करोड़ों का चूना लगाने वाला ठग गिरफ्तार,, लोन का झांसा देकर पन्ना से 32 लाख ठगे,, देवेंद्रनगर की का चोरी का भी खुलासा एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की
’लोन दिलाने का झाँसा देकर 32 लाख रु. ठगने वाला आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार
आरोपी के विरूद्ध देश के अलग-अलग राज्यो में करीब 35 करोड रूपये की धोखाधडी के 27 प्रकरण दर्ज, ED (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा की जा रही आरोपी की संपत्ति की जाँच
देवेंद्रनगर की चोरी का भी खुलासा
एसपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
(शिव कुमार त्रिपाठी) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की पुलिस द्वारा लोन दिलाने के नाम पर 32 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी रोशन सल्डाना को कर्नाटक के मंगलुरू से गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी न केवल पन्ना बल्कि देशभर के कई राज्यों में वित्तीय अपराधों मे संलिप्त रहा है। आरोपी के विरूद्ध प्रवर्तन निदेशालय (ED) सहित विभिन्न एजेंसियों में अभी तक कुल 27 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक पन्ना साई कृष्ण एस. थोटा ने आज आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि फरियादी साजिद खान निवासी पन्ना ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रिसॉर्ट निर्माण हेतु लोन की आवश्यकता पर उसने मोबाइल के माध्यम से कथित कंपनी “साई कन्सल्टेंट्स, चित्रदुर्गा (कर्नाटक)” से संपर्क किया। कंपनी के लोगों ने लोन स्वीकृत कराने का झांसा देकर लोन प्रक्रिया एवं स्टाम्प डियूटी के नाम पर फरियादी से अलग-अलग किश्तों में कुल 32 लाख रुपये जमा कराए, परंतु न तो लोन स्वीकृत किया गया और न ही रुपये लौटाए गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पन्ना में आरोपियों के विरूद्ध अपराध अप.क्र. 503/25 धारा 318 (4),3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस सायबर सेल शाखा पन्ना की मदद ली गई। जिसके अनुसार पता चला कि मामले का मुख्य आरोपी रोशन सल्डाना अन्य प्रकरणों में पहले से ही मंगलुरू जिला जेल में निरुद्ध है। मामले का एक अन्य आरोपी जिसके बैंक खाता में पैसा जमा हुआ था, उसकी मृत्यु हो चुकी है। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर ट्रांजिट रिमांड पर पन्ना लाया गया।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूँछताछ पर पता चला कि “साई बाबा फाइनेंस कंपनी” पूरी तरह फर्जी थी और उसका कोई अस्तित्व नहीं है। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी के बताये अनुसार चित्रदुर्गा एवं बैंगलुरू में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कंपनी का कोई दस्तावेज अथवा राशि आरोपी के पास से बरामद नहीं हुई। गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध E D (प्रवर्तन निदेशालय) सहित देश के अलग-अलग राज्यो में वित्तीय धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग व अन्य गंभीर अपराधों के कुल 27 प्रकरण पंजीबद्ध है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी होना शेष है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक रोहित मिश्रा, सउनि रामकृष्ण पाण्डेय, प्र.आर. बृषकेतु रावत, आइमात सेन, खेमचन्द्र राय, आर. सुजीत यादव एवं साइबर टीम पन्ना का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उपरोक्त पुलिस टीम को पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है। पुलिस अधीक्षक पन्ना साई कृष्ण एस. थोटा ने अपील की है कि किसी भी प्रकार के वित्तीय लेनदेन अथवा लोन प्रक्रिया में केवल मान्यता प्राप्त बैंक/वित्तीय संस्थाओं पर ही भरोसा करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
कलेक्टर ने जेके सीमेंट के सहयोग से कुपोषित बच्चों एवं महिलाओं को वितरित की पोषण किट
नगद राशि भी प्रदान की
पोषण पुनर्वास केंद्र पन्ना में हुआ आयोजन
(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना जिले में कुपोषण एक गंभीर समस्या है इसे दूर करने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं पोषण पुनर्वास केंद्र पन्ना में उपचार कराकर स्वस्थ हो चुके बच्चों में दोबारा कुपोषण न हो इस उद्देश्य से जागरूकता एवं प्रोत्साहन के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया सर्वप्रथम कार्यक्रम का संचालन करते हुए पोषक प्रशिक्षक रश्मि त्रिपाठी ने कार्यक्रम की जानकारी दे, अतिथियों का स्वागत किया कलेक्टर सुरेश कुमार एवं जेके सीमेंट के यूनिट हेड कपिल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित किया, मंचासीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट किए गए

