ताज़ा खबर
प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुख्य समारोह किया ध्वजारोहण,, सांसद विष्णु दत्त शर्मा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह कलेक्टर उषा परमार और एसपी निवेदिता नायडू ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित टीकमगढ़ में हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, धसान नदी में मशीनों से अवैध उत्खनन का आरोप,, सांसद खेल महोत्सव संपन्न, ट्रॉफी और पुरस्कार पाकर प्रसन्न हुए खिलाड़ी,,, सांसद बीडी शर्मा ने हर पंचायत में खेल मैदान बनाने का प्रयास शुरू किया सांसद खेल महोत्सव के समापन की जोरदार तैयारी,, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला सम्मान,,, सांसद बीडी शर्मा हर खिलाड़ी को कर रहे हैं प्रोत्साहित

CM शिवराज एवं बीडी शर्मा पन्ना में जनकल्याण एवं सुराज सभा को करेंगे संबोधित

CM शिवराज एवं बीडी शर्मा पन्ना में जनकल्याण एवं सुराज सभा को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री जी आज पन्ना में आयोजित कार्यक्रम मंे भाग लेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद बीडी शर्मा होंगे शामिल

विज्ञापन जिला प्रशासन

(शिवकुमार त्रिपाठी)   प्रदेश के मुख्यमंत्री जी श्री शिवराज सिंह चौहान जनकल्याण और सुराज अभियान के तहत पन्ना में आयोजित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेने के साथ जिले के निर्माण कार्यो का भी भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री जी 11.30 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर खजुराहो आयेंगे। दोपहर 12.25 बजे खजुराहो से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.40 बजे पन्ना आयेंगे। पन्ना में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के उपरान्त 02.45 बजे पन्ना से प्रस्थान कर खजुराहो जायेंगे। खजुराहो से 05.15 बजे भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आज पन्ना में

  लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्री डॉ0 प्रभू राम चौधरी 24 सितम्बर को पन्ना आयंेगे। पन्ना में आयोजित प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम भाग लेंगे। इस संबंध में प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार मंत्री डॉ. चौधरी 24 सितम्बर को प्रातः 06.40 बजे सतना से प्रस्थान कर पन्ना आयेंगे। प्रातः 07.30 बजे सर्किटहाउस पन्ना आगमन के उपरान्त दोपहर 12.30 बजे पन्ना में मान्नीय मुख्यमंत्री जी के स्थानिय कार्यक्रमों मंे भाग लेंगे। रात्रि 09 बजे पन्ना सर्किट हाउस से दमोह के लिये प्रस्थान करेंगे।

जिले के प्रभारी मंत्री  कावरे पन्ना पहुचे

मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए प्रभारी मंत्री रामकिशोर

/प्रदेश के आयुष (स्वतंत्र प्रभार), जल संसाधन विभाग, पन्ना एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री  रामकिशोर ’’नानो’’ कावरे, राज्य मंत्री 24 सितम्बर को पन्ना में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम भाग लेने पन्ना पहुंच गए हैं। राज्य मंत्री श्री कावरे द्वारा 23 सितम्बर को  मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के लिये की गई तैयारियों की समीक्षा की। रात्रि विश्राम करने के उपरान्त 24 सितम्बर को दोपहर 12.40 बजे मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम स्थल पहुंच कर स्थानिय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम 05 बजे पन्ना से प्रस्थान कर सागर जायेंगे।


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी