ताज़ा खबर
◈ पन्ना भक्ति का महाकुंभ - विशाल शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत, किशोर दास जी महराज सहित कई संत महात्मा पन्ना पहुंचे ◈ पन्ना में आज से भक्ति का महाकुंभ शुरू,,, भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के साथ गुरुपूर्णिमा महोत्सव, भागवत कथा एवं भक्तमाल कथा का होगा आयोजन  ◈ संजय नगायच का पन्ना नगर में जोरदार स्वागत,,, जमकर आतिशबाजी और फूलबर्षा के साथ जगह-जगह हुआ तुलादान,, ◈ पन्ना टाइगर रिजर्व में संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ की फिर मौत, 15 दिन में दो टाइगरो की मौत 2009 की शुरुआत तो नहीं,,

पवई विधायक प्रहलाद लोधी को अंतरिम राहत,,,, विधायकी बहाल :- धीरेंद्र परमार

7 जनवरी तक के लिए अंतरिम राहत बच गई विधायकी
विधायकी बहाल अधिवक्ता धीरेंद्र परमार

( शिवकुमार त्रिपाठी) जबलपुर हाई कोर्ट का फैसला पवई विधायक प्रहलाद लोधी की सजा पर स्थगन आदेश प्राप्त हो गया है हाईकोर्ट ने 7 जनवरी तक के लिए अंतरिम राहत दी है 7 जनवरी को सजा की अपील पर फाइनल सुनवाई करेगा की जाएगी माननीय विष्णु प्रताप सिंह चौहान की अदालत से आया फैसला कल सुनवाई के बाद आज फैसला सुनाया इस मामले की पवई विधायक के पक्ष में पूर्व महाधिवक्ता द्वय रवि नंदन सिंह और पुरुषेद्र कौरव ने की थी तीखी बहस और अपने तर्क रखे

स्पीकर ने दिखाई जल्दबाजी

हाई कोर्ट से आए फैसले में अंतिम राहत देते हुए न्यायाधीश ने पैरा क्रमांक 26 में लिखा है कि स्पीकर ने सदस्यता खत्म करने के आदेश राजपत्र में प्रकाशन में जो तत्परता दिखाई है जल्दबाजी में उठाया गया कदम लिखता है इस संबंध में प्रहलाद लोधी का पक्ष रख रहे पूर्व महाधिवक्ता पुरुषेद्र कौरव ने कहा कि न्यायालय ने यह समझा है कि राजनीतिक विद्वेष वस जल्दबाजी में हटाने के आदेश जारी किए गए हैं और अल्पमत में चल रही प्रदेश की सरकार का निजी हित दिखता है यही कारण है कि हमारे पक्ष पर फैसला आया है पुरुषेद्र कौरव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि पवई विधायक प्रहलाद लोधी इस मामले में पूरी तरह से बरी हो जाएंगे

बच गई विधायकी

इस संबंध में जब कानून के जानकारों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लिली थॉमस फैसले से स्पष्ट है कि जैसे ही किसी को दोषी पाया जाता है वैसी ही उनका सदस्यता खत्म हो जाती है और यदि दोष सिद्धि पर स्थगन प्राप्त हो जाता है तो स्वता ही सदस्यता बहाल हो जाती है
सुप्रीम कोर्ट के वकील और राजनीतिक मामलों में गहरी समझ रखने वाले कानून के जानकार धीरेंद्र सिंह परमार ने कहा कि चूंकि यह विधायक से जुड़ा मामला है इस कारण से विशेष अदालत ने जो फैसला सुनाया उस पर कई पक्ष तरित एक्टिव हो गए थे जनप्रतिनिधि को सजा और दोषी ठहराए जाते ही सदस्यता खत्म होने का प्रावधान है धीरेंद्र सिंह परमार ने कहा कि वैसी ही प्रावधान दोष सिद्धि पर स्थगन प्राप्त होते ही स्वतः सदस्यता बहाल होने का प्रावधान है
सुप्रीम कोर्ट के आदेश स्पष्ट है कि यदि कन्वैक्शन में स्थान प्राप्त हो जाता है सदस्यता ही बहाल हो जाएगी लिहाजा पवई विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता बहाल हो गई है

स्थगन के बाद प्रहलाद लोधी की बच गई विधायकी

पवई विधायक प्रहलाद लोधी को बहुत बड़ी राहत मिली है और भाजपा भी सुकून महसूस कर रही है क्योंकि विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ अपील की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 7 जनवरी तक अंतरिम स्थगन आदेश दे दिया है अब 7 जनवरी को इसकी सुनवाई कर फैसला लिया जाएगा विधायकी खत्म होने के इस बड़े निर्णय से भाजपा में हड़कंप का माहौल था

फैसला आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शतानंद गौतम ने खुशी जाहिर की है और पवई विधायक प्रहलाद लोधी ने राहत की सांस ली

ज्ञात हो कि स्पेशल कोर्ट के फैसले के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय से भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता रद्द कर दी है। दरअसल स्पेशल कोर्ट ने भाजपा विधायक को 2 साल की सजा दी थी। गुरुवार को सांसदों और विधायकों के मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश सुरेश सिंह ने यह फैसला सुनाया था। लोधी ने तहसीलदार की जीप को रोककर उनके साथ मारपीट की थी।

पन्ना जिले की तहसील रैपुरा में पदासीन तहसीलदार आरके वर्मा ने 28 अगस्त 2014 को सिमरिया थाने में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त करके थाने में खड़ा कर दिया था इसकी जानकारी जैसे ही भाजपा विधायक को मिली तो उन्होंने वापस लौट रहे तहसीलदार वर्मा की जीप को मंडवा गांव के पास रोककर साथियों के साथ मिलकर तहसीलदार के साथ मारपीट की और गालियां दीं।

इसी मामले में प्रहलाध लोधी सहित 12 लोगों को भोपाल की  विशेष अदालत ने दो साल की जेल और साढ़े तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा विशेष अदालत के विशेष न्यायाधीश सुरेश सिंह ने दी थी। विधानसभा सचिवालय ने शनिवार को इस मामले में कोर्ट के फैसले की रिपोर्ट मांगी थी। उसके बाद यह निर्णय लिया गया है। विधानसभा सचिवालय ने अब पवई विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है।

इस फैसले के बाद भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने खुशी का इजहार किया है

मध्यप्रदेश विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने कहा था की पवई से विधायक प्रहलाद लोधी को स्पेशल कोर्ट से 2 साल की सजा उनको दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट का नियम है उनके वर्डिक्ट के अनुसार जैसे ही उनको सजा मिलती है उसी क्षण उनकी सदस्यता तत्काल ख़त्म हो जाती है। इस संबंध में सर्टिफाइड कॉपी मेरे सामने रखी गई तत संबंधी जानकारी राजपत्र में छपने के लिए और चुनाव आयोग को सूचित कर दिया गया है कि विधानसभा में 1 पद रिक्त हो गया है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के मुताबिक रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट के तहत 2 साल की सजा होने पर विधायक की सदस्यता रद्द की जा सकती है। इसके अलावा अगले 6 साल तक  संबंधित जन प्रतिनिधि  को अगले 6 साल तक चुनाव लड़ने से भी रोका जा सकता है ।यह फैसला जस्टिस एके पटनायक और जस्टिस एसजे मुखोपाध्याय की पीठ ने जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 8(4) को असंवैधानिक करार देते हुए कहा था कि दोषी ठहराए जाने की तारीख से ही अयोग्यता प्रभावी होती है। क्योंकि इसी धारा के तहत आपराधिक रिकॉर्ड वाले जनप्रतिनिधियों को अयोग्यता से संरक्षण हासिल है।

भाजपा को करारा झटका,

पवई से भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी की विधानसभा से सदस्यता खत्मस्पेशल कोर्ट के फैसले के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय से भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता रद्द कर दी है। दरअसल स्पेशल कोर्ट ने भाजपा विधायक को 2 साल की सजा दी थी।

स्पेशल कोर्ट के फैसले के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय से भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता रद्द कर दी है। दरअसल स्पेशल कोर्ट ने भाजपा विधायक को 2 साल की सजा दी थी। गुरुवार को सांसदों और विधायकों के मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश सुरेश सिंह ने यह फैसला सुनाया था। लोधी ने तहसीलदार की जीप को रोककर उनके साथ मारपीट की थी।

जिला अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि पन्ना जिले की तहसील रैपुरा में पदासीन तहसीलदार आरके वर्मा ने 28 अगस्त 2014 को सिमरिया थाने में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त करके थाने में खड़ा कर दिया था इसकी जानकारी जैसे ही भाजपा विधायक को मिली तो उन्होंने वापस लौट रहे तहसीलदार वर्मा की जीप को मंडवा गांव के पास रोककर साथियों के साथ मिलकर तहसीलदार के साथ मारपीट की और गालियां दीं।

इसी मामले में प्रहलाध लोधी सहित 12 लोगों को भोपाल की  विशेष अदालत ने दो साल की जेल और साढ़े तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा विशेष अदालत के विशेष न्यायाधीश सुरेश सिंह ने दी थी। विधानसभा सचिवालय ने शनिवार को इस मामले में कोर्ट के फैसले की रिपोर्ट मांगी थी। उसके बाद यह निर्णय लिया गया है। विधानसभा सचिवालय ने अब पवई विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने बताया की पवई से विधायक प्रहलाद लोधी को स्पेशल कोर्ट से 2 साल की सजा उनको दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट का नियम है उनके वर्डिक्ट के अनुसार जैसे ही उनको सजा मिलती है उसी क्षण उनकी सदस्यता तत्काल ख़त्म हो जाती है। इस संबंध में सर्टिफाइड कॉपी मेरे सामने रखी गई तत संबंधी जानकारी राजपत्र में छपने के लिए और चुनाव आयोग को सूचित कर दिया गया है कि विधानसभा में 1 पद रिक्त हो गया है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के मुताबिक रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट के तहत 2 साल की सजा होने पर विधायक की सदस्यता रद्द की जा सकती है। इसके अलावा अगले 6 साल तक  संबंधित जन प्रतिनिधि  को अगले 6 साल तक चुनाव लड़ने से भी रोका जा सकता है ।यह फैसला जस्टिस एके पटनायक और जस्टिस एसजे मुखोपाध्याय की पीठ ने जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 8(4) को असंवैधानिक करार देते हुए कहा था कि दोषी ठहराए जाने की तारीख से ही अयोग्यता प्रभावी होती है। क्योंकि इसी धारा के तहत आपराधिक रिकॉर्ड वाले जनप्रतिनिधियों को अयोग्यता से संरक्षण हासिल है।

*सदस्य्ता खत्म होने पर विधायक प्रह्लाद लोधी ने लगाए षड्यंत्र के आरोप*

।पवई से भाजपा विधायक प्रह्लाद लोधी ने अपनी सदस्य्ता खत्म करने के मामले पर कहा यह कांग्रेस का षड्यंत्र है । मुझे कांग्रेस में शामिल होने दो करोड़ का ऑफर दिया था । मेने नही माना। इसलिए आननफानन में यह ककार्यवाहि की । मुझे हाईकोर्ट जाने आज ही कागज मिले है। कोर्ट से दिसम्बर तक कि समयसीमा मिली थी हाईकोर्ट के लिए,सरकार ने पहले ही फैसला कर दिया। यह दुर्भावना से भरी कार्यवाही है ।

हाई कोर्ट ही बचा सकता है

इस फैसले के बाद हाई कोर्ट यदि सजा में स्थगन आदेश दे देता है तो अभी भी सदस्यता बच सकती है लेकिन जिस तरीके से सरकार में तत्परता दिखाई है उससे तो तत्काल ही उनकी सदस्यता खत्म हो गई अब हाईकोर्ट पर ही सब कुछ निर्भर करता है कि इनकी सदस्यता बचेगी या जाएगी

श्री जुगलकिशोर जी मंदिर के पूजा पाठ में परिवर्तन को लेकर भक्तों ने जताई आपत्ति

वर्षों पुरानी परंपराओं के अनुसार ही होने दें पूजा पाठ

मंदिर खुलने के समय में परिवर्तन करना चाहते हैं कलेक्टर

गोधूलि बेला में मंदिरों के पट खोले जाने पर कर रहे विचार

पन्ना का श्री जुगलकिशोर जी मंदिर बुंदेलखंड की लोगों की सबसे बड़ी आस्था का केंद्र है जिस तरह यह मंदिर अनोखा है वैसी ही यहां की परंपरा और मान्यता अनोखी है कहते हैं कि भगवान जुगल किशोर अपने राज्य में भक्तों को कभी भूखा नहीं सोने देते लिहाजा भगवान पहले अपने श्रद्धालु भक्तों को भोजन कराते हैं बाद में भगवान भोजन करते इसी कारण से दोपहर का भोग जुगल किशोर जी को 2:30 बजे और रात की बयारी आरती रात 10:00 बजे होती है तब तक नगर के सभी भक्त भोजन कर चुके होते हैं,,,, जबकि भारत वर्ष के अन्य मंदिरों में भक्त पहले भगवान को भोग लगाते और बाद में स्वयं भोजन करते हैं
इसी कारण से जुगल किशोर जी मंदिर में हर किसी की आस्था है तभी तो *”पन्ना के जुगल किशोर हो मुरलिया में हीरा जड़े हैं”* लोक भजन पूरे बुंदेलखंड के हर घर और हर शुभ कार्य में गाया जाता है

पर बीते कुछ दिनों से मंदिर की प्राचीन परंपराओं में परिवर्तन करते हुए 2 घंटे पूर्व मंदिर के पट खोले जाने पर जिला प्रशासन विचार कर रहा है जिस पर श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताई है कुछ चुनिंदा राजनेताओं के बीच जिला प्रशासन की हुई बैठक में राजनेताओं ने सहमति जता दी थी जिसका पत्र कलेक्टर कार्यालय से जारी होते ही श्रद्धालु भक्तों में नाराजगी व्याप्त हो गई , इस समय परिवर्तन की योजना से दुखी श्रद्धालु सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और मंदिर में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को ज्ञापन सौंपा है जिसमें कहा गया है कि मंदिर की प्राचीन परंपराएं हैं इनसे जिला प्रशासन को छेड़खानी नहीं करनी चाहिए यदि हमारी परंपराओं में परिवर्तन कर छेड़खानी की जाती है तो हमारी आस्था आहत होंगी इसको लेकर सभी ने एक ज्ञापन भी दिया है
इस संबंध में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कहा कि गोधूलि बेला का अपना अलग महत्व है देश के अधिकांश मंदिर गोधूलि बेला पर खोले जाते हैं लिहाजा यहां भी समय की परिवर्तन का विचार आया है जिस पर सभी लोगों से सहमति ली जा रही है प्रशासन चाहता है कि पन्ना के मंदिर भी समय से पूर्व खोले जाए जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के दर्शन हो सके जिससे यहां का पर्यटन भी बढ़ेगा कलेक्टर ने कहा कि मंदिर समय से पूर्व खोले जाने पर विचार किया जा रहा है जैसे सभी लोगों की इच्छा और मत होगा वैसा ही किया जाएगा

ज्ञापन देने पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलेक्टर चेंबर में बैठकर मंदिर की प्राचीन परंपराएं महत्व और सभी मंदिरों में अलग-अलग समय पर आरती होने की बात कही श्रद्धालुओं ने बताया कि जिस तरह प्रशासन चाहता है कि मंदिर का समय पहले किया जाए वह पहले से ही नगर में प्रचलित है क्योंकि श्री राम मंदिर, श्री बलदेव जी मंदिर और श्री जुगल किशोर जी मंदिर की आरती में आधा-आधा घंटे का अंतर है एक भक्त 1 दिन में तीनों मंदिरों की आरती में शामिल हो सकता है यही यहाँ की परंपरा की सुंदरता है ऐसी परंपराएं आज नहीं बरसों से चली आ रही हैं हम सभी लोग चाहते हैं कि मंदिर की आस्था और परंपरा से छेड़खानी ना की जाए

ज्ञापन में कहा गया है कि जिला प्रशासन प्राचीन परंपरा के अनुसार की मंदिर की पूजा पाठ होने दे समय में परिवर्तन करने की बजाय जिला प्रशासन को मंदिर में सुरक्षा साफ सफाई सुविधाओं का विस्तार जैसी बातों पर कार्य करना चाहिए

पांच साल पहले रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई करने वाले रैपुरा तहसीलदार से की थी मारपीट
विधायकी खतरे में

.राजधानी की विशेष अदालत ने पवई से भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी सहित 12 लोगों को बलवे के मामले में दो साल की जेल और साढ़े तीन हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। लोधी पर आरोप था कि उन्होंने रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई करने वाले रैपुरा तहसीलदार को बीच रोड पर रोककर उसके साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज की थी। गुरूवार को सांसदाें और विधायकोंे के मामलों की सुनवाई कर रहें विशेष न्यायाधीश सुरेश सिंह ने यह फैसला सुनाया है।लोधी ने तहसीलदार की जीप रोककर मारपीट की थी

जिला अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि पन्ना जिले की तहसील रैपुरा में पदस्थ तहसीलदार आर के वर्मा ने 28 अगस्त 2014 को सिमरिया थाना अंर्तगत रेत से भरी टेक्टर ट्राली को जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया था। वापस लौटते समय ग्राम मडवा के पास प्रहलाद लोधी और साथियों ने बीच रोड पर मिक्सर मशीन खड़ी कर तहसीलदार वर्मा की जीप को रोककर उनके साथ मारपीट-गालीगलोच की थी जिन लोगों को सजा सुनाई गई है उनके नाम इस प्रकार है
१.प्रहलाद पिता किशुन लाल लोधी निवासी रैयासाटा २. तिलक लोधी पिता उत्तम लोधी निवासी मड़वा (अर्जुनपुरा )३.मुकेश राय निवासी मड़वा ४.ध्यान सिंह ठाकुर निवासी मडवा ५.श्रीपाल पिता मूलचंद निवासी मड़वा ६.प्रहलाद लोधी निवासी मड़वा
७मुकेश पिता नारायण दास विश्वकर्मा निवासी मड़वा ८ दशरथ खरे पिता हजारीलाल खरे निवासी मड़वा ९.राजेंद्र लोधी पिता उत्तम लोधी निवासी मडवा (अर्जुनपुरा )१०.अंगद लोधी सूरत दीन लोधी निवासी मड़वा

सदस्यता को लेकर वकीलों की राय स्पष्ट नहीं
अधिकांश बोले सदस्यता खत्म

जानकारों के अनुसार 2 वर्ष की सजा होने के बाद पवई विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता खत्म हो गई है इस तरह की राय सुप्रीम कोर्ट के अधिकांश अधिवक्ताओं ने कही है सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता बताते हैं कि 2018 में तत्कालीन चीफ जस्टिस द्वारा लिए गए फैसले और अन्य नियमों के अनुसार जैसे ही जनप्रतिनिधि को सजा होती है सदस्यता सजा सुनाए जाते ही खत्म हो जाती है बशर्ते वह सजा 2 वर्ष से कम ना हो यदि इस तथ्य को सही माना जाए तो वर्तमान में प्रहलाद लोधी की विधायकी खत्म हो गई है
इतना अवश्य है कि इसके लिए न्यायालय द्वारा 30 दिन का समय दिया गया है यदि 30 दिन के अंदर हाईकोर्ट सजा में स्थगन दे देता है या सजा खत्म कर देता है तो पुनः विधायक प्रहलाद लोधी को मिल जाएगी हालांकि कई वकीलों इस राह से सहमत हैं कुछ कहते हैं अभी सदस्यता खत्म नहीं हुई है लेकिन जिस तरह से यह फैसला आया है उसने भाजपा खेमे में हलचल पैदा कर दी है वहीं कुछ वकीलों का कहना है कि अपील का समय जो न्यायालय में दिया है उसमें यदि स्ट्रे हो जाता है तो सजा स्थगित हो जाने पर सदस्यता बची रहेगी और वर्तमान में भी सदस्यता खत्म नहीं हुई अधिकतर सजा होने पर सदस्यता खत्म कर होने की बात करते हैं

विधायक बने रहेंगे :- कौरव

सुप्रीम कोर्ट में मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता रहे पुरुषेन्द्र कौरव का इस संबंध में कहना है कि कई फैसलों के बाद कानूनी राय स्पष्ट यह है कि जब तक निर्वाचन आयोग प्रक्रिया पूरी कर सीट को रिक्त घोषित नहीं कर देता है तब तक प्रहलाद लोधी पवई के विधायक बने रहेंगे लिहाजा इस फैसले का अभी असर उनकी विधायकी पर नहीं पड़ेगा पुरुषेन्द्र कौरव ने कहा अपील का समय है और विधानसभा अध्यक्ष इस पर फैसला लेकर निर्वाचन आयोग को सूचित करेंगे तभी उन पर कोई फैसला होकर सदस्यता पर निर्णय होगा

लिली थॉमस के फैसले के अनुसार विधायकी खत्म

वही इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं का कहना है कि लिली थॉमस के फैसले के अनुसार जिस वक्त सजा सुनाई जाती है उसी समय जनप्रतिनिधि की सदस्यता खत्म हो जाती है यदि लिली थॉमस के फैसले को माना जाए तो प्रहलाद लोधी की सदस्यता खत्म हो गई है हालांकि इस फैसले के बाद 2018 में जो फैसला सीजेआई ने दिया था उसमें कई धाराओं को नरम किया गया है यानी जब तक आदेश जारी कर विधायकी खत्म नहीं की जाती तब तक सस्पेंस बना रहेगा

इस संबंध में भाजपा नेता संजय नगाइच का कहना है कि सभी गवाह हॉस्ततऑइल हो गए थे इसके बावजूद सजा होना हमारे लिए चिंता का विषय है पूरे मामले में भाजपा और संगठन आगामी योजनाओं पर काम कर रहा है हमें उम्मीद है कि शीघ्र ही अपील कर सजा के खिलाफ स्थगन प्राप्त होगा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सतानंद गौतम ने कहा की भाजपा संगठन विधायक प्रहलाद लोधी के साथ है इस फैसले के खिलाफ अपील की जाएगी और हमें भरोसा है कि फैसले के खिलाफ स्थगन प्राप्त होगा

बिल्ली के भाग्य से सीका टूटने की बात ,,,,,?

पवई विधानसभा में विधायकी का ख्वाब देखने वाले कई नेता इन दिनों चर्चा में है जातिगत समीकरण देखें तो ठाकुर और ब्राम्हण प्रत्याशी सबसे आगे रहते हैं लेकिन करिश्माई अंदाज में ओबीसी नेता प्रहलाद लोधी ने जिस तरह से बड़ी जीत हासिल की है उससे ओबीसी वर्ग के नेता भी पवई में हाथ पैर मारने लगे हैं जैसे ही प्रहलाद लोधी की सजा और सदस्यता खत्म होने की बात सामने आई लोग बिल्ली के भाग्य से छींका टूटा की कहावत को चरितार्थ करते हुए अपने ख्वाब के घोड़े दौड़ाने लगे हैं भले ही प्रहलाद लोधी की हाईकोर्ट के स्थगन से विधायकी बच जाए पर 24 घंटे के अंदर जिस तरीके से राजनेताओं के मन में लड्डू फूट रहे हैं उससे तो यही लगता है कि बहुत से नेता पवई में अपने आप को विधायक मानने लगे हैं

पन्ना जिला जेल में अवैध वसूली का मामला उजागर

पैसे ना देने पर कैदी को गंभीर यातनाये

कैदी को जमकर पीटा हालत गंभीर

मां ने लगाई डीजे से गुहार

जिला जज के आदेश के बाद भी चोरी-छिपे कराया मेडिकल

डॉक्टर की सलाह के बाद भी नहीं कराया इलाज

पन्ना जिला उप जेल में कैदियों से पैसे की अवैध वसूली और पैसा न देने पर यातनाये देने मारपीट का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है जब एक बंदी की मां ने जिला जज से शिकायत की तब जिला जज ने कैदी का मेडिकल करने का आदेश दिया पर जेल प्रबंधन ने चोरी-छिपे मेडिकल कराने और कैदी का इलाज न कराने का मामला उजागर हुआ है जिससे कैदियों में आक्रोश और परिजनों में गुस्सा है

पन्ना जिला उप जेल में घटिया खाना की शिकायत होती ही रहती है पर अब कैदियों से जेल प्रशासन अवैध वसूली भी कर रहा है और जो कैदी पैसे नहीं देते उन्हें जमकर पीटा कर यातनाये दी जा रही है ऐसा ही एक मामला तब प्रकाश में आया जब 10 साल की सजा पाए कैदी कैदी सुरजीत आदिवासी से ₹20000 की मांग की गई और नहीं मिलने पर उसे जमकर पीटा गया इसकी शिकायत पीड़ित की मां ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश , कलेक्टर एवं एसपी से की है इसे गंभीरता से लेते हुए जिला जज ने मेडिकल कराने का आदेश दिया तो जेल प्रशासन ने चोरी-छिपे रात में मेडिकल कराया और डॉक्टर ने जब भर्ती कराकर इलाज कराने के लिए कहा तो बिना भर्ती कराए उसे पुनः जेल में बंद कर दिया जिससे कैदी की हालत गंभीर हो गई है जिससे परिजनों में भी भारी आक्रोश है परिजनों का कहना है कि प्रबंधन धमकियां दे रहा है कैदी की मां राम जानकी सिंह ने बताया कि मैं जब झील मिलने गई थी तो उन्होंने यह कहते हुए मिलना आने से मना कर दिया कि अब एक माह तक मिला ही नहीं होगी जब मैंने पता किया तो पता चला कि ₹20000 न देने पर जमकर पीटा गया है और कैदी को धमकी दी जा रही है कि अगर पैसे नहीं दिए तो फांसी पर लटका देंगे जिसकी शिकायत मैंने माननीय न्यायालय में की और न्यायालय ने जब आदेश दिया तो दिलवर मेडिकल नहीं कराया और रात में मेडिकल कराने आए डॉक्टर कह रहे हैं मैंने वार्ड में भर्ती करा दिया है मैं 2 घंटे से खोज रही हूं पटना तो यह मेरा बेटा है ना कोई जेल के लोग पीड़ित की मां का आरोप है कि जेल प्रशासन लगातार अवैध वसूली के लिए दबाव बना रहा है जिसने जेल अधीक्षक दिनेश कुमार इमली की उपस्थिति में आरक्षक वीरेंद्र कौशिक जगत नारायण शर्मा एवं मोहनदास पचौरी ने सुजीत को जमकर पीटा है 500 से अधिक डंडे मारे हैं जिससे उसकी हालत गंभीर है इस पर तत्काल जेल प्रहरी ऊपर कार्यवाही की जाए
राम जानकी का आरोप है कि अधीक्षक दिनेश कुमार इमली आरक्षक वीरेंद्र कौशिक जगत नारायण शर्मा एवं मोहनदास पचौरी जेल में टीवी रिचार्ज कराने खाने का सामान और अन्य सुविधाओं और उनके घर के खर्च के लिए ₹20000 मांग रहे हैं मैं गरीब महिला हूं और इतना पैसा नहीं दे सकती जिस कारण यातनाएं दी जा रही है

ड्यूटी डॉक्टर और कैदी का मेडिकल करने वाले डॉक्टर के एस ठाकुर ने बताया कि 8:15 बजे रात में जेल के प्रहरी दिलीप कुमार गुप्ता न्यायालय की प्रतिवेदन पर मेडिकल कराने आया था जिसको मैंने देखा बड़ी-बड़ी 56 चोटें लगी थी और खून जमा हुआ है मैंने तत्काल इलाज की आवश्यकता बताते हुए अस्पताल में भर्ती करा दिया है पर जेल प्रहरी दिलीप गुप्ता कैदी और कैदी के सभी पर्ची लेकर गायब है जिसकी मैंने थाने में लिखित सूचना भेज दी है और इस संबंध में कलेक्टर पन्ना को भी अवगत करा दिया है

रात 8:15 बजे जिला अस्पताल चोरी-छिपे कैदी सुरजीत का मेडिकल कराने पहुंचे डॉक्टर ने गंभीर चोटें देख भर्ती कराकर इलाज के लिए लिखा तो कैदी को बिना अस्पताल में भर्ती किए ही जेल ले गए कैदी का इलाज तक नहीं कराया डॉक्टर का कहना है की मरीज को गंभीर चोटें हैं इसकी सूचना जेलर और कलेक्टर को दी पर बिना बताए और बिना इलाज कराए जेल के प्रहरी जेल ले गए हैं

मामला तब प्रकाश में आया जब भाई दूज के दिन कैदी सुरजीत की मां और बहन टीका लगाने और मिलने जिला जेल पहुंचे और प्रबंधन ने उसे मिलने नहीं दिया जेल से रिहा हुए कैदियों ने बताया कि जेल प्रहरी यों ने पैसा ना देने पर नंगा कर 500 से अधिक डंडे मारे हैं और गंभीर चोट लगी है तब कैदी के परिवार ने न्यायालय में इसकी शिकायत की जेल के अंदर चल रहे इस अवैध वसूली की काली करतूतों से जेल में बंद बंदियों के परिजनों और कैदियों में दहशत है ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व ही एक बंदी ने जेल के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी
नियमानुसार सूर्य अस्त के बाद जेल नहीं खुलती इसके बावजूद प्रबंधन ने रात में चोरी-छिपे मेडिकल कराया है जो गंभीर मामला है

बच रहा है जेल प्रशासन

इस संबंध में जेल विभाग का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो वहां के प्रहरी बात करने से बच रहे हैं और जेलर भी संपर्क करने के बाद फोन नहीं उठा रहे कि आखिर कैदियों को इस तरह की गंभीर यातनाये क्यों दी जा रही है


अब जिला न्यायालय कलेक्टर और sp से उम्मीद

इस संबंध में पीड़ित की मां ने एसपी कलेक्टर और जिला न्यायाधीश से गुहार लगाई है न्यायाधीश ने तत्काल मेडिकल कराने के आदेश तो दे दिए पर जिस तरीके से जेल प्रशासन सांठगांठ कर मेडिकल कराने और मामले को रफा-दफा करने में लगा है जिस पर पीड़ित की मां राम जानकी सिंह ने कहा कि अब हमें जिला न्यायालय कलेक्टर और एसपी पर ही भरोसा बचा है यही मेरी लड़की की जान बचा सकते हैं वरना जेल प्रबंधन कभी भी मेरे लड़के को मारकर फांसी में टांग देगा तत्काल लड़के का इलाज कराए जाने की मांग की है

पर्चा कटा 5:30 का मेडिकल कराया 8:00 बजे रात के बाद

जो इस मामले की पड़ताल की यह बात पता चली है कि जेल प्रशासन मेडिकल कराते समय किसी को जानकारी नहीं देना चाहता था न परिजनों से मिलने देना चाह रहा था और डॉक्टर से भी सांठगांठ कोशिश कर रहा था इसलिए सुजीत का परिचय शाम 5:30 बजे जनरल पर्चा ₹10 जमा कर कटवाया गया जेल की कैदी का सरकारी फ्री परिचय बनता है पर उस समय मेडिकल नहीं कराया मेडिकल कराने के लिए प्रहरी 8:15 पर रात में लेकर पहुंचे और भी गंभीर बन जाता है क्योंकि सूर्यास्त के बाद lock-up यानी जेल के पट बंद हो जाते हैं तो ऐसी क्या मजबूरी थी किला कब होने के बाद भी जेल से परियों ने कैदी को बाहर निकाला इसकी भी गंभीरता से जांच होनी चाहिए मेडिकल के बाद जब कह दी को वापस ले जाया जा रहा था तो वह चिल्ला रहा था कि मुझे बचा लो वरना यह लोग मार डालेंगे

सुजीत को हुई है 5 वर्ष की सजा
जिस कैदी को गंभीर मारपीट हुई है वह पुराना पन्ना का निवासी है सुजीत सिंह आदिवासी को न्यायालय से आईपीसी की धारा 307 34 के तहत दोष सिद्ध पाकर 5 वर्ष का सश्रम कारावास से दंडित किया गया है और इसी मामले की वह सजा काट रहा है

एसपी मयंक अवस्थी ने यातायात व्यवस्था सुधारने कुजूर को दिया प्रभार

अपने कुशल कार्य शैली के लिए पहचाने जाते हैं अरविंद कुजूर

पन्ना शहर की कानून व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को दुरस्त करना तथा स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाना एवं खतरनाक तरीके से चलाने वाले चालकों पर नकेल कसना मेरा प्रथम लक्ष्य – अरविंद कुजुर (थाना प्रभारी कोतवाली एवं यातायात)
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री बीकेएस परिहार के निर्देशन में जिले मे बढती सडक दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी कोतवालीअरविंद कुजुर को यातायात थाना प्रभारी का प्रभार दिया गया है प्रभार संभालते ही ट्रैफिक एवं देहात थाना पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है। जिसमें दिनांक 07.10.19 से 19.10.19 तक यातायात थाना प्रभारी निरीक्षिक अरविन्द कुजूर द्वारा *235 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कि जाकर 103000 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया । एंव *शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने वाले के 6 प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किये गये जो माननीय न्यायालय द्वारा वाहनों का जुर्माना कर छोड़ा गया एवं *बिना परमिट स्कूली बच्चो को ढोते पाये जाने पर ओमनी मारूती बेन एम.पी.35बी.ए.0673* के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कि जाकर माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा

आज दिनांक 20 10 2019 को यातायात प्रभारी अरविंद कुजूर द्वारा विशेष चेकिंग अभियान सत्यम पैलेस तिराहे पर चलाया गया जिसमें छोटे बड़े सभी प्रकार के 54 वाहनों का चालान किया गया तथा ₹24750 का संबंध शुल्क वसूल किया गया एवं एक वाहन चालाक पर शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर धारा 185 के तहत कार्रवाई कि जाकर वाहन को जप्त किया गया तथा प्रकरण को न्यायालय पेश किया जाएगा उक्त चेकिंग अभियान में थाना प्रभारी अरविंद कुजुर सहायक उपनिरीक्षक जी पी तिवारी प्रधान आरक्षक सज्जन प्रसाद आरक्षक सुनील पांडे उमाशंकर सिंह विक्रम बागले का सराहनीय योगदान रहा
थाना प्रभारी अरविंद कुजुर का शहर की जनता से अपील है कि वह यातायात नियमों का पालन करें

बुंदेलखंड की चर्चित अखाड़े में जबरदस्त दंगल
,
मेरठ दिल्ली हरियाणा पंजाब के पहलवान शामिल
विधायक और भाजपा अध्यक्ष ने पहलवानों को लड़ाया
ठेकेदार मनु चौबे बने विशिष्ट अतिथि

बुंदेलखंड में पुराने जमाने से जबरदस्त कुश्ती होती रही है आल्हा उदल से लेकर तमाम पहलवान हुए लेकिन बीते कुछ वर्षों से यहां की कुश्ती विलुप्त सी होती जा रही है लेकिन कुश्ती का शौक लोगों में कम नहीं हुआ है आज बुंदेलखंड की चर्चित अखाड़ों में से एक धर्मपुर की दूरियां अखाड़े में कुश्ती का आयोजन किया गया जिसमें पूरे बुंदेलखंड के कुश्ती प्रेमी शामिल हुए
इस चर्चित कुश्ती में हरियाणा पंजाब दिल्ली मेरठ उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश से लेकर तमाम क्षेत्रों के पहलवान आए और कई मनोरंजक खुशियां देखने को मिली मेरठ से आए पहलवान ने जबरदस्त कुश्ती खेली और हरियाणा के पहलवान को पछाड़ दिया जिससे अचानक माहौल गर्म हो गया विजेता पहलवान ने कहा कि पहली बार बुंदेलखंड आया हूं लेकर जिस तरह से इस इलाके में कुश्ती के प्रति प्रेम है उसकी तारीफ होनी चाहिए सुना था बुंदेलखंड में प्राचीन समय में नामी पहलवान हुए हैं लेकिन अब पहलवानों की कमी हो गई है सरकार यदि प्रोत्साहन करें तो इस इलाके में और बड़े पहलवान निकल सकते हैं विजेता जाकिर चौधरी ने कहा कि कुछ कुश्ती को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए

– जाकिर चौधरी पहलवान ने जीतने के बाद सभी पहलवानो को चैलेंज कर दिया तो उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से आए पहलवान को यह गवारा नहीं हुआ और उसने अपने से वजनदार पहलवान को कुश्ती की ताल ठोक दी और पहले राउंड में 7 मिनट तक जबरदस्त कुर्सी कुश्ती हुई पर बराबर की कुश्ती देख लोग उत्साहित थे इस रोमांचकारी कुश्ती का परिणाम निकालने के लिए आयोजकों ने 3 मिनट का और समय बढ़ाया पर पहलवानों में एक से बड़ा एक पहलवान देखते हुए दोनों ने जबरदस्त ताकत लगाई पर कुश्ती का परिणाम नहीं निकला और बराबरी की कुश्ती हुई इससे पहले करीब दो दर्जन पहलवानों ने कुश्ती लड़ी और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया सुलोचन द्विवेदी पहलवान ने कहा कि यदि सरकार हम जैसे गांव के पहलवानों को प्रोत्साहित करें तो हम भी राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत सकते हैं इस बीच मंच से संबोधित करते हुए पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पवई में हम सुशील कुमार जैसे नामी पहलवान को लेकर आए थे जहां उसकी के प्रति लोगों में रुझान कम है लेकिन धर्मपुर क्षेत्र में जिस तरीके से भारी भीड़ कुश्ती देखने पहुंची है

और इस इलाके का कुश्ती प्रेम देखकर लगता है कि कुश्ती के कई बड़े अखाड़े शुरू किए जाने चाहिए और पहलवानों को प्रोत्साहित करने के साथ राष्ट्रीय स्तर के पहलवान लेकर आने चाहिए उन्होंने कहा कि उम्मीद है सरकार से जो हम मांग करेंगे इस इलाके में बड़ी पहलवान लेकर आएंगे वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शतानंद गौतम ने कहा कि भूरिया बाबा का स्थान बहुत पुराना है यह की कुश्ती प्रेम जगजाहिर है इस इलाके में कई बड़े पहलवान हुए हैं पर प्रोत्साहन की कमी के कारण अब नामी पहलवान नहीं निकल पा रहे हैं सदानंद ने कहा कि यदि प्रोत्साहन किया जाए तो धर्मपुर क्षेत्र के पहलवान राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीत सकते हैं शतानंद गौतम ने कहा कि इस इलाके में कई बड़े पहलवान कुश्ती लड़ने आते हैं और जिस तरह से लोग इस इलाके में उसी से प्रेम करते हैं उसकी तारीफ हर जगह होती है धर्मपुर जैसे छोटे अखाड़े को यदि बड़ी पहचान दिलाई जाए तो राष्ट्रीय स्तर के पहलवान निकलेंगे

इस कुश्ती के मुख्य अतिथि पन्ना के विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा अध्यक्ष सतानंद गौतम ठेकेदार मनु चौबे थे इस दंगल का आयोजन जनपद सदस्य रामबाबू गौतम की टीम ने किया है जो दशहरे की दूसरे दिन आयोजित होता है और हर वर्ष इसी तरह आयोजन किया जाता है

बोलेरो में अवैध रूप से शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार
नौ पेटी गोवा व्हीस्की तथा चार पेटी वियर के साथ बोलेरा गाड़ी जप्त

शराब कारोबारियो द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री का जाल गांव-गांव बिछाया गया है। गांव-गांव में अवैध रूप से दलालो के जरिये शराब की बिक्री के लिये अवैधानिक तरीके से शराब की सप्लाई शराब कारोबारी कर रहे है। पुलिस द्वारा शराब के अवैध कारोबार की रोकथाम के लिये धरपकड़ की कार्यवाहिया भी की जा रही है। परंतु पर्दे के पीछे रह कर शराब का अवैध कारोबार संचालित कर रहे कारोबारियो पर पुलिस के यहां नही पहुंच पा रहे है। जिसके चलते कार्यवाहियो के बावजूद भी बड़े मुनाफे के चलते अपने नौकरो तथा गुर्गों के जरिये शराब का कारोबार गांव-गांव बिछा हुआ है सिमरिया थाना पुलिस शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगो की धरपकड़ के लिये लगातार कार्यवाही कर रही है बीते दिवस सिमरिया थाना पुलिस द्वारा बडख़ेरा ग्राम में छापामार कार्यवाही करते हुये एक आरोपी के मकान के सामने स्थित बाड़े से काफी मात्रा में गोवा व्हीस्की शराब जप्त करते हुये आरोपी को गिरफ्तार किये जाने की कार्यवाही की गयी थी। जिसके बाद दूसरे दिन ७ अक्टूबर को सिमरिया थाना पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुये बोलेरो में भर कर जा रही अवैध रूप से ले जायी जा रही शराब को जप्त करते हुये दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है सिमरिया थाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही के संबंध में जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार सिमरिया थाना पुलिस को मुखबिर के जरिये इस बात की सूचना प्राप्त हुई कि बोलेरो गाड़ी में अवैध रूप से शराब ले जायी जा रही है। सूचना प्राप्त होने के बाद थाना प्रभारी सुरेन्द्र द्विवेदी द्वारा थाना पुलिस बल जिसमें एसआई ईश्वर सिंह, पीएसआई अंजली सिंह, एएसआई आरती प्रजापति, रामअवतार पटेल, आरक्षक बलवंत, अनिल गर्ग, दिव्या, अजय, अतुल, सैनिक अखिल, गणेश तिवारी, चंद्रकिशोर बागरी शामिल किये गये। सूचना के मुताबिक दनवारा बडख़ेरा आम रोड में पुलिस की टीम बोलेरो गाड़ी क्रमांक यूपी-९३-डब्ल्यू-०४३६ को पकडऩे के लिये तैनात हो गयी। सामने से तेज रफ्तार के साथ आ रही बोलेरो गाड़ी को टीम द्वारा रूकवाया गया जिससे जैसे ही गाड़ी धीमि हुई गाड़ी में सवार एक व्यक्ति उससे कूद कर भाग गया। पुलिस द्वारा गाड़ी की घेरा बंदी करते हुये रोका गया जिसमें दो आरोपी बृजेश यादव पिता देशपत यादव उम्र ३० वर्ष निवासी कारी थाना कोतवाली देहात टीकमगढ़, लच्छू कुशवाहा पिता कल्लू कुशवाहा उम्र २८ वर्ष निवासी मझगवां थाना सटई जिला छतरपुर सवार थे पुलिस द्वारा गाड़ी को रूकवाने के बाद उसकी तलाशी ली गयी तो उसमें गोवा कम्पनी की व्हीस्की शराब की ९ पेटिया तथा वियर की ४ पेटिया पायी गयी पुलिस द्वारा वाहन में सवार आरोपियो से शराब के परिवहन के संबंध में दस्तावेज मांगे गये जो उनके पास नही पाये गये जिस पर पुलिस द्वारा प्रकरण में शराब का अवैध रूप से परिवहन किया जाना पाया गया। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये बोलेरो वाहन तथा गोवा कम्पनी की व्हीस्की शराब की ९ पेटिया जिनमें कुल ८१ लीटर शराब कीमतन करीब ४५ हजार रूपये तथा ४ पेटी वियर कुल २६ लीटर कीमतन करीब ८ हजार रूपये को जप्त किया गया साथ ही साथ पुलिस द्वारा बोलेरो गाड़ी को भी जप्त किये जाने की कार्यवाही की गयी। बोलेरो सहित जप्तशुदा शराब और दोनो आरोपियो को पुलिस द्वारा थाना सिमरिया ले जाया गया जहां पर दोनो आरोपियो के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा ३४(२) का प्रकरण दर्ज करते हुये गिरफ्तार किये जाने की कार्यवाही की गयी। थाना पुलिस का कहना है कि बोलेरा गाड़ी में सवार अन्य तीसरे आरोपी के संबंध में पकड़े गये दोनो आरोपियो से पुलिस पूछ-तांछ कर रही है तीसरा आरोपी अज्ञात है। पूरे मामले में पुलिस आरोपियो से यह भी
पूछ-तांछ कर रही है कि उनके द्वारा यह शराब कहां से और किससे लायी गयी है। दर्ज अपराधिक प्रकरण की विवेचना कार्यवाही शुरू हो गयी है।

नवरात्रि की अघोषित बंदी का फायदा उठाना चाहते हैं ठेकेदार

दरअसल नवरात्र के सीजन पर अधिकांश लोगों ने लगाना बंद कर दिया था आज नवमी है कल से लोग खूब जाम टकराएंगे इसका फायदा उठाने के लिए अवैध शराब के कारोबारियों ने योजना बना रखी है और दीपावली तक खूब पीने और पिलाने का दौर चलेगा लिहाजा पुलिस को इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए गांव गांव में जो अघोषित ठेके खुल चुके हैं उन पर धरपकड़ की कार्यवाही करनी चाहिए पुलिस की यह कार्रवाई तारीफ के काबिल है पर यह शराब कहां से लाई गई और कौन इसे भी कोने में शामिल है उस पर भी एफ आई आर दर्ज करनी चाहिए जिससे ठेकेदार घर घर और गांव गांव शराब न बिकवा सके

पूरे बुंदेलखंड की आराध्य देवी है मां पद्मावती
नवरात्रि शुरू होते ही भक्तों की भीड़
हर मनोकामना होती है पूर्ण
बड़ी देवन के नाम से मशहूर है मंदिर

मां पद्मावती देवी जिसे हम सब लोग बड़ी देवी के नाम से पहचानते हैं बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं मां के दर्शन करने। यहां पद्मावती शक्तिपीठ है जिसे लेकर मान्यता है कि यहां जो भी मनोकामना की जाती है उसे मां भगवती जरूर पूरा करती है। पन्ना में मां सती के पदम यानि पैर गिरे थे और इसी लिए इस शक्तिपीठ की नाम पद्मावती शक्तिपीठ पड़ा।