जेके सीमेंट के प्रोजेक्ट हेड कपिल अग्रवाल ने कहा कि हमारी कंपनी अपने सामाजिक दायित्व के के अंतर्गत जनहित ऐसी कार्य करती है उसी क्रम में हमने इन कुपोषित परिवारों को चुनकर सहयोग किया है इस तरह के कार्यक्रम हम निरंतर करते रहेंगे इस दौरान पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में कुपोषण गंभीर चिंता का विषय है इसके लिए प्रथम जिम्मेदारी उनके अभिभावकों की है जिन्होंने गर्भावस्था के दौरान माताओ को अच्छा आहार नहीं दिया गया जिससे उनके बच्चे कमजोर हुए अब उन्हें स्वस्थ रखने के लिए हम लोग इस तरह के कार्यक्रम कर रहे हैं, कलेक्टर ने आगे कहा बच्चों का कुपोषण दूर करने के लिए सरकार की योजना के तहत पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चे एवं माता को भर्ती कराकर स्वास्थ्य किया जाता है जो बच्चे स्वस्थ होकर चले गए हैं उन्हें दोबारा ऐसी समस्या न हो इसलिए इस कैंप का आयोजन कर पोषण किट और 1हजार नगद राशि वितरित की है कलेक्टर ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अब माता अपने बच्चों की अच्छे से परवरिश करेंगी
कलेक्टर सुरेश कुमार एवं जेके सीमेंट के यूनिट हेड कपिल अग्रवाल के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश तिवारी,महिला एवं बाल विकास के जिला परियोजना समन्वयक अवधेश कुमार सिंह,सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक गुप्ता एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जितेंद्र खरे ने महिलाओं को पोषण किट वितरित करते हुए बच्चों को कैसे लंबे समय तक स्वस्थ कैसे रखा जाए इसकी जानकारी प्रदान की अतिथियों ने पोषण पुनर्वास केंद्र में हो रहे कार्यों की तारीफ की इस दौरान जेके सीमेंट के कमर्शियल हेड मनोज सोनी, सीएसआर हेड मनीष कुमार शर्मा, पराग त्रिपाठी,शुमरथ, जिला अस्पताल प्रशासक दिव्या नागवंशी, स्टुअर्ट आरके सोनी, पोषक प्रशिक्षक रश्मि त्रिपाठी, महिला बाल विकास की सुपरवाइजर किरण खरे, अंजली गुप्ता, नीलम रेले, बड़ी संख्या में हितग्राही, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं जिला चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित रहे
दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथनी वत्सला की मौत,,, पन्ना टाइगर रिजर्व में हुई मौत
(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना टाइगर रिजर्व में दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी वत्सला की मौत हो गई है आज दोपहर करीब 1:30 बजे बीमारी के चलने अंतिम सांस ली कुछ दिन पूर्व यह चोटिल होकर घायल हो गई थी,,अभी पन्ना टाइगर रिजर्व में डॉक्टर संजीव गुप्ता के नेतृत्व में पोस्टमार्टम किया जा
दुनिया की सबसे उम्रदराज हथिनी वत्सला का निधन
पन्ना टाइगर रिजर्व की धरोहर तथा बीते कई दशक से पर्यटकों और वन्य जीव प्रेमियों के लिए आकर्षक का केंद्र रही दुनिया की सबसे उम्रदराज हथिनी वत्सला का आज दोपहर लगभग डेढ़ बजे हिनौता हांथी कैम्प के निकट निधन हो गया। पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि हिनौता हांथी कैम्प के पास एक नरिया में वत्सला गिर गई थी, जो फिर उठ नहीं पाई। सौ वर्ष से भी अधिक उम्र की इस हथिनी की मौत से पन्ना टाइगर रिजर्व में जहाँ शोक का माहौल है वहीं वन्य जीव प्रेमी सहित पन्ना जिले के लोग भी दुखी हैं।
शतायु पार कर चुकी हथिनी वत्सला की कहानी बेहद दिलचस्प तथा रहस्य व रोमांच से परिपूर्ण है। वत्सला मूलतः केरल के नीलांबुर फॉरेस्ट डिवीजन में पली-बढ़ी है। इसका प्रारंभिक जीवन नीलांबुर वन मंडल (केरल) में वनोपज परिवहन का कार्य करते हुए व्यतीत हुआ। इस हथिनी को 1971 में केरल से होशंगाबाद मध्यप्रदेश लाया गया, उस समय वत्सला की उम्र 50 वर्ष से अधिक थी। वत्सला को वर्ष 1993 में होशंगाबाद के बोरी अभ्यारण्य से पन्ना राष्ट्रीय उद्यान लाया गया, तभी से यह हथिनी यहां की पहचान बनी हुई है।

विशेष गौरतलब बात यह है कि वत्सला की अधिक उम्र व सेहत को देखते हुए वर्ष 2003 में उसे रिटायर कर कार्य मुक्त कर दिया गया था। तब से किसी कार्य में उसका उपयोग नहीं किया गया। वत्सला का पाचन तंत्र भी कमजोर हो चुका था, इसलिए उसे विशेष भोजन दिया जाता रहा है। फरवरी वर्ष 2020 में वत्सला की दोनों आंखों में मोतियाबिंद हो जाने से उसे दिखाई भी नहीं देता था, फलस्वरुप चारा कटर मनीराम उसकी सूंड अथवा कान पकड़कर जंगल में घुमाने ले जाता था। बिना सहारे के वत्सला ज्यादा दूर तक नहीं चल सकती थी। हाथियों के कुनबे में शामिल छोटे बच्चे भी घूमने टहलने में वत्सला की पूरी मदद करते रहे हैं।
वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ एस. के. गुप्ता बताते हैं कि पन्ना टाइगर रिजर्व के ही नर हाथी रामबहादुर ने वर्ष 2003 और 2008 में दो बार प्राणघातक हमला कर वत्सला को बुरी तरह से घायल कर दिया था। डॉ गुप्ता ने बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व के मंडला परिक्षेत्र स्थित जूड़ी हाथी कैंप में नर हाथी रामबहादुर (42 वर्ष) ने मस्त के दौरान वत्सला के पेट पर जब हमला किया तो उसके दांत पेट में घुस गये। हाथी ने झटके के साथ सिर को ऊपर किया, जिससे वत्सला का पेट फट गया और उसकी आंतें बाहर निकल आईं। डॉ. गुप्ता ने 200 टांके 6 घंटे में लगाए तथा पूरे 9 महीने तक वत्सला का इलाज किया। समुचित देखरेख व बेहतर इलाज से अगस्त 2004 में वत्सला का घाव भर गया।
लेकिन फरवरी 2008 में नर हाथी रामबहादुर ने दुबारा अपने टस्क (दाँत) से वत्सला हथिनी पर हमला करके गहरा घाव कर दिया, जो 6 माह तक चले उपचार से ठीक हुआ। हथिनी वत्सला अत्यधिक शांत और संवेदनशील थी। पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथियों के कुनबे में बच्चों की देखभाल दादी मां की भांति करती रही है। कुनबे में जब कोई हथिनी बच्चे को जन्म देती है, तो वत्सला जन्म के समय एक कुशल दाई की भूमिका भी निभाती थी।
रहा है 
जीवित अवस्था का चित्र
पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की सहित सभी अधिकारी मौके पर मौजूद है
ज्ञात हो कि पार्क प्रबंधन बसला का नाम गिनीज बुक में दर्ज करना चाहता था पर सफलता नहीं मिली,,, वत्सला पन्ना टाइगर रिजर्व में दादी की तरह थी वतसला को देखकर टाइगर भी रास्ता छोड़ देता था सभी वाइल्डलाइफ के जानकारी बसला को देखने और इस पर अध्ययन करने आते रहे हैं कई बार चोटिल होने और बीमार होने के दौरान वत्सला ने मौत को मात दिया करीब 100 वर्ष की थी
इंटरनेट पर जो जानकारी उपलब्ध है उसके अनुसार
दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी का नाम वत्सला है, जो मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में रहती है। वत्सला की उम्र 100 साल से ज्यादा है और उसे “दुनिया की सबसे उम्रदराज हथिनी” माना जाता है.
वत्सला के बारे में कुछ और जानकारी:
उम्र:
वत्सला की उम्र 100 साल से ज्यादा है, और कुछ सूत्रों के अनुसार 105 साल भी है.
निवास:
वह पन्ना टाइगर रिजर्व में रहती है.
विशेषता:
उसे “दुनिया की सबसे उम्रदराज हथिनी” माना जाता है.
गिनीज बुक:
वत्सला के नाम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जन्म रिकॉर्ड उपलब्ध न होने के कारण अभी तक दर्ज नहीं हो पाया है.
स्वास्थ्य:
वत्सला की आंखों में मोतियाबिंद है, जिसके कारण उसे दिखाई नहीं देता.
सेवा:
वत्सला की देखभाल 20 साल से ज्यादा समय से डॉक्टर संजीव गुप्ता और महावत रमजान खान कर रहे हैं.
पन्ना में वत्सला की मौत पर दुख, लोग दें रहे श्रद्धांजलि – पन्ना टाइगर रिजर्व की शान व धरोहर रही दुनिया की सबसे उम्र दराज हथिनी वत्सल अब नहीं रही। आज दोपहर तकरीबन 1:30 बजे इस हथिनी ने पन्ना टाइगर रिजर्व को अलविदा कहा। पन्ना टाइगर रिजर्व ही नहीं अपितु समूचे देश के लिए उम्र दराज हथिनी वत्सला का निधन अपूर्णीय क्षति है। इस दिवंगत आत्मा की शांति के लिए हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। ॐ शांति🙏🙏💐 – अरुण सिंह – वन्यजीव प्रेमी
दुनिया की सबसे उम्रदराज हथिनी वत्सला का निधन
0 तीन दशक से भी अधिक समय तक पन्ना टाइगर रिजर्व की शान रही हथिनी वत्सला अब नहीं रही। पन्ना टाइगर रिजर्व में आने वाले पर्यटक व वन्य जीव प्रेमी दुनिया की इस सबसे बुजुर्ग हथिनी का दीदार जरूर करते थे। लेकिन अब ऐसा संभव नहीं हो सकेगा क्योंकि हिनौता हांथी कैम्प में वत्सला नजर नहीं आएगी।
पन्ना विधायक ने किया lic लाइफ पॉइंट कार्यालय का शुभारम्भ।

