी जुड़े रहे। महाराज श्री ने कहा कि हम न आस्तिक बनाते हैं और न ही नास्तिक बनाते हैं हम लोगों को वास्तविक बनाना चाहते हैं। सभी नदियों से मिलकर सिंधु और सभी जातियों से मिलकर हिंदू बनता है। यात्रा में सातवें दिन अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास संजीव कृष्ण ठाकुर, पूज्य मृदुलकान्त जी महाराज जाने-माने वकील अश्वनी उपाध्याय, निशिकांत दुबे, सुमेर सिंह सोलंकी, नरोत्तम मिश्रा, मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार भी शामिल रहे।

  1. नदियों से मिलकर सिंधु और जातियों से मिलकर हिंदू बनता है

बागेश्वर महाराज ने कहा कि भारत ऐसी भूमि है जहां जन्म लेने वाले पशु, पक्षी, पेड़, पौधे भी पूजनीय होते हैं। सभी नदियां मिलकर सिंधु बनती हैं और सभी जातियां मिल जाए तभी हिंदू बनता है। उन्होंने कहा कि तीन उंगलियों से नहीं पांच उंगलियों को मिलाकर बनी मुट्ठी से हमला करेंगे तभी ज्यादा असरदार होगा। उन्होंने सभी हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया। महाराज जी ने कहा कि हम लोग बम नहीं नारियल फोड़ने वाले हैं।

 

सांसद विष्णु दत्त शर्मा के प्रयास रंग लाये 

बनारस और खजुराहो के बीच बंदे भारत की सौगात

 खजुराहो बनारस बसे बंद हो जाने से,हो रही थी यात्रियों को असुविधा 

(more…)