यहां मां का जो प्राचीन मंदिर है उसे लेकर मान्यता है कि प्राचीन काल में इस क्षेत्र में पद्मावत नाम के राजा हुए थे जो शक्ति के उपासक थे। उन्होंने अपनी आराध्य देवी मां दुर्गा को पद्मावती नाम से इस प्राचीन मंदिर में स्थापित किया। कालांतर में इस क्षेत्र का नाम इसी मंदिर के कारण पद्मावतीपुरी हुआ, जो बाद में परना और वर्तमान में पन्ना के नाम से पहचाना जाता है। पद्मावती देवी का उल्लेख भविष्य पुराण तथा विष्णु धर्मोत्तर पुराण में भी है। ये मंदिर गौण नरेशों का आराध्यस्थल भी था।


पद्मावती शक्तिपीठ के प्रति भक्तों की असीम श्रद्धा और विश्वास है। भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है।

– पन्ना में किलकिला नदी के पास मां का यह प्राचीन देवी मंदिर है। इस मंदिर को स्थानीय बोली मे बड़ी देवन कहा जाता है।
– मंदिर के पुजारी राम कुमार शुक्ला के अनुसार, नवरात्रि में यहां बड़ा आयोजन होता है और देशभर से भक्त आते हैं।
– इस दौरान मां के दरबार में क्षेत्रीय बुंदेली भजन गीत गाए जाते है। मान्यता है कि देवी पद्मावती के आशीर्वाद के कारण ही पन्ना इतना समृद्ध है।


यहां गिरे थे मां सती के पदम

मां सती भगवान शिव की पहली पत्नी थी। वह राजा दक्ष की बेटी थी जिसने भगवान शिव को अपनी पुत्री से शादी के लिए मना कर दिया था। उनके इंकार के बाद भी मां सती ने भगवान शिव से शादी की। एक दिन दक्ष राजा ने बड़े यज्ञ का आयोजन किया। उन्होंने सभी ऋषियों और देवताओ को बुलाया लेकिन भगवान शिव को नहीं आमंत्रित किया क्योंकि वे भगवान शिव को पसंद नहीं करते थे।
मां सती ये अपमान नहीं सहन नहीं कर पायी। जब वे पिता से इसका उत्तर जानने यज्ञ स्थल पहुंची तो पिता ने उनका अपमान किया भगवान शिव को भला बुरा कहा। मां सती अपने पति भगवान शिव का अपमान सहन नहीं कर पायी और उन्होंने अपने आप को यज्ञ की अग्नि में भस्म कर दिया।
जब भगवान शिव को इस बारे में पता चला तो क्रोधित शिव ने यज्ञ को नष्ट कर दिया और राजा दक्ष को मार डाला। इसके बाद भगवान शिव मां सती को अपने कंधे पर बिठाकर सम्पूर्ण भूमंडल पर विचरण करने लगे। भूमंडल को स्थिर रखने के लिए भगवान विष्णु ने पीछे से अपने सुदर्शन चक्र से मां सती के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। जिस-जिस स्थान पर मां भगवती के शरीर के टुकड़े गिरे, उन स्थानों पर शक्तिपीठ स्थापित हुए। पन्ना में मां के दाहिना पैर गिरा था, इस कारण इस शक्तिपीठ का नाम पद्मावती शक्तिपीठ के नाम से जाना जाता है।

पन्ना, मैहर और पबई का चमत्कारिक त्रिकोण

पन्ना शक्तिपीठ और मैहर की शारदा माता का मंदिर और पबई की कालिका माता का मंदिर अपने आप में समानांतर त्रिकोण बनाते हैं। पन्ना से पबई की दूरी 45 किलोमीटर और पबई से मैहर की दूरी 45 किलोमीटर है यानि ये तीनों स्थानों की आपस में दूरी 45 किलोमीटर है। इस तरह ये तीनों देवी स्थान आपस में त्रिकोणीय समानांतर कोण बनाते हैं।

9 वी सदी से प्राचीन का शिलालेख

मंदिर के ईशान कोण में एक चबूतरे में पत्थर गड़ा हुआ है जिसमें शिलालेख ब्राम्ही लिपि में लिखा गया है जो अपाठ्य है 925 ईस्वी में तुर्की यात्री इन एक वरदान ने अपने यात्रा अभिलेख में इस मंदिर का वर्णन किया है जिसमें अपनी यात्रा की कालिंजर से आगे पढ़ना नामक स्थान बताया है और लिखा यहां गोल राजाओं की एक कुल पूज्य देवी है जिस पर सभी की आस्था है यानी यह अत्यंत प्राचीन स्थान है और इतिहासकारों ने यहां की लाली अभिलेख और प्राचीनता को उतना महत्व नहीं दिया जितने प्राचीन है

भारतीय जनता पार्टी की नीति और संसद में भाषण को लेकर भी विचार रखे
सांसद बीडी शर्मा ने धारा 370 के पहलुओं को बताया
एचएन शर्मा और नायक के घर पहुंचे बीडी

खजुराहो लोकसभा के सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने आज अपने लोकसभा क्षेत्र के बुद्धिजीवियों से घर-घर जाकर मुलाकात की एवं भारतीय जनता पार्टी की धारा 370 पर अब तक की गई कार्यवाही और धारा 370 में किए गए प्रावधानों पर चर्चा की उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा संघर्ष के दौरान से ही भारतीय जनता कश्मीर पर धारा 370 को लेकर अपनी विचारधारा को बताया और बीडी शर्मा ने एक पुस्तक भेंट कर कहा कि तत्कालीन सरकार के मुखियाओ ने कितनी खतरनाक धारा कश्मीर पर जोड़ी थी जो वहां के लोगों को हमारे देश से अलग कर सकती थी
भाजपा सरकार ने अभी हाल में जो धारा 370 हटाई है और क्यों जरूरी थी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने जो संसद में अपने विचार रखे और प्रयास किए उस पर चर्चा की और बताया कि अब कश्मीर में खुशहाली आ रही है और शीघ्र ही कश्मीर का विकास होगा

सांसद बीडी शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ पन्ना जिले के रिटायर्ड सर्जन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी रहे डॉक्टर एचएन शर्मा नगर के प्रतिष्ठित कवि नायक के घर पहुंचे उन से चर्चा करते हुए कहा की एक देश एक कानून की पक्षधर भारतीय जनता पार्टी पहले से रही है एक विधान एक निशान की बात की बुद्धिजीवियों को कई पहलुओं की जानकारी दी कि यहां की बेटी अगर किसी भारतीय से शादी करे तो उसकी नागरिकता और संपत्ति का अधिकार समाप्त हो जाता था पर यदि पाकिस्तान के नागरिक से शादी कर ले तो उसे कश्मीर की नागरिकता मिल जाती थी जो देश के लिए घातक थी

उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम जिला पंचायत अध्यक्ष रवि राज यादव भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री विवेक मिश्रा उपाध्यक्ष तरुण पाठक डब्बू मिश्रा शीलू मिश्रा नगर पालिका अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोक शामिल हुए