गत दिवस विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने जिला न्यायालय के सामने, इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित विकास अधिकारी अमर सिंह के लाइफ पॉइंट कार्यालय का फीता काटकर विधिविधान से शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुये श् ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने भारतीय जीवन बीमा निगम की बचत योजनाओं के माध्यम से पारिवारिक, आर्थिक सुरक्षा क़ो बढ़ावा देने की अपील की।

साथ ही कहा की लाइफ पॉइंट के माध्यम से ग्राहकों क़ो lic सम्बंधित सभी सेवाएं सुगमता से एक ही जगह मिलने से नागरिकों क़ो आसानी होगी जबकि वृत्तिक अभिकर्ता एवं बीमा सखी के रूप मे जुड़कर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। पन्ना शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एस. एम. त्रिपाठी ने लाइफ पॉइंट मे उपलब्ध सेवाओं जैसे बीमा किस्त जमा कराना, बीमा सलाहकार बनने हेतु रोजगार पंजीयन कराने सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दीं।

इस अवसर पर रोहित मिश्रा टी आई शिव कुमार त्रिपाठी,सतीश सिंह, राम सिंह, अमित परमार, संजय अग्रवाल,मल्लार बन्दोपाध्याय, लोकेन्द्र सिंह, अशोक महतों,पुष्कर शर्मा, एम एल राजद्वार, मुनीम सिंह, डॉ. निधि, अनामिका, श्रेया, दिव्यांशी, प्रगति ऋचा तुलसीदास राजपूत, दयापाल, त्यागी जी सहित बड़ी संख्या मे एल आई सी अभिकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत मे उपस्थित अतिथियों का आभार प्रदर्शन अमर सिंह विकास अधिकारी द्वारा किया गया।

अंगदान से भी बड़ा है कन्यादान – पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
होली के गीत गाकर मंच पर थिरके महाराज
-
पन्ना मे अनाथ कन्याओं के विवाह में शामिल हुए बागेश्वरधाम सरकार
धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से पन्ना शिष्य मंडल के कार्य की प्रशंसा, कहा ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए
(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना के बागेश्वरधाम शिष्य मंडल ने बुधवार को चार अनाथ गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। श्री जुगल किशोर मंदिर प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह महोत्सव में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शामिल हुए। उन्होंने सभी बेटियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जिन बेटियों का कोई नहीं है उनके लिए बागेश्वर धाम खड़ा है। आज से कोई भी बेटी अपने आप को अनाथ और असहाय महसूस ना करे। उन्होंने कहा कि इस युग में द्रव्य दान, वस्त्रदान, अंगदान और रक्तदान जैसे तमाम दान हैं पर इन सबसे भी बड़ा दान कन्यादान होता है। इसमें कन्या को ही दान कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि पन्ना शिष्य मंडल द्वारा गरीब अनाथ कन्याओं का विवाह समारोह आयोजित किया गया है जो प्रसंसनीय है। हमारे यहां बागेश्वर धाम में जिन लोगों का विवाह नहीं हो पाया वह शिष्य मंडल कर रहा है। उन्होंने कहा जब तक सनातन जिंदा है तब तक गरीब अनाथ नहीं रह सकते। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से सभी हिंदुओं से अपील करते हुए कहा कि जो सक्षम है उन्हें गरीबों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिये। महाराज ने पन्ना शिष्य मंडल की प्रशंसा करने के साथ ही कहा कि पन्ना जिस हीरा के लिए प्रसिद्ध है उसी पन्ना का एक हीरा हमारे धाम की व्यवस्थाएं संभाल रहा है उनका इशारा व्यवस्थापक निशांत नायक नीशु की ओर था।

जानकारी के मुताबिक पन्ना के जुगल किशोर मंदिर परिसर में बागेश्वर धाम शिष्य मंडल पन्ना की ओर से गरीब एवं अनाथ चार बेटियों का विवाह संपन्न कराया गया। पन्ना शिष्य मंडल के अध्यक्ष कुंज बिहारी शर्मा ने बताया कि मातृ पितृ हीन बेटी किरण चौरसिया को सत्येंद्र चौरसिया के साथ परिणय सूत्र में बांधा गया है। दूसरी बेटी रितु प्रजापति है जिसके ऊपर से पिता का साया उठ चुका है। इस बेटी का विवाह संतोष प्रसाद से किया गया है। बेटी हर्षिता रैकवार के भी पिता नहीं है इनका विवाह महेश बाथम से किया गया है। चौथी बेटी निशा अहिरवार है जो बहुत गरीब है और उनके मां पिता बहुत असमर्थ है इनका विवाह धरम अहिरवार से कराया गया है । अध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि इन सभी कन्याओं को उपहार के रूप में सोफा, पलंग अलमारी, गद्दा, बर्तन, पूजा का सामान, चद्दर, रजाई, कपड़े सहित 54 प्रकार की सामग्री दी गई है। पन्ना में यह पहला अवसर है जब शिष्य मंडल ने यह आयोजन कराया है। महाराज श्री ने पूरे शिष्य मंडल को साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन करते रहे। सभी दलों की गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गई।
नगर पालिका की अध्यक्ष मीना पांडे द्वारा भी उपहार दिया गया। महाराज श्री ने होली के गीत गाकर आयोजन में रंग बरसा दिया। वे भी खड़े होकर गीत के साथ थिरक उठे।इस समारोह में बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के सदस्य विधायक प्रतिनिधि विष्णु पांडे, नपाध्यक्ष मीना पांडे, कमलेश रावत कल्लू महाराज, नीशु नायक, सदानंद गौतम, तरुण पाठक,पूर्व अध्यक्ष, शिवकुमार त्रिपाठी,संजू सिंह सागर, शैलेश नगायच, नरेंद्र शुक्ला, गौरी शंकर सुन्नु गुप्ता, यश चतुर्वेदी, छोटू जड़िया मुंबई, कृष्णा शर्मा, राजू जड़िया, शौरव साहू, बिक्की सेन, विजय गुप्ता,अर्जुन मोना शर्मा,मयूर प्रताप सिंह, भैया जड़िया, अर्चित मिश्रा, विक्की जुनेजा, अशोक रैकवार कार्यक्रम का संचालन राजकुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाराज श्री के दर्शन करने पहुंचे।
भगवान जुगल किशोर का लिया आशीर्वाद

दोपहर करीब 2:30 बजे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पन्ना पहुंचे और सीधे उन्होंने भगवान जुगल किशोर जी मंदिर में पूजा आरती की। उन्होंने जुगल किशोर जी का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि वे आपको कथा सुनाने अवश्य आएंगे यानी शीघ्र ही बागेश्वर धाम सरकार की कथा पन्ना में आयोजित की जाएगी।

टाइगर रिजर्व में आज होंगे झलरिया महादेव के दर्शन
चार पहिया वाहनों से ही जा सकेंगे श्रद्धालु
सुबह 8 से 2 बजे तक दी जाएगी एंट्री
पूरे वर्ष में एक बार विशेष अनुमति दी जाती है

!!शिवकुमार त्रिपाठी!! पत्रा टाईगर रिजर्व के हिनौता गेट से 20 किमी दूर स्थित कोर जोन एरिया में स्थित झलरिया महादेव आज बैंकों को दर्शन देंगे। झत्तरिया महादेव में पारंपरिक रूप से हर वर्ष बसंत पंचमी से समिति द्वारा श्रीमद्भागवत काभा का आयोजन किया जाता है और श्रीमद्भागवत कथा के समापन उपरांत एगा। इस अवसर पर पाना टाइगर रिजर्व द्वारा चार पहिया वाहनों को निर्धारित रूट से इलरिया महादेव स्थान पर पहुंचकर दर्शन करने की अनुमति दी गई है। पारंपरिक रूप से श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर झलरिया महादेव में मंगलवार को भंडारे का आयोजन है। श्रद्धालुओं के वाहनों के प्रवेश करने के लिए सुबह 8 से लेकर दोपहर 2 बजे तक समय को शाम 5 बजे पूर्व वापस लौटना पड़ेगा
वर्ष में एक बार ही मिलते हैं दर्शन
वर्ष में केवल एक बार ही झलारिया महादेव के दर्शन लोगों के लिए सामूहिक रूप से खोले जाते हैं। झलरिया जहां पर प्राकृतिक अंदर अद्वितीय पिंडी के रूप में भगवान भोलेनाथ विशाल गुफा के अंदर विराजमान है और भगवान भोलेनाथ की पिंडी के ठीक ऊपर प्राकृतिक रूप से गुफा की चट्टानों से निकलने वाली गंगा मैया की बूंदे भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हुए नजर आती हैं। झलारिया महादेव के नाम से पन्ना टाईगर रिजर्व में स्थित इस प्रसिद्ध एवं आध्यात्मिक देव स्थान के दर्शन करने का सौभाग्य श्रृद्धालुओं को वर्ष में एक बार ही प्राप्त होता है। इस प्रसिद्ध स्थान की महिमा के चलते भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए टाइगर रिर्जव से सटे गांव के ग्रामीण पैदल चलकर भी काफी संख्या में पहुंचते हैं।
जब से टाइगर रिजर्व बना झालरिया महादेव लोगों का आना प्रतिबंधित कर दिया गया

एक विशाल कंगलोमेरिट चट्टान की बीचो-बीच से एक जलधारा निकलती है जो प्राकृतिक अद्भुत है ऊपर पानी कहां से आता किसी को नहीं पता बड़ी चट्टान के बीच से आ रहा पानी भगवान जलारिया महादेव का अभिषेक करता है इस स्थान पर पहले आसपास सहित पूरे बुंदेलखंड की बड़ी आस्था है जब टाइगर रिजर्व नहीं बना था पूरे इलाके के लोग वर्ष भर आते थे लेकिन टाइगर रिजर्व बनने के बाद लोगों का आना-जाना प्रतिबंधित कर दिया गया अब वर्ष में मात्र एक दिन के लिए खोला जाता है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करने पहुंचते हैं
पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता टिर्की का इनका कहना झालरिया महादेव तक पहुंचाने के लिए लोगों को हिनौता गेट से परमिट किया जाएगा। प्रवेश के लिए सुबह बजे से लेकर बजे की अनुमति दी गई है। 10 सेमी से अधिक ऊंचाई के चार पहिया वाहन स्ट की सहाक में सुरक्षित तरीके से जा सकते हैं, ऐसे चाहनेको प्रश की अनुमति रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से विभाग के कर्मचारी पूरे रास्ते में तैनात रहेंगे बीच में वाहन को रोकने की अनुमति नहीं है।

- पन्नाः 3 दिन बाद भी नहीं पहुंची जांच टीम, एफआईआर भी नहीं
- क्षेत्र में अफवाहों का दौर सच्चाई जानने कानाफूसी कर रहे लोग
- जेके सीमेंट प्लांट हादसा
- कुछ छुपाने का मौका न मिले इसलिए तत्काल शुरू होनी चाहिए थी जांच,
- सांसद बीडी शर्मा ने दिए थे तत्काल जांच कर कार्यवाही के निर्देश

(शिवकुमार त्रिपाठी) जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत देवरा-पुरैना स्थित जेके सीमेंट प्लांट की निर्माणाधीन दूसरी यूनिट के स्लैब गिरने से हुई 4 श्रमिकों की मौत और 19 के घायल होने के कारणों की जांच के लिए गठित टीम घटना को कितने हल्के से ले रही है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक टीम घटनास्थल पर भी नहीं पहुंची है, जबकि हादसे के दिन ही मौके पर पहुंचे सागर संभाग कमिश्नर वीरेन्द्र सिंह रावत ने पन्ना जिला प्रशासन को जांच दल बनाए जाने के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट तीन दिन के अंदर सौंपी जानी थी। अपर कलेक्टर पन्ना के नेतृत्व में गठित जांच दल में एडिशनल एसपी, पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर, सहायक श्रमायुक्त और पीआईयू के कार्यपालन यंत्री शामिल हैं। आरोप हैं कि इस हृदय विदारक मामले में अभी तक एफआईआर भी नहीं दर्ज कराई गई है। खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए थे,

इन बिन्दुओं पर कमिश्नर को सौंपनी है रिपोर्ट
• दुर्घटना की वे परिस्थितियां जिनके कारण ये जानलेवा हादसा हुआ? • क्या प्रबंधन ने निर्माण कार्य से संबधित विभागीय अनुमति प्राप्त की थी?
. निर्माण हेतु सुरक्षा के उपायों की क्या स्थिति थी?
• मटेरियल की गुणवत्ता के मानक स्तर तथा लापरवाही का स्तर एवं लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है?
… तब तक तो खत्म हो जाएंगे साक्ष्य
आरोप है कि जानलेवा हादसे की जांच में विलंब के पीछे साक्ष्यों को खत्म करने की सुनियोजित साजिश है।
जब तक जांच दल घटनास्थल पर पहुंचेगा, तब तक अहम साक्ष्य खत्म किए जा चुके होंगे। मामले में विधिक जानकारों का कहना है कि ऐसी गंभीर घटनाओं में प्राथमिक जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए था। मजदूरों में दहशत, श्रमिक संगठनों में आक्रोश हादसे के बाद भी प्रथम दृष्टया दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराने, श्रमिकों की सुरक्षा सुरक्षा के प्रबंध सुनिश्चित नहीं किए जाने और कमिश्नर के स्पष्ट निर्देश के बाद भी जांच शुरू नहीं होने से जहां प्लांट श्रमिकों में दहशत है, वहीं श्रमिक संगठनों में भी जमकर आक्रोश है। इस
मामले में जिला कांग्रेस पहले ही विरोध प्रदर्शन कर सख्त कार्रवाई की मांग कर चुकी है।
इनका कहना है – जांच के लिए गठित टीम संभवतः सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचेगी और जांच शुरू करेगी। पूरी घटना को गंभीरता के साथ लिया गया है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई होगी।
वीरेन्द्र सिंह रावत, कमिश्नर, सागर

सबसे पहले खबर,,’ हमारे माध्यम से लोगों तक पहुंची :—
(शिवकुमार त्रिपाठी)
*पन्ना -जेके सीमेंट प्लांट पुरैना जिला में बहुत बड़ा हादसा हुआ है जो सेकंड नंबर की यूनिट लग रही थी उसमें भाड़ा गिर गया है*
कई लोगों के मरने की खबर
*बड़ी संख्या में घायल भी है प्रशासनिक रूप से पुष्टि होना बाकी है*
प्रशासनिक अधिकारी अभी पुस्ट नहीं कर रहे हैं
घटना सही है मरने वालों की संख्या कंफर्म होना बाकी
मरने वालों की संख्या बहुत अधिक बताई जा रही है
जे के सीमेंट के अधिकारी संदीप त्रिवेदी ने फोन पर घटना की पुष्टि नहीं की है बता रहे हैं कि कुछ लोग दबे हैं घायल है पर हमारे लोग मरने वालों की संख्या बहुत अधिक बता रहे हैं
पन्ना में ऐतिहासिक कदम, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के शुभारंभ से पहले पन्ना के विकास को दी नई दिशा।
1 लाख करोड़ की नदी जोड़ो योजना से 8.81 लाख हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित।

.राहुल गांधी पर दिया बड़ा बयान कहा संसद में राहुल गांधी के व्यवहार को बताया दुर्भाग्यपूर्ण।कहा इस प्रकार का व्यवहार निंदनीय।
!!शिवकुमार त्रिपाठी!! आज प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव पन्ना नगर के पॉलिटेक्निक मैदान में जल संरक्षण के लिए किया जा रहे अभूतपूर्व प्रयास एवं विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम एवं संत सम्मेलन, जल कलश यात्रा एवं लोक कल्याण शिविर कार्यक्रम में शामिल होने पन्ना पहुंचे इस द्वरान उन्होंने करोड़ो रूपये के विकास कार्यो की सौगात पन्ना जिले को दी। उक्त कार्यक्रम में पन्ना जिले की तीनों विधानसभाओं के विधायक एवं स्थानीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी उपस्थित रहे।

पन्ना जिले में विकास की नई लहर दौड़ाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केन बेतवा लिक योजना के शुभारंभ पर खजुराहो में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को आमंत्रित किया है। इस अवसर पर केन-बेतवा लिंक परियोजना का शुभारंभ होगा, जो न केवल जिले बल्कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी। जिससे मध्य प्रदेश की करीब 8 लाख 81 हज़ार सिंचित जमीन होगी पन्ना जिले के करीब 388 गांव लाभान्वित होंगे
वही पन्ना में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 93 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी इसमें पन्ना में जुगल किशोर लोके सहित पवई से झुकेही हाईवे मार्ग सहित गुनौर के अनेक विकास कार्यों को मंजूरी दी गई

राहुल गांधी का संसद में व्यवहार निंदनीय -cm मोहन यादव,, संसद में धक्का मुक्की और सांसदों की घायल होने की बात पर दी प्रतिक्रिया
वहीं जमकर कांग्रेस पर भड़ास निकाली, कहां संसद में जो हुआ दुर्भाग्यपूर्ण निंदनीय है उन्होंने राहुल गांधी के व्यवहार की निंदा की उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपने व्यवहार पर संयम बरसाना चाहिए उन्होंने जो सांसदों को धक्का दी उसकी व्यवहार की निंदा करता हूं
,, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री ने मंच से भी कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली कहा , कांग्रेस हमेशा झूठ बोलती है राम के अस्तित्व को नकारा, इसीलिए कांग्रेस देश से खत्म हो रही है प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा कहां फिलिस्तीन का बैग लेकर संसद पहुंचती है प्रियंका गांधी कोफिलिस्तीन ही चली जाना चाहिए,,, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने कलश यात्रा किसान सम्मेलन में हिस्सा लिया इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कैन वेतवा लिंक परियोजना की शिलान्यास करने 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री खजुराहो आ रहे हैं योजना से पूरे बुंदेलखंड को लाभ मिलेगा, बुंदेलखंड हरियाणा और पंजाब की तरह खुशहाल हो जाएगा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की हुई तारीफ
भारतीय जनता पार्टी के लिए शुभंकर साबित हो रहे खजुराहो लोकसभा सांसद जब से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं तब से भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में नए-नए इतिहास लिखा हैं और विष्णु दत्त शर्मा भारतजपा को शुभंकर साबित हो रहे हैं इस कारण मंच से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जमकर तारीफ हुई
सांसद के घर पहुंचे सीएम
खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा की संसद सुविधा केंद्र यानी उनके निवास पर मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे और कुछ देर दोनों नेताओं ने पन्ना के विकास और आगामी कार्यक्रम पर चर्चा की इस दौरान विष्णु दत्त शर्मा ने पन्ना जिले में क्रमबद्ध तरीके से कार्य कराए जाने की चर्चा की और उन्होंने जो कार्य हो रहे हैं उनकी प्रगति की भी समीक्षा की
केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना से बुंदेलखण्ड हरा भरा एवं समृद्धशाली बनेगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल कलश यात्रा, संत सम्मेलन एवं जनकल्याण पर्व के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 98 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों दी सौगात
25 दिसम्बर को परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में किया आमंत्रित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बुन्देलखण्ड विकास की बदौलत अब नये दौर में पहुंच रहा है। देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना के क्रियान्वयन से बुन्देलखण्ड की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। बहुप्रतीक्षित केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना से वृहद स्तर पर सिंचाई एवं पेयजल सुविधा मिलेगी। साथ ही बिजली उत्पादन, कई फसलों की पैदावार एवं पर्यटन क्षेत्र में विकास से नागरिकों का जीवन खुशहाल होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को पन्ना के शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के खेल मैदान में जल कलश यात्रा, संत सम्मलेन एवं जनकल्याण पर्व में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर 98 करोड़ 88 लाख रूपए लागत के 13 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संत समाज का पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान भी किया। साथ ही कन्या पूजन कर बालिकाओं को उपहार भेंट किए। दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों द्वारा गुलदस्ता भेंट कर एवं बुन्देलखण्ड की गौरव पगड़ी पहनाकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला एवं भगवान श्री जुुगल किशोर का चित्र भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मंे देश उन्नति के पथ पर अग्रसर है। केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए एक लाख करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ने की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी 25 दिसम्बर को राष्ट्रीय महत्व की केन-बेतवा लिंक परियोजना का छतरपुर जिले के खजुराहो में भूमिपूजन करेंगे। परियोजना के साकार रूप लेने पर बुन्देलखण्ड हरा-भरा और समृद्धशाली बनेगा। इससे पलायन भी रूकेगा। मुख्यमंत्री ने आमजनों को वृहद परियोजना के शुभारंभ अवसर पर खजुराहो में आमंत्रित किया और सभी उपस्थितजनों को मुट्ठी बांधकर परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम मंे आने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री द्वारा श्री जुगल किशोर महालोक के निर्माण के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया गया। साथ ही पन्ना के चहुंमुखी विकास की बात भी कही।
उन्होंने कहा कि सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण पर्व मनाया जा रहा है। गत 11 दिसम्बर से गीता जयंती पर शुरू हुए जनकल्याण पखवाड़े का आयोजन निरंतर होगा। उन्होंने पन्ना को रत्नगर्भा धरती एवं बुन्देलखण्ड को शौर्य एवं पराक्रम की भूमि बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गत 20 वर्ष से लंबित पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना से चंबल एवं मालवांचल मंे खुशहाली आएगी। 70 हजार करोड़ रूपए लागत की इस परियोजना का निर्माण भी अब निर्बाध रूप से होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। धार्मिक क्षेत्र मंे भी विकास की अपार संभावना है। इसके लिए सरकार प्रयासरत है। तीर्थ क्षेत्रों के विकास के साथ सर्वसमाज एवं सर्वहरा वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उद्योगों के माध्यम से रोजगार के अवसर में बढ़ोत्तरी का प्रयास भी किया जा रहा है। गत दिनों में संभाग स्तर पर सफलतापूर्वक रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किए गए हैं। इंग्लैंड और जर्मनी की यात्रा के दौरान भी निवेशकों को आगामी फरवरी माह में भोपाल में प्रस्तावित इंवेस्टर समिट के लिए आमंत्रित किया गया है।
खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना बुुन्दलेखण्ड की जीवन रेखा साबित होगी। इससे 62 लाख लोगों को पेयजल सुविधा मिलने के साथ साढे़ 10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कृषकों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन एवं सकारात्मक सोच के फलस्वरूप अन्य विकास योजनाएं भी क्रियान्वित होंगी। पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार का भागीरथी प्रयास सराहनीय है। उन्होंने परियोजना के कारण आदिवासी बाहुल्य 11 विस्थापित ग्राम के लोगों को निकट के स्थान पर स्थाई रूप से बसाने की मांग रखी। साथ ही सूखाग्रस्त क्षेत्र पहाड़ीखेरा में सर्वे के माध्यम से पानी की उपलब्धता तथा चंदेलकालीन तालाबों को नहर के माध्यम से लाभांवित करने सहित मुख्यमंत्री द्वारा गत अगस्त माह में की गई घोषणाओं के अविलंब क्रियान्वयन के लिए कहा। साथ ही विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए वन विभाग द्वारा बगैर देरी के एनओसी जारी करने और पन्ना में धार्मिक पर्यटन विकसित करने तथा कोरीडोर निर्माण की आवश्यकता बताई।
विभागीय प्रदर्शनी रही आकर्षण का केन्द्र
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पन्ना प्रवास के दौरान कार्यक्रम स्थल पर जनकल्याण एवं विकास पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। जिला प्रशासन के निर्देशन मंे विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। साथ ही आजीविका मिशन के स्टॉल में समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन कर व्यंजन भी चखा। हीरा कार्यालय द्वारा यहां हीरा प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस मौके पर गत दिवस प्राप्त 17 कैरेट के हीरे का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्यमंत्री के प्रदर्शनी स्थल पर आगमन के दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा भी निकाली और पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। यहां आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किया गया था। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए। इसके पूर्व मुख्यमंत्री पुलिस लाइन पन्ना स्थित हेलीपैड से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंचे। हेलीपैड आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायकगण प्रह्लाद लोधी एवं डॉ. राजेश वर्मा सहित राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, डॉ. महेन्द्र सिंह, बृजेन्द्र मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष मीना पाण्डेय, उपाध्यक्ष आशा गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जयप्रकाश चतुर्वेदी, रामऔतार पाठक, सतानंद गौतम, रविराज यादव, कलेक्टर सुरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सांई कृष्ण एस थोटा एवं अन्य अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे
डेम का नाम अटल डेम रखने की मांग
![]()
प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनज़र प्रशासन ने तैयारियों का लिया
!!शिवकुमार त्रिपाठी!! खजुराहो सांसद अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनते ही बुंदेलखंड की सबसे लाभदायक केन बेतवा लिंक परियोजना के कार्य में गति तेज हुई है, अब यह नदी जोड़ो परियोजना मूर्ति रूप लेने जा रही है पर्यावरण स्वीकृतियों सहित तमाम औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बुंदेलखंड की सबसे महत्वाकांक्षी इस परियोजना के कार्य प्रारंभ होने का समय आ गया है अभी हाल में खजुराहो में भाजपा के पदाधिकारी की बैठक लेकर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने केन बेतवा लिंक परियोजना की शिलान्यास अवसर और प्रधानमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू की हे अब विष्णु दत्त शर्मा के साथ मुख्यमंत्री भी मिलकर इन तैयारी को मूर्त रूप देने में जुट गए हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 25 दिसम्बर को छतरपुर जिले के खजुराहो में केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना का भूमिपूजन करेंगे।
इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 19 दिसम्बर को पन्ना आगमन प्रस्तावित है। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम एवं सभा के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इस क्रम में कलेक्टर सुरेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सांई कृष्ण एस थोटा ने शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना ग्राउण्ड पहुंचकर कार्यक्रम स्थल में आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित पन्ना भ्रमण के मद्देनजर आवश्यक तैयारियों का जायजा लेते हुए पन्ना कलेक्टर, एसपी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण।
अधिकारीद्वय ने मंच एवं बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, यातायात व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय सहित अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, एसडीएम संजय नागवंशी एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे
डेम का नाम अटल डेम रखने की मांग
![]()
देश में बाढ़ को नियंत्रित करने, उसका नुकसान कम करने के साथ जल संरक्षण को लेकर नदी जोड़ो परियोजना की कल्पना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने की अटल बिहारी वाजपेई चाहते थे कि देश में बाढ़ से होने वाले नुकसान को कैसे काम किया जाए उनके दिमाग में एक उपाय आया कि यदि नदियों को आपस में जोड़ दिया जाएगा तो बाढ़ का पानी दूसरे क्षेत्र में चला जाएगा और नुकसान कम होगा उनकी सरकार चली गई पर सोच और उनके विचारों को मूर्त रूप देने में 25 साल का लंबा वक्त लगा है, उनकी सरकार जाने के बाद तत्कालीन राज्यसभा सांसद सत्यब्रत चतुर्वेदी ने इस विचार को आगे बढ़ाया 2005 में mp के तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर एवं उत्तर प्रदेश के तब के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बीच केंद्र सरकार की मौजूदगी में दिल्ली में समझौता हुआ धीरे-धीरे यह विचार आगे बढ़ने लगा पर जैसे ही खजुराहो श्री विष्णु दत्त शर्मा सांसद बने तो उन्होंने देखा बुंदेलखंड को इस परियोजना से बहुत बड़ा लाभ हो सकता है लिहाजा उन्होंने अत्यधिक प्रयास करना शुरू कर दिए केंद्र सरकार की प्रयास से अब इस परियोजना की शिलान्यास का समय आ गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को शिलान्यास करने आ रहे हैं अब इस परियोजना के मुख्य डैम का नाम अटल डेम रखने की मांग उठने लगी है स्थानीय युवा चाहते हैं कि अटल के विचारों की इस योजना की डैम का नाम भी अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखा जाए
गांवों में नुक्कड़ नाटकों के साथ ही कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम
पन्ना कलेक्टर के अनुसार 22 दिसम्बर को गांवों जल की आवश्यकता पर केन्द्रित नुक्कड़ नाटकों, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भजन मंडली के कार्यक्रम होंगे. 23 दिसम्बर को वाहन एवं साइकिल रैली निकलेगी. स्थानीय मंदिरों में धार्मिक आयोजन किए जाएंगे. इस बारे में पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को इस परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं
निर्माणअधीन कांग्रेस भवन के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दी 5 लाख की राशि
!!शिवकुमार त्रिपाठी!! वर्ष 1987 में इंद्रपुरी कॉलोनी में तत्कालीन मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा द्वारा शिलान्यासित कांग्रेस भवन का अधूरा निर्माण कार्य अब नया जीवन पाते हुए पूर्णता की ओर बढ़ रहा है। कांग्रेस भवन का निर्माण लंबे समय से रुका हुआ था, लेकिन चार माह पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी ने इसके निर्माण कार्य को पुनः आरंभ करने का संकल्प लिया। इस अभियान में जिले भर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने योगदान देते हुए धन संग्रह कर निर्माण कार्य शुरू किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी संजय यादव, पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी, रवि जोशी, नीरज दीक्षित, पार्षद वैभव थापक, रेहान मोहम्मद, राज बहादुर पटेल, मार्तण्ड देव बुंदेला, सरदार सिंह यादव, अंकित शर्मा, जीतू यादव, दिलीप गुर्जर मौजूद रहे।
लंबे इंतजार के बाद फिर जगी उम्मीद

इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित इस भवन के अधूरेपन को समाप्त करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रयास किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कमर कसते हुए भवन के निर्माण को गति दी। निर्माण कार्य में आवश्यक आर्थिक संसाधनों की पूर्ति के लिए जिले के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने न केवल मेहनत की, बल्कि स्वयं आर्थिक सहयोग भी दिया।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात

16 दिसंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा के घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पन्ना के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा अपनी टीम के साथ भोपाल पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात कर कांग्रेस भवन के निर्माण कार्य की जानकारी दी।
इस दौरान श्री पटवारी ने भवन निर्माण कार्य की गंभीरता को समझते हुए तत्काल 5 लाख रुपए की राशि जारी करने के निर्देश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष को दिए। साथ ही, उन्होंने यह आश्वासन दिया कि भवन के संपूर्ण निर्माण कार्य हेतु जो भी अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होगी, वह जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला प्रभारी संजय यादव का निरीक्षण का आश्वासन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पन्ना जिले के प्रभारी संजय यादव को निर्देश दिया कि वह स्वयं पन्ना पहुंचकर भवन निर्माण कार्य का जायजा लें। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी धनराशि कार्य को पूरा करने के लिए आवश्यक होगी, उसे उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
नेताओं और कार्यकर्ताओं की सराहना
श्री पटवारी ने इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस भवन का निर्माण सिर्फ एक ढांचा खड़ा करने का काम नहीं है, बल्कि यह कार्यकर्ताओं और जनता के बीच एक विश्वास का प्रतीक बनेगा। उन्होंने इसे संगठन की मजबूती और एकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
चार दशक पुराना सपना होगा साकार
गौरतलब है कि 1987 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा ने इस भवन की आधारशिला रखी थी, लेकिन विभिन्न कारणों से यह निर्माण कार्य अधूरा रह गया। वर्षों तक उपेक्षा झेलने के बाद, अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रदेश नेतृत्व के सहयोग से यह सपना साकार होने जा रहा है।
स्थानीय नेताओं और जनता में उत्साह
भवन निर्माण कार्य के फिर से शुरू होने की खबर से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस समर्थकों का मानना है कि यह भवन आने वाले समय में संगठन के लिए एक मजबूत आधारशिला का काम करेगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवजीत सिंह का कहना है कि “यह भवन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठन की मजबूती का प्रतीक बनेगा। वर्षों से अधूरे इस कार्य को पूरा होते देखना हम सभी के लिए गर्व का क्षण होगा।”
भविष्य के लिए एक नई उम्मीद
इस निर्माण कार्य के माध्यम से न केवल पन्ना में कांग्रेस की मजबूत उपस्थिति का एहसास होगा, बल्कि यह कार्यकर्ता व जनता के बीच संवाद और समन्वय का केंद्र भी बनेगा। कांग्रेस भवन पूर्ण होने के बाद इसमें पार्टी की बैठकों, कार्यशालाओं और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा।
कांग्रेस भवन का निर्माण कार्य 37 सालों के लंबे इंतजार के बाद अब जोर पकड़ चुका है। इस पहल से यह स्पष्ट हो गया है कि संगठन की जड़ें मजबूत करने के लिए प्रदेश नेतृत्व और स्थानीय कार्यकर्ताओं का समर्पण कितना महत्वपूर्ण है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त प्रयास से यह अधूरा सपना जल्द ही साकार होगा और पन्ना जिले में कांग्रेस की नई इमारत संगठन की शक्ति का प्रतीक बनेगी